sanjay dutt - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

66 वर्ष के हुए संजय दत्त : ‘एंग्री यंग मैन स्टार’ के रुप में जीता सबका दिल, जानें करियर की सफल फिल्मों के बारे में
मुंबई। बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता संजय दत्त 66 वर्ष के हो गए। 29 जुलाई 1959 को मुंबई में जन्में संजय दत्त को अभिनय की कला विरासत में मिली। उनके पिता सुनील दत्त अभिनेता और मां नरगिस जानी-मानी फिल्म अभिनेत्री थी। घर में फिल्मी माहौल रहने के कारण संजय दत्त अक्सर अपने माता-पिता के साथ शूटिंग देखने जाया करते थे। इस वजह से उनका भी रूझान फिल्मों की ओर हो गया और वह भी अभिनेता बनने के ख्वाब देखने लगे। संजय दत्त ने बतौर बाल कलाकार अपने सिनेमा करियर की शुरूआत अपने पिता के बैनर तले बनी फिल्म ‘रेशमा और शेरा’ से की।

बतौर अभिनेता उन्होंने अपने करियर की शुरूआत वर्ष 1981 में प्रदर्शित फिल्म ‘रॉकी’ से की। दमदार निर्देशन पटकथा और गीत-संगीत के कारण फिल्म टिकट खिड़की पर सुपरहिट साबित हुई। वर्ष 1982 मे संजय दत्त को निर्माता-निर्देशक सुभाष घई की फिल्म ‘विधाता’ में काम करने का अवसर मिला। यूं तो पूरी फिल्म अभिनेता दिलीप कुमार, संजीव कुमार और शम्मी कपूर जैसे नामचीन अभिनेताओं के इर्द गिर्द घूमती थी, लेकिन संजय दत्त ने फिल्म में अपनी छोटी सी भूमिका में दर्शकों का दिल जीत लिया। वर्ष 1982 से 1986 तक का वक्त संजय दत्त के सिनेमा कैरियर के लिए बुरा साबित हुआ।

इस दौरान उनकी ‘जानी आइ लव यू’, ‘मै आवारा हूं’ , ‘बेकरार’, ‘मेरा फैसला’, ‘जमीन आसमान’, ‘दो दिलो की दास्तान’, ‘मेरा हक’ और ‘जीवा’ जैसी कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर असफल हो गई। हालांकि, वर्ष 1985 में प्रदर्शित फिल्म ‘जान की बाजी’ टिकट खिड़की पर औसत कारोबार करने में सफल रही।

संजय दत्त की किस्मत का सितारा वर्ष 1986 में प्रदर्शित फिल्म ‘नाम’ से चमका। यूं तो यह फिल्म राजेन्द्र कुमार ने अपने पुत्र कुमार गौरव को फिल्म इंडस्ट्री में दोबारा स्थापित करने के लिए बनाई थी, लेकिन फिल्म में संजय दत्त की भूमिका को दर्शकों द्वारा ज्यादा पसंद किया गया। फिल्म की सफलता के साथ ही संजय दत्त एक बार फिर से फिल्म इंडस्ट्री में अपनी खोई हुई पहचान बनाने में कामयाब हो गए। फिल्म ‘नाम’ की सफलता के बाद संजय दत्त की छवि ‘एंग्री यंग मैन स्टार’ के रूप में बन गई। इस फिल्म के बाद निर्माता-निर्देशकों ने अधिकतर फिल्मों में संजय दत्त की इसी छवि को भुनाया। इन फिल्मों में ‘जीते है शान से’, ‘खतरों के खिलाड़ी’, ‘ताकतवर’, ‘हथियार’, ‘इलाका’, ‘जहरीले’, ‘क्रोध’ और ‘खतरनाक’ जैसी फिल्में शामिल है।

संजय दत्त ने ‘सन ऑफ सरदार 2’ के लिए अजय देवगन को दी बधाई, फिल्म रिलीज से पहले ही जबरदस्त चर्चा में
मुंबई। बॉलीवुड स्टार संजय दत्त ने अजय देवगन को उनकी आने वाली फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ के लिए बधाई दी है। अजय देवगन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म वर्ष 2012 में प्रदर्शित सुपरहिट फिल्म ‘सन ऑफ सरदार’ की सीक्वल है। फिल्म ‘सन ऑफ सरदार’ में अजय देवगन के साथ संजय दत्त महत्वपूर्ण भूमिका में थे। ‘सन ऑफ सरदार 2’ में संजय दत्त काम नहीं कर रहे हैं। हाल ही में इस फिल्म का दूसरा ट्रेलर जारी किया गया है। इसे दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। संजय दत्त ने इस फिल्म के लिए अजय देवगन को बधाई दी है।

