under-19 - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

क्रिकेट मैदान पर न आउट की पुकार, न हाउज दैट की गूंज..बस खुशी का इजहार, मूक-बधिर खिलाड़ियों ने बिना बोले लिखी जीत की कहानी
कोटा। शहर में राज्य स्तरीय अंडर-19 मूक-बधिर क्रिकेट टूनार्मेंट के दूसरे दिन मैदान पर ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने हर दर्शक के दिल को छू लिया। यहां कोई आवाज नहीं गूंज रही थी, न आउट की पुकार, न हाउज दैट की गूंज फिर भी खेल का रोमांच किसी भी आइपीएल मैच से कम नहीं था। इस टूनार्मेंट में बच्चे अपने हाथों के इशारों, मुस्कान और चेहरे के भावों से जीत और हार की पूरी कहानी बयां कर रहे थे। मैच की शुरूआत से ही खिलाड़ियों का जोश देखते ही बनता था। गेंदबाज रन-अप लेते हुए टीममेट्स को इशारे से प्रोत्साहित करता, विकेट मिलने पर दोनों हाथ ऊपर उठाकर हवा में थम्स-अप देता। दूसरी ओर बल्लेबाज चौका लगाते ही बल्ला उठाकर साथियों की ओर मुस्कराकर देखता  मानो कह रहा हो, हम कर सकते हैं। यह सब कुछ बिना बोले, केवल दिल से महसूस किया जा सकता था। राजस्थान में पहली बार आयोजित इस राज्य स्तरीय अंडर-19 मूक बधिर क्रिकेट टूनार्मेंट में प्रदेशभर की 18 टीमों के 300 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

सब कुछ इशारों में
शिक्षक दिनेश कुमार सुमन ने जब कोटा क्रिकेट टीम को जीत की बधाई दी, तो खिलाड़ियों ने हाथों से धन्यवाद का साइन किया और मुस्कुराते हुए जीत की मुद्रा में हाथ लहराए। किसी को आउट करने पर गेंदबाज साथी के पास जाकर थम्स-अप देता, और चौका पड़ने पर फील्डर हल्के मजाकिया इशारों से अपनी प्रतिक्रिया देता, यह सब कुछ बिना बोले, मगर पूरे भाव से समझाया। अंपायर भी आउट, नो-बॉल, वाइड या ओवर पूरा होने के संकेत विशेष हैंड साइन से देते। दर्शक दीर्घा में बैठे लोग भी इस मौन उत्सव का हिस्सा बने। तालियों की जगह वे हाथ ऊपर उठाकर लहराते और चेहरे के भावों से खुशी जताते। इस अनोखे माहौल में किसी को आवाज की कमी महसूस नहीं हुई, क्योंकि हर इशारा अपने आप में एक संदेश था। मैच में खेल रहे बधिर खिलाड़ियों ने बॉलिंग करना, कैच पकड़ना, जीत की खुशी का इजहार के साथ रन दौड़ने की रणनीति को ईशारों के रूप में बताया।

चेहरे का हावभाव ही भाषा का व्याकरण
बाधित बाल विकास केन्द्र की अध्यक्ष सर्वेशरी रानीवाला ने नवज्योति से बातचीत में कहा, जब साइन लैंग्वेज की बात आती है, तो चेहरे के हाव-भाव ही उसका व्याकरण होते हैं। बिना एक्सप्रेशन हमारी भाषा अधूरी है। हम अपने भावों को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाते हैं ताकि देखने वाला हमारे हर एहसास को महसूस कर सके। विद्यालय में बच्चों को खेल के साथ-साथ व्यावसायिक प्रशिक्षण भी दिया जाता है ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें। हम चाहते हैं कि ये बच्चे सिर्फ खेल में ही नहीं, बल्कि हर क्षेत्र में आगे बढ़ें और अपनी पहचान बनाएं।

वीडियो कॉल पर खुशी का इजहार
एक अन्य खिलाड़ी ने अपनी जीत की खुशी अपने परिवार में वीडियो कॉल करके अपने चेहरे व हाथ के ईशारों से मैच की जानकारी दी तथा कोटा के जेके पैवेलियन में हुए मैचों के रोमांचक क्षणों को साझा किया। वहीं वीडियो कॉल पर बात करते हुए उसके साथी ने भी उसका हौंसला बढ़ाया। शिक्षक दिनेश कुमार सुमन ने बताया कि सभी बधिर बच्चे हर सामान्य की तरह ही अपने हर छोटी खुशी को एक दूसरे से साझा करते है तथा इस मैदान में नए बने दोस्तों के साथ खूब इशारों-इशारों में मैच के दौरान घटित क्षणों का लुत्फ उठाते है।

टूर्नामेंट सभी के लिए बनेगा प्रेरणादायक
बच्चे हमें सिखाते हैं कि खेल भावना का कोई शब्दकोश नहीं होता। असली खेल भावना अनुशासन, मेहनत और आपसी सम्मान में होती है। जब कोई टीम हारती भी, तब विरोधी टीम के खिलाड़ी उनके पास जाकर कंधे पर हाथ रखकर हौसला बढ़ाते। कोई कटुता नहीं, केवल स्नेह और खेल के प्रति समर्पण दिखाई देता। खेल के माध्यम से ये बच्चे समाज को यह संदेश दे रहे हैं कि सीमाएं  शरीर में नहीं, सोच में होती हैं। क्रिकेट खेल के माध्यम से अन्य बच्चों के लिए प्रेरणा है। बधिर बच्चों ने इस खेल के माध्यम से सभी का दिल जीत लिया।
-वाइबी सिंह, खेल विकास अधिकारी, कोटा

