projects - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

सड़क परियोजनाओं की समीक्षा में जुटीं उप मुख्यमंत्री, अजमेर जोन की प्रगति पर गहन मंथन
जयपुर। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने मंगलवार को सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में अजमेर जोन की सड़क परियोजनाओं की समीक्षा बैठक ली। बैठक में अजमेर, भीलवाड़ा, नागौर, डीडवाना और ब्यावर जिलों में चल रही राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएचएआई), नेशनल हाईवे, जिला सड़कें, ग्रामीण सड़कें, मिसिंग लिंक, पैचेबल और नॉन पैचेबल श्रेणियों की सड़कों तथा पुलों से जुड़ी परियोजनाओं की प्रगति का बारीकी से आकलन किया गया। समीक्षा बैठक में सार्वजनिक निर्माण विभाग, एनएचएआई तथा संबंधित विभागों के आला अधिकारी उपस्थित रहे।

उप मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता न हो और निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण किए जाएं। उन्होंने कहा कि सड़कें प्रदेश की जीवनरेखा हैं और इनके विकास से न सिर्फ यातायात सुविधाएं बेहतर होंगी बल्कि आर्थिक गतिविधियों को भी बल मिलेगा। दिया कुमारी प्रत्येक सप्ताह जोन वाइज समीक्षा कर रही हैं ताकि परियोजनाओं में पारदर्शिता बनी रहे और जमीनी प्रगति सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने अधिकारियों को समयबद्ध कार्य योजना के अनुसार काम करने के निर्देश भी दिए।

एनएचएआई की बड़ी परियोजनाएं : जयपुर रिंग रोड और जोधपुर एलिवेटेड रोड से विकास को नई दिशा
जयपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की दो प्रमुख परियोजनाओं से राजस्थान के अधोसंरचना विकास को गति मिलेगी। जयपुर रिंग रोड (North) योजना 110 किमी की लंबाई में प्रस्तावित है, जिसकी अनुमानित लागत 6600 करोड़ रुपए है। परियोजना की भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया अभी MORTH की स्वीकृति की प्रतीक्षा में है। इस रिंग रोड से जयपुर शहर के ट्रैफिक को बाईपास की सुविधा मिलेगी। यह NHAI की अब तक की सबसे बड़ी रिंग रोड परियोजनाओं में से एक है। परियोजना का पर्यवेक्षण PIU-जयपुर द्वारा किया जाएगा। हालांकि, योजना को शुरू होने में अभी समय लग सकता है।

दूसरी ओर, जोधपुर में 7.3 किमी लंबा एलिवेटेड रोड HAM मोड पर 1148.95 करोड़ रुपए की लागत से बनाया जाएगा। बिड प्रक्रिया 15 मार्च 2025 को शुरू हुई थी, और इसके लिए सिविल वर्क टेंडर आमंत्रित किए गए हैं। इस परियोजना से ट्रैफिक सुगमता बढ़ेगी और यात्रा समय कम होगा। NHAI ने इसे वित्तीय वर्ष 2024-25 के लक्ष्यों में शामिल किया है। ये दोनों परियोजनाएं राजस्थान के आर्थिक और सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

प्रोजेक्ट्स में थर्ड पार्टी इंस्पेक्शन का विभागों को आदेश
जयपुर। विभागों की ओर से क्रियान्वित किए जाने वाले विभिन्न परियोजनाओं और प्रोजेक्ट्स में गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए थर्ड पार्टी इंस्पेक्शन का प्रावधान रखे जाने के संबंध में राज्य सरकार ने आदेश दिए है।

वित्त विभाग के अनुसार  प्रोग्राम्स/प्रोजेक्ट्स के क्रियान्वयन में गुणवत्ता के साथ ही समयबद्ध कार्यवाही भी सुनिश्चित करने के लिए थर्ड पार्टी इंस्पेक्शन  का प्रावधान किया जाना अपेक्षित है।विभागीय स्तर पर पर्यवेक्षण एवं प्रबोधन के साथ ही यदि विभागों को थर्ड पार्टी इंस्पेक्शन क्वालिटी कंट्रोल एन्ड मैनेजमेंट की आवश्यकता हो तो वित्त विभाग को इसके लिए वित्तीय प्रावधान के लिए प्रस्ताव प्रेषित किए जा सकते है।

