dog - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

कुत्तों के काटने पर राज्य सराकर देगी मुआवजा : खाना खिलाने वाले लोग भी होंगे जिम्मेदार, भावुकता पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी
नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर समेत कई शहरों में बढ़ते कुत्तों के हमलों पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। 13 जनवरी 2026 को सुनवाई के दौरान अदालत ने आदेश दिया कि कुत्ते के काटने से घायल या मृत बच्चे-बुजुर्गों के मामले में राज्य सरकार मुआवजा देगी।

अदालतने कहा कि कुत्तों को खाना खिलाने वाले लोग भी जिम्मेदार होंगे और सवाल उठाया कि उन्हें घर में क्यों नहीं रखा जाता। अदालत ने भावुकता पर फटकार लगाते हुए कहा कि चिंता इंसानों की सुरक्षा की भी होनी चाहिए।

असर खबर का - 74 कैनाल वाली श्वानशाला को बनाया डॉग शेल्टर हाउस,अस्पताल,शिक्षण संस्थानों व सरकारी कार्यालयों से लावारिस श्वानों को लाकर रखेंगे
कोटा। शहर में शिक्षण संस्थान, अस्पताल व सरकारी कार्यालयों व उनके आस-पास घूमने वाले श्वानों को अब नगर निगम पकड़कर शेल्टर होम में रखेगा। साथ ही उनके खाने व देखभाल तक की व्यवस्था भी की जाएगी। इसके लिए निगम ने 75 कैनल वाली कोटा दक्षिण निगम की श्वानशाला को डॉग शेल्टर हाउस बनाया है। शहर में आवारा श्वानों द्वारा लोगों को काटने की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट द्वारा गत दिनों एक आदेश पारित किया गया था। उसमें नगर निगम को आदेश दिया था कि सार्वजनिक स्थानों विशेष रूप से शिक्षण संस्थानों, सरकारी अस्पतालों व सरकारी कार्यालयों में व उनके आस-पास घूमने वाले आवारा श्वानों को पकड़ा जाए। उन्हें शेल्टर हाउस में रखा जाए। साथ ही उन्हें पकड?े के बाद वापस उसी स्थान पर नहीं छोड़ा जाए जहां से उन्हें पकड़ा गया है। इससे काफी हद तक लोगों को श्वानों से राहत मिल सकेगी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश की पालना में नगर निगम कोटा ने प्रयास करते हुए डॉग शेल्टर हाउस बनाया है।

बंधा धर्मपुरा श्वानशाला में ही बनाया शेल्टर हाउस
नगर निगम की ओर से बंधा धर्मपुरा में दो श्वानचालाओं का संचालन किया जा रहा है। जिनमें से पूर्व में एक उत्तर निगम की व दूसरी दक्षिण निगम की है। लेकिन कोटा में फिर से एक निगम होने पर निगम ने अब कोटा दक्षिण की 75 कैनल वाली श्वानशाला को डॉग शेल्टर हाउस बना दिया है। उस पर नाम भी लिख दिया। साथ ही कैनल पर नम्बर भी डाल दिए हैं। जिससे अब जो भी श्वान कोर्ट के आदेश की पालना में पकड़े जाएंगे उन्हें यही रखा जाएगा। साथ ही निगम की ओर से ही उनके खाने व देखभाल के लिए केयर टेकर भी भी व्यवस्था की जाएगी।

फिलहाल वर्तमान संवेदक फर्म ही करेगी काम
नगर निगम की ओर से शेल्टर होम में रखने वाले डॉग को पकड?े के लिए अलग से टेंडर किया जाएगा। लेकिन जब तक नई जगह व नया टेंडर नहीं होता है तब तक जो संवेदक फर्म बधियाकरण व टीकाकरण के लिए श्वानों को ला रही है, वही काम करेगी। साथ ही शेल्टर हाउस के लिए अलग से निगम के एक अधिकारी नॉडल बनाया जाएगा।

