sold - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

डी-मार्ट पर बिक रहा था नकली घी, चिकित्सा विभाग ने मारा छापा
जयपुर। शुद्ध आहार-मिलावट पर वार अभियान के तहत गुरुवार को जयपुर में बड़ी कार्रवाई की गई। मालवीय नगर स्थित डी-मार्ट स्टोर पर की गई इस कार्रवाई में विभिन्न ब्राण्ड का नकली घी पाया गया। खाद्य सुरक्षा आयुक्त इकबाल खान के सुपरविजन एवं अतिरिक्त आयुक्त पंकज ओझा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। ओझा ने बताया कि मालवीय नगर स्थित डी मार्ट स्टोर पर नकली प्रो वैदिक घी बिकने की शिकायत प्राप्त हुई थी। इस सूचना के आधार पर टीम डी मार्ट पर जांच करने पहुंची। टीम ने वहां जांच की तो पाया कि प्रो वैदिक घी घटिया एवं नकली था। इस दौरान जांच में यह भी पता चला कि सरस घी के एक ही बैच नंबर और एक ही सीरीज के कई सारे घी के डिब्बे थे। इस पर सरस डेयरी के क्वालिटी कंट्रोल मैनेजर और एनालिस्ट को बुलाकर जांच कराई गई। जांच में यह घी नकली पाया गया। डिस्ट्रीब्यूटर के द्वारा डी मार्ट को सप्लाई किए गए घी में बीच-बीच में नकली घी के डिब्बे रखकर सप्लाई किए गए थे। इस पर विश्वकर्मा इंडस्ट्रियल एरिया कूकर खेड़ा के पास डिस्ट्रीब्यूटर खंडेलवाल एंड कंपनी पर कार्रवाई की गई। यहां सरस के कार्टून में नकली सरस घी के डिब्बे बरामद किए गए। मौके पर सरस डेयरी के प्रतिनिधि को बुलाया गया, जिन्होंने प्रमाणित किया कि घी नकली है। नकली घी को सीज किया गया और सैंपल लिए गए।

सभी स्टोर्स पर घी बेचने पर लगाई रोक
डी मार्ट पर बेचे जा रहे हरियाणा के प्रो वैदिक घी की भी सरकारी लैब में जांच करवाई गई, जिसमें प्रथम दृष्टया नकली और घटिया पाए जाने पर लगभग 450 लीटर घी सीज किया गया। साथ ही डी मार्ट के एरिया सेल्स मैनेजर को जयपुर के सारे स्टोर्स और वेयरहाउस में रखे प्रो वेदिक घी और सरस घी के स्टॉक को रोकने और अग्रिम आदेशों तक घी नहीं बेचने के लिए पाबंद किया गया है। वहीं 40 लीटर नकली सरस घी भी सीज कर सरस डेयरी के हवाले किया गया।

जयपुर रेलवे स्टेशन पर चोरी हुआ फोन, चोर ने अजमेर में बेच दिया
जोधपुर। निजी बैंक की एक असिसटेंट मैनेजर का मोबाइल जयपुर रेलवे स्टेशन पर चोरी हो गया। इस फोन को चुराने वाले शातिर ने बाद में अजमेर में बेच दिया। जहां दुकान पर फोन की लोकेशन मिलने पर उसे जब्त किया गया। फोन को बाद मेें पीडि़ता को लौटाया गया। फोन मिलने पर उन्होंने पुलिस का आभार व्यक्त किया।
जीआरपी थानाधिाकारी महेश श्रीमाली ने बताया कि कायलाना रोड स्थित सनसिटी अपार्टमेंट की रहने वाली रूथ पत्नी रोहन थामस ने शिकायत दी कि उनका महंगा फोन जयपुर रेलवे स्टेशन पर चोरी हो गया। वे मंडोर एक्सप्रेस से जोधपुर आ रही थी। इस पर सूचना मिलने पर हरकत में आई राजकीय रेलवे पुलिस ने फोन की लोकेशन को खंगालना शुरू किया। रूथ फेडरल बैंक में असिसटेंट मैनेजर पद पर कार्यरत है। उनकी शिकायत पर त्वरित कार्रवाई में फोन की लोकेशन अजमेर में एक दुकान पर मिली। इस पर जीआरीप अजमेर पुलिस की टीम वहां पहुंची और फोन को जब्त कर लिया गया। मोबाइल चोर ने अजमेर रेलवे स्टेशन पर पुलिस को बताया कि फोन एक दुकान पर दे दिया है। फोन जीआरपी अजमेर के मार्फत जोधपुर मंगवाया गया। फोन पाकर परिवादी रूथ ने पुलिस को आभार जताया। ड्यूटी पर कार्यरत हैडकांस्टेबल धनराज ने सराहनीय कार्य किया।

