birthday - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

84 वर्ष के हुए जीतेन्द्र : डांसिंग स्टार बन दर्शकों के दिलों में बनाई खास जगह, जानें फिल्मी सफर के बारे में
मुंबई। बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता जीतेन्द्र 84 वर्ष के हो गए। 07 अप्रैल 1942 को एक जौहरी परिवार में जन्में जीतेन्द्र का रूझान बचपन से हीं फिल्मों की ओर था और वह अभिनेता बनना चाहते थे। वह अक्सर घर से भाग कर फिल्म देखने चले जाते थे। जीतेन्द्र ने अपने सिने करियर की शुरूआत 1959 में प्रदर्शित फिल्म ‘नवरंग’ से की जिसमें उन्हें छोटी सी भूमिका निभाने का अवसर मिला। लगभग 5 वर्ष तक जीतेन्द्र फिल्म इंडस्ट्री में अभिनेता के रूप में काम पाने के लिए संघर्षरत रहे। वर्ष 1964 में उन्हें व्ही .शांताराम की फिल्म ‘गीत गाया पत्थरों ने’ में काम करने का अवसर मिला। इस फिल्म के बाद जीतेन्द्र अपनी पहचान बनाने में कामयाब हो गए।

वर्ष 1967 में जीतेन्द्र की एक और सुपरहिट फिल्म फर्ज प्रदर्शित हुई। रविकांत नगाइच निर्देशित इस फिल्म में जीतेन्द्र ने डांसिग स्टार की भूमिका निभाई। इस फिल्म में उन पर फिल्माया गीत ‘मस्त बहारो का मैं आशिक’ श्रोताओं और दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हुआ। इस फिल्म के बाद जीतेन्द्र को जंपिग जैक कहा जाने लगा।

फर्ज की सफलता के बाद डांसिग स्टार के रूप में जीतेन्द्र की छवि बन गई। इस फिल्म के बाद निर्माता-निर्देशकों ने अधिकतर फिल्मों में उनकी डांसिंग छवि को भुनाया। निर्माताओं ने जीतेन्द्र को एक ऐसे नायक के रूप में पेश किया, जो नृत्य करने में सक्षम है। इन फिल्मों में ‘हमजोली’ और ‘कारंवा’ जैसी सुपरहिट फिल्में शामिल है। इस बीच जीतेन्द्र ने ‘जीने की राह’, ‘दो भाई’ और ‘धरती कहे पुकार’ के जैसी फिल्मों में हल्के- फुल्के रोल कर अपनी बहुआयामी प्रतिभा का परिचय दिया।

48 वर्ष की हुई रानी मुखर्जी : अभिनय से दर्शकों के दिलों में बनाई खास जगह, जानें 1997 में डेब्यू से फिल्म ‘ब्लैक’ तक के शानदार सफर के बारे में
मुंबई। बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री रानी मुखर्जी 48 वर्ष की हो गई। मुंबई में 21 मार्च 1978 को जन्मीं रानी मुखर्जी ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत वर्ष 1997 में प्रदर्शित फिल्म ‘राजा की आयेगी बारात’ से की। फिल्म, हालांकि टिकट खिड़की पर असफल साबित हुई, लेकिन रानी ने अपने संजीदा किरदार के जरिए दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वर्ष 1998 रानी के करियर के लिए महत्वपूर्ण वर्ष साबित हुआ। इस वर्ष उन्हें आमिर खान के साथ ‘गुलाम’ और शाहरुख खान के साथ ‘कुछ कुछ होता है’ में काम करने का अवसर मिला। दोनों ही फिल्में टिकट खिड़की पर सुपरहिट साबित हुई। ‘कुछ कुछ होता है’ के लिए रानी मुखर्जी को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का फिल्म फेयर पुरस्कार भी दिया गया।

वर्ष 1999 से लेकर वर्ष 2002 तक का वर्ष रानी मुखर्जी के करियर के लिए बुरा साबित हुआ। इस दौरान रानी मुखर्जी की ‘हैलो ब्रदर’, ‘बादल’, ‘हर दिल जो प्यार करेगा’, ‘हद कर दी आपने’, ‘बिच्छू’, ‘कहीं प्यार ना हो जाए’, ‘चोरी चोरी चुपके चुपके’, ‘बस इतना सा ख्वाब है’, ‘प्यार दीवाना होता है’ और ‘मुझसे दोस्ती करोगे’ जैसी फिल्में प्रदर्शित हुई, लेकिन इन फिल्मों को टिकट खिड़की पर अपेक्षित सफलता नहीं मिल सकी। वर्ष 2002 में प्रदर्शित यश राज बैनर तले बनी फिल्म ‘साथियां’ रानी मुखर्जी के करियर की हिट फिल्म साबित हुई। इस फिल्म में रानी की जोड़ी विवेक ओबेराय के साथ काफी पसंद की गई। वर्ष 2003 में प्रदर्शित फिल्म ‘चलते-चलते’ में रानी को एक बार फिर से किंग खान शाहरूख खान के साथ काम करने का अवसर मिला। यह फिल्म भी सुपरहिट साबित हुई।

