these - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

बच्चों को गर्मी से बचाने के लिए अपनाएं ये तरीके
गर्मी के दिनों में बच्चों की देखभाल करना भारी पड़ सकता है और माता-पिता अक्सर चिलचिलाती गर्मी में बच्चों को ठंडा और खुश रखने के तरीके खोजते रहते हैं। इसका कारण यह है कि बच्चे गर्मियों के दौरान बीमार पड़ सकते हैं। बच्चों में गर्मी के दौरान पानी की कमी, हीटस्ट्रोक, डायरिया या थकावट जैसी समस्याएं हो सकती हैं जो उन्हें चिड़चिड़ा भी बना देती है। ऐसे में माता-पिता को घबराना नहीं चाहिए और अपने बच्चों की पूरी तरह देखभाल करनी चाहिए। आपके बच्चों को गर्मी को मात देने में मदद करने के लिए कुछ सुझाव दिए गए हैं।

सही कपड़े : बच्चे को ढीले-ढाले, सूती कपड़े से बने हल्के कपड़े पहनाएं, जो पसीने को सोख लेता है। जब आपके बच्चों की बात हो तो कपड़े की परतों का उपयोग करने से बचें। ओवरहीटिंग अचानक शिशु मृत्यु सिंड्रोम एसआईडीएस से जुड़ा है।

कमरे का सही तापमान : बच्चे का कमरा बहुत गर्म या बहुत ठंडा नहीं होना चाहिए। यदि आप एसी चलाते हैं तो बच्चे को नहलाने के तुरंत बाद उस कमरे में न ले जाएं क्योंकि उन्हें सर्दी लग सकती है। इसके अलावा कमरे में अच्छा वेंटिलेशन होना चाहिए। बच्चे के कमरे में खिड़की लगाएं। सोते समय बच्चों के लिए 100 प्रतिशत मुलायम सूती चादर इस्तेमाल करें। दिन में खिड़कियां खुली न छोड़ें। बच्चे को पूलए बाथटब या कार में अकेले न छोड़ें। बच्चा सुबह 11.00 बजे से शाम 4.00 बजे तक बाहर न निकलें क्योंकि उस समय तापमान बेहद गर्म होता है। अगर आपको बच्चों को घर से बाहर ले जाना है तो उन्हें टोपी पहनाएं।

हाइड्रेटेड रखें : गर्म मौसम में पसीने के कारण बच्चे में पानी की कमी हो जाएगी। इसके साइन बेचैनी और तेजी से सांस लेना हैं। इसलिए 6 महीने से कम उम्र के बच्चों को बार-बार स्तनपान कराना चाहिए और छोटे बच्चों को पर्याप्त पानी और अन्य हाइड्रेशन वाली चीजें जैसे छाछ नींबू पानी या नारियल पानी पिलाएं।
सनस्क्रीन : डॉक्टर से सलाह लेने के बाद इसका इस्तेमाल करें। बिना डॉक्टर की सलाह के किसी भी प्रोडक्ट का इस्तेमाल न करें।

खाना : बच्चों को स्वस्थ खाना दें। जंक, प्रोसेस्ड, आॅयली और डिब्बाबंद खाने से बचने की कोशिश करें। आइसक्रीम या कोल्ड ड्रिंक देते समय सावधान रहें क्योंकि ये सर्दी और खांसी को आमंत्रित कर सकते हैं।

वजन घटाने में मददगार हैं सुबह की ये आदतें
आप अपने दिन की शुरुआत किस तरह करते हैं यह आपके स्वास्थ्य में एक अहम भूमिका निभाता है। शारीरिक स्वास्थ्य की बात हो वजन घटाने की सभी के लिए एक स्वस्थ जीवनशैली को फॉलो करना बहुत जरूरी है। संतुलित आहार लेना, नियमित एक्सरसाइज करना और जीवनशैली की खराब आदतों को छोड़ना आपको एक स्वस्थ जीवन जीने में मदद करते हैं।