संजय दत्त ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर ‘सन ऑफ सरदार 2’ का दूसरा ट्रेलर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- ‘सन ऑफ सरदार 2’ के लिए आपको बधाई राजू, यदि इसे हम एक साथ करते तो और भी मजा आता।

विजय कुमार अरोड़ा के निर्देशन में बनी फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ में अजय देवगन के साथ मृणाल ठाकुर, चंकी पांडेय, रवि किशन, विंदू दारा सिंह और संजय मिश्रा जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। यह फिल्म 01 अगस्त को रिलीज होगी।

जी5 और जी सिनेमा पर होगा फिल्म ‘द भूतनी’ का प्रीमियर : डर, हँसी, और दिल को छू लेने वाली बातें, सब एक ही जगह देखने के लिए हो जाइए तैयार
मुंबई। बॉलीवुड स्टार संजय दत्त की फिल्म ‘द भूतनी’ का प्रीमियर 18 जुलाई को जी 5 और जी सिनेमा पर होगा। सोहम रॉकस्टार एंटरटेनमेंट के दीपक मुकुट और थ्री डायमेंशन मोशन पिक्चर्स के संजय दत्त द्वारा प्रोड्यूस की गई फिल्म ‘द भूतनी’ को सिद्धांत सचदेव ने लिखा और निर्देशित किया है। फिल्म, ‘द भूतनी’ में संजय दत्त, मौनी रॉय, सनी सिंह और पलक तिवारी की अहम भूमिका है। जी 5 और जी सिनेमा पर 18 जुलाई को रात 8 बजे फिल्म ‘द भूतनी’ की स्ट्रीमिंग की जाएगी।

संजय दत्त ने कहा- फिल्म ‘द भूतनी’ का सफर सच में बेहद मजेदार और अनोखा रहा है, जो सही मायने में लीग से हटकर फिल्म है। बदकिस्मती से, रिलीज के दौरान इस फिल्म को सिनेमाघरों में पर्याप्त स्क्रीन नहीं मिल पाई और यह हमारी उम्मीद से कम समय तक चली। कभी-कभी कुछ फिल्में शोर-शराबे में पीछे रह जाती हैं। पर ये फिल्म हमने बड़े प्यार और सच्ची लगन से बनाई है। हमें इसकी कहानी और उसके पीछे के जज्बातों पर पूरा भरोसा था। मुझे पूरी उम्मीद है कि जी5 और जी सिनेमा पर यह फिल्म दर्शकों के दिलों को छू लेगी।

मौनी रॉय ने कहा- ‘द भूतनी’ में मोहब्बत का किरदार निभाने का अनुभव मेरे लिए सच में बड़ा रोमांचक था। सच में यह किरदार बेहद दिलचस्प होने के साथ-साथ रहस्यमयी और काफी संजीदगी भरा भी है, जिसमें भावनाओं की कई परत दिखाई देती है। इस किरदार की गहराई को समझना मेरे लिए खुशी भरा अनुभव था और सिनेमाघरों में रिलीज के बाद इस फिल्म को मिले जबरदस्त प्यार के लिए मैं बहुत शुक्रगुजार हूँ। संजय दत्त के साथ काम करना मेरे लिए सम्मान की बात है। वह सेट पर काफी सहज रहते हैं और सब में नई ऊर्जा जगाते हैं। सिद्धांत सचदेव का तहे दिल से शुक्रिया, जिन्होंने मुझे चुनौती भरे और लीग से हटकर इस किरदार के लिए मुझ पर भरोसा जताया। ‘द भूतनी’ में वाकई हर किसी के लिए कुछ-न-कुछ जरूर है। डर, हँसी, और दिल को छू लेने वाली बातें। अब मुझे उस पल का बेसब्री से इंतजार है, जब दर्शक जी5 और जी सिनेमा पर इस फिल्म का भरपूर आनंद लेंगे।