वर्ष 2004 रानी के करियर के लिए महत्वपूर्ण वर्ष साबित हुआ। इस वर्ष उनकी ‘युवा’, ‘हम तुम’ और ‘वीर जारा’ जैसी फिल्में प्रदर्शित हुई। इन सभी फिल्मों में रानी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा का परिचय दिया और अपने निभाए किरदारों के जरिए दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वर्ष 2005 में प्रदर्शित फिल्म ‘ब्लैक’ रानी मुखर्जी के करियर की सर्वाधिक महत्वपूर्ण फिल्मों में शुमार की जाती है। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रानी मुखर्जी को सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ काम करने का अवसर मिला। रानी ने अपने सधे हुए अभिनय से न सिर्फ दर्शकों का बल्कि समीक्षकों का भी दिल जीत लिया।

61 वर्ष के हुए आमिर खान : हिंदी सिनेमा को दी कई यादगार फिल्में, जानें संघर्ष से ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ बनने तक के प्रेरक फिल्मी सफर के बारे में
मुंबई। बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता-फिल्मकार आमिर खान 61 वर्ष के हो गए। आमिर खान का जन्म 14 मार्च 1965 को मुंबई में हुआ। उनके पिता ताहिर हुसैन और चाचा नासिर हुसैन जाने-माने फिल्म निर्माता थे। घर में फिल्मी माहौल के कारण आमिर खान की रूचि भी फिल्मों में हो गई और वह अभिनेता बनना का सपना देखने लगे। आमिर खान ने अपने सिने करियर की शुरूआत वर्ष 1973 में बतौर बाल कलाकार अपने चाचा नासिर हुसैन के बैनर तले बनी फिल्म ‘यादो की बारात’ से की। बाद में उन्होंने वर्ष 1974 में प्रदर्शित फिल्म ‘मदहोश’ में भी बतौर बाल कलाकार काम किया। इसके बाद उन्होंने लगभग 11 वर्षो तक फिल्म इंडस्ट्री से किनारा कर लिया। वर्ष 1984 में प्रदर्शित फिल्म ‘होली’ से आमिर खान ने बतौर अभिनेता सिने करियर की शुरूआत की, लेकिन दर्शको के बीच अपनी पहचान बनाने में असफल रहे।

लगभग चार वर्ष तक मायानगरी मुंबई में संघर्ष करने के बाद 1988 में अपने चाचा नासिर हुसैन के बैनर तले बनी फिल्म ‘कयामत से कयामत तक’ की सफलता के बाद आमिर खान बतौर अभिनेता फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने में सफल हो गए। फिल्म में अपने दमदार अभिनय के लिए उन्हें उस वर्ष नवोदित अभिनेता का फिल्म फेयर पुरस्कार प्राप्त हुआ। वर्ष 1994 में राजकुमार संतोषी निर्देशित फिल्म ‘अंदाज अपना अपना’ में आमिर खान के अभिनय का नया रंग देखने को मिला। इस फिल्म के पहले उनके बारे में यह बात की जाती थी कि वह केवल रूमानी भूमिका ही निभा सकते हैं, लेकिन आमिर खान ने अभिनेता सलमान खान के साथ अपने हास्य अभिनय से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। फिल्म में अपने बेहतरीन अभिनय के लिए वह सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के फिल्म फेयर पुरस्कार के लिए नामांकित भी किए गए।

वर्ष 1994 में ही प्रदर्शित फिल्म ‘बाजी’ में उनके अभिनय का नया रूप देखने को मिला। रोचक बात यह है कि इस फिल्म के एक गाने में आमिर खान ने एक लड़की की भूमिका निभाई और इसके लिए उन्होंने अपने पूरे शरीर पर वैक्सिन का इस्तेमाल किया। वर्ष 1996 में आमिर खान के सिने करियर की एक और महत्वपूर्ण फिल्म ‘राजा हिंदुस्तानी’ प्रदर्शित हुई। इस फिल्म में उन्होंने अपने दमदार अभिनय से एक बार फिर से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

इस फिल्म से जुड़ा एक रोचक तथ्य यह है कि फिल्म में एक गाने के दौरान आमिर खान को नशे में अभिनय करना था और आमिर खान ने व्यक्तिगत जिंदगी में कभी शराब नहीं पी थी। फिल्म में शराबी के किरदार को पहले पर्दे पर वास्तविक तौर पर पेश करने लिए आमिर खान ने अपनी जिंदगी में पहली बार शराब का सेवन किया और अभिनय किया।

वर्ष 1998 में आमिर खान के सिने करियर की एक और सुपरहिट फिल्म ‘गुलाम’ प्रदर्शित हुई। इस फिल्म से जुड़ा एक रोचक तथ्य यह है कि फिल्म के एक द्दश्य के दौरान आमिर खान को ट्रेन के विपरीत दिशा में दौड़ लगानी होती है और फिल्म के द्दश्य को चैलेंज के रूप में लेते हुए मौत की परवाह किए बिना वह ट्रेन के सामने आने से भी नही हिचके और दर्शकों को रोमांचित कर दिया। वर्ष 2001 में आमिर खान ने फिल्म निर्माण के क्षेत्र में भी कदम रख दिया।

