rathore - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

विवाद से विश्वास योजना से व्यापारियों और उद्यमियों को राहत, राठौड़ ने कहा- न्यायपूर्ण निपटारा करने का मिल रहा है अवसर
जयपुर। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने बताया कि केन्द्र की विवाद से विश्वास योजना का द्वितीय चरण करदाताओं को बड़ी राहत प्रदान कर रहा है। यह योजना मुख्य रूप से आयकर दाताओं के लंबित विवादों के समाधान के उद्देश्य से शुरू की गई है, जिससे करदाताओं को एक निर्धारित राशि का भुगतान कर अपने विवादों का त्वरित और न्यायपूर्ण निपटारा करने का अवसर मिल रहा है।

योजना के तहत अब तक 1249 आवेदन-दावे प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 336 मामलों का समाधान किया जा चुका है। इस योजना का मुख्य फोकस सरकारी ई-मार्केट प्लेस और रेल मंत्रालय की गैर-जेम संविदाओं के अंतर्गत उत्पन्न विवादों के निपटान पर है। राठौड़ ने बताया कि योजना के तहत निपटाए गए विवादित मामलों की कुल राशि 5,557 करोड़ रही है, जिसमें से अब तक 4,138 करोड़ का समाधान किया जा चुका है। इसी प्रकार आईआरईपीएस और एमओआर पोर्टल के माध्यम से 553.64 करोड़ की विवादित राशि और 727.08 करोड़ के दावों का भी सफल निपटारा हुआ है। राठौड़ ने कहा कि यह उपलब्धि केन्द्र सरकार की विवाद निपटान के प्रति गंभीरता और प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

पंचायत व निकाय उपचुनाव परिणाम : भाजपा का जनाधार बरकरार, राठौड़ ने कहा-कांग्रेस को लगा झटका
जयपुर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने पंचायती राज एवं नगर निकाय उपचुनावों में भाजपा की जीत पर क्षेत्र की जनता को धन्यवाद देते हुए कहा कि एक बार फिर भाजपा पर विश्वास जताते हुए जनता ने समर्थन दिया है। हाल ही में जिला परिषद, पंचायत समिति और नगर पालिका के कुल 19 वार्डों में उपचुनाव हुए थे। इनमें से 7 वार्डों पर भाजपा ने विजय प्राप्त की, जबकि कांग्रेस को केवल 6 सीटें ही मिल सकीं और शेष 6 सीटों पर अन्य प्रत्याशियों को सफलता मिली है।

उपचुनाव से पहले कांग्रेस के पास 19 सीटों में से 10 सीटें थीं जो अब घटकर 6 पर सिमट गई हैं। कांग्रेस को 4 सीटों का नुकसान हुआ है, जबकि भाजपा ने अपना जनाधार बरकरार रखते हुए 7 सीटों पर विजय प्राप्त की। यह परिणाम इस बात का स्पष्ट संकेत है कि विपक्ष का जनाधार लगातार घटता जा रहा है और जनता भाजपा की नीतियों एवं नेतृत्व में विश्वास जता रही है।

गहलोत के पूर्व पीएसओ की गिरफ्तारी : युवाओं के सपनों के साथ बड़ा विश्वासघात, राठौड़ ने कहा- दोषियों को मिले सजा
जयपुर। राजस्थान विधानसभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने एसआई भर्ती पेपर लीक मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राज्य के युवाओं के सपनों के साथ हुआ सबसे बड़ा विश्वासघात अब सामने आ गया है। इस प्रकरण में गहलोत के निजी सुरक्षा अधिकारी और उसके बेटे को एसओजी ने गिरफ्तार किया है।

राठौड़ ने आरोप लगाया कि यह किसी आम व्यक्ति का मामला नहीं, बल्कि उस अंगरक्षक का है, जो वर्षों तक गहलोत के बेहद करीबी रहकर उनकी हर निजी जानकारी तक पहुंच रखता था। उन्होंने कहा कि ऐसे व्यक्ति को लंबे समय तक पद पर रखना गंभीर अनियमितता है, जिससे पूरे मामले पर सवाल खड़े होते हैं। पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने मांग की है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों को सजा मिले, ताकि भविष्य में युवाओं के साथ इस तरह का अन्याय न हो सके।