उत्तर की श्वानशाला में होगा टीकाकरण व बधियाकरण
निगम की कोटा उत्तर वाली श्वानशाला को एबीसी के लिए रखा गया है। यहां शहर में अन्य स्थानों से पकड़कर लाए जाने वाले श्वानों का टीकाकण व बधियाकरण किया जाएगा। इस 125 कैनल वाली श्वानशाला में श्वानों को कुछ दिन रखने के बाद वापस उसी जगह पर छोड़ दिया जाएगा।

नवज्योति ने किया था मामला प्रकाशित
गौरतलब है कि आवारा श्वानों के लिए शेल्टर होम बनाने का मामला दैनिक नवज्योति ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। समाचार पत्र में 8 नवम्बर के अंक में पेज 5 पर श्वानों के लिए नगर निगम बनाएगा शेल्टर होमझ् शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। इस समाचार पत्र में ही इसका उल्लेख किया था कि निगम की बंधा धर्मपुरा स्थित श्वानशाला में ही शेल्टर हाउस बनाया जाएगा। समाचार प्रकाशित होने के बाद से ही नगर निगम ने इस दिशा में प्रयास शुरू कर दिए थे। जिसे अब अंजाम दिया गया है।

इनका कहना है
हर सरकारी कार्यालय, अस्पताल व शिक्षण संस्थानों में डॉग मुक्त करने के लिए नॉडल अधिकारी बनाए जा रहे हैं। उनकी जिम्मेदारी होगी कि वे श्वानों को वहां आने से रोकें। साथ ही निगम को सूचना देंगे। जिसके आधार पर निगम की टीम उन्हें वहां से पकड़कर डॉग शेल्टर हाउस में रखेगी। इसके लिए बंधा धर्मपुरा स्थित कोटा दक्षिण की 75 कैनल वाली श्वानशाला को डॉग शेल्टर हाउस बनाया गया है। यहां श्वानों को रखने के साथ ही उनके खाने व देखभाल की व्यवस्था नगर निगम करेगा। हालांकि शेल्टर हाउस के लिए श्वान पकडे का अलग से टेंडर किया जाएगा। लेकिन नया टेंडर नहीं होने व शेल्टर हाउस के लिए उपयुक्त जगह नहीं होने तक वर्तमान संवेदक फर्म ही श्वानों को पकड़कर यहां रखेगी। शीघ्र ही श्वानों को  पकडे  की व्यवस्था शुरू कर दी जाएगी। जिससे काफी हद तक लोगों को इनसे राहत मिल सकेगी।
-ओम प्रकाश मेहरा, आयुक्त नगर निगम कोटा

भारतीय व्यक्ति ने खरीदा दुनिया का सबसे महंगा कुत्ता, कीमत 50 करोड़ रुपए
वॉशिंगटन। अमेरिका में एक व्यापारी ने करीब 50 करोड़ रुपए में एक कुत्ते को खरीदा है। बताया जा रहा है कि यह दुनिया का सबसे महंगा कुत्ता है। बेंगलुरु में कुत्तों की खरीद-बिक्री करने वाले एक व्यापारी ने इस कुत्ते को खरीदा है। रिपोर्ट के अनुसार यह कुत्ता एक अलग तरह का है, जो कि भेड़िये की तरह दिखता है। यह एक वुल्फडॉग है। व्यापारी एस सतीश ने इसे खरीदा है।

उनके पास करीब 150 अलग-अलग तरह के कुत्ते है। सतीश ने कहा कि वह अलग तरह के कुत्तों को खरीदना चाहते है और उन्हें भारत लाना चाहते है। सतीश इन महंगे कुत्तों से कमाई भी करते है। उनके कुत्तों को देखने के लिए लोग पैसे देते है।

