election voting - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने किया मतदान, कहा- मतदान लोकतंत्र का सबसे बड़ा उत्सव
जयपुर। राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने मतदान करने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए प्रदेशवासियों से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मतदान लोकतंत्र का सबसे बड़ा उत्सव है और प्रत्येक नागरिक को इसमें भागीदारी निभानी चाहिए।

दिया कुमारी ने कहा कि यह प्रत्येक आमजन का दायित्व है कि वह अपने मताधिकार का प्रयोग कर अपनी सरकार चुनने में भागीदार बने। उन्होंने नागरिकों से बिना किसी दबाव के स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रूप से मतदान करने का आह्वान किया।

मतदान के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न वार्डों का निरीक्षण करने पहुंचीं। उन्होंने क्षेत्र के अलग-अलग मतदान केंद्रों पर जाकर मतदान प्रक्रिया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा मतदान की स्थिति की जानकारी ली।

इस दौरान उन्होंने मतदान केंद्रों पर मौजूद अधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से व्यवस्थाओं को लेकर जानकारी ली और अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने पर जोर दिया।

सांसद मंजू शर्मा ने पुत्र व पुत्रवधू के साथ किया मतदान, बूथों का लिया जायजा
जयपुर। लोकसभा सांसद मंजू शर्मा ने आज सुबह महावीर नगर स्थित ऑर्किड्स सेंट्रल स्कूल ऑफ एक्सीलेंस मतदान केंद्र पर अपने पुत्र रेशी शर्मा एवं पुत्रवधू स्वाति शर्मा के साथ मतदान किया।

मतदान केंद्र पहुंचने पर सांसद मंजू शर्मा ने अपनी मतदान पर्ची प्राप्त की और वहां मौजूद कार्यकर्ताओं से मतदान को लेकर जानकारी ली। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूछा कि उन्होंने अपना मतदान किया है या नहीं तथा सभी से लोकतंत्र के इस महापर्व में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

मतदान करने के बाद सांसद मंजू शर्मा ने जयपुर शहर के सभी विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक-एक बूथ पर पहुंचकर मतदान की स्थिति की जानकारी ली और कार्यकर्ताओं से मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर चर्चा की।

मंजू शर्मा ने कार्यकर्ताओं से कहा कि अधिक से अधिक लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करें, इसके लिए वे घर-घर संपर्क करें और मतदाताओं को मतदान केंद्र तक पहुंचाने के लिए पूरी सक्रियता से जुटे रहें। उन्होंने कार्यकर्ताओं को मतदान समाप्त होने तक बूथों पर सक्रिय रहकर अधिकाधिक मतदान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

राजस्थान नगर निकाय चुनाव : कोटा में ओम बिरला ने डाला वोट, मतदाताओं से लोकतंत्र के उत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की
कोटा। राजस्थान नगर निकाय चुनाव के तहत मतदान जारी है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अपने संसदीय क्षेत्र कोटा के वार्ड 83 में मतदान किया। उन्होंने स्प्रिंगडेल्स स्कूल स्थित मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के बाद बिरला ने सभी मतदाताओं से अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के इस उत्सव में प्रत्येक मतदाता की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने लोगों से मतदान केंद्र पहुंचकर अपने वोट के अधिकार का प्रयोग करने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

राजस्थान नगर निकाय चुनाव-2026 : पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने डाला वोट, कहा- लोकतंत्र और संविधान से मिले अधिकारों को मजबूत करना जरूरी
जोधपुर। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने राजस्थान नगर निकाय चुनाव 2026 के तहत अपने गृह क्षेत्र में मतदान किया। मतदान के बाद गहलोत ने कहा कि लोकतंत्र का महापर्व चल रहा है और इसकी मजबूती के लिए सभी को अपनी भागीदारी निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि नगर निकाय चुनाव स्थानीय स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। गहलोत ने प्रदेशवासियों से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के संविधान ने नागरिकों को जो अधिकार दिए हैं, उन्हें मजबूत बनाए रखना जरूरी है।

