asia cup - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

एशिया कप : आज दोनों टीमें फिर होंगी आमने-सामने, टीम इंडिया को पाकिस्तान के पलटवार से रहना होगा सतर्क
दुबई। सट्टेबाजों ने रविवार को दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप सुपर 4 मुकाबले में भारत की जीत की संभावना लगभग 80 प्रतिशत बताई है, लेकिन क्रिकेट अनिश्चितताओं से भरा है  और भारत को पाकिस्तान के पलटवार से सतर्क रहना होगा। यह मुकाबला सिर्फ एक आम खेल नहीं है, यह एक उत्सव है, एक भव्य रंगमंच है जहां  भावनाएं तंदूर से भी ज्यादा तेज होंगी। मैच के सबी टिकट बिक चुके हैं और खचाखच भरे स्टेडियम में हर रन, विकेट और मिसफील्ड का शोर मचने की उम्मीद है। दुनिया भर में लाखों लोग स्क्रीन से चिपके रहेंगे, उस जादुई पल का इंतजार करेंगे जो सिर्फ भारत-पाकिस्तान मुकाबले में ही मिल सकता है।

आत्मविश्वास से भरी है भारतीय टीम
भारत पूरी ताकत से अपराजित और आत्मविश्वास से भरा हुआ है। उन्होंने ग्रुप चरण में पाकिस्तान को सात विकेट से हराया था, और उनकी बल्लेबाजी पूरी लय में चल रही है। शुभमन गिल टीम को संभाले रखने में सक्षम हैं, वहीं सूर्यकुमार यादव बड़ा स्कोर बनाने तथा अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा ऊपरी क्रम में आतिशबाजी करने में माहिर हैं। संजू सैमसन स्टंप के पीछे और मध्य क्रम में विश्वसनीयता लाते हैं, जबकि हार्दिक पांड्या किसी भी विपक्षी टीम की कमर तोड़ सकते हैं। गेंदबाजी में कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती हवा से करतब दिखाने वाले जादूगर हैं और जसप्रीत बुमराह अपने यॉर्कर से विपक्षी टीम को दहलाने में माहिर हैं।

लड़खड़ाता रहा है पाक का शीर्ष क्रम
पाकिस्तान इस मुकाबले में पलटवार का प्रयास करेगा। उन्होंने यूएई को 41 रनों से हराया लेकिन उनका शीर्ष क्रम लड़खड़ाता रहा है। फिर भी फखर जमान के शानदार 50 रनों ने दिखाया कि उनकी क्लास कायम है, जबकि कप्तान सलमान आगा और हसन नवाज मध्यक्रम की मजबूती की कुंजी हैं। पिछले मैच में शाहीन अफरीदी का प्रदर्शन अप्रत्याशित था और मोहम्मद हारिस और मोहम्मद नवाज अंत में पासा पलटने में सक्षम हैं। उनकी गेंदबाजी हमेशा की तरह उनका गौरव और तलवार है। नई गेंद के साथ अफरीदी और हारिस रऊफ आग उगल सकते हैं, जबकि नवाज और अबरार अहमद स्पिन के जरिए दबाव बनाने की कोशिश करेंगे।

अक्षर पटेल को लगी चोट, खेलना संदिग्ध
अबु धाबी। अक्षर पटेल पाकिस्तान के खिलाफ रविवार को होने वाले भारत के सुपर फोर मैच में नहीं भी खेल सकते हैं। उन्हें अबु धाबी में ओमान के खिलाफ ग्रुप ए मैच में फील्डिंग करते समय सिर पर चोट लगी थी। अक्षर को 15वें ओवर में यह चोट लगी थी। वह मिड-आॅफ से दौड़ते हुए हम्माद मिर्जा का कैच लेने की कोशिश में संतुलन खोकर गिर पड़े, जिससे उनका सिर जमीन से टकरा गया।

इसके बाद उन्हें सिर और गर्दन को पकड़ते हुए देखा गया और फिजियो की मदद से मैदान से बाहर ले जाया गया। वे ओमान की पारी के बचे हुए हिस्से में फील्ड पर नहीं लौटे। मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय टीम के फील्डिंग कोच टी. दिलीप ने बताया कि अक्षर की हालत ठीक है। हालांकि उन्होंने इस बात पर चिंता जताई कि मैचों के बीच काफी कम समय है। भारत को पाकिस्तान के खिलाफ दुबई में अपना अगला मुकाबला खेलने से पहले 48 घंटों से भी कम का वक्त मिलेगा। अगर अक्षर पाकिस्तान के खिलाफ मैच से बाहर रहते हैं, तो टीम के लिए तीन स्पिनरों के साथ मैदान पर उतरना मुश्किल हो सकता है। यह तभी संभव होगा जब किसी और खिलाड़ी को बुलाया जाए। वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव ही दो विशेषज्ञ स्पिनर हैं जो अभी टीम में हैं।

एशिया कप : भारत-पाकिस्तान के बीच आज ‘महासंग्राम’, ‘सुपर संडे’ पर जोश-जुनून और आर-पार
दुबई। एशिया कप-2025 में रविवार शाम भारत-पाकिस्तान का हाईवोल्टेज मुकाबला होगा। यह मुकाबला नई पीढ़ी के खिलाड़ियों के जोश से भरा होगा। भारत-पाकिस्तान के बीच हुए पिछले मुकाबलों में भारत का पलड़ा भारी ही रहा है। भारत पाक का मैच में हमेशा ही कुछ खास होता है। दिन भर उत्सुकता धीरे-धीरे बढ़ती है और जब तक खिलाड़ी मैदान पर उतरते हैं, तब तक माहौल उम्मीदों से भर जाता है। दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में, प्रशंसक इस चिरस्थायी प्रतिद्वंद्विता का एक और अध्याय देखेंगे, और यह मुकाबला कौशल और साहस दोनों से ही गढ़ा हुआ होगा।

भारत की ताकत

गेंदबाजी
कुलदीप यादव: गेंद पर असाधारण नियंत्रण, फिरकी में कलात्मकता और विविधता
वरुण चक्रवर्ती: गेंद को लेकर हमेशा नयापन
अक्षर पटेल: गेंद की निरंतर सटीकता
जसप्रीत बुमराह: हर स्पेल में रफ्तार का जादू

बल्लेबाजी
अभिषेक शर्मा: पावरप्ले में आक्रामक,  शुरुआत में ही गेंदबाजों का हौंसला पस्त करने की क्षमता
शुभमन गिल: शांत स्वभाव, पिच पर अंगद की तरह अटल
सूर्यकुमार यादव: स्ट्रोक्स की विविधता, एक बार फिर टीम की धुरी

पाकिस्तान की ताकत

गेंदबाजी
शाहीन अफरीदी: गति और गेंद के घुमाव के साथ घातक
हारिस रऊफ: गति और स्विंग से खतरनाक

बल्लेबाजी
फखर जमान: बड़े मौकों पर अच्छा प्रदर्शन करने की क्षमता
सैम अयूब: क्रीज पर संतुलन
मोहम्मद हारिस: मध्यक्रम में एक ऊर्जावान खिलाड़ी
कप्तान सलमान आगा

एशिया कप का 5वां मुकाबला : श्रीलंका पर मनोवैज्ञानिक बढ़त मजबूत करने उतरेगा बांग्लादेश, दबाव में है श्रीलंका
अबु धाबी। बांगलादेश शेख जायद क्रिकेट स्टेडियम में एशिया कप टी-20 के पांचवें मुकाबले में अपने पहले मैच में मिली जीत की महत्वपूर्ण मनोवैज्ञानिक बढ़त को मजबूत करने और श्रीलंका के खिलाफ टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करने के लिए उतरेगा। पिछले महीनों के आंकड़ों के अनुसार बांग्लादेश का पलड़ा भारी है क्योंकि उसने जुलाई 2025 में श्रीलंका को टी-20 सीरीज में 2-1 से हराया था और उनकी मौजूदा लय उन्हें एक प्रतिस्पर्धी टीम बनाती है। बांग्लादेश ने एशिया कप में हांगकांग के खिलाफ शानदार शुरुआत की है।

बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में ही संतुलित है टीम :

बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज तनजीद हसन और परवेज हुसैन इमोन, मध्यक्रम के बल्लेबाज तौहीद हृदय और जैकर अली के साथ मिलकर एक संतुलित बल्लेबाजी क्रम प्रदान करते हैं जो प्रभावी ढंग से पारी को आगे बढ़ाने और समाप्त करने में सक्षम है। वहीं अगर गेंदबाजी की बात की जाए तो तस्कीन अहमद और मुस्तफिजुर रहमान का तेज गेंदबाजी आक्रमण शानदार फॉर्म में है।

पिछली 2 सीरीज हार दबाव में है श्रीलंका :

वहीं, श्रीलंका ने अपने पिछले पांच टी-20 मैचों में से केवल दो में जीत हासिल करते हुए, अपने प्रदर्शन में निरंतरता बनाए रखने के लिए संघर्ष किया है। बांग्लादेश से सीरीज हार और जिम्बाब्वे से मिली करारी हार ने एशिया कप में अपने अभियान की शुरुआत में टीम पर दबाव बढ़ा दिया है।

निसंका, मेंडिस और परेरा पर दारोमदार :

सलामी बल्लेबाज पथुम निसंका, कुसल मेंडिस और कुसल परेरा के साथ मिलकर पारी को स्थिर करने की उम्मीद है, जबकि कामिल मिशारा और चरित असालंका पारी के अंत में तेजी ला सकते हैं। गेंदबाजी आक्रमण की बात की जाये तो वनिंदु हसरंगा, महेश थीक्षाना, दुनिथ वेल्लालेज और चरित असालंका की अगुवाई में श्रीलंका का स्पिन विभाग अबु धाबी की पिच पर महत्वपूर्ण साबित हो सकता है, जो बीच के ओवरों में स्पिनरों के लिए अनुकूल है। दुष्मंथा चमीरा तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई करेंगे, हालांकि हालात में स्पिनरों का पलड़ा भारी लग सकता है। विश्लेषकों के अनुसार शेख जायद स्टेडियम की पिच संतुलित है जिस पर बल्लेबाज शुरुआत में खुलकर खेल सकते हैं, जबकि स्पिनर बीच के ओवरों में सटीकता का फायदा उठाकर नियंत्रण बना सकते हैं।

एशिया कप में यूएई से मुकाबला, नए अध्याय की शुरुआत करेगी टीम इंडिया
दुबई। जब भारत दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ एशिया कप के अपने पहले मैच में मैदान पर उतरेगा, तो यह महज एक अभियान की शुरुआत से कहीं बढ़कर होगा। यह भारतीय क्रिकेट में एक नए अध्याय की शुरुआत होगी। विराट कोहली, रोहित शर्मा और रवींद्र जडेजा के 2024 में टी-20 विश्व कप जीतने के बाद संन्यास लेने के उपरांत  पहला बड़ा टूर्नामेंट। एक दशक से भी ज्यादा समय तक इस तिकड़ी ने भारत के सीमित ओवरों के क्रिकेट में दबदबे को आकार दिया। कोहली की उपलब्धियों की तलाश, रोहित के सहज छक्के और जडेजा की ऑलराउंड प्रतिभा ने भारतीय टी-20 क्रिकेट की रीढ़ बनाई। विश्व कप जीत के बाद उनका एक साथ बाहर होना प्रतीकात्मक और भूचाल लाने वाला था। अब युवा क्रिकेटरों की एक नई पीढ़ी भारत को शीर्ष पर बनाए रखने की जिम्मेदारी उठा रही है।

सूर्या, शुभमन, अभिषेक जैसे सितारों पर रहेगी नजर :

कप्तान सूर्यकुमार यादवऐसी टीम का नेतृत्व करेंगे जिसमें विस्फोटक प्रतिभा और उभरती हुई निरंतरता का मिश्रण होगा। उप-कप्तान शुभमन गिल एक साल से भी ज्यादा समय बाद टी-20 में वापसी कर रहे हैं और शीर्ष पर अपनी जगह फिर से हासिल करने के लिए बेताब हैं। अभिषेक शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ 54 गेंदों में 135 रनों की तूफानी पारी खेलकर न सिर्फ रिकॉर्ड तोड़े, बल्कि खुद को भारत का अगला बिग-हिटिंग सनसनी भी घोषित कर दिया।

एशिया कप-2025 में संजू सैमसन तोड़ सकते हैं एमएस धोनी का रिकॉर्ड, सैमसन के ‘नो लुक सिक्स’ काफी चर्चा में
नई दिल्ली। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में खेले जाने वाले आगामी एशिया कप-2025 में संजू सैमसन पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के टी-20 में विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकार्ड तोड़ सकते हैं। हाल ही में संजू सैमसन के ‘नो लुक सिक्स’ की भी काफी चर्चा हुई। जब वो फॉर्म में होते हैं तो उनके बल्ले को रोकना नामुमकिन होता है, केरल लीग में उन्होंने पांच मैचों में ही 30 छक्के लगाकर साबित कर दिया कि वो अंतरराष्ट्रीय टी-20 के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक हैं और एशिया कप में उन्हें प्लेइंग इलेवन में रखना फायदेमंद साबित होगा। हालांकि अभी यह तय नहीं है कि वे किस नंबर पर खेलने वाले हैं।

