younger - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

युवा पीढ़ी तक पहुंचे गांधी दर्शन, यह हमारी सामूहिक जिम्मेदारी : शर्मा
बीकानेर। शांति और अहिंसा निदेशालय के निदेशक मनीष शर्मा ने कहा कि गांधी दर्शन नई पीढ़ी तक पहुंचे, यह हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। शर्मा मंगलवार को शांति और अहिंसा निदेशालय द्वारा गंगाशहर क्षेत्र के डागा पैलेस में शुरू हुए तीन दिवसीय संभाग स्तरीय गांधी दर्शन प्रशिक्षण शिविर के शुभारंभ समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गांधी दर्शन में समाज के हर वर्ग को साथ लेकर समाजिक उत्थान की क्षमता है। शर्मा ने प्रतिभागियों से अनुशासन के साथ गांधी दर्शन अपने जीवन में उतारने की अपील की।

समारोह में गांधीवादी विचारक प्रो. सतीश राय ने कहा कि गांधीजी सर्वकालिक रूप से प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि दुनिया गांधी को महात्मा के रूप में जानती है क्योंकि गांधी ने अहिंसा, सत्य, अपरिग्रह जैसे सिद्धांतों से जीवन जीकर दुनिया के सामने इन्हें जीवन्त रूप में रखा। गांधीवादी विचारक डॉ. बी. एम. शर्मा ने कहा कि आज एक बार फिर महात्मा गांधी के सिद्धांतों को पढ़ने और आत्मसात करने की आवश्यकता है। शिविर के उद्घाटन समारोह में संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के. पवन ने प्रतिभागियों से आह्वान किया कि वे प्रशिक्षण के माध्यम से क्रांतिदूत बन कर निकलें और विपरीत परिस्थितियों में भी प्रेम और दया का संचार कर सर्वोदय के सूत्रधार बनें।
कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने कहा कि तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य महात्मा गांधी के जीवन के सिद्धांतों को आमजन से जोड़ना है। समाज की विषमताओं को कम किया जा सके। चूरू कलक्टर सिद्धार्थ सिहाग ने गांधी दर्शन पर आधारित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत स्तर के प्रतिभागियों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए प्रेरित करें। गांधी समिति के जिला समन्वयक संजय आचार्य ने कार्यक्रम की रूपरेखा बताई। अहिंसा प्रकोष्ठ के समन्वयक राजेन्द्र जोशी ने आभार जताया। संचालन ज्योति प्रकाश रंगा ने किया। कार्यक्रम में जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी नित्या के., एडीएम प्रशासन ओमप्रकाश, एडीएम सिटी पंकज शर्मा, महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के गांधी स्टडियन सेंटर के डॉ. बिट्ठल बिस्सा, संजय पुरोहित, चूरू के जिला संयोजक दुलाराम, हनुमानगढ़ के सरवन तंवर, गंगानगर के प्रवीण गौड़,  सहित संभाग सभी जिलों से 240 प्रतिभागी उपस्थित रहे।
वाल्मीकि बस्ती में किया श्रमदान : तीन दिवसीय संभाग स्तरीय गांधी दर्शन प्रशिक्षण शिविर मंगलवार को प्रतिभागियों ने गंगाशहर स्थित वाल्मीकि बस्ती में श्रमदान किया। श्रमदान में नगर निगम आयुक्त गोपाल राम बिड़दा व स्काउट गाइड ने भागीदारी निभाई। इससे पूर्व प्रभात टोली द्वारा प्रात: जागरण के साथ शुरू शिविर शुरू हुआ।

वर-निकासी से पूर्व दूल्हे के बड़े भाई ने की छोटे की हत्या
झल्लारा। उदयपुर जिले के झल्लारा थाना क्षेत्र के मानपुर गांव के पिपला पानी फला में रविवार को वर निकासी से पूर्व एक परिवार की खुशियों पर ग्रहण लग गया। सोमवार को परिवार के एक बेटे के फेरे होने वाले थे, लेकिन इससे पहले ही खेतों में पिलाई की बात को लेकर दूल्हे के दो भाइयों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि बड़े भाई ने छोटे पर लट्ठ से वार कर दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसे देर शाम पुलिस ने जंगलों से पकड़ा।

थानाधिकारी परमेश्वर पाटीदार ने बताया कि मानपुर गांव के पिपला पानी फला निवासी मानिया पुत्र केसरा मीणा ( 35) व उसके छोटे भाई शंकर लाल पुत्र केसरा मीणा ( 20) के बीच रविवार सुबह करीब 7 बजे नाले से आने वाले पानी से खेतों में पिलाई को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि बड़े भाई मानिया मीणा ने आवेश में आकर छोटे भाई शंकरलाल मीणा के सिर पर लट्ठ से वार कर दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक का शव उसके खेतों पर बने ढालिए में रखी खाट पर पड़ा हुआ था। सिर पर अंदरूनी चोट के निशान थे।

चौथे भाई की जानी थी बारात
पाटीदार ने बताया कि केसरा मीणा के पांच बेटे हैं जिसमें चौथे नम्बर के बेटे की सोमवार को शादी थी। घर में शादी समारोह होने से केसरा व उसके परिजन कालिया फला में स्थित उनके पुराने मकान गए हुए थे। पीछे मृतक शंकर व उसका भाई मानिया व इनके परिवार पिपला फला में रुके हुए थे। घटना के बाद मातम छा गया एवं शादी की शहनाई की आवाज थमकर रुलाई में बदल गई। भाई की हत्या होने से शादी भी निरस्त हो गई।

अकेले रहे बच्चों को पुलिस ने संभाला
बताया गया कि घटना के बाद आरोपी मानिया व उसकी पत्नी घर से फरार हो गए। आरोपी मानिया के चार बच्चे हैं जो घर पर अकेले रह गए। उन्हें संभालने वाला कोई नहीं बचा था। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चों को संभालते हुए रिश्तेदारों को उनकी परवरिश की जिम्मेदारी दी।

एक की मौत, दूसरे की शादी टली, तीसरा हवालात में
इस घटना ने एक पिता की खुशियों भी छीन ली। केसरा मीणा के बड़े बेटे को जेल जाना पड़ेगा, जिससे उसके बच्चे व बीवी के लालन-पालन का कोई ठिकाना नहीं रहेगा, वहीं बेटे शंकर की हत्या के कारण चौथे बेटे की शादी टल गई। उस पर दु:खों का पहाड़ टूट पड़ा। वह बुरी तरह से विलाप कर रहा था। केसरा एक बेटे के लिए न्याय तो उसकी ही रिपोर्ट पर दूसरे बेटे के लिए सजा मांग रहा है। घटना के बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से देर शाम आरोपी को डिटेन कर लिया।

बेटे को नशा मुक्ति केंद्र भेजा, वापस आया तो कर दी माता-पिता की हत्या, कