manipur news - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

भारत में सदियों से रहने वाले यहूदियों को वापस ले जाएगा इजरायल
नई दिल्ली। इजरायल की बेंजामिन नेतन्याहू की सरकार ने उस फैसले को मंजूरी दे दी है, जिसमें भारत में रहने वाले यहूदी जनजातियों को वापस ले जाना है। रविवार को इस फैसले को मंजूरी दी गई है, जिसके तहत इजरायल ने 2030 तक बेनी मेनाशे समुदाय के करीब 5,800 सदस्यों को शामिल करने के प्लान को मंजूरी दे दी है। भारत के उत्तर-पूर्वी राज्यों मिजोरम और मणिपुर में रहने वाले ये यहूदी समुदाय के लोग सदियों से भारत में रह रहे हैं।

नेतन्याहू की सरकार ने इन्हें धीरे-धीरे उत्तरी इजरायल के गैलिली इलाके में बसाने को मंजूरी दी है। हालांकि ये क्षेत्र काफी संवेदनशील है और यह इलाका, लेबनान के हिज्बुल्लाह मिलिटेंट ग्रुप के साथ लड़ाई से बहुत ज्यादा प्रभावित हुआ है। पिछले दो सालों से चल रही लड़ाई में इस इलाके में रहने वाले हजारों लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा है। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इस फैसले को जरूरी और जायोनी बताया और कहा कि इससे इजरायल का उत्तरी इलाका मजबूत होगा।

इजरायल जाएंगे भारत में रहने वाले यहूदी जनजाति के लोग

इजरायली सरकार की योजना के मुताबिक, पहला समूह 1,200 लोगों का होगा, जो अगले साल इजरायल जाएगा। इनके पुनर्वास और समायोजन की जिम्मेदारी इमिग्रेशन विभाग को दी गई है। इजरायल ले जाने के बाद इन्हें आर्थिक मदद दी जाएगी, इन्हें हिब्रू भाषा सीखने की ट्रेनिंग दी जाएगी, इनके लिए नौकरी की व्यवस्था की जाएगी और शुरूआत में इनके लिए घर भी बनाए जाएंगे। सरकार ने पहले चरण के लिए करीब 27 मिलियन डॉलर के फंड को मंजूरी दी है।

रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले कुछ सालों में पहले ही इस समुदाय के करीब 4 हजार सदस्य इजरायल में बस चुके हैं। यह योजना भारत सरकार के साथ संयुक्त विचार-विमर्श के बाद तैयार की गई है। फिलीस्तीन के साथ संघर्ष को देखते हुए जनसंख्या बढ़ाना इजरायल के लिए रणनीतिक तौर पर काफी ज्यादा महत्व रखता है। इजराइल की आबादी करीब 10.1 मिलियन है, जिनमें से लगभग 73% यहूदी हैं, जबकि फिलिस्तीनी इलाकों में करीब 5.5 मिलियन लोग रहते हैं। इसीलिए इजरायल, जनसंख्या परिवर्तन को रोकने के लिए और यहूदियों की आबादी बढ़ाने के लिए दुनियाभर के यहूदियों को वापस इजरायल बुला रहा है।

भारत में रहने वाले बेनी मेनाशे समुदाय के लोग कौन हैं?

बेनी मेनाशे जनजाति के लोग खुद को बाइबिल में बताए गए मनश्शे कबीले का वंशज मानते हैं, जिसे इजरायल के खोए हुए कबीलों में से एक माना जाता है। यहूदी धर्म अपनाने और इजरायल के चीफ रब्बी से पहचान मिलने से पहले कई लोग ईसाई धर्म को मानते थे। वे पारंपरिक यहूदी रीति-रिवाजों को मानते हैं और सुकोट जैसे त्योहार मनाते हैं और अपने समुदायों में सिनेगॉग बनाए हैं।

इजरायल ने 2005 तक बनी मेनाशे इमिग्रेशन को आधिकारिक तौर पर मंजूरी नहीं दी थी, लेकिन जब उस समय के चीफ रब्बी ने इस समुदाय को इजरायल के एक खोए हुए कबीले का वंशज माना, तो फिर इनके लिए इजरायल के दरवाजे खोल दिए गए। वहीं, इजरायल में जिस जगह पर इस जनजाति के लोगों को बसाया जाएगा, वो उत्तरी इजरायल का गैलील क्षेत्र है। ये एक पहाड़ी इलाका है जहां नाजरेथ, तिबेरियास और सफेद जैसे बड़े शहर हैं। इसकी सीमा उत्तर में लेबनान और पूर्व में जॉर्डन घाटी और गैलिली सागर से लगती है।