सुबह उठने के बाद आपको सबसे पहले अपने दिन की शुरुआत इस विचार के साथ करनी है कि आप अपने शरीर का उपचार करेंगे और आपको एक स्वस्थ शरीर चाहिए। वजन घटाने के लिए खुद से वादा करें। ऑयल पुलिंग करने से शरीर को टॉक्सिन को बाहर निकालने में मदद मिलती है।ऑयल पुलिंग से रक्त और लिवर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में भी मदद मिलती है। यह आपके मेटाबॉलिज्म को तेज करने में भी मदद करता है, जिससे तेजी से कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है। डीप ब्रीदिंग का अभ्यास करने से  वजन घटाने में मदद मिलती है।

डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज करने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है। इसके अभ्यास से हमारा मेटाबॉलिक रेट बढ़ता है। तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने से शरीर के विषैले पदार्थ मल के जरिए आसानी से बाहर निकल जाते हैं, बॉडी डिटॉक्स होती है। तांबे के बर्तन में पानी रखने से इसके बैक्टीरिया भी नष्ट हो जाते हैं, पानी शुद्ध और विषाणु मुक्त हो जाता है। वजन घटाने रोजाना सुबह कुछ स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करना और पैदल चलना बहुत फायदेमंद होता है। स्ट्रेचिंग के दौरान आपकी मांसपेशियों में खिंचाव आता है, जिससे फैट को बर्न करने में मदद मिलती है।

बच्चों को स्मार्ट बनाने के लिए उन्हें सिखाएं जरूर चीजें
सभी पेरेंट्स चाहते हैं कि उनका बच्चा स्मार्ट बने। इसके लिए पेरेंट्स बहुत.सी कोशिशें करते हैं। कोई अपने बच्चों का ट्यूशन जल्दी लगवा देता है, तो किसी को कम उम्र में ही स्किल्स के लिए कोचिंग सेंटर भेजने की तैयारी शुरू हो जाती है। पेरेंट चाहते हैं कि पढ़ाई के अलावा भी उनका बच्चा हर एक्टिविटी में तेज हो। आप भी अगर ऐसा ही चाहते हैंए तो आपको कुछ बातें जरूर फॉलो करनी चाहिए, जिससे कि बच्चे स्मार्ट बन सकें।

एडिशनल लैंग्वेज सिखाएं-हिंदी और इंग्लिश के अलावा भी बच्चों को कोई और फॉरेन लैंग्वेज सिखाएं। इससे बच्चे के पास एडिशनल स्किल भी आ जाएगी और आगे बच्चे के कॅरियर में एक स्कोप भी जुड़ जाएगा।

म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट  सिखाएं-म्यूजिक सीखना समय की बर्बादी नहीं है। यह न सिर्फ एडिशनल स्किल है बल्कि इससे दिमाग शांत भी रहता है। साथ ही चीजों को देखने और महसूस करने की क्षमता भी बढ़ती है।

जल्दी उठने की आदत-जल्दी उठने की आदत बचपन से सिखानी बहुत जरूरी है। इससे बच्चों का दिमाग एक्टिव रहता है। सुबह जल्दी उठने वाले लोग ज्यादा हेल्दी रहते हैं। ऐसे में बच्चों को जल्दी उठने की आदत सिखाएं।

मेडिटेशन-मेडिटेशन करने से बच्चे का दिमाग शांत रहता है और उसकी मेंटल हेल्थ भी बेहतर बनती है। बच्चों को मेडिटेशन के फायदे भी बताएं। इससे बच्चा अच्छी तरह फोकस भी कर पाएगा।

रीडिंग- बच्चों को कोर्स की किताबों के अलावा कुछ अच्छी किताबे भी पढ़ाएं। बच्चों के लिए पढ़ने की आदत बहुत जरूरी है इसलिए वे नई-नई चीजें सीख सकते हैं।

डिबेट एंड ग्रुृप डिस्कंशन-बच्चोंं को एक्टिव बनाने के लिए उनके साथ किसी टॉपिक पर बात करें और उन्हें फायदे और नुकसान के बारे में बताएं। इससे बच्चों की तर्कशक्ति का विकास होगा। स्कूल में भी बच्चोंं को एक्टिविटी में शामिल होने के लिए मोटिवेट करें।

