rounds - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

युवकों ने फूडकोर्ट के अंदर दुकानों में की तोड़फोड़, छह राउंड फायर
जयपुर। शिप्रापथ इलाके में रिद्धी-सिद्धी चौराहे के पास स्थित फूडकोर्ट में रुतबा जमाने के लिए एक दर्जन बदमाशों ने बीती शनिवार देर रात दुकानों में तोड़फोड़ कर छह राउंड फायर किए। इनकी एक गोली दुकान के शटर को चीरते हुए आरपार हो गई। विवाद फूडकोर्ट के अंदर सिगरेट पीने को लेकर हुआ था। पुलिस ने रविवार को सात बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में फरार अन्य बदमाशों की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी दिनेश निवासी अलवर, गिरीश नदबई भरतपुर, ओमप्रकाश, अमित, सौरभ, रजत और मनीष हलैना भरतपुर के रहने वाले है। यह सभी जयपुर में अलग-अलग जगह पर रहकर पढ़ाई और जॉब कर रहे हैं।

ये है मामला
थाना प्रभारी महावीर सिंह ने बताया कि देवी नगर निवासी आलोक सेठिया ने रिपोर्ट दी थी कि वह साथी शंकर और अंकुश कुमार के साथ फूडकोर्ट में दुकानें चलाते है। यहां पर खाने-पीने की करीब 20 दुकानें है। रात करीब 11 बजे यहां पर कई परिवार खा-पी रहे थे। तभी यहां आए तीन युवक सिगरेट पीने लगे। दुकानदारों ने युवकों को सिगरेट बाहर जाकर पीने को कहा। इस बात को लेकर कहासुनी हो गई। युवक देख लेने की धमकी देकर बाहर चले गए। कुछ देर बाद एक दर्जन बदमाश फूडकार्ट में फायरिंग करते हुए अंदर आए। युवकों का आते देख दुकानदार दुकान का शटर खुला छोड़कर वहां से भाग गए। अंधेरे में भागते दुकानदारों पर बदमाशों ने फायरिंग की, लेकिन वह बच गए। बदमाशों को फूडकोर्ट में फास्टफूड दुकानें खुली मिली थी, जिनमें इन्होंने जमकर तोड़फोड़ कर दी।

सुबह से शाम तक दौड़े विधायक यादव
जयपुर। कांग्रेस सरकार को समर्थन दे रहे निर्दलीय विधायक बलजीत यादव ने प्रदेश में बढ़ते नकल माफिया गिरोह और गुरुकुल यूनिवर्सिटी के फर्जीवाड़े के विरोध में शुक्रवार को सेंट्रल पार्क में 108 किलोमीटर दौड़कर अपना विरोध जताया। उन्होंने सुबह साढ़े छह से शाम साढ़े छह बजे तक 24 चक्कर लगाए। इस दौरान जयपुर का दिन का तापमान 37.2 डिग्री दर्ज हुआ। यादव सुबह साढ़े छह बजे काले कपड़े पहनकर सेंट्रल पार्क पहुंचे और दौड़ने लगे। समझाइश के लिए जलदाय मंत्री डॉ.महेश जोशी पहुंचे और उन्हें रोकने के लिए ट्रेक पर बैठ गए और यादव को बिठाने का प्रयास किया, लेकिन वे कुछ देर रुककर फिर दौड़ने लगे।

भाजपा के वरिष्ठ विधायक राजेन्द्र सिंह राठौड़ ने स्वयं दौड़ते हुए उन्हें साफा पहनाया। जबकि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने उन्हें माला पहनाकर तारीफ की। उन्हें समझाने के लिए सरकारी उप मुख्य सचेतक महेन्द्र चौधरी, विधायक अभिनेष महर्षि सहित अन्य विधायक भी पहुंचे। गौरतलब है कि यादव ने गुरुवार को सदन में घोषणा थी कि रीट पेपर आउट होने और यूनिवसिर्टी के फर्जीवाड़े के विरोध में वे शुक्रवार को सूर्योदय से सूर्यास्त तक काले कपड़े पहनकर सेंट्रल पार्क में दौड़ेंगे। यादव के दौड़ने की सूचना सोशल मीडिया पर चली तो प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए और सेंट्रल पार्क के हर गेट पर एम्बुलेंस तैनात कर दी।

दौड़ना दिनचर्या में शामिल
रोज दौड़ना या समय मिलने पर दौड़ना यादव की दिनचर्या में शामिल है। वे जब जयपुर में रहते हैं तो सुबह-शाम सेंट्रल पार्क में दौड़ते हुए देखे जा सकते हैं।

क्यों दौड़े यादव
यूपीएससी के तो कभी पेपर आउट होते नहीं है, लेकिन आरपीएससी के ही क्यों होते हैं?  नकल रोकने के लिए सिस्टम बनाना होगा।
गुरुकुल विवि के लिए सदन में बिल आ गया। स्पीकर ने कलक्टर से जांच कराई तो मौके पर कुछ नहीं मिला। कुलपति को बर्खास्त करने के बजाय सरकार जांच करा रही है।