आमिर खान प्रोडक्शन के बैनर तले उन्होंने फिल्म ‘लगान’ का निर्माण किया। इस फिल्म में आमिर खान ने एक ऐसे ग्रामीण युवक भुवन की भूमिका में थे, जो अंग्रेजो को लगान देने से इंकार कर देता है और उन्हें उनके पसंदीदा खेल क्रिकेट में हराने का चैलेंज दे देता है और बाद में ग्रामीणों के सहयोग से न किक्रेट मैच में विजयी होता है, साथ ही ग्रामीणो का लगान भी माफ कराता है। ग्रामीण पृष्ठभूमि पर बनी यह फिल्म न सिर्फ टिकट खिड़की पर सुपरहिट साबित हुई, साथ ही प्रतिष्ठित ऑस्कर में इसे विदेशी फिल्म की श्रेणी में भी नांमाकित किया गया, लेकिन दुर्भाग्य से इस फिल्म को पुरस्कार नहीं प्राप्त हुआ।

45 वर्ष के हुए शाहिद कपूर : फिल्म ‘इश्क विश्क’ से किया डेब्यू, बॉलीवुड में सफलता हासिल कर बनाई अपनी अलग पहचान
मुंबई। बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता शाहिद कपूर 45 वर्ष के हो गए। 25 फरवरी 1981 को दिल्ली में जन्में शाहिद कपूर को अभिनय की कला विरासत में मिली। शाहिद कपूर के पिता पंकज कपूर जाने-माने अभिनेता है। शाहिद कपूर ने अपने करियर की शुरूआत विज्ञापन फिल्मों से की। बतौर अभिनेता शाहिद कपूर ने अपने करियर की शुरूआत वर्ष 2003 में प्रदर्शित फिल्म ‘इश्क विश्क’ से की। फिल्म को टिकट खिड़की पर औसत सफलता मिली। इस फिल्म के लिए शाहिद कपूर फिल्म फेयर की ओर से सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के डेब्यू पुरस्कार से सम्मानित किए गए। ‘इश्क विश्क’ के बाद शाहिद कपूर ने ‘फिदा’, ‘दिल मांगे मोर’, ‘दीवाने हुए पागल’, ‘वाह लाइफ हो तो ऐसी’, ‘शिखर’, ‘36 चाइना टाउन’, ‘चुप चुप के’ जैसी कुछ फिल्मों में काम किया, लेकिन सभी फिल्में टिकट खिड़की पर ढ़ेर हो गई।

वर्ष 2006 में शाहिद कपूर को सूरज बड़जात्या की फिल्म ‘विवाह’ में काम करने का अवसर मिला। इस फिल्म में शाहिद कपूर ने संजीदा अभिनय निभाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। फिल्म टिकट खिड़की पर सुपरहिट साबित हुई। इसके साथ हीं, शाहिद फिल्म इंडस्ट्री में अपनी खोई हुई पहचान बनाने में कामयाब हो गए। वर्ष 2007 में प्रदर्शित फिल्म ‘जब वी मेट’ शाहिद कपूर के करियर की उल्लेखनीय फिल्मों में शुमार की जाती है। इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शाहिद कपूर और करीना कपूर की जोड़ी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया। ‘जब वी मेट’ टिकट खिड़की पर सुपरहिट साबित हुई। इस फिल्म के लिए शाहिद कपूर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के फिल्म फेयर पुरस्कार से नामांकित किए गए।

वर्ष 2009 में प्रदर्शित फिल्म ‘कमीने’ शाहिद कपूर के करियर के लिए एक और महत्वपूर्ण फिल्म साबित हुई। इस फिल्म में शाहिद कपूर ने दोहरी भूमिका निभाकर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के साथ शाहिद कपूर की जोड़ी दर्शकों के बीच काफी सराही गई। फिल्म में अपने दमदार अभिनय के लिए शाहिद कपूर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के फिल्म फेयर पुरस्कार के लिए नामांकित किए गए।नवर्ष 2010 से वर्ष 2012 का करियर शाहिद कपूर के लिए बुरा साबित हुआ। इस दौरान शाहिद कपूर ने ‘दिल बोले हड़िप्पा’, ‘चांस पे डांस’, ‘पाठशाला’, ‘बदमाश कंपनी’, ‘मिलेंगे मिलेगें’, ‘मौसम’ और ‘तेरी मेरी कहानी’ जैसी फिल्मों में काम किया, लेकिन इनमें से कोई फिल्म टिकट खिड़की पर सफल नही रही, हालांकि ‘मौसम’ में शाहिद कपूर के अभिनय को दर्शकों ने अवश्य पसंद किया।

वर्ष 2013 में शाहिद कपूर की ‘फटा पोस्टर निकला हीरो’ और ‘आर.राजकुमार’ प्रदर्शित हुई। प्रभुदेवा के निर्देशन में बनी फिल्म ‘आर.राजकुमार’ को टिकट खिड़की पर औसत सफलता मिली है। इस फिल्म में शाहिद कपूर ने अपने जबरदस्त एक्शन द्दश्य के जरिए दर्शकों का दिल जीत लिया। शाहिद कपूर की वर्ष 2014 में फिल्म ‘हैदर’ प्रदर्शित हुई। विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी फिल्म ‘हैदर’ में अपने दमदार अभिनय के लिए शाहिद कपूर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित किए गए। वर्ष 2015 में शाहिद ने मीरा राजपूत के साथ शादी कर ली। इसके बाद शाहिद की ‘उड़ता पंजाब’, ‘रंगून’, ‘पद्मावत’, ‘कबीर सिंह’, ‘जर्सी’, ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ और ‘देवा’ जैसी फिल्में प्रदर्शित हुई। शाहिद कपूर की हाल ही में फिल्म ‘ओ रोमियो’ प्रदर्शित हुई है।

