jewelry - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

Met Gala 2026 : भारतीय रॉयल्टी का जलवा, गोल्डन साड़ी में दिखी ईशा अंबानी; जयपुर राजपरिवार से गौरवी-पद्मनाभ ने रखा रेड कार्पेट पर कदम
न्यूयॉर्क। दुनिया के सबसे बड़े फैशन इवेंट्स में से एक मेट गाला 2026 की शुरुआत हो चुकी है। 4 मई की शाम मेट्रोपॉलिन म्यूजियम ऑफ आर्ट में इसकी शुरूआत हुई, जिसमें दुनिया भर के कई सेलेब्स ने शिरकत की। वहीं अंबानी परिवार की ईशा अंबानी ने भी प्री मेट गाला इवेंट में भाग लिया किया और रॉयल अंदाज से सभी को अपनी ओर आकर्षित किया।

मेट गाला 2026 की चमक-दमक के बीच ईशा अंबानी ने अपने रॉयल अंदाज से खास पहचान बनाई। इस ग्लोबल फैशन इवेंट में उन्होंने प्री-मेट गाला अपीयरेंस से ही सबका ध्यान खींच लिया। ईशा सुनहरी साड़ी में नजर आईं, जिसे डिजाइनर गौरव गुप्ता ने खास तौर पर तैयार किया था। साड़ी में पारंपरिक भारतीय कढ़ाई और सोने के धागों का बारीक काम था, जो भारतीय शिल्पकला की समृद्ध झलक पेश कर रहा था।

उनके लुक को और खास बनाया मॉडर्न डिजाइन वाले ब्लाउज ने, जिस पर हीरे और पन्नों की जड़ाई थी। यह जूलरी उनकी मां नीता अंबानी के पर्सनल कलेक्शन से ली गई थी, जिसमें एक दुर्लभ सरपेच भी शामिल था, जो कभी निजाम के खजाने का हिस्सा रह चुका है। ईशा ने अपने हेयरस्टाइल में लंबा गजरा सजाया, जो उनके पारंपरिक लुक को और निखार रहा था।

सबसे अलग बात रही उनका एक्सेसरी- उन्होंने बैग की जगह आम के आकार का एक आर्ट स्कल्प्चर कैरी किया, जिसने हर किसी का ध्यान खींचा। इस पूरे लुक को 50 से ज्यादा कारीगरों ने 1200 घंटे में तैयार किया, जो भारतीय कला और आधुनिक फैशन का शानदार संगम है। वहीं जयपुर राजघराने ने भी इस इवेंट में शिरकत की। मेट गाला में इंटरनेशनल सितारों के बीच भारतीय हस्तियों के साथ जयपुर के राजपरिवार की सबसे अधिक चर्चा रही। गौरवी कुमारी और पद्मनाभ सिंह ने पहली बार रेड कार्पेट पर साथ कदम रखा और अपने रॉयल अंदाज़ से सबका ध्यान खींच लिया।

गौरवी कुमारी का लुक खास तौर पर भावनात्मक रहा। उन्होंने अपनी दादी महारानी गायत्री देवी की हल्की गुलाबी शिफॉन साड़ी को मॉडर्न गाउन स्टाइल में कैरी किया, जिसमें परंपरा और आधुनिकता का खूबसूरत मेल दिखा। अनकट डायमंड और मोतियों के गहनों ने उनके लुक में रॉयल चमक जोड़ दी। वहीं पद्मनाभ सिंह ने गहरे नीले वेलवेट का फुल-लेंथ कोट पहना, जिसे तैयार करने में 600 घंटे से अधिक समय लगा। उनके आउटफिट की बारीकी और क्लासिक स्टाइल ने सभी को प्रभावित किया।

