expulsion - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

टीएमसी में विभाजन की अटकलें तेज: ऋतव्रत बनर्जी के समर्थन में आये 59 विधायक, नेतृत्व और असंतुष्ट गुट के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी
कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस के निष्कासित विधायक ऋतव्रत बनर्जी के नेतृत्व में बुधवार को राज्य विधानसभा स्थित नौशाद अली भवन में करीब 60 विधायकों की बैठक हुई, जिसके बाद पार्टी में संभावित विभाजन की अटकलें और तेज हो गयीं। इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी हालांकि नहीं हुई है, लेकिन अभिषेक बनर्जी सुबह विधानसभा पहुंचे और उनके पास 59 विधायकों के समर्थन वाला एक पत्र होने की चर्चा रही। इस बीच एक अन्य निष्कासित तृणमूल विधायक ने कहा, “बैठक के बाद सब कुछ सामने आ जाएगा। हमारे साथ दो-तिहाई विधायकों का समर्थन है।”

उल्लेखनीय है कि हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस ने 80 सीटें जीती थीं, लेकिन फिलहाल उसके पास 78 विधायक हैं, क्योंकि ऋतव्रत बनर्जी और संदीपन साहा को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में निष्कासित कर दिया गया है। बैठक में अरूप राय, शिउली साहा, अखुज्जमान और सबीना यास्मीन सहित कई विधायक शामिल हुए। सबीना यास्मीन ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि विपक्ष के नेता के चयन के लिए विधायकों की यह बैठक बुलाई गयी है। उनसे जब पूछा गया कि बैठक किसने बुलाई, तो उन्होंने कहा, “हम सभी ने।”

यह घटनाक्रम विपक्ष के नेता के चयन को लेकर कथित जाली हस्ताक्षरों के विवाद के बीच सामने आया है, जिससे तृणमूल कांग्रेस के भीतर तनाव बढ़ गया है। विवाद उस समय और गहरा गया, जब विधानसभा अध्यक्ष रथीन्द्र बोस ने विपक्ष के नेता पद के लिए किसी भी उम्मीदवार को मान्यता देने से परहेज किया। विधानसभा पहुंचने के बाद ऋतव्रत बनर्जी ने पूरे घटनाक्रम को ‘अटकल’ बताते हुए महत्व कम करने की कोशिश की, लेकिन पार्टी की एकजुटता को लेकर सवाल लगातार उठ रहे हैं। इस बीच, भाजपा विधायक तपस राय ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर दावा किया था कि ऋतव्रत बनर्जी को बड़ी संख्या में तृणमूल विधायकों का समर्थन प्राप्त है।

अभिषेक बनर्जी ने हालांकि बाद में इस पोस्ट से दूरी बना ली। उन्होंने कहा कि वह विधानसभा में अपने काम के लिये आये हैं और इस मामले से जुड़ी तमाम खबरें महज अटकलें हैं। जब उनसे पूछा गया कि क्या लगभग 50 विधायक उनके साथ हैं, तो उन्होंने कहा, “मैं केवल अपने और संदीपन के बारे में ही जिम्मेदारी ले सकता हूं।” विवाद की शुरुआत सोमवार को हुई थी, जब तृणमूल कांग्रेस ने ऋतव्रत बनर्जी और एंटाली के विधायक संदीपन साहा को पार्टी से निष्कासित कर दिया था। दोनों विधायकों का आरोप है कि छह मई को हुई पार्टी बैठक में विपक्ष के नेता के चुनाव संबंधी कोई प्रस्ताव पारित नहीं किया गया था। उनका दावा है कि उपस्थिति रजिस्टर पर लिये गये हस्ताक्षरों को बाद में प्रस्ताव के दस्तावेज में बदल दिया गया।

मुख्यमंत्री शुवेंदु अधिकारी ने सोमवार को नावन्ना में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि ऋतव्रत बनर्जी और संदीपन साहा ने विधानसभा अध्यक्ष को लिखित शिकायत देकर विधानसभा अभिलेखों में हस्ताक्षर जालसाजी का आरोप लगाया है। करीब 60 विधायकों के ऋतव्रत बनर्जी के साथ खुलकर खड़े होने के बाद तृणमूल कांग्रेस में बड़े विभाजन की संभावनाओं को लेकर अटकलें तेज हो गयी हैं। पार्टी नेतृत्व और असंतुष्ट गुट के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी है।

कतर के विदेश मंत्रालय ने रास लाफान ऊर्जा केंद्र पर मिसाइल हमले की निंदा की, बताया संप्रभुता एवं अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन
दोहा। कतर के विदेश मंत्रालय ने रास लाफान औद्योगिक शहर पर हुए हमलों की निंदा करते हुए इस हमले को संप्रभुता का उल्लंघन बताया है और चेतावनी दी कि उसके पास जवाबी कार्रवाई करने का अधिकार सुरक्षित है। रस लाफान कतर का प्रमुख एलएनजी उत्पादन केंद्र है, जहां गैस प्रसंस्करण, शोधन एवं बिजली उत्पादन की प्रमुख सुविधाएं स्थित हैं। इसका बंदरगाह विश्व के सबसे बड़े औद्योगिक ऊर्जा परिसरों में से एक है और दुनिया का सबसे बड़ा एलएनजी निर्यात टर्मिनल शामिल है।