Manipur Violence: हमलावरों ने तीन लोगों की हत्या की, कर्फ्यू जारी
इंफाल। मणिपुर में विष्णुपुर जिले क्वाक्टा के पास उखा तम्पक गांव में हमलावरों ने चाकू और गोलियों से तीन लोगों की उनके घर पर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी। मृतक व्यक्तियों के शरीर पर चाकुओं और गोली लगने के निशान थे।

ग्रामीणों ने बताया कि इस इलाके में घुसे कुकी हमलावरों ने तीन लोगों की हत्या कर दी। इनमें से दो मृतक पिता-पुत्र थे। इस घटना को लेकर आसपास के लोग विरोध करना शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि कुकी उपद्रवियों ने ड्रोन का इस्तेमाल किया और भारी हथियारों, मोर्टार और लंबी दूरी के  हथियारों से लोगों पर हमला किया। इस बीच प्रशासन ने इंफाल पश्चिम और इंफाल पूर्व में सुबह 10.30 बजे कर्फ्यू लगा दिया गया।

Manipur Viral Video: पुलिस ने की महिला उत्पीड़न की जांच शुरू
इंफाल। मणिपुर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों द्वारा दो महिलाओं को नग्न घुमाने का वीडियो वायरल होने के बाद मामला दर्ज किया है। पुलिस ने कहा कि वीडियो चार मई को बनाया गया था। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने एक शख्स को पकड़ा है और बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा।

मणिपुर पुलिस ने नोंगपोक सेकमाई पुलिस थाने में अपहरण, सामूहिक बलात्कार और हत्या का मामला दर्ज किया है। राज्य पुलिस दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का पूरा प्रयास कर रही है। राज्य भर से लोगों ने इस घटना की घोर निंदा की और अपराध में शामिल लोगों को सजा देने की मांग की। इसके अलावा विभिन्न व्यक्तियों और महिला संगठनों ने भी इस घटना की कड़ी निंदा की है।

राज्य में गत 03 मई को दो समुदायों के बीच शुरू हुई झड़प के बाद बड़ी संख्या में वीडियो सामने आए हैं। इन वीडियो में से ज्यादातर वीडियो आपत्तिजनक और अमानवीय पाए गए और अफवाहों को फैलने से रोकने के लिए सरकार ने राज्य में इंटरनेट पर प्रतिबंध लगा दिया है।

इस बीच, शहरी इलाकों में सुबह पांच बजे से अपराह्न दो बजे तक कफ्र्यू में ढील दी गयी। राज्य में अलग-अलग जगहों पर छूट अलग-अलग तरह से दी गयी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है और मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और अन्य केंद्रीय नेताओं से इस मामले पर चर्चा की है।

मणिपुर में भूस्खलन में 2 जवानों की मौत, 50 लापता
इंफाल। मणिपुर में भीषण भूस्खलन की चपेट में आने से अब तक प्रादेशिक सेना (टीए) के 2 जवानों सहित 8 लोगों की मौत हो गयी है और 50 से अधिक लोग लापता हैं। मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने भूस्खलन के बाद जारी राहत एवं बचाव कार्य का मौके पर पहुंच कर निरीक्षण किया और उन्होंने इस भीषण प्राकृतिक आपदा में मारे गये लोगों के परिजनों को 5-5 लाख तथा घायलों को 50-50 हजार रुपए की सहायता राशि दिये जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि मणिपुर सरकार इस प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए हर संभव मदद देगी।