किसानों को बेच दिया अवधिपार बीज, फसलें हो गई तबाह
बूंदी। जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर स्थित गुढानाथावतान सहकारी समिति से किसानों को अवधि पार बीज बेच दिया गया। जिससे किसानों की फसलें तबाह हो गई। जब इस मामले की शिकायत की गई और जांच में सामने आया कि किसानों को मनमाफिक कीमत से अवधी पार बीज बेच दिए गए है। इस पर जांच गड़बड़ी सामने आने पर गुढानाथावतान सहकारी समिति का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार अवधि पार बीज देने से गुढानाथावतान गांव के 8 किसानों की फसलें तबाह हो गई। गांव के किसानों में शंकर पुत्र उदालाल मीणा,प्रेमशंकर पुत्र मूलचंद मीणा,नटी बाई मीणा,शंभूलाल मेघवाल और कैलाश कुशवाह को अवधिपार बीज विक्रय कर दिया गया। जिससे इनकी फसलें बर्बाद हो गई। सहकारी समिति ने किसी को 500 रुपए पैकेट और किसी को 580 रुपए के पैकेट की दर से मनमर्जी से बीज बेचान किया।

गड़बड़ी सामने आने पर पहले तो समिति के पदाधिकारियों ने किसानों की शिकायत पर हर संभव प्रयास कर मामले को दबाने की कोशिश की। निराश किसान ने जब इसकी शिकायत राजस्थान सरकार के पोर्टल पर दर्ज की तो शिकायत को खारिज कराने को लेकर समिति के जिम्मेदारों ने झूठे गवाह के बयान फ र्जी हस्ताक्षर कर पोर्टल पर शिकायत को झूठा साबित करने की भी साजिश की गई। इसकी जानकारी मिलने पर झूठे गवाह बनाने पर मोनू कुशवाह पुत्र सत्यनारायण द्वारा सदर थाना पुलिस को समिति के पदाधिकारी के खिलाफ 30 जुलाई 2022 को शिकायत सौंपी। ऐसे में न्याय की उम्मीद लिए किसान जब जिला कलक्टर डॉ रविंद्र गोस्वामी के पास पहुंचे तो उन्होंने त्वरित कार्यवाही करते हुए जांच के लिए उपनिदेशक कृषि विस्तार आदेश जारी कर दिए। इसके बाद उपनिदेशक कृषि ने जांच के लिए ग्राम सेवक को मौका देखकर कर उचित कार्रवाई की जिम्मेदारी सौंपी। दुबारा हुई जांच में भी मिली गड़बड़ी उपनिदेशक कृषि द्वारा समिति बनाकर मामले की जांच करवाई, तो इसमें पाया गया कि समिति द्वारा अवधिपार बीज का बेचान करने के साथ ही किसानों से मनमाफि क दाम भी वसूल लिए। ऐसे में समिति के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उपनिदेशक कृषि विस्तार केंद्र से 14 दिवस के लिए लाइसेंस निलंबित कर दिया है। किसान महावीर पालीवाल का कहना है समिति ने अवधि पार बीज का बेचान किया जिसके चलते मेरी 20 बीघा की फ सल खराब हो गई। समिति में शिकायत करने पर मुझ पर दबाव बनाया गया व कलेक्टर साहब से शिकायत की तो न्याय की उम्मीद जगी। किसान गिर्राज मेघवाल ने बताया कि मुझे गुमराह करके मामले को दबाने के लिए मुझसे फ र्जी साइन करवाये गए जिसकी शिकायत सदर थाना पुलिस को कर दी गयी है। जांच करने में सामने आया कि किसानों को अवधि पार बीज बेच दिया गया।

बीज के दाम भी मनमर्जी से वसूल लिया गया। जांच में गड़बड़ी पकड़े जाने पर गुढानाथावतान ग्राम सहकारी समिति का लाइसेंस 14 दिवस के लिए रद्द कर संबंधित रिपोर्ट आगे की कार्यवाही के लिये जिला कलेक्टर को सौंप दी है। - रमेश चंद जैन, उपनिदेशक कृषि विस्तार केंद्र बूंदी