महिला के हाथ-पैर बांधकर जेवरात व नकदी लूटी
कुचामन सिटी। निकटवर्ती ग्राम टोरड़ा में बदमाशों ने महिला के हाथ-पैर बांधकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने करीब एक घण्टे तक घर की पूरी छानबीन की तथा जहां-जहां जेवरात, नकदी आदि रखे हुए थे, वहीं हाथ साफा किया। इस सम्बन्ध में महिला के पति ने पुलिस थाना कुचामनसिटी में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मालूम हो कि पिछले एक सप्ताह में यह तीसरी बड़ी वारदात है, जिसमें बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया।
प्रार्थी बिरमाराम पुत्र मोहनराम जाट निवासी जसराना तहसील कुचामनसिटी जिला नागौर ने पुलिस थाना में रिपोर्ट पेश कर बताया कि 25 अगस्त शाम को उसकी पत्नी नानीदेवी उसके ग्राम टोरड़ा स्थित रहवासी मकान की रसोई में अकेली खाना बना रही थी कि अचानक तीन अंजान व्यक्ति आए और घर की रसोई में घुसकर उसकी पत्नी के मुंह में कपड़ा ठूंसकर हाथ-पैर बांध दिए तथा उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की कोशिश की। मुल्जिमान घर के कमरे में घुसकर लोहे के पीपे में रखे हुए 11 जोड़ी चांदी की पायजेब, तीन-तीन जोड़ी कड़लिये, चांदी की कनकती, चांदी के टड्डे, चांदी के बिलिये सहित कुल सात किलो चांदी के आभूषण तथा सोने के कान के लूंग, सोने की चार अंगूठी, दो बोरलिये, सोने की एक टिकावल, सोने के दो टेवटे, दो कंठी (स्वर्णाभूषणों का वजन करीब 24 तोला) तथा नकद 3 लाख 50 हजार रुपये लूटकर ले गए।

महिला को बेहोश कर उतारे गहने

बदमाश महिला के पहने हुए जेवरात तक खोलकर ले गए। सम्भवत: उन्होंने महिला को कुछ नशीली वस्तु सुंघाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद वे महिला के कानों की झूमरियां, नाक का कांटा, मंगलसूत्र, तीन मांदलिया, चांदी की पायजेब जोड़ी खोलकर ले गए। बदमाश महिला को बेहोशी की हालत में छोड़कर भाग गए।

पड़ौसी ने दी सूचना

रात्रि करीब 7.45 बजे पड़ौसी बन्नाराम पुत्र भोमाराम जाति जाट निवासी जसराना पीड़ित के घर पहुंचे तो देखा तो महिला बेहोश पड़ी मिली। उसने जोर-जोर से आवाज लगाकर अन्य घर वालों को बुलाया तथा प्रार्थी को सूचित किया। प्रार्थी घर पहुंचा तो काफी लोग इकट्ठे हो गए थे। काफी समय पश्चात उसे होश आने पर पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद प्रार्थी ने तुरन्त पुलिस को सूचना दी। दूसरी ओर उसने स्वयं एवं आस-पड़ौस के लोगों ने लुटेरों की काफी खोजबीन की लेकिन उनका कोई पता नहीं चल पाया।

मारवाड़ी भाषा बोल रहे थे मुल्जिम

पीड़ित महिला के देवर बाबुलाल बुगालिया ने बताया कि मुल्जिम मारवाड़ी बोल रहे थे। उनका बोलने का तरीका भी स्थानीय ही था। मुल्जिम हालांकि मुंह बांधे हुए थे लेकिन युवा ही लग रहे थे। मुल्जिमों ने वारदात को अंजाम देने के पश्चात आभूषण एवं नकदी अपने पास रख लिए एवं अन्य सामान खेत में ही फेंक गए। जिस पीपे में आभूषण रखे हुए थे, उसे खेत में फेंककर चले गए। वे पीतल एवं कांसे के बर्तन भी खेत में ही फेंक गए।