गहलोत ने मौजूदा परिस्थितियों को गंभीर बताते हुए लोगों से लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए आगे आने का आह्वान किया। जोधपुर में 100 वार्डों के लिए 385 प्रत्याशी मैदान में हैं। यहां 7.12 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। मतदान के बाद 14 सितंबर को मतगणना होगी।

नगर निगम चुनाव : हाथोज गांव पहुंचे हवामहल विधायक बालमुकुंदाचार्य, आम मतदाता की तरह कतार में लगकर किया मतदान
जयपुर। हवामहल विधानसभा क्षेत्र के विधायक बालमुकुंदाचार्य ने नगर निगम चुनाव के दौरान हाथोज गांव में मतदान किया। मतदान के बाद उन्होंने कहा कि उन्होंने सुबह सबसे पहले मतदान कर अपने नैतिक और लोकतांत्रिक दायित्व का निर्वहन किया। उन्होंने लोगों से भी बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील की।

विधायक ने कहा कि लोकतंत्र ने प्रत्येक नागरिक को मतदान का महत्वपूर्ण अधिकार और शक्ति दी है। उन्होंने मतदाताओं से लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। साथ ही विकसित जयपुर, विकसित राजस्थान और विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने की अपील की। इस दौरान उन्होंने ‘पहले मतदान, फिर जलपान’ का संदेश भी दिया।

बिहार विधासनभा चुनाव-2025 : नीतीश का अनुभव या तेजस्वी की युवा शक्ति, बिहार में दूसरा चरण तय करेगा पाटलिपुत्र की गद्दी का हकदार कौन ?
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का सेकंड फेज सिर्फ वोटिंग डेट नहीं, बल्कि सत्ता की दिशा तय करने वाला निर्णायक रण है। 20 जिलों की 122 सीटों पर होने वाला ये मुकाबला न सिर्फ नीतीश कुमार की सियासी साख की परीक्षा है, बल्कि बिहार की जनता के मूड को भी साफ-साफ दिखाएगा कि राज्य पुराने अनुभव पर भरोसा रखेगा या नई उम्मीद के तौर पर उभर रहे तेजस्वी यादव को मौका देगा। ये चरण इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि पिछली बार 2020 में इन्हीं 122 सीटों पर एनडीए ने 66 और महागठबंधन ने 49 सीटें जीती थीं। दोनों गठबंधनों की पूरी रणनीति इन इलाकों पर केंद्रित है, क्योंकि ये दूसरा चरण चुनावी भविष्य की दिशा तय करने वाला माना जा रहा है। तीन दर्जन सीटों पर बेहद कम अंतर से हुई पिछली जीत-हार ने इस बार मुकाबले को और रोमांचक बना दिया है।

सेकंड राउंड से तय होगा कुर्सी किसकी ?

बिहार चुनाव का दूसरा चरण सत्ता का दरवाजा साबित हो सकता है। 2020 के चुनाव में एनडीए के प्रमुख घटक भाजपा ने 42 और जदयू ने 20 सीटें जीती थीं, जबकि महागठबंधन की ओर से राजद को 33 और कांग्रेस को 11 सीटों पर जीत मिली थी। इस बार, जिन सीटों पर जीत का फासला कम था, वे सबसे बड़ी चुनौती पेश कर रही हैं। राजनीति के जानकारों के मुताबिक, इस चरण के परिणाम से ये लगभग तय हो जाएगा कि बिहार में सत्ता किसकी ओर झुकेगी। पहले चरण में मतदाताओं की बड़ी संख्या में भागीदारी ने मुकाबले को और भी रोमांचक बना दिया है।

दूसरे चरण में आरजेडी के सबसे ज्यादा कैंडिडेट :

इस चरण में महागठबंधन की सबसे बड़ी घटक पार्टी राजद ने सबसे ज्यादा 71 उम्मीदवार उतारे हैं। इसके बाद भाजपा के 53 और जदयू के 44 उम्मीदवार मैदान में हैं। सेकंड फेज की एक खास बात महिला प्रतिनिधित्व का मजबूत होना है। महागठबंधन की 15 महिला प्रत्याशी मैदान में हैं, जबकि एनडीए के 25 महिला उम्मीदवार चुनाव लड़ रही हैं। ये आंकड़ा बिहार चुनाव में महिला प्रतिनिधित्व का अब तक का सबसे मजबूत प्रदर्शन माना जा रहा है।