57 वर्ष की हुई भाग्यश्री : सलमान खान संग सुपरहिट फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ से मिली पहचान, शादी के बाद फिल्मों में रहीं कम सक्रिय
मुंबई। बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री भाग्यश्री 57 वर्ष की हो गई। 23 फरवरी 1969 को मुंबई में जन्मीं भाग्यश्री ने अपने अभिनय जीवन की शुरुआत वर्ष 1987 में टीवी पर प्रसारित अमोल पालेकर की ‘कच्ची धूप’ से की। भाग्यश्री ने बॉलीवुड में अपना करियर वर्ष 1989 में प्रदर्शित फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ से शुरू किया। सूरज बड़जात्या निर्देशित इस फिल्म में सलमान खान और भाग्यश्री की जोड़ी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया। फिल्म टिकट खिड़की पर सुपरहिट साबित हुई। इस बीच भाग्यश्री ने हिमालय दासानी के साथ शादी कर ली।

शादी के बाद भाग्यश्री की ‘कैद में है बुलबुल’, ‘त्यागी’, ‘पायल’ और ‘घर आया मेरा परदेसी’ जैसी कुछ फिल्में प्रदर्शित हुई, लेकिन सभी फिल्मों ने टिकट खिड़की पर दम तोड़ दिया। इन फिल्मों की नाकामयाबी के बाद भाग्यश्री ने फिल्मों में काम करना बंद कर दिया। वर्ष 2001 में प्रदर्शित फिल्म ‘हेल्लो गल्र्स’ के जरिए भाग्यश्री ने एक बार फिर से बॉलीवुड में वापसी की, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। इस बीच भाग्यश्री ने भोजपुरी, मराठी और तेलगु फिल्मों में भी अभिनय किया। भाग्यश्री ने वर्ष 2023 में प्रदर्शित फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में कैमियो किया।

उतार-चढ़ाव से भरा रहा इस स्टारकिड का करियर: नकली अंगूठी से किया था प्रपोज; मजबूरी में किए क्या-क्या काम, आज है 280 करोड़ का मालिक
मुंबई। बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता अभिषेक बच्चन आज 50 वर्ष के हो गए हैं। 05 फरवरी, 1976 को मुंबई में जन्में अभिषेक को अभिनय की कला विरासत में मिली। उनके पिता अमिताभ बच्चन अभिनेता, जबकि मां जया भादुरी जानी-मानी अभिनेत्री हैं। अभिषेक बच्चन ने अपने करियर की शुरूआत वर्ष 2000 में प्रदर्शित जे.पी.दत्ता की फिल्म रिफ्यूजी से की।

हालांकि यह फिल्म टिकट खिड़की पर कोई खास कमाल नहीं दिखा सकी, लेकिन अभिषेक के अभिनय को अवश्य पसंद किया गया। इसके बाद अभिषेक ने तेरा जादू चल गया, ढ़ाई अक्षर प्रेम के, बस इतना सा ख्वाब है, हां मैने भी प्यार किया है, शरारत, मुंबई से आया मेरा दोस्त, मैं प्रेम की दीवानी हूं, ओम जय जगदीश, एलओसी कारगिल, कुछ न कहो जैसी फिल्मों में काम किया, लेकिन इनमें से कोई फिल्म टिकट खिड़की पर सफल नहीं रही।

वर्ष 2003 में अभिषेक की फिल्म जमीन प्रदर्शित हुई। इस फिल्म में अभिषेक के अलावा अजय देवगन की भी मुख्य भूमिका थी। फिल्म को टिकट खिड़की पर औसत सफलता मिली। वर्ष 2004 में प्रदर्शित फिल्म युवा अभिषेक के करियर की महत्वपूर्ण फिल्म साबित हुई। इस फिल्म में अभिषेक का किरदार ग्रे शेड्स लिए हुए थे, लेकिन वह दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने में सफल रहे। वर्ष 2004 में प्रदर्शित फिल्म धूम उनके करियर की पहली सुपरहिट फिल्म साबित हुई। इसके बाद अभिषेक ने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया, जिनमें उनके अभिनय को सराहा गया।

वर्ष 2007 में अभिषेक बच्चन को मणिरत्नम की फिल्म गुरू में काम करने का अवसर मिला। माना जाता है कि यह फिल्मदिवंगत उद्योगपति धीरू भाई अंबानी के जीवन पर बनायी गयी थी। अभिषेक बच्चन ने अपने संजीदा अभिनय से दर्शको का दिल जीत लिया। इस फिल्म के लिये अभिषेक सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के फिल्मफेयर पुरस्कार के लिये नामांकित किये गये। इसी वर्ष अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या राय से शादी कर ली।वर्ष 2008 में अभिषेक बच्चन की दोस्ताना और सरकार राज जैसी सुपरहिट फिल्में प्रदर्शित हुयी और दोनो फिल्मों के लिये वह सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के फिल्मफेयर पुरस्कार के लिये नामांकित किये गये।वर्ष 2009 में अभिषेक बच्चन ने फिल्म निर्माण के क्षेत्र में भी कदम रख दिया और सुपरहिट फिल्म 'पा' का निर्माण किया।