राठौड़ ने धर्मेन्द्र प्रधान को लिखा पत्र : किताबों में प्रदेश के जिलों को मराठा साम्राज्य दर्शाने की त्रुटि ठीक करने की मांग, कहा- इससे जनभावनाओं को पहुंची है ठेस
जयपुर। पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान को पत्र लिखकर एनसीआरटी की 8वीं कक्षा की सामाजिक विज्ञान की किताबों में राजस्थान के मेवाड़, जैसलमेर, बीकानेर, जोधपुर, बूंदी, अलवर, धौलपुर, भरतपुर जैसी अनेक रियासतों को गलत रूप में मराठा साम्राज्य का हिस्सा दिखाने पर आपत्ति करते हुए इस त्रुटि को ठीक करने की मांग की है।

उन्होंने कहा कि इससे राजस्थान की जनभावनाओं को ठेस पहुंची है। कहा कि इन रियासतों ने तब अपने स्वतंत्र अस्तित्व और स्वाभिमान की रक्षा के लिए संघर्ष किया था। मराठा साम्राज्य के अधीन ये कभी नहीं रहीं। भ्रामक चित्रण विद्यार्थियों में गलत ऐतिहासिक समझ उत्पन्न करता है। राजस्थान की भूमि महान शूरवीरों और शौर्य गाथाओं की साक्षी रही है। जिन्होंने मातृभूमि को प्राण न्यौछावर कर दिए थे। प्रदेश के शूरवीरों ने कभी भी अधीनता स्वीकार नहीं की। ऐसे में इस गंभीर विषय पर तत्काल हस्तक्षेप कर संबंधित मानचित्र और पाठ्यसामग्री में संशोधन कराया जाए।

उद्योग, पर्यावरण और खनन के संतुलन पर मंथन, राठौड़ ने कहा - धरती की दौलत का जनकल्याण में संतुलित उपयोग ही असली विकास
जयपुर। इंडिया स्टोनमार्ट-2026 की पूर्व गतिविधियों के अंतर्गत लघु उद्योग भारती, राजस्थान की ओर से बुधवार को कॉन्स्टीट्यूशन क्लब, जयपुर में राज्य स्तरीय संगोष्ठी हुई। "पर्यावरण, उद्योग एवं खनन" विषयक पर हुई इस संगोष्ठी में राजस्थान सरकार के उद्योग मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़, राज्य मंत्री के.के. विश्नोई, लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा, खनन, पर्यावरण एवं उद्योग विभाग के प्रमुख शासन सचिव, रीको के वरिष्ठ अधिकारी, पर्यावरणविद, खनन विशेषज्ञ और प्रदेशभर से आए सैकड़ों उद्यमियों ने भाग लिया।

राठौड़ ने कहा कि धरती की दौलत को जनकल्याणकारी कार्यों में पर्यावरण संतुलन के साथ लगाना ही असली विकास है। राजस्थान में बिजनेस करना आसान और सस्ता बनाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि राज्य में साढ़े सात लाख एमएसएमई इकाइयाँ संचालित हैं और मिनरल्स की प्रचुरता राज्य को औद्योगिक रूप से समृद्ध बनाती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत 2047’ विजन के अनुरूप मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य में उद्योगों की रफ्तार को और तेज किया जाएगा। इसके लिए सिंगल विंडो क्लीयरेंस और रीप्स पॉलिसी लागू की गई है। इसके साथ ही उद्योगों में वैल्यू एडिशन पर विशेष ज़ोर दिया जा रहा है।

मदन राठौड़ को मिलेगा संसद रत्न पुरस्कार, राज्यसभा की ओवरऑल कैटेगरी में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए किया जाएगा सम्मानित
जयपुर। भारतीय लोकतंत्र में प्रभावशाली और सक्रिय जनप्रतिनिधित्व को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष प्रदान किए जाने वाले संसद रत्न पुरस्कार 2025 की घोषणा कर दी गई है। इस प्रतिष्ठित सम्मान से इस वर्ष राज्यसभा के वरिष्ठ सांसद और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को ओवरऑल कैटेगरी में सम्मानित किया जाएगा। यह पुरस्कार प्राइम प्वाइंट फाउंडेशन  की ओर से प्रस्तुत किया जाता है और इसका उद्देश्य भारतीय संसद के उत्कृष्ट योगदान को सार्वजनिक मंच पर मान्यता देना है।

