Priyanka Gandhi - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

राहुल-प्रियंका का पुड्डुचेरी दौरा आज : तीन चुनावी रैलियों को करेंगे संबोधित, केंद्र के बयान पर कांग्रेस का हमला
चेन्नई। केंद्र शासित प्रदेश पुड्डुचेरी में चुनाव प्रचार के अंतिम चरण में पहुंचने के साथ ही लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और सांसद प्रियंका गांधी सोमवार को यहां पहुंचे। इसके बाद दोनों नेता नौ अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनावों के प्रचार के लिए पुड्डुचेरी रवाना हो गये। हवाई अड्डे पर तमिलनाडु प्रदेश कांग्रेस समिति (टीएनसीसी) के वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद दोनों नेता कांग्रेस के नेतृत्व वाले 'इंडिया' गठबंधन के उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार करने के लिए विमान से पुड्डुचेरी के लिए रवाना हुए।

इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भी केरल से चेन्नई पहुंचने की संभावना है। यहां से वह सत्तारूढ़ अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम (अन्ना द्रमुक) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवारों के लिए वोट मांगने पुड्डुचेरी जायेंगे। गौरतलब है कि राजग पुड्डुचेरी में सत्ता बरकरार रखते हुए लगातार दूसरी बार जीत दर्ज करने की कोशिश में है। शीर्ष नेताओं के पुड्डुचेरी दौरे को देखते हुए चुनावी सरगर्मी तेज हो गयी है, क्योंकि केंद्र शासित प्रदेश में प्रचार समाप्त होने में केवल एक दिन बचा है। चुनावी राज्य तमिलनाडु और पुड्डुचेरी में राष्ट्रीय स्तर के बड़े नेताओं के आगमन के मद्देनजर हवाई अड्डे पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अमित शाह के अपराह्न करीब 3:00 बजे कोच्चि से यहां पहुंचने की उम्मीद है। यहां से हेलीकॉप्टर से वे पुड्डुचेरी के लिए उड़ान भरेंगे। शाह पुड्डुचेरी से वापस चेन्नई लौटेंगे। उनके दिल्ली लौटने से पहले तमिलनाडु के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेताओं के साथ चुनावी रणनीतियों पर चर्चा करने की संभावना है।

असम विधानसभा चुनाव : प्रियंका गांधी का राज्य सरकार पर निशाना, बिस्वा सरकार की नीतियों और कार्यशैली पर उठाए सवाल, संस्कृति और जनता की ताकत को बचाना कांग्रेस की लड़ाई
गुवाहाटी। कांग्रेस महासचिव और लोकसभा सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को असम विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रचार अभियान की शुरुआत करते हुए राज्य की सत्तारूढ सरकार की नीतियों और कार्यशैली पर सवाल उठाये। नजीरा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी वाड्रा ने राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा की नीतियों और कार्यशैली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की लड़ाई असम की संस्कृति, अभिव्यक्ति और जनता की ताकत को बचाने की है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ देने के नाम पर लोगों, खासकर महिलाओं, को डराया और दबाव में रखा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि महिलाओं को आर्थिक सहायता देने की बात की जाती है लेकिन साथ ही यह भी कहा जाता है कि अगर वे राज्य सरकार की रैलियों में नहीं जाएंगी तो उन्हें पैसे नहीं मिलेंगे। उन्होंने सवाल किया, "महिलाएं अपना काम करें या सरकार की रैली में बैठें?" कांग्रेस महासचिव ने जोर देते हुए कहा कि सरकारी योजनाओं का पैसा जनता का है, न कि किसी पार्टी का। उन्होंने कहा कि सरकार का काम लोगों के हित और उनके बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए होना चाहिए, न कि डर और दबाव के जरिए शासन चलाना। गौरतलब है कि, असम विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी अपनी खोई हुई पुरानी जमीन तलाशने में जुटी है। प्रियंका गांधी वाड्रा की आज राज्य में नजीरा, तिन खोंग और खोवांग विधानसभा में चुनावी सभाएं आयोजित की गयी हैं।

