locations - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

लालू राबड़ी और बड़ी पुत्री मीसा भारती के के 17 ठिकानों पर सीबीआई का छापा
पटना। रेलवे भर्ती घोटाला के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने शुक्रवार को पूर्व रेल मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी और बड़ी पुत्री मीसा भारती के 17 ठिकानों पर छापेमारी की। सीबीआई सूत्रों के अनुसार, ब्यूरो की टीम ने शुक्रवार को सुबह पटना, दिल्ली और गोपालगंज समेत 17 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की । पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के सरकारी आवास पर सीबीआई की आठ सदस्यीय टीम छापेमारी कर रही है ।

गौरतलब है कि वर्ष 2004 से 2009 के बीच जब  लालू प्रसाद यादव रेल मंत्री थे तब आरोप के अनुसार उन्होंने रेलवे में नौकरी के बदले में जमीन अपने परिजनों के नाम पर लिखवाए थे। इसी मामले में लालू यादव के और उनकी बेटी के खिलाफ एक नया मामला दर्ज किया गया है ।

नीतीश-तेजस्वी की बढ़ती नजदीकियों से असहज भाजपा ने सीबीआई का छापा डलवाया : शिवानंद
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी ने आरोप लगाया कि जातीय जनगणना के मुद्दे पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव के बीच बढ़ती नजदीकियों से भारतीय जनता पार्टी (BJP) असहज हो गई है और इसी कारण उसने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के ठिकानों पर छापा डलवाया है।

तिवारी ने कहा कि लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी से जुड़े अन्य स्थानों पर सीबीआई की छापेमारी कहीं नीतीश कुमार को चेतावनी तो नहीं है । उन्होंने कहा कि जातीय जनगणना के मुद्दे पर नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के बीच बढ़ती नजदीकी भाजपा को असहज कर रही है । छापेमारी के समय का चयन तो इसी ओर इशारा कर रहा है ।
राजद नेता ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जातीय जनगणना के विरुद्ध है । जातीय जनगणना से यह सामने आ जाएगा कि किनकी कितनी संख्या है और उसके अनुपात में देश के संसाधनों का कौन कितना उपभोग कर रहा है । इस जानकारी के बाद बहुसंख्यक आबादी जो वंचित है उसमें साधनों के बँटवारे की सशक्त और वैध मांग उठ सकती है ।

तिवारी ने कहा, 'अन्यथा इतने पुराने मामले में अब तक नींद में सोई सीबीआई अचानक कैसे जाग गई । वह भी जब  नीतीश कुमार जातीय जनगणना के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाने जा रहे हैं, लेकिन ऐसी कार्रवाई के द्वारा सच को कब तक दबा कर रखा जा सकता है।'

हीरो मोटोकॉर्प के एमडी पर इनकम टैक्स का छापा
नई दिल्ली। आयकर विभाग ने हीरो मोटोकॉर्प के प्रबंधन निदेशक पवन मुंजल के कई ठिकानों पर छापे और तलाशी की कार्रवाई की। विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि छानबीन चल रही है इसलिए इसका ब्यौरा नहीं दिया जा सकता। हीरो मोटोकॉर्प का मुख्यालय नई दिल्ली में है और उसकी ओर से फिलहाल इस संबंध में कोई बयान जारी नहीं किया गया है। भारतीय मोटरसाइकिल बाजार में 50 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी के साथ हीरो मोटोकॉर्प देश की प्रमुख दुपहिया वाहन की विनिर्माता है। बीएसई में तकरीबन सुबह 11:30 बजे कंपनी का शेयर 1.27 प्रतिशत तक गिर गया और 2390.45 रुपए प्रति शेयर पर चल रहा था।

आयकर विभाग में प्रतिनियुक्ति पर तैनात जेईएन 1.50 लाख की घूस लेते गिरफ्तार, देर रात दूसरा जेईएन भी अरेस्ट
जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) मुख्यालय के निर्देश पर जयपुर देहात इकाई टीम ने मंगलवार को जयपुर आयकर विभाग की मूल्यांकन शाखा में तैनात जेईएन पंकज कुमार चौधरी को परिवादी से 1.50 लाख रुपए की घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। वहीं इस प्रकरण में मौके से फरार हुए दूसरे जेईएन दिव्य प्रकाश मीणा को भी देर रात उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। वह भागकर अपने निवास पर पहुंच गया था। एसीबी के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि जयपुर देहात टीम को परिवादी ने शिकायत दी थी कि आयकर विभाग की कार्रवाई में उसकी सम्पत्ति का वेल्यूएशन कम करने की एवज में आयकर विभाग की मूल्यांकन शाखा में तैनात जेईएन पंकज कुमार चौधरी और दिव्य प्रकाश मीणा पांच लाख रुपए की घूस मांग रहे हैं। इस पर टीम ने जांच की तो परिवादी से बातचीत के बाद आरोपी तीन लाख रुपए की रिश्वत लेने को तैयार हो गए। इसके बाद एसीबी के एएसपी नरोत्तम वर्मा ने ट्रेप कार्रवाई कर पंकज कुमार चौधरी निवासी बिसाउ झुंझुंनू हाल निवासी महेश नगर जयपुर को गिरफ्तार कर लिया। पंकज मूल रूप से सीपीडब्ल्यूडी में जेईएन है। वह प्रतिनियुक्ति पर मूल्यांकन शाखा आयकर विभाग में तैनात है। पंकज की गिरफ्तारी की भनक लगते ही साथी जेईएन दिव्य प्रकाश मीणा मौके से फरार हो गया था लेकिन उसे भी देर रात गिरफ्तार कर लिया गया। इन दोनों के आवास समेत अन्य जगहों पर सर्च जारी है।

50 लाख की वेल्यूएशन बना दी
एएसपी वर्मा ने बताया कि ये दोनों ही वर्ष 2018 बैच के हैं और यहां पर डेपुटेशन पर आए हैं। इन्होंने मालवीय नगर इनकम टैक्स कॉलोनी में सरकारी आवास को ऑफिस में कन्वर्ट कर रखा है। इन दोनों ने परिवादी के मकान की वैल्यू 50 लाख रुपए बना दी। जब परिवादी ने इनसे रिक्वेस्ट की तो तीन सदस्यीय कमेटी बनाई गई, जिसमें पंकज और दिव्य प्रकाश मीणा दोनों शामिल थे। इन दोनों ने परिवादी से कहा कि मकान की वैल्यू 25 लाख रुपए बना देंगे, लेकिन पांच लाख रुपए देने होंगे। उसके बाद लगातार घूस के लिए परिवादी को परेशान किया जा रहा था।