kite - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

असर खबर का : निगम टीम ने तीन दुकानों से जब्त किया 15 रोल चायनीज मांझा
कोटा । नगर निगम के फायर अनुभाग की टीम ने बुधवार को शहर में चायनीज मांझे के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। पहले ही दिन तीन दुकानों से 15 रोल मांझा जब्त कर मौके पर ही जलाकर नष्ट किया गया।नगर निगम कोटा के आयुक्त ओम प्रकाश मेहरा के निर्देश पर मुख्य अग्निशमन अधिकरी राकेश व्यास के नेतृत्व में फायर अनुभाग की टीम ने चायनीज मांझे के खिलाफ कार्रवाई की। अग्निशमन अधिकारी अमजद खान समेत फायरमेन व अतिक्रमण की टीम ने नयापुरा व रामपुरा क्षेत्र में पतंगों की कई दुकानों पर दबिश देकर जांच की। जांच के दौरान तीन दुकानों से 15 रोल चायनीज मांझा जब्त किया गया।

सीएफओ व्यास ने बताया कि कई दुकानों पर जांच करने पर तीन दुकानों में से एक दो तो कहीं पांच रोल मांझा जब्त किया गया। जिसे मौके पर ही दुकानदारों के सामने जलाकर नष्ट किया गया। व्यास ने बताया कि प्रतिबंध के बाद भी चायनीज मांझा बाजार में बिक रहा है। लेकिन दुकानदार खुले आम नहीं बेचकर चोरी छिपे ही बीच रहे है। ऐसे में जानकारी जुटाकर कार्रवाई करने का सिलसिला लगातार जारी रहेगा। शहर में चायनीज मांझे के खिलाफ कार्रवाई के लिए नगर निगम आयुक्त ने टीम का गठन कर आदेश भी जारी किया है।

नवज्योति ने किया था मामला प्रकाशित
गौरतलब है कि चायनीज मांझे की बिक्री के बारे में दैनिक नवज्योति ने समाचार प्रकाशित किया था। समाचार पत्र में 24 दिसम्बर के अंक में पेज 3 पर  फिर भी क्यों खतरनाक हो रहा मांझा शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। जिसमें जानकारी दी गई थी कि प्रतिबंध के बाद भी शहर में चायनीज मांझा बड़ी मात्रा में बिक रहा है। हालांकि पतंग के दुकानदार दुकानों की अपेक्षा गोदाम या घर से ही मांझे की बिक्री कर रहे हैं।हालत यह है कि अगले महीने मकर संक्रांति का पर्व आने वाला है। उस दौरान शहर में बड़ी संख्या में पतंगे उड़ती है। जिसमें अधिकतर चायनीज मांझे का उपयोग होता है। इस मांझे के उपयोग से लोगों के हाथ, गर्दन व आंख तक में कट लगने के मामले हो रहे हैं। साथ ही पक्षियों के भी घायल व मौत होने की घटनाएं होती है। इस बार मकर संक्रांति पर ऐसा नहीं हो उसे रोकने के लिए निगम ने अभी से कार्रवाई शुरू कर दी है।

पाकिस्तान में पतंग उड़ाने पर लगा बैन, 20 लाख का जुर्माना और सजा का प्रावधान
लाहौर। पाकिस्तान में पतंग उड़ाने पर बैन लगा दिया गया है। पंजाब सूबे की विधायिका ने पतंग उड़ाने पर स्थायी रोक लगाने के लिए एक नया कानून पारित किया है। इसके तहत पतंग बनाने और उड़ाने पर सजा और जुर्माने का प्रावधान किया गया है। पतंग उड़ाने के दौरान होने वाले हादसों को देखते हुए यह रोक लगाई गई है। पतंग उड़ाने के दौरान मांझे से घायल होने वाले लोगों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही थी। इससे पहले 2005 में लाहौर में इस पर प्रतिबंध लगाया गया था।

नए कानून के अनुसार पतंग उड़ाने पर 3 से 5 साल की कैद और 20 लाख रुपए का भारी जुर्माने का प्रावधान किया गया है। पतंग और मांझा बेचने वालों के लिए यह सजा और भी अधिक है। पंजबा में वसंत पर पतंग उड़ाकर त्यौहार मनाया जाता है,  लेकिन कारणों को देखते हुए इस पर रोक लगा दी गई है।

पतंग बाजार सजा, पुष्पा-2 की थीम का आसमान में दिखेगा क्रेज
कोटा। दिसंबर का प्रथम पखवाड़ा शुरू होते ही शहर में मकर संक्रांति पर्व की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इन दिनों बाजार में रंग बिरंगी पतंगों का बाजार सजने लगा है। इस बार पुष्पा -2 झुकेगा नहीं वाली पतंगे बाजार में डिमांड में है। इसके अलावा छोटा भीम, मोटू पतलू और डोरेमोन पतंगे बच्चों को लुभाने आ गई है। इस बार डोरेमोन व छोटा भीम पुष्पा -2 से मुकाबला करेंगी। इसके अलावा इस बार रंग बिरगी झालर वाली पतंगों के साथ कई नए कार्टून कैरेक्टर और नववर्ष 2025 के स्वागत की पतंगें बाजार में आई है। शहर के गुमानपुरा, रामपुरा, चौथमाता बाजार में पतंग बाजार सजने लगे हैं। आसमान में शाम के समय अब पतंगे दिखाई देनी शुरू हो गई हैं।

5 रुपए से लेकर 50 रुपए तक की पतंगें उपलब्ध
इस बार बाजार में कई तरह की नई पतंगे आई है। पतंग विक्रेता मनीष जैन ने बताया कि  दो फीट की पतंग 50 रुपए में बिक रही है। इसके अलावा कार्टून केरेक्टर छोटा भीम, स्पाइडरमैन, बाहुबली, डोरेमोन, जादू वाली पतंगे बाजार में मौजूद है। बाजार में मांझा 10 रुपए से लेकर 500 रुपए तक मौजूद है। इस बार पतंगों में मुख्य आकर्षण राम मंदिर, छोटू पतलू, एग्री बर्ड, तिरंगा, घर तिरंगा पतंग भी आई हुए है। तीन रुपए से लेकर 50 रुपए तक पतंगे बाजार में उपलब्ध है। पतंगबाजी सुबह 6 बजे से 8 बजे तक और शाम को 5 से 7 बजे तक नहीं उड़ाएं। इन दोनों समय में पक्षियों का आसमान में विचरण समय होता है।

प्रिंटेड पतंगों का भी क्रेज
बच्चों में कार्टून किरदार वाले पतंगों की खूब मांग है। पतंगों पर बेन टेन, बार्बी, छोटा भीम, स्पाइडर मैन, शिवा, कृष्णा कार्टून के चित्र बने हुए हैं। बाजार में  जयपुर, रामपुर की प्रिंटेड पतंगों का क्रेज सबसे अधिक है। पिछली बार के मुकाबले दाम में बहुत अंतर नहीं है। पांच रुपए से लेकर 50 रुपए तक की पतंगे बाजार में हैं।

बरेली का मांझा की  डिमांड ज्यादा
पंतग विक्रेता मनीष जैन ने बताया कि इस बार बाजार में बरेली का मांझा ज्यादा बिक रहा है।  बरेली का मांझा 250 रुपए से लेकर 500 रुपए तक बिक रहा है। वहीं इस बार कई फैन्सी चरखी आई है। इसके साथ  तिरंगा यात्रा वाली पतंग, स्वच्छता के संदेश वाली पतंगे ज्यादा आई है।

नायलोन और चाइनीज मांझा रोज चार से पांच पक्षियों को कर रहा घायल
इस बार बाजार में चाइनीज मांझा धड़ल्ले से बिक रहा है।  जिसके कारण रोज चार से पक्षी घायल हो रहे है। दुकानदारों के पास स्पेशल मांग पर ये नायलोन व चाइनीज माझा उपलब्ध  रहा है। लेकिन इस बार दुकानदार धातु निर्मित मांझे की बिक्री लेकर सावचेत नजर आ रहे हैं। स्वयंसेवी संस्थाओं ने लोगों से अपील की है कि पतंगबाजी सुबह 6 बजे से 8 बजे तक और शाम को 5 से 7 बजे तक नहीं उड़ाएं। इन दोनों समय में पक्षियों का आसमान में विचरण समय होता है।

एक साल में 1200 से ज्यादा पक्षी हो चुके घायल
मनोज आदिनाथ ने बताया कि रोज तीन चार पक्षी रोज घायल होकर आ रहे है। पूरे साल घायल पक्षी आ रहे है। पिछले साल मकर संक्राति के दौरान 170 पक्षी घायल हुए थे। पूरे साल भर में 1200 से अधिक पक्षी घायल हो चुके है।