जनता को नहीं मिला नल से पानी, 120 परियोजनाएं पहले ही फेल
जयपुर। प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर को नल से पानी मुहैया करवाने की मुहिम के तहत जनता को बिना पानी मिले ही 120 परियोजनाएं फेल हो गई अर्थात् इन योजनाओं में पानी पूरी तरह से सूख गया है। अब योजनाओं को तैयार करने वाले अधिकारियों की सूची तैयार की जारी है ताकि सरकारी पैसे को खुर्द बुर्द करने वालो पर एक्शन लिया जा सके।

जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी का इस मामले में कहना है कि भूजल में लगातार हो रही गिरावट के कारण परियोजनाएं ड्राई घोषित हुई है। भूजल दोहन को रोकने के लिए जल्दी कानून लाया जाएगा ताकि बेतरतीब खोदेवज रहे ट्यूबवेलों पर रोक लगाई जा सके।

छलक रहा रिवर फ्रंट का नूर, अब खत्म होने को है इंतजार
कोटा। कोटा शहर को पर्यटन नगरी के रूप में पहचान दिलाने वाले शहर के दो बड़े प्रोजेक्ट चम्बल रिवर फ्रंट व ऑक्सीजोन पार्क लगभग तैयार तो हो चुके हैं। शहर वासियों को इनकी सौगात मिलने में करीब तीन माह से उद्घाटन का इंतजार है। अब अगले माह इनका उद्घाटन होने की संभावना है। नगर विकास न्यास द्वारा चम्बल नदी के दोनों किनारों पर करीब 5 किमी. में रिवर फ्रंट का निर्माण किया गया है। तीन साल से चल रहा इसका काम लगभग पूरा हो चुका है। करीब 12 सौ करोड़ रुपए की लागत से इसे तैयार किया गया है। कोटा बैराज से नयापुरा की रियासतकालीन पुलिया तक रिवर फ्रंट बनाया गाय है। इसके दोनों छोर पर कुल 26 घाट बनाए गए हैं। जिनमें कोटा बैराज साइड पर 12 व नदी पार साइड में 14 घाट हैं। जिनमें हर घाट अपनी अलग पहचान लिए हुए हैं।  नेहरुजी की आंख से रिवर फ्रंट का दृश्य हो या इन विजिबल मेन, लाल किला हो या हैरीटेज घाट, म्यूजिकल घाट हो या साहित्य घाट। यहां सभी कुछ देखने को मिलेगा।  सकतपुरा चौराहे पर विशाल जहाज बनाया गया है। नाका चुंगी चौराहे पर एलईडी लगाई गई है। जहां रिवर फ्रंट का दृश्य दिखाई देगा।

हैरीटेज लुक में बने इस रिवर फ्रंट का काम पहले दिसम्बर 2022 में पूृरा होना था। लेकिन उसके बाद यह धीरे-धीरे बढ़ता गया। फिर मार्च में इसका काम पूरा होकर उद्घाटन होने कीे संभावना जताई जा रही थी। मार्च के बाद अप्रैेल व मई भी बीत चुके हैं। जून का भी आधा महीना बीत गया है।  इसी तरह आईएल कॉलोनी परिसर में करीब 100 करोड़ रुपए की लागत से आॅक्सीजोन पार्क बनाया गया है। करीब 71 हैक्टेयर क्षेत्र में बने इस पार्क को देश भर के सबसे बेहतररीन पार्को में से एक बताया जा रहा है। इस पार्क के 72 फीसदी पार्क में हरियाली विकसित की गई है। जहां छोटे-बड़े व देशी विदेशी हजारों पौधे लगाए गए हैं। इस पार्क को आॅक्सीजन की फैक्ट्रीे बताई जा रही है। जिससे लोगों को हरियाली के साथ ही आॅक्सीजन भी पर्याप्त मात्रा में मिल सकेगी। सिटी पार्क के नाम से विकसित इस पार्क में कई मॉनिमेंट्स तैयार किए गए हैं। जिससे यहां घूमने आने वालों को मनोरंजन के साथ ही शिक्षा भी मिल सकेगी। ट्री मेैन से लेकर नोकायन तक और झूलों से लेकर पक्षी शाला तक यहां देखने को मिलेगी। इसका काम भी लगभग पूरा हो गया है। राज्यपाल कलराज मिश्र से लेकर कई लोग रिवर फ्रंट व आॅक्सीजोन पार्क का भ्रमण कर चुके हैं। सोशल मीडिया पर भी इनका खूब प्रचार प्रसार किया जा रहा है। कोटा शहर को पर्यटन नगरी की पहचान दिलाने वाले इन दोनों स्थलों को देखने के लिए शहर वासियों में काफी उत्सुकता बनी हुई है।

चुनाव आने वाले हैं
इधर लोगों का कहना है कि जब रिवर फ्रंट व आॅक्सीजोन तैयार हो गए हैं। तीन महीने से हर महीने इसके उद्घाटन का समय ओ बढ़ाया जा रहा है। यदि समय बढ़ता गया तो इसी साल होने वाले विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लग जाएगी। जिससे इसका उद्घाटन अटक सकता है। लोगों का कहना है कि लोगों को इन्हें देखने की उत्सुकता है। शीघ्र ही उद्घाटन किया जाए वरना यह आचार संहिता लगने पर यह अटक जाएंगे।

रिवर फ्रंट संचालन का होगा ठेका
चम्बल रिवर फ्रंट अपने आप में काफी बड़ा है। न्यास ने इसे बना तो दिया है लेकिन यहां बनी दुकानों से लेकर टिकट बुकिंग तक और वाहन स्टैंड से लेकर क्रूज संचालन तक का कार्य फैसिलिटी मैनेजमेंट के माध्यम से किया जाएगा। लेकिन हालत यह है कि करोड़ों रुपए का प्रोजेकट होने से इसे लेने के लिए कोई तैयार नहीं हो रहा है। अब न्यास ने अलग-अलग भागों में टेंडर किया है। जिसके शीघ्र ही खुलने का इंतजार है। एक बड़े टेंडर में किसी भी फर्म ने भाग नहीं लिया था।  जानकारों के अनुसार रिवर फ्रंट में चम्बल माता की मूर्ति का काम अंतिम चरण में है। इसके पृरा होने व ठेका होते ही इसे शुरू कर दिया जाएगा।

तीन तरफ से होगा प्रवेश
रिवर फ्रंट में तीन तरफ से प्रवेश की सुविधा दी गई है। नयापुरा में बस स्टैंड के पास से, कोटा बैराज की तरफ बोट के बालाजी की तरफ से और नदी पार थर्मल कॉलोनी की तरफ से प्रवेश की व्यवस्था रहेगी। तीनोंÞ जगहों पर प्रवेश द्वार व पार्किंग बनाई गई है।

कैबिनेट बैठक के दौरान उद्घाटन की संभावना
स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल ने गत दिनों कोटा प्रवास के दौरान कहा था कि मई में दो दिन की कैबिनेट बैठक कोटा में होगी। उस दौरान मुख्यमंत्री से लेकर मुख्य सचिव तक कोटा में रहेंगे। उसी समय में रिवर फ्रंट व आॅक्सीजोन का उद्घाटन कर शहर वासियों के लिए खोल दिए जाएंगे। लेकिन जून का महीना भी बीतने को है।  जिला प्रशासन व न्यास अधिकारियों के अनुसार ऑक्सीजोन व रिवर फ्रंट का काम अंतिम चरण में है। सिर्फ फिनिशिंग का काम किया जा रहा है। इसके उद्घाटन की जानकारी उच्च स्तर पर ही की जाएगी। प्रशासन की तरफ से पूरी तैयारी है। वैसे जुुलाई के पहले सप्ताह तक यह शहर वासियों को देखने को मिल सकते हैं।