वर्ष 2012 में प्रदर्शित सुपरहिट फिल्म बोल बच्चन में अभिषेक बच्चन ने जबरदस्त हास्य अभिनय से दर्शको को मंत्रमुग्ध कर दिया। वर्ष 2013 में अभिषेक बच्चन के करियर की सबसे कामयाब फिल्म धूम 3 प्रदर्शित हुयी। वर्ष 2014 में अभिषेक की एक और सुपरहिट फिल्म हैप्पी न्यू ईयर प्रदर्शित हुयी है। इसके बाद अभिषेक बच्चन की हाउसपुल 3, मनमर्जिया, लूडो, द बिग बुल, बॉब विश्वास, दसवीं, घूमर और आई वांट टू टॉक, हाउसफुल 5 जैसी फिल्में प्रदर्शित हुयी।

अभिषेक बच्चन ने फिल्म 'आई वांट टू टॉक' के लिए अपने करियर का पहला बेस्ट एक्टर फिल्मफेयर पुरस्कार जीता। अभिषेक इन दिनों फिल्म किंग में काम कर रहे हैं।

51 वर्ष की हुई प्रीति जिंटा : ‘कल हो ना हो’ और ‘वीर जारा’ जैसी सुपरहिट फिल्मों से बनाई खास पहचान, बड़े पर्दे पर करेंगी धमाकेदार वापसी
मुंबई। बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री प्रीति जिंटा 51 वर्ष की हो गई। 31 जनवरी 1975 को हिमाचल प्रदेश के शिमला में जन्मीं प्रीति जिंटा के पिता दुर्गानंद जिंटा भारतीय थलसेना में एक अफसर थे और माँ नीलप्रभा एक गृहणी हैं। जब वह महज 13 वर्ष की थी, तब उनके पिता की मृत्यु एक कार दुर्घटना में हो गई थी। प्रीति जिंटा की स्कूलिंग शिमला के कॉन्वेंट ऑफ जीसस और मैरी स्कूल से हुई। इसके बाद उन्होंने सेंट बेड़े कॉलेज शिमला से आगे की पढ़ाई की। उन्होंने अपनी ग्रेजुएशन इंग्लिश ऑनर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन क्रिमिनल साइकोलाजी से की। प्रीति जिंटा ने अपने करियर के शुरूआती दौर में विज्ञापन फिल्मों में काम किया।

प्रीति जिंटा ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत वर्ष 1998 में प्रदर्शित मणिरत्नम की फिल्म ‘दिल से’ की। इस फिल्म के लिए प्रीति जिंटा को फिल्मफेयर की ओर से सर्वश्रेष्ठ डेब्यू अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया। वर्ष 1998 में प्रीति जिंटा की एक और फिल्म ‘सोल्जर’ प्रदर्शित हुई। इस फिल्म में प्रीति जिंटा के अपोजिट बॉबी देओल थे। संस्पेंस थ्रिलर पर आधारित इस फिल्म में प्रीति जिंटा और बॉबी देओल की जोड़ी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया। ‘सोल्जर’ टिकट खिड़की पर सुपरहिट साबित हुई।

वर्ष 2000 में प्रदर्शित फिल्म ‘क्या कहना’ प्रीति जिंटा के करियर के लिए अहम फिल्म साबित हुई। इस फिल्म के पहले लोगों की धारणा थी कि प्रीति जिंटा केवल चुलबुले किरदार निभा सकती है, लेकिन इस फिल्म में प्रीति जिंटा ने संजीदा अभिनय कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस फिल्म के लिए प्रीति जिंटा सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्म फेयर पुरस्कार के लिए नामांकित की गई। वर्ष 2001 में प्रदर्शित फिल्म ‘दिल चाहता है’ प्रीति जिंटा के करियर की महत्वपूर्ण फिल्मों में से एक है। इस फिल्म से फरहान अख्तर ने बॉलीवुड में बतौर निर्देशक अपनी शुरू आत की थी। तीन दोस्तों पर आधारित इस फिल्म में प्रीति जिंटा के अपोजिट आमिर खान थे। इस फिल्म में प्रीति जिंटा और आमिर खान की जोड़ी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया।

वर्ष 2003 प्रीति जिंटा के करियर के लिए खास साल साबित हुआ। इस साल उनकी ‘कल हो ना हो’ और ‘कोई मिल गया’ जैसी सुपरहिट फिल्में प्रदर्शित हुई। ‘कल हो ना हो’ के लिए प्रीति जिंटा सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित की गई, वहीं ‘कोई मिल गया’ के लिए वह सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्मफेयर पुरस्कार से नामांकित की गई। वर्ष 2004 में प्रदर्शित फिल्म ‘वीर जारा’ प्रीति जिंटा के करियर की उल्लेखनीय फिल्मों में शुमार की जाती है। यश चोपड़ा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में प्रीति जिंटा और शाहरूख खान की जोड़ी एक बार फिर से पसंद की गई। वर्ष 2005 में प्रदर्शित और लिव इन रिलेशनशिप पर आधारित फिल्म ‘सलाम नमस्ते’ के जरिए प्रीति जिंटा ने एक बार फिर से अपने दमदार अभिनय से दर्शकों को दीवाना बना दिया।