इन लक्षणों से करें सेंसिटिव स्किन की पहचान
गर्मी, बारिश या फिर सर्द मौसम का सबसे ज्यादा असर सेंसिटिव स्किन झेलती है। इस तरह के स्किन वालों को कई तरह की सावधानियां बरतनी पड़ती हैं। तो अगर आपकी भी स्किन है बहुत ज्यादा नाजÞुक है तो मौसम बदलने पर इसकी खास देखभाल करें। वरना खुजली, जलन, रैशेज की समस्या बहुत ज्यादा परेशान कर सकती हैं।

नहाते वक्त अगर आप गर्म पानी का इस्तेमाल करते हैं और उसके तुरंत बाद त्वचा में खुजली होने लगती है तो इसका मतलब आपकी स्किन सेंसिटिव है। इसके अलावा बहुत क्हा र्डलेंप्रोडक्ट्स जिंग के इस्तेमाल से भी सेंसिविट स्किन वालों को तेजी से खुजली होने लगती है। चिपचिपे मौसम में तो यह प्रॉब्लम और ज्यादा बढ़ जाती है।

स्किन का लाल हो जाना भी सेंसिटिव स्किन की निशानी है। ज्यादा देर तक धूप में रहने या किसी ऐसी चीज के संपर्क में आने से जैसे धूल, पोलन इत्यादि से आपको एलर्जी हो, तो स्किन लाल हो जाती है। ऐसा जरूरी नहीं कि ये समस्या सिर्फ गर्मियों में ही परेशान करती है। ये किसी भी मौसम में हो सकती है। यहां तक कि पानी में भी ज्यादा देर तक रहने से ऐसा हो सकता है।

एल्कोहल, धूप के संपर्क में आने से या एंटी एजिंग प्रोडक्ट्स के ज्यादा इस्तेमाल से भी कुछ लोगों की स्किन में तेज जलन होने लगती है तो इसका मतलब आपकी स्किन सेंसिटिव है। मौसम में ड्रायनेस बढ़ने पर भी यह समस्या परेशान कर सकती है। लेकिन अगर ये जलन लगातार बनी रहे तो अवॉयड करने की जगह तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।

सेंसिटिव स्किन वालों को रैशेज की समस्या भी अक्सर परेशान करती रहती है। बार-बार त्वचा पर रैशेज या छोटे.छोटे लाल दाने होते रहते हैं। अगर आपको किसी प्रोडक्ट के इस्तेमाल के बाद रैशेज हुए हैं तो तुरंत इसका इस्तेमाल बंद कर दें। दूसरा सिंथेटिक कपड़े न पहनें। रैशेज पर नारियल तेल या मॉइश्चराइजर लगाने से आराम मिलता है।

गहलोत कैबिनेट की बैठक में आज ये होंगे फैसले....
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में आज शाम पांच बजे होने वाली कैबिनेट की बैठक में 5 एजेंडों पर चर्चा के बाद फैसला होने के आसार है। इसमें  कार्मिक विभाग का RPSC कृत्यों का परिसीमन विनियम 1951 में संशोधन, वन विभाग का झुंझुनूं बीड़ कंजर्वेशन रिजर्व का नाम महात्मा गांधी बीड झुंझुनूं कंजर्वेशन रिजर्व करने, राजस्थान लोक सेवा आयोग विनियम 1951 में  संशोधन, राजस्थान न्यायिक सेवा नियम 2010 की अनुसूची में संशोधन, राजस्थान न्यायिक अधिकारी चिकित्सा सुविधा नियम 2018 के नियम 4 व 6 में  संशोधन, राजस्थान कंप्यूटर राज्य एवं अधीनस्थ सेवा नियम 1992 की अनुसूची 1 में संशोधन का प्रस्ताव शामिल है। कैबिनेट के बाद मंत्रिपरिषद की बैठक होगी। इसमें अन्य एजेंडा पर चर्चा हो सकती है।