IPL प्रसारण अधिकारों की नीलामी के दूसरे दिन 21 हजार 275 करोड़ में बिके टीवी राइट्स
मुम्बई। 2023 से 2027 तक चलने वाले अगले चक्र के लिए आईपीएल प्रसारण अधिकार प्राप्त करने के लिए चल रहे ई-आॅक्शन में पहले दो पैकेज की सर्वाधिक बोली का पता चल चुका है। क्रिकइंफो को पता चला है कि भारतीय उपमहाद्वीप में टीवी प्रसारण अधिकार वाले पैकेज ए में सर्वाधिक बोली साढ़े 57 करोड़ रुपये प्रति मैच की है। भारतीय उपमहाद्वीप में डिजिटल प्रसारण के अधिकार वाले पैकेज बी में सर्वाधिक बोली 48 करोड़ रुपये की लगाई गई। ई-आॅक्शन में पैकेज ए और बी पर एक साथ बोली लगाने की प्रक्रिया शुरू हुई। रविवार को पैकेज ए की अंतिम बोली 57 करोड़ रुपये की थी जबकि पैकेज बी की थी 48 करोड़।

दुनिया की सबसे महंगी लीग

105 करोड़ 50 लाख रुपये प्रति मैच की संयुक्त राशि ने आईपीएल को विश्व की सबसे महंगी लीगों की सूची में ला खड़ा किया है। टीवी प्रसारण अधिकार वाले पैकेज ए की अंतिम बोली और निर्धारित आधार मूल्य में 17.3 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। साथ ही डिजिटल प्रसारण वाले पैकेज की रकम में 45.4 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। 2018 से 2022 के बीच के पिछले चक्र में एक मैच की कीमत 54.23 करोड़ थी और इस चक्र में प्रति मैच की कीमत में 94.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

किसे मिले अधिकार, अभी उजागर नहीं

आईपीएल ने पैकेज के विजेताओं के नाम अभी घोषित नहीं किए हैं क्योंकि आॅक्शन की प्रक्रिया जारी है। नियमों के अनुसार आईपीएल के पैकेज ए के विजेता को अधिकार दिया है कि वह पैकेज बी के लिए डायरेक्ट बोली लगा सकता है। यह पता नहीं चल पाया है कि क्या पैकेज ए और पैकेज बी का विजेता एक ही है या फिर टीवी राइट्स का विजेता डिजिटल राइट्स के लिए लड़ना चाहता है या नहीं।

टीवी और डिजिटल प्रसारण से मिलेंगे 39 हजार 35 करोड़

प्रति सीजन 74 मैचों के आधार पर पांच साल के लिए टीवी प्रसारण अधिकार पैकेज की कीमत  21 हजार 275 करोड़ रुपये है। डिजिटल प्रसारण पैकेज की कीमत (17 हजार 760 करोड़ रुपये) जोड़ने पर कुल आंकड़ा 39 हजार 35 करोड़ रुपये तक पहुंच जाता है। यह आंकड़ा पिछले आईपीएल राइट्स चक्र की राशि से 2.39 गुना अधिक है।

फीफा का खुमार: लोगो की नम्बर प्लेट करीब पांच लाख डालर में बिकी
दोहा। कतर यातायात पुलिस विभाग ने फीफा विश्व कप कतर 2022 लोगो वाली 50 नम्बर प्लेट को ऑनलाइन नीलामी में बेचा है जिसमें सबसे मंहगी नम्बर प्लेट 18 लाख कतर रियाल (495000 डालर) में बिकी है।यातायात विभाग ने बताया कि विश्व कप लोगो वाली इन नम्बर प्लेट को जून में कारों पर लगाया जायेगा।

स्पूतनिक रिपोर्ट में कहा है कि खाड़ी देशों में खास नम्बर वाली प्लेटों की नीलामी काफी लोकप्रिय है। आठ साल पहले एक व्यक्ति ने 200 मिलियन रियाल (55 मिलियन डालर) में 333355 नम्बर नीलामी में खरीदा था।रिपोर्ट में कहा गया है कि जिन लोगों को विशेष कार नंबर खरीदने का अधिकार मिला है, उन्हें दो दिनों के भीतर इसका भुगतान करना होगा नहीं तो इसे खरीदने से उन्हें प्रतिबंधित कर दिया जाएगा और जुर्माना भी देना होगा।