ट्रांसजेंडर विधेयक के खिलाफ ट्रांसजेंडर अधिकार कार्यकर्ताओं ने की राहुल गांधी से मुलाकात: समुदायों से जुड़े लोगों, की कानूनी पहचान और संरक्षण खतरे में पड़ने का लगाया आरोप
नई दिल्ली। देशभर से ट्रांसजेंडर अधिकार कार्यकर्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को संसद में नेता विपक्ष लोकसभा राहुल गांधी से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान प्रियंका गांधी समेत पार्टी के वरिष्ठ सांसद और नेता भी मौजूद रहे।

प्रतिनिधिमंडल ने सरकार के प्रस्तावित ट्रांसजेंडर पर्सन्स बिल का विरोध करते हुए कहा कि यह विधेयक उनकी आत्म-पहचान के अधिकार को कमजोर करता है, जिसे उच्चतम न्यायालय ने मान्यता दी है। उनका कहना था कि इस बिल के लागू होने से लाखों ट्रांसजेंडर खासकर पारंपरिक समुदायों से जुड़े लोगों, की कानूनी पहचान और संरक्षण खतरे में पड़ सकते हैं। कार्यकर्ताओं ने बिल के कुछ प्रावधानों को अमानवीय और दंडात्मक बताते हुए अनिवार्य मेडिकल जांच, पर्याप्त सुरक्षा उपायों के बिना दंडात्मक प्रावधानों और मौजूदा अधिकारों में कटौती पर भी चिंता जताई।

राहुल गांधी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि कांग्रेस पार्टी ट्रांसजेंडर समुदाय के अधिकारों और गरिमा के साथ खड़ी है और इस विधेयक का संसद में विरोध करेगी। राहुल गांधी ने इसे खुला हमला करार देते हुए कहा कि केंद्र सरकार का ट्रांसजेंडर व्यक्ति (संशोधन) विधेयक ट्रांसजेंडर लोगों के संवैधानिक अधिकारों और पहचान पर एक खुला हमला है। उन्होंने कहा ट्रांसजेंडर लोगों से अपनी पहचान स्वयं निर्धारित करने का अधिकार छीनता है, जो उच्चतम न्यायालय के फैसले का उल्लंघन है। यह देशभर के विभिन्न समुदायों की सांस्कृतिक पहचान को खत्म करता है और ट्रांसजेंडर लोगों को मेडिकल बोर्ड के समक्ष अमानवीय जांच के लिए मजबूर करता है।

प्रियंका गांधी ने दी कांशी राम की जयंती पर श्रद्धांजलि, सामाजिक न्याय के महारथी और दलितों एवं अन्य हाशिए पर पड़े समुदायों की सशक्त आवाज के रूप में किया याद
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने रविवार को बहुजन आंदोलन के नेता कांशी राम को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें सामाजिक न्याय के महारथी और दलितों एवं अन्य हाशिए पर पड़े समुदायों की सशक्त आवाज के रूप में याद किया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में सुश्री गांधी ने कहा कि कांशी राम के जीवन और विचारों ने समानता और न्याय के संवैधानिक सिद्धांतों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

उन्होंने लिखा, सामाजिक न्याय की विचारधारा के महापुरुष और दलितों, हाशिए पर पड़े लोगों और शोषितों की सशक्त आवाज श्री कांशी राम जी की जयंती पर हार्दिक श्रद्धांजलि। अपने विचारों और आंदोलनों के माध्यम से उन्होंने समानता एवं न्याय के संवैधानिक सिद्धांतों को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। उनके विचार हम सभी को सदा प्रेरित करते रहेंगे।

कांशी राम का जन्म 1934 में पंजाब में हुआ था। स्वतंत्रता के बाद के भारत में दलित आंदोलन के सबसे प्रभावशाली नेताओं में से एक थे। उन्होंने बहुजन समाज पार्टी की स्थापना की और हाशिए पर पड़े समुदायों को संगठित करने का काम किया, साथ ही ऐतिहासिक रूप से वंचित समूहों के लिए राजनीतिक प्रतिनिधित्व एवं सामाजिक सशक्तिकरण की वकालत की।

