dharmendra - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

Year Endear 2025: तीन पूर्व सीएम और दो राज्यपाल, दुनिया को अलविदा कह गए ये राजनेता और अभिनेता
नई दिल्ली। 2025 अपने आखिरी दिन गिन रहा है। जिस तरह से समय अतीत का हिस्सा हो जाता है ठीक वैसे ही इस साल में कई दिग्गज राजनैतिक हस्तियां भी इस साल अतीत का हिस्सा हो गईं।  भौतिक रूप में वे संसार छोड़ चुके हैं, लेकिन अब भी हमारे बीच यादों के तौर पर जीवित हैं।

गुजरात के पूर्व सीएम रूपाणी

12 जून को अहमदाबाद प्लेन क्रैश में मरने वालों में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी भी शामिल थे। विजय रूपाणी 2014 से 2021 के बीच दो बार गुजरात के सीएम रहे थे।

झारखंड के पूर्व सीएम सोरेन

झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन भी इस साल दुनिया को अलविदा कह गए। 4 अगस्त को लंबी बीमारी के बाद उनका निधन हो गया। वह तीन बार झारखंड के मुख्यमंत्री भी रहे।

गोवा के पूर्व सीएम रवि नाईक

साल 2025 में दुनिया को अलविदा कहने वाले दिग्गज राजनैतिक हस्तियों में गोवा के पूर्व सीएम रवि एस नाइक का नाम भी शामिल है। 14 अक्टूबर की रात को कार्डियक अरेस्ट से उनकी मौत हो गई थी। वह गोवा के चौथे और 6वें सीएम रह चुके हैं।

पूर्व उप-राज्यपाल मलिक

जम्मू-कश्मीर के पूर्व उपराज्यपाल और गोवा व मेघालय के राज्यपाल रह चुके सत्यपाल मलिक ने भी इसी साल 5 अगस्त को दुनिया को अलविदा कह दिया। वह लंबे समय से बीमार थे और दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती थे।

पूर्व राज्यपाल स्वराज कौशल

मशहूर वकील, सुषमा स्वराज के पति और पूर्व राज्यपाल स्वराज कौशल का बीते 4 दिसंबर को निधन हो गया। वह 1998 से 2004 तक हरियाणा विकास पार्टी से राज्यसभा सांसद रहे। इसके बाद उन्होंने मिजोरम के तीसरी राज्यपाल के तौर पर भी काम किया।

पूर्व सांसद व अभिनेता धर्मेंद्र

24 नवंबर को दिग्गज फिल्म अभिनेता और पूर्व सांसद धर्मेंद्र ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया। 89 साल की उम्र में उन्होंने मुंबई स्थित आवास पर अंतिम सांस ली। अभिनेता के तौर पर तो धर्मेंद्र पूरी दुनिया में मशहूर थे ही। इसके अलावा 2004 से 2009 तक वह बीकानेर से भारतीय जनता पार्टी के सांसद भी रहे।

राज्यपाल की फिल्म अभिनेता श्री धर्मेंद्र के निधन पर शोक संवेदना, परिजनो को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की
जयपुर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने भारतीय फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। राज्यपाल बागडे ने कहा की भारतीय फिल्म जगत के लोकप्रिय अभिनेता धर्मेंद्र का निधन फिल्म जगत की अपूरणीय क्षति है।

राज्यपाल ने ईश्वर से पुण्यात्मा की शांति और परिजनो, प्रशंसकों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है।

आखिर क्यों बॉलीवुड के 'ही-मैन' धर्मेन्द्र को कहा जाता था 'ग्रीक गॉड' ?
मुंबई। बॉलीवुड में 'ही-मैन' के नाम से मशहूर धर्मेन्द्र को ऐसे अभिनेता के रूप में याद किया जायेगा, जिन्होंने अपने दमदार अभिनय से छह दशक से अधिक समय तक दर्शकों के दिलों पर राज किया।