वर्ष 2006 में प्रदर्शित फिल्म ‘कभी अलविदा ना कहना’ प्रीति जिंटा के करियर की अंतिम सुपरहिट फिल्म साबित हुई। वर्ष 2009 में प्रदर्शित फिल्म ‘मैं और मिसेज खन्ना’ में प्रीति जिंटा ने कैमियो किया। इसके बाद उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से किनारा कर लिया। वर्ष 2013 में प्रदर्शित अपनी निर्मित फिल्म ‘इश्क इन पेरिस’ के जरिए प्रीति जिंटा ने कमबैक किया, लेकिन यह फिल्म सफल नहीं रही है। प्रीति जिंटा ने वर्ष 2016 में अमेरिकन जीन गुडइनफ से शादी की। शादी के बाद प्रीति जिंटा ने फिल्मों में काम करना बंद कर दिया। प्रीति जिंटा आगामी ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म ‘लाहौर 1947’ के साथ बड़े पर्दे पर धमाकेदार वापसी कर रही हैं। राजकुमार संतोषी द्वारा निर्देशित और आमिर खान प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित इस फिल्म में वह सनी देओल के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

57 वर्ष के हुए बॉबी देओल : फिल्म ‘बरसात’ से की करियर की शुरुआत, जानें अभिनेता की आने वाली फिल्मों के बारे में
मुंबई। बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता बॉबी देओल 57 वर्ष के हो गए। 27 जनवरी 1969 को पंजाबी जाट परिवार में जन्में बॉबी देओल बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के छोटे पुत्र हैं। उनकी मां प्रकाश कौर है। बॉबी देओल ने वर्ष 1977 में फिल्म ‘धरम वीर’ में एक बाल कलाकार के रूप में काम किया। बतौर मुख्य अभिनेता बॉबी देओल ने वर्ष 1995 में अपने पिता धर्मेन्द्र निर्मित फिल्म ‘बरसात’ में काम किया। इसी फिल्म से टि्ंवकल खन्ना ने भी अपने सिने करियर की शुरूआत की थी। इस फिल्म के लिए बॉबी को सर्वश्रेष्ठ पुरुष पदार्पण के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार मिला। इसके बाद वह व्यावसायिक रूप से सफल एक्शन थ्रिलर फिल्मों ‘गुप्त’ (1997), ‘सोल्जर’ (1998), ‘बादल’ (2000), ‘बिच्छू’ (2000), ‘अजनबी’ (2001) और ‘हमराज’ (2002) में दिखाई दिए। इसके बाद उनके करियर में मंदी आई, जिसके दौरान उनकी व्यावसायिक रूप से सफल परियोजनाएं ‘अपने’ (2007), ‘यमला पगला दीवाना’ (2011), ‘रेस 3’ (2018) और ‘हाउसफुल 4’ (2019) थीं।

वर्ष 2020 में रिलीज वेब सीरीज ‘आश्रम’ ने बॉबी देओल के करियर में चार चांद लगा दिए। बॉबी देओल की जबरदस्त एक्टिंग ने इस वेब सीरीज में जान फूंक दी और लोगों के बीच यह सीरीज बहुत मशहूर हुई। इसमें उन्होंने एक आध्यात्मिक बाबा का किरदार निभाया है। पहली सीरीज की सफलता के बाद इसके तीन सीजन भी रिलीज किए गए। वर्ष 2023 में प्रदर्शित फिल्म ‘एनिमल’ में बॉबी देओल अभिनेता रणबीर कपूर के साथ नजर आए थे। बॉबी देओल ने इस फिल्म में शानदार अभिनय किया। इसके बाद बॉबी देओल ने ‘कंगुआ’, ‘डाकू महाराज’ और ‘हाउसफुल 5’ में काम किया। बॉबी देओल की आने वाली फिल्मों में ‘अल्फा’ और ‘जन नायकन’ शामिल है।

52 वर्ष के हुए ऋतिक रोशन : बॉलीवुड के माचो हीरो का जलवा कायम, जानें ‘कहो ना प्यार है’ से ‘वॉर 2’ तक सुपरस्टार बनने तक के सुनहरे सफर के बारे में
मुंबई। बॉलीवुड के माचो हीरो ऋतिक रोशन 52 साल के हो गए हैं। 10 जनवरी 1974 को मुंबई में जन्में ऋतिक रोशन को अभिनय की कला विरासत में मिली। ऋतिक के पिता राकेश रोशन जाने-माने फिल्मकार और अभिनेता हैं, जबकि उनके दादा रोशन ने संगीत के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। ऋतिक रोशन ने बतौर बाल कलाकार ‘आशा’, ‘आपके दीवाने’, ‘आसपास’ और ‘भगवान दादा’ जैसी फिल्मों में काम किया। उन्होंने बतौर अभिनेता अपने करियर की शुरूआत वर्ष 2000 में अपने पिता राकेश रोशन निर्मित रोमांटिक फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ से की थी। इस फिल्म में ऋतिक रोशन और अमीषा पटेल की जोड़ी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया।

