shocking - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

जमीनी विवाद बना खूनी मैदान : दो पक्षों में हुई फायरिंग में पिता पुत्र सहित चार लोग घायल, आरोपी गिरफ्तार
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के थाना खुटार क्षेत्र में शनिवार शाम को जमीन पर कब्जा करने को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद के दौरान फायरिंग में चार लोग घायल हुए है। घायलों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके से चार लोगो को हिरासत में लिया है। पुलिस अधिकारी ने मामले की जानकारी दी।

क्षेत्राधिकारी पुवायां (सीओ) प्रवीण मलिक ने रविवार को बताया कि थाना खुटार क्षेत्र के गांव प्रीतमपुर में दो पक्षों में जमीन पर कब्जा करने को लेकर फायरिंग हुई सूचना पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो पता चला कि शिव रानी और रामेश्वर दयाल आपस में रिश्तेदार है जमीन को लेकर इनका काफी समय से विवाद चल रहा रहा था। शिव रानी के खेत में उड़द की खेती हो रही थी रामेश्वर पक्ष के लोग खेत पर कब्जा करने के उद्देश्य ट्रैक्टर लेकर पहुंचे इसी दौरान शिव रानी के पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए इसी दौरान विवाद में रामेश्वर पक्ष के लोगों ने गोलीबारी शुरू कर दी जिसमें मुख्य रूप से विक्रम गोली लगने से घायल हुआ है।

इसके अलावा तीन लोग विक्रम का बेटा रवि ,पंकज और शिशुपाल भी गोली के छर्रे लगने से मामूली रूप से घायल हुए है। उन्होंने बताया कि सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज रेफर किया गया है।पीड़ित पक्ष से तहरीर प्राप्त होने पर विधि अनुसार संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। पुलिस ने फायरिंग करने वाले दूसरे पक्ष के चार हिरासत में लिया उनके पास से हथियार बरामद हुए है।

गौहर चिश्ती के मामले में जिला पुलिस जल्द करेगी चौकाने वाला खुलासा: फिलहाल पुलिस खामोश
अजमेर। मुस्लिम समुदाय के मौन जुलूस में 17 जून को भड़काऊ भाषड़ देने व सर तन से जुदा करने का नारा देने के आरोपी गौहर चिश्ती की गिरफ्तारी के बाद पांच दिन पुलिस रिमाण्ड में रहने के बाद भी जिला पुलिस पूरी तरह खामौश है । जिला पुलिस की ओर से मामले में किसी भी तरह का खुलासा नहीं किया जा रहा है । पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट का कहना है कि आरोपी ने अभी तक की पूछताछ में कोई भी ऐसा खुलासा नहीं किया है, जिसे बताया जा सके ।

उन्होंने उदयपुर के कन्हैयालाल टेलर की हुई निर्मम हत्याकाण्ड के आरोपियों से गौहर चिश्ती की पहचान होने या संपर्क में रहने के सावाल पर भी बताया कि इस संबंध में गहनता से अनुसंधान किया जा रहा है । लेकिन अभी तक की जांच में उसके इस संबंध में कुछ भी स्पष्ट नहीं कहा जा सकता है । इससे साफ है कि जिला पुलिस की खामोशी जल्द ही कोई चौकाने वाला खुलासा करेगी । क्योंकि पुलिस के कुछ अधिकारियों का स्पष्ट कहना है कि मामले में जो भी कहा जाएगा वह पूर्ण सबूत व बयान होने पर ही बताया जाएगा ।

क्योंकि मामले में जिला पुलिस के साथ ही अन्य सुरक्षा एजेन्सी भी जांच कर सकती है । साथ ही अभी तक की जांच पर भी उनकी पूरी नजर है । क्योंकि एनआईए , एटीएस / एसओजी भी इस मामले में गंभीर है । उक्त एजेन्सी किसी भी गंभीर मामले में अधिकृत व अनाधिकृत दोनों ही रूप में जांच करने में स्वतंत्र होती है । ऐसे में गौहर चिश्ती के मामले में पुलिस अनुसंधान में जरा भी चूक नहीं करेगी ।

अब मीडिया के साथ ही आमजन को भी जिला पुलिस की ओर से किए जाने वाले खुलासे का इंताजार है । फिलहाल पुलिस आरोपी के मोबाइल की कॉल डिटेल व उसके बैंक खातों से मिली जानकारी का अध्यन कर रही है । साथ ही पुलिस मामले में एक और आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर सकती है । जिसने गौहर को अजमेर से जयपुर व जयपुर हैदराबाद जाने में पूरी मदद की थी । पुलिस ने उसके संबंध में जानकारी जुटा ली है ।