कोटा के विकास कार्य अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने वाले हैं
कोटा। मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि कोटा में जो विकास कार्य हुए हैं वह अद्भुत है और पर्यटन विकास के प्रोजेक्ट राष्ट्रीय ही नहीं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कोटा को पहचान दिलाने वाले हैं। दिग्विजय सिंह ने यह बात शुक्रवार को कोटा शहर में हुए विकास कार्यों  का अवलोकन करने के बाद कही ।दिग्विजय सिंह , मंत्री शांति धारीवाल के साथ सबसे पहले  चंबल रिवर फ्रंट देखने पहुंचे । जहां उन्होंने नयापुरा बावड़ी से निमार्णाधीन चंबल रिवर फ्रंट का जायजा लेकर कहा कि चंबल रिवर फ्रंट वाकई फंटास्टिक रिवर फ्रंट बनने जा रहा है।  साबरमती के रिवरफ्रंट से कई गुना बेहतर चंबल रिवर फ्रंट होगा । उन्होंने रिवर फ्रंट के प्रचार प्रसार के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर की कांफ्रेंस भी आयोजित करने की यू डी एच मंत्री  धारीवाल को सलाह दी।  इसके बाद जैसे ही दिग्विजय सिंह  सिटी पार्क आॅक्सीजोन में पहुंचे तो नजारा देखकर खासे प्रभावित हुए। उन्होंने पार्क में विकसित किए गए विश्व स्तरीय संसाधनों को बारीकी से देखा। प्राकृतिक माहौल के बीच पार्क में विकसित किए गए तालाब के पास बैठ कर प्रकृति के बेहतरीन नजरों का लुफ्त उठाया  और कहा कि कोटा में विकसित किए जा रहे पर्यटन विकास के प्रोजेक्ट अकल्पनीय हैं । कोटा विश्व मानचित्र के पटल पर पर्यटन के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाएगा । उन्होंने विकास कार्यों मे यूडीएच मंत्री की पहल पर नगर विकास द्वारा किए गए वित्तीय प्रबंधन की भी सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा विकास कार्यों में राशि उपलब्ध नहीं होने के बावजूद वित्तीय प्रबंधन कर अभूतपूर्व विकास कार्य करवाना सराहनीय है।

इसके बाद  सिंह देवनारायण आवासीय योजना का जायजा लेने पहुंचे । जहां एक ही स्थान पर पशुपालकों के लिए शहर की तर्ज पर विकसित किये गए संसाधनों को देख खासे प्रभावित हुए । उन्होंने पशुपालकों के आवास का भी अवलोकन किया । पशुपलकों से बातचीत कर उनकी जीवन शैली के बारे में जानकारी ली ।योजना के तहत पशुपालकों की गोबर से होने वाली आमदनी के बारे में भी पशुपालकों से जानकारी ली और योजना को बेहतरीन बताते हुए कहा कि ऐसी योजनाएं  देश के शहरों में विकसित की जानी चाहिए । जिससे शहरी क्षेत्र में मवेशियों की समस्या से भी छुटकारा मिल सके । पशुपालकों के जीवन स्तर में भी आमूलचूल परिवर्तन हो सके। दिग्विजय सिंह ने कोटा में विकसित किए गए आकर्षक चौराहे नयापुरा, घोड़े वाले बाबा ,एरोड्रम ,अंडरपास सहित सुगम आवागमन के लिए विकसित किए गए प्रोजेक्ट भी बारीकी से देखें ।  यूडीएच मंत्री के विकास के विजन की खुले दिल से सराहना की। इस दौरान नगर विकास न्यास ओएसडी आरडी मीणा, उपसचिव ताहिर मोहम्मद , पुलिस उप अधीक्षक अशीष भार्गव सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

9 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास, 25 नए बाईपास बनाने की घोषणा
नई दिल्ली। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने राजस्थान में 1357 करोड़ रुपए लागत की 243 किलोमीटर लंबाई की 9 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि राज्य में राष्टीय राजमार्ग-168ए पर सांचौर से नीनावा खंड को चौड़ा करने से जालोर जिले के ग्रेनाइट उद्योगों के कारोबार में वृद्धि होगी और किसानों के लिए सूरतगढ़ मंडी तक पहुंचना आसान हो जाएगा।