पंजाब के फगवाड़ा में 08 दिसंबर 1935 को जन्में धर्मेन्द्र का रुझान बचपन से ही फिल्मों की ओर था और वह अभिनेता बनना चाहते थे। वर्ष 1958 में फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर पत्रिका फिल्मफेयर ने एक विज्ञापन निकाला, जिसमें नये चेहरों को बतौर अभिनेता काम देने की पेशकश की गयी थी। धर्मेन्द्र इस विज्ञापन को पढ़कर काफी खुश हुये और अमेरीकन टयूबवेल की नौकरी को छोड़कर अपने सपनों को साकार करने के लिये मायानगरी मुंबई आ गये। इसी दौरान धर्मेन्द्र की मुलाकात निर्माता-निर्देशक अर्जुन हिंगोरानी से हुयी, जिन्होंने धर्मेन्द्र की प्रतिभा को पहचान कर अपनी फिल्म 'दिल भी तेरा हम भी तेरे' में बतौर अभिनेता काम करने का मौका दिया। वर्ष 1960 में प्रदर्शित फिल्म 'दिल भी तेरा हम भी तेरे' सफल तो नहीं रही, लेकिन इसके बाद धर्मेन्द्र ने माला सिन्हा के साथ अनपढ़, पूजा के फूल, नूतन के साथ बंदिनी, मीना कुमारी के साथ काजल जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया।

इन फिल्मों को दर्शकों ने पसंद तो किया लेकिन कामयाबी का श्रेय धर्मेन्द्र की बजाय फिल्म की अभिनेत्रियों को दिया गया। वर्ष 1966 में प्रदर्शित फिल्म फूल और पत्थर की सफलता के बाद सही मायनों में बतौर अभिनेता धर्मेन्द्र अपनी पहचान बनाने में सफल रहे। फिल्म में अपने दमदार अभिनय के कारण वह फिल्मफेयर के सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार के लिये नामांकित भी किये गये। धर्मेन्द्र को प्रारंभिक सफलता दिलाने में निर्माता -निर्देशक ऋषिकेश मुखर्जी की फिल्मों का अहम योगदान रहा है। इनमें अनुपमा, मंझली दीदी और सत्यकाम जैसी फिल्में शामिल हैं। फूल और पत्थर की सफलता के बाद धर्मेन्द्र की छवि'ही-मैन' के रूप में बन गयी। इस फिल्म के बाद निर्माता-निर्देशकों ने अधिकतर फिल्मों में धर्मेन्द्र की इसी छवि को भुनाया।

उन्हें व्यायाम करने का बहुत शौक था और उनके कसरती बदन को कई फिल्मों में दिखाया गया था। उनके शानदार लुक के कारण उन्हें बॉलीवुड का 'ग्रीक गॉड' उपनाम मिला।

रूपहले पर्दे पर धर्मेन्द्र की जोड़ी हेमा मालिनी के साथ खूब जमी। यह जोड़ी सबसे पहले फिल्म शराफत से चर्चा में आई। वर्ष 1975 में प्रदर्शित फिल्म शोले में धर्मेन्द्र ने वीरू और हेमा मालिनी ने बसंती की भूमिका में दर्शकों का भरपूर मनोंरजन किया। हेमा और धर्मेन्द्र की यह जोड़ी इतनी अधिक पसंद की गयी कि फिल्म इंडस्ट्री में ड्रीम गर्ल के नाम से मशहूर हेमा मालिनी उनकी रीयल लाइफ की ड्रीम गर्ल बन गयी। इस जोड़ी ने ड्रीम गर्ल, चरस, आसपास, प्रतिज्ञा, राजा जानी, रजिया सुल्तान, अली बाबा चालीस चोर बगावत, आतंक, द बर्निंग ट्रेन, चरस, दोस्त फिल्मों में एक साथ काम किया।

70 के दशक में हुये एक सर्वेक्षण के दौरान धर्मेन्द्र को विश्व के खूबसूरत व्यक्तियों में शामिल किया गया।  धर्मेन्द्र के प्रभावी व्यक्तिव के कायल अभिनय सम्राट दिलीप कुमार ने धर्मेन्द्र की तारीफ करते हुए कहा था' जब कभी मैं खुदा के दर पर जाऊंगा, मैं बस यही कहूंगा मुझे आपसे केवल एक शिकायत है, आपने मुझे धर्मेन्द्र जैसा खूबसूरत व्यक्ति क्यों नही बनाया।

