peoples - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

इजरायल ने गाजा पर किए हवाई हमले, 9 लोगों की मौत
गाजा। इजरायल ने गाजा पट्टी में उग्रवादियों पर हवाई हमला किया। इस हमले में कम से कम 9 लोगों की मौत हो गयी और 10 से अधिक घायल हो गये। फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि सात शवों को गाजा शहर के शिफा अस्पताल में लाया गया और अन्य दो शवों को दक्षिणी गाजा पट्टी के राफा शहर के अस्पताल में लाया गया। मंत्रालय ने बयान में कहा कि दक्षिणी गाजा पट्टी में गाजा शहर और राफह शहर में कई इमारतों पर किये गये इजरायली हवाई हमले में महिलाओं और बच्चों सहित 10 से अधिक फिलिस्तीनी घायल हो गए।

फिलिस्तीनी सूत्रों और चश्मदीदों ने कहा कि इजरायली ड्रोन ने गाजा शहर और दक्षिणी गाजा पट्टी शहर राफह में भोर में कई इमारतों पर बमबारी की। उन्होंने कहा कि पहली इमारत गाजा शहर के अल-रिमल पड़ोस में दाऊद टॉवर में एक आवासीय अपार्टमेंट थी, और दूसरा लक्ष्य राफह शहर की एक इमारत थी। सूत्रों ने कहा कि पीआईजे आतंकवादी दो इमारतों में थे, जिन पर इजरायली ड्रोन मिसाइलों ने बमबारी की थी। सूत्रों ने कहा कि गाजा में अचानक कई विस्फोटों की आवाज सुनाई दी और इजरायली सेना के ड्रोन तटीय परिक्षेत्र के ऊपर मंडराते रहे।

निर्माणाधीन दीवार गिरने से 9 लोगों की मौत
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लखनऊ में बीते 24 घंटों से हो रही लगातार बारिश के दौरान सुबह कैंट स्थित इलाके में एक निर्माणाधीन दीवार के गिरने से 9 लोगों की मौत हो गयी और 2 लोग घायल हुए है। हादसे की सूचना मिलते ही लखनऊ के जिलाधिकारी सूर्य पाल गंगवार ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्यो का फीडबैक लिया।

गंगवार ने बताया कि यह हादसो बारिश के कारण निर्माणाधीन दीवार के गिरने से हुआ। इस हादसे में 9 लोगों की मौत होने और 2 के घायल होने की पुष्टि हुयी है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

लोगों से मोबाइल लूटने वाला बदमाश गिरफ्तार
जयपुर। मुरलीपुरा थाना पुलिस ने लोगों से मोबाइल लूटने वाले बदमाश और खरीदार को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 3 मोबाइल और एक बाइक बरामद की गई है। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) वंदिता राणा ने बताया कि परिवादी चेतन सैनी ने रिपोर्ट दी कि वह अपने घर से किसी काम से बाहर निकला था। घर के बाहर सीकर रोड पर उसने मोबाइल निकाला, तभी एक बाइक पर युवक आया और उससे मोबाइल छीन कर ले गया।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर आरोपी चेतन सैनी को गिरफ्तार कर लिया। लूटे गए मोबाइल को खरीदने वाले आकाश कुमार को भी दबोच लिया। इसके कब्जे से एक बाइक जब्त की गई है, जो इसने चोरी की थी। इसके बाद सूचना पर आकाश कुमार खरीदार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी नशे के लिए मोबाइल चोरी करता था।