उन्होंने पिछड़े एवं अल्पसंख्यक समुदाय कर्मचारी संघ (बीएएमसीईएफ) और बाद में दलित शोषित समाज संघर्ष समिति (डीएस-4) जैसे संगठनों की भी स्थापना की, जिसने दलितों, पिछड़े वर्गों और अल्पसंख्यकों के बीच एक व्यापक सामाजिक-राजनीतिक आंदोलन की नींव रखी।

कांशी राम के प्रयासों ने उत्तर भारत में दलित राजनीति को महत्वपूर्ण रूप से प्रभावित किया और मायावती जैसी नेताओं के लिए मार्ग प्रशस्त किया, जो बाद में उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री बनीं। सामाजिक न्याय एवं राजनीतिक सशक्तिकरण में उनके योगदान को याद करने के लिए पूरे देश में उनके समर्थकों और राजनीतिक नेताओं द्वारा उनकी जयंती मनाई जाती है।

केरल में कांग्रेस का मुख्यमंत्री कौन? केरल में कांग्रेस को सत्ता में वापसी की उम्मीद, सीएम उम्मीदवारी की रेस में थरूर भी
नई दिल्ली। केरल में बरसों से एक परंपरा चली आ रही थी, जिसे मुख्यमंत्री पी. विजयन ने पांच साल पहले तोड़ दी थी। केरल में, असल में, हर पांचवें साल सत्ता बदल जाती थी, लेकिन पी. विजयन के नेतृत्व वाले एलडीएफ गठबंधन ने 2021 में सत्ता में वापसी कर ली - लेफ्ट के लगातार 10 साल के शासन के बाद कांग्रेस और बीजेपी बदलाव की उम्मीद लगाए हुए हैं।

कांग्रेस को केरल की सत्ता पर कब्जा दिलाने के लिए राहुल गांधी ने भी पिछले चुनाव में खूब मेहनत की थी। तब राहुल गांधी केरलम के ही वायनाड से सांसद हुआ करते थे। 2019 के चुनाव में अमेठी की हार के बाद वायनाड ही संबल बना था और राहुल गांधी संसद पहुंचे थे। वायनाड ने तो 2024 में भी राहुल गांधी को संसद भेजा था, लेकिन उन्होंने रायबरेली सीट अपने पास रखी, और वायनाड अपनी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा के हवाले कर दिया। प्रियंका गांधी उपचुनाव जीतकर वायनाड की सांसद बनी हैं, लेकिन, प्रियंका गांधी को केरलम के बजाय असम विधानसभा चुनाव का प्रभारी बनाया गया है। ऐसे में जबकि कांग्रेस केरल विधानसभा चुनाव में बड़ा मौका देख रही है, मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में भी होड़ मची हुई है - और कई कांग्रेस नेता तो अभी से इलाके में एक्टिव बताए जा रहे हैं।

कौन बनेगा कांग्रेस का मुख्यमंत्री चेहरा?

कुछ दिन पहले कांग्रेस ने केरल में एक सर्वे कराया था। सर्वे में मुख्य तौर पर 12 सवाल पूछे गए थे। सर्वे में लोगों से उनके पसंदीदा मुख्यमंत्री के बारे में भी पूछा गया था। मौजूदा सरकार की कमियों को लेकर भी सवाल पूछे गए थे। हर विधानसभा सीट के लिए सर्वे में शामिल लोगों से 6 संभावित उम्मीदवारों का आकलन करने को कहा गया था, जिनमें कुछ उम्मीदवार ऐसे भी थे जो इलाके से बाहर के थे। रिपोर्ट के मुताबिक, चुनाव रणनीतिकार सुनील कनुगोलू की तरफ से कराए गए सर्वे में मुख्यमंत्री पद के लिए कई चेहरे सामने आए हैं, जिनमें वीडी सतीशन प्रमुख दावेदार बनकर उभरे हैं. वीडी सतीशन फिलहाल केरलम विधानसभा में विपक्ष के नेता हैं।  सर्वे नतीजों के आधार पर ही कांग्रेस के चुनाव जीतने की स्थिति में मुख्यमंत्री कैंडिडेट फाइनल हो पाएगा?