कांस्टेबल भर्ती परीक्षा लीक मामला : पति-पत्नी सहित 8 लोग गिरफ्तार
जयपुर। प्रदेश में 4588 पदों के लिए हुई कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का पेपर लीक करने वाले आठ आरोपियों को एसओजी ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। अब एसओजी इन सभी से पूछताछ कर रही है। वहीं एसओजी ने इनके खिलाफ धारा 460, 120-बी के अलावा राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम के अध्युपाय) अधिनियम 2022 की धारा 3 व 10 के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। इस अधिनियम के तहत आरोपियों के खिलाफ सम्पत्ति सीज करने की कार्रवाई की जाएगी। एसओजी टीम मंगलवार को दादी का फाटक बाइपास झोटवाड़ा स्थित दिवाकर स्कूल पहुंची और सीसीटीवी समेत अन्य रिकॉर्ड खंगाले। निरस्त हुआ पेपर जल्द ही कराया जाएगा।

अब तक ये लोग हुए गिरफ्तार
एटीएस एवं एसओजी के एडीजी अशोक राठौड़ ने बताया कि कांस्टेबल भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में शालू शर्मा (33) निवासी मुरलीपुरा केन्द्राधीक्षक एवं स्कूल प्रिंसीपल, मुकेश कुमार शर्मा (44) निवासी प्रताप नगर चौराहा मुरलीपुरा हाल सहायक केन्द्राधीक्षक एवं स्कूल के डायरेक्टर (दोनों पति-पत्नी),  सत्यनारायण कुमावत (62) निवासी गोविंदगढ़, राकेश (30) निवासी महावीर कॉलोनी खरखोदा सोनीपत हरियाणा, कमल कुमार वर्मा (40) निवासी नाड़ी का फाटक मुरलीपुरा, रोशन कुमावत (28) निवासी विजय नगर मुरलीपुरा, विक्रम सिंह (55) निवासी भोडसी गुरुग्राम हरियाणा और रतनलाल (56) निवासी आगरा रोड खोहनागोरियान हाल एएसआई यातायात पुलिस जयपुर को गिरफ्तार किया है। इन सभी ने मिलीभगत कर पेपर आउट कर दिया। एसओजी के एडीजी अशोक राठौड़ ने बताया कि दोपहर 1:47 मिनट पर उनकी टीम को पेपर लीक होने की जानकारी मिलते ही टीमों ने सेंटर दबिश देना शुरू किया। दिवाकर पब्लिक स्कूल में मिली अनियमित्ता के बाद टीम एक्शन में आई और सेंटर से आशु शर्मा, मोहन, कमल कुमार, सत्यनारायण कुमावत, रोशन कुमावत, राकेश, विक्रम सिंह, एएसआई रतनलाल, मुकेश शर्मा को जांच के बाद एसओजी ने गिरफ्तार कर लिया।

परीक्षा के लिए पुख्ता थे इंतजाम : ठाकुर
भर्ती एवं पदोन्नति के एडीजी बिनीता ठाकुर ने बताया कि निष्पक्ष तरीके से परीक्षा कराने के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। अभ्यर्थियों के रेंडमली सेंटर दिए गए। ज्यादातर परीक्षा केन्द्र बड़े शहरों में बनाए गए थे। सेंटर बनाने के लिए बड़े स्कूलों को चुना गया। पहली बार परीक्षा का प्रश्न पत्र परीक्षा देने के बाद बाहर नहीं जाने देने की व्यस्था की थी। पेपर परीक्षा से पूर्व हर शिफ्ट में अलग-अलग भेजे गए। कौन सा पेपर कहां जाएगा, इस का भी रेंडमली सलेक्शन किया गया। पेपर बॉक्स पर लगे कोड को परीक्षा से कुछ समय पहले ही बताया गया। कंपनी की ओर से लगाए गए कर्मचारी सारे अन्य राज्यों से बुलाकर लगाए गए।

बाकी सब शिकायतें मिली झूठी
एडीजी ठाकुर ने बताया कि परीक्षा के संबंध में कई शिकायतें वाट्सअप पर आई थीं जब इनकी तस्दीक की गई तो ये शिकायतें झूठी निकलीं। अन्य किसी सेंटर से पेपर लीक नहीं हुआ है।