असर खबर का - श्वानों की नसबंदी ऑपरेशन का काम शुरू, डॉग बाइट्स के बढ़ते मामलों पर लगेगी रोक
रावतभाटा। रावतभाटा में श्वानों की बढ़ती जनसंख्या और आम रास्तों पर राहगीरों पर हमले की बढ़ती घटनाओं पर दैनिक नवज्योति में कई बार खबर प्रकाशित होने के बाद आखिर इस समस्या के समाधान की लोगों को उम्मीद जगी है। जानकारी के अनुसार दैनिक नवज्योति में लगातार खबरें प्रकाशित होने के बाद गैर सामाजिक संस्था फ्री फ्रेंड्स के  सदस्यों प्रीति मलिक और उनकी टीम पार्षद मनीष गिरी व  नगर पालिका प्रशासन के सहयोग से बुधवार को डॉ. होमी भाभा बस स्टैंड पर श्वानों की नसबंदी ऑपरेशन का कार्य शुरू किया गया। पिछले 5-6 महीनों से लगातार पशु प्रेमी और प्रशासन इस काम के लिए प्रयत्नशील थे। जिसके बाद बुधवार को इस कार्य का शुभारंभ किया गया।

अधिकारियों ने की प्रशंसा
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उपखंड अधिकारी महेश गगोरिया, विशिष्ट अतिथि एडीएम विनोद कुमार मल्होत्रा, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी महेश नागर, नगर पालिका अध्यक्ष मधु कंवर हाडा और अन्य जनप्रतिनिधि सम्मिलित रहे। एडीएम विनोद कुमार मल्होत्रा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। टीम के कार्य की सराहना की। ऑपरेशन के माध्यम से श्वानों की बढ़ती जनसंख्या को नियंत्रित किया जा सकेगा। जिससे डॉग बाइट की बढ़ती समस्या का समाधान भी होगा।

लगातार 3 सालों से मैं इस मुद्दे को उठाता आ रहा हूं। जिसका हल आज नगर पालिका प्रशासन ने निकाला।
- मनीष गिरी, पार्षद

श्वानों की बढ़ती जनसंख्या और डॉग बाइट्स के कई मामले सामने आ रहे थे। हमने प्रशासन से श्वानों की नसबंदी कार्य के लिए आग्रह किया। प्रशासन ने हमारी मांग को पूरा किया।
- प्रीति मलिक, पशु प्रेमी फ्री फ्रेंड्स सदस्य

इस नेक कार्य में सभी का सहयोग सराहनीय रहा। आगे भी नगर पालिका ऐसे ही सामाजिक कार्य करती रहेगी।
- महेश नागर, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका

ऑपरेशन के बाद श्वानों में प्राकृतिक रूप से आक्रामकता में कमी आएगी। इससे डॉग बाइट्स के बढ़ते मामलों की समस्या से निजात मिल जाएगी।
- डॉ. सुनील साल्दे, पशु चिकित्सक

श्वानों की बढ़ती जनसंख्या से डॉग बाइट्स के कई मामले सामने आए हैं। इनकी जनसंख्या पर नियंत्रण जरूरी है।
- विनोद कुमार मल्होत्रा, एडीएम

श्वान और बंदरों के काटने से लोग खुद ही करें बचाव
कोटा। शहर में यदि किसी को श्वान काट ले या बंदर काट ले तो नगर निगम की ओर से बचाने के लिए या बंदर व श्वान को पकड़ने के लिए कोई नहीं आने वाला है। लोगों को खुद ही अपने स्तर पर उनसे बचाव के प्रयास करने होंगे। यह स्थिति है नगर निगम कोटा दक्षिण में।  नगर निगम अधिकारियों की लापरवाही से समय पर टेंडर ही नहीं किए गेए। जिससे बंदर पकड़ने से लेकर मवेशी पकड़ने तक के टेंडर समाप्त हो गए हैं। नए टेंडर के ठेके नहीं हुए हैं। इसी बीच लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू हो गई है। अब जून तक नए ठेके होने वाले भी नहीं है। ऐसे में जून तक करीब तीन महीने लोगों को श्वान व बंदरों से खुद को ही सुरक्षा व बचाव करना होगा। नगर निगम की ओर से बंदरों को पकड़ने का ठेका मथुरा के संवेदक को दिया हुआ था। उसके टेंडर की अवधि समाप्त हो गई है। लेकिन की ओर से समय पर दोबारा टेंडर नहीं किए गए। जिससे अब कोटा दक्षिण निगम क्षेत्र में बंदरों को नहीं पकड़ा जा रहा है। ऐसे में शहर में बंदर किसी को काटें या घरों में उत्पात मचाएं निगम अधिकारियों को कोई परवाह नहीं है। इसी तरह से मवेशी पकड़ने का ठेका पिछले साल की खत्म हो गया था। उसे कुछ समय के लिए बढ़ाया था वह भी पूरा हो गया। जबकि सड़कों पर आवारा मवेशियों का अम्बार लगा हुआ है। हादसों का खतरा बना हुआ है। लेकिन निगम अधिकारियों को इससे कोई फर्क नहीं पड़ रहा।