85 मैचों में 52 छक्के मारे हैं धोनी ने :

संजू इस एशिया कप में धोनी का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। दरअसल धोनी के नाम किसी विकेटकीपर के द्वारा अंतरराष्ट्रीय टी-20 में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड है। उन्होंने 85 मैचों में 52 छक्के मारे हैं। उनका ये रिकॉर्ड फिलहाल कोई विकेट कीपर बल्लेबाज नहीं तोड़ पाया। लेकिन संजू सैमसन इसके बहुत करीब हैं और मजे की बात है कि वो फुल फॉर्म में भी हैं। संजू फिलहाल 36 छक्के जड़ चुके हैं और धोनी से केवल 17 छक्के दूर हैं। संजू के बाद ऋषभ पंत का नंबर है जो 35 छक्कों के दूसरे साथ नंबर पर हैं।

भारतीय टीम दुबई रवाना :

भारतीय टीम अभ्यास के लिए दुबई रवाना हो चुकी है। संजू भी टीम में शामिल हैं और इसीलिए केरल लीग को उन्होंने बीच में ही छोड़ दिया। अब तक खेले मैचों में ही उनका तूफानी अवतार किसी से छिपा नहीं है। केरल लीग में उन्होंने केवल पांच मैच खेले जिसमें उन्होंने 368 रन बनाएं जिसमें 24 चौके और 30 छक्के शामिल हैं। उनका एक गेंद पर 13 रन बनाना भी काफी चर्चा में रहा था। इसी लीग में संजू का स्ट्राइक रेट 186 रहा था जो काबिल ए तारीफ है। पिछले एक साल में ही संजू ने भारतीय टीम के लिए अंतरराष्ट्रीय टी-20 में खेलते हुए 12 मैचों में तीन शतक जड़े हैं, हाल में वो फुल फॉर्म में भी चल रहे हैं ऐसे में देखना है कि उन्हें किस नंबर पर खेलने भेजा जाता है साथ ही वो धोनी का सबसे ज्यादा छक्के का रिकार्ड तोड़ पाते हैं या नहीं।

यूएई में एशिया कप का आगाज, अफगानिस्तान के सामने होगी हांगकांग की चुनौती
दुबई। अफगानिस्तान की टीम इस एशिया कप टूनार्मेंट की अहम टीमों में से एक कही जा सकती है। हाल ही में त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में अफगानिस्तान को पाकिस्तान से हार जरूर मिली, लेकिन उनको यूएई में खेलने का अनुभव मिल चुका है और इस टीम के सामने नई नवैली हांगकांग टीम है, जिसके सामने वे अपने सारे पैंतरे आजमाकर टूनार्मेंट की शुरूआत बड़ी जीत के साथ कर सकते हैं। हांगकांग को बड़ी टीमों के साथ खेलने का बड़ा अनुभव नहीं है, लेकिन उनके पास अंशुमन रथ हैं, जो एक बहुत ही काबिल बल्लेबाज हैं और पीछे कई टीमों के गेंदबाजों को परेशान कर चुके हैं। लेकिन हांगकांग को भी हल्के में आंकना गलत ही होगा क्योंकि अक्सर जिन टीमों की पहचान नहीं होती है वे जब बड़े टूनार्मेंट में खेलती हैं तो कई बार बड़ा उलटफेर कर जाती हैं।

सीरीज में शानदार रहा है अफगानिस्तान का प्रदर्शन :

अफगानिस्तान के हालिया प्रदर्शन की बात करें तो वे अभी त्रिकोणीय सीरीज खेलकर आ रहे हैं, जहां उनको फाइनल में पाकिस्तान से हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन उन्होंने सीरीज में कमाल का प्रदर्शन किया और वे लगातार बेहतर टीम होते जा रहे हैं। पाकिस्तान को तो वे कई मौकों पर हरा भी चुके हैं। ऐसे में अफगानिस्तान की टीम से अन्य टीमों को बचकर रहना होगा, क्योंकि यह टीम पिछले टी-20 विश्व कप की सेमीफाइनलिस्ट भी है।