राष्ट्रीय राजमार्ग 911 पर श्रीगंगानगर से रायसिंहनगर तक और राष्ट्रीय राजमार्ग 62 पर सूरतगढ़ से श्रीगंगानगर सुदृढ़ीकरण होने से सड़क के दोनों ओर अंतरराष्टीय सीमा और सैन्य स्टेशन तक पहुंचना आसान हो जाएगा। जिससे भारत की रणनीतिक ताकत भी बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि सशस्त्र बलों को सीमा पार बेहतर संपर्क उपलब्ध होगा, नए रोजगारों का सृजन होगा जिससे राजस्थान प्रगति और समृद्धि की ओर अग्रसर होगा।

गुजरात और राजस्थान के पर्यटन स्थलों के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होगी
गडकरी ने कहा कि सूरतगढ़ शहर में चार लेन के फ्लाईओवर से सुरक्षित और भीड़-भाड़ मुक्त यातायात सुनिश्चित होगा। अन्य परियोजनाओं से गुजरात और राजस्थान के पर्यटन स्थलों के बीच बेहतर कनेक्टिविटी होगी।

राजस्थान में 25 नए बाईपास बनाने की घोषणा
समारोह के दौरान राजस्थान में 5,000 करोड़ रुपए की लागत से 25 नए बाईपास बनाने की घोषणा की गई। इसके अलावा सेतुबंधन योजना के तहत राज्य राजमार्गों पर आरओबी के लिए 200 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। राजस्थान के लिए सीआरआईएफ में 900 करोड़ रुपए और सेतुबंधन योजना के लिए 700 करोड़ रुपए भी स्वीकृत किए गए हैं।

ईको-ट्यूरिज्म के रूप में विकसित होगी वन भूमि
जयपुर। शहर के आसपास की वन भूमियों को ईको-ट्यूरिज्म के रूप में विकसित किया जाएगा। यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल ने विकसित की जाने वाली 6 परियोजनाओं के लिए प्रस्ताव को अनुमति प्रदान कर दी है। धारीवाल के समक्ष जेडीसी रवि ने प्रस्तुतीकरण देकर इन परियोजनाओ के बारे में बताया गया।

आर्द्रभूमि संवर्द्धन मुहाना परियोजना
प्रस्तुतिकरण में बताया गया है कि आर्द्रभूमि संवर्द्धन मुहाना परियोजना का विकास 244 हैक्टर भूमि जो नेवटा बांध के बैक वाटर से वाटर लोगिंग क्षेत्र वनखण्ड मुहाना में स्थित है, में राशि 800.00 लाख रुपए लागत से किया जाएगा। क्षेत्र के अधिकांश भाग में वर्ष भर पानी रहता है। यह स्थान वेटलैण्ड बर्ड्स, माइग्रेटरी व रेजीडेंट बर्डस के लिए अत्यंत उपयोगी है। यहां पर लगभग 80 प्रजातियों के पक्षी प्रवास करते है।

सिल्वन जैव विविधता वन परियोजना
आगरा रोड पर घाट की गुणी से करीब पांच किलोमीटर दूर सिल्वन जैव विविधता वन परियोजना का विकास सुमेल रोड पर 113 हैक्टेयर वन विभाग की भूमि पर 760.00 लाख की लागत से किया जाएगा। योजनान्तर्गत अरावली में पायी जाने वाली लुप्त प्राय: वनस्पतियों एवं पूर्व से लगे बेर के पौधों का संरक्षण किया जाएगा तथा यहां पर 5000 पौधे फायर लेन, घास एवं झाड़िया लगाकर सघन वृक्षारोपण किया जाएगा। विकास के बाद यह क्षेत्र पूर्णतया ईकोफ्रेंडली होगा।

जैव विविधता गोनेर परियोजना
रिंगरोड के पास जैव विविधता गोनेर परियोजना 107 हैक्टर भूमि पर 680.00 लाख की लागत से विकसित की जाएगी। क्षेत्र को अतिक्रमण से प्रभावित नहीं होने देने, आबादी को स्वच्छ व शुद्व वातावरण प्रदान करने व वन्यजीवों के लिए अच्छा आवास उपलब्ध कराने के लिए उक्त प्रोजेक्ट में पौधारोपण, मृदाजल संरक्षण, चैकी इत्यादि कार्य किए जाएंगे।