श्वानों का वैक्सीनेशन करने वाली फर्म डीबार
नगर निगम कोटा दक्षिण में श्वानों का वैक्सीनेशन व बधियाकरण करने का काम पुणे की फर्म को दिया हुआ था। जिसके द्वारा श्वानों को जिस जगह से पकड़कर लाया जा रहा था। बधियाकरण व वैक्सीनेशन के बाद उसी जगह पर छोड़ा जा रहा था। लेकिन पिछले करीब डेढ़ माह से अधिक समय हो गया। श्वानों का वैक्सीनेशन व बधियाकरण नहीं किया जा रहा है।  नगर निगम कोटा दक्षिण अधिकारियों ने पुणे को उस फर्म को डीबार कर दिया है। जिससे अब श्वानों का वैक्सीनेशन भी नहीं हो रहा है। ऐसे  में यदि किसी बच्चे या महिला और पुरुष को श्वान काट ले तो निगम की ओर से उन्हें पकड़ने कोई नहीं आएगा। श्वानों से लोग अपनी सुरक्षा स्वयं करें। इस वाक्य को नगर निगम कोटा दक्षिण में सही साबित भी किया जा रहा है।

निगम कार्यालय में ही श्वानों का डेरा
शहर के मुख्य मार्ग व गली मौहल्लों में ही नहीं। नगर निगम कार्यालय तक में श्वानों का डेरा डला हुआ है। बुधवार को नगर निगम कार्यालय की दूसरी मंजिल तक श्वान बेसौफ घूम रहे थे। जिस तरह से श्वान निगम कार्यालय में घूम रहे थे। उससे तो ऐसा लगा रहा है कि उन्हें भी पता चल गया कि अब उनका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। जिससे वे अब तो निगम कार्यालय तक पहुंच गए हैं।

मवेशी मर जाए तो सड़ता रहेगा
नगर निगम कोटा दक्षिण की ओर से मुर्दा मवेशी उठाने का ठेका हर साल किया जाता है। लेकिन कुछ समय पहले इसका ठेका समाप्त हो गया। निगम की ओर से नया ठेका नहीं किया गया। जिससे अभी तक तो संवेदक मुर्दा मवेशी उठा रहे थे। लेकिन गत दिनों जिस तरह से नगर निगम अधिकारियों व न्यास दस्ते ने उनके कर्मचारियों के साथ व्यवहार किया। उसके बाद उन्होंने भी पहले की तरह काम करना बंद कर दिया है। ऐसे में यदि कहीं मवेशी मर भी जाए तो उसे कई दिन तक तो उठाने वाला कोई नहीं आएगा। लोगों को दुर्गंध में ही रहना पड़ सकता है।  यह हालत गत दिनों लोगों ने देखी भी है। एरोड्राम अंडरपास रोड पर कई दिन तक बकरी मरी पड़ी रही। न्यास कार्यालय के गेट पर कई दिन तक मृत गाय पड़ी रही। जिन्हें बड़ी मुश्किल से उठाया गया था।