वीडी सतीशन: केरलम में कांग्रेस की तरफ से मुख्यमंत्री पद के प्रमुख दावेदार के रूप में वीडी सतीशन उभरे हैं। 2021 में कांग्रेस ने वीडी सतीशन को विधानसभा में विपक्ष का नेता बनाया था। वीडी सतीशन पांचवीं बार विधायक बने हैं। पेशे से वकील वीडी सतीशन पहली बार 2001 में विधानसभा चुनाव जीते थे, जब वो केरल हाई कोर्ट में प्रैक्टिस करते थे। कई और भी सर्वे कराए गए हैं, जिनमें उनका नाम सबसे ऊपर पाया गया है।

केसी वेणुगोपाल: कांग्रेस की तरफ से मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में एक बड़ा नाम केसी वेणुगोपाल है। केसी वेणुगोपाल फिलहाल कांग्रेस महासचिव संगठन हैं, और अलाप्पुझा लोकसभा सीट से सांसद हैं। अब केसी वेणुगोपाल को अलाप्पुझा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ाए जाने की भी चर्चा हो रही है।

रमेश चेन्निथला: सर्वे में वीडी सतीशन के बाद मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में रमेश चेन्निथला का नाम आया है। रमेश चेन्निथला कांग्रेस के सबसे सीनियर नेताओं में शुमार हैं। 2016 में वह केरलम विधानसभा में विपक्ष के नेता चुने गए थे - और 2019 का आम चुनाव उनके लिए सबसे बड़ी चुनौती थी, जब अमेठी के साथ साथ वायनाड से राहुल गांधी भी चुनाव मैदान में थे।

शशि थरूर: कांग्रेस नेतृत्व से गहरे मतभेद के बावजूद शशि थरूर भी मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में शामिल किए जा सकते हैं। शशि थरूर की अंतर्राष्ट्रीय पहचान भी है, और राष्ट्रीय राजनीति में भी वह अक्सर ही सुर्खियों में रहते हैं. लेकिन, केरल के लोग बताते हैं कि उनके प्रभाव का दायरा उनके संसदीय क्षेत्र तक ही सिमटा हुआ है।

शशि थरूर के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी के प्रति उनके बयानों से नजदीकी देखी जाती है, लेकिन केरल कांग्रेस के कई नेता भी ऐसी बातों से इनकार करते हैं। शशि थरूर खुद भी बीजेपी में जाने की बातों को खारिज कर चुके हैं और सावरकर के नाम पर अवॉर्ड को ठुकराकर अपनी तरफ से संदेश देने की भी कोशिश की है।

प्रियंका गांधी ने दीं देशवासियों को मौनी अमावस्या की शुभकामनाएं, देश के कल्याण के लिये की प्रार्थना
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को मौनी अमावस्या के अवसर पर देश भर के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं और सभी देशवासियों के कल्याण के लिये प्रार्थना की।

प्रियंका वाड्रा ने एक्स हैंडल पर साझा किये गये एक संदेश में कहा, तपस्या, त्याग, ध्यान और दान को समर्पित मौनी अमावस्या के पवित्र त्योहार पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। मोक्षदायिनी मां गंगा देश के सभी नागरिकों का कल्याण करें।

