pasted - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

विज्ञापन चस्पा कर बिगाड़ रहे शहर की सूरत
कोटा। एक तरफ नगर निगम शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने के प्रयास कर रहा है। वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग सार्वजनिक स्थानों पर विज्ञापन चस्पा कर शहर की सूरत बिगाड़ने में लगे हुए हैं। शहर में सार्वजनिक स्थानों पर बिना अनुमति विज्ञापन फ्लेक्स, पोस्टर व पम्पलेट चस्पा करना गैर कानूनी है। लेकिन इसके बाद भी विभिन्न  व्यवसायिक संगठनों और संस्थाओं की ओर से जगह-जगह पर पोस्टर व पम्पलेट चस्पा किए जा रहे हैं।  हालत यह है कि ऐसा करने वालों के खिलाफ नगर निगम कार्रवाई कर रहा है। उस नगर निगम की नाक के नीचे ही दशहरा मैदान की चार दीवारी पर ही चारों तरफ सीएडी चौराहे से किशोरपुरा थाने के सामने होते हुए साजी देहड़ा तक पम्पलेट चस्पा किए गए हैं। जिससे पूरे मैदान की सूरत ही बिगाड़ दी गई है।  इतना  ही नहीं विज्ञान नगर फ्लाई ओवर के पिलरों पर भी शुरुआत से अंत तक अप्रेल में होने वाले आयोजन संबंधी पम्पलेट चस्पा किए हुए हैं। इस तरह के विज्ञापन शहर में कई जगह पर चस्पा किए गए हैं। जिनमें कोटा दक्षिण का ही क्षेत्र नहीं, कोटा उत्तर क्षेत्र में ही कई जगह पर विज्ञापन लगाए हुए हैं।

कोटा दक्षिण ने की थी कार्रवाई
नगर निगम कोटा दक्षिण की ओर से गत दिनों सम्पति विरूपण अभिनियम के तहत शहर की सूृरत बिगाड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। निगम के राजस्व अनुभाग की टीम ने एरोड्राम से छावनी होते हुए कोटड़ी चौराहे तक   मकानों और सार्वजनिक स्थानों पर लगे अवैध रूप से विज्ञापनों के खिलाफ नोटिस देने व जुर्माना वसूल करने तक की कार्रवाई की गई थी। उसके बाद भी लोग समझने को तैयार नहीं हैं।

केन्द्रीय टीम का अगले माह कोटा दौरा प्रस्तावित
इधर स्वच्छ भारत मिशन के तहत हर साल होने वाले स्वच्छता सर्वेक्षण के भौतिक सत्यापन के लिए केन्द्रीय टीम का अगले महीने 15 अप्रैल के बाद कोटा दौरा प्रस्तावित है। ऐसे में टीम शहर की साफ सफाई के साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर लगे विज्ञापनों को भी देखेगी।

जगह-जगह विज्ञापन चस्पा करना गलत
शहर में जगह-जगह विज्ञापन के पोस्टर व पम्पलेट चस्पा कर शहर की सूरत बिगाड़ने को शहर वासियों ने गलत बताया है। खेड़ली फाटक निवासी उमाशंकर लोधा का कहना है कि शहर हमारा है। इसे साफ रखने की जिम्मेदारी भी सभी की होनी चाहिए। शहर को गंदा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो।  वल्लभ नगर निवासी आरती गर्ग का कहना है कि  विज्ञापन लगाने के लिए स्थान निर्धारित किए हुए हैं। महानगरों की तरह ही कोटा में भी निर्धारित स्थान पर ही विज्ञापन लगाए जाएं। सार्वजनिक स्थानों पर विज्ञापन लगाकर शहर को गंदा करने वालों के खिलाफ नगर निगम को कार्रवाई करनी चाहिए।  गुलाबबाड़ी निवासी योगेश जैन का कहना है कि जगह-जगह विज्ञापन चस्पा करने से शहर भट्दा नजर आता है। नगर निगम शहर को साफ रखने का प्रयास कर रहा है तो व्यवसायिक संगठनों की भी जिम्मेदारी है कि शहर को साफ रखें।

नोटिस व जुर्माने की लगातार कार्रवाई जारी
नगर निगम कोटा दक्षिण के उपायुक्त राजेश डागा ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर विज्ञापन लगाकर शहर की सूरत बिगाड़ने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिसमें ऐसा करने वालों को नोटिस तो दिए ही जा रहे हैं। साथ ही उन पर जुर्माने भी किए जा रहे हैं।