बाल्टिक सागर में निजी विमान हादसे का शिकार, 4 लोगों की मौत
लातविया। बाल्टिक सागर में एक निजी विमान के हादसे का शिकार होने से उसमें सवार सभी 4 लोगों लोगों की मौत होने की आशंका है। स्वीडिश ज्वाइंट रेस्क्यू को-कहा कि उम्मीद नहीं है कि वह बचे होंगे। इस बीच स्वीडन और लातविया के बीच समुद्र में मलबा और तेल रिसाव देखा गया। लातविया के रक्षा मंत्री आर्टिस पाब्रिक्स ने बताया कि एक लातवियाई बचाव दल को हादसे वाले स्थल पर भेजा गया है और स्वीडन और लिथुआनिया के बचाव दल भी इस क्षेत्र में जा रहे है। यह अभी तक स्पष्ट नहीं है कि विमान किस देश के जल क्षेत्र में क्रैश हुआ है। फ्लाइटराडार के आंकड़ों के अनुसार विचाराधीन विमान ऑस्ट्रियाई पंजीकृत 551 है, जो दक्षिणी स्पेन के जेरेज से उड़ान भर रहा था, जहां से उसने बिना किसी निर्धारित गंतव्य के उड़ान भरी थी।

यह पेरिस और कोलोन में दो बार मुड़ा और बाल्टिक सागर पर जाने से पहले गोटलैंड के स्वीडिश द्वीप के पास से गुजरा था। विमान हादसे का शिकार हो गया और लातवियाई शहर वेंट्सपिल्स के उत्तर-पश्चिम में रडार से गायब हो गया। स्वीडिश अधिकारियों ने बताया कि जर्मनी और डेनमार्क युद्धक विमानों ने सेसना की पता लगाने की कोशिश की, लेकिन संपर्क करने में असमर्थ रहे। फाइटर जेट्स के अंदर के पायलट सेसना के कॉकपिट के अंदर किसी को नहीं देख पाए। लातवियाई नागरिक उड्डयन एजेंसी (सीएए) ने बताया कि हादसे के पीड़ितों की तलाश के लिए बचाव अभियान जारी है।

देश में कोरोना के 9,680 मरीज मुक्त
नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटे में 9,680 लोग कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी से मुक्त हुए है इसी के साथ इस बीमारी से उबरने वालों की संख्या बढ़कर 4,37,33,624 हो गयी है। देश में रिकवरी दर 98.59 प्रतिशत है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया कि 210.31 करोड़ टीके दिये जा चुके हैं। मंत्रालय ने बताया कि कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी से 42 और लोगों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर पांच लाख 27 हजार 416 तक हो गया। भारत में कोरोना सक्रिय मामलों की संख्या 96506 हो गयी है। सक्रिय मामलों की दर 0.22 प्रतिशत है।  संक्रमण दर 2.19 प्रतिशत हो गई है।

मंत्रालय ने बताया कि कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण के 8,586 नये मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर चार करोड़ 43 लाख 57 हजार 546 तक पहुंच गयी। पिछले 24 घंटे में 3,91,281 कोविड परीक्षण किए गये हैं। देश में कुल 88.31 करोड़ से अधिक कोविड परीक्षण किए हैं। देश में 37 राज्यों एवं केन्द्रशासित प्रदेशों में पिछले 24 घंटे में 14 राज्यों में कोरोना सक्रिय मामले बढ़े हैं और बाकी राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों में इनकी संख्या में घटी है।

देश में कोरोना से 34 लोगों की मौत
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी की संक्रमण दर में कमी और रिकवरी दर में वृद्धि के मद्देनजर सक्रिय मामलों की संख्या एक लाख से कम होकर 99,879 पहुंच गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया कि 209.67 करोड़ टीके दिये जा चुके है। मंत्रालय ने बताया कि कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी से 34 और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 5 लाख 27 हजार 332 तक पहुंच गई है। भारत में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या कम होकर 99,879 हो गयी है। सक्रिय मामलों की दर 0.23 प्रतिशत है। संक्रमण दर 3.75 प्रतिशत हो गयी है। रिकवरी दर  98.59 प्रतिशत हो गई है।

मंत्रालय ने बताया कि कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण के 11,539 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर चार करोड़ 43 लाख 39 हजार 429 तक पहुंच गयी। पिछले 24 घंटे में 3,07,680 कोविड परीक्षण किए गये हैं। देश में कुल 88.24 करोड़ से अधिक कोविड परीक्षण किए है।