खनिज विभाग व पंचायत की अनुमति के बिना बेच दी चारागाह भूमि
रामगंजमंडी। रामगंजमंडी की ग्राम पंचायत खैराबाद के सरपंच द्वारा खैराबादकी चारागाह भूमि पर अवैध रूप से खनन कर हजारों टन मिट्टी खोदकर रेलवे ठेकेदार को रेलवे ट्रेक बनाने के लिए बेचने तथा सरकार को करोड़ों रुपए के राजस्व का नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है।

मामले में खैराबाद के जागरूक ग्रामीणों ने उपखण्ड अधिकारी विनोद मीणा को ज्ञापन देकर चारागाह भूमि को खोदकर बर्बाद करने वाले दोषी लोगों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है। ज्ञापन में बताया कि खसरा नं. 552 जो कि ग्राम पंचायत रिकॉर्ड में चारागाह के नाम पर दर्ज है, उस भूमि से मिट्टी खोदकर ग्राम पंचायत ने बेच दी। जिससे चारागाह भूमि का स्वरूप बिगड़ गया। पंचायत ने अवैध खनन कर करोड़ों के राजस्व का चूना लगाया है। समूचे प्रकरण की जांच की मांग की है। जानकारी के अनुसार गुजरात की रोबोट कंस्ट्रक्शन कम्पनी ने मिट्टी खरीदकर रेलवे को बेच दी है। उससे रामगंजमंडी सुभाष कॉलोनी से मोड़क के पास तक का रेलवे ट्रेक तैयार किया जा रहा है। हजारों टन मिट्टी सप्लाई की जा चुकी है।

नहीं ली ग्राम पंचायत व खनिज विभाग की स्वीकृति
ग्राम पंचायत खैराबाद द्वारा जो खनन कार्य मिट्टी खोदकर किया है, वह गैर कानूनी श्रेणी में आता है। इसमें न तो ग्राम पंचायत की स्वीकृति ली गई है और न ही खनिज विभाग की एसटीपी ली।

आए दिन अवैध खनन के आ रहे मामले
रामगंजमंडी में खनिज अभियन्ता कार्यालय है। खनिज अभियन्ता बैठते हैं। दो फोरमेन भी हैं। फिर भी यहां आए दिन अवैध खनन के मामले सामने आ रहे हैं।

खनिज विभाग की अनुमति अनिवार्य
खैराबाद में खोदा गया गड्डा 30 फिट गहरा है। इतने गहरे खनन की इजाजत खनिज विभाग से लेना अनिवार्य है। उन्होंने हजारों टन मिट्टी खुदाई के मामले में अपना पक्ष भी नहीं रखा। बात करने पर मीटिंग में होने का हवाला दिया।

ज्ञापन देने वालों में यह रहे शामिल
ज्ञापन देने वालों में सरफराज, शाहिद भाई, शाकिर, सद्दाम, इरशाद, अनवर, आबिद सहित कई ग्रामवासी शामिल रहे।

मिट्टी खुदाई की इजाजत ग्राम पंचायत द्वारा नहीं दी गई है। ग्राम पंचायत सरपंच द्वारा ही स्वीकृति जारी की गई है। इस स्वीकृति में मेरे हस्ताक्षर नहीं हैं।-छोटूलाल, सचिव, पंचायत समिति, खैराबाद

उक्त मामले की जांच पूर्व में भी कर चुकी हूं। खसरा नं. 552 चारागाह की भूमि है। इसमें न तो खनिज विभाग की एसटीपी है और न ग्राम पंचायत का अनापत्ति प्रमाण पत्र। सरपंच ने स्वंय एनओसी दी है। तहसीलदार के निर्देश पर पुन: जांच कर रही हूं। -प्रियंका, पटवारी, खैराबाद

उपखण्ड अधिकारी को चारागाह भूमि पर किए मिट्टी खुदाई कार्य की जांच हल्का पटवार खैराबाद को दे दी गई है। कितने टन मिट्टी खुदाई हुई है सारी जांच की जाएगी। -भारत सिंह, तहसीलदार, रामगंजमंडी