वृद्ध दम्पति को बाथरूम में बंद कर नगदी और जेवर ले गए चोर
इटावा। कोटा जिले के इटावा नगर में इन दिनों चोरों के हौसले बुलंद हो रहे है। नगर के पुराना बाजार में रहने वाले वृद्ध दम्पति महेंद्र जैन व उनकी पत्नी घर में सो रहे थे। इस दौरान बुधवार रात्रि को डेढ़ बजे हथियारबंद तीन बदमाश उनके घर में घुस गए। बदमाशों ने दंपति के साथ मारपीट कर बाथरूम में बंद कर दिया। बदमाशों के हाथ में चाकू और बंदूक भी थी। इसके बाद चोरों ने पूरे घर में तलाशी कर 20 हजार नगद और दो-तीन तोले के सोने व चांदी के जेवर चुराकर ले गए। इस घटना के बाद जैसे तैसे बुजुर्ग दम्पति ने रात्रि को बाहर निकल कर पड़ोसियों को बताया। उसके बाद पुलिस पहुंची और घटना की जानकारी लेकर चोरों की तलाश शुरू कर दी। नगर में इस घटना के बाद लोगों मे रोष है।

वही पुराना बाजार में इस घटना के बाद लोगों में भय बना हुआ है। नगर के ब्रजविहार कॉलोनी में भी गत दिनों आधा दर्जन घरों के ताले तोड़कर सामान चुराकर ले गए थे। लेकिन इन घटनाओं के बाद भी पुलिस के हाथ खाली है। इटावा नगर के लोगों ने नगर में रात्रि को पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। नगर में दर्जनों चोरी की घटनाएं बीते एक पखवाड़े में हो चुकी है लेकिन चोर पुलिस पकड़ से दूर है।

लुटेरी दुल्हन: तीन बच्चों की मां ने कुंवारी बताकर रचाई शादी, गहने व नकदी लेकर हुई फरार
श्रीमाधोपुर। विशेष न्यायालय श्रीमाधोपुर में रविवार को एक लुटेरी दुल्हन को पेश किया गया, जहां से न्यायालय ने उसे जेल भेजने के आदेश दिए हैं। जानकारी अनुसार, लुटेरी दुल्हन तीन बच्चों की मां ने खुद को कुंवारी बताकर दूसरी शादी रचा ली। पति के साथ घर में रहकर 12 दिन बिताए और बाद में पीहर जाने का बहाना बनाकर घर से नकदी व जेवरात लेकर फरार हो गई। उसके जाने के बाद परिजनों ने घर संभाला तो उसकी चोरी की घटना सामने आई। मामला थाने में दर्ज होने के बाद जब वह पकड़ी गई तो उसके पहले से विवाहित होने व तीन बच्चों की मां होने का खुलासा हुआ।

एएसआई संतोष मील ने बताया कि लुटेरी दुल्हन अमनदीप उर्फ गगनदीप के खिलाफ पिपराली भैरुजी बस स्टैंड निवासी निवासी सुरेश कुमार शर्मा ने थाने में रिपोर्ट पेश की थी। इसमें बताया कि शादी के लिए उसके परिजन युवती की तलाश में थे तभी उसकी मुलाकात हनुमान नाम के युवक हुई, जिसने सुरेश की शादी करवाने की बात कहते हुए उसे परिवार सहित श्रीगंगानगर बुला लिया। वहां पहुंचने पर उसने राकेश नाम के एक शख्स से मिलवाया। इसके जरिये उनकी मुलाकात गगनदीप से हुई। पसंद आने पर दोनों पक्षों में शादी के लिए सहमति बन गई। इसके बाद राकेश ने शादी के खर्चे के नाम पर तीन लाख रुपए मांगे। इनमें से 53 हजार रुपए सुरेश ने राकेश व 8 हजार रुपए उसके सहयोगी भजन के अकाउंट में 15 मई को भेजते हुए बाकी 2.30 लाख रुपए राकेश को नकद दे दिए। इसके बाद सुरेश व गगनदीप शादी कर गांव आ गए। 12 दिन बाद 27 मई को गगनदीप पीहर चली गई। सुरेश के परिजनों ने अलमारी खंगाली तो उसमें रखा 16 तौला सोना और 75 हजार की नकदी गायब मिले। सुरेश ने गगनदीप व राकेश से इस संबंध में बात की तो उन्होंने उल्टे उसे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे दी। इसके बाद ठगी का अहसास होने पर सुरेश ने इसकी शिकायत दादिया पुलिस को दी।