आमागढ़ आरक्षित वन में तेंदुआ संरक्षण परियोजना
खो नागोरियान के आमागढ़ आरक्षित वन में तेंदुआ संरक्षण परियोजना 1636 हैक्टर भूमि पर 1080.00 लाख व्यय कर आमागढ़ व लालवेरी वन क्षेत्र को विकसित किया जाएगा। योजना के पूर्ण होने से झालाना लेपर्ड रिजर्व में लेपर्ड, जरख, रेटल व अन्य प्रजातियों का संरक्षण हो सकेगा। इस क्षेत्र में लेपर्ड की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है। परियोजना से वनक्षेत्र एवं वन्यजीवों का आवास विकसित होगा एवं पर्यटकों के लिए आकर्षण का केन्द्र बनेगा।

टाइगर सफारी परियोजना
नाहरगढ़ जैविक उद्यान में टाइगर सफारी परियोजना का विकास 453.00 की लागत से किया जाएगा। यह क्षेत्र आमेर पर्यटन क्षेत्र के नजदीक है। क्षेत्र में पूर्व में जूलोजिकल पार्क, लॉयन सफारी के विकसित होने से पर्यटको की संख्या में वृद्वि हो रही है। नाहरगढ़ जैविक उद्यान में विभिन्न प्रजातियों के वन्यजीव एवं 285 प्रजातियों के पक्षी विचरण करते है।

जैव विविधता वन परियोजना
कालवाड रोड पर जैव विविधता वन परियोजना बीड गोविन्दपुरा आरक्षित वन के 147 हैक्टेयर क्षेत्र में से 100 हैक्टर भूमि को 500.00 लाख की लागत से विकसित किया जाएगा। यह क्षेत्र सघन आबादी के मध्य स्थित है। परियोजना के निर्माण से यहां का वातावरण अत्यंत सुरम्य होगा तथा क्षेत्र के निकटस्थ निवासियों व वन क्षेत्र में भ्रमण करने वालो को शुद्ध वातावरण मिलेगा एवं वन्यजीवों व पक्षियों का आवास भी सृुदृढ होगा।

आज मंत्रिमण्डल की बैठक में तय होगी वर्षगांठ के कार्यक्रमों की रूपरेखा
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरकार की तीसरी वर्षगांठ पर इस बार भी प्रदेशवासियों को करीब 400 परियोजनाओं की सौगातें दे सकते है। इसके लिए विभिन्न विभागों के कार्यों, योजनाओं और प्रोजेक्टों के कार्यक्रम तय किए जा रहे है। गहलोत ने पिछले साल 2020 में भी दूसरी वर्षगांठ पर वर्चुअल कॉन्फे्रंस के जरिए 11230 करोड़ की लागत के 1362 विकास कार्यों, योजनाओं और परियोजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास कर प्रदेश की जनता को सौगातें दी थी। गहलोत की अध्यक्षता में बुधवार को सीएमआर में होने वाली मंत्रिमण्डल की बैठक में तीसरी साल के कार्यक्रमों की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि तीसरी वर्षगांठ पर एक राज्य स्तरीय कार्यक्रम जयपुर में होगा, जिसमें विभिन्न महकमों की परियोजनाओं की सौगातें दी जाएंगी। इसके साथ ही कई विभागों की पॉलिसी भी जारी होगी। इसके साथ ही जन घोषणा पत्र के अब तक पूरे हुए वादों को लेकर सरकार जिला स्तर पर कार्यक्रम करेंगे, जिसमें फ्लैगशिप परियोजनाओं के बारे में भी लोगों जानकारी देने के लिए प्रदर्शनी लगेगी। मुख्यमंत्री मंगलवार को सीएमओ पहुंचे और कामकाज निपटाया। इस दौरान कई विभागों के अधिकारी भी सीएम से मिले।