दो साल बाद एक दिन में एक हजार करोड़ के गहने बिके
जयपुर। दो साल में कोरोना के कारण सोने-चांदी को इस बार आखातीज ने नई चमक दी है। प्रदेश में इस आखा तीज पर दस हजार से अधिक शादियों के कारण आभूषणों की बिक्री खूब हुई है। सर्राफा कारोबार विश्लेषकों के अनुसार एक दिन में एक हजार करोड़ का कारोबार संभव है। जयपुर में 200 से 250 करोड़ का कारोबार हुआ है। इंडिया ज्वैलरी फोरम, राजस्थान के अध्यक्ष मनीष खूटेंटा ने बताया कि अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी सोने के गहनों की बिक्री बढ़ गई है।

देश में 15,000 करोड़ का अनुमान
वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के सीईओ पीआर सोमसुंदरम के मुताबिक दो सालों के बाद अक्षय तृतीया पर सर्राफा कारोबार अच्छा हुआ है। एक दिन में देश में 15 हजार करोड़ रुपए का सोना बिकने का अनुमान है। जो प्री.कोविड की तुलना में करीब डेढ़ गुना है। वजन में सोने की बिक्री प्री.कोविड की तुलना में 23 फीसदी अधिक की उम्मीद है।

कोरोना से अच्छा नहीं रहा कारोबार
सर्राफा ट्रेडर्स कमेटी के महामंत्री मातादीन सोनी ने बताया कि पिछले दो साल अक्षय तृतीया के दौरान लॉकडाउन रहने की वजह से कारोबार बहुत अच्छा नहीं रहा था, इस साल कोविड का प्रकोप कम है और आर्थिक गतिविधियों में तेजी है।

ड्यूटी फ्री गोल्ड-सिल्वर उपलब्ध नहीं, निर्यातकों को ऑर्डर पूरा करने में परेशानी
रत्न और आभूषण निर्यात संवर्धन परिषद राजस्थान के क्षेत्रीय अध्यक्ष निर्मल कुमार बरडिया के अनुसार आभूषण निर्यातकों को सीमा शुल्क मुक्त सोना-चांदी मिलने मे कठिनाई आ रही है। विदेश व्यापार नीति के अंतर्गत बहुमूल्य धातुएं जैसे सोना, चांदी, प्लेटिनियम आदि का आयात नोमिनेटेड एजेंसी ही कर सकती हैं।

मुंबई में उपलब्ध जयपुर में नहीं
निजी क्षेत्र की एक कंपनी मुंबई में निर्यातकों को यह शुल्क मुक्त धातुएं उपलब्ध करवा रही है परन्तु जयपुर में वह कार्यरत नहीं है। रत्न तथा आभूषण निर्यात संवर्धन परिषद ने केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय को पत्र लिख कर एमएमटीसी को पुन: शुल्क मुक्त धातुएं निर्यातकों को उपलब्ध करवाने के लिए निर्देशित करने का आग्रह किया है।

ड्यूटी ड्रॉबेक का सहारा
सभी निर्यातक उपयोग कर रहे हैं और वह हैं निर्यात के उपरांत सीमा शुल्क विभाग द्वारा देय ड्यूटी ड्रॉबेक। ड्रॉबेक की दरें वित्त मंत्रालय तय करता है जिसका उद्देश्य है कि निर्यात की गई वस्तु के निर्माण मे इस्तेमाल किए गए कच्चे माल पर दी गई जीएसटी और सीमा शुल्क का पुनर्भरण। अमूमन यह दर वास्तविक रूप मे दिए गए शुल्क और टैक्स से कम ही रहता है जिसका नुकसान निर्यातकों को उठाना पड़ता है।

निर्यातक घरेलू बाजार पर निर्भर
निर्यात ऑर्डरों को पूरा करने के लिए  घरेलू बाजार पर निर्भर हो गए हैं जिसमें साढ़े सात प्रतिशत की दर से सीमा शुल्क शामिल है और यह उन्हें अंतरराष्ट्रीय बाजर में प्रतिस्पर्धा से बाहर कर रहा है।

एमएमटीसी से नहीं मिल रहा सोना
एमएमटीसी एक मात्र नोमिनेटेड एजेंसी है जो जयपुर के निर्यातकों को आयात शुल्क मुक्त सोना चांदी धातुएं दे रही है और इस सुविधा की बदौलत यहां के निर्यातक अंतरराष्टÑीय बाजार की प्रतिस्पर्धा मे टिक रहे थे परन्तु एक महीने से एमएमटीसी ने बिक्री बंद कर रखी है। निर्यातक परेशान हैं।