बीरेन ने संबंधित अधिकारियों और राहत एवं बचाव टीमो से प्रभावित इलाके में ही रहने को कहा है। उन्होंने कहा कि मदद के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया दल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा प्रतिक्रिया दल (एसडीआरएफ) को भेज दिया गया है। यह दल सेना और रेलवे के अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में हैं। सरकार लापता 50 लोगों को ढ़ूढऩे के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। बचाव कार्य जारी है, लेकिन भौगोलिक अवस्थिति, कीचड़ भरे पानी और भूस्खलन के खतरे के चलते राहत एवं बचाव कार्य पूरी क्षमता के साथ नहीं चलाया जा पा रहा है। सेना के अधिकारी ने बताया कि जिस समय यह हादसा हुआ, उस समय भारतीय सेना की प्रादेशिक विंग के 107 जवान जिरीबाम से इंफाल को जोड़ने वाली निर्माणाधीन रेलवे लाइन की सुरक्षा में तैनात थे।। सभी घायलों का इलाज सेना की मेडिकल यूनिट में किया जा रहा है, जबकि गंभीर घायल हुए जवानों को इंफाल लाया गया है।

मणिपुर में भाजपा 45 सीटों पर आगे
इम्फाल। मणिपुर विधानसभा चुनाव की 60 सीटों में से 45 सीटों पर प्रारंभिक रूझान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने चार सीटों पर जीत दर्ज की है तथा 16 सीटों पर आगे चल रही है। जनता दल (यूनाइटेड) (जदयू) ने तीन सीटों पर जीत प्राप्त की है तथा तीन सीटों पर बढ़त बनाये हुए है। कांग्रेस के दो उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है तथा दो सीटों पर आगे हैं। एक निर्दलीय प्रत्याशी ने भी जीत प्राप्त की।

चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार अब तक के रूझान में हेंगांग सीट से मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह (भाजपा) कांग्रेस के पी शरतचंद्र ङ्क्षसह से 19,782 वोटों से आगे चल रहे हैं। मणिपुर के हेरोक विधानसभा क्षेत्र में भी भाजपा के थोकचोक राधेश्याम बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि नांबोल में राज्य कांग्रेस अध्यक्ष ए. लोकेन भाजपा उम्मीदवार बसंत सिंह से पीछे चल रहे हैं। लंगथाबल विधानसभा सीट भाजपा नेता के श्याम आगे चल रहे है।

मणिपुर के रुझान में भाजपा की 29 सीटों पर बढ़त
इम्फाल। मणिपुर विधानसभा चुनाव की सभी 60 सीटों पर चुनावी रूझान सामने आ चुके है। प्रारंभिक रूझान के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 29 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस 9 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार अभी तक के रूझान में हेंगांग सीट से मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह (भाजपा) कांग्रेस शरतचंद्र सिंह से 14914 वोटों से आगे चल रहे हैं।

मणिपुर के हेरोक विधानसभा क्षेत्र में भी भाजपा के थोकचोक राधेश्याम बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि नांबोल में राज्य कांग्रेस अध्यक्ष ए लोकेन भाजपा उम्मीदवार बसंत सिंह से पीछे चल रहे हैं। लंगथाबल विधानसभा सीट पर कांग्रेस के दिग्गज नेता ओ जॉय पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता के श्याम से आगे चल रहे हैं, वहीं वांगोई में कृषि मंत्री ओ लुखोई एनपीपी उम्मीदवार खुराइजम लोकेन सिंह से पीछे चल रहे हैं।

मणिपुर में एक व्यक्ति के आवास पर हुआ बम विस्फोट
इंफाल। मणिपुर के थौबल में वांगजिंग टेंथा विधानसभा क्षेत्र के एक व्यक्ति के आावास पर बम विस्फोट हुआ, लेकिन इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। पुलिस के मुताबिक विस्फोट से आवास का एक भाग और सामान क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।

हादसे के बाद थौबल पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आशंका व्यक्त की है कि संदिग्ध बम विस्फोट मणिपुर विधानसभा चुनाव से जुड़ा हो सकती है, क्योंकि इस क्षेत्र में चुनाव होना है। रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर कांग्रेस समर्थकों पर हमला किया था। इस हमले के दौरान कुछ आवासों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया था।

मणिपुर में सड़क हादसे में एक पुलिसकर्मी की मौत
इंफाल। मणिपुर के तामेंगलोंग स्थित तामेंगलोंग कॉलेज के पास एक सड़क हादसे में मिजोरम पुलिस के एक पुलिसकर्मी की मौत हो गयी और 11 अन्य घायल हो गए।पुलिस ने बताया कि हादसे में गंभीर घायल हुए पांच लोगों को इलाज के लिए इंफाल ले जाया गया है।