इनका कहना है
मकर संक्रांति पर पर्व पक्षी घायल होकर ज्यादा आते है। वैसे तो पूरे साल ही रोज तीन चार पक्षी घायल होकर आ  रहे है। पतंगबाजी के दौरान पक्षी ज्यादा घायल होते है। उनके विचरण के समय ध्यान रखा जाए तो इनको घायल होने से बचाया जा सकता है।
- डॉ. अखिलेश पांडेय, उपनिदेशक पशु चिकित्सालय कोटा

पतंगबाजी में घायल होेकर दो दिनों में 300 से ज्यादा पहुंचे अस्पताल
ब्यूरो/नवज्योति, जयपुर। राजधानी जयपुर में रविवार और सोमवार को मकर संक्रांति पर दो दिन जमकर पतंगबाजी हुई, लेकिन इस दौरान मांझे से कटकर और पतंगबाजी के चक्कर में छत से गिरकर 300 से ज्यादा घायल शहर के एसएमएस सहित अन्य अस्पतालों में इलाज के लिए पहुंचे। इनमें से ज्यादातर को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई तो कुछ अस्पताल में भर्ती भी हैं। एसएमएस अस्पताल से जुड़े ट्रोमा सेंटर के नोडल ऑफिसर डॉ. अनुराग धाकड़ के अनुसार ट्रोमा सेंटर में रविवार और सोमवार को दो दिनों में करीब 50 लोग पतंगबाजी के फेर में घायल होकर पहुंचे। इनमें मांझे से कटकर घायल हुए 30 और छत से गिरकर घायल होने वालों में 18 लोग शामिल हैं। वहीं इनमें से तीन बच्चों और एक युवक को हालत गंभीर होने पर भर्ती किया गया है। इनमें एक छह साल, एक पांच साल का बच्चा, एक नौ साल की बच्ची और 19 वर्ष का युवक शामिल है। ये सभी पतंग लूटने के चक्कर में छत से गिर गए थे। सभी के ही सिर में गंभीर चोट लगी है। ऐसे में इन्हें पॉलिट्रोमा वार्ड में भर्ती किया गया है। वहीं एक युवक का चाइनीज मांझे से गला कटा है, जिसे प्लास्टिक सर्जरी वार्ड में भर्ती किया गया है। बाकी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। वहीं शहर के अन्य सरकारी और निजी अस्पतालों में भी करीब 200 लोग पतंगबाजी से घायल होकर इलाज के लिए पहुंचे।

शहर में दो दिन होगी पतंगबाजी
नवज्योति, जयपुर। शहर में 14 व 15 जनवरी को दो दिन मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जाएगा। 14 को पतंगबाजी और 15 दानपुण्य होगा। 14 जनवरी की रात्रि 8.43 पर सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेंगे इसलिए संक्रांति होने पर पुण्य काल अगले दिन मान्य होता है। इसलिए पंचांग के अनुसार मकर संक्रांति 15 जनवरी को मनाई जाएगी। अलसुबह से दानपुण्य होगा। आराध्य देव गोविंद देवजी मंदिर में भगवान को संक्रांति काल में रविवार को पतंग अर्पित की जाएगी। महिलाओं ने शुक्रवार को बाजारों से दान करने के लिए 14 सामान खरीदे। घर-घर में तिल के लड्डू बने। कुछ लोगों ने बाजार से तिल के लड्डू, रेवड़ी, गजक, फीणी आदि मिठाइयां खरीदी। चारदीवारी के बाजारों में महिलाओं और पतंग खरीदाने वालों की अच्छी भीड़ रही।

जलमहल की पाल पर काइट फेस्टिवल आज
पर्यटन विभाग की ओर से शनिवार को जलमहल की पाल पर सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक काइट फेस्टिवल होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत में फ्रांस के एम्बेसेडर इमैनुएल लेनैन होगी। इस अवसर पर पतंगों की एग्जीबिशन, काइट फ्लाइंग प्रतियोगिता, कलाकारों की कल्चरल प्रस्तुति होगी। देसी और विदेशी पर्यटकों को मकर संक्रांति पर्व के स्वादिष्ठ व्यंजन तिल के लड्डू और दाल के पकोड़ों का लुत्फ उठाने का मौका मिलेगा। इसके अतिरिक्त पर्यटक नि:शुल्क कैमल कार्ट की राइड करने के साथ ही पतंग उड़ा सकेंगे।

सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने के साथ खरमास समाप्त होगा और विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश, सगाई आदि मांगलिक कार्य शुरू हो जाएंगे। इस दिन गंगा नदी या पवित्र जल में स्नान के साथ गरीबों को गर्म कपड़े, अन्न का दान करना शुभ है।
- डॉ. अनीष व्यास, ज्योतिषाचार्य

पतंगबाजी शुरू, विदेशी डॉक्टर भी करेंगे घायल पक्षियों का उपचार
नवज्योति, जयपुर। शहर में पतंगबाजी के शौकिन लोगों ने अभी से पतंग उड़ाना शुरू कर दिया है। लोगों के शौक के बीच बेजुबान परिंदों के लिए पतंगों की धारदार डोर जानलेवा साबित हो जाती है। वन विभाग एवं विभिन्न एनजीओज से मिली जानकारी के अनुसार रोजाना 5 से 10 पक्षी मांझे से कटकर घायल हो रहे हैं। वन विभाग के अशोक विहार स्थित आपातकालीन पक्षी उपचार केन्द्र एवं एनजीओज के विभिन्न शेल्टरों पर उनको उपचार दिया जा रहा है।  मांझे से घायल पक्षियों के उपचार के लिए खासकर 12 से 16 जनवरी तक शहर के विभिन्न जगहों पर बर्ड ट्रीटमेंट कैम्प लगाए जाएंगे। क्योंकि इस बार वीकेंड होने पर मकर संक्रांति पर पतंगबाजी ज्यादा हो सकती है। ऐसे में घायल होने वाले पक्षियों को बेहतर उपचार मिले, इसके लिए विदेशों से भी डॉक्टर्स की टीम जयपुर आएगी। जो नवीनतम तकनीकों से पक्षियों को बेहतर उपचार करेगी।

जानकारी के अनुसार पतंग के मांझे से घायल होने वाले पक्षियों में सबसे ज्याादा संख्या कबूतरों की होती है। रक्षा संस्थान के रोहित गंगवाल का कहना है कि इस बार मालवीय नगर के अतिरिक्त वैशाली नगर और अल्बर्ट हॉल संग्रहालय के पीछे पक्षी उपचार कैम्प लगाए जाएंगे। इसके लिए तकरीबन 34 डॉक्टर्स की टीम तैनात रहेगी। इसमें करीब 8 विदेशी डॉक्टर्स की संख्या शामिल है। पिछले साल मांझे से घायल करीब 800 विभिन्न प्रजातियों के पक्षियों को रेस्क्यू किया गया था। इनमें 95 प्रतिशत संख्या कबूतरों की थी। वहीं दूसरी ओर होप एण्ड बियोन्ड के जॉय गार्डनर का कहना है कि इस बार वैशाली नगर के अतिरिक्त चौड़ा रास्ता में बर्ड ट्रीटमेंट कैम्प लगाया जाएगा। इस बार असम से भी डॉक्टर्स की टीम घायल पक्षियों के इलाज के लिए जयपुर आएगी। हम अभी से स्कूल और कॉलेजों में बच्चों को पतंगबाजी ना करने के लिए जागरूक कर रहे हैं। गार्डनर ने बताया कि इस बार मोबाइल एप के उपयोग से घायल पक्षियों को रेस्क्यू करने भेजा जाएगा। जहां से रेस्क्यू की कॉल आएगी, एप के जरिए वहां के करीब वॉलंटियर की लोकेशन देखी जाएगी। ताकि घायल पक्षी तक तुरंत पहुंचा जा सके।

महंगाई, मौसम और कोरोना ने लगाया पतंग कारोबार की उड़ान पर ब्रेक
जयपुर। कितने ही मजबूत तंग डालकर पतंग आसमान में तानो, लेकिन पिछले दिनों आई मावठ और बेकाबू हो रहे कोरोना ने पतंग और डोर के कारोबार पर ब्रेक लगा दिया। कोरोना गाइडलाइन के अनुसार रात आठ बजे बाद दुकान बंद करने से भी कारोबार को धक्का लगा। शहर के बाजारों में दुकानें सजधज कर तैयार हैं। शौकीन ग्राहक खरीद कर चुके हैं, लेकिन आसमान में पतंग को इठलाने में कामयाबी हासिल नहीं कर पा रहे हैं। जयपुर पतंग विक्रेता संघ के अध्यक्ष संजय गोयल ने बताया कि पिछले साल की तुलना में बीस फीसदी महंगी पतंग-डोर बिक रही है। कारोबार भी पिछले साल के मुकाबले कमजोर है। बाजार विश्लेषकों के अनुसार पचास करोड़ पार कारोबार होने के आसार हैं।