बच्चों के हाथों धड़ल्ले से बेची जा रही शराब
समरानियां। कस्बे में रात 8 बजे बाद नाबालिग बच्चों के हाथों से धड़ल्ले से शराब बेची जा रही है। यहां रात 8 बजे बाद शराब ठेका बंद करने का नियम लागू नहीं हो रहा है। रात 8 बजे से लेकर सुबह  तक खुलेआम शराब की बिक्री हो रही है। शराब ठेके के पास ले रखी दूसरी दुकान से मनमाने दामों पर शराब बेच रहे हैं।

शराब के लाइसेंसियों के हौसलें इतने बुलंद हैं कि रात को 8 बजे के बाद शराब बिक्री के लिए बाकायदा सेल्समेनों को ड्यूटी तक लगा रखी है। यह सेल्समेन लोगों को उनकी गाड़ियों तक जाकर आसानी से शराब उपलब्ध करा रहे है। वही शराब बिक्री के लिए ठेके  के पास ही एक अन्य दुकान ले रखी है। जहां से पूरी रात शराब खरीदी जा सकती है। अंग्रेजी शराब के ठेके पर सरकार के तय रेट के बजाए विक्रेता के मनमर्जी रेट के मुताबिक शराब बेची जा रही है। आबकारी विभाग की नाक के नीचे ही ग्राहकों से एक बोतल पर पचास से साठ रूपए अधिक वसूले जा रहे हैं,लेकिन जिम्मेदार मौन हैं।

अधिक दाम वसूलने की आ रही शिकायतें
अंग्रेजी शराब के ठेके पर प्रति बोतल प्रिंट रेट से अधिक दाम वसूलने की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। शुक्रवार शाम भी जब एक ग्राहक ने आधी बोतल खरीदी तो उसमें प्रिंट रेट 340 के बजाए उससे 80 रूपए अधिक यानि 420 रूपए वसूले। विरोध करने पर ठेका कर्मचारी अभद्रता और मारपीट पर उतारू हो गए। अधिक रेट की बात पूछे जाने पर जबाव होता है कि अब शराब की रेट बढ़ गई  हैं। ऐसा नही है कि इसकी जानकारी आबकारी विभाग या स्थानीय पुलिस को नही है मगर शिकायत के बाद भी कोई एक्शन नही लिया जाता।

शराब बन रही पारिवारिक कलह की वजह
कस्बे एवं आसपास के गांवों में अवैध शराब धड़ल्ले से बिक रही हैं। जगह जगह बोडी लगा कर शराब बेची जा रही है। ढिकवानी,हाटरी,रातई, नारायण खेड़ा, सिरसौद,खुशियारा, खटका, सेमली फाटक गणेशपुरा राजपुर बैठा तेलनी, किराड़ पहाड़ी,ऊनी पहाड़ी कलौनीयां, हतवारी खिरिया पिपलखेडी पेनावदा आदि दर्जनों गांवों के सहरिया बस्ती में शराब को धड़ल्ले से बेचा जा रहा है। जिससे सहरिया परिवार शराब के आदी होते जा रहे हैं। परिवारों में रोज झगड़ों की स्थिति बनी रहती है। जिससे परिवारों में पारिवारिक कलह की स्थितियां उत्पन्न हो रही है।

क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री हर जगह हो रही है। इस पर प्रतिबंध लगना चाहिए।
- फूलचंद मेहता, ग्रामीण खटका।

शराब बिक्री की समरानिया में कोई समय सीमा नहीं है। पूरी रात शराब की बिक्री की जाती है, जो गलत है। इसको लेकर विभागीय अधिकारियों को कार्यवाही करनी चाहिए।
- हेमन्त मेहता, कस्बावासी, समरानियां।

जहां इस तरह बच्चों के हाथों शराब बिकने की शिकायत मिलती है। वहां शीघ्र कार्यवाही करेंगे।
- अजय शर्मा, आबकारी निरीक्षक, बारां।

चार सौ रुपए किलो बिकने वाले नींबू के भाव जमीन पर, पूरे राजस्थान में मिलेगा अब सस्ता
जयपुर। एशिया की सबसे बड़ी मंडी मुहाना फ ल-सब्जी मंडी में नींबू के दामों में तेजी से गिरावट आई है। पिछले दिनों नींबू थोेक में 150 रुपए और खुदरा में चार सौ रुपए किलो से अधिक हो गया था, लेकिन अब थोक में 60-70 रुपए किलो में उपलब्ध है। भाव में कमी का बड़ा कारण मंडी में नींबू की नई फसल का आना है।

