Terrorists - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरु, तलाशी अभियान जारी
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में किश्तवाड़ जिले के चतरू के जंगलों में शनिवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई।  जम्मू स्थित व्हाइट नाइट कोर ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कहा, चल रहे संयुक्त अभियान ऑपरेशन त्राशी-ढ्ढ के दौरान व्हाइट नाइट कोर, जम्मू-कश्मीर पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों ने डोलगाम के इलाके में सुबह-सुबह आतंकवादियों से फिर से मुठभेड़ शुरु हो गयी।

उन्होंने कहा, अभियान को अंजाम देने के लिए कई सूत्रों से मिली खुफिया जानकारी को समन्वय किया गया था। सेना ने एक पोस्ट में कहा, घेराबंदी कर दी गई है, और अभियान जारी है।

उन्होंने कहा कि बर्फ से ढके चतरू इलाके में छिपे आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के दो से तीन आतंकवादियों के समूह को ढूंढ निकालने और खत्म करने के लिए तलाशी अभियान तेज कर दिए गए हैं।

उल्लेखनीय है कि, 18 जनवरी को शुरू हुए इस अभियान के दौरान देश विरोधी तत्वों द्वारा दुरुपयोग को रोकने के लिए शुक्रवार को सिंहपोरा, चिंगम और चतरू को कवर करने वाले छह किलोमीटर के दायरे में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया था।

सेना प्रमुख का दावा, बोलें-सीमा पार अभी भी आठ शिविरों में लगभग 150 आतंकवादी सक्रिय, तलाशी अभियान जारी
नई दिल्ली। सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने मंगलवार को कहा कि नियंत्रण रेखा के पार अभी भी आठ से 10 आतंकवादी शिविर सक्रिय है जिनमें 100 से 150 आतंकवादी हैं। जनरल द्विवेदी ने सेना दिवस से पहले वार्षिक संवाददाता सम्मेलन में सवालों के जवाब में कहा कि जम्मू कश्मीर के  भीतरी इलाकों में भी करीब 140 आतंकवादी सक्रिय है लेकिन आतंकवादियों की भर्ती पिछले काफी समय से नहीं हो रही है।

उन्होंने कहा, जम्मू-कश्मीर में स्थिति नियंत्रण में लेकिन संवेदनशील बनी हुई है। उन्होंने कहा कि सीमा पार के क्षेत्र में अभी भी आतंकवादियों के आठ से 10 शिविर सक्रिय हैं जिनमें से छह नियंत्रण रेखा के पार और दो अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पार हैं। उन्होंने कहा कि सीमा पार के क्षेत्र में हुर्रियत पूरी तरह सक्रिय है और इन आतंकवादियों को बढ़ावा तथा समर्थन दे रहा है। इन्हें पाकिस्तान की ओर से भी समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सेना को उनकी गतिविधियों की जानकारी है और अगर किसी तरह की हरकत की जाती है तो इसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

जनरल द्विवेदी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के हिटरलैंड में भी करीब 140 आतंकवादी सक्रिय है। उन्होंने कहा कि यह आतंकवादी पहले से ही अलग-अलग जगह पर छिपे हुए हैं और पिछले काफी समय से कोई नई भर्ती नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि सेना का ऑपरेशन सिंदूर अभी भी खत्म नहीं हुआ है और किसी भी आतंकवादी हरकत का सेना करारा जवाब देगी। एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि उत्तरी सीमा पर स्थिति स्थिर है लेकिन सतर्कता बनाए रखना जरूरी है।

सीमा पार 8 शिविरों में 150 आतंकवादी सक्रिय : कश्मीर में स्थिति संवेदनशील, सेना प्रमुख बोले- पाकिस्तान से मिल रहा समर्थन
नई दिल्ली। सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा कि नियंत्रण रेखा के पार अभी भी आठ से 10 आतंकवादी शिविर सक्रिय है, जिनमें 100 से 150 आतंकवादी हैं। जनरल द्विवेदी ने सेना दिवस से पहले वार्षिक संवाददाता सम्मेलन में सवालों के जवाब में कहा कि जम्मू कश्मीर के  भीतरी इलाकों में भी करीब 140 आतंकवादी सक्रिय है, लेकिन आतंकवादियों की भर्ती पिछले काफी समय से नहीं हो रही है।

उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में स्थिति नियंत्रण में, लेकिन संवेदनशील बनी हुई है। उन्होंने कहा कि सीमा पार के क्षेत्र में अभी भी आतंकवादियों के आठ से 10 शिविर सक्रिय हैं, जिनमें से छह नियंत्रण रेखा के पार और दो अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पार हैं। उन्होंने कहा कि सीमा पार के क्षेत्र में हुर्रियत पूरी तरह सक्रिय है और इन आतंकवादियों को बढ़ावा तथा समर्थन दे रहा है। इन्हें पाकिस्तान की ओर से भी समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सेना को उनकी गतिविधियों की जानकारी है और अगर किसी तरह की हरकत की जाती है तो इसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

जनरल द्विवेदी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के हिंटरलैंड में भी करीब 140 आतंकवादी सक्रिय है। उन्होंने कहा कि यह आतंकवादी पहले से ही अलग-अलग जगह पर छिपे हुए हैं और पिछले काफी समय से कोई नई भर्ती नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि सेना का ऑपरेशन सिंदूर अभी भी खत्म नहीं हुआ है और किसी भी आतंकवादी हरकत का सेना करारा जवाब देगी। एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि उत्तरी सीमा पर स्थिति स्थिर है, लेकिन सतर्कता बनाए रखना जरूरी है।

पाकिस्तान में आंतकवादियों का सेना पर हमला : गोलीबारी में 6 जवानों की मौत, संदिग्ध ठिकानों पर दागे तोप के गोले
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में आतंकवादियों के हमले में 6 सुरक्षाकर्मी मारे गए और छह अन्य घायल हो गए। यह घटना सोमवार को स्थानीय समयानुसार दोपहर लगभग 1:30 बजे हुई, जब आतंकवादियों ने कुर्रम जिले में सेना के जवानों पर गोलीबारी कर दी। सूत्रों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने जवाबी फायरिंग शुरू की, जो शाम 7:50 बजे तक जारी रही।

गोलीबारी और अंधेरे के कारण देर रात तक मारे गये सैनिकों के शवों को बरामद नहीं किया जा सका, लेकिन छह घायल कर्मियों को सुरक्षित बाहर निकाल कर नजदीकी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। सूत्रों ने बताया कि तैनात सैनिकों की सहायता के लिए फ्रंटियर क्रॉप्स दो टुकडिय़ाँ भेजी गईं और संदिग्ध आतंकवादी ठिकानों पर तोप के गोले दागे गए। शुरुआती रिपोर्टों से पता चला है कि दो आतंकवादी मारे गए हैं और दो अन्य घायल हुए हैं।  अभी तक आतंकवादियों के शव बरामद नहीं हुए हैं।

जम्मू-कश्मीर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, आतंकवादी संबंधों के आरोप में एक व्यक्ति गिरफतार, पूछताछ जारी
जम्मू। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने गुरुवार को संदिग्ध आतंकवादी गतिविधियों के संबंध में 19 वर्षीय किशोर को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से जब्त डिजिटल उपकरणों की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस प्रवक्ता ने कहा, आरोपी को आतंकवादी गतिविधियों में एक मुख्य संदिग्ध है, जो मूल रूप से रियासी जिले का निवासी है और वर्तमान में जम्मू क्षेत्र में रह रहा है।

बताया जा रहा है कि, पुलिस थाना बहू फोर्ट में भारतीय न्यास संहिता की धारा 113(3) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस मामले के बारे में पुलिस ने कहा, प्रारंभिक जांच में पता चला कि, आरोपी ऑनलाइन कट्टरपंथी विचारधारा से प्रेरित रहा था और कथित तौर पर एक आतंकवादी हमला करने की योजना बना रहा था।

इसके आगे अधिकारियों ने यह भी बताया कि, संदिग्ध मोबाइल फोन के जरिए पाकिस्तान और दूसरे विदेशी देशों के कुछ नंबरों से संपर्क में था। उन्होंने कहा कि, किशोर से जब्त डिजिटल उपकरणों की जांच और विश्लेषण व्यापक रूप से किया जा रहा है। पुलिस ने पुष्टि की कि, विस्तृत पूछताछ और व्यापक जांच जारी है।

कश्मीर में खुफिया अभियान : सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, भीषण फायरिंग जारी
जम्मू। कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के चटरू के जंगलों में बुधवार तड़के सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच भीषण गोलीबारी हुई। व्हाइट नाइट कोर ने एक्स पर एक पोस्ट में यह जानकारी दी। कोर ने कहा कि तड़के पुलिस के साथ मिलकर एक खुफिया अभियान चलाया।

अभियान में व्हाइट नाइट कोर के सतर्क सैनिकों की चटरू के सामान्य क्षेत्र में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ हुई। इस दौरान लगातार रुक-रुक कर गोलीबारी जारी थी।