बड़ा उलटफेर करने पर होगी हांगकांग की नजरें :

हांगकांग को हालांकि इतने मैच खेलने के मौके नहीं मिलते हैं। लेकिन यह टीम इस बड़े मौके पर बड़ा धमाल दिखा सकती है। उनकी टीम ने अपने पिछले पांच मैचों में तीन में जीत हासिल की है। उनका पिछला मैच एशिया पैसेफिक चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल था, जहां उन्हें मलेशिया से हार का सामना करना पड़ा था। हांगकांग की नजरें बड़े मंच पर बड़ा उलटफेर करने पर होंगी।

एशिया कप : भारतीय महिला हॉकी टीम ने थाईलैंड को 11-0 से रौंदा
हांगझोऊ (चीन)। भारतीय महिला हॉकी टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए थाईलैंड को 11-0 से रौंद कर एशिया कप में विजय के साथ अपने अभियान की विस्फोटक शुरुआत की।

भारतीय टीम के लिए मुमताज खान ने (सातवें, 49वें), उदिता ने (30वें, 52वें) और ब्यूटी डुंग डुंग ने (45वें, 54वें) मिनट में दो-दो गोल किए, जबकि संगीता कुमारी ने (10वें), नवनीत कौर ने (16वें), लालरेम्सियामी ने (18वें), शर्मिला देवी (57वें) और रुतुजा दादासो पिसल (60वें) मिनट में गोल किए। भारतीय टीम शनिवार को जापान से भिड़ेगी।

हॉकी एशिया कप : भारत ने कजाकिस्तान को 15-0 से रौंदा, अभिषेक के 4 गोल, जुगराज-सुखजीत की हैट्रिक
राजगीर। 2025 के हॉकी एशिया कप में भारत ने लगातार तीसरा मैच जीत लिया। टीम ने कजाकिस्तान को 15-0 के बड़े अंतर से हराया। यह इस साल के टूनार्मेंट में सबसे बड़ी जीत के रिकॉर्ड की बराबरी रही। मलेशिया ने चीनी ताइपे को भी इसी अंतर से हराया था। बहार के राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भारत के लिए अभिषेक, सुखजीत और जुगराज ने गोल की हैट्रिक लगाई। अभिषेक ने कुल 4 गोल दागे। वहीं रजिंदर सिंह, हरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, संजय और दिलप्रीत सिंह ने 1-1 गोल दागा। सुखजीत प्लेयर ऑफ द मैच रहे।

चीन ने सुपर-4 में जगह बनाई :

भारत ने पहले ही जापान को हराकर टूनार्मेंट के सुपर-4 में जगह बना ली थी। टीम ने पहले मैच में चीन को हराया था। पूल-ए से चीन ने भी सुपर-4 में जगह बनाई। पूल-बी से मलेशिया और साउथ कोरिया ने अगले राउंड में एंट्री की। कजाकिस्तान टीम दूसरी बार ही एशिया कप खेल रही थी, टीम टूनार्मेंट में 1 ही गोल कर सकी।

एशिया कप-2025 : जापान को हराकर भारत पहुंचा सेमीफाइनल में, कप्तान हरमनप्रीत ने दागे दो गोल
राजगीर (बिहार)। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशिया कप-2025 के ग्रुप ए के दूसरे मैच में जापान को 3-2 हरा दिया है। भारत की यह लगातार दूसरी जीत है और दो मैचों में छह अंकों के साथ वह पूल ए में शीर्ष पर है। इस जीत के साथ उसने टूर्नामेंट में सुपर 4 चरण में अपनी जगह पक्की कर ली है।

कप्तान हरमनप्रीत ने दागे दो गोल :

स्पोटर्स यूनिवर्सिटी हॉकी स्टेडियम में खेले गये मुकाबले में पुरुष हॉकी रैंकिंग में सातवें स्थान पर काबिज भारत के लिए मनदीप सिंह (चौथे मिनट में), हरमनप्रीत सिंह (5वें और 46वें मिनट में) ने गोल दागे। वहीं, 18वें स्थान पर मौजूद जापान के लिए कावाबे कोसेई ने दो गोल (38वें और 59वें मिनट) किये। भारत ने मैच की शानदार शुरुआत की और अपना दबदबा बनाये। पहले क्वार्टर में भारत ने दो गोल दागे। मैच के चौथे मिनट में मनदीप सिंह ने मैदानी गोल के साथ टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद मेजबान टीम ने लगातार पेनल्टी कॉर्नर अपने नाम किए। कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने मौके को भुनाते हुए ड्रैगफ्लिक के साथ पीसी को गोल में तब्दील किया और भारत की बढ़त को दोगुना कर दिया। वहीं, जापान ने भी पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया, लेकिन गोल करने में सफल नहीं हुए।