विद्यार्थियों में जागरूकता महिला हेल्पलाइन नंबर युक्त पोस्टर चस्पा
जयपुर. विद्यार्थियों में जागरूकता महिला हेल्पलाइन नंबर युक्त पोस्टर चस्पा किए आमतौर पर देखा जाता है कि विश्वविद्यालय या संस्था युवाओं को जोड़ती है मगर कुछ ऐसे छात्र है जो संस्थाओं को जागरूकता गतिविधियों में जोड़ रहें। महीने भर पहले राजस्थान विश्वविद्यालय के सबसे बड़े गर्ल्स महारानी कॉलेज के बाहर युवक द्वारा अश्लील हरकत की गयी थी। जिसकी आरोपी का एक वीडियो भी सामने भी आया था, जिसमें अश्लील हरकत नज़र आ रही थी। घटना के बाद कई छात्रों ने कॉलेज के बाहर छात्राओं ने सड़क जाम करते हुए कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की थी।

मगर कुछ छात्रों ने की जागरूकता पहल, खुद उठाया जिम्मा
जागरूक छात्रों ने घटना के तुरंत बाद ही महिला हेल्पलाइन नंबर के पोस्टर चस्पा किए, अवेयर छात्र कुश कुमार शर्मा ने बताया कि गर्ल्स हॉस्टल महारानी कॉलेज एवं पब्लिक प्लेस पर महिला हेल्पलाइन नंबर के पोस्टर चस्पे किये गए।

विद्यार्थियों ने खुद तैयार किये महिला हेल्पलाइन पोस्टर
राजस्थान यूनिवर्सिटी से अध्ययन कर रहें समाजशास्त्र के अवेयर विद्यार्थियों ने सफेद पोस्टर पर महिला हेल्पलाइन नंबर के साथ महिला बुलन्दी के सन्देश अंकित किए। सोमबार को जागरूक विद्यार्थियों ने राजस्थान विश्वविद्यालय एवं महारानी कॉलेज में महिला हेल्पलाइन नंबर युक्त पोस्टर चस्पा किए। इस दौरान राजस्थान विश्वविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग के कुश शर्मा,मंजीत,भारतभूषण,निधि  चौहान,भारती समेत अन्य छात्र देव पलसानिया,श्याम आदि ने अन्य छात्रों को जागरूक किया। विद्यार्थियों की एक्टिविटी देख जुड़ी निर्भया स्क्वाड टीम जब छात्र महारानी कॉलेज पहुँचे तो महारानी कॉलेज के बाहर महिला हेल्पलाइन नम्बर चस्पे नही थे ऐसे में विद्यार्थियों ने बाहर पोस्टर चस्पे किये विद्यार्थियों को देख निर्भया स्क्वाड टीम की मेंबर छात्रों का साथ देंने लगी। जागरूक छात्र कुश शर्मा ने कहा किया छात्रों को खुद अवेयर होना पड़ेगा, साथ ही छात्रों की टोली पहले से महिला हेल्पलाइन जागरुकता पर काम कर रही है। शहर की कुछ लो-फ्लोर बसों में गलत महिला हेल्पलाइन नंबर लिखे हुए है जिसे छात्रों की टोली द्वारा सुधारा जा रहा है।

कलक्टर ने पूछे पिता के नम्बर, अब और बेटियों ने भी उनकी कोठी पर चस्पा किए
अलवर। शहर में एक मूक-बधिर बेटी के साथ दरिंदगी के मामले में कलक्टर से न्याय की मांग करने गई छात्राओं से कलक्टर द्वारा पिता के मोबाइल नंबर पूछने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इसको लेकर मंगलवार की सुबह कलक्टर निवास के बाहर पोस्टर लगाए गए। यह पोस्टर महाविद्यालय छात्रों व पूर्व छात्रों सहित कई अन्य संगठनों से जुड़े युवाओं द्वारा लगाया गया हैं। इसमें लिखा हुआ था, कि कलक्टर महोदय यह नंबर बच्चियों के पिता के हैं जो न्याय और सुरक्षा की मांग कर रही हैं। पोस्टर में छात्राओं के पिता का नाम व मोबाइल नंबर अंकित किया हुआ है। जिला कलक्टर के निवास के बाहर लगा पोस्टर दिनभर चर्चा का विषय बना रहा। हालांकि इसकी जानकारी मिलने के बाद इनको हटवा दिया गया।

यह था मामला
14 जनवरी को कुछ छात्राएं 11 जनवरी की रात तिजारा फाटक पुलिया पर लहूलुहान हालत में मिली मूक बधिर बालिका के मामले में विरोध जताते हुए न्याय की मांग को लेकर जिला कलक्टर से मिलने उनके कार्यालय पहुंची थी। इस दौरान कलक्टर ने धमकाने के अंदाज में छात्राओं से कहा कि पढ़ने आती हो या राजनीति करने। इस दौरान जिला कलक्टर ने छात्राओं से उनके पिता का नाम व मोबाइल नंबर भी पूछे। इसका वीडियो वायरल होने के बाद लगातार विरोध हो रहा था।