पाकिस्तान में आतंकवादियों के खिलाफ सैन्य अभियान : 7 आतंकवादी ढेर, सेना को भी नुकसान
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में आतंकवादियों के खिलाफ  एक सैन्य अभियान में  छह  सैन्यकर्मी और सात आतंकवादी मारे गए हैं।  मारे गये सैन्यकर्मियों में सेना का एक कैप्टन शामिल है। पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने बुधवार को एक बयान में कहा कि सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिलने के बाद कुर्रम जिले के डोगर इलाके में एक अभियान चलाया था।

इस दौरान हुयी मुठभेड में 7 आतंकवादी मारे गये। लेकिन सेना को भी काफी नुकसान उठाना पड़ा । इलाके में अन्य आतंकवादियों की तलाश में अभियान अभी जारी है।

पाकिस्तान में पुलिस थाने पर हमले की कोशिश : जवाबी कार्रवाई में हमलावरों के साथ फायरिंग, 2 आतंकवादी ढेर
इस्लामाबाद। उत्तर पश्चिम पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में चलाये गये एक अभियान में 2 आतंकवादी मारे गये और दो अन्य घायल हो गये हैं। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। कैपिटल सिटी पुलिस अधिकारी सईद ने एक बयान में कहा कि यह घटना खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के पेशावर जिले के खेल इलाके में हुई, जहां आतंकवादियों ने पुलिस थाने पर हमला करने की कोशिश की।

उन्होंने कहा कि पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की और हमलावरों के साथ घंटों तक भारी फायरिंग होती रही। संदिग्धों का पीछा करने के लिए इलाके में अतिरिक्त बल भेजा गया है।

पाकिस्तान में सुरक्षाबलों का खुफिया अभियान : मुठभेड में 14 आतंकवादी ढेर, आतंकवादियों के ठिकाने ध्वस्त
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के दक्षिण पश्चिम बलूचिस्तान प्रांत में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 14 आतंकवादी मारे गए और 20 अन्य घायल हो गये। सुरक्षा सूत्रों ने यह जानकारी दी है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने तुरबत जिले में आंतकवादियों के छिपे होने की खुफिया सूचना मिलने के बाद एक अभियान चलाया।

सुरक्षा बलों के इलाके की घेराबंदी करने के बाद वहां छिपे आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षा बलों ने भी जबावी कार्रवाई की, जिसमें 14 आतंकवादी मारे गए और 20 अन्य घायल हो गए। इस दौरान आतंकवादियों के ठिकाने को ध्वस्त कर दिया गया। सूत्रों ने बताया कि क्षेत्र में बचे हुए आतंकवादियों के लिये भी जोरदार अभियान चलाया जा रहा है।

पाकिस्तान में पुलिस चौकी पर आतंकी हमला : भारी हथियारों से की गोलीबारी, 2 आतंकवादी ढेर
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में तड़के एक पुलिस चौकी पर आतंकवादियों के हमले में एक पुलिसकर्मी और 2 आतंकवादी मारे गए तथा 4 पुलिस अधिकारी घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह घटना स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 2:30 बजे प्रांत के बन्नू जिले में हुयी, जहाँ आतंकवादियों ने अचानक पुलिस चौकी पर मध्यम और भारी हथियारों से गोलीबारी कर दी ।

सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने तुरंत  जवाबी कार्रवाई की और लगभग 30 मिनट तक गोलीबारी जारी रही । इसके बाद तलाशी अभियान के दौरान पुलिस ने गोलीबारी में मारे गए 2 अज्ञात आतंकवादियों के शव बरामद किये। हमले के दौरान आतंकवादियों के एक अन्य समूह ने उसी पुलिस थाना क्षेत्र में एक पुलिस गश्ती दल पर घात लगाकर हमला किया। फिलहाल  इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। अभी तक किसी भी आतंकवादी समूह ने इन हमलों की जिम्मेदारी नहीं ली है।

तीन से पांच आतंकियों की थी सूचना, कुलगाम मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में शनिवार को दो आतंकवादी मारे गए। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक तीन से पांच आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना के आधार पर पुलिस, सीआरपीएफ और सेना की संयुक्त टीमों ने शुक्रवार की शाम अखल खुलसन वन क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू किया था। सुरक्षा बलों ने वहां छिपे हुए आतंकवादियों पर निशाना साधा जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।  एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में अब तक दो आतंकवादी मारे गए हैं। मारे गए आतंकवादियों की अभी पहचान नहीं की जा सकी है।