दूसरा क्वार्टर गोल रहित रहा :

दूसरा क्वार्टर गोल रहित रहा। दोनो टीमों ने गोल करने के मौके बनाए, लेकिन गोल करने में सफल नहीं हो सके। जापान ने लगातार तीन पेनल्टी कॉर्नर हासिल किए थे। पहले हाफ की समाप्ति तक भारत ने अपनी 2-0 की बढ़त को कायम रखा।

कोसेई ने 38वें मिनट में खाता खोला :

तीसरे क्वार्टर में जापान ने गोल के साथ मैच में वापसी की। जापान के लिए कावाबे कोसेई ने 38वें मिनट पर फील्ड गोल दागकर स्कोर 2-1 कर दिया। इस क्वार्टर में भारत ने अटैक करना जारी रखा और आखिरी मिनट में पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया। जिसे हरमनप्रीत सिंह ने अपने शानदार ड्रैगफ्लिक से गोल में तब्दील कर  दिया। चौथे क्वार्टर में भारत ने अपनी रक्षापंक्ति को मजबूत बनाए रखा। जापान ने लगातार मौके बनाए और मैच खत्म होने से पहले कावाबे ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील किया। लेकिन मैच जीतने में कामयाब नहीं हो सके।

एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान, शुभमन गिल उपकप्तान
मुम्बई। शुभमन गिल की भारतीय टी20 टीम में वापसी हुई है और उन्हें आगामी एशिया कप 2025 के लिए उप-कप्तान बनाया गया है। इंग्लैंड के खिलाफ भारत के पिछले टी20 मैच में नहीं खेल पाए गिल, अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन के साथ 15 सदस्यीय टीम में चुने गए तीन सलामी बल्लेबाजों में से एक हैं। यशस्वी जायसवाल या श्रेयस अय्यर के लिए टीम में कोई जगह नहीं है।

मुख्य चयनकर्ता अजित अगरकर ने टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम की घोषणा की। आठ बार एशिया कप जीतने वाली भारतीय टीम 10 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में यूएई के खिलाफ मुकाबले के साथ अपने टूर्नामेंट की शुरुआत करेगी।

एशिया कप 2025 के लिए भारत के 15 सदस्यीय दल में शुभमन गिल को मौका दिया गया है। साथ ही वह टीम के उपकप्तान भी हैं। मुंबई के बीसीसीआई हेडक्वार्टर में चयन समिति की बैठक के बाद एशिया कप के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है। सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम में संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा को भी मौका दिया गया है लेकिन गिल को उपकप्तान बनाए जाने के बाद, इस बात की उम्मीद की जा सकती है, वह पारी की शुरुआत कर सकते हैं।

इस बात की उम्मीद थी कि भारत यशस्वी जायसवाल या श्रेयस अय्यर को मौका दे सकता है लेकिन ऐसा नहीं हुआ। जितेश शर्मा को दूसरे विकेटकीपर के तौर पर टीम में शामिल किया गया है। इसके अलावा तेज गेंदबाजी विभाग में हर्षित राणा को मौका दिया गया है।

गिल की वापसी के संदर्भ में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा, ''पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप के बाद उन्होंने (शुभमन गिल) टीम की अगुवाई की थी। जब हम श्रीलंका गए तब वह उपकप्तान थे। इसके बाद हम टेस्ट क्रिकेट में व्यस्त हो गए लेकिन उनकी वापसी हमारे लिए अच्छी है। पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप के बाद यह बड़ी सीरीज है और यह खुद को जांचने का अच्छा मौका है।''

टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह
स्टैंडबाय: प्रसिद्ध कृष्णा, वाशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल, रियान पराग और यशस्वी जायसवाल

एशिया कप : टीम इंडिया का आज हो सकता है ऐलान, महिला विश्व कप की टीम भी चुनी जाएगी
मुम्बई। अगले महीने होने वाले एशिया कप के लिए भारतीय टीम की घोषणा हो सकती है। इसके अलावा नीतू डेविड की अगुवाई वाली चयन समिति 30 सितंबर से शुरू हो रहे महिला विश्वकप के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम चुनेगी।