भाजपा पर बरसे गहलोत: करौली हिंसा पर राजनीतिक हथकंडे वाले ये लोग एमपी में गरीबों के घर चलवा रहे बुलडोजर
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत गुरुवार को पार्टी मुख्यालय पहुंचे और भीमराव अंबेडकर जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की। पुष्पांजलि कार्यक्रम के बाद सीएम अशोक गहलोत भाजपा पर जमकर बरसे। भाजपा नेताओं पर करौली हिंसा में राजनीतिक हथकंडा अपनाने के आरोप लगाते हुए कहा की यह लोग मध्यप्रदेश में गरीबों के घर पर बुलडोजर चलवा रहे हैं।

पीसीसी में मीडिया से बात करते हुए गहलोत ने कई मुद्दों पर मुख्य विपक्षी पार्टी को घेरा। करौली हिंसा पर राजनीतिक हथकंडा अपनाने का आरोप लगाया, साथ ही मध्य प्रदेश में गरीबों के घरों पर बुलडोजर चलवाने की भी निंदा की। सीएम ने प्रदेश पुलिस के प्रयासों की प्रशंसा की जिसकी वजह से दंगे पर काबू पाया जा सका। करौली में तेजस्वी सूर्या के पहुंचने को लेकर हुए हंगामे पर दिए जवाब में सीएम ने आरोप लगाया कि भाजपा मुद्दा बनाकर आग लगाने का प्रयास कर रही है। तेजस्वी सूर्या का नाम ले मुख्यमंत्री ने कहा कि भले ही उनका नाम तेजस्वी सूर्या है, लेकिन वह यहां किस काम से आए थे यह सबको पता है। हमने पहले भी कहा था कि ये लोग आग लगाने का काम कर रहें हैं और करौली का इश्यू लगातार पकड़ के बैठे हैं।

दंगा नहीं भड़के,इसलिए लगाई धारा 144:
गहलोत ने कहा कि करौली घटना के बाद मैंने 2 दिन तक एसपी की मीटिंग लेकर निर्देश दिए कि हमारे यहां अब आगे ऐसी कोई घटना नहीं होनी चाहिए। रामनवमी समारोह पर धारा 144 को लेकर चौतरफा हमले पर कहा कि पुलिस के साथ मीटिंग के कारण ही रामनवमी के दिन सब धर्मों के लोगों ने यात्राओं का स्वागत किया, जबकि देश के कई राज्यों में दंगे भड़क गए। जिस समय हम करौली की घटना के बाद रामनवमी को लेकर चिंतित थे कि कोई ऐसी घटना न घट जाए उस समय हमें संतोष है कि पुलिस विभाग ने, डीजी ने खुद ने मॉनिटरिंग की और जिलों के एसपी ने चाक-चौबंद व्यवस्था रखी।

मध्य प्रदेश में गरीबों पर चल रहे बुलडोजर:
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मध्य प्रदेश में मकानों पर चले बुलडोजर की भी निंदा की। सीएम ने नाराजगी भरे लहजे में सवाल किया कि मकान तोड़ने का अधिकार सरकार को किसने दिया? ये अधिकार तो मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के पास भी नहीं होता, कि बिना किसी तफ्तीश किसी का मकान तोड़ दो। राजस्थान सरकार के पास भी उनके मकानों पर बुलडोजर चलाने का अधिकार नही है जो करौली में अरेस्ट हुए हैं। मकान तोड़ने या सजा देने का अधिकार केवल कानून के पास है। आज कानून के अंतर्गत अगर आप काम नहीं करोगे तो आज भले ही खुश हो रहे हो लेकिन उनको कल दुखी होना पड़ेगा। देश के नौजवानों को समझना होगा,अगर इनके हथकंडे को नहीं समझे तो सब को भुगतना पड़ेगा।

एक बार फिर किसान नेता राकेश टिकैत ने भरी हुंकार, किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए बड़े किसान आंदोलन की बताई जरूरत
नई दिल्ली। एक बार फिर देश में इस बात की चर्चा शुरू हो गई है कि क्या देश में किसान फिर धरने पर बैठेगा क्या। क्या एक बार देशभर में बड़े रूप में किसान आंदोलन होंगा। दरअसल भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने सोमवार को कहा कि देश के किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए एक बड़े किसान आन्दोलन की जरुरत है जिसकी सफलता के लिए विपक्षी दलों की एकजुटता जरुरी है।