रोजाना सुबह ठंडे पानी से मुंह धोने से चौंकाने वाले है फायदे
कई लोगों को सुबह उठने के बाद चेहरे पर सूजन दिखने लगती है। अगर इससे छुटकारा न पाया जाए तो इसकी वजह से चेहरा भद्दा दिखने लगता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि जब हम सोते हैं तो हमारी कोशिकाएं दोबारा उत्पन्न होती हैं इसलिए हमारे छिद्र फैलते हैं और हमारा चेहरा थोड़ा सूजा लगने लगता है। हालांकि आप बड़ी आसानी से इससे छुटकारा पा सकते हैं। चेहरे के पफीनेस को दूर करने के लिए आप ठंडे पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं। खासकर सुबह के समय अगर आप ऐसा करते हैं तो आपको कई फायदे मिल सकते हैं।

ठंडे पानी से चेहरा धोने से आपके पोर्स बंद हो जाते हैं। अपने चेहरे को गर्म पानी से धोने के बाद उस पर थोड़ा ठंडा पानी छिड़कें ताकि यह आपके रोमछिद्रों को बंद कर दे। इसी के साथ यह आपकी आंखों को भी आराम पहुंचाता है। ठंडा पानी स्किन को टोन करता है जिससे वह फ्रेश और यंग दिखती है। अपने चेहरे को धोने के लिए नियमित रूप से ठंडे पानी का इस्तेमाल करें क्योंकि यह एजिंग साइन को स्लो कर देगा और आपके चेहरे पर झुर्रियों को भरने में मदद करेगा। यह आपको सूर्य की किरणों के हानिकारक प्रभावों से छुटकारा पाने में भी मदद करता है, क्योंकि ठंडा पानी स्किन के सूर्य की हानिकारक किरणों के संपर्क में आने पर खुलने वाले पोर्स को कसता है और उनकी रक्षा करता है। पोर्स के कसने से भी आपके मेकअप को लंबे समय तक टिके रहने में मदद मिल सकती है। ठंडे पानी से अपना चेहरा धोने से आपको स्किन की सुस्ती को दूर करने में भी मदद मिल सकती है। थोड़ा सा ठंडा पानी आपकी स्किन को फिर से जीवंत कर सकता है और आपको ज्यादा एनर्जेटिक महसूस करा सकता है। ठंडा पानी आपकी स्किन को ज्यादा चमकदार बनाता है।

एश्ले ने 25 साल की उम्र में लिया संन्यास
क्वींसलैंड। दुनिया की नंबर वन महिला टेनिस खिलाड़ी एश्ले बार्टी ने सबको चौंकाते हुए महज 25 साल की उम्र में टेनिस से रिटायरमेंट लेने का ऐलान किया है। तीन बार की ग्रैंडस्लैम की चैंपियन रह चुकीं एश्ले ने इसका ऐलान अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर किया है। अपने वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा है- आज का दिन मेरे लिए कठिन और भावनाओं से भरा है क्योंकि मैं टेनिस से रिटायरमेंट लेने की घोषणा कर रही हूं। एश्ले ने कहा कि इस खेल ने मुझे जो कुछ भी दिया है उसके लिए मैं बेहद आभारी हूं और गर्व महसूस कर रही हूं। इस सफर में मेरा साथ निभाने वाले सभी लोगों को धन्यवाद। मैं हमेशा उन यादों के लिए आभारी रहूंगी जो हमने साथ में बनाई हैं।

15 एकल और 12 युगल खिताब जीते
साल 2010 में टेनिस में अपना पेशेवर करियर शुरू करने के बाद एश्ले ने अपने इस छोटे से करियर में 15 एकल और 12 युगल खिताब जीते हैं। वह इस कम समयावधि में 15 या अधिक एकल खिताब और 10 या अधिक युगल खिताब जीतने वाली एकमात्र खिलाड़ी हैं। एश्ले ने अपने करियर में तीन ग्रैंड स्लैम जीते। सबसे पहले साल 2019 में फ्रेंच ओपन का खिताब अपने नाम किया। 2021 में एश्ले ने विंबलडन और हाल ही में इसी साल आॅस्ट्रेलियाई ओपन का खिताब भी जीता। वह डब्ल्यूटीए की रैंकिंग में कुल 121 हफ्ते तक सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बनी रहीं।