अब की बार अनुभव बनाम युवा शक्ति :

नीतीश कुमार के लिए ये चरण सत्ता में लौटने का एक तरह से परीक्षण है, जहां उन्हें अपने पिछले कार्यकाल के अनुभवों और विकास कार्यों के आधार पर जनता का भरोसा दोबारा जीतना होगा। दूसरी ओर, तेजस्वी यादव के लिए ये मौका है युवा नेतृत्व को स्थापित करने का। जनता के सामने ये स्पष्ट विकल्प है, पुराने और अनुभवी नेतृत्व पर कायम रहना या नई उम्मीद के तौर पर उभर रहे युवा नेता को मौका देना।

गर्ल्स कॉलेज में 52.84, बॉयज पीजी कॉलेज में 62.01 प्रतिशत मतदान
बारां। बारां के बॉयज पीजी कॉलेज और गर्ल्स पीजी कॉलेज में शुक्रवार को मतदान खत्म हो गया है। बॉयज पीजी कॉलेज में 62.01 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं गर्ल्स कॉलेज 52.84 प्रतिशत वोट पड़े। छात्रसंघ चुनाव को लेकर छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह नजर आया। राजकीय कॉलेज में एबीवीपी-एनएसयूआई समर्थक हुए आमने-सामने: बारां जिला के 9 कॉलेजों में हो रहे छात्र संघ चुनाव को लेकर वोटिंग प्रक्रिया संपन्न हो गई है । वोटिंग के दौरान सुबह से ही गहमागहमी का माहौल चलता रहा । सबसे ज्यादा हंगामा शहर स्थित राजकीय महाविद्यालय के चुनाव में देखा गया । जहां एबीवीपी और एनएसयूआई के समर्थक कई बार कॉलेज तिराहे पर आमने-सामने हो गए। हंगामा बढ़ता देख यहां तैनात पुलिसकर्मियों और आरएसी के जवानों ने लाठीचार्ज कर छात्रों को यहां से खदेड़ा । राजकीय कन्या महाविद्यालय में भी एक फ र्जी वोटिंग को लेकर हंगामा हुआ ।

चुनावों को देखते हुए शहर समेत सभी कॉलेजों के बाहर भारी पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है । मतदान के दौरान सभी प्रत्याशी मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील करते नजर आए। वोटिंग के दौरान सुरक्षा को लेकर बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। बॉयज कॉलेज में सुबह 11 बजे तक वोटिंग की गति धीमी रही। जबकि गर्ल्स कॉलेज में छात्राओं में उत्साह नजर आया। चुनावों के लिए कॉलेज प्रशासन की ओर से अतिरिक्त कर्मचारी लगाए गए थे। कॉलेज रोड पर दोनों ओर बैरिकेड्स लगाकर पूरी तरह आवगमन रोक दिया गया। बॉयज पीजी कॉलेज में अध्यक्ष पद पर एबीवीपी से जुगल मीना और एनएसयूआई की ओर से विकास गुर्जर, उपाध्यक्ष पद पर एबीवीपी से हीना नागर और एनएसयूआई से जितेश नागर, महासचिव पद पर एबीवीपी से भुवनेश सुमन और एनएसयूआई से साजिद हुसैन और संयुक्त सचिव के लिए एबीवीपी से सेजल उदयवाल चुनाव मैदान में है। वहीं गवर्नमेंट गर्ल्स पीजी कॉलेज में अध्यक्ष पद के लिए एबीवीपी से वैशाली वैष्णव और एनएसयूआई से भारती मेघवाल, निर्दलीय प्रत्याशी ट्विंकल सिंह मैदान में है।