टिकैत ने तेलंगना के किसानों से फसलों की खरीद को लेकर तेलंगना भावन पर जन प्रतिनिधियों के चल रहे धरना को सम्बोधित करते हुए कहा कि किसानों के आन्दोलन के लिए स्थान और तिथि की घोषणा जल्दी ही की जायेगी। उन्होंने कहा कि देश के किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए विपक्षी दलों के मुख्यमंत्रियों की एक बैठक की जानी चाहिए और ठोस निर्णय लिया जाना चाहिए।उन्होंने कहा कि सत्तारुढ दल का मुकाबला करने के लिए विपक्ष के मदद की जरूरत है और इस पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए ।

किसान नेता ने कहा कि तेरह माह के आन्दोलन के बाद किसानों की फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के निर्धारण के लिए केन्द्र सरकार ने एक समिति गठित करने की घोषणा की और बाद में संयुक्त किसान मोर्चा से इसके लिए दो तीन नाम मांगे गए। मोर्चा की ओर से सरकार को पत्र भेजा गया और और पूछा गया कि समिति में कितने लोग होंगे और उसकी शक्ति क्या होगी , इसका जवाब अब तक नहीं दिया गया है ।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार मनमाने ढंग से समिति का गठन करना चाहती है और उसके निर्णय को किसानों पर थोपना चाहती है जिसे किसान कभी सफल नहीं होने देंगे। किसानों को एमएसपी गारंटी कानून चाहिए और इससे कम कुछ उसे मंजूर नहीं है।

महिलाओं में बढ़ रहे अर्थराइटिस की हो सकती हैं ये वजहें
बिगड़ती लाइफस्टाइल ने सेहत को कई तरीकों से प्रभावित किया है। पहले जहां कुछ बीमारियां बढ़ती उम्र के साथ होती थी वहीं अब ये कम उम्र में ही अटैक करने लगी हैं जिनमें से एक अर्थराइटिस है।पिछले करीब 10 सालों में यह कम उम्र की महिलाओं  को भी अपनी चपेट में लेने लगी है। आंकड़े बताते हैं कि 30 से 35 साल की महिलाएं आसानी से इस बीमारी के चपेट में आ रही हैं। जिसकी एक बड़ी वजह बिगड़ती लाइफस्टाइल है। इससे उनकी मसल्स समय से पहले कमजोर होती जा रही है जिसका नतीजा अर्थराइटिस के रूप में सामने आ रहा है। बच्चों में होने वाली अर्थराइटिस  जुवेनाइल अर्थराइटिस  के नाम से जाना जाता है। वहींए कोरोना पैनेडेमिक की वजह से भी लोगों में अर्थराइटिस की समस्या में इजाफा देखने को मिला है। एक रिसर्च के मुताबिक पोस्ट कोरोना और प्रोलॉन्ग्ड कोविड केसेस में लोगों को अर्थराइटिस के रिस्क का सामना करना पड़ रहा है।

कैसे होता है:

शरीर में कैल्शियम की कमी होने या मसल्स के कमजोर होने पर।
जोड़ों में जब यूरिक एसिड जमा होने लगता है वो वहां सूजन की समस्या हो जाती है। इससे जोड़ों के टिश्यू नष्ट होने लगते हैं, जिससे उनमें अकड़न और दर्द रहती है। इसे ही अर्थराइटिस का दर्द कहते हैं।
अर्थराइटिस के लक्षण
जोड़ों में दर्द रहना  सर्दियों में दर्द बढ़ जाना। दर्द की वजह से मूवमेंट्स में दिक्कत होना।
सीढ़ियां चढ़ने या उतरने में ज्यादा पेन होना।
शरीर में थकान और टूटने का एहसास होता है।
ये तरीके अपनाएं
लगातार बैठे नहीं रहें, हर 30 से 45 मिनट के बाद उठकर कुछ मिनट टहलें।
रोजाना तीन से पांच किमी साइकिल चलाएं।
शुगर के साथ वजन भी कंट्रोल में रखें, रोजाना आधा घंटा टहलें।  कुर्सी आरामदायक हो और सीधे बैठकर काम करें।  दर्द निवारक गोली का उपयोग खुद से न करें।