फिल्म 'बागी 4' से संजय दत्त का खूंखार लुक रिलीज
मुंबई। बॉलीवुड के माचो हीरो संजय दत्त की आने वाली फिल्म 'बागी 4' से उनका खूंखार लुक रिलीज हो गया है। एक्शन थ्रिलर बागी फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म बागी 4 का एलान कुछ दिन पहले ही हो गया था। टाइगर श्राफ ने बागी फ्रेंचाइजी की फिल्म बागी ,बागी 2 और बागी 3 में काम किया है। अब टाइगर, फिल्म बागी 4 में नजर आयेंगे। बागी 4 में संजय दत्त की एंट्री हो गयी है। इस फिल्म से संजय दत्त का पहला पोस्टर रिलीज हो गया है।

टाइगर श्रॉफ ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बागी 4 के विलेन से पर्दा उठाया है। उन्होंने संजय दत्त का एक पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर में संजय दत्त खूंखार लुक में दिखाई दे रहे हैं। एक लड़की का शव लिए कुर्सी पर बैठकर खून से लथपथ संजय दत्त चीख रहे हैं। पोस्टर के ऊपर लिखा है, हर आशिक खलनायक होता है। साजिद नाडियाडवाला निर्मित और ए. हर्षा द्वारा निर्देशित 'फिल्म बागी 4', 05 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Housefull 5 में काम करेंगे संजय दत्त
मुंबई। बॉलीवुड के माचो हीरो संजय दत्त, की एंट्री हाउसफुल 5 में हो गयी है। बॉलीवुड के जानेमाने फिल्मकार साजिद नाडियाडवाला कॉमेडी फ्रेंचाइजी 'हाउसफुल' का पांचवा संस्करण बनाने जा रहे हैं। तरूण मनसुखानी के निर्देशन में बनने वाली फिल्म हाउसफुल 5 में अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन और रितेश देशमुख की अनाउंसमेंट पहले ही चुकी थी और अब हाउसफुल 5 में संजय दत्त की एंट्री कन्फर्म हो चुकी है।

सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर साजिद नाडियाडवाला ने लिखा कि यह घोषणा करते हुए खुशी महसूस हो रही है कि संजय दत्त, हाउसफुल 5 की फैमिली को ज्वाइन कर रहे हैं। पागलपंती से भरी इस अगली जर्नी पर काम करने के लिए उत्साहित हूं।

हॉरर कॉमेडी फिल्म में नजर आएंगे संजय दत्त
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त हॉरर कॉमेडी फिल्म में काम करते नजर आएंगे। संजय दत्त अपनी अगली फिल्म द वर्जिन ट्री में न केवल अभिनय, बल्कि इसका सहनिर्माण भी कर रहे हैं। इस फिल्म में वह घोस्टबस्टर यानी भूत पकड़ने वाले बने हैं। फिल्म की घोषणा साल 2022 में ही हुई थी, लेकिन फिर इसे लेकर खास जानकारियां सामने नहीं आई थी।

अब फिल्म के निर्माता दीपक मुकुट ने फिल्म के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि हॉरर कॉमेडी होने के साथ ही फिल्म म्यूजिकल भी है। आजकल हॉरर जॉनर काफी पसंद किया जा रहा है। कुछ वर्षों पहले मैंने ही संजय को एक म्यूजिक वीडियो के लिए अप्रोच किया था। उनके पास इस फिल्म कहानी थी।

उन्होंने मुझे कहानी सुनाई और हम इससे जुड़ गए। हमने स्क्रिप्ट और कास्ट को फाइनल कर लिय़ा। सिद्धांत सचदेव फिल्म का निर्देशन कर रहे हैँ।

दीपक मुकुट ने बताया ,संजय फिल्म में घोस्टबस्टर जरूर बने हैं, लेकिन उनके पास तरह-तरह के गैजेट्स यानी यंत्र होंगे, जिससे वह आत्माओं और भूत-प्रेत को ढूढेंगे और पकड़ेंगे। फिल्म की कहानी एक पेड़ के इर्द-गिर्द घूमेगी, जिसमें सुपरनेचुरल शक्तियां होंगी। द वर्जिन ट्री फिलहाल वर्किंग टाइटल है। संजय के साथ फिल्म में मौनी राय और पलक तिवारी भी अहम भूमिकाओं में होंगी। अगस्त में फिल्म को रिलीज करने की योजना है।

संजय दत्त-शिल्पा शेट्टी की फिल्म केडी : द डेविल्स वॉरफील्ड दिसंबर में होगी रिलीज
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त और अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की फिल्म केडी: द डेविल्स वॉरफील्ड दिसंबर में रिलीज होगी।

