large number - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

जोधपुर के जालोरी गेट चौराहे से दंगे की ग्राउंड रिपोर्ट: ईद की नमाज के बाद बड़ी संख्या में लोग हुए जमा, उपद्रवियों की भीड़ ने पहले की नारेबाजी, फिर की जमकर तोड़फोड़
जोधपुर। जालोरी गेट पर बीती रात झंडे लगाने की बात को लेकर गहराया विवाद मंगलवार की सुबह और ज्यादा बढ़ गया । ईद की नमाज के बाद यहां बड़ी संख्या में लोग जालोरी गेट चौराहे पर जमा हुए । उसके बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। बताया गया है कि जालोरी गेट चौराहे पर ध्वजा को लेकर फिर विवाद गहराया। जोधपुर में दंगाइयों की भीड़ ने जमकर उपद्रव मचाया। बाद में पुलिस ने हस्तक्षेप करते हुए उस झंडे को हटाकर वहां पर तिरंगा फहरा दिया । इससे पहले उपद्रवियों की भीड़ ने जालोरी गेट चौराहे पर जमकर नारेबाजी की और बाद में वह शहर के भीतरी  क्षेत्र में घुस गए। जहां उन्होंने जमकर तोड़फोड़ की । इस पूरे घटनाक्रम में 30 से ज्यादा गाड़ियों के कांच तोड़कर उनको नुकसान पहुंचाया गया है।  साथ ही एक 7 वर्षीय बालिका की पांव पर भी लकड़ी मारने से उसे गंभीर रूप से घायल किया गया है। पुलिस की टीमें लगातार गश्त कर रही है । माहौल हालांकि नियंत्रण में है लेकिन स्थिति अभी भी तनावपूर्ण बनी हुई है।  बाई जी के तालाब क्षेत्र में भी कुछ लोगों की और से तेजाब फेंकने की बात सामने आई है। लेकिन इस घटना की पुष्टि नहीं हो पाई है ।

शहर के भीतरी क्षेत्र में एक दुकान को एक विशेष समुदाय के लोगो ने लूट लिया और उसके बाद लोगों ने वहां पर एक बाइक को जला दिया।  कई घरो को भी नुकसान पहुंचाने की जानकारी मिली है।  इस पूरे घटनाक्रम में लगभग 10 से ज्यादा पुलिसकर्मी भी चोटिल हुए हैं । पुलिस के आला अधिकारी मौके पर मौजूद है और इस घटना क्रम पर नज़र बनाए हुए हैं । पुलिस कमिश्नर ने कहा है कि किसी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा ।उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे शांति बनाए रखें। हालांकि स्थिति नियंत्रण में लेकिन तनाव अभी भी कायम है।

चीन के साथ संबंध सामान्य नहीं: एस जयशंकर
नई दिल्ली। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को साफ शब्दों में कहा कि भारत और चीन के बीच संबंध सामान्य नहीं हैं क्योंकि समझौतों के विपरीत सीमा पर बड़ी संख्या में सैनिक तैनात हैं।चीन के विदेश मंत्री वांग यी के साथ शुक्रवार को वार्ता के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि उन्होंने विदेश मंत्री को देश की भावना से अवगत कराते हुए कहा है कि सीमा पर शांति स्थिर संबंधों के लिए जरूरी है। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि मौजूदा समय में चीन के साथ हमारे संबंध सामान्य नहीं हैं क्योंकि दोनों देशों के बीच 1993 से 1996 के बीच हुए समझौतों के विपरीत सीमाओं पर बड़ी संख्या में सैनिक तैनात हैं।
दोनों देशों के बीच अभी भी टकराव के मुद्दे हैं। कुछ मुद्दों के समाधान की दिशा में प्रगति हुई है जिनमें पेगोंग झील क्षेत्र का मुद्दा भी शामिल है। मुद्दों के समाधान के लिए अब तक 15 दौर की बात हो चुकी है और आज यह बात हुई कि वार्ता को आगे कैसे बढ़ाया जाए।

कांग्रेस की रैली से पहले बरोजगारों का जमावड़ा, रीट अभ्यर्थियों को मनाने में जुटेगी सरकार?
जयपुर। 26 दिसंबर को 31 हजार पदों पर आयोजित हुई रीट अध्यापक पात्रता परीक्षा  में पदों की संख्या 31 हजार से बढ़ाकर 50 हजार करने की मांग अब तेज होने लगी है।  पदों की संख्या बढ़ाने की मांग को लेकर पिछले करीब 15 दिनों से शहीद स्मारक पर रीट अभ्यर्थी धरने पर बैठे हैं तो वहीं 12 दिसंबर को जयपुर में कांग्रेस की होने वाली रैली से पहले शुक्रवार को प्रदेशभर से बड़ी संख्या में रीट अभ्यर्थी जयपुर में जुटे।

बेरोजगारों ने जल्द ही पदों की संख्या नहीं बढ़ाने पर आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी दी है।  गौरतलब है कि 24 दिसंबर, 2018 को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 31 हजार पदों पर रीट भर्ती परीक्षा की घोषणा की थी लेकिन इस परीक्षा के आयोजन को करीब 3 साल का वक्त लग गया और 26 दिसंबर 2021 को परीक्षा का आयोजन किया गया। लेकिन वर्तमान में अगर थर्ड ग्रेड शिक्षकों के रिक्त पदों की बात की जाए तो करीब 60 हजार पद खाली पड़े हैं। ऐसे में बेरोजगारों ने पदों की संख्या 31 हजार से बढ़ाकर 50 हजार करने की मांग की है।

धरने पर बैठे अभ्यर्थी अशोक और सुनीता जाट का कहना है कि तीन साल से इस भर्ती की प्रक्रिया चल रही है और इन तीन सालों में बड़ी संख्या में थर्ड ग्रेड शिक्षकों के पद खाली हुए हैं, जिसके चलते अब रिक्त पदों की संख्या करीब 60 हजार को पार कर चुकी है। ऐसे में अब सरकार को जल्द से जल्द पदों की संख्या 31 हजार से बढ़ाकर 50 हजार कर देनी चाहिए। जिससे ना सिर्फ भर्ती में शामिल हुए अभ्यर्थियों को फायदा मिले, इसके साथ ही नौकरी का सपना देख रहे 19 हजार और बेरोजगारों का सरकारी नौकरी का सपना पूरा हो सके।