हिंदू महीने माघ की अमावस्या को मनायी जाने वाली मौनी अमावस्या का विशेष धार्मिक महत्व है, खासकर उत्तरी भारत में। भक्त पारंपरिक रूप से मौन रखते हैं, उपवास करते हैं, दान देते हैं और नदियों, खासकर गंगा में पवित्र स्नान करते हैं, यह मानते हुए कि यह आध्यात्मिक शुद्धि और मोक्ष की प्राप्ति में मदद करता है। यह त्योहार प्रयागराज, हरिद्वार और वाराणसी जैसे प्रमुख तीर्थ स्थलों पर बड़े धार्मिक समारोहों द्वारा भी मनाया जाता है, जहां लाखों भक्त आनुष्ठानिक स्नान में भाग लेते हैं।

गांधी परिवार में बजने वाली है शादी की शहनाई, प्रियंका गांधी के बेटे ने अवीवा बेग के साथ की सगाई, जानें कब होगी शादी ?
नई दिल्ली। गांधी परिवार को बहुत ही जल्द अब तक की सबसे बड़ी खुशी मिलने वाली हैं क्योंकि गांधी परिवार में बहुत ही जल्द शादी की शहनाई बजने वाली हैं, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि राहुल गांधी शादी के बंधन में बंधने वाले हैं बल्कि ये मौका है प्रियंका गांधी वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा की सगाई का, जिन्होंने अपनी सात साल पुरानी गर्लफ्रेंड अवीवा बेग के सा​थ सगाई की है। बता दें​ कि 24 साल के रेहान ने बेहद ही निजी प्रोग्राम में अपनी गर्लफ्रेंड को सगाई की अंगूठी पहनाई और खबर सामने आ रही है कि ये दोनों बहुत ही जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। जानकारी के अनुसार, अब बहुत ही जल्द गांधी परिवार इन दोनों की शादी की तारिख अनांउस करने वाले हैं।

फिलहाल, गांधी परिवार की तरफ से अभी तक रेहान और अवीवा की सगाई को लेकर कोई भी आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन सात साल से रिलेशनशिप में रहने के बाद रेहान ने अवीवा के परिवार से शादी के लिए इजाजत मांगी और वो इस रिश्ते के लिए मान गए। जानकारी के अनुसार, इस कार्यक्रम को बेहद ही खास रखा गया था और इस कार्यक्रम में केवल दोनों परिवारों के खास लोगों को ही शामिल किया गया था।

बता दें कि रेहान राजनीति से दूर रहते हैं और ये एक इंस्टॉलेशन और विजुअल आर्टिसट है। रेहान नेचर फोटोग्राफी और ट्रैवलिंग का शौक रखते हैं। इसके अलावा रेहान ‘डार्क परसेप्शन’ नाम की सोलो एग्जीबिशन भी चलाते हैं। फिलहाल, रेहान लंदन में रहते हैं और कभी कभी अपने माता पिता से मिलने के लिए दिल्ली आते हैं।

खड़गे-राहुल-प्रियंका समेत कई दिग्गजों ने दी डॉ मनमोहन सिंह को पहली पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे,पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह को पहली पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उन्होंने देश के आर्थिक विकास को जो दिशा दी वह भारत की समृद्धि का मजबूत आधार बन गया है।

खड़गे ने शुक्रवार को सोशल मीडिया एक्स पर डॉ सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए कहा, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर, हम भारत के राष्ट्र निर्माण में उनके अपार योगदान को श्रद्धापूर्वक याद करते हैं। एक परिवर्तनकारी नेता के रूप में, उन्होंने देश के आर्थिक पथ को नया रूप दिया और आर्थिक सुधारों के माध्यम से लाखों लोगों के लिए अवसरों का विस्तार किया तथा लाखों लोगों को गरीबी से बाहर निकाला। अपनी विनम्रता, सत्यनिष्ठा और बुद्धिमत्ता के लिए विख्यात डॉ सिंह ने गरिमा और करुणा के साथ देश का नेतृत्व किया, यह सुनिश्चित करते हुए कि प्रगति समावेशी बनी रहे और कल्याणकारी लाभ सब जरूरतमंदों तक पहुँचें।