पुलिस ने बताया कि पूछताछ में गगनदीप ने पंजाब के फाजिल्का निवासी बलकार सिंह से पहली शादी व तीन बच्चे होना स्वीकार किया है। किसी बात को लेकर विवाद होने पर वह उसे छोड़ आई थी। इसके बाद ही उसने रुपयों के लिए सहयोगियों की मदद से सुरेश को झांसे में लिया।

ग्राम जसरापुर में नकदी और गहनों सहित एक करोड़ रुपए चोरी
झुंझुनूं।  जिले के खेतड़ी थानान्तर्गत ग्राम जसरापुर में रात्री को गैस एजेंसी के मालिक के घर से करीब 12 लाख रुपए की नकदी और एक करोड़ रुपए के गहने चोरी कर ले जाने की जानकारी होने के बाद पुलिस ने इस मामले में जिले भर में नाकाबंदी करवाई है। जानकारी के अनुसार जसरापुर निवासी गैस एजेंसी मालिक दुलीचंद खटीक बीती रात को अपने घर के बरामदे में सो रहा था। इस दौरान अज्ञात चोर तकिये के नीचे से चाबी निकालकर हॉल का ताला खोलकर कमरे का कुंदा तोड़ा व कमरे में खूंटी पर टंगी जैकेट से चाबियां निकालकर अलमारी खोली। अलमारी से चोर करीब 12 लाख रुपए नकद एवं एक करोड़ के जेवरात ले उड़े। प्रात: जब दुलीचंद की आंख खुली तो वह घर में बिखरे सामन व टूटे दरवाजों को देखकर दंग रह गया। घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। खेतड़ी नगर थाने के एएसआई विद्याधर शर्मा मय जाब्ता के मौके पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मामले की गहनता से जांच की और उच्च अधिकारियों को सूचित किया। इस दौरान जिला पुलिस अधीक्षक प्रदीप मोहन शर्मा ने तुरंत मौके पर डॉग स्क्वायड, एफएसए टीम, एमओबी टीम, बीटीएस टीम को रवाना किया और आवश्यक जानकारी जुटाकर तत्काल प्रभाव से कार्यवाही करने के दिशा निर्देश दिए। पुलिस सूत्रो के अनुसार जसरापुर निवासी दुलीचंद खटीक गांव में ही गैस एजेंसी चलाता है वह ब्याज का धंधा भी करता है। उसके पांच पुत्र है जो सभी जयपुर रहते हैं। वारदात के समय वह घर में अकेला ही था। बुधवार की दोपहर को डाग स्क्वायड, एप्ुएसएल, एमओबी व बीटीएस की टीमें मौके पर पहुंची। पुलिस की टीमों ने घटनास्थल के इलाके को सील कर दिया तथा हर पहलुओं पर जांच कर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। वारदात की सूचना पर बुहाना डीएसपी मुकेश चौधरी भी मौके पर पहुंचे तथा घटना की जानकारी जुटाई जा रही है। एक करोड़ रुपए चोरी

मायरा: थाली में 51 लाख लेकर भात भरने पहुंचे मामा
लाडनूं। वैसे तो मायरा भारतीय शादियों की एक सामान्य रस्म है लेकिन राजस्थान के नागौर जिले में मायरे को काफी खास माना जाता है। यहां मायरा परंपरा के साथ ही मान और सम्मान की रस्म के तौर पर भी प्रचलित है। इसी के तहत मंगलवार को लाडनूं में जायल के राजोद निवासियों मामाओं द्वारा भरा गया मायरा काफी चर्चा में रहा। पांच भाइयों की इकलौते बहन के मायरे में 51 लाख नकद के साथ ही 25 तौला सोने और एक किलो चांदी के जेवर देने पर हर कोई वाह-वाह करते नजर आया।