संसद रत्न पुरस्कारों का यह 15वाँ संस्करण है, जिसमें देश के 17 सांसदों और 2 संसदीय स्थायी समितियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया जाएगा। चयन एक प्रतिष्ठित जूरी समिति द्वारा किया गया है, जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग  के अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री  हंसराज अहिर कर रहे हैं। यह चयन पूर्णतः 18वीं लोकसभा की पहली बैठक से लेकर बजट सत्र 2025 (भाग-द्वितीय) तक के संसदीय प्रदर्शन पर आधारित है, जिसे पारदर्शी और तथ्य-आधारित प्रक्रिया के तहत किया गया है।

सरकारी वेबसाइट्स की सुरक्षा के लिए बनेगा अत्याधुनिक साइबर शील्ड, आईटी मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ ने ली डीओआईटी विभाग की बैठक
जयपुर। पिछले एक सप्ताह में आधा दर्जन सरकारी महकमों की वेबसाइट्स पर बढ़ते साइबर हमलों के बाद अब राज्य सरकार ने इन्हें रोकने के लिए साइबर सुरक्षा की दिशा में कवायद शुरू कर दी है। इसके लिए अति-आधुनिक साइबर शील्ड बनाई जाएगी। सूचना प्रौद्योगिकी और संचार मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने शनिवार को साइबर वॉरियर्स और डीओआईटी विभाग के अधिकारियों की उच्चस्तरीय बैठक की, जिसमें साइबर सिक्योरिटी को और अधिक सुदृढ़ करने, तकनीकी उन्नति, मानव संसाधन और प्रक्रियाओं के विकास पर चर्चा की गई।

पीपुल, प्रोसेस, टेक्नोलॉजी का त्रि-आयामी दृष्टिकोण
आईटी मंत्री राठौड़ ने कहा कि साइबर सिक्योरिटी केवल सॉफ्टवेयर या हार्डवेयर तैयार करने तक सीमित नहीं है। इसके लिए तीन प्रमुख तत्वों पीपुल, प्रोसेस और टेक्नोलॉजी का समन्वय जरूरी है। उन्होंने जोर देकर कहा कि केवल तकनीक पर निर्भर रहना पर्याप्त नहीं है। इसके लिए स्वदेशी तकनीक को बढ़ावा देना होगा ताकि विदेशी निर्भरता कम हो। साइबर सिक्योरिटी से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों की दक्षता बढ़ाने के लिए संरचित और असंरचित प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

राजस्थान का आईटी विभाग सर्वश्रेष्ठ होगा
राठौड़ ने कहा कि राजस्थान के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग को देश का सर्वश्रेष्ठ बनाने का संकल्प दोहराया। हमारा लक्ष्य है कि राजस्थान का आईटी विभाग राष्ट्रीय स्तर पर एक मिसाल बने। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में साइबर अपराधी हर दिन चालाक बनते जा रहे हैं। ऐसे में आईटी प्रोफेशन से जुड़े हर व्यक्ति को भी हर दिन अपडेट और सतर्क रहने की आवश्यकता है।

देवनानी और मदन राठौड़ ने राज्यपाल से की मुलाकात, "नवाचारों का एक वर्ष" पुस्तक की भेंट
जयपुर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से गुरुवार को विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी और राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ ने राज भवन पहुंचकर मुलाकात की। उन्होंने राज्यपाल बागडे को होली की बधाई और शुभकामनाएं दी।

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने इस दौरान राज्यपाल को विधानसभा सचिवालय द्वारा प्रकाशित "नवाचारों का एक वर्ष" पुस्तक की प्रति भी भेंट की। राज्यपाल बागडे ने भी विधानसभा अध्यक्ष देवनानी और राज्यसभा सांसद राठौड़ को होली की बधाई और शुभकामनाएं दी।

