rac - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

आरएसी के संतरी को खुद की एके-47 से चली दो गोली, कंधे और सिर के पास से रगड़ते हुए निकली
कोटा। दादाबाड़ी थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात अचानक चली गोली से आरएसी संतरी घायल हो गया। प्रथम दृष्टया सामने आया कि संतरी के एके-47 को हैंडलिंग के दैरान अचानक गलती से एक के बाद एक दो गोली चल गई है, जो उसके कंधे और सिर के पास रगड़ खाते हुए निकल गई। संतरी को तुरंत आरएसी के अधिकारियों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया  है। वहां उसका उपचार जारी है।

पुलिस निरीक्षक भरोसीलाल मीणा ने  बताया कि शुक्रवार रात करीब साढ़े 12 बजे कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि आरएसी बटालियन द्वितीय में रात को ड्यूटी पर तैनात संतरी रावताराम उम्र 25 साल बाड़मेर जिले के बालोतरा थाना क्षेत्र के निवासी की खुद की एके-47 से  अचानक से दो गोली चल गई। इससे गोली लगने से संतरी गंभीर रूप से घायल हो गया है। सूचना पर पुलिस टीम के साथ निजी अस्पताल पहुंचा तो देखा कि संतरी के बाएं कंधे व सिर के पास दो गोलियां रगड़ खाते हुए निकल गई। गोली लगने से संतरी बेहोश था। संतरी को आसीयू में भर्ती कराया गया है। मामले में अनुसंधान किया जा रहा है। डिप्टी कमांडेट पवन जैन ने बताया कि आरएसी बटालियन  द्वितीय में तैनात संतरी रात को करीब दस से 11 बजे ड्यूटी पर चढ़ा था। डयूटी के दौरान लोडेड एके-47 के साथ ड्यूटी कर रहा था। तभी अचानक हैंडलिंग के दौरान एक के बाद एक दो गोली चल गई और संतरी घायल हो गया। संतरी को तुरंत निजी अस्पताल भेजा गया है।

2018 में हुआ था भर्ती
संतरी बटालियन में वर्ष 2018 में कोटा में भर्ती हुआ था। अभी संतरी बेहोश है, फिलहाल मौका मुआयना से अचनाक गोली चलना ही सामने आ रहा है। घटना स्थल पर दो खाली कारतूस के खोल मिले हैं और 18 कारतूस एक-47 में लोडेड मिले थे। संतरी द्वारा बयान देने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। ड्यूटी पर रात को संतरी अकेला ही था।

दो बच्चों की हत्या कर फंदे से झूली मां
चौमूं। गोविन्दगढ़ थाना इलाके के सिंगोद खुर्द गांव में सोमवार देर रात को एक मां ने दो बच्चों को फंदे पर लटकाकर उनकी हत्या कर खुद भी फंदा लगाकर सुसाइड कर ली। घटना की जानकारी परिजनों को मंगलवार सुबह जाग होने पर लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर चौमूं सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया। गोविंदगढ़ सीओ संदीप सारस्वत ने बताया कि आरएसी बटालियन जयपुर में तैनात रविंद्र सेठी परिवार सहित सिंगोद खुर्द गांव में रहता है। परिवार में उसके पिता, पत्नी मनीषा सेठी (32) बेटी नम्रता (10) और डेढ़ साल का बेटा काव्यांश है। जानकारी में आया है कि जवान रविंद्र सेठी एक माह की छुट्टी लेकर अपने घर आया था। छुट्टी खत्म होने पर सोमवार दोपहर करीब 2 बजे वह अपनी ड्यूटी पर लौट गया। रात करीब 10 बजे दोनों बच्चों को लेकर मनीषा कमरे में सोने चली गई। देर रात दोनों बच्चों को फंदे से लटकाकर मार दिया। उसके बाद खुद ने भी फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर गोविन्दगढ़ थाना पुलिस एवं सीओ संदीप सारस्वत मौके पर पहुंचे व एफएसएल टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए। वहीं पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में घटना की वजह पारिवारिक झगड़ा माना जा रहा है।

कमरे का दरवाजा बजाते ही रहे
परिजनों के अनुसार सुबह करीब 8 बजे तक मनीषा कमरे से बाहर नहीं आई। चाय बनाने के लिए कहने के लिए ससुर देर तक कमरे का गेट खटखटाते रहे। जब कोई आवाज नहीं आई तो धक्का देकर गेट खोला। दोनों बच्चे और बहू साड़ी के फंदे से लटके मिले। शोर मचाने पर लोगों की भीड़ जुट गई।