होम लोन के ब्याज पर सब्सिडी खत्म, निवेश पर भी कैंची
नई दिल्ली। एक अप्रैल यानी आज से वित्त वर्ष 2022-23 शुरू हो रहा है। इसके साथ ही कई नियम भी बदल जाएंगे। इनका असर हमारी कमाई, खर्च और निवेश पर पड़ेगा। आइए जानते हैं बदलावों के बारे में जो आपकी जेब पर असर डालेंगे।
प्रॉविडेंट फंड: जिन कर्मचारियों ने पीएफ अकाउंट में 2.5 लाख रुपए से ज्यादा जमा किया है, उन्हें ब्याज पर इनकम टैक्स देना होगा। टैक्स कैलकुलेशन के लिए अमाउंट को दो हिस्सों में बांटा जाएगा। एक में छूट वाला योगदान, तो दूसरे में 2.5 लाख रुपए से ज्यादा का योगदान रहेगा, जो टैक्सेबल होगा। सरकारी कर्मचारियों के लिए यह सीमा 5 लाख रुपए रहेगी।

किफायती घर: अगर आपने पहली बार किफायती घर खरीदा हैए तो चुकाए गए ब्याज पर धारा 80 ईईए के तहत 1.5 लाख की अतिरिक्त कटौती का लाभ नहीं मिलेगा। घर की कीमत 45 लाख से कम है, तो अब तक ब्याज भुगतान में डेढ़ लाख तक की कटौती का दावा कर सकते थे। यह कटौती या छूट धारा 24 बी के तहत मिल रही 2 लाख रुपए की छूट के अलावा थी। यह लाभ उन्हीं टैक्सपेयर्स के लिए था, जिन्होंने घर खरीदने के लिए एक अप्रैल 2019 से 31 मार्च 2022 के बीच कर्ज लिया हो।
क्रिप्टोकरेंसी: वर्चुअल करेंसी पर भी एक अप्रैल से कर संबंधी स्पष्ट नियम लागू होंगे। वर्चुअल डिजिटल एसेट्स या क्रिप्टो पर 30 फीसदी टैक्स लगेगा। किसी व्यक्ति को क्रिप्टो करेंसी बेचने पर फायदा होता है, तो उसे टैक्स देना होगा। बिक्री पर एक जुलाई से एक फीसदी टीडीएस भी काटा जाएगा।

दवाएं: नए फाइनेंशियल ईयर में हेल्थकेयर भी महंगा हो जाएगा। करीब 800 लाइफ  सेविंग ड्रग्स के दाम 10 फीसदी तक बढ़ेंगे, जिससे इलाज के खर्च में बढ़ोतरी होगी।

पैन: पैन को आधार से लिंक नहीं करने पर पेनल्टी लगेगी। यह 30 जून 2022 तक 500 रुपए रहेगी। इसके बाद 1000 रुपए पेनल्टी देनी होगी। 31 मार्च 2023 के बाद भी लिंक न करवाने पर पैन नंबर निष्क्रिय हो जाएगा।

जीएसटी: 20 करोड़ से ज्यादा टर्नओवर वाले कारोबारी अनिवार्य ई-इनवॉइसिंग के दायरे में आएंगे। हर बिजनेस टू बिजनेस ट्रांजैक्शन के लिए ई-इनवॉइस जारी होगा। इसके न होने पर ट्रांसपोर्ट के दौरान माल जब्त किया जा सकता है। साथ ही, खरीदार को मिलने वाला इनपुट टैक्स क्रेडिट भी खतरे में पड़ जाएगा।

ऑडिट ट्रेल: हर कंपनी को अकाउंट सॉफ्टवेयर में ऑडिट ट्रेल फीचर जुड़वाना होगा। ऑडिट ट्रेल का उद्देश्य कंपनी के लेन-देन में एंट्री के बाद किए जाने वाले परिवर्तन का रिकॉर्ड रखना होता है। मांगे जाने पर ऑडिट ट्रेल उपलब्ध कराना होगा।