बाजार में कीमत
पतंग साइज के अनुसार
छोटी पतंग 40 रुपए
प्लास्टिक पतंग 60 रुपए
ढाई साइज सौ रुपए
मझौला 130 रुपए
अद्दा 140-150 रुपए
पौणा 200-300 रुपए
(एक कौढी, बीस पतंग)
मांझा एक गट्टा 80 से 200 रुपए(एक हजार गज)
सद्दा एक गट्टा 50 से 250 रुपए(पचास गज से पांच हजार गज)

थोक बाजार
अजमेरी गेट, किशनपोल बाजार, हल्दियों का रास्ता, हांडीपुरा, चांदपोल बाजार
50 होलसेलर, 5000 रिटेलर

यहां से आती है
बरेली, रामपुर, कानपुर, कोलकाता, मुरादाबाद और अहमदाबाद

महंगाई का कारण
इसकी वजह है कच्चे माल की कीमतों में बढ़ोतरी है। कागज, धागा, बांस, खप्पची, प्लास्टिक ऐडहेसिव के दाम बढ़ गए। कॉटन भी महंगा हो गया है। पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से माल भाड़ा बढ़ गया। एमके पतंग वाले के दीपक माहेश्वरी ने बताया कि बेकाबू कोरोना ने पतंगबाजी का उत्साह कमजोर कर दिया है। महंगाई के कारण आमजन की खरीद की क्षमता भी घटी है।

चाइनीज मांझे पर कानून बने
जयपुर पतंग विक्रेता संघ के उपाध्यक्ष इरफान अहमद ने बताया कि यूपी सरकार ने चाइनीज मांझा यानि प्लास्टिक की डोर की बिक्री और इससे पतंग उड़ाने पर कानून बना दिया है। राजस्थान में सिर्फ बिक्री पर रोक लगती है। कोई ठोस कानून नहीं है।

विशिंग लैम्प की बिक्री कमजोर
सकरात के दिन जयपुरवासी शाम होते ही विशिंग लैम्प (लालटेन) हवा में उड़ाते हैं। यह बाजार में 15, 20 और पचास रुपए की बिक रही है।

शहर में सुबह-शाम दो-दो घंटे पतंगबाजी पर रहेगा प्रतिबंध
घर पर रहकर ही मनाएं मकर संक्रांति: कलेक्टर
जिले में रहेगा सार्वजनिक अवकाश
मकर संक्रांति पर पतंगबाजी से होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन ने जिले की राजस्व सीमा में प्रात: 6 से 8 बजे तक एवं शाम को 5 से 7 बजे तक पतंगबाजी करने पर रोक लगा दी है। यह रोक 31 जनवरी तक लागू रहेगी। इसके साथ ही जिला कलेक्टर अंतर सिंह नेहरा ने आमजन से अपील की है कि कोरोना गाइडलाइन की पालना करते हुए लोग घर पर रहकर ही मकर संक्रांति का त्योहार मनाएं। साथ ही 14 जनवरी को स्थानीय अवकाश भी है। नेहरा ने कहा कि पंतगबाजी में सादा डोर का ही उपयोग करें। मांझे के उपयोग से  पक्षियों के घायल होने और रास्तों पर चलने वाले आमजन व वाहन चालकों के भी दुर्घटना ग्रस्त होने की संभावना रहती है। पर्याप्त चिकित्सीय व्यवस्थाओं के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। आवश्यक प्रशासनिक व्यवस्थाओं के संबंध में आयुक्त नगर निगम हेरिटेज व ग्रेटर, पुलिस उपायुक्त यातायात, पुलिस अधीक्षक जयपुर ग्रामीण आदि को आवश्यक निर्देश देने के साथ ही संबंधित विभागों को त्योहार पर साफ-सफाई, बिजली, पानी, यातायात आदि की समुचित व्यवस्थाएं रखने के भी निर्देश दिए है।

इन नम्बरों पर दें घायल पक्षियों की सूचना
मकर संक्रांति पर पंतगों की डोर से घायल होने वाले पक्षियों को सही समय पर उपचार मिले, इसके लिए आमजन भी सहयोग कर सकते हैं। इन हैल्पलाइन नम्बरों पर कॉल कर घायल पक्षियों की सूचना दे सकते हैं। ताकि घायल बेजुबां पक्षियों को बचाया जा सके।