निगम अधिकारियों पर बीतेगी तब पता चलेगा
इधर लोगों का कहना है कि नगर निगम अधिकारियों को पता है कि हर साल टेंडर करना होता है  तो समय रहने ठेके करने चाहिए। इस बार लोकसभा चुनाव की आचार सहिता से पहले ठेके करने चाहिए थे। दादाबाड़ी निवासी अनीस अहमद ने कहा कि लोगों के साथ श्वानों के काटने, बंदरों के हमले और मवेशियों से हादसों की घटनाएं हो रही है। इसी तरह की घटनाएं जब निगम अधिकारियों के साथ होंगी तब उन्हें पता चलेगा।

इनका कहना है...
नगर निगम में अधिकारियों की मनमानी चल रही है। वे कोई भी काम समय पर करना ही नहीं चाहते। श्वानों के वैक्सीनेशन व बधियाकरण के लिए बड़ी मुश्किल से पुणे की फर्म आई थी। जरा सी बात पर उसे डीबार कर दिया। जबकि कई संवेदक मनमानी कर रहे हैं। कार्यादेश की पालना नहीं कर रहे हैं उनके खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। श्वान, बंदर व मवेशी शहर की सबसे बड़ी समस्याएं हैं। उनका समाधान करना निगम अधिकारियों की जिम्मेदारी है लेकिन वे उन्हें ही सही ढंग से नहीं कर रहे हैं।
- पवन मीणा, उप महापौर नगर निगम कोटा दक्षिण

श्वान और मवेशियों की समस्या शहर  में काफी अधिक है। वार्ड में आए दिन श्वानों के काटने की घटनाएं हो रही है। लोग फोन कर रहे हैं लेकिन वर्तमान में श्वानों के वैक्सीनेशन व बधियाकरण करने वाली कोई फर्म ही नहीं है। मवेशी पकड़ने का ठेका खत्म हो गया है। अधिकारियों ने समय पर नए टेंडर नहीं किए हैं। जिसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
- विवेक राजवंशी, नेता प्रतिपक्षनगर निगम कोटा दक्षिण

दोबारा टेंडर किए लेकिन आचार सहिता लागू
इधर नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि श्वानों का वैक्सीनेशन करने वाली फर्म सही ढंग से काम नहीं कर रही थी। नोटिस देने के बाद भी सुधार नहीं हुआ। इस कारण से उसेडीबार कर दिया गया। बंदर व मवेशी पकड़ने के  दोबारा टेंडर किए लेकिन निविदा खुलने से पहले ही आचार संहिता लग गई। फिलहाल न तो श्वानों का वैक्सीनेशन हो रहा है और न ही बंदर पकड़े जा रहे हैं।

स्कूल से लौट रहे बच्चों के पीछे दौड़े श्वान,बचने को भागे दो बच्चों की रेल की चपेट में आने से मौत
नवज्योति/जोधपुर। शहर के निकट बनाड़ केंट स्टेशन एरिया में शुक्रवार दिन में स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे चार बच्चों के पीछे पालतू श्वान लपके। उनसे डरे बच्चे इधर उधर भागे तो दो बच्चे रेलवे टेÑक पर पहुंच गए और रेल की चपेट में आ गए। दोनों बच्चों की मौत हो गई। दोनों बच्चे आर्मी चिल्ड्रन एकेडमी स्कूल में अध्ययनरत थे। इस घटना को लेकर लोगों में आक्रोश फैल गया और वे हंगामा करने लगे। मौके पर पुलिस जाब्ता बुलाना पड़ा। बच्चों के शव देर शाम तक अस्पताल की मोर्चरी में शिफ्ट करवाए। घटना के बाद हरकत में आए नगर निगम दस्ते ने दोनों घरेलु श्वानों को पकड़ लिया।

एडीसीपी पूर्व नाजिम अली ने बताया कि जोधपुर से बनाड़ सडक के बायीं तरफ रेल पटरियां हैं। इसके पास ही के एक मकान में पालतू श्वान भौंक रहा था, जिसे देख गली के आवारा श्वान भी भौंकने लगे। इसी समय पास की स्कूल से बच्चे पटरी के सहारे सहारे कच्चे रास्ते से गुजर रहे थे।