कांग्रेसी नेताओं का दोहरा चरित्र : दादी शब्द पर बिना वजह राजनीति कर विपक्ष सदन की गरिमा को भूला, राठौड़ ने कहा - जनता ने उन्हें पहचाना
जयपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कांग्रेसी नेताओं द्वारा दादी शब्द पर बिना वजह राजनीति करने पर कहा कि प्रदेश में विपक्ष सदन की गरिमा को भूल गया। एक ओर बजट सत्र के दौरान सदन में बाधा डालने का काम किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर सदन से बाहर कांग्रेस प्रदर्शन करके जनता को परेशान कर रही है। इतना ही नहीं, कांग्रेसी नेता दोहरी नीति अपना रहे है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने एक ओर विधानसभा स्पीकर के कक्ष में जाकर गतिरोध दूर करने के लिए सहमति जताई, लेकिन सदन में जाकर अपनी ही बात से मुकर गए। इससे इनका दोहरा चरित्र उजागर होता है। कांग्रेसी नकारात्मक सोच के साथ सदन में बैठे हैं, उन्हें सदन में जनता के मुद्दों पर सत्ता पक्ष से बहस करनी चाहिए थी, लेकिन वो एक परिवार की चापलूसी से ऊपर उठ ही नहीं पा रहे हैं।

राठौड़ ने कहा कि हमारे समाज में दादा-दादी, नाना-नानी सम्मानजनक शब्द हैं और ये शब्द हमारे परिवार में आदर के रूप में संबोधित किए जाते हैं। ऐसे में आपकी दादी शब्द पर सदन का बहिष्कार करना, सदन में आसन की ओर चढ़ने का प्रयास करना एक अच्छे विपक्ष का कार्य नहीं है। विपक्ष भाजपा सरकार की ओर से पेश किए गए शानदार और बेमिसाल बजट के बाद से ही घबराया हुआ है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने और वित्त मंत्री दीया कुमारी ने बजट में हर वर्ग को, हर समुदाय को और समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति तक के लिए योजनाओं का पिटारा खोला है। इससे बौखलाकर विपक्ष बिना वजह हंगामा कर रहा है। सदन में विपक्ष का यह रवैया सही नहीं।

मदन राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस हमेशा दोहरा चरित्र अपनाती है। कांग्रेसी नेता चुनाव के दौरान जनता को झूठ बोलकर गुमराह करते है और झूठे वादे करते हुए रेवड़ियां बांटने का काम करते हैं लेकिन प्रदेश की जनता कांग्रेसियों के मंसूबे पहचान चुकी है। इसके चलते वो सत्ता से बाहर है और उपचुनावों में भी अपनी सीटें गवाते जा रहे हैं। प्रदेश की जनता ने भाजपा पर विश्वास जताया तो मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उनके विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास किया।

आंदोलन पर पिट रही है कांग्रेस, अपनी जमानत तक बचा नहीं पाए : राठौड़
जयपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने पूर्व सीएम अशोक गहलोत के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की किसी भी जनहितैषी योजना को बंद नहीं किया, लेकिन कांग्रेस ने केवल वाहवाही लूटने के लिए योजना बनाई, तो उसकी समीक्षा तो होनी चाहिए। गहलोत सरकार ने ईआरसीपी जैसी महत्वपूर्ण परियोजना को अटकाए रखा, लेकिन भाजपा सरकार ने आने के बाद सबसे पहले ईआरसीपी परियोजना पर कार्य किया और एमओयू के बाद टेंडर प्रक्रिया तक शुरू करने का ऐतिहासिक कार्य किया। जिलों-संभागों को लेकर कांग्रेस के आंदोलन पर कहा कि कांग्रेस बांसवाड़ा में आंदोलन कर रही है, वो वहां पर पिट रहे हैं। बांसवाड़ा-डूंगरपुर और चौरासी में कांग्रेसी अपनी जमानत तक बचा नहीं पाए। हाल ही चुनावों में जनता ने उनको हकीकत बता दी थी। इस क्षेत्र में उनका धरातल ही नहीं है। कांग्रेसी आंदोलन कर अपना धरातल खोज रहे हैं। उनको प्रयास करना चाहिए। गहलोत तीन बार के मुख्यमंत्री रहे हैं। वे सब समझते है और सब दिखाई दे रहा है लेकिन उन्हें केवल भ्रम फैलाना है और राजनीति करनी है। इसलिए भाजपा सरकार की ओर से एक साल में किए गए काम कांग्रेसी नेताओं को नजर नहीं आ रहे हैं। हमेशा भ्रम फैलाया है।  कभी संविधान के नाम पर तो कभी ईवीएम के नाम पर यह किया है।