वर्ष 2000 में ही ऋतिक की ‘फिजा’ और ‘मिशन कश्मीर’ जैसी फिल्में रिलीज हुई। दोनों ही फिल्मों में ऋतिक ने अपनी रूमानी छवि में बदलाव लाते हुए संजीदा अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया। ‘फिजा’ के लिए वह सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए नामांकित किए गए। वर्ष 2001 में उन्हें सुभाष घई की फिल्म ‘यादें’ में काम करने का अवसर मिला, लेकिन कमजोर पटकथा के कारण फिल्म नकार दी गई। इसी साल रिलीज करण जौहर की फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ के लिए वह सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए नामांकित किए गए।

वर्ष 2003 में ऋतिक रोशन को एक बार फिर से अपने पिता की फिल्म ‘कोई मिल गया’ में काम करने का अवसर मिला। सांइस नैचुरल थ्रिलर इस फिल्म में ऋतिक रोशन ने अपने दमदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया। इस फिल्म के लिए उन्हें दूसरी बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्मफेयर पुरस्कार दिया गया। साल 2006 उनके करियर का अहम वर्ष साबित हुआ। इस साल रिलीज उनकी ‘धूम 2’ और ‘कृष’ जैसी फिल्में सुपरहिट हुई। यश राज बैनर तले बनी ‘धूम’ के सीक्वल ‘धूम 2’ में ऋतिक रोशन ने नेगेटिव किरदार निभाकर दर्शकों को रोमांचित कर दिया, वहीं ‘कोई मिल गया’ के सीक्वल ‘कृष’ में ऋतिक ने सुपरहीरो का किरदार निभाकर दर्शकों का दिल जीत लिया।

वर्ष 2012 में ऋतिक रोशन की फिल्म ‘अग्निपथ’ रिलीज हुई। यह फिल्म वर्ष 1990 में रिलीज हुई अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘अग्निपथ’ की रिमेक थी। फिल्म टिकट खिड़की पर सुपरहिट साबित हुई, साथ हीं ऋतिक दर्शकों की अपेक्षाओं पर खरे उतरे। वर्ष 2013 में रिलीज ‘कृष 3’ ऋतिक के करियर की सर्वाधिक कामयाब फिल्म साबित हुई। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 240 करोड़ रूपए की कमाई की।

वर्ष 2014 में ऋतिक की फिल्म ‘बैंग बैंग’ ने 180 करोड़ रुपए की शानदार कमाई की। वर्ष 2017 में ऋतिक की फिल्म ‘काबिल’ रिलीज हुई। फिल्म ने 100 करोड़ से अधिक की कमाई की। वर्ष 2019 में ऋतिक की ‘सुपर 30’ और ‘वॉर’ जैसी कामयाब फिल्में रिलीज हुई। वर्ष 2022 में ऋतिक की फिल्म ‘विक्रम वेदा’ और वर्ष 2024 में ‘फाइटर’ प्रदर्शित हुई। वर्ष 2025 में ऋतिक की फिल्म ‘वॉर 2’ रिलीज हुई है।

61 वर्ष की हुई फराह खान : फरहान अख्तर के साथ मनाया अपना जन्मदिन, परिवार और करीबी दोस्त हुए शामिल
मुंबई। बॉलीवुड की प्रसिद्ध डायरेक्टर और कोरियोग्राफर फराह खान अपना 61वां जन्मदिन मना रही हैं, वहीं उनके फर्स्ट कजिन फरहान अख्तर भी 52 साल के हो गए हैं। दोनों ने साथ मिलकर जन्मदिन का केक काटा और एक-दूसरे को केक खिलाकर मस्ती भरे पल बिताए। बचपन से ही एक-दूसरे को जानने वाले यह चचेरे भाई-बहन अपने इस खास दिन को परिवार और करीबी दोस्तों के साथ सेलिब्रेट करते आ रहे हैं।

फरहान अख्तर की बहन जोया अख्तर ने अपने इंस्टाग्राम पर दोनों की बचपन की डांस फोटो और जन्मदिन सेलिब्रेशन का वीडियो शेयर किया, जिसमें फराह और फरहान का हंसते-मुस्कुराते अंदाज साफ दिख रहा है। इस वीडियो पर बॉलीवुड सेलेब्स जैसे आयुष्मान खुराना, श्वेता बच्चन, हुमा कुरैशी और विनीत कुमार सिंह ने रिएक्शन दिया और दोनों को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

47 वर्ष की हुई बिपाशा बसु : 55 से ज्यादा फिल्मों में किया काम, ग्लैमर और दमदार अभिनय से बॉलीवुड में बनाई खास पहचान
मुंबई। बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री बिपाशा बसु 47 वर्ष की हो गई। 07 जनवरी 1979 को दिल्ली में जन्मीं बिपाशा बसु ने अपनी शुरुआती पढ़ाई कोलकाता से पूरी की है। उन्होंने अपने मॉडलिंग करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में कोलकता से ही की थी। मॉडलिंग करियर के दौरान उनकी मुलाकात अर्जुन रामपाल की पत्नी और मॉडल मेहर जासिया से हुई। उन्होंने उन्हें गोदरेज सिंथोल सुपर मॉडल में भाग लेने को कहा और बिपासा बसु इसकी विजेता भी बनी।