इस सप्ताह तीसरी मुठभेड़
जम्मू-कश्मीर में इस हफ्ते की यह तीसरी मुठभेड़ है। इससे पहले 28 जुलाई को सुरक्षाबलों ने आॅपरेशन महादेव के तहत लिडवास के जंगलों में पहलगाम हमले में शामिल 3 आतंकियों को मारा था। 31 जुलाई को पुंछ में दो और आतंकी घुसपैठ के दौरान मारे गए थे।

14 आतंकियों में से 7 मारे गए
सुरक्षाबलों ने जिन 14 आतंकियों की लिस्ट जारी की थी, उनमें से अब तक 7 मारे जा चुके हैं। हारिस नजीर को छोड़कर बाकी के 6 आतंकी मई में शोपियां और पुलवामा में एनकाउंटर के दौरान मारे गए थे। शोपियां में 13 मई को ढेर किए गए आतंकियों के नाम शाहिद कुट्टे, अदनान शाफी, अहसान उल हक शेख थे। 15 मई को पुलवामा एनकाउंटर में आमिर नजीर वानी, यावर अहमद भट और आसिफ अहमद शेख मारा गया था।

लश्कर-ए-तैयबा के खिलाफ पीओके में विद्रोह : कमांडर रिजवान हनीफ को भगाया, आतंकियों को अल्टीमेटम
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर यानि पीओके में लश्कर-ए-तैयबा के खिलाफ विद्रोह हो गया है। रिपोर्ट के मुताबिक पीओके के कूइयां गांव में आतंकवादियों के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है और बच्चों को आतंकी बनाने की कोशिश करने वाले कई आतंकियों को लोगों ने जूते मारकर भगा दिया।

स्थानीय लोगों ने लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े आतंकवादी कमांडर रिजवान हनीफ की जमकर पिटाई की है और उसे अपनी जान बचाकर वहां से भागने को मजबूर होना पड़ा है। रिजवान हनीफ, लश्कर का कुख्यात आतंकवादी है और उसका काम स्थानीय लोगों को आतंकवादियों के ट्रेनिंग सेंटर में ब्रेन वॉश कर लाना था। आपको बता दें कि रिजवान हनीफ जम्मू-कश्मीर यूनाइटेड मुजाहिदीन का कमांडर है, जो लश्कर-ए-तैयबा की एक सहयोगी शाखा के रूप में कार्य करता है। सूत्रों के मुताबिक वह पीओके में युवाओं की भर्ती, हथियारों की तस्करी और भारत विरोधी गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाता है। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक हनीफ जब अपने हथियारबंद साथियों के साथ गांव में आया, तो पहले तो ग्रामीणों ने उससे सवाल-जवाब किए और फिर उनकी पिटाई शुरू कर दी गई।

पीओके में बुनियादी जरूरतों को लेकर प्रदर्शन
रिपोर्ट के मुताबिक लश्कर के आतंकी युवाओं को कट्टरपंथ के रास्ते पर ले जाने की कोशिश कर रहे थे, जिसको लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने उसका घेराव किया और तीखी बहस के बाद उसे गांव छोड़ने पर मजबूर कर दिया। पीओके के एक नेता ने वीडियो जारी कर कहा है कि हनीफ को लोगों ने जूते से पीटकर भगा दिया। उन्होंने खुलासा किया है कि गांव के बुजुर्गों और युवाओं ने अब एक सार्वजनिक जिरगा (पंचायत) बुलाने की योजना बनाई है, जिसमें आतंकियों को समर्थन देने वालों की निंदा की जाएगी और गांव में किसी भी प्रकार की आतंकी गतिविधि पर सामूहिक प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया जाएगा। पीओके में लश्कर-ए-तैयबा के खिलाफ लोगों के गुस्सा फूटने का मतलब है कि उन्हें आतंक की तरफ जाने पर अंजाम की आशंका सता रही है। भारत ने अब साफ कर दिया है कि चाहे वो पीओके हो या पाकिस्तान, आतंकियों के ठिकाने पर पूरे पाकिस्तान में कहीं भी सुरक्षित नहीं है। भारत ने पाकिस्तानी पंजाब के मुरीदके और बहावलपुर में हमले कर साफ कर दिया है कि आतंकवादी अब पूरे पाकिस्तान में कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं। ये कोई इकलौती घटना नहीं है। हाल के महीनों में पीओके के अन्य हिस्सों में भी आतंकी गतिविधियों के खिलाफ लोगों ने अपनी आवाजें उठानी शुरू कर दी हैं। इन इलाकों में अब सरकार से शिक्षा, बिजली और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं की मांग की जाने लगी है और लोगों ने बुनियादी जरूरतों को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया है।