फेसबुक लाइव में कहा दम घुटता है, जब पेपर आउट होते हैं
फेसबुक लाइव पर रोते हुए कहा कि ‘मैं सरकार के खिलाफ  रोष प्रकट कर रहा हूं। दम घुटता है, जब लोग इस तरह से पेपर आउट कर निर्लज्जता दिखा रहे हैं। स्वयं को कष्ट देकर सरकार को बताना चाहता हूं कि प्रदेश का युवा कितना पीड़ित है। देश के 23 राज्य ऐसे हैं, जहां पर राजस्थान के युवा को नौकरी नहीं दी जा रही है। प्रदेश सरकार नौकरी दे नहीं रही तो बेरोजगार युवा कहां जाएंगे? राजस्थान के युवा की नौकरी पर डाका क्यों डाला जा रहा है? जनता लाचार है। मैं इन गुंडों से नहीं लड़ सकता, इसलिए अपना गुस्सा जाहिर करना है।

अब सर्विस केबल के लिए उपभोक्ता नहीं लगाएगा सहायक अभियंता कार्यालयों के चक्कर
जयपुर। अगर किसी उपभोक्ता के घर की सर्विस केबल में फॉल्ट आने के कारण बिजली गुल हो जाए तो अब उपभोक्ता को नई सर्विस केबल की राशि जमा कराने और केबल लेने के लिए सहायक अभियंता कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। फॉल्ट सुधारने आई फास्ट रेस्पॉन्स टीम (एफआरटी) की सूचना पर खुद संबंधित सहायक अभियंता या कनिष्ठ अभियंता उपभोक्ता के घर सर्विस केबल भिजवाएंगे ना कि उपभोक्ता को सहायक अभियंता कार्यालय आकर सर्विस केबल ले जाने और राशि जमा कराने के लिए बाध्य करेंगे।

जयपुर सिटी सर्किल ने जारी किए निर्देश

इस संबंध में जयपुर डिस्कॉम के सिटी सर्किल अधीक्षण अभियंता एके त्यागी ने मंगलवार को आदेश जारी किए हैं। आदेशों में साफ निर्देशित है कि इस आदेश की अनुपालना में किसी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित अधिकारी या कर्मचारी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

अभी ऐसे चकरघिन्नी होते हैं उपभोक्ता
अक्सर यह देखा गया है कि उपभोक्ता द्वारा बिजली नहीं आने की शिकायत पर यदि एफआरटी टीम की ओर से उपभोक्ता की सर्विस केबल में फॉल्ट पाया जाता है तो एफआरटी के सदस्य उपभोक्ता को यह सलाह देते हैं कि वह सहायक अभियंता कार्यालय में राशि जमा कराए। राशि जमा कराने के बाद ही एफआरटी पार्टी शिकायत का निस्तारण करती है। ऐसी प्रक्रिया से उपभोक्ता को अनावश्यक असुविधा होती है और निगम की नकारात्मक छवि बनती है।

उपभोक्ताओं को ऐसे मिलेगी राहत
अधीक्षण अभियंता की ओर से इंजीनियर्स को जारी आदेश में कहा गया है कि मीटर या सर्विस लाइन खराब होने की स्थिति में उपभोक्ता को कार्यालय के चक्कर लगाने के लिए विवश नहीं किया जाना चाहिए, बल्कि एफआरटी पार्टी से सूचना प्राप्त होने के बाद संबंधित सहायक अभियंता या कनिष्ठ अभियन्ता का यह दायित्व होगा कि उपभोक्ता के यहां सर्विस लाइन भिजवाए और उसके यहां नई सर्विस लाइन या केबल लगवाकर उसकी विद्युत व्यवस्था सुचारु करे। इस कार्य में यदि उपभोक्ता का मीटर जला हुआ पाया जाता है तो उस स्थिति में उपभोक्ता के आगामी विद्युत बिल में सीसी एंड आर के द्वारा मीटर राशि डेबिट कर दी जाए। सहायक अभियंता या कनिष्ठ अभियंता यह सुनिश्चित करेंगे कि किसी भी परिस्थति में उपभोक्ता को सहायक अभियन्ता कार्यालय आकर सर्विस लाइन ले जाने और राशि जमा कराने के लिए बाध्य नहीं किया जाए।