पूरे राजस्थान में मिलेगा अब सस्ता नींबू
मुहाना फ ल सब्जी मंडी से प्रदेशभर में छोटी लोडिंग गाड़ियों से सब्जी की सप्लाई होती है। माना जा रहा है कि मुहाना मंडी में दाम घटने से प्रदेशभर में नींबू के दामों में गिरावट आएगी। एक-दो हफ्तों में नींबू के रेट सामान्य होने लगेंगे।

बिकने के बाद नाबालिग से लगातार दुष्कर्म, हुई गर्भवती
उदयपुर। जिले के फलासिया थाना क्षेत्र में सवा लाख रुपए में खरीदी गई नाबालिग लगातार दुष्कर्म के बाद गर्भवती हो गई। इस किशोरी को चार माह पूर्व दलाल के मार्फत गुजराती युवक ने खरीदा था। पत्नी की तरह रखते हुए दुष्कर्म करता रहा। लगभग दो माह पूर्व जैसे-तैसे नाबालिग भागकर अपने घर पहुंच गई। इस किशोरी के माता-पिता विकलांग होने के साथ बधिर भी हैं। घटना का वीडियो वायरल होने पर फलासिया पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए नाबालिग की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज किया। इसके बाद पीड़िता का मेडिकल करवा सीडब्ल्यूसी के सामने पेश किया, जहां से नाबालिग को नारी निकेतन भेज दिया। किशोरी की खरीद और उससे शारीरिक शोषण का मामला सामने आने के बाद राज्य बाल आयोग ने प्रसंज्ञान लिया। वहीं बुधवार को आयोग सदस्य डॉ. शैलेंद्र पंड्या फलासिया पहुंचे।

रुपए का लालच और पत्नी बनाकर रखने का आश्वासन
थानाधिकारी प्रभुलाल ने बताया कि थाना क्षेत्र की 17 वर्षीय लड़की ने रिपोर्ट में बताया कि चार माह पहले गरणवास निवासी बहादुर पुत्र रमेश डामोर गुजरात में हिम्मतनगर के कारवाड़ निवासी प्रवीण पुत्र अमृतलाल मकवाना, उसका बहनोई रंजीत सिंह निवासी रोजर व एक अन्य व्यक्ति उसके घर आए। पिता को सवा लाख रुपए का लालच देकर बहादुर ने प्रवीण की पत्नी बनाने के लिए बेच दिया। उसी दिन बहादुर के साथी किशोरी को कारवाड़ ले गए, जहां प्रवीण ने दुष्कर्म किया। लगभग दो माह पूर्व पीड़िता मौका देखकर भागकर निकली और पिता के घर आ पहुंची।

यूं पहुंची पुलिस तक
दो दिन पहले रविवार दोपहर को मुख्य आरोपी प्रवीण व उसके साथी जीप लेकर पीड़ित के घर पहुंचे और उसे जबरन गाड़ी में बिठाकर रवाना हो गए। खोखरा बॉर्डर पर गुजरात पुलिस ने पीड़िता को रोते देख गाड़ी रुकवाई और उससे जानकारी ली। इसके बाद पुलिस ने पीड़िता के परिजनों को सूचना दी। सूचना पर पीड़िता के पिता व परिजन मौके पर पहुंचे और उसे घर ले आए।

रेडमी के50 सीरीज के सेल में बिके 3.3 लाख से अधिक स्मार्टफोन
नई दिल्ली। रेडमी के50 सीरीज के सेल में 3.3 लाख से अधिक स्मार्टफोन बिक गए। इस सीरीज की सेल चीन में हुई थी। रेडमी के50 12जीबी तक की रैम और 256जीबी तक के इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। इसकी कीमत करीब 28,800 रुपये है। रेडमी के50 प्रो के 12जीबी/ 512जीबी की कीमत चीन में करीब 36 हजार रुपये है।

इन दोनों फोन में 6.67 इंच का डिस्प्ले है। के50 में 48 मेगापिक्सल और के50 प्रो में 108 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फ्रंट कैमरा 20 मेगापिक्सल का है।