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने ईआरसीपी पर कार्य करने के साथ पेट्रोल-डीजल के भाव घटाए, किसानों को सम्मान निधि देने का कार्य किया।  एमएसपी बढाने का कार्य किया।  सड़कों, बिजली के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किया।  1 लाख सरकारी नौकरी का भर्ती कैलेंडर जारी किया और राइजिंग राजस्थान समिट का सफल आयोजन किया।

मोदी सरकार ने रेल दुर्घटनाओं में की 60% की कमी : राठौड़
जयपुर। राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि भारतीय रेल यात्रियों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के कार्यकाल में यात्रियों की सुरक्षा की दृष्टि से रेलवे की ओर से पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। इसका ही परिणाम है कि 2014 से 2024 तक 10 सालों में रेल  दुर्घटनाओं के ग्राफ  में तेजी से गिरावट आई है। 2014 में औसतन 135 रेल दुर्घटनाएं हो रही थी, जो 2024 तक 35 पर आ गई। इतना ही नहीं, यूपीए और भाजपा सरकार के कार्यकाल का अवलोकन करें तो 2004 से 2014 में जहां औसतन 171 रेल दुर्घटनाएं सालाना हो रही थी।
वहीं मोदी सरकार में 2014 से 2024 में यह संख्या प्रतिवर्ष 68 तक पहुंच गई या यूं कहां जाए कि रेल दुर्घटनाओं में 60 प्रतिशत की कमी आई है। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर करीब 705 किलोमीटर पर तथा दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर 376 किलोमीटर तक कवच प्रणाली लागू करने का कार्य किया जा चुका है, शेष कार्य भी जल्द पूरा किया जाएगा।

रेलवे ने 2024 तक कवच प्रणाली लागू करने के लिए 5116 किलोमीटर रेल मार्ग पर ऑप्टिकल फाइबर केबल बिछाने का कार्य पूरा कर लिया है। वहीं 687 रेल इंजनों में कवच का प्रावधान कर दिया गया तथा 10 हजार रेल इंजनों में इसकी संस्थापना के लिए परियोजना को अंतिम रूप दिया गया है। राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ के सवाल के जवाब में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सदन में यह जानकारी दी।

मदन राठौड़ ने गांधी पर साधा निशाना, कहा, कांग्रेस ने हमेशा की तोड़ने की राजनीति
जयपुर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा तोड़ने की राजनीति की है। तुष्टिकरण की राजनीति करना उनकी पुरानी आदत रही है। भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा जोड़ने की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि बाटेंगे तो काटेंगे नारे में तो जोड़ने की बात की जा रही है, इसमें तोड़ने की बात कहां है। राहुल गांधी तथ्यहीन बातें करते हैं, जिनका कोई औचित्य नहीं है।
प्रदेश मुख्यालय में राठौड़ ने कहा कि गांधी को सोच समझकर बोलना चाहिए, उनको समाज को एकजुट करने में भूमिका निभानी चाहिए। अनर्गल बातें कर  समाज को तोड़ने की बातों से बचना चाहिए। राठौड़ ने कहा कि कोई भी किसी भी मंदिर या चर्च में पूजा करें, हमें इससे कोई परेशानी नहीं है, लेकिन उसमें राष्ट्र के प्रति भावना होनी चाहिए।

राजस्थान में 7 सीटों पर उपचुनाव के नतीजे को लेकर मदन राठौड़ ने कहा कि हम सब एक हैं और सभी सीटों पर अवश्य जीतेंगे। कांग्रेस नेता धीरज गुर्जर के बयान को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि ऐसे लोगों को बेनकाब करना चाहिए, जो देश-प्रदेश को किस दिशा में ले जाना चाहते हैं, ऐसी हरकतों का राजनीति में कोई स्थान नहीं है।