चयन समिति की बैठक आज मुंबई में :

चयनकर्ता एशिया कप के लिए टीम चुनने के लिए मंगलवार को मुंबई में बैठक करेंगे। ऐसा माना जा रहा और टीम का चयन पारंपरिक ज्ञान और आम उम्मीदों से हटकर हो सकता हैं। ऐसे में इंग्लैंड दौरे में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल और तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के लिए टीम में जगह बनाना मुश्किल हो सकता है।

अभिषेक-सैमसन की उम्मीद :

चयनकर्ताओं से अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की मौजूदा जोड़ी को ही चुनने की उम्मीद है। तीसरे सलामी बल्लेबाज के लिए हमेशा जगह होती है, और गिल का नाम चर्चा होनी तय है, लेकिन यशस्वी जायसवाल इस भूमिका के लिए मजबूत दावेदार हैं।

दुबे और वाशिंगटन भी दावेदार :

टीम में अन्य बल्लेबाजों में तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव और रिंकू सिंह शामिल हो सकते हैं, एक और बल्लेबाजी स्थान पर अभी फैसला होना बाकी है। शिवम दुबे और वाशिंगटन सुंदर दावेदार हैं। जितेश शर्मा के दूसरे विकेटकीपर की जगह लेने की उम्मीद है।

सिराज को करना पड़ सकता है संघर्ष :

एंडरसन-तेंदुलकर शृंखला में अपने जोशीले प्रदर्शन से सबसे अधिक विकेट लेने वाले और वर्तमान में देश के चहेते सिराज को जगह पाने में संघर्ष करना पड़ सकता है, क्योंकि दुनिया के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आक्रमण की अगुवाई करने की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा और हर्षित राणा में से एक (या दोनों) के लिए जगह मिलने की उम्मीद है। हार्दिक पांड्या, जिन्होंने टी-20 विश्व कप में महत्वपूर्ण आखिरी ओवर फेंका था, टीम में दूसरे तेज गेंदबाज होंगे। कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई और उप-कप्तान अक्षर पटेल, स्पिनर होंगे और वाशिंगटन सुंदर संभावित खिलाड़ी हो सकते है।

चार शीर्ष बल्लेबाजों की टीम में जगह पक्की :

महिला विश्वकप के लिए भी कल टीम की घोषणा हो सकती है। अगर हालिया प्रदर्शन के आधार पर भारतीय टीम पर नजर डालें तो शीर्ष छह में से चार बल्लेबाजो की जगह बिल्कुल पक्की है।

एशिया कप : चयन समिति की बैठक से पहले भारत को मिली खुशखबरी, सूर्या फिटनेस टेस्ट में पास
नई दिल्ली। भारत के टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बंगलूरू स्थिति भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है। एशिया कप के लिए अजीत अगरकर की अगुआई वाली चयन समिति की बैठक से पहले भारत को खुशखबरी मिली है। भारत के टी-20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बंगलूरू स्थिति भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है। सूर्यकुमार आखिरी बार आईपीएल में खेलते नजर आए थे और उनकी जून में जर्मनी के म्यूनिख में स्पोर्ट्स हर्निया की सर्जरी हुई थी। माना जा रहा है कि अगले कुछ दिन में एशिया कप के लिए चयन समिति की बैठक होगी जिसमें इस टूनार्मेंट के लिए टीम का चयन किया जाएगा।

उद्घाटन मुकाबला 10 को यूएई से :

एशिया कप का आयोजन टी-20 प्रारूप में नौ से 28 सितंबर तक संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में होना है। भारत इस टूनार्मेंट में 10 सितंबर को अपने अभियान की शुरूआत यूएई के खिलाफ करेगा। भारत का इसके बाद 14 सितंबर को दुबई में मुकाबला चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के साथ होगा।

आईपीएल में बनाए थे 717 रन :

सूर्यकुमार ने आईपीएल 2025 में शानदार प्रदर्शन किया था और कुल 717 रन बनाए थे। वह सचिन तेंदुलकर के बाद मुंबई इंडियंस के लिए एक आईपीएल सीजन में 600 से अधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने थे।

सुदर्शन ने जीती थी ऑरेंज कैप :

सूर्यकुमार ऑरेंज कैप जीतने वाले गुजरात टाइटंस के साई सुदर्शन (759) के बाद आईपीएल 2025 में सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज थे।