सांसद जौनापुरिया की गिरफ्तारी के आदेश, केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री साथ थे, स्वागत होता रहा, पुलिस सुरक्षा में खड़ी रही... अब दिल्ली जाकर बैठे
जयुपर। पुलिस के हाथ लंबे होते हैं, लेकिन टोंक भाजपा सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया की दो मामलों में गिरफ्तारी के आदेश सीआईडी-सीबी से आए तो यही हाथ अभी बौने दिख रहे हैं। पहले मामले में 25 नवम्बर और दूसरे में 8 दिसम्बर से पुलिस को उनकी तलाश में है। हाल में 10 दिसम्बर को केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा देवली आए थे। जौनापुरिया को गिरफ्तारी आदेश होने की जानकारी थी। पुलिस को भी उनके यहां मौजूद होने का पता था, लेकिन सांसद को गिरफ्तार नहीं कर सकी। मंत्री मिश्रा के साथ वे सर्किट हाउस से लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच घूमते रहे। मिश्रा के साथ खुद का भी जमकर स्वागत कराया, भाषण भी दिया। पुलिस उन्हें पकड़ नहीं पाई, उलट उनकी सुरक्षा में खड़ी रही। मिश्रा यहां सीआईएसएफ के कार्यक्रम में आए थे, लेकिन सीआईएसएफ ने चतुराई दिखाई। गिरफ्तारी के आदेश की भनक लगी तो मंत्री के साथ उनका स्वागत नहीं किया। मालपुरा पुलिस उन्हें तफ्तीश और गिरफ्तारी के लिए अभी भी तलाश कर रही है। जौनापुरिया से नवज्योति ने फोन करके उनका पक्ष जानना चाहा, लेकिन उनके पीए सुरेश पाल ने उनसे बात नहीं कराई। वे अब दिल्ली में हैं।

मालपुरा में दंगा भड़काने और महामारी एक्ट में लॉकडाउन उल्लंघन के दो मामले में तलाश
जौनापुरिया ने वर्ष 2018 में मालपुरा में तिरंगा यात्रा निकाली थी, भड़काऊ भाषण दिए, इस पर हिंसा भड़की, आगजनी हुई। उन सहित 31 लोगों पर मुकदमा बना। इसी तरह वर्ष 2020 में कोरोना लहर के दौरान उन्होंने महामारी एक्ट लागू होने के बावजूद लॉकडाउन का उल्लंघन किया, धरना दिया। दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज हुआ। जांच सीआईडी-सीबी ने की। मालपुरा पुलिस को गिरफ्तार करने के आदेश मिले, लेकिन पुलिस की पकड़ से अभी तक दूर हैं।

सीआईएसएफ ने स्वागत नहीं किया तो नाराज हुए.....होटल में गुलदस्ता देने पहुंचे
दरअसल मिश्रा मुख्यत: देवली में सीआईएसएफ के कार्यक्रम में ही आए थे। जौनापुरिया की गिरफ्तारी आदेश की सीआईएसएफ को जानकारी मिल गई थी, इसलिए उनका स्वागत नहीं किया। इस पर जौनापुरिया नाराज भी हो गए। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बाद में जौनापुरिया को मनाने ऑफ द रिकॉर्ड कुछ अधिकारी ठहराव वाली होटल गए, जहां उन्हें गुलदस्ता देकर स्वागत किया, लेकिन जौनापुरिया राजी नहीं हुए।

सीआईडी-सीबी से फाइल और गिरफ्तारी के आदेश जैसे ही आए, तुरंत सक्रिय हो गए थे। दो बार नोटिस तामील कराने गए, नहीं लिया। घर पर नोटिस चस्पा किया। वाट्सअप पर भी नोटिस भेजा, फोन भी किया। अब भी नहीं आए तो वारंट जारी कराने की प्रक्रिया शुरू करेंगे और गिरफ्तार कर लाएंगे। लॉकडाउन उल्लंघन पर जमानती मुचलका भर थाने से जमानत का प्रावधान है। फिर भी नहीं आ रहे। दंगा भड़काने का मामला गैर जमानती है। इसकी फाइल फिर से सीआईडी-सीबी गई है।
- कैलाश विश्नोई, थानाधिकारी, मालपुरा

निस्तारण को सभी फाइलें संबंधित जिले-थाने में जाती है। इस मामले की ही नहीं सभी मामलों की नियमित प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा होती है। कार्रवाई जिला पुलिस कर रही है। फिलहाल वे भी बता सकते हैं।- रविप्रकाश मेहरड़ा, एडीजी, क्राइम