अंडर-19 क्रिकेट टीम ने दिया नए साल का तोहफा
दुबई। लेफ्ट आर्म स्पिनर विक्की ओस्तवाल (11 रन पर तीन विकेट) की घातक गेंदबाजी और सलामी बल्लेबाज अंगक्रिश रघुवंशी (56) के शानदार अर्धशतक की बदौलत भारत ने शुक्रवार को यहां फाइनल मुकाबले में श्रीलंका को एकतरफा अंदाज में नौ विकेट से हरा कर अंडर-19 एशिया कप का खिताब जीत लिया। भारत का यह आठवां खिताब है।

श्रीलंकाई टीम टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए बारिश के बाद निर्धारित 38 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 106 रन ही बना सकी। जवाब में भारत ने अंगक्रिश और शाइक राशिद के बीच 96 रनों की साझेदारी की बदौलत 21.3 ओवर में ही एक विकेट पर 104 रन बना कर मैच और खिताब जीत लिया। लेफ्ट आर्म स्पिनर विक्की ओस्तवाल, कौशल तांबे और अन्य गेंदबाजों की घातक गेंदबाजी के आगे श्रीलंकाई बल्लेबाज बेबस नजर आए और एकाएक विकेट गंवाते रहे। विक्की ने आठ ओवर में 11 रन देकर सर्वाधिक तीन विकेट लिए। उनके अलावा कौशल ने छह ओवर में 23 रन देकर दो, जबकि राजवर्धन हैंगर्गेकर, रवि कुमार और राज बावा ने एक-एक विकेट लिया। श्रीलंका को धराशाई करने के बाद भारत ने बल्लेबाजी में दबदबा दिखाया और शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों अंगक्रिश और राशिद की 96 रनों की साझेदारी की बदौलत नौ विकेट से मैच जीत लिया। अंगक्रिश ने सात चौकों की मदद से 67 गेंदों पर 56 और राशिद ने दो चौकों के सहारे 49 गेंदों पर 31 रन की नाबाद पारी खेली।

श्रीलंका के खिलाफ 5 बार जीता फाइनल
भारत और श्रीलंका के बीच अंडर-19 एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में यह पांचवीं भिड़ंत थी। दोनों टीमें इससे पहले 1989, 2003, 2016 और 2018 के फाइनल में आपस में भिड़ीं थी और इन सभी मैचों में भारत ने श्रीलंका को एकतरफा अंदाज में हराया था और आज भी भारत का यही अंदाज रहा।

अंडर-19 एशिया कप के लिए 20 सदस्यीय भारतीय टीम घोषित, दिल्ली के यश धुल करेंगे कप्तानी
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शुक्रवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में आगामी 23 दिसंबर से शुरू हो रहे एसीसी अंडर-19 एशिया कप के लिए 20 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा कर दी। टीम की कप्तानी यश धुल को सौंपी गई है। दिल्ली के यश का यह साल काफी अच्छा रहा है। वह इस साल की शुरुआत में वीनू मांकड़ ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बने थे। उन्होंने टूर्नामेंट के दौरान टीम द्वारा खेले गए पांच मैचों में डीडीसीए के लिए 75.50 के शानदार औसत के साथ 302 रन बनाए थे।

अखिल भारतीय जूनियर चयन समिति ने एशिया कप से पहले बेंगलुरू में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में 11 से 19 दिसंबर के बीच होने वाले प्रशिक्षण शिविर के लिए भी 25 सदस्यीय का चयन किया है। इसके अलावा बीसीसीआई ने स्टैंडबाय खिलाड़यिों को भी चुना है जो एनसीए के तैयारी शिविर में भाग लेंगे। इनमें आयुष सिंह ठाकुर, उदय सहारन, शाश्वत डंगवाल, धनुष गौड़ा और पीएम ङ्क्षसह राठौर शामिल हैं। बीसीसीआई ने स्पष्ट किया है कि अगले साल जनवरी-फरवरी में वेस्ट इंडीज में खेले जाने वाले आईसीसी पुरुष अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप के लिए टीम की घोषणा बाद में की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि गत चैंपियन भारत 2012 में पाकिस्तान के साथ ट्रॉफी साझा करने सहित पिछले आठ संस्करणों में छह बार एसीसी अंडर-19 एशिया कप खिताब जीता है।

भारतीय अंडर-19 टीम : यश धुल (कप्तान), हरनूर सिंह पन्नू, अंगक्रिश रघुवंशी, अंश गोसाई, एसके राशिद, अन्नेश्वर गौतम, सिद्धार्थ यादव, कौशल तांबे, निशांत सिंधु, दिनेश बाना (विकेटकीपर), आराध्या यादव (विकेटकीपर), राजंगद बावा, राजवर्धन हैंगरगेकर, गर्व सांगवान, रवि कुमार, रिशिथ रेड्डी, मानव पारख, अमृत राज उपाध्याय, विक्की ओस्तवाल, वासु वत्स (फिटनेस मंजूरी के अधीन)।