इन बच्चों की हुई मौत
एसीपी मंडोर पीयूष कविया ने बताया, हादसे में सातवीं कक्षा के छात्र नारायण नगर गैस गोदाम के पास रहने वाले युवराजसिंह और केंट स्टेशन के पास गणेशनगर की रहने वाली पांचवीं की छात्रा अन्नया कंवर की मौत हो गई। श्वान मालिक जो टाइल्स का कारोबार करता है उसके खिलाफ थाने में केस दर्ज करवाया गया है।

चंद घंटे पहले पैदा हुआ, मां-बाप ने झाड़ी में फेंका, कुत्तों ने नोंच डाला बच्चा
भदोही। उत्तर प्रदेश में भदोही जिले में सोमवार को चौंकाने वाली घटना सामने आयी जिसमें पैदा करने वाले मां बाप ने नवजात बच्चे को झाड़ियों में फेंक दिया, जिसे बाद में आवारा कुत्तों ने अपना निवाला बना डाला। इंसानियत को शर्मसार करने वाला यह सनसनीखेज मामला ज्ञानपुर कोतवाली के देहाती गांव में तब उजागर हुआ जब गांव वालों ने झाड़ी में फेंके गये जिंदा नवजात बच्चे को आधा दर्जन कुत्तों का निवाला बनते देखा। यह मंजर देख ग्रामीणों ने इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने नवजात शिशु के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ज्ञानपुर पुलिस ने बताया कि कोतवाली इलाके के देहाती गांव में नहर के नजदीक एक झाड़ी में लगभग 5 घंटे के नवजात बच्चे को कोई जिंदा फेंक गया था। और वहां पहुंचे आधा दर्जन कुत्ते नवजात शिशु को नोच रहें थे। नवजात के रोने की आवाज सुनकर गांव का एक ग्रामीण पहुंचा तो नवजात शिशु को कुत्तों से आजाद कराया। उसने इसकी जानकारी पुलिस को दी। हालांकि इस दौरान कुत्तों के हमले से नवजात शिशु की मौत हो गई थी। पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरु कर दी है।

शहर में आवारा कुत्तों का आतंक
जयपुर। शहर में इन दिनों आवारा श्वानों का आतंक मचा हुआ है। कई बड़े हादसे होने के बाद भी निगम प्रशासन इन्हें नहीं पकड़ता है। आवारा श्वानों ने मालवीय नगर में एक वृद्ध व्यक्ति को अपना निशाना बनाया, लेकिन उसने किसी तरह भाग कर स्व्यं को बचाया। इस दौरान वह सड़क पर गिर गए, जिससे उन्हें चोट भी लगी। मालवीय नगर के सेक्टर-7 निवासी राजेश सेठ (72) कहीं जा रहे थे। तभी उनके पीछे आवारा श्वान भागने लगे तो राजेश भी अपनी जान बचाकर भागने लगे, लेकिन ठोकर खाकर गिर गए, जिससे उसके पैर में चोट लगी। स्थानीय निवासियों ने बताया कि मालवीय नगर के सेक्टर-7 में आवारा कुत्तों का आतंक है। इस कारण स्थानीय निवासियों को भारी परेशानी हो रही है। लोगों ने निगम प्रशासन ने इन्हें पकड़ने की मांग की है।

दो बार टेंडर फेल, तीसरी बार तैयारी
निगम प्रशासन ने आवारा श्वान व सूअर पकड़ने के लिए दो बार टेंडर किए। इसमें एक बार तो किसी फर्म ने भाग नहीं लिया और दूसरी बार रेट अधिक होने की वजह से कैंसिल हो गया। अब तीसरी बार टेंडर किए जाएंगे। निगम के पास श्वान व सूअर पकड़ने के लिए अभी एक ही वाहन उपलब्ध है।

मेरे पास आवारा श्वानों का वीडियो बनाकर स्थानीय लोगों ने भेजा था, जिसे मैने निगम प्रशासन को भेज दिया। इसके बाद निगम ने क्या कारवाई की, मुझे पता नही।
- रामप्रसाद शर्मा, स्थानीय पार्षद