टेनिस छोड़ बन गई थीं क्रिकेटर
बार्टी ने चार साल की उम्र से टेनिस खेलना शुरू कर दिया था और 18 साल की उम्र में वह युगल रैंकिंग में 40 और एकल में 216 नम्बर पर थीं। इस दौरान कई जूनियर खिताब भी जीते। बार्टी 15 साल में 2011 में जूनियर विंबलडन चैंपियन बनीं। 2014 में यूएस ओपन के पहले ही दौर में बाहर होने के बाद बार्टी ने टेनिस से ब्रेक लेने का एलान कर 2015 में बल्ला थाम लिया था। उन्होंने 2015 में ऑलराउंडर के रूप में महिला बिग बैश लीग में ब्रिसबेन हीट के लिए नौ और क्वींसलैंड वूमेन के लिए एक मैच खेला। बार्टी ने एक सत्र क्रिकेट खेलने के बाद 2016 में फिर से पेशेवर टेनिस में वापसी की। वह टेनिस से पहले गोल्फ टूर्नामेंट भी जीत चुकी हैं।

अलविदा रावत
जनरल रावत का एक हेलिकॉप्टर हादसे में निधन स्तब्धकारी है। जनरल रावत के हेलिकॉप्टर का हादसा तमिलनाडु में कुन्नूर के पास हुआ। इस हादसे में जनरल रावत की पत्नी मधुलिका रावत और ग्यारह अन्य सैन्य अफसरों की भी मौत हो गई। हेलिकॉप्टर में चालक दल समेत कुल 14 लोग सवार थे। जनरल रावत वेलिंगटन की रक्षा अकादमी में भाषण देने गए थे। वे और उनकी पत्नी के साथ सुरक्षा दल में शामिल लोग दिल्ली से सुलूर तक वायुसेना के विमान से गए और वहां से हेलिकॉप्टर से वेलिंगटन के लिए उड़ान भरी थी। बीच रास्ते में अचानक हेलिकॉप्टर ध्वस्त हो गया और उसमें आग लग गई। प्रारंभिक जांच में खराब मौसम को वजह बताया जा रहा है। लेकिन इसके असली कारणों का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। लेकिन इस हादसे पर सवाल उठना स्वाभाविक भी है। सवाल है कि जनरल रावत जिस हेलिकॉप्टर में अपनी टीम के साथ सवार हुए थे वह एमआई श्रृंखला का हेलिकॉप्टर था, जिसे काफी आधुनिक और सुरक्षित माना जाता है। इसमें दो इंजन लगे होते हैं। एक इंजन के खराब होने की स्थिति में दूसरा इंजन स्वत: ही चालू हो जाता है। इस तरह इसके दुर्घटनाग्र्रस्त होने की संभावना काफी कम रहती है। प्रधानमंत्री से लेकर हर वीआईपी इसी हेलिकॉप्टर से सफर करते हैं। खराब मौसम बर्फबारी आदि में भी यह हेलिकॉप्टर उड़ान भरने में उपयुक्त है। पाकिस्तान के खिलाफ एयर स्ट्राइक में भी इसी हेलिकॉप्टर का उपयोग किया गया था। देश में हालांकि पहले भी विमान हादसे होते रहे हैं और कई बड़े लोगों की मौतें हुई हैं, लेकिन पिछले लंबे अर्से से किसी इतने बड़े सैन्य जनरल स्तर के व्यक्ति का विमान हादसे का शिकार नहीं हुआ। ऐसे लोगों के विमानों की गहन जांच-परख होती है। जनरल रावत की मौत एक ऐसे समय में हुई है, जब देश को ऐसे अफसर की काफी जरूरत थी। वे भारतीय सेना के प्रमुख रणनीतिकार रहे हैं और चीन व पाकिस्तान की गतिविधियों पर उनकी गहरी नजर रहती थी। सारे हादसे की जब तक उच्च स्तरीय जांच के नतीजे सामने नहीं आएंगे तब तक जनरल रावत की मौत पर सवाल उठते रहेंगे। कई लोगों की राय तो यह भी बन रही है कि जनरल रावत एक साजिश का शिकार हुए हैं। ऐसे विशिष्ट व्यक्ति की यदि एक उच्च श्रेणी के हेलिकॉप्टर हादसे में मौत होना संभव है तो दूसरे महत्वपूर्ण लोगों की सुरक्षा को भी खतरा संभव है। इन सारे सवालों पर गंभीर विचार की जरूरत है।