एनपीएसए म्यूचुअल फड संबंधी बदलाव

राज्य कर्मचारी अपने एम्प्लॉयर के एनपीएस योगदान पर ज्यादा कटौती का दावा कर सकेंगे। दो साल बाद तक अपडेटेड आयकर रिटर्न भर सकेंगे।

कोरोना के इलाज के लिए मिली 10 लाख रुपए तक की राशि पर टैक्स नहीं लगेगा।

म्यूचुअल फंड में निवेश सिर्फ यूपीआई या नेटबैंकिंग के जरिए ही हो सकेगा।

75 साल से ऊपर के बुजुर्गों को रिटर्न भरने से छूट।

दूसरा बच्चा प्लान करते समय हर मां को सताते हैं ये डर
एक बच्चे को दुनिया में लाने का फैसला ढ़ेर सारी खुशियों के साथ बहुत बड़ी जिम्मेदारी लेकर भी आता है। ये जिम्मेदारी तब और बढ़ जाती है जब आप पहली नहीं दूसरी बार बच्चा प्लान कर रहे होते हैं।

दोनों बच्चों को
मां जब अपना दूसरा बच्चा प्लान कर रही होती है तो उसे यह डर सताने लगता है कि क्या वो अपने दूसरे बच्चे को भी उतना ही प्यार कर पाएगी जितना वो पहले से करती है।

दो बच्चों को सभांलना
परिवार में दूसरे बच्चे के आते ही हर मां की अपने आप जिम्मेदारियां भी बढ़ जाती हैं। पहले बच्चे का होमवर्क तो दूसरे बच्चे के साथ रातों को जागना, जीवन थोड़ा कठिन जरूर हो जाता है। इसके अलावा अगर आप वर्किंग मदर हैं तो आपके लिए परेशानियां थोड़ी ज्यादा हो सकती हैं।

बड़ा बच्चा शेयर करेगा
अक्सर देखा जाता है कि दूसरे बच्चे के होते ही परिवार के लोगों का ध्यान बड़े बच्चे से थोड़ा हटकर छोटे बच्चे पर ज्यादा फोकस हो जाता है। जो कई बार बड़े बच्चे के मन में अपने छोटे भाई या बहन के लिए ईष्या का भाव पैदा कर सकता है।

आर्थिक स्थिति
शायद ही कोई कपल दूसरा बच्चा प्लान करने से पहले इस बात को आपस में डिसकस न करता हो। एक बच्चे के साथ कई नई जिम्मेदारियां भी आती हैं।उसके पैदा होने से लेकर पढ़ाई-लिखाई शादी जैसी चीजों के लिए क्या वो आर्थिक रूप से तैयार हैं, यह बात मां ही नहीं हर पिता भी दूसरा बच्चा प्लान करते समय जरूर सोचता है।

ये पांच महिलाएं करती हैं सांप, हाइना, मोनिटर लिजार्ड और मगरगच्छ का रेस्क्यू
जयपुर। कोबरा सांप का नाम सुनते ही खौफ और डर जेहन में छा जाता है, लेकिन वन विभाग में कार्यरत प्रदेश की पांच महिलाएं अलग-अलग जिलों में बिना डर के सांपों के रेस्क्यू जैसे चैलेंजिंग काम कर रही हैं। ये महिलाएं 60 से 70 फुट गहरें कुएं में जाकर सांपों के साथ हाइना जैसे एनिमल्स को रेस्क्यू करती हैं।

वन विभाग में सिरोही में रेस्क्यू इंचार्ज और फोरेस्ट गार्ड के पद पर कार्यरत 38 वर्षीय अंजु चौहान ने साल 2016 में नौकरी ज्वाइन की। वह अब तक अजगर, कोबरा, रसैल वाइपर, कॉमन स्नैक, मगरमच्छ, स्लोथ बियर, नीलगाय, हायना को रेस्क्यू कर चुकी हैं। इनमें सांपों की संख्या तकरीबन 1500 से ज्यादा है। परिवार का सपोर्ट रहता है। बेटा थैलेसिमिया से पीड़ित है, लेकिन रात को भी रेस्क्यू कॉल आने पर निकल जाती हैं।