मालवीय नगर में आवारा श्वानों के पीछे भागने से एक व्यक्ति गिर गया। आवारा श्वानों को पकड़ने के लिए निगम की टीम को मौके पर भेजा है।
- हेमाराम चौधरी, उपायुक्त पशु प्रबंधन

महिला पार्षद के बाद अब महापौर के बेटे को कुत्ते ने काटा
कोटा। शहर में आवारा श्वान का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। एक दिन पहले महिला पार्षद को काटने के बाद शनिवार को नगर निगम कोटा दक्षिण के महापौर राजीव अग्रवाल के पुत्र को श्वान ने काट लिया। नगर निगम कोटा दक्षिण के महापौर राजीव अग्रवाल का 17 वर्षीय पुत्र यश अग्रवाल सुबह स्टेडियम से खेलकर स्कूटी से अपने घर साबरमती कॉलोनी जा रहा था तभी कैथूनीपोल चौराहे पर श्वान के झुंड ने उस पर हमला बोल दिया। उन्होंने बचने का प्रयास किया लेकिन इसी बीच एक श्वान ने उसके पैर को पकड़ लिया । उन्होंने छुड़ाने का प्रयास किया लेकिन श्वान ने उनके दाहिने पैर में काट लिया जिससे दांत के निशान हो गए। इस घटना की जानकारी यश ने अपने पिता को दी इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाकर इंजेक्शन लगवाए गए।

गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले नगर निगम कोटा दक्षिण की वार्ड 70 से भाजपा पार्षद रीता सलूजा को महावीर नगर क्षेत्र में श्वान ने काट लिया था जिससे उनके पैर में भी काटने के निशान हैं। लोगों ने बताया कि शहर में लगातार इस तरह के मामले बढ़ते जा रहे हैं । नगर निगम द्वारा श्वान शाला खोलने के बाद भी उसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। वहीं नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि कोटा दक्षिण में श्वान शाला बना दी है लेकिन उनका बंध्याकरण व टीकाकरण किया जा रहा है। श्वानों को पकड़कर रखने की कोई व्यवस्था नहीं है। अदालत के आदेश की पालना की जा रही है। वहीं कोटा उत्तर नगर निगम में टेंडर होने के बावजूद भी श्वानों को नहीं पकड़ा जा रहा है जिससे शहर में यह समस्या लगातार बढ़ती जा रही है और लोग परेशान हो रहे हैं।

राइफल से गोली मारकर कुत्ते की हत्या , फायरिंग कर मारे 22 छर्रे
जयपुर। तूंगा थाना इलाके में एक व्यक्ति ने राइफल से गोली मारकर कुत्ते की हत्या कर दी। इस संबंध में सावंतसिंह नाम के व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। रिपोर्ट पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कुत्ते को गोली मारकर उसकी हत्या करने का यह दूसरा मामला है। तूंगा थाना इलाके में एक कुत्ते पर फायरिंग की गई। फायरिंग में कुत्ते के शरीर पर 22 छर्रे लग गए। इसका खुलासा कुत्ते के उपचार के दौरान हुआ। घनश्याम एक कुत्ते को लेकर एनिमल हॉस्पिटल पहुंचे। कुत्ते के शरीर पर कई छेद थे। डॉक्टरों ने जांच करने के दौरान माना कि किसी ने उसे गोली मारी है। पशु चिकित्सकों ने घायलों का उपचार शुरू किया और करीब 2  दो घंटे बाद उसकी मौत हो गई। इस संबंध में सावन सिंह नाम के व्यक्ति का मुकदमा दर्ज कराया गया है।

इससे पहले भी तिलकुट पर फायरिंग की जा चुकी है। हरमाड़ा इलाके में बैनाड़ स्थित एक घर में घुसकर एक बकरी को काटने वाले तीन कुत्तों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि कुछ दिन पहले बैनाड़ के सुवालाल के घर में बंधी बकरी को आवारा कुत्तों ने काट लिया था। हादसे के बाद एक बावरिया ने क्षेत्र में घूमने वाले तीन कुत्तों की गोली मारकर हत्या कर दी।