केवीएन प्रोडक्शन की 'केडी: द डेविल्स वॉरफील्ड' दिसंबर 2024 में रिलीज होने के लिए तैयार है। इस पीरियड एक्शन एंटरटेनर को लेकर चर्चा बहुत ज्यादा है। यह फिल्म, 1970 के दशक की बैंगलोर की सच्ची घटनाओं पर आधारित है। इस फिल्म का पहला गाना अगस्त में आएगा।

केडी : द डेविल्स वॉरफील्ड में संजय दत्त, शिल्पा शेट्टी ,रमेश अरङ्क्षवद, नोरा फतेही और वी रविचंद्रन अहम भूमिका में नज़र आएंगे।केवीएन प्रोडक्शंस प्रस्तुत केडी-द डेविल, का निर्देशन प्रेम ने किया है। पैन-इंडिया बहुभाषी केडी: द डेविल्स वॉरफील्ड ,तमिल, कन्नड़, तेलुगु, मलयालम और हिंदी में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।

संजय दत्त ने छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म वेलकम टू द जंगल
मुंबई। बॉलीवुड के माचो हीरो संजय दत्त ने अक्षय कुमार की फिल्म वेलकम टू द जंगल छोड़ दी है।

बॉलीवुड में चर्चा है कि संजय दत्त ने वेलकम टू द जंगल से किनारा कर लिया है। इसके पीछे वजह बताई गई कि संजय दत्त ने अक्षय कुमार से अनबन के कारण यह फिल्म छोड़ दी है।

लेकिन अक्षय कुमार के साथ उनकी अनबन की अफवाह बेबुनियाद है। बताया जा रहा है कि वेलकम टू द जंगल से संजय दत्त महीनों पहले अलग हो चुके हैं। इसके पीछे कारण उनकी हेल्थ बनी है। कैंसर के इलाज के चलते संजय दत्त फिल्म के एक्शन सीक्वेंस नहीं कर सकते थे। इसलिए उन्होंने वेलकम टू द जंगल से खुद को बाहर कर लिया है। संजय दत्त फिल्म को लेकर एक्साइटेड थे और उन्होंने शूटिंग भी शुरू कर दी थी। दुर्भाग्य से, कुछ महीने पहले मड आइलैंड में सिर्फ एक दिन की शूटिंग पूरी करने के बाद, उन्होंने निर्देशक को बताया कि वो कैंसर से लड़ाई और उसके बाद के ट्रीटमेंट के बाद हेल्थ इशू की वजह से शूटिंग जारी नहीं रख सकते।

इंडियन आइडल सीजन 14 में संजय दत्त ने अपनी मां नरगिस दत्त को किया याद
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त ने सिंगिग रियालिटी शो इंडियन आइडल सीजन 14 में अपनी मां नरगिस दत्त को याद किया हैं।

इस शनिवार, सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर इंडियन आइडल सीजन 14 एक खास एपिसोड -'सेलिब्रेटिंग संजय दत्त प्रसारित होगा। संजय दत्त, ढोल-ताशा के बीच शो में शानदार एंट्री करेंगे और प्रतियोगियों द्वारा प्रस्तुत खूबसूरत परफॉर्मेंस का मजा लेंगे। वह मनोरंजन जगत में अपने समय की दिलचस्प बातें भी साझा करेंगे, साथ ही अपने माता-पिता की यादें भी साझा करेंगे। कोलकाता की प्रतियोगी अनन्या पाल वर्ष 1991 की फिल्म साजन के गाने तू शायर है मैं तेरी शायरी, 1986 की फिल्म जीवा से रोज रोज आंखों तले और 1984 की फिल्म जमीन आसमान से ऐसा समां ना होता पर प्रस्तुति देंगी। उनकी परफॉर्मेंस से प्रभावित होकर, फिल्म साजन में शायर की भूमिका निभाने वाले संजय दत्त ने शायराना अंदाज में अनन्या की तारीफ करते हुए कहा, दिल करता है कि सुनता ही जाऊं, ऐसी प्यारी आपकी आवाज है।

जज श्रेया घोषाल ने संजय दत्त से उनके पिता, दिवंगत  सुनील दत्त के साथ उनके रिश्तों के बारे में बताने का अनुरोध किया, जिस पर उन्होंने कहा, मैं बस इतना कह सकता हूं कि कभी-कभी, हम अपने माता-पिता को हल्के में लेते हैं, यह मानते हुए कि वे ऐसा करेंगे,  हमेशा हमारे लिए मौजूद रहेंगे, लेकिन मेरी मां ने मुझसे जो कुछ कहा था वो अब मेरे दिमाग में आता है। वो मुझसे कहती थी कि मैं उसके साथ समय बिताऊं, उसके साथ बैठूं, क्योंकि वो नहीं जानती थी कि वह कब चली जाएगी, और मुझे पछतावा है कि मैंने उनके साथ में पर्याप्त समय नहीं बिताया। अब, मुझे लगता है कि यदि मैंने उनकी बात सुनी होती और दिन में उनके साथ कुछ घंटे बिताए होते, तो शायद आज मुझे यह एहसास नहीं होता।