बॉलीवुड में बिपाशा बसु ने अपने करियर की शुरूआत वर्ष 2001 में प्रदर्शित फिल्म ‘अजनबी’ से की। इस फिल्म में बिपाशा बसु के अपोजिट अक्षय कुमार थे। फिल्म में बिपाशा का किरदार ग्रे शेड्स लिए हुए था। बावजूद इसके बिपाशा ने अपने दमदार अभिनय से दर्शकों को रोमांचित कर दिया। इस फिल्म के लिए बिपाशा को फिल्म फेयर की ओर से डेब्यू पुरस्कार भी दिया गया।

वर्ष 2002 में बिपाशा बसु को विक्रम भट्ट के निर्देशन में बनी फिल्म ‘राज’ में काम करने का अवसर मिला। थ्रिलर से भरपूर ‘राज’ भी दर्शको को बेहद पसंद आई, साथ हीं बिपाशा अपने दमदार अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए नामांकित की गई।

वर्ष 2003 में प्रदर्शित फिल्म ‘जिस्म’ बिपाशा बसु के करियर की मत्वपूर्ण फिल्मों में शामिल है। इस फिल्म में बिपाशा बसु ने एक बार फिर से नेगेटिव किरदार निभाया था। ‘जिस्म’ में बिपाशा बसु के अपोजिट जॉन अब्राहम थे। बिपाशा और जॉन की जोड़ी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया। इस फिल्म की सफलता के बाद बिपाशा और जॉन की जोड़ी ने कई फिल्मों में साथ काम कर दर्शकों का मनोरंजन किया।

बिपाशा बसु ने अपने सिने करियर में अब तक लगभग 55 फिल्मों में काम किया है। हिंदी फिल्मों के अलावा बिपाशा ने तमिल, तेलुगु और बंगला फिल्मों में भी अपने अभिनय का जलवा बिखेरा है। बिपाशा ने वर्ष 2016 में करण सिंह ग्रोवर के साथ शादी कर ली। बिपाशा इन दिनों फिल्मों में सक्रिय नहीं है।

59 वर्ष के हुए ए.आर.रहमान : संघर्ष और संगीत से बने वैश्विक आइकन, जानें रहमान की प्रेरक संगीत यात्रा के बारे में
मुंबई। भारतीय सिनेमा संगीत को अंतराष्ट्रीय स्तर पर विशेष पहचान दिलाने वाले ए.आर.रहमान 59 वर्ष के हो गए। 06 जनवरी 1967 को तमिलनाडु में जन्में रहमान का रूझान बचपन के दिनों से हीं संगीत की ओर था। उनके पिता आर.के.शेखर मलयालम फिल्मों के लिए संगीत दिया करते थे। रहमान भी अपने पिता की तरह ही संगीतकार बनना चाहते थे। संगीत के प्रति रहमान के बढ़ते रूझान को देख उनके पिता ने उन्हे इस राह पर चलने के लिए प्रेरित किया और उन्हें संगीत की शिक्षा देने लगे। सिंथेसाइजर और हारमोनियम पर संगीत का रियाज करने वाले रहमान की ‘की बोर्ड’ पर उंगलियां ऐसा कमाल करती तो सुनने वाले मुग्ध रह जाते कि इतना छोटा बच्चा इतनी मधुर धुन कैसे बना सकता है। उस समय रहमान की उम्र महज 6 वर्ष की थी।

एक बार रहमान के घर में उनके पिता के एक मित्र आए और जब उन्होंने रहमान की बनाई धुन सुनी तो सहसा उन्हें विश्वास नहीं हुआ, उनकी परीक्षा लेने के लिए उन्होंने हारमोनियम के ऊपर कपड़ा रख दिया और रहमान से धुन निकालने के लिए कहा। हारमोनियम पर रखे कपड़े के बावजूद रहमान की उंगलियां बोर्ड पर थिरक उठी और उस धुन को सुन वह चकित रह गए। कुछ दिनों के बाद रहमान ने एक बैंड की नींव रखी, जिसका नाम था ‘नेमेसीस एवेन्यू’। वह इस बैंड में सिंथेसाइजर, पियानो, गिटार, हारमोनियम बजाते थे। अपने संगीत के शुरूआती दौर से ही रहमान को सिंथेसाइजर ज्यादा अच्छा लगता था। उनका मानना था कि वह एक ऐसा वाद्य यंत्र है, जिसमें संगीत और तकनीक का बेजोड मेल देखने को मिलता है। रहमान अभी संगीत सीख हीं रहे थे तो उनके सर से पिता का साया उठ गया, लेकिन रहमान ने हिम्मत नहीं हारी और संगीत का रियाज सीखना जारी रखा।

वर्ष 1989 की बात है, रहमान की छोटी बहन काफी बीमार पड़ गई और सभी चिकित्सको ने यहां तक कह दिया कि उसके बचने की कोई उम्मीद नहीं है। रहमान ने अपनी छोटी बहन के जीवन की खातिर मंदिर..मस्जिदों में दुआएं मांगी। जल्द हीं उनकी दुआ रंग लाई और उनकी बहन चमत्कारिक रूप से एकदम स्वस्थ हो गई। इस चमत्कार को देख रहमान ने इस्लाम कबूल कर लिया और इसके बाद उनका नाम ए.एस. दिलीप कुमार से अल्लाह रखा रहमान यानी ए.आर.रहमान हो गया।