thief arrested - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

25 मकानों में चोरी करने वाला चोर गिरफ्तार, 250 कैमरों के फुटेज खंगाल कर पकड़ा
जयपुर। करधनी थाना पुलिस ने कई थाना इलाकों में पिछले दो साल में 25 से ज्यादा चोरी करने वाले चोर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है। डीसीपी वेस्ट अमित कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अशोक नायक उर्फ बाबू श्रीगंगानगर के विजय नगर का रहने वाला है और गोकुलपुरा में रहकर चोरियां कर रहा था। आरोपित को पकड़ने के लिए करधनी थाने की स्पेशल टीम के चार जवानों ने 250 से ज्यादा कैमरों के फुटेज का एनालिसिस कर रूट-मैप तैयार किया और लोगों से पूछताछ कर पहचान करने के बाद पकड़ा है। अब आरोपी से चोरी किए गए माल को छिपाने और बेचने के संबंध में पूछताछ की जा रही है। आरोपी पिछले दो साल से 25 से ज्यादा घरों में वारदात कर चुका है। इसने खुद को आस-पास के लोगों को पेंटर का काम करना बता रखा था।

ऐसे की कार्रवाई
डीसीपी कुमार ने बताया कि करधनी इलाके में पिछले कई दिनों से चोरी की वारदाते बढ़ रही थी। ऐसे में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने हर वारदात स्थल के आस-पास लगे कैमरों से फुटेज इकट्ठे किए और एनालिसिस किया तो ज्यादातर जगह पर एक ही चोर की पहचान हो सकी। इसके बाद करीब 250 कैमरों के फुटेज खंगालकर रूट मैप तैयार किया गया। टीम रूट मैप से गोकुलपुरा पहुंची और आरोपी को पकड़कर लिया।

यू करता था वारदात
आरोपी बाइक पर सवार होकर दिन में गलियों में सूने मकानों की रैकी करता था। उसके बाद रात के समय अकेला जाकर वारदात कर देता। वारदात के समय मुंह पर कपड़ा बांधकर रखता है। वारदात के बाद ये कई जगह मुख्य मार्ग को छोड़कर खाली प्लॉट से दीवर फांदकर भागता है। इस कारण सीसीटीवी से रूट मैप जुटाने में भी परेशानी का सामना करना पड़ा।

शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, आरोपी के कब्जे से स्कूटी बरामद
जयपुर। बजाज नगर थाना पुलिस ने शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की स्कूटी बरामद की है। गिरफ्तार आरोपित आनंद सुमन शिव कॉलोनी अंता बांरा का रहने वाला है। पुलिस उपायुक्त पूर्व कावेन्द्र सिंह सागर ने बताया कि टीम ने सीसीटीवी कैमरों और आवारागर्दी घूमने वाले बदमाशों के फुटेज के आधार पर जांच की। टीम ने चालानशुदा अपराधियों से पूछताछ की गई।

इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि इंदिरा नगर जयपुरिया स्कूल के पास एक संदिग्ध युवक स्कूटी के साथ खड़ा है। टीम ने उससे पूछताछ की तो उसने अपना नाम आनन्द सुमन बताया। इसके बाद युवके पास मिली एक्टिवा स्कूटी के नम्बर राजकॉप पर चैक किए तो वह चोरी की निकली।

दिनदहाड़े घरों में चोरी करने वाली महिला गिरफ्तार
बीकानेर। छतरगढ़ थाना पुलिस ने क्षेत्र के घरों में चोरी करने के आरोप में गांव लाखूसर निवासी 40 वर्षीय महिला सुमन उपाध्याय पत्नी सुनील को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी महिला सुमन ने 4 अक्टूबर को छतरगढ़ निवासी रमेश जाट व कन्हैयालाल जाट के यहां चोरी की थी। थानाधिकारी जयकुमार ने बताया कि आरोपी महिला के कब्जे से चोरी हुआ सामान बरामद किया गया है। इस सामान में दो संदूक, एक बैग, तीन चांदी की पायल, 12 नग कंठी, गले की मूर्ति, अंगूठी, चूड़ियां, चेन, चांदी के कड़े, टोपस पिन, 3870 रुपये नकद तथा दो कपड़ों से भरी अटैचियां शामिल है।