फ्रांस के जंगलों में लगी आग, 10 हजार लोगों को निकाला सुरक्षित
पेरिस। फ्रांस के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में 2 बड़े जंगलों में आग लगने के कारण 10 हजार लोगों को इन इलाकों के निकालकर सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है। रिपोर्ट में बताया कि भीषण गर्मी के कारण जंगलों में आग लगने से कम्यून्स लैंडिरस तथा ला टेस्टे-डी-बुच का 5300 हेक्टर क्षेत्र आग की चपेट में आ गया। अग्निशमन सेवा ने लैंडिरस में आग पर काबू पाने में कामयाबी हासिल कर ली, जबकि ला टेस्टे-डी-बुच में स्थिति गंभीर बनी हुई है, क्योंकि आग लगातार फैल रही है और नियंत्रण से बाहर होती जा रही है। पिलाट के टीले के पास स्थिति पांच शिविरों से करीब 6 हजार लोगों को निकाला गया और गांव से अन्य 4 हजार लोगों को निकाला गया।

गिरोंडे विभाग के अधिकारियों ने पिछले सप्ताह रेड फॉरेस्ट फायर अलर्ट घोषित किया था। लगभग 1000 अग्निशामक आग को काबू में करने की कोशिश कर रहे है, लेकिन तेज हवा होने के कारण उन्हें आग पर काबू पाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

देश में कोरोना के 20,038 नए मामले आए सामने
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के पिछले 24 घंटों में 20,038 नए मामले सामने आए है, जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,37,10,027 हो गयी है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में राष्ट्रीय कोविड टीकाकरण अभियान के तहत 11,15,068 टीके लगाये गये, जिससे अब तक 199 करोड़ 47 लाख 34 हजार 994 टीके लगाये जा चुके है।

इसी अवधि में 16,994 मरीजों के स्वस्थ होने पर संक्रमण मुक्त होने वालों की संख्या कुल 4,30,45,350 हो गयी। पिछले 24 घंटे में कोरोना से 47 मौतें भी हुई है। इसके साथ कुल मरने वालों का आंकड़ा 5,25,604 तक पहुंच गया है। भारत में सक्रिय मामले 1,39,073 है, जिनमें पिछले 24 घंटों में 2,997 की बढ़ोतरी हुई है। देश में 4,50,820 कोविड परीक्षण किए गये है। 4 लाख 50 हजार 820 कोविड परीक्षण किए गये है। इसी के साथ अब तक कुल 86 करोड़ 86 लाख 15 हजार 168 कोविड परीक्षण किये जा चुके है।

यूनिवर्सिटी में लेपर्ड का रेस्क्यू, 2 लोगों को किया घायल
जयपुर। लेपर्ड की रात 3 बजे सूचना पर जयपुर से रेस्क्यू टीम 3.30 बजे अचरोल स्थित मीणाओ की ढ़ाणी पहुंची। वहां लेपर्ड ने 2-3 लोगों और एक मवेशी को घायल कर दिया। गांव के लोगों ने रेस्क्यू टीम को बताया कि यहां से लेपर्ड एपेक्स यूनिवर्सिटी में घुसा है। टीम लेपर्ड के पगमार्क तलाशती हुई यूनिवर्सिटी पहुंची, जहां लेपर्ड ने 7 से 8 मजदूरों को घायल कर दिया था। इस पर उन्हें ईलाज के बाद भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार अचरोल रेंज के रेंजर मुकेश शर्मा ने रात करीब 3 बजे नाहरगढ़ जैविक उद्यान के एसीएफ रघुवीर मीणा को लेपर्ड दिखाई देने की सूचना दी। इस पर टीम ने करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद लेपर्ड को 7 बजकर 20 मिनट पर ट्रेंकुलाइज कर दिया, जिसे फिर यूनिवर्सिटी के बेसमेंट से रेस्क्यू किया।