इंडियन आइडल सीजन 14', हर शनिवार और रविवार रात 08 बजे, सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित होगा।

राम जन्मभूमि मामले पर बनेगी फिल्म, संजय दत्त के साथ फिल्म जन्मभूमि में काम करेंगे सनी देओल
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल फिल्म जन्मस्थान में संजय दत्त के साथ काम करते नजर आयेंगे। सनी देओल लाहौर 1947 पर काम शुरू करने से पहले फिल्म जन्मभूमि की शूटिंग करेंगे। इस फिल्म में सनी के साथ संजय दत्त भी नजर आएंगे। इस फिल्म में सनी देओल और संजय दत्त 30 साल बाद साथ नजर आएंगे। दोनों इससे पहले क्रोध, योद्धा और क्षत्रिय जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। दोनों ने साथ में आखिरी बार वर्ष 1993 में प्रदर्शित फिल्म क्षत्रिय में काम किया था।

फिल्म जन्मस्थान कोर्ट-रूम ड्रामा है। इसका बैकड्राप राम जन्मभूमि मामले से जुड़ा हुआ है। सनी इसमें वकील के रोल में नजर आएंगे। फिल्म जन्मभूमि के निर्देशक मनोज नौटियाल ने सनी फिल्म में वकील के रोल में हैं। इसमें उनके अपोजिट संजय दत्त नजर आएंगे। दोनों कोर्ट में एक-दूसरे से भिड़ते दिखेंगे। हमने फिल्म की स्क्रिप्ट पर काफी काम किया है।

Movie Master Blaster में काम करेगे संजय दत्त-टाइगर श्रॉफ
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त और टाइगर श्रॉफ फिल्म मास्टर ब्लास्टर में काम करते नजर आयेंगे।

बॉलीवुड फिल्मकार फिरोज ए नाडियाडवाला फिल्म मास्टर ब्लास्टर बनाने जा रहे है। इस फिल्म में संजय दत्त और टाइगर श्राफ की मुख्य भूमिका होगी। इस फिल्म के जरिए संजय और टाइगर पहली बार स्क्रीन स्पेस शेयर करने जा रहे हैं। मास्टर ब्लास्टर एक्शन कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म को बड़े पैमाने पर हांगकांग, मकाऊ और चीन में शूट किया जाएगा, जिसमें लॉस एंजेलिस और चीन का टेक्नीकल क्रू शामिल होगा।

फिल्म  मास्टर ब्लास्टर के सितारों को मार्शल आर्ट्स की कड़ी ट्रेनिंग लेनी होगी। इसमें हाथों से लड़ाई और प्राचीन तौर तरीकों को सीखना होगा। सितारों की ये ट्रेनिंग शोओलिन मॉन्क्स की देखरेख में होगी।

संजय दत्त को लेकर खलनायक 2 बनायेंगे सुभाष घई
मुंबई। बॉलीवुड के जानेमाने फिल्मकार सुभाष घई, संजय दत्त को लेकर खलनायक 2 बनायेंगे। सुभाष घई ने वर्ष 1993 में संजय दत्त, माधुरी दीक्षित और जैकी श्राफ जैसे सितारों को लेकर सुपरहिट फिल्म खलनायक बनायी थी। सुभाष घई अब खलनायक 2 बनाने जा रहे हैं।

सुभाष घई ने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, यदि मीडिया आज भी खलनायक के बारे में बात कर रहा है और यंग जनरेशन संजय दत्त के किरदार बल्लू बलराम के साथ कनेक्ट करते हुए इसका सीक्वल बनाने की मांग कर रहे हैं। तो हमारे पास डबल एनर्जी के साथ खलनायक 2 ना बनाने की कोई वजह ही नहीं हैं।

सुभाष घई फिल्म खलनायक को 04 सितंबर को इसे सिनेमाघरों में री-रिलीज भी करेंगे। खलनायक 100 से ज्यादा स्क्रीन्स पर री-रिलीज होगी।