उन्होंने कहा, डॉ मनमोहन सिंह का देश की सभी नागरिकों के लिए अधिकार-आधारित प्रतिमान इसी दृष्टिकोण का प्रमाण है। हमने उनके दृष्टिकोण के तहत एक मजबूत भारत का निर्माण किया। हम एक ऐसे राजनेता को हार्दिक श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं जिनकी ईमानदार सार्वजनिक सेवा और स्थायी सुधारों की विरासत पीढिय़ों को प्रेरित करती रहेगी। राहुल गांधी ने कहा, डॉ. मनमोहन सिंह जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। अपने दूरदर्शी नेतृत्व से उन्होंने भारत को आर्थिक रूप से सशक्त किया। देश के वंचितों और गरीबों के लिए उनके ऐतिहासिक प्रयासों और साहसिक निर्णयों ने भारत को विश्व मंच पर एक नई पहचान दिलाई। उनकी विनम्रता, कर्मठता और ईमानदारी हम सभी के लिए सदैव प्रेरणादायी रहेगी।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, पूर्व वित्त मंत्री एवं रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर डॉ मनमोहन सिंह जी की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन। डॉ सिंह समानता में विश्वास रखने वाले, दृढ़ निश्चयी, साहसी और गरिमापूर्ण व्यक्तित्व की मिसाल थे, जो सच्चे अर्थों में देश की प्रगति के लिए समर्पित रहे। उनकी सादगी, ईमानदारी और देश के प्रति उनका समर्पण सदैव हम सबको प्रेरणा देता रहेगा।

"मनरेगा" को खत्म करने का आरोप, केंद्र पर राहुल-प्रियंका का हमला, सोनिया गांधी के लेख का किया समर्थन
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया है कि मनरेगा को खत्म कर उसने देश के लोकतंत्र और मनरेगा पर बुलडोजर चला दिया है।

प्रियंका वाड्रा और राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर सोमवार को अपनी मां तथा कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी के एक अंग्रेजी अखबार में छपे लेख के समर्थन में यह टिप्पणी की है जिसमें सोनिया गांधी ने कहा कि केंद्र सरकार ने मनरेगा को खत्म कर करोड़ मनरेगा श्रमिकों के अधिकारों पर बुलडोजर चलाया है।

सोनिया गांधी ने अपनी पोस्ट में कहा, न जनसंवाद, न संसद में चर्चा, न राज्यों की सहमति-केंद्र सरकार ने मनरेगा और लोकतंत्र दोनों पर बुलडोजर चला दिया है। यह विकास नहीं, विनाश है, जिसकी कीमत करोड़ों मेहनतकश भारतीय अपनी रोजी रोटी गंवा कर चुकाएंगे।
सोनिया गांधी जी का इस गंभीर मुद्दे के हर पहलू का पर्दाफाश करता हुआ लेख जरूर पढ़ें।

प्रिंयका गांधी वाड्रा ने कहा, मनरेगा ने महात्मा गांधी के सर्वोदय 'सभी का कल्याण' के दृष्टिकोण को साकार किया और काम करने के संवैधानिक अधिकार को लागू किया। इसका अंत हमारी सामूहिक नैतिक विफलता है, जिसके वित्तीय और मानवीय परिणाम भारत के करोड़ों मेहनतकश लोगों के लिए आने वाले वर्षों तक गंभीर रहेंगे। अब पहले से कहीं अधिक यह अनिवार्य है कि हम एकजुट होकर उन अधिकारों की रक्षा करें जो हम सभी की रक्षा करते हैं।

संसद का शीतकालीन सत्र अनिश्चित काल के लिए स्थगित, मोदी-राजनाथ के साथ प्रियंका-खड़गे ने ली चाय की चुस्की…इस मुद्दों पर खूब लगे ठहाके
नई दिल्ली। संसद के शीतकालीन सत्र के समाप्त होते ही सोशल मीडिया पर एक ऐसी तस्वीर वायरल हो रही है, जिसने राजनीतिक गलियारों में नई चर्चा को जन्म दे दिया है। पूरे सत्र के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष को एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते हुए देखा, लेकिन सत्र के आखिरी दिन माहौल कुछ और ही नजर आया। बता दें कि शुक्रवार, 19 दिसंबर 2025 को लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होने के कुछ ही मिनट बाद लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने दोनों सदनों को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया और वंदे मातरम के बाद सदन की कार्यवाही समाप्त कर दी। इसके बाद उन्होंने संसद भवन में अपने कक्ष में विभिन्न दलों के नेताओं और सांसदों के साथ बुलाया, इस बैठक में पीएम मोदी की मौजूदगी खास रही।