आरयू में छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान शुरू, दंडवत प्रणाम कर वोट करने की अपील
जयपुर। राजस्थान विश्वविद्यालय और उसके संघटक कॉलेज में चुनावी रंग में रंगे हुए दिखाई दिए। सुबह 8 बजे से पहले ही मतदाता यूनिवर्सिटी पहुंचने लगे। सुबह 10 बजे तक मतदान केंद्रों पर ज्यादा भीड़ नहीं दिखी, लेकिन उसके बाद चुनावी रंगत दिखाई दी। इस बार प्रवेश प्रक्रिया पूरी नहीं होने के कारण वोटर्स की संख्या पिछले चुनावों की तुलना में कम रही। छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान के दौरान कई रोचक तस्वीरें सामने आ रही है। सुबह 8 बजे मतदान प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही प्रत्याशी और उनके समर्थक मतदाताओं को रिझाने में कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं। आरयू के मुख्यद्वार पर एनएसयूआई समर्थकों ने दंडवत प्रणाम कर मतदाताओं से संगठन के पक्ष में वोट करने की अपील की। दोपहर एक बजे तक छात्रसंघ चुनाव के लिए वोटिंग होगी।

राजस्थान कॉलेज में सुबह 8 बजे ही विवाद
छात्रसंघ चुनावों को लेकर राजस्थान कॉलेज में सुबह आठ बजे से ही प्रत्याशियों के समर्थक पहुंच गए। शुरूआत में ही पोलिंग एजेंट्स और प्रशासन के बीच विवाद हो गया। पोलिंग एजेंट का यह कहना था कि उन्हें सभी मतदान कक्षों में आने-जाने की अनुमति दी जाए, जबकि प्रशासन का तर्क था कि पोलिंग एजेंट जहां के लिए हैं, उन्हें वही रहना होगा। इस पर पोलिंग एजेंट और प्रशासन के बीच विवाद हो गया। हालांकि कुछ देर बाद राजस्थान कॉलेज के अधिकारियों ने विवि. के उच्चाधिकारियों से बात की तो मामला शांत हुआ। विवाद के कारण करीब 15 मिनट देरी से वोटिंग शुरू हुई।

पोलिंग एजेंट को दिखाई गई मतपेटियां
चुनाव शुरू होने से पहले मतपेटियां पोलिंग एजेंट्स को दिखाई गई। बता दें कि मतपेटियां दिखाने का कारण यह होता है कि उसमें पहले से कोई वोट नहीं पड़ा है। खाली मतपेटी दिखाने और एजेंट या प्रत्याशी के हस्ताक्षर के बाद मतपेटी को सील किया गया और उसके बाद वोटिंग शुरू हुई।

बस और ई-रिक्शा से पहुंचे मतदान केंद्रों तक
राजस्थान यूनिवर्सिटी के मुख्यद्वार पर स्टूडेंट्स को कड़ी चैकिंग के बाद ही प्रवेश दिया गया। इस दौरान किसी भी विद्यार्थी को वाहन लाने की अनुमति नहीं दी गई। ऐसे में मतदाताओं को ई-रिक्शा और मिनी बस से मतदान केंद्रों तक पहुंचाया गया और वहां से लाने की व्यवस्था भी वाहनों से की गई।

5 राज्यों के चुनाव
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के सातवें चरण के मतदान के बाद पांच राज्यों के चुनावों की मतदान प्रक्रिया समाप्त हो गई और पूरे देश को 10 मार्च का इंतजार है, जब चुनावी नतीजे सामने आ जाएंगे। जिन राज्यों में चुनाव सम्पन्न हुए हैं, उनमें उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड, पंजाब, गोवा और मणिपुर शामिल हैं। अपवाद स्वरूप एक-दो राज्यों को छोड़कर चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुए और इस बार मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की भी खबर नहीं मिली। इसका श्रेय चुनाव आयोग को दिया जा सकता है। हालांकि किसी भी छोटे-बड़े राज्य का चुनाव वहां की जनता के लिए महत्वपूर्ण होता है परन्तु राजनीतिक दृष्टि से देखा जाए तो उत्तर प्रदेश जैसे सबसे बड़े राज्य के चुनाव विशेष महत्व रखते हैं, क्योंकि इसी राज्य की मार्फत देश की सत्ता हाथ लगने की डोर बंधी मानी जाती है। इसकी मुख्य वजह यह है कि यह एक अकेला राज्य है जहां सर्वाधिक लोकसभा की 80 सीटें हैं। पूरे चुनावी जंग में इस राज्य का राजनीतिक माहौल भी काफी दिलचस्प बना रहा और कुछ ऐसे चुनावी मुद्दे भी उठाए गए जो इससे पहले दिखाई नहीं पड़ते थे। जैसे कि गांवों और गरीबों की समस्याओं का खुलकर सतह पर आना और इसके लिए कल्याणकारी राज का व्यावहारिक स्वरूप।