जानकारी के अनुसार वीर तेजा कॉलोनी निवासी और राज हॉस्पिटल के संचालक परमाराम पोटलिया की दो बेटियों प्रियंका (27) और स्वाति (25) की मंगलवार को शादी थी। मामा मगनाराम ने बताया कि 5 भाइयों के बीच सीता देवी इकलौती बहन है। बड़े भाई रामनिवास की तीन साल पहले मौत हो गई थी। उनकी इच्छा थी कि बहन का मायरा जब भी भरे, उसकी चर्चा अवश्य हो। मायरा में किसी भी तरह की कमी नहीं रहे। इस पर जायल के राजोद निवासी चार भाई सुखदेव, मगनाराम, जगदीश, जेनाराम और भतीजा सहदेव रेवाड़ मायरा लेकर पहुंचे। रिश्तेदारों व पंच पटेल की मौजूदगी में मायरा भरा गया।

30 साल से जमा कर रहे थे पैसे
मगनाराम ने बताया कि बड़े भाई की इच्छा के अनुसार 30 साल से रुपए जमा कर रहे थे। शुरू से परिवार की इच्छा थी कि दो भांजी का मायरा गाजे-बाजे के साथ भरा जाए। इस पर चारों मामा थाली में 51 लाख 11 हजार, 25 तोला सोना और 1 किलो चांदी के जेवरात लेकर पहुंचे। इसके अलावा बहन के ससुराल वालों को भी सोने-चांदी के जेवर गिफ्ट के तौर पर दिए गए।

चोरों की पौ बारह: नौ थाना इलाके में 10 जगह से चुराई नकदी-जेवर
जयपुर। कमिश्नरेट के नौ थाना इलाके में चोरों ने 10 जगह ताले तोड़कर नकदी-जेवर चोरी कर लिए। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर चोरों को पकड़ने के लिए सीसीटीवी और पूर्व में चालानशुदा अपराधियों का रिकॉर्ड खंगाल रही है।

जवाहर नगर इलाके में चोरों ने सेक्टर-4 स्थित मकान के ताले तोड़कर नकदी व जेवर चोरी कर लिए। पीड़ित दीपेंद्र पाल माखन ने रिपोर्ट दी कि चोर 48 हजार रुपए व सोने-चांदी के जेवर ले गए। मालवीय नगर इलाके में चोरों ने इन्द्रप्रस्थ कॉलोनी मॉडल टाउन स्थित मकान के ताले तोड़कर नकदी व जेवर चुरा लिए। पीड़ित सीताराम ने गुरुवार को थाने में रिपोर्ट दर्ज दी है। करणी विहार इलाके में शालीमार बाग विस्तार हीरापुरा स्थित मकान के ताले तोड़कर चोर नकदी व जेवर ले गए। पीड़ित सुरेश कुमार शर्मा ने रिपोर्ट दी कि उसकी बहन का परिवार शादी में गया था। इस दौरान चोर 40 हजार रुपए और लाखों के जेवर ले गए। भट्टा बस्ती इलाके में चोरों ने हाउसिंग बोर्ड स्थित मकान के ताले तोड़कर नकदी व जेवर चुरा लिए। पीड़ित टिंकू माल चंदानी ने रिपोर्ट दी कि वह रात एक बजे परिवार सहित जागरण में गया था। अलसुबह चार बजे जब लौटा तो मकान के ताले टूटे मिले।