कैट और विक्की ने लिए सात फेरे, हिन्दू रीति रिवाज से हुई शादी
सवाई माधोपुर। फिल्म अभिनेत्री कैटरीना कैफ  और विक्की कौशल गुरुवार को चौथ का बरवाड़ा स्थित 700 साल पुराने ऐतिहासिक किले ‘सिक्स सेंस’ फोर्ट में वैवाहिक बंधन में बंधे। इससे पहले विक्की और कैटरीना की सेहराबन्दी का कार्यक्रम हुआ। इसके बाद विक्की कौशल की बारात होटल के एक छोर से दूसरे छोर ढोल नगाड़े के साथ पहुंची, जहां विशेष तौर से तैयार किए गए दरवाजे पर विक्की कौशल ने तोरण मारा।

शाम 5 बजे वैवाहिक बंधन में बंधे
शाम 5 बजे मंडप में विक्की ने कैटरीना के साथ हिन्दू रीति रिवाज और मंत्रोच्चार के बीच सात फेरे लिए और दोनों वैवाहिक बंधन में बंध गए। जानकारी के अनुसार, बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल देर रात मुंबई के लिए अपने घर को प्रस्थान करेंगे। अभिनेत्री कैटरीना कैफ  सुबह अपने निवास मुंबई के लिए रवाना होगी। कई फि ल्मी सितारे देर रात तक मुंबई के लिए रवाना हो जाएंगे।

एक झलक पाने को बेताब दिखा मीडिया
बॉलीवुड स्टार कैटरीना कैफ  और विक्की कौशल की शादी के कवरेज को लेकर देश के नामी गिरामी इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया का जमावड़ा होटल के सामने मौजूद रहा। कैफ  और विक्की कौशल की शादी की रस्म की एक झलक पाने के लिए देश का मीडिया बेताब रहा।  शादी के बाद बाहर इंतजार कर रहे मीडिया कर्मियों के लिए मिठाई भी भेजी।

राजस्थान फिल्म अभिनेत्री कैटरीना कैफ - विक्की कौशल आज शाम सात फेरें लेंगे और बंधेंगे एक दूसरे के बंधन में
सवाई माधोपुर।  फ़िल्म अभिनेत्री कैटरीना कैफ और विक्की  कौशल चौथ का बरवाड़ा स्थित 700 साल पुराने ऐतिहासिक किले में वैवाहिक बंधन में बंधेंगे। हालही में सिक्स सेंस कम्पनी द्वारा इस ऐतिहासिक किले को होटल में तब्दील किया गया है। करीब 100 साल बाद इस ऐतिहासिक किले में किसी विवाह की शहनाइयां गूंजेंगी और ये ऐतिहासिक किला विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी का गवाह बनेगा।  विक्की ओर कैटरीना की शादी समारोह की बात करे तो पहले सेहराबन्दी का कार्यक्रम होगा और फिर विक्की कौशल की बारात होटल के एक छोर से दूसरे छोर  ढोल नगाड़े के साथ पहुंचेगी। जहाँ विशेष तौर से तैयार किये गए मंडप में कैटरीना विक्की के साथ साथ फेरे लेंगी और फेरों के साथ ही दोनों वैवाहिक बंधन में बंध जाएंगे। बॉलीवुड स्टार कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी के कवरेज को लेकर देश के नामी-गिरामी इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया का जमावड़ा होटल के सामने स्थित है। कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी की रस्म की एक झलक पाने के लिए देश का मीडिया बेताब है। होटल सिक्स सेंस फोर्ट जो एक 700 साल पुराना किला है, उसके होटल में तब्दील होने के बाद आज फोर्ट कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी का गवाह बनेगा।

बॉलीवुड स्टार की शादी को लेकर स्थानीय लोगों में भी खासा चार्म है। बॉलीवुड स्टार की हाई प्रोफाइल शादी में फिल्म स्टारों के साथ ही उनके परिजन व विख्यात फिल्मी हस्तियां इस होटल में ठहरे हैं। मेहंदी, हल्दी की रस्म के बाद आज (गुरूवार को) दोनों कपल वैवाहिक गठबंधन में बंधेंगे। हिंदू रीति रिवाज से मंत्रोच्चार के साथ 7 फेरे लेकर एक दूसरे के जीवनसाथी बनेंगे। चौथ का बरवाड़ा स्थित सिक्स सेंस फोर्ट में कैटरीना कैफ-विक्की कौशल की शादी को लेकर व्यवस्थाएं चाक-चौबंद है। चौथ का बरवाड़ा थाना अधिकारी टीनू सोगरवाल मय पुलिस जाब्ते के होटल के मुख्य प्रवेश द्वार पर खड़ी है। सुरक्षा को लेकर पुलिस द्वारा व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं। सिक्स सेंस फोर्ट होटल के सभी द्वारों पर 1-4 का पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है। बॉलीवुड स्टार की शादी में किसी भी पीएमओ व राज्य सरकार के नुमाइंदे के आने की संभावनाएं नहीं है। शादी को लेकर कैटरीना कैफ के दूल्हे विक्की कौशल विंटेज कार से दुर्ग में अपनी दुल्हन को जीवनसंगिनी बनाने के लिए प्रवेश करेंगे।