कतर के विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि उसने ईरानी सैन्य और सुरक्षा अताशों के साथ-साथ दूतावास के कर्मचारियों को अवांछित घोषित किया है और उनसे 24 घंटे के भीतर देश छोडऩे का अनुरोध किया है।

मंत्रालय ने कहा कि यह निर्णय कतर को निशाना बनाकर किए गए ईरानी हमलों के मद्देनजर लिया गया है जो कि कतर की संप्रभुता एवं अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन है। मंत्रालय ने चेतावनी दी कि अगर इस तरह की कार्रवाई जारी रही तो और भी कदम उठाए जा सकते हैं।

कांग्रेस महारैली की तैयारियों को लेकर बुलाई बैठक में फुटा 'लेटर बम' : मित्रोदय गांधी ने ज्योति खंडेलवाल को पार्टी से निकालने की रखी मांग
जयपुर। कांग्रेस में शायद सब कुछ ठीक नहीं है। तभी तो पार्टी से ऐसी खबरें आती है जो पार्टी को कमजोर करने का काम करती है। मौजूदा दौर में बात करे पूर्व मेयर ज्योति खंडेलवाल के 12 दिसंबर को होने वाली रैली को स्थगित करने के संदर्भ में सोनिया गांधी को लिखे लेटर की, जिसकी बानगी गुरूवार को पीसीसी में भी देखने को मिली। जहां कांग्रेस की 12 दिसंबर को होने वाली महंगाई के खिलाफ रैली की तैयारी बैठक प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में हो रही थी। लेकिन इस बैठक में जमकर बवाल होता नजर आया।

दरअसल काग्रेस की इस बैठक में हवामहल विधानसभा से काग्रेस नेता मित्रोदय गांधी ने  गोविन्द सिंह  डोटासरा के भाषण के बीच उठकर कहा कि ज्योति खंडेलवाल को पार्टी से निकाल देना चाहिए।  उन्होंने कहा कि खंडेलवाल ने कांग्रेस की राष्ट्रीय रैली को स्थगित  करने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखा है, जबकि यह घोर अनुशासनहीनता है। इस पर कार्रवाई करते हुए ज्योति को पार्टी से निष्कासित करना चाहिए। हालांकि विवाद बढ़ता देख पास ही खड़े विधायक अमीन कागजी ने मित्रोदय गांधी को शांत करवाते हुए बिठाया। लेकिन सवाल यहां यह उठता है कि किशपोल विधानसभा से ही अमीन कागजी और ज्योति खंडेलवाल विधानसभा चुनाव में टिकट मांग रहे थे। लेकिन कांग्रेस पार्टी ने टिकट अमीन कागजी को दिया था। ऐसे में मौजूदा माहौल को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे है। हांलाकि गुरूवार को दोपहर में ज्योति खंडेलवाल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए 12 दिसंबर को कांग्रेस की महंगाई के खिलाफ रैली में शामिल होने का बयान जारी किया है। लेकिन बुधवार को रैली स्थगित करने का पत्र ज्योति ने सोनिया गांधी ने नाम लिखा था जिसके बाद आज पीसीसी में जमकर बवाल मचा।

उल्लेखनिया है कि कांग्रेस की 12 दिसंबर को होने वाली महंगाई के खिलाफ गुरूवार को रैली की तैयारी में बैठक प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में हो रही थी। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में  कांग्रेस के विभिन्न समितियों के पदाधिकारी, प्रमुख कार्यकर्ता भाग ले रहे थें। बैठक में अधिक से अधिक संख्या में लोग पहुंचे, इसकी रणनीति तैयार करने के लिए प्रभारी महासचिव अजय माकन पदाधिकारियों का मार्गदर्शन भी किया। बैठक में मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास  ने कहा कि रैली जयपुर में होगी। ओमिक्रॉन इतना प्रभावी नहीं है, राजस्थान में अधिकांश लोगों के डबल डोज लग चुकी है। बैठक में मंत्री डॉ .महेश जोशी, विधायक अमीन, सीताराम अग्रवाल सहित कांग्रेस पार्टी के अन्य पदाधिकारी  बैठक में मौजूद थें।

वहीं बैठक में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अजय माकन ने कहा है कि कांग्रेस की ओर से 12 दिसंबर को जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में 'महंगाई हटाओ  महारैली" आयोजित होगी।  जिसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी सहित कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता संबोधित करेंगे। माकन ने कहा है कि देश में आज महंगाई सबसे बड़ी समस्या है और इसने आम आदमी की कमर तोड़ दी है, ऐसे में जनता में जागरूकता लाने के लिए कांग्रेस रैली कर रही है, जो कोविड-19 की गाइड लाइन के तहत आयोजित होगी। माकन ने कहा कि रैली स्थल पर 2 लाख मास्क  रखे जाएंगे और 18 जगह मेडिकल टीम होगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि रैली कोविड-19 की पालना के तहत पूरे नियमों के तहत होगी।

कांग्रेस की महंगाई के खिलाफ 12 दिसंबर को होने वाली  रैली की तैयारियां जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में जोर- शोर से चल रही है। करीब एक लाख लोगों के बिठाने की तैयारी की गई है। रैली को राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा,मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित कांग्रेस शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री ने रैली को संबोधित करेंगे।