जयसिंहपुरा खोर इलाके में चोरों ने बागवालों की ढाणी स्थित एक मकान के ताले तोड़कर 49 हजार रुपए व सोने-चांदी के जेवर चोरी कर लिए। पीड़ित किशोर खेराजानी ने गुरुवार को थाने में रिपोर्ट दर्ज दी। सांगानेर सदर इलाके में चोरों ने राधा स्वमी नगर में एक मकान के ताले तोड़कर नकदी व जेवर चुरा लिए। पीड़ित अनिल कुमार गहलोत ने गुरुवार को सांगानेर सदर थाने में रिपोर्ट दी है। मुहाना इलाके में चोरों ने नारायण सरोवर में एक मकान के ताले तोड़कर नकदी-जेवरात चोरी कर लिए। पीड़ित तन्मय कोठीवाल ने गुरुवार को रिपोर्ट दी कि वह परिवार सहित बाहर गए थे। चोरों ने घर से अलमारी से नकदी व जेवर चोरी कर लिए। मुहाना इलाके में चोर प्रजापति विहार में मकान के ताले तोड़कर नकदी व जेवर ले गए। पीड़ित रघुनाथ सिंह ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। कोतवाली इलाके में चोरों ने चौड़ा रास्ता स्थित एक दुकान के ताले तोड़कर 70 हजार रुपए चोरी कर लिए। पीड़ित दुकानदार कलावतों की गली निवासी गोविंद पोसवाल ने गुरुवार को कोतवाली थाने में रिपोर्ट दी है। रामनगरिया इलाके में चोर ज्ञान विहार स्थित एक मकान से दो लैपटॉप ले गए। पीड़ित आलोक कुमार ने रिपोर्ट दी है।

पिस्तौल दिखा व्यापारी के घर 20 लाख की डकैती
फागी। कस्बे की दूदू रोड पर स्थित गुण सागर कॉलोनी निवासी किराना व्यापारी सुरेंद्र कुमार जैन पंसारी के घर में रविवार रात 9.30 बजे घुसे डकैतों ने पिस्तौल की नोक पर लूट की वारदात को अंजाम दिया। सूचना पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया व डॉग स्क्वायर्ड टीम को मौके पर बुलाकर जांच की।  व्यापार मंडल महासंघ फागी के प्रवक्ता राजाबाबू गौधा ने बताया कि घटना से कस्बे के लोगों में आक्रोश है। डकैतों ने अकेली महिलाओं को देखकर कोरियर एजेंट बनकर घर में प्रवेश किया। इसके बाद मासूम बच्चे पर पिस्तौल तानकर महिलाओं से तिजोरी की चाबी मांगी। महिलाओं के चिल्लाने पर मासूम को मारने की धमकी दी। इस पर महिलाओं ने तिजोरी की चाबी दे दी और डकैत 15-20 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवर सहित नकदी तथा अन्य सामान लेकर भाग गए। डकैत भागते समय एक बाइक छोड़ गए।

घटना के विरोध में प्रतिष्ठान रखे बंद
सोमवार को व्यापार मंडल महासंघ अध्यक्ष कुलदीप श्रीमाल एवं फागी सरपंच ओमप्रकाश खवास की अगुवाई में सभी व्यापारियों और ग्रामीणों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। व्यापारी जुलूस के रूप में फागी थाने पहुंचे और चोरों को गिरफ्तार कर माल बरामदगी के लिए प्रदर्शन किया। इस पर सीओ अशोक चौहान तथा थाना अधिकारी रमेश तंवर ने जल्दी गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। प्रदर्शन में फागी व्यापार मंडल महासंघ, फागी सरपंच ओमप्रकाश खवास, सुकुमार झंडा, महावीर जैन, सीताराम पारीक, महावीर प्रधान, महावीर झंडा, सुरेंद्र धाभाई, गोविन्द धाभाई, वीरेंद्र जैन, हनुमान सैन सहित फागी कस्बेवासी मौजूद थे।

मोहल्लेवासियों ने दी पुलिस को सूचना
घटना की जानकारी मिलते ही मोहल्लेवासियों ने पुलिस को सूचना दी। जयपुर जिला ग्रामीण एसपी मनीष अग्रवाल के निर्देश पर एडिशनल एसपी दूदू, सीओ सर्किल आॅफिसर दूदू तथा थाना अधिकारी फागी मय जाब्ता रात को ही मौके पर पहुंचे। देर रात व्यापार मंडल महासंघ ने सम्पूर्ण बाजार बंद की घोषणा की और पुलिस के उच्च अधिकारियों को 24 घंटे में घटना का पदार्फाश करने का अल्टीमेटम दिया।