warrant - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

नकबजनी के चार मामलों में बदमाश दिल्ली से गिरफ्तार, तिहाड़ जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया
जयपुर। मुरलीपुरा थाना पुलिस ने शनिवार को चार नकबजनी (सेंधमारी) के मामलों में वांछित चल रहे दिल्ली निवासी शातिर अपराधी शाहरुख उर्फ  शरीफ  को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ  दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के विभिन्न थानों में लूट, डकैती, चोरी, हत्या और आर्म्स एक्ट सहित 29 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इससे पहले पुलिस इस मामले में दो आरोपियों फैजल और अलाउद्दनीन खान को गिरफ्तार कर चुकी थी, जबकि शाहरुख उर्फ  शरीफ  फरार चल रहा था। पुलिस उपायुक्त पश्चिम प्रशांत किरण ने बताया कि परिवादी सज्जन अग्रवाल 28 दिसंबर 2025 को परिवार सहित गांव में एक कार्यक्रम में गए थे।

1 जनवरी 2026 को लौटने पर घर के मुख्य द्वार और अंदर के ताले टूटे मिले तथा घर में सामान बिखरा पड़ा था। जांच में नकदी और आभूषण चोरी होना सामने आया। पुलिस ने घटना स्थल और आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी खंगाले तथा मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। जांच के दौरान पता चला कि वांछित आरोपी शाहरुख उर्फ  शरीफ  दिल्ली के शाहीन बाग थाने के एक अन्य मामले में गिरफ्तार होकर तिहाड़ जेल में बंद है। इसके बाद न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट प्राप्त कर आरोपी को जयपुर लाया गया और पूछताछ के बाद मुरलीपुरा के मामलों में गिरफ्तार किया गया।

तोशखाना मामले में वारंट जारी होने के बाद अपनी कार्रवाई नहीं रोक सकती पुलिस : अदालत
इस्लामाबाद। पाकिस्तान में इस्लामाबाद की एक अदालत ने गुरुवार को कहा कि पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष इमरान खान के खिलाफ वारंट जारी होने के बाद पुलिस अपनी कार्रवाई नहीं रोक सकती। पीटीआई ने तोशाखाना मामले में खान के खिलाफ गैर जमानती वारंट को निलंबित करने के लिए मंगलवार को इस्लामाबाद उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। उच्च न्यायालय ने उनके वकील को निचली अदालत में हलफनामा देने का निर्देश दिया क्योंकि गैर जमानती वारंट कानून के अनुसार है।

सुनवाई अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश जफर इकबाल की अदालत में हुई। खान के वकील ने अदालत से अनुरोध किया कि या तो गैर जमानती वारंट को निलंबित किया जाए या जमानती वारंट जारी किया जाए। जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक सुनवाई शुरू होते ही पीटीआई प्रमुख के वकील ख्वाजा हैरिस ने अदालत को गिरफ्तारी वारंट  के खिलाफ पार्टी की याचिका पर इस्लामाबाद उच्च न्यायालय का आदेश पढ़कर  सुनाया।

इसके जवाब में न्यायाधीश ने कहा कि निचली अदालत को आधिकारिक  रूप से उच्च न्यायालय का आदेश प्राप्त नहीं हुआ है लेकिन कहा कि यह मामला  एक सेकंड में हल हो सकता है और पूछा कि श्री खान कहां हैं। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि खान अदालत में पेश हों। वह अदालत में क्यों नहीं पेश  हो रहे है? इसके पीछे क्या कारण है? कानून के तहत उन्हें पुलिस की सहायता  करनी चाहिए  ना कि विरोध।

दूसरी तरफ पुलिस और पीटीआई कार्यकर्ताओं की बीच चले लगभग 24 घंटे के संघर्ष में जमान पार्क युद्ध का मैदान बन गया था जब कानून प्रवर्तन अधिकारी खान को गिरफ्तार करने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान दोनों पक्षों की झड़प में पुलिसकर्मियों और पीटीआई कार्यकर्ताओं सहित कई लोग घायल हो गए।