विशेष अभियान: लूट व चोर गैंग के 11 बदमाश गिरफ्तार
जयपुर। कमिश्नरेट के नॉर्थ जिले की डीएसटी टीम, भट्टा बस्ती व नाहरगढ़ थाना ने विशेष अभियान चलाकर 11 बदमाशों को गिरफ्तार किया। गिरोह ने पूछताछ में शहर में 20 से ज्यादा वारदात करना कबूल किया है। भट्टा बस्ती पुलिस की पकड़ में आए स्नैचर सोहेल खान जुरहरी का चौक, जुबेर पिंडरी जयसिंहपुरा खोर, आमीर मीठी कोठी, नकबजन सलमान मौलाना रामगंज व मोहम्मद ईशान सूरजपोल बाजार के रहने वाले हैं। यह दिनभर शहर में बाइक पर रैकी करते हैं और मौका मिलते ही वारदात करते हैं। सोहेल गिरोह का सरगना है। इसके खिलाफ आठ प्रकरण दर्ज हैं, यह जेल से बाहर आते ही नई गैंग तैयार कर लेता है।

पुलिस उपायुक्त (उत्तर) परिस देशमुख ने बताया कि आरोपियों ने भट्टा बस्ती, गांधी नगर, जयसिंहपुराखोर व शास्त्री नगर में आधा दर्जन से ज्यादा वारदातें की हैं। पुलिस ने इनसे चेन, चांदी के बर्तन व आभूषण बरामद किए। नाहरगढ़ में पकड़े गए आरोपी रसीद मेरठ यूपी, सरफराज नाई की थड़ी व इलियास शाह आकोला महाराष्ट्र व रईस जयसिंहपुराखोर के रहने वाले हैं। इलियास लंबे समय से जयपुर में रहता हैं, जो कई बार जेल जा चुका। आरोपी कबाड़ी का सामान खरीदने के बहाने कॉलोनियों में घूमकर रैकी करके रात को चोरियां करते हैं।  इसके साथ ही टीमों ने अवैध हथियार के साथ भी एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी जहीर खान मानबाग का रहने वाला है। टीम ने इससे एक देशी कट्टा व तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

वाहन चोर गिरफ्तार, 3 बाइक की बरामद
जयपुर। सिंधी कैम्प थाना पुलिस ने वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी के 3 वाहन बरामद किए है। गिरफ्तार आरोपी मनोज है। एसीपी सदर अली ने बताया कि परिवादी दिनेश कुमार सैनी ने रिपोर्ट दी कि 28 अगस्त को उसकी बाइक मकान के सामने से चोरी हो गई थी। सीआई गुंजन सोनी की टीम को सूचना मिली कि आरोपी डी-सर्किल के पास है। टीम ने दबिश देकर आरोपी मनोज कुमार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी स्मैक और शराब का नशा करने का आदी है और नशे के लिए ही वाहन चोरी करता है।

स्कूटी चोरी करने वाला शातिर वाहन चोर गिरफ्तार
जयपुर। गलता गेट थाना पुलिस ने स्कूटी चोरी करने वाले शातिर वाहन चोर विशाल डंडोरिया को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा चोरी की स्कूटियां खरीदने वाले सागर को भी गिरफ्तार किया है। आरोपियों से चोरी के 9 वाहन बरामद किये है। वाहन चोर विशाल डंडोरिया शहर में करीब एक दर्जन वाहन चोरी की वारदात कर चुका है। पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर परिस देशमुख ने बताया कि पुलिस थाना गलतागेट पर परिवादी अरुण शर्मा ने स्कूटी चोरी की रिपोर्ट दी थी। रिपोर्ट पर पुलिस ने जांच कर विशाल डंडोरिया और चोरी का माल खरीदने वाल मुल्जिम सागर को गिरफ्तार किया है।

वारदात करने का तरीका
विशाल डंडोरिया लाला से अनुसंधान में सामने आया है कि वह कालोनियों में जाता तथा वहां सूने वाहनो की रैकी करता था तथा रैकी कर के जो वाहन पुराने है तथा जिनका लोक खराब रहता था, उस वाहन में अपनी स्वंय की चाबी लगाकर स्टार्ट कर के लेकर आ जाता था तथा चोरीशुदा वाहन को अपने दोस्त सागर को वैचान कर देता था। मुल्जिम विशाल से अनुसंधान में सामने आया कि आरेपी द्वारा पूर्व में पुलिस थाना रामगंज में तीन चोरी की वारदात तथा पुलिस थाना ब्रहम्पुरी क्षेत्र में दो चोरी की वारदात तथा पुलिस थाना कोतवाली में एक चोरी की वारदात की है।

अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का खुलासा, 3 गिरफ्तार
लाडनूं। पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का खुलासा करते हुए 3 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी कर के लाए गए 32 दोपहिया वाहन भी बरामद किए हैं। बरामद दुपहिया वाहन महंगे मॉडल के है, जिनकी बाजार कीमत लगभग 40 लाख रुपए बताई जा रही है। आरोपी राजस्थान के अन्य जिलों के अलावा गुजरात से वाहन चुराकर यहांलाकर उन्हें खुलवा कर उनके पार्टर्स अलग-अलग खोल करके अलग-अलग कर के स्थानीय कबाड़ी मार्केट में बेच देते थे। मामले में सीआई कमांडो को जानकारी मिली थी कि लाडनूं में दुपहिया वाहन मैकेनिक वाहनों में पार्ट्स बदलने का काम करते है, जो चोरी के वाहनों से निकाले जाते हैं।

इसके बाद पता लगाया तो कई मैकेनिकों द्वारा ऐसा किया जाना मिला। पुलिस टीम ने बाइक मैकेनिक की दुकानों और कबाडियों को चिह्नित कर उनके पास आने वाले संदिग्ध लोगों की देखरेख रखनी शुरू की। वाहन चोर गिरोह के गुर्गे आपस में बातचीत करते समय में कोड भाषा का प्रयोग करते थे। गिरफ्तार वाहन चोर गिरोह के गुर्गो में अरशद, समीर तथा मोहम्मद नईम हैं।

चारों ने चोरी के रुपयों से बनाया मकान और खरीदी कार
जयपुर। करणी विहार थाना पुलिस ने 100 घरों में चोरी करने वाले गिरोह के 5 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। इन्होंने अभी तक 20 वारदात करना स्वीकार किया है। गिरोह के सदस्य किशनलाल ने स्वीकार किया कि उन्होंने चोरी के रुपयों से घर और दो कारें भी खरीदी है। ये बदमाश बलात्कार, पोक्सो एक्ट और स्टैंडिंग वारंटों में वांछित चल रहे हैं। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) ऋचा तोमर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में किशनलाल, कमलेश बैरवा, बागरिया, भागचंद बागरिया और रईस है। तोमर ने बताया कि परिवादी नरेश असोपा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि गत वह परिवार के साथ गोविंददेव मंदिर गया था, जब वापस लौटे, तो घर के ताले टूटे मिले। अंदर देखा, तो घर का सामान बिखरा हुआ था। चोर यहां से सोने व चांदी के जेवर और 2.40 लाख रुपए नकद व एटीएम कार्ड चोरी कर ले गए थे।

ऐसे करते थे वारदात
गिरफ्तार अभियुक्त किशनलाल बैरवा थाना करणी विहार का हिस्ट्रीशीटर है। इसने नकबजनी के रुपयों से नया मकान बनवाया और दो कारें खरीदी थी। यह तीन-चार साल पहले गिरधारीपुरा कच्ची बस्ती स्थित अपने मकान को बेचकर गांव चला गया था। इसने वहीं पर अपने बेटे कमलेश और रईस, भागचंद और बागरिया के साथ मिलकर एक गिरोह बना लिया और नकबजनी करने लगे। यह लोग कार से जयपुर आते थे। एक सदस्य बाइक से रैकी करता था जहां भी इनको घर के बाहर ताला लटका दिखता यह लोग दीवार कूदकर अंदर जाते और चोरी करते थे। चोरी के जेवरात को यह लोग गांव लेकर जाते और वहां बेच देते थे।

शहर में मोबाइल लुटेरों पर शिकंजा
जयपुर। शहर में मोबाइल लुटेरों पर शिकंजा कसा है। जयपुर कमिश्नरेट की शिप्रापथ थाना पुलिस ने 2 शातिर चोरों को गिरफ्तार कर 13 मोबाइल, दो चोरों से 21 मोबाइल व चोरी की स्कूटी और वाहन जवाहर नगर थाना पुलिस ने एक चोर से 5 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

पहली कार्रवाई
जवाहर नगर थाना पुलिस ने मोबाइल चोर चेतन प्रकाश को गिरफ्तार कर इसके कब्जे से पांच मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस उपायुक्त (पूर्व) प्रहलाद कृष्णिया ने बताया कि परिवादी सुरेश मीना ने रिपोर्ट दी है कि सेक्टर-चार पावर हाउस के पास ठेकेदार के साथ बिजली विभाग का काम कर रहा था। मोबाइल गाड़ी में रखा था। इसी दौरान किसी ने मोबाइल चोरी कर लिया। रिपोर्ट पर पुलिस ने जांच कर आरोपी चेतन प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया।