बता दें कि इस बैठक से सामने आई तस्वीर ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा, समाजवादी पार्टी के धर्मेंद्र यादव और एनसीपी (शरद पवार गुट) की सुप्रिया सुले समेत कई नेता एक साथ बैठकर चाय की चुस्कियां लेते नजर आए। इस तस्वीर में नेताओं के बीच सौहार्द और हल्के-फुल्के माहौल की झलक साफ देखी जा सकती है, जो हालिया सियासी तनाव से बिल्कुल विपरित थी। राजनीतिक हलकों में यह भी चर्चा है कि इससे पहले मानसून सत्र के बाद बुलाई गई ऐसी ही बैठक में राहुल गांधी ने शामिल होने से इनकार कर दिया था।

इसी बीच, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और प्रियंका गांधी के बीच हुई मुलाकात भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय रही। लोकसभा में नाराजगी जताने के बाद गडकरी ने प्रियंका को अपने कार्यालय में भोजन के लिए आमंत्रित किया। इसके बाद ऐसा माना जा रहा है कि प्रियंका गांधी की मौजूदगी उस दूरी को पाटने का प्रयास हो सकती है। उधर, राज्यसभा को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करते हुए सभापति सी.पी. राधाकृष्णन ने सदस्यों के व्यवहार पर नाराजगी जताई। जानकारी के अनुसार, शीतकालीन सत्र के दौरान लोकसभा की 15 बैठकें हुईं, जो करीब 92 घंटे चलीं। इस दौरान 8 विधेयक पारित किए गए। सत्र भले ही हंगामेदार रहा हो, लेकिन अंत में सामने आई यह तस्वीर राजनीति में संवाद और सहमति की संभावना का संकेत जरूर देती है।

संसद के शीतकालीन सत्र की शुरुआत एक दिसंबर को हुई थी और इस दौरान लोकसभा की 15 बैठकें हुई। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज सदन की कार्यवाही शुरू होते ही सदस्यों को सूचित किया कि  अब हम 18वीं लोकसभा के छठे सत्र की समाप्ति की ओर आ गये हैं। इस सत्र में हमने 15 बैठकें की। आप सभी के सहयोग से इस सत्र में सदन की उत्पादकता लगभग 111 प्रतिशत रही। इसके लिए मैं आपका धन्यवाद करता हूं।

उन्होंने कहा कि सभी सदस्यों ने देर रात तक सदन चलाने में सहयोग किया इसके लिए धन्यवाद देता हूं। उसके बाद अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया।

खडगे-प्रियंका का केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप, मनरेगा खत्म करने की साजिश है 'वीबी-जी-राम-जी'
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तथा पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन(ग्रामीण)(संशोधन) विधेयक 2025' गरीब विरोधी है और यह सरकार की मनरेगा को खत्म करने की रणनीति है जिसका सख्त विरोध किया जाएगा। प्रियंका गांधी वाड्रा ने लोकसभा में 'वीबी-जी-राम-जी (संशोधन) विधेयक 2025 के पारित होने के बाद संसद भवन परिसर में पत्रकारों से कहा कि यह बिल गरीबों के खिलाफ है। वह और उनकी पार्टी इस विधेयक का विरोध करेगी। इस विधेयक से आने वाले महीनों में मनरेगा खत्म हो जाएगा। जैसे ही इसका बोझ राज्यों पर पड़ेगा, यह योजना धीरे-धीरे खत्म हो जाएगी।