देश की मोदी सरकार ने पिछले कुछ सालों में गरीबों के लिए ईंधन, गैस के सिलेण्डर से लेकर स्वास्थ्य सुविधा की आयुष्मान भारत योजना और आवास योजना चलाई उसका असर इस चुनाव में बार-बार देखने-सुनने को मिला। मुफ्त अनाज योजना का मुद्दा भी चर्चित बना रहा। विपक्षी दलों के पास इसका कोई जवाब नहीं था तो उन्होंने मतदाताओं को लुभाने के लिए कई बड़ी-बड़ी घोषणाएं कर दीं। घोषणाओं के मामले में भाजपा भी पीछे नहीं रही। जहां तक उत्तर प्रदेश का सवाल है तो इस राज्य की चुनावी राजनीति अन्य राज्यों के मुकाबले बिल्कुल अलग है। पश्चिमी और पूर्वी इलाकों में धरातली हकीकत पूरी तरह अलग है। पश्चिम में जहां जातिगत व सामुदायिक गठजोड़ों के सहारे हारजीत का फैसला होता है वहीं पूर्वी इलाकों में जातिगत गठजोड़ का सीधा रिश्ता गरीबी से रहता है। यही वजह है विपक्षी दलों ने महंगाई व बेरोजगारी को प्रमुख मुद्दा बनाया। दरअसल, उत्तर प्रदेश के चुनाव में कानून व्यवस्था का मुद्दा काफी बड़ा रहा। मुख्यमंत्री योगी ने इस मुद्दे को पकड़े रखा और मुख्य विपक्षी दल सपा को कठघरे में खड़ा करते रहे। बहरहाल चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही कुछ टीवी चैनलों ने एक्जिट पोलों का प्रसारण शुरू कर दिया। सालों से ऐसा चला आ रहा है, लेकिन अधिकांशत: एक्जिट पोलों का अनुमान गलत साबित होते ही देखा गया है। हालांकि ये अनुमान कुछ उत्सुकता अवश्य पैदा करते हैं, लेकिन वास्तविक नतीजे तो 10 मार्च को ही मिलेंगे।

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव में सातवें चरण के लिए मतदान शुरू
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में सातवें और अंतिम चरण के लिए नौ जिलों की 54 सीटों पर मतदान शुरू हुआ। चुनाव आयोग के अनुसार 21.55 प्रतिशत मतदान हुआ है। मतदान शुरू होने के पहले चार घंटो में मऊ जिले में सर्वाधिक 24.74 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि गाजीपुर में सबसे कम 19.35 फीसदी लोग वोट डालने के लिये मतदान केन्द्र पहुंचे। इसके अलावा जौनपुर जिले में 21.84 प्रतिशत, वाराणसी में 21.21 प्रतिशत, मिर्जापुर में 23.41 प्रतिशत, सोनभद्र में 19.68 प्रतिशत, आजमगढ़ में 20.12 प्रतिशत, चंदौली में 23.43 प्रतिशत और भदोही में 22.24 प्रतिशत मतदान हुआ।

संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी केशव कुमार के मुताबिक मतदान शांतिपूर्ण तरीके से कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुये जारी है। मतदान के शुरूआती दो घंटों में कुछ स्थानो पर ईवीएम मशीन में तकनीकी परेशानी आयी थी। जौनपुर से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार मल्हनी विधानसभा क्षेत्र में जनता दल (यू) प्रत्याशी एवं पूर्व सांसद धनंजय ङ्क्षसह ने अपनी पत्नी एवं जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकला धनंजय ङ्क्षसह के साथ बूथ संख्या 102 पर मतदान किया वहीं मुंगरा बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने वोट डाला। सोनभद्र में राज्य मंत्री संजीव गोड ने 402 ओबरा विधानसभा में मतदान किया। वाराणसी में कबीना मंत्री रवीन्द्र ने मलदहिया स्थित बूथ में जाकर मतदान किया जबकि नीलकंठ तिवारी ने शंकुलधरा में प्राइमरी स्कूल स्थित बूथ पर मताधिकार का प्रयोग किया। जौनपुर सदर में मंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने वोट डाला। इस चरण में आजमगढ़, मऊ, जौनपुर, गाजीपुर, चन्दौली, वाराणसी, मिर्जापुर, भदोही तथा सोनभद्र जिलों की 51 विधानसभा सीटों पर सायं छह बजे तक मतदान होगा। इनके अलावा 03 सीटों, चंदौली जिले की चकिया (सु) तथा सोनभद्र जिले की राबर्टसगंज एवं दुद्धी (सु) सीट पर सायं चार बजे तक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। सातवें चरण के मतदान में 2.06 करोड़ मतदाता 75 महिला प्रत्याशियों सहित 613 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला ईवीएम में कैद कर देंगे।

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के छठे चरण में 53.31 फीसदी लोगों ने किया मतदान
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के छठे चरण में 10 जिलों की 57 विधानसभा सीटों पर शाम पांच बजे तक 53.31 फीसदी लोगों ने मतदान किया। मतदान निर्धारित समय पर संपन्न हो गया। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि शाम पांच बजे तक अम्बेडकरनगर में सबसे अधिक 58.66 प्रतिशत लोगों ने वोट डाले थे, जबकि बलरामपुर में सबसे कम 48.53 फीसदी मतदान हुआ था। इसके अलावा सिद्धार्थनगर में 49.77 फीसदी, बस्ती में 54.24 फीसदी,संतकबीरनगर में 51.21 फीसदी, महाराजगंज में 57.38 फीसदी,कुशीनगर में 55 फीसदी,देवरिया में 51.50 फीसदी और बलिया में 51.81 फीसदी मतदान हुआ था। प्रयागराज की हंडिया सीट की एक पोङ्क्षलग बूथ नम्बर 311 में हुये पुनर्मतदान में 59.55 फीसदी वोट डाले गये। पांचवे चरण में हण्डिया सीट के इस बूथ पर विधिक कारणों से मतदान दोबारा कराया गया है।

छठे चरण में 57 विधान सभा क्षेत्रों में 66 महिला प्रत्याशियों समेत 676 प्रत्याशियों की कीमत ईवीएम में कैद हो गयी। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू समेत कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर है। छठे चरण में शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी,सपा नेता एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय, खेल मंत्री उपेन्द्र तिवारी,लालजी वर्मा, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर, कांग्रेस के अखिलेश प्रताप सिंह, बसपा से सपा में आए राम अचल, पूर्व मंत्री राममूर्ति वर्मा, चौहान, राम स्वरूप शुक्ला और विनय शंकर तिवारी की किस्मत भी दांव पर है।

उत्तर प्रदेश में 39.07 फीसदी मतदान
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में नौ जिलों की 55 सीटों पर शुरु हुये मतदान में लोगों के बीच उत्साह देखने को मिल रहा है। मतदान के पहले चार घंटों में औसतन 23.03 फीसदी मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। निर्वाचन आयोग के अनुसार एक बजे तक 39.07 फीसदी मतदान हो चुका है। बरेली में सबसे कम 20.99 फीसदी मतदान हुआ।

इसके अलावा सहारनपुर में 25.26 प्रतिशत, बिजनौर में 24.34 प्रतिशत, अमरोहा में 22.99 प्रतिशत,संभल 22.95 प्रतिशत, रामपुर 21.76 प्रतिशत और बदायूं में 21.87 लोगों ने वोट डाले। उन्होंने बताया कि सभी नौ जिलों में मतदान को लेकर लोगों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन में तकनीकी खराबी के कारण कुछ स्थानों पर मतदान शुरू होने में देरी हुयी। सभी खराब मशीनों को ठीक कर लिया गया है और मतदान जारी है।