दूसरी कार्रवाई
अस्पताल थाना पुलिस ने दो आरोपी सत्यम और जीतू है। इनके पास से एक स्कूटी और 21 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस उपायुक्त प्रहलाद कृष्णिया ने बताया कि परिवादी सुधांशु गोयल ने रिपोर्ट दी थी कि 26 मई 2022 की रात में उसकी स्कूटी घर के बाहर से चोरी हो गई थी। पुलिस ने जांच कर सत्यम और जीतू को गिरफ्तार कर लिया।

तीसरी कार्रवाई
शिप्रापथ थाना पुलिस ने झारखंड के दो शातिर मोबाइल चोर जगदीश महतो और दीपक महतो को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से सात लाख रुपए कीमत के 13 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। थानाप्रभारी महावीर सिंह राठौड़ ने बताया कि सात जून को परिवादी श्रवण अग्रवाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह वीटी रोड से गया था। रास्ते में किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन चोरी कर लिया। पुलिस टीम ने जांच कर आरोपी जगदीश और दीपक को पकड़ लिया। ये आरोपी झारखंड से नाबालिग बच्चों को लेकर आते थे और यहां भीड़-भाड़ वाले इलाकों में मोबाइल चोरी करवाते थे और इन मोबाइल को नेपाल, बांग्लादेश और झारखंड में बेचते थे। फिर इन मोबाइल से साइबर ठगी होती थी।

वाहन चोर और खरीदार गिरफ्तार
जयपुर। कमिश्नरेट की सीएसटी टीम ने शातिर वाहन चोर और चोरी के वाहन खरीदने वाले को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से एक बाइक बरामद की गई है। पुलिस ने बताया कि जगतपुरा रामनगरिया स्थित आनंद विहार रेलवे कॉलोनी निवासी केदार राव ने रिपोर्ट दी कि वह 12 सितंबर की शाम को डब्ल्यूटीपी के पीछे खाली प्लॉट में बाइक खड़ी की थी, जब वापस आकर देखी तो वह गायब मिली।

रिपोर्ट पर टीम ने जांच कर वाहन चोर मनमोहन उर्फ मोनू (20) और खरीदार रोहिताश (19) निवासी छरडा नांगल राजावतान दौसा को गिरफ्तार कर लिया। मनमोहन ने कबूल किया कि वह दोस्त अजहर, योगेश, दिनेश कुमावत के साथ बाइक, मोबाइल व कार चोरी करता था। चोरी की बाइक को उसने अपने गांव के रोहिताश मीणा को 3500 रुपए में बेचा था।

आरोपी वेश बदलकर दिन में करता था चोरी, गिरफ्तार
जयपुर। झोटवाड़ा थाना पुलिस ने ऐसे चोर को गिरफ्तार किया है, जो दिन में वेश बदलकर चोरी करता था। इसके कब्जे से चोरी के जेवर बरामद किए गए हैं। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) ऋचा तोमर ने बताया कि बीती एक जून को पीड़िता रेखा निवासी लक्ष्मी नगर द्वितीय झोटवाड़ा ने रिपोर्ट दी थी कि बीती 31 मई को उसके घर में चोरी हो गई थी। उस दिन मां-बेटी अपने बेटे के ऑपरेशन के लिए हॉस्पिटल गए थे। पीछे से चोर मकान का ताला तोड़कर चोरी कर ले गए।

इस रिपोर्ट पर घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी गोविन्द राव त्रिवेणी नगर करधनी का रहने वाला है। वह आरसीसी के सरिए बांधने का काम करता है, लेकिन वारदात के समय नशा कर तोलिए से अपना मुंह ढांककर निकल जाता और ताला लगे बंद मकान की रैकी कर चोरी करता था।

बाइक सहित 3 वाहन चोरों को किया गिरफ्तार
कामां। भरतपुर की साइबर अपराध तकनीकी यूनिट की टीम ने कामां थाना क्षेत्र में स्थानीय पुलिस के सहयोग से चोरी की 3 बाइक सहित 3 वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है। चार बाइक धारा 102 सीआरपीसी के तहत जप्त की गई है।

एसपी श्याम सिंह ने बताया कि जिले में चोरी के वाहन एवं वाहन चोरों की धरपकड़ के लिए डोर टू डोर वाहन चेकिंग एवं वाहन सत्यापन अभियान चलाया है। इस अभियान के तहत साइबर अपराध यूनिट तथा कामा थाना पुलिस द्वारा नाकाबंदी में वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की तीन बाइक के साथ तीन वाहन चोरों को पकड़ा गया। साथ ही लावारिस हालत में मिलने पर चार बइाक जप्त की गई।