सांसद जौनापुरिया की गिरफ्तारी के आदेश, केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री साथ थे, स्वागत होता रहा, पुलिस सुरक्षा में खड़ी रही... अब दिल्ली जाकर बैठे
जयुपर। पुलिस के हाथ लंबे होते हैं, लेकिन टोंक भाजपा सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया की दो मामलों में गिरफ्तारी के आदेश सीआईडी-सीबी से आए तो यही हाथ अभी बौने दिख रहे हैं। पहले मामले में 25 नवम्बर और दूसरे में 8 दिसम्बर से पुलिस को उनकी तलाश में है। हाल में 10 दिसम्बर को केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा देवली आए थे। जौनापुरिया को गिरफ्तारी आदेश होने की जानकारी थी। पुलिस को भी उनके यहां मौजूद होने का पता था, लेकिन सांसद को गिरफ्तार नहीं कर सकी। मंत्री मिश्रा के साथ वे सर्किट हाउस से लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच घूमते रहे। मिश्रा के साथ खुद का भी जमकर स्वागत कराया, भाषण भी दिया। पुलिस उन्हें पकड़ नहीं पाई, उलट उनकी सुरक्षा में खड़ी रही। मिश्रा यहां सीआईएसएफ के कार्यक्रम में आए थे, लेकिन सीआईएसएफ ने चतुराई दिखाई। गिरफ्तारी के आदेश की भनक लगी तो मंत्री के साथ उनका स्वागत नहीं किया। मालपुरा पुलिस उन्हें तफ्तीश और गिरफ्तारी के लिए अभी भी तलाश कर रही है। जौनापुरिया से नवज्योति ने फोन करके उनका पक्ष जानना चाहा, लेकिन उनके पीए सुरेश पाल ने उनसे बात नहीं कराई। वे अब दिल्ली में हैं।

मालपुरा में दंगा भड़काने और महामारी एक्ट में लॉकडाउन उल्लंघन के दो मामले में तलाश
जौनापुरिया ने वर्ष 2018 में मालपुरा में तिरंगा यात्रा निकाली थी, भड़काऊ भाषण दिए, इस पर हिंसा भड़की, आगजनी हुई। उन सहित 31 लोगों पर मुकदमा बना। इसी तरह वर्ष 2020 में कोरोना लहर के दौरान उन्होंने महामारी एक्ट लागू होने के बावजूद लॉकडाउन का उल्लंघन किया, धरना दिया। दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज हुआ। जांच सीआईडी-सीबी ने की। मालपुरा पुलिस को गिरफ्तार करने के आदेश मिले, लेकिन पुलिस की पकड़ से अभी तक दूर हैं।

सीआईएसएफ ने स्वागत नहीं किया तो नाराज हुए.....होटल में गुलदस्ता देने पहुंचे
दरअसल मिश्रा मुख्यत: देवली में सीआईएसएफ के कार्यक्रम में ही आए थे। जौनापुरिया की गिरफ्तारी आदेश की सीआईएसएफ को जानकारी मिल गई थी, इसलिए उनका स्वागत नहीं किया। इस पर जौनापुरिया नाराज भी हो गए। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बाद में जौनापुरिया को मनाने ऑफ द रिकॉर्ड कुछ अधिकारी ठहराव वाली होटल गए, जहां उन्हें गुलदस्ता देकर स्वागत किया, लेकिन जौनापुरिया राजी नहीं हुए।

सीआईडी-सीबी से फाइल और गिरफ्तारी के आदेश जैसे ही आए, तुरंत सक्रिय हो गए थे। दो बार नोटिस तामील कराने गए, नहीं लिया। घर पर नोटिस चस्पा किया। वाट्सअप पर भी नोटिस भेजा, फोन भी किया। अब भी नहीं आए तो वारंट जारी कराने की प्रक्रिया शुरू करेंगे और गिरफ्तार कर लाएंगे। लॉकडाउन उल्लंघन पर जमानती मुचलका भर थाने से जमानत का प्रावधान है। फिर भी नहीं आ रहे। दंगा भड़काने का मामला गैर जमानती है। इसकी फाइल फिर से सीआईडी-सीबी गई है।
- कैलाश विश्नोई, थानाधिकारी, मालपुरा

निस्तारण को सभी फाइलें संबंधित जिले-थाने में जाती है। इस मामले की ही नहीं सभी मामलों की नियमित प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा होती है। कार्रवाई जिला पुलिस कर रही है। फिलहाल वे भी बता सकते हैं।- रविप्रकाश मेहरड़ा, एडीजी, क्राइम