इसके आगे उन्होंने कहा कि मनरेगा को खत्म करने वाले इस विधेयक का उनका गठबंधन पूरी तरह से विरोध करेगा। सभी विपक्षी दल इस मुद्दे पर सहमत हैं और एकसाथ हैं। प्रियंका गांधी वाड्रा ने इस विधेयक को मनरेगा खत्म करने की योजना बताते हुए कहा,100 दिन से 125 दिन की मजदूरी वाली बात सिर्फ एक चालाकी है। इस बिल से आने वाले समय में मनरेगा स्कीम खत्म हो जाएगी। जैसे ही बजट का बोझ राज्य सरकारों पर पड़ेगा, वैसे ही धीरे-धीरे मनरेगा बंद होने लगेगी। मनरेगा योजना देश के गरीब से गरीब लोगों के लिए रोजगार का सहारा थी, जो कोरोना जैसे मुश्किल हालातों में भी उनके साथ थी। यह विधेयक गरीब-मजदूरों के खिलाफ है, हम इसका सख्त विरोध करेंगे।

इससे पहले कांग्रेस तथा विपक्षी दलों के नेताओं ने संसद भवन परिसर में इस विधेयक के खिलाफ प्रदर्शन और नारेबाजी करते हुए सरकार से इसे वापस लेने की मांग की। इस प्रदर्शन में कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, डीएमके के टीआर बालू समाजवादी पार्टी के धर्मेंद्र यादव, आरएसपी के एन के प्रेमचंद्रन सहित कई दलों के सांसद शामिल हुए।

प्रदर्शन के बाद खरगे ने कहा, यह मनरेगा का केवल नाम बदलने का मामला नहीं है, बल्कि दुनिया की सबसे बड़ी रोजगार योजना की योजनाबद्ध हत्या है। नये विधेयक के जरिए भाजपा सरकार उस अधिकार को छीन रही है, जो कांग्रेस ने दिया था। यह काम के अधिकार को छीनने की कोशिश है। यह एक बड़ा मुद्दा है और पिछड़े वर्ग, दलित वर्ग के साथ गरीबों के अधिकारों पर हमला है। हम लोगों के अधिकार के लिए हर राज्य और जिले में लड़ेंगे। ये सिर्फ महात्मा गांधी जी के नाम की बात नहीं है, बल्कि सवाल अधिकारों का भी है।

दिल्ली प्रदूषण संकट पर लोकसभा में आज होगी चर्चा, प्रियंका गांधी वाड्रा करेंगी शुरूआत
नई दिल्ली। लोकसभा में सदस्यों की मांग पर दिल्ली में प्रदूषण संकट को लेकर गुरुवार को चर्चा होगी और इसकी शुरुआत कांग्रेस सदस्य प्रियंका गांधी वाड्रा करेंगी। राष्ट्रीय राजधानी में गंभीर बन चुके प्रदूषण के संकट पर यह चर्चा नियम 193 के तहत कराई जाएगी और श्रीमती वाड्रा के साथ ही डीएमके की कनिमौझी करुणानिधि और भाजपा की बांसुरी स्वराज अपने दलों की तरफ से चर्चा की शुरुआत करेंगी।

पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव दिल्ली की हवा को बेहतर बनाने की दिशा में उठाए जा रहे कदमों की जानकारी देते हुए चर्चा का जवाब दे सकते हैं। प्रदूषण के संकट पर लोकसभा में 'वीबी जी राम जी (संशोधन) विधेयक 2025' पर कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के जवाब के बाद चर्चा कराई जाएगी। इस विधेयक पर बुधवार आधी रात तक सदन में चर्चा चली थी।

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी पिछले सप्ताह दिल्ली में प्रदूषण के मुद्दे को शून्य काल उठाया था और इस पर चर्चा की मांग की थी। विपक्ष के अन्य कई दलों के नेताओं ने भी दिल्ली में प्रदूषण के संकट पर सदन में चर्चा करने का लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से आग्रह किया था।