कुत्ते को सैर करवाना पड़ा भारी, IAS ऑफिसर-पत्नी का तबादला लदाख
नई दिल्ली। दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें आईएएस ऑफिसर को स्टेडियम में कुत्ता घूमना महंगा पड़ गया। खामियाजे के रूप में आईएएस ऑफिसर और उनकी पत्नी का ट्रांसफर हो गया।

दरअसल दिल्ली में आईएएस संजीव खिरवार और उनकी पत्नी अपने कुत्ते को आराम से सैर करवाने के लिए पूरा स्टेडियम खाली करवा देते हैं, जिससें वहां अभ्यास कर रहे खिलाड़ियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जिसकी शिकायत पर कार्रवाई देखने को मिली और आईएएस संजीव खिरवार बैच 1994 जो कि दिल्ली के रिवेन्यू कमिशनर पद पर तैनात थे उनका तबादला लदाख कर दिया गया और उनकी पत्नी का अरूनाचल प्रदेश ट्रांसफर कर दिया गया है।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार गृह मंत्रालय ने दिल्ली के प्रमुख्र शासन सचिव से इस मामले में रिर्पाट मांगी है । दिल्ली के सीएम अरविंद केजरिवाल ने कहा कि जब ये बात उनके सामने आई की खिलाड़ियों को गरमी का सामना करना पड़ा। साथ ही स्टेडियम शाम 6 से 7 बजे तक बन्द रहा तो उन्होने स्पोर्टस व्यवस्था रात 10 बजे तक जारी करने के आदेश दिये हैं ताकी खिलाड़ी उनका इस्तेमाल कर सके और अपने खेल को बेहतर कर सकेँ।

लोगों ने एनिमल्स को बना लिया कमाई का जरिया
जयपुर। लोगों ने एनिमल्स को भी कमाई का जरिया बना लिया है। डॉग सेलर डॉग के बच्चों को सेल कर करीब डेढ़ से 2 लाख रुपए कमा लेता है। डॉग्स की ब्रीड जितनी अच्छी होगी, उतनी उसकी कमाई अधिक होगी। इसी तरह बिल्लियों में एक मादा परशियन कैट अपने मालिक को वर्ष में औसतन 80 हजार रुपए से अधिक कमा कर देती है। एनिमल के बिजनेस में क्लाइंट टू क्लाइंट सेलिंग अधिक हो रही है। हां यह बात आवश्यक है कि लॉकडाउन में टॉय ब्रीड्स डॉग्स और परशियन कैट्स की डिमांड अधिक आई। बच्चों के लिए खासकर इन्हें खरीदने में रूचि दिखाई। डॉग मालिक सुमित जुनेजा ने बताया कि एक फिमेल डॉग का बच्चा करीब एक माह में सेल के लिए तैयार हो जाता है। लॉकडाउन में खासकर टॉय ब्रीड और परशियन कैट की सेलिंग में बढ़ोतरी हुई है। इसके अतिरिक्त एक घोड़ी मालिक एक सीजन में करीबन डेढ़ से दो लाख रुपए तक कमाता है।

रख-रखाव पर खर्चा
डॉग ओनर लक्ष्य ने बताया कि एक डॉग को पालने का खर्चा करीब 3 हजार रुपए से शुरू होता है। इसके बाद उसकी मालिक पर निर्भर करता है कि वह किस तरह का डॉग पालने का शौक रखता है। जितनी अच्छी ब्रीड का डॉग पालेगा, उतना खर्चा बढ़ता जाएगा। कहा जाए तो सेंड बेरनार्ड पालने के लिए मालिक का एक माह में 15 से 20 हजार रुपए खर्चा आता है। डॉग्स को सुबह शाम 2-2 अण्डे, डॉग्स फूड, कैल्शियम बॉन, डॉग्स ट्रीट (टॉफी) खाने में दी जाती है।