सीकर में वन रक्षक के पद पर कार्यरत 25 वर्षीय बिमला धाकड़ ने 2016 में नौकरी ज्वाइन की। अब तक वह तकरीबन 30 से अधिक कोबरा सांप, मोनिटर लिजार्ड सहित अन्य प्रजातियों के सांपों का रेस्क्यू कर चुकी हैं। पहले पिताजी मुझे रेस्क्यू देख घबराते थे, लेकिन एक दिन घर में घुसे सांप को रेस्क्यू कर दिखाया तो उनका डर खत्म हो गया।

बाड़मेर में वनरक्षक पद पर कार्यरत 27 वर्षीय प्रियंका चौधरी ने अब तक करीब 100 से अधिक विभिन्न प्रजातियों के सांपों का रेस्क्यू किया है। इसमें सबसे ज्यादा कोबरा है। प्रियंका का कहना है कि परिवार और खासकर पति का सपोर्ट रहा। तभी मैं इस चैलेंजिंग कार्य को कर पा रही हूं।

जैसलमेर के मोहनगढ़ में सहायक वनपाल के पद पर कार्यरत 29 वर्षीय झमकू ने 2011 में वन विभाग में आई। ट्रेनिंग के बाद विभिन्न प्रजातियों के करीब 50 से अधिक सांपों का रेस्क्यू कर चुकी हैं, जिनमें कोबरा, अजगर आदि शामिल हैं।

वन मंडल प्रतापगढ़ में वनपाल के पद पर कार्यरत 27 वर्षीय सोनम कुमारी मीणा कोबरा, रसैल वाइपर सहित तकरीबन 60 प्रजातियों के सांपों को रेस्क्यू कर चुकी हैं। सोनम ने बताया कि पथरीला और चट्टानी इलाका होने के कारण यहां अजगर ज्यादा निकलते हैं।

महाशिवरात्रि विशेष: भगवान शिव और माता पार्वती की विधिवत पूजा के लिए इन बातों का रखें खास ध्यान
महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की विधिवत पूजा की जाती है। भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए उनकी प्रिय चीजें पूजा के समय उन्हें भेंट करनी चाहिए। वहीं कुछ ऐसी भी चीजें हैं जिसे भगवान भोलेनाथ की पूजा करते भूलकर भी अर्पित नहीं करना चाहिए। महाशिवरात्रि पर किसी बड़े पात्र में धातु से बने शिवलिंग या मिट्टी से बने शिवलिंग की स्थापना करें। ध्यान रखें, महाशिवरात्रि के दिन चार पहर की शिव पूजा करनी चाहिए। शिव पूजा में सबसे पहले मिट्टी के पात्र में पानी भरकर, ऊपर से बेलपत्र, धतूरे के पुष्प, चावल आदि एक साथ डालकर शिवलिंग पर चढ़ायें।महाशिवरात्रि के दिन व रात में शिवपुराण का पाठ करना या सुनना चाहिए।सूर्योदय से पहले ही उत्तर-पूर्व दिशा में पूजन-आरती की तैयारी कर लें।
कोई सामग्री उपलब्ध न होने पर केवल शुद्ध ताजा जल शिवजी को अर्पित करने पर प्रसन्न हो जाते हैं। इस दिन व्रत-उपवास रखकर बेलपत्र-जल से शिव की पूजा-अर्चना करके जौ, तिल, खीर और बेलपत्र का हवन करने से समस्त मनोकामना पूर्ण हो जाती हैं।

व्रत नियम
.    महाशिवरात्रि के दिन चावल, गेहूं आदि से बनी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।
.    इस दिन मांस-मदिरा से दूर रहना चाहिए।
.    महाशिवरात्रि के दिन बेसन, मैदा आदि से बनी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।
.    महाशिवरात्रि का व्रत रखने वाले व्रती को दिन में नहीं सोना चाहिए। मान्यता है कि दिन में सोने से व्रत का फल नहीं मिलता है।
.    वाद-विवाद से बचना चाहिए।
.    कटु शब्दों का प्रयोग नहीं करना चाहिए।
.    चाय, फल और दूध आदि का सेवन किया जा सकता है।
.    साबुदाने की खिचड़ी का सेवन किया जा सकता है।