नाहरगढ़ जैविक उद्यान के वरिष्ठ पशुचिकित्सा अधिकारी डॉ. अरविंद माथुर ने बताया कि रेस्क्यू किए गया लेपर्ड करीब 2-3 साल का है। इसके बेहोश होने के बाद स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। अब उसे नाहरगढ़ जैविक उद्यान स्थित रेस्क्यू सेंटर लाया गया है, जहां उसकी देखरेख की जाएगी। इसके बाद उच्च अधिकारियों के निर्देश के बाद लेपर्ड को वन एरिया में छोड़ दिया जाएगा। डॉ. माथुर ने बताया कि रेस्क्यू कार्य में रेंजर चौधरी और सहायक वनपाल माधोलाल का भी विशेष योगदान रहा।

शहर में उमस के बाद बारिश, खराब ड्रेनेज सिस्टम के कारण सड़कों पर भरा पानी
जयपुर। शहर में सुबह से तेज उमस के बाद दोपहर में अच्छी बारिश हुई, जिससे सड़कों पर पानी भर गया। बारिश के बाद उमस से लोगों को राहत मिली। जयपुर शहर व आसपास के हिस्सों में सुबह से ही उमस व गर्मी ने लोगों को बेहाल कर रखा था। इसके बाद आसमान में बादल छा गए और तेज बारिश होने लगी।

शहर के परकोटे, चांदपोल, सिंधी कैंप और चौड़ा रास्ता सहित परकोटे के अलावा बाहरी हिस्सों में भी अच्छी बारिश दर्ज की गई। शहर के ड्रेनेज सिस्टम के खराब होने से कई जगह पानी भर गया, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

देश में कोरोना के 18840 नए मामले आए सामने, 43 मरीजों की मौत
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के पिछले 24 घंटों में 18840 नए मामले सामने आए है, जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 43604394 हो गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में राष्ट्रीय कोविड टीकाकरण अभियान के तहत 12,26,795  टीके लगाये गये, जिससे अब तक 198 करोड़ 65 लाख 36 हजार 288 टीके लगाये जा चुके है।

इसी अवधि में 16104 मरीजों के स्वस्थ होने पर संक्रमण मुक्त होने वालों की संख्या कुल 42953980 हो गई और इसी अवधि में 43 मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 525386 हो गयी है। देश में कोरोना मृत्यु दर 1.20 प्रतिशत और रिकवरी दर 98.51 प्रतिशत है। भारत में पिछले 24 घंटों में 2693 सक्रिय मामले सामने आए है, जिससे इनकी संख्या बढ़कर 125028 हो गई है। देश में चार लाख 54 हजार 778 कोविड परीक्षण किए गये हैं। देश में कुल 86 करोड़ 61 लाख 77 हजार 957 कोरोना परीक्षण किए जा चुके हैं।

दक्षिण कोरिया में कोरोना से 19 लोगों की मृत्यु
सोल। दक्षिण कोरिया में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 20,286 नए मामले सामने आए है। इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 18,491,435 तक पहुंच गई है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने यह जानकारी दी। कोरियाई रोग नियंत्रण एवं रोकथाम एजेंसी (केडीसीए) के मुताबिक दैनिक मामलों में पिछले एक दिन के मुकाबले वृद्धि देखी गई है, जो 19,323 दर्ज हुई थी, जबकि एक हफ्ते पहले मामलों की संख्या 10,715 थी।

पिछले एक हफ्ते से दैनिक औसत पुष्ट मामलों की संख्या 15,989 रही है। पिछले 24 घंटे में देश में महामारी से 19 लोगों की मृत्यु हो गई है और इसी के साथ अब तक कुल मरने वालों की संख्या 24,624 तक पहुंच गई है। यहां मृत्यु दर 0.13 प्रतिशत पर बनी हुई है।