पुलिस के अनुसार हादसा उस समय हुआ, जब मिजोरम एसएपीएफ (द्वितीय आईआर बटालियन) के कर्मियों को लेकर जा रहा वाहन एक संकरी सड़क पर अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। मृतक तामेंगलोंग जिले में पांच मार्च को होने वाले मणिपुर चुनाव के दूसरे चरण के दौरान ड्यूटी पर तैनात थे।

मणिपुर में नेशनल पीपुल्स पार्टी के उम्मीदवार के आवास के बाहर हुआ विस्फोट
इंफाल। मणिपुर में इंफाल के खुरई विधानसभा के खुरई कोंसम लेकाई में नेशनल पीपुल्स पार्टी के उम्मीदवार के आवास के बाहर बम विस्फोट हुआ। पुलिस ने बताया कि हादसे में कोई नुकसान नहीं हुआ है। नेशनल पीपुल्स पार्टी तथा कांग्रेस पहले ही पार्टी उम्मीदवारों और कार्यकर्ताओं पर हो रहे हमलों की जांच की मांग चुनाव आयोग से कर चुके है।

मणिपुर में श्रेष्ठता की भावना के लिए आते है मोदी : राहुल
इंफाल। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के नेताओं पर आरोप लगाया कि वह मणिपुर के लोगों के प्रति सम्मान के साथ नहीं बल्कि, श्रेष्ठता की भावना लिए यहां आते है।

गांधी ने कांगजीबंग में रैली को संबोधित करते हुए कहा कि इसके विपरीत वह पूरी विनम्रता के साथ राज्य के इतिहास, संस्कृति और भाषा को सीखने आते है। उन्होंने कहा कि यही अंतर है। उन्होंने बल दिया कि अगर कांग्रेस मणिपुर में सत्ता में आती है, तो प्रदेश की ऐतिहासिकता, संस्कृति और भाषा का संरक्षण करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास मणिपुर की स्थिति में सुधार का समाधान है और राज्य की संस्कृति देश के अन्य भागों में फैले।

मणिपुर में विस्फोट 2 सुरक्षाकर्मी घायल
इंफाल। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के 2 सुरक्षाकर्मी ककचिंग के वांगो टेरा में आईईडी विस्फोट से घायल हो गए। पुलिस ने कहा कि आईटीबीपी सुरक्षकर्मी इलाके में मुआयना कर रहे थे, तभी विस्फोट हो गया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां वह खतरे से बाहर है।

हादसे की सूचना के बाद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और इलाके की घेराबंदी की। मणिपुर के हप्ता कांगजीबंग में सुरक्षा बढ़ा दी गयी है।

मणिपुर में आर्थिक नाकाबंदी के कारण तेल डिपो बंद
मणिपुर। मणिपुर में अधिकांश तेल डिपो, विशेष तौर पर नुमालीगढ़ रिफाइनरी लिमिटेड (एनआरएल) द्वारा संचालित डिपो पेट्रोलियम उत्पादों की कमी के कारण बंद कर दिए गए। चम्फई प्रखंड प्रमुख एवं मनरेगा श्रमिकों के संघ के अध्यक्ष ने मनरेगा कार्यों के भुगतान की मांग को लेकर मणिपुर के दो राष्ट्रीय राजमार्गो पर आर्थिक नाकेबंदी कर दी है। एनआरएल तेल डिपो बंद होने के कारण लोगों को परेशानियां हो रही हैं। आर्थिक नाकेबंदी के चलते तेल के टैंकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर फंसे हुए हैं और एनआरएल तेल डिपो में काम करने वाले लोगों के मुताबिक चालक राजमार्गों पर रह रहे है।

इंडियन ऑयल कार्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) द्वारा संचालित कुछ तेल डिपो हालांकि खोले गए है, लेकिन नाकेबंदी के कारण उन्हें पर्याप्त स्टॉक नहीं मिल रहा है। यदि नाकाबंदी जारी रही, तो सभी तेल डिपो बंद हो सकते हैं। करीब 250 तेल टैंकर नाकेबंदी के कारण राष्ट्रीय राजमार्गो पर फंसे हुए है।