began - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद महंगाई से 7.1 करोड़ लोग गरीबी रेखा के नीचे आए
दुबई। संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) ने बृहस्पतिवार को एक रिपोर्ट में कहा कि यूक्रेन पर रूसी हमले के बाद खाद्य पदार्थों और ऊर्जा की कीमतों में भारी वृद्धि के कारण दुनिया भर में 7.1 करोड़ से अधिक लोग गरीबी रेखा के नीचे चले गए हैं। यूएनडीपी का अनुमान है कि युद्ध शुरू होने के बाद पहले तीन महीनों में 5.16 करोड़ से अधिक लोग गरीबी रेखा के नीचे आ गए और वे प्रति दिन 1.90 डॉलर या उससे भी कम पैसे में जीवन यापन कर रहे हैं। इसके साथ ही विश्व की कुल जनसंख्या का करीब नौ प्रतिशत हिस्सा गरीबी रेखा के नीचे हो गया। इसके अलावा करीब दो करोड़ लोग रोजाना 3.20 डॉलर से कम पैसे में जीवन यापन कर रहे हैं। कम आमदनी वाले देशों में, परिवार अपनी घरेलू आय का 42 प्रतिशत हिस्सा भोजन पर खर्च करते हैं। लेकिन पश्चिमी देशों द्वारा रूस के खिलाफ प्रतिबंध लगाए जाने से ईंधन और मुख्य खाद्य पदार्थों जैसे गेहूं, चीनी और खाना पकाने के काम आने वाले तेल की कीमतें बढ़ गईं। यूक्रेन के बंदरगाहों के अवरूद्ध हो जाने और कम आय वाले देशों को अनाज निर्यात नहीं कर पाने के कारण कीमतों में और वृद्धि हुई। इससे लाखों लोग जल्दी ही गरीबी रेखा से नीचे चले गए। यूएनडीपी प्रशासक अचिम स्टीनर ने रिपोर्ट जारी होने के मौके पर कहा कि जीवन यापन के खर्च पर पड़ने वाला प्रभाव काफी गंभीर है और हाल के समय में ऐसी स्थिति नहीं देखी गई। रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण जिस गति से लोग प्रभावित हुए, वह महामारी के चरम के दौर की आर्थिक पीड़ा से भी अधिक गंभीर है। यूएनडीपी ने कहा कि फरवरी के अंत में यूक्रेन पर रूसी हमले के बाद सिर्फ तीन महीनों में 7.1 करोड़ से अधिक लोगों ने गरीबी को महसूस किया जबकि कोविड महामारी के दौरान करीब 18 महीने के लॉकडाउन के दौरान 12.5 करोड़ लोगों ने इस दर्द को महसूस किया था।

सर्दी ने किया बेहाल, कई जगह गलन
जयपुर। राज्य में सर्दी ने लोगों को खासा बेहाल कर दिया है। उत्तरी हवाओं के चलने से गलन का दौर शुरू हुआ है, जिससे सूर्य की धूप अब दोपहर में बेअसर होने लगी है। फतेहपुर शेखावाटी में बीती रात तापमान शून्य से बढ़कर 1.4 डिग्री दर्ज हुआ, लेकिन खेतों में पाला गिरने से फसलों को नुकसान का अनुमान है।

प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में रात का तापमान अभी भी दस डिग्री से कम है, जिससे सर्दी का असर बना हुआ है। शेखावाटी अंचल में अन्य हिस्सों की तुलना में सर्दी का अधिक असर है। मौसम विभाग के सूत्रों ने मंगलवार से रात के तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी की संभावना जताई है, लेकिन सर्दी से राहत नहीं मिल पाएगी। राजधानी में दिन का तापमान 22.8 और रात का तापमान 10.7 डिग्री दर्ज हुआ।

फतेहपुर शेखावाटी में
रात के तापमान में मामूली सुधार, 1.4 डिग्री दर्ज
आज से दिन-रात के तापमान में बढ़ोतरी की संभावना, सर्दी से राहत नहीं

शाम ढलने के साथ ही बाजारों में सन्नाटा
सर्दी के चलते शाम ढलने के साथ ही बाजारों मे सन्नाटा पसर जाता है। लोग घरों को लौट जाते हैं। गर्मियों में देर शाम तक गुलजार रहने वाले बाजार अब शाम ढलने के साथ सूने हो जाते हैं।

कहां कितना दर्ज हुआ रात का तापमान
बीकानेर 8.5, चूरू 5.4, जैसलमेर 8.3, जोधपुर 12.3, कोटा 10.6, श्रीगंगानगर 7.6, उदयपुर 10.6, भीलवाड़ा 8.2, टोंक 8.5, अलवर 7.6, पिलानी 6.6, सीकर 5.6, चित्तौड़गढ़ 9.6, फलौदी 8.8 और सवाईमाधोपुर में रात का तापमान 8.8 डिग्री दर्ज किया गया।