रक्षा संस्थान, दुर्गापुरा, टोंक रोड    9828500065
होप एण्ड बियोन्ड, वैशाली नगर, सिरसी रोड,
विद्याधर नगर, अजमेर रोड    8239939929
नेचर केयर, दुर्गा विहार, दुर्गापुरा    9352535425
जेनिन लैम्प        97858533544
हैल्प एण्ड सर्वे ऑर्गेनाइजेशन, गलता गेट    9694026666
ईको रेक्यूअर फाउंडेशन    9887864648
पशु चिकित्सालय, एमआई रोड    01412373237
मनीष सक्सैना, राजापार्क     7877677969
पक्षी चिकित्सालय, सांगानेरी गेट    01412575801
सर्व समाज सेवा समिति    7014158219
डिजास्टर असिस्टेंट एण्ड रेस्क्यू टीम    9829150044

जयपुर में 31 जनवरी तक पतंग उड़ाने पर लगा प्रतिबंध
जयपुर। जिला कलेक्टर अन्तर सिंह नेहरा ने एक आदेश जारी कर जयपुर जिले (पुलिस आयुक्तालय के अलावा) की समस्त राजस्व सीमाओं में कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार से प्लास्टिक से बने पक्के धागे या अन्य चाइनीज सिंथेटिक पदार्थ से बने या विषैले पदार्थ जैसे लोहा पाउडर या काच पाउडर आदि के निर्माण करने, परिवहन, भंडारण, विक्रय और उपयोग के साथ पतंग उड़ाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस आदेशानुसार सुबह 6 से 8 बजे तक और शाम 5 से 7 बजे तक जयपुर जिले की समस्त राजस्व सीमाओं में पतंग उड़ाने पर प्रतिबंध रहेगा। यह आदेश 31 जनवरी सुबह 7 बजे तक रहेगा। वहीं मेट्रो प्रशासन की ओर से भी मेट्रो ट्रैक के आसपास पतंगबाजी नहीं करने की अपील की गई है। इसके पीछे का कारण मेट्रो ट्रैक पर लगे तारों में हाईवॉल्टेज करंट दौड़ना बताया गया है। पतंग उड़ाने से हादसा होने की संभावना बनी रहती है।

हानिकारक पतंग धागे पर प्रतिबध हेतु निर्देश जारी
जयपुर। अतिरिक्त महानिदेशक अपराध डॉ. रवि प्रकाश ने उपायुक्त जयपुर व जोधपुर एवं समस्त जिला पुलिस अधीक्षकों को पतंग उडाने के प्लास्टिक, सिन्थेटेटिक, चाईनीज व हानिकारक पदार्थ जैसे लोहा, ग्लास इत्यादि के धागे के निर्माण, विपणन एवं उपयोग को प्रतिबन्धित करने की निषेधाज्ञा जारी एवं पालना करवाने के निर्देश दिये है।

उल्लेखनीय है कि पतंग उडाने में कांच व धातु मिश्रित चाईनीज मांझे व सिथेटिक धागे का उपयोग भी किया जाता है। इस धातु मिश्रित मांझे से पंतग उडाने से ना केवल बडी संख्या में पक्षी घायल होते है, बल्कि सडक पर पैदल चलने वाले और दुपहिया वाहन पर चलने वाले राहगीरों का जीवन भी संकट में आ सकता है। शीत ऋतु में लोग भारी संख्या में पतंग उडाते है। इन दिनों में यह खतरा और अधिक बढ जाता है।

अतिरिक्त महानिदेशक अपराध ने बताया कि सभी जिला पुलिस अधीक्षकों को अपने जिले के जिला मजिस्ट्रेट से समन्वय कर धातु मिश्रित चाईनीज मांझे के क्रय-विक्रय, भंडारण व उपयोग पर धारा 144 द.प्र.सं. के अन्तर्गत निषेधात्मक आदेश जारी कराने के निर्देश दिये गये है। निषेधात्मक आदेश का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध प्रभावी कानूनी कार्यवाही करने तथा ऐसी घातक सामग्री को जप्त करने के भी निर्देश दिये गये है। उल्लंघनकर्ता के विरूद्ध भारतीय दण्ड सहिता की उचित धाराओं में भी कार्यवाही की जाएगी। धातु मिश्रित चाईनीज  मांझे के उपयोग को रोकने के लिए जन जागृति हेतु थाने की सीएलजी, पुलिस मित्र, ग्रामरक्षक, सुरक्षासखी और क्षेत्र के अन्य, सामुदायिक समुहों का सक्रिय सहयोग लेने के भी निर्देश दिये गये है।