धर्मेन्द्र को फिल्मों में उल्लेखनीय योगदान के लिए वर्ष 1997 में फिल्मफेयर के ''लाइफटाइम एचीवमेंट अवार्ड'' से सम्मानित किया गया तो उनकी आंखों में आंसू आ गये और उन्होंने कहा था 'मैंने अपने करियर में सैकड़ों हिट फिल्में दी हैं लेकिन मुझे कभी अवार्ड के लायक नही समझा गया आखिरकार मुझे अब अवार्ड दिया जा रहा है मैं खुश हूं ।'

अपने पुत्र सन्नी देओल को लॉन्च करने के लिए धर्मेन्द्र ने 1983 में फिल्म ''बेताब'' जबकि वर्ष 1995 में दूसरे पुत्र बॉबी देओल को लांच करने के लिये फिल्म ''बरसात'' का निर्माण किया। फिल्मों में कई भूमिकाएं निभाने के बाद धर्मेन्द्र ने समाज सेवा के लिए राजनीति में प्रवेश किया और वर्ष 2004 में राजस्थान के बीकानेर से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव जीतकर लोकसभा सदस्य बने।

धर्मेन्द्र ने अपने छह दशक लंबे सिने करियर में 250 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया, लेकिन हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में उन्हें उनके कद के बराबर वह सम्मान नहीं मिला जिसके वह हकदार थे, लेकिन अमेरिका की प्रसिद्ध टाइम मैगजीन का विश्व के दस सुंदर व्यक्तियों में प्रथम स्थान देकर उनके चित्र को मुखपृष्ठ पर प्रकाशित करना और राजस्थान में उनके प्रशंसकों द्वारा उनके वजन से दुगना खून देकर ब्लड बैंक की स्थापना करना महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

धर्मेंद्र ने वर्ष 2023 में सुपरहिट फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में काम किया है। धर्मेन्द्र की फिल्म ''इक्कीस'' जल्द रिलीज होने वाली है।

प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र के निधन पर मुख्यमंत्री भजनलाला ने जताया दुख, कहा- शानदार अभिनय और सरल स्वभाव के माध्यम से भारतीय सिनेमा को पहुँचाया नई ऊँचाइयों पर
जयपुर। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कहा कि प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता, पद्म भूषण से सम्मानित एवं बीकानेर के पूर्व सांसद धर्मेंद्र जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। अपने शानदार अभिनय और सरल स्वभाव के माध्यम से धर्मेंद्र ने भारतीय सिनेमा को नई ऊँचाइयों पर पहुँचाया।

उनका सिनेमा जगत में योगदान और व्यक्तित्व सदैव प्रेरणा देता रहेगा। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों व प्रशंसकों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

सिर्फ बॉलीवुड में ही नहीं, राजनीति में भी माहिर थे धर्मेंद्र, बीकानेर मे क्यों लगे थे'गुमशुदा' के पोस्टर ? जानें वो मजेदार किस्सा
मुंबई। बॉलीवुड के हीमैन कहे जाने वाले अभिनेता ने आज 89 साल की उम्र में अपने घर पर अंतिम सांस ली और इसी के साथ एक युग का भी अंत हो गया। हीमैन कहे जानें वाले धर्मेंद्र ना सिर्फ फिल्मों में बल्कि राजनीति में भी काफी माहिर थे और वो बीकानेर के सांसद भी थे। हालांकि, उनका राजनीतिक करियर कुछ लम्बा नहीं रहा, लेकिन जितना भी रहा वो काफी दिलचस्प था। बता दें कि, अभिनेता धर्मेंद्र ने पहली और आखिरी बार सांसद का चुनाव लड़ा था जिसमें उन्होंने करीब 60 हजार वोटों से जीत हासिल की थी और उसके बाद साल 2004 में भाजपा ने उनको बीकानेर सांसद का का टिकट दिया था। मगर आपको पता नहीं होगा कि धर्मेंद्र का राजस्थान से खास रिश्ता है तो चलिए अब आपको इसके बारे में बता दें।

धर्मेंद्र का राजनीतिक करियर

शायद, आपको पता नहीं होगा लेकिन राजस्थान के बीकानेर से ही अभिनेता धर्मेंद्र ने अपनी राजनीति करियर की शुरूआत की थी और उस समय वो करीब 60 हजार वोटो से कांग्रेस के प्रत्याशी रामेश्वर डूडी को हराकर सांसद चुनाव जीते ​​थे, उसके बाद भाजपा ने उनको बीकानेर का सांसद बनाया था। बता दें कि, इस समय उनके दोनों बेटे सनी और बॉबी ने उनके लिए प्रचार किया था। हालांकि, कुछ समय के बाद अपने अतिव्यस्थता के कारण उन्होंने राजनीति से दूरी बना ली थी और उसके बाद फिर कभी भी उन्होंने कोई भी चुनाव नहीं लड़ा।

लापता होने के लगे पोस्टर

अभिनेता धर्मेंद्र के लिए राजनीतिक करियर काफी मुश्किलों भरा रहा। चुनाव जीतने के महज एक साल बाद ही बीकानेर में अभिनेता धर्मेंद्र के नाम के गुमशुदा के पोस्टर लग गए थे और इसका असली कारण था उनका अपने संसदीय क्षेत्र से दूरी बनाना। बता दें कि, चुनाव जीतने के बाद धर्मेंद्र अपने संसदीय क्षेत्र में करीब 1 साल तक गए ही नहीं और इसके कारण नाराज होकर लोगों ने उनके इस तरह के पोस्टर पूरे शहर में लगा दिए ।

सूरसागर को संवारा

इस घटना के कुछ ही दिनों के बाद, अभिनेता धर्मेंद्र ने बीकानेर का रूख किया और बिना सिक्योरिटी के सर्किट हाउस में ठहरकर लोगों की समस्याएं सुनी। इसके बाद अभिनेता ने तत्कालीन सीएम वुसंधरा राजे से मुलाकात कर बजट पास करवाया और मशहूर सूरसागर को फिर से खूबसूरत बनाया। हालांकि, इसके लिए पूरा श्रेय वसुधंरा राजे को मिला और धर्मेंद्र के हिस्से में आई तो सिर्फ लोगों की नाराजगी। इसके बाद साल 2009 में धर्मेंद्र से चुनाव नहीं लड़ा और राजनीति से हमेशा के लिए किनारा कर लिया। इसके साथ ही आपको बता दें कि, धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी हेमा मालिनी उत्तर प्रदेश के मथुरा से सांसद है और उनके बड़े बेटे सनी देओल पंजाब के गुरदासपुरा सीट से सांसद है।

धर्मेंद्र को मिले कई अवॉर्ड : फिल्म जगत में योगदान के लिए पद्म भूषण से भी हुए सम्मानित, चुने गए थे दुनिया के सुंदर पुरुषों में से एक
मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है। उन्होंने 89 साल की उम्र में मुंबई में जुहू स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। वह लंबे समय से बीमार थे। धर्मेंद्र को अपनी फिल्मों के लिए कई अवार्ड मिले है। फिल्म जगत में उनके योगदान के लिए उन्हें पद्म भूषण अवार्ड से सम्मानित किया गया था।

अभिनेता के अवॉर्ड की सूची :

सत्तर के दशक में धर्मेंद्र को दुनिया के सबसे सुंदर पुरुषों में से एक चुना गया था।

उन्हें विश्व लौह पुरुष पुरस्कार मिला है।

उन्हें कलाकर पुरस्कारों में "भारतीय सिनेमा में योगदान" के लिए एक विशेष पुरस्कार मिला।

वह भारतीय मनोरंजन उद्योग में उनके उत्कृष्ट योगदान की मान्यता में फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) द्वारा "लिविंग लीजेंड अवार्ड" के प्राप्तकर्ता हैं।

उन्हें सैनसुई व्यूअर्स च्वाइस मूवी अवार्ड्स में लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड मिला।

उन्हें भारतीय सिनेमा में सर्वश्रेष्ठ योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

उन्हें लाइफटाइम अचीवमेंट के लिए ज़ी सिने अवार्ड मिला।

उन्हें पुणे अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (PIFF) में लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया।

उन्हें IIFA लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड मिला।

उन्हें भारतीय राष्ट्र के लिए मानवीय सेवाओं के लिए एक पुरस्कार मिला।

उन्हें डीबीआर एंटरटेनमेंट द्वारा लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

पंजाबी अखबार कौमी एकता ने उन्हें भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया।

मैक्स स्टारडस्ट अवार्ड्स में उन्हें "अभिनेता पार उत्कृष्टता" नामित किया गया था।

उन्हें 10वें मुंबई अकादमी ऑफ़ द मूविंग इमेज (MAMI) अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह में लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड मिला।

उन्हें नासिक इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (NIFF) में लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड मिला।

उन्हें बिग स्टार एंटरटेनमेंट अवार्ड्स में उनकी अर्धशतकीय उत्कृष्टता के लिए बिग स्टार एंटरटेनर के रूप में सम्मानित किया गया।

उन्हें अप्सरा फिल्म एंड टेलीविज़न प्रोड्यूसर्स गिल्ड अवार्ड में अवार्ड मिला।

उन्हें फिल्म उद्योग में 50 साल पूरे करने के लिए "सलाम महाराष्ट्र पुरस्कार" मिला।

उन्हें भारतीय टेलीविजन अकादमी पुरस्कारों में "द आईटीए स्क्रॉल ऑफ ऑनर" से सम्मानित किया गया।

''धर्मेंद्र'' एक युग का अंत: पंजाब में हुआ जन्म, वह कौन सी थी फिल्म जिससे रातोंरात बने स्टार; जानें बॉलीवुड के "हीमैन" बनने का पूरा सफर
मुंबई। फिल्म अभिनेता धर्म सिंह देओल का को धर्मेंद्र के नाम से जाना जाता है। वह एक भारतीय अभिनेता, निर्माता और राजनीतिज्ञ हैं, वह लोकसभा क्षेत्र बीकानेर के सासंद रहे हैं। धर्मेंद्र हिंदी फिल्मों में अपने काम के लिए जाने जाते हैं। बॉलीवुड के "ही-मैन" के रूप में जाने जाने वाले धर्मेंद्र ने 5 दशकों के करियर में 300 से अधिक फिल्मों में काम किया है। 1997 में उन्हें हिंदी सिनेमा में उनके योगदान के लिए फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड मिला। वह भारत की 15 वीं लोकसभा के सदस्य थे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से राजस्थान में बीकानेर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते थे। 2012 में, उन्हें भारत सरकार द्वारा भारत के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।

धर्मेंद्र का जन्म 8 दिसंबर 1935 को पंजाब के लुधियाना जिले के साहनेवाल गांव में एक जाट सिख परिवार में किशन सिंह देओल और सतवंत कौर के घर हुआ था। उनका पुश्तैनी गांव डांगो, पखोवाल तहसील रायकोट, लुधियाना के पास है। उन्होंने अपना प्रारंभिक जीवन साहनेवाल गाँव में बिताया और लुधियाना के गांव ललतों में सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में अध्ययन किया।

हेला मालिनी से शादी

धर्मेंद्र की पहली शादी 1954 में 19 साल की उम्र में प्रकाश कौर से हुई थी । इस शादी से उनके दो बेटे थे, सनी और बॉबी, दोनों सफल फिल्म अभिनेता, और दो बेटियां, विजेता और अजीता। उनके भतीजे अभय देओल भी एक अभिनेता हैं। बॉम्बे जाने और फिल्म व्यवसाय में आने के बाद धर्मेंद्र ने हेमा मालिनी से शादी कर ली। उन्होंने और हेमा मालिनी ने 1970 के दशक की शुरुआत में कई फिल्मों में एक साथ अभिनय किया, जिसमें शोले भी शामिल है। दंपति की दो बेटियां हैं, ईशा देओल और अहाना देओल है।

हेमा मालिनी के साथ अभिनय

उनकी सबसे सफल जोड़ी हेमा मालिनी के साथ थी, जो आगे चलकर उनकी पत्नी बनीं। इस जोड़ी ने सीता और गीता, शराफत, नया जमाना, पत्थर और पायल, तुम हसीन मैं जवान, जुगनू, दोस्त, चरस, मां, चाचा भतीजा, आजाद और शोले सहित कई फिल्मों में एक साथ काम किया। उनके सबसे उल्लेखनीय अभिनय प्रदर्शनों में हृषिकेश मुखर्जी के साथ सत्यकाम, और शोले शामिल हैं, जिसे इंडियाटाइम्स द्वारा "सभी समय की शीर्ष 25 बॉलीवुड फिल्मों को देखना चाहिए" में से एक के रूप में सूचीबद्ध किया गया है। 2005 में, 50वें वार्षिक फिल्मफेयर पुरस्कारों के न्यायाधीशों ने शोले को 50 वर्षों की सर्वश्रेष्ठ फिल्म के फिल्मफेयर के विशेष सम्मान से सम्मानित किया।

राजनीतिक करियर

धर्मेंद्र ने भारतीय जनता पार्टी की ओर से 2004 से 2009 तक राजस्थान में बीकानेर का प्रतिनिधित्व करने वाले भारतीय संसद (लोकसभा) के सदस्य के रूप में कार्य किया।  फिल्मों की शूटिंग और अपने फार्म हाउस में खेत का काम करने में समय बिताना पसंद करते थे।

सनी देओल को किया लॉन्च

धर्मेंद्र ने 1983 में एक प्रोडक्शन कंपनी की स्थापना की, जिसे विजयता फिल्म्स के नाम से जाना जाता है। 1983 में रिलीज़ हुई अपने पहले उद्यम बेताब में, विजयता फिल्म्स ने मुख्य अभिनेता के रूप में सनी देओल को लॉन्च किया। यह फिल्म साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी। 1990 में उन्होंने एक्शन फिल्म घायल का निर्माण किया, जिसमें सनी ने भी अभिनय किया। फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म पुरस्कार सहित सात फिल्मफेयर पुरस्कार जीते। इसने संपूर्ण मनोरंजन प्रदान करने वाली सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता।

इस फिल्म से रातोंरात स्टार बने धर्मेंद्र

धर्मेंद्र के लिए उनके करियर का टर्निंग प्वाइंट जो फिल्म बनी वह ‘फूल और पत्थर(1966)’ थी। इस फिल्म में उन्होंने एक्शन हीरो के रूप में किरदार निभाया, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया और वह रातोंरात स्टार बन गए। इस फिल्म के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पहला फिल्मफेयर नामांकन मिला।

फिल्म पुरस्कार

धर्मेंद्र फिल्मफेयर पत्रिका के राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित नए प्रतिभा पुरस्कार के विजेता थे और पुरस्कार विजेता होने के नाते, फिल्म में काम करने के लिए पंजाब से मुंबई गए, लेकिन फिल्म कभी नहीं बनी। बाद में उन्होंने 1960 में अर्जुन हिंगोरानी की दिल भी तेरा हम भी तेरे के साथ अपनी शुरुआत की। 1961 में फिल्म बॉय फ्रेंड में उनकी सहायक भूमिका थी और 1960 और 1967 के बीच कई फिल्मों में उन्हें रोमांटिक रुचि के रूप में लिया गया था।

सुरैया के बहुत बड़े फैन थे धर्मेन्द्र

बॉलीवुड के ही मैन धर्मेन्द्र, अभिनेत्री-गायिका सुरैया के बहुत बड़े फैन थे और उन्होंने उनकी फिल्म दिल्लगी 40 बार देखी थी। अपने चाहने वालों, खासकर महिलाओं के दिलों की धड़कन थे। महिलाएं उनके आकर्षक लुक और पर्सनैलिटी की दीवानी थीं। कई अभिनेत्रियाँ भी उन्हें दिल से पसंद करती थीं। हालांकि, अपनी युवावस्था में धर्मेन्द्र बहुत बड़े फैन थे। धर्मेंद्र ने स्वीकार किया था कि, सुरैया को देखकर ही उन्हें फिल्मों में आने की प्रेरणा मिली। धर्मेंद्र ने एक बार खुलासा किया था कि, वह सुरैया की खूबसूरती से इतने मंत्रमुग्ध थे कि, उन्होंने उनकी फिल्म दिल्लगी 40 बार देखी थी। धर्मेंद्र ने बताया था कि, वह सुरैया की फिल्में देखने का मौका पाने के लिए एक जगह से दूसरी जगह यात्रा करते थे।

धर्मेंद्र के कपड़े चुरा कर जरूरतमंद लोगों को देती थी उनकी मां

बॉलीवुड के ही मैन धर्मेन्द्र की मां सतवंत कौर उनके कपड़े चुरा कर जरूरतमंद लोगों को दिया करती थी। धर्मेंद्र के जितने करीब उनके बच्चे रहे हैं, उतने ही करीब धर्मेंद्र भी अपने माता-पिता के थे। धर्मेन्द्र एक बार अपनी मां सतवंत कौर को याद करके भावुक हो गये थे। धर्मेन्द्र ने सोशल मीडिया पर एक बार अपनी मां से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा फैंस को सुनाया था। धर्मेन्द्र अक्सर सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वडियो पोस्ट करते रहते थे। एक बार उन्होंने अपनी मां सतवंत कौर को लेकर बात की थी और बताया था कि, उनकी मां उनके कपड़े चुरा लेती थीं. लेकिन, इसका इस्तेमाल वो नेक काम में करती थी।

धर्मेंद्र ने एक बार सोशल मीडिया पर मां को लेकर बात करते हुए बताया था कि, उनकी मां उनके कपड़े अपने गांव में जरूरतमंद लोगों को दे देती थी। धर्मेन्द्र से उनसे उनकी मां कहा करती थी कि, तू इतने कपड़ों का क्या करेगा। धर्मेंद्र ने बताया था कि, मैं सनी से पूछता था कि ये पैंट कहां है. सनी कहता था-बीजी ले गई। मैं जब पंजाब में कहीं जाता था तो, वो वहां के लोग मुझे बोलते थे कि, पाजी आपका कोट है। मेरी मां बहुत महान थी।

अपनी फिटनेस का रखते हैं खास ध्यान, धर्मेंद्र ने जिम से शेयर किया वर्कआउट वीडियो
मुंबई। बॉलीवुड के ही मैन धर्मेंद्र ने अपना फिटेनस वीडियो प्रशंसंको के साथ शेयर किया है। धर्मेंद्र फिल्म इंडस्ट्री में अभी भी एक्टिव हैं। वह फिल्मों में अक्सर नजर आते रहते हैं। धर्मेंद्र, सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं और आए दिन फैंस के साथ अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी बातें शेयर करते रहते हैं। धर्मेंद्र,अपनी फिटनेस का हमेशा ध्यान रखते हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर जिम से एक वीडियो शेयर किया है।

वीडियो में धर्मेंद्र ने कहा- दोस्तों मैंने एक्सरसाइज करना शुरू कर दी है, फिजियोथेरेपी शुरू कर दी है। मैं स्वस्थ महसूस कर रहा हूं। इसके बाद उन्होंने अपनी जांघों पर हाथ मारते हुए कहा, देखो मैं आज भी कितना फिट हूं और मेहनत करने के लिए तैयार हूं।

धर्मेंद्र ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- दोस्तों, मैं एंटरटेन और इंस्पायर करने के लिए पैदा हुआ हूं। लव यू, आप सभी स्वस्थ और मजबूत रहें।

विनेश फोगाट के रिटायरमेंट के एलान से दुखी हुये धर्मेन्द्र
मुंबई। बॉलीवुड के ही मैन धर्मेन्द्र भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट के रिटायरमेंट के एलान से बेहद दुखी हैं। विनेश फोगाट ने पेरिस ओलंपिक में फाइनल मुकाबले के लिये अयोग्य ठहराये जाने के बाद कुश्ती को अलविदा कह दिया। धर्मेंद्र , विनेश फोगाट के रिटायरमेंट के एलान से बेहद दुखी हैं।

धर्मेंद्र ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर लिखा है, प्यारी बेटी विनेश, हम यह खबर सुनकर बेहद दुखी हैं। आप इस मिट्टी की एक बहादुर साहसी बेटी हैं। हम आपसे प्यार करते हैं और हमेशा आपके स्वास्थ्य और खुशी के लिए प्रार्थना करते हैं। अपने परिवार और अपने प्रियजनों के लिए खुश, स्वस्थ और मजबूत रहें।

धर्मेंद्र ने शेयर की शर्टलेस फोटो, साेशल मीडिया पोस्ट हुई वायरल
मुंबई। बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता धर्मेन्द्र ने सोशल मीडिया पर अपनी शर्टलेस फोटो शेयर की है। धर्मेंद्र को बॉलीवुड का हीमैन कहा जाता है।
धर्मेन्द्र ,इंस्टाग्राम पर अपनी डेली लाइफ की फोटो और वीडियो शेयर करते रहते हैं। इसी बीच उनका नया पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह शर्टलेस नजर आ रहे हैं।

इंस्टाग्राम पर शेयर की गई फोटो में फर्श पर धर्मेंद्र बैठे हुए हैं। इस फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा कि मां बाप ने नाम दिया धर्मेंद्र। आप ने प्यार से ही मैन रख दिया। दोस्तों आपके ढ़ेर सारे प्यार के लिए लिए लव यू ऑल। धर्मेन्द्र की इस फोटो को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं।

धर्मेन्द्र ने शेयर किया वर्कआउट वीडियो
मुंबई। बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता धर्मेन्द्र ने सोशल मीडिया पर अपना वर्कआउट वीडियो शेयर किया है। धर्मेंद्र ने अपने सोशल हैंडल अकाउंट पर अपना एक्सरसाइज करते हुए एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में धर्मेंद्र ब्लू ट्राउजर के साथ प्रिंटेड फुल-स्लीव टीशर्ट पहने नजर आ रहे हैं। वह साइक्लिंग करते हुए दिखाई दिए। वीडियो को शेयर करते हुए धर्मेन्द्र ने कैप्शन में लिखा कि दोस्तों मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं। धर्मेन्द्र के इस वीडियो को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। धर्मेन्द्र अंतिम बार फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आए। अब वह जल्द ही कई बड़े प्रोजेक्ट्स में दिखाई देंगे।

Gadar 2 की सफलता पर भावुक हुए धर्मेंद्र
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र अपने पुत्र सनी देओल की फिल्म गदर 2 की सफलता पर भावुक हो गए और फैंस को धन्यवाद दिया है। अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार 522 करोड़ की कमाई कर ली है। धर्मेंद गदर 2 की सफलता पर भावुक हो गये हैं। धर्मेंद्र इन दिनों बेटे सनी देओल के साथ यूएस में टाइम स्पेंड कर रहे हैं।

धर्मेंद्र ने एक्स पर अपनी फोटो शेयर करते हुए गदर 2 को प्यार देने के लिए फैंस को तहे दिल से शुक्रिया किया। धर्मेंन्द्र ने लिखा,दोस्तों, किस्मत वाला होता है बाप वो...जिसका बेटा कभी बाप बन कर बच्चों से लड़ जाता है। सनी मुझे गदर 2 की सक्सेस को एंजॉय करने के लिए यूएस लेकर आया...दोस्तों आप सबकी गुड विशेज का शुक्रगुजार हूं कि आपने गदर 2 को ब्लॉकबस्टर फिल्म बनाया।इसके साथ ही उन्होंने सनी के साथ एक वीडियो भी शेयर किया। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, दोस्तों, आप सब के जवाब...कि बलूच से लेकर सरबजीत ङ्क्षसह तक पढ़े...आप सब...अब मेरे अपने हो चुके हैं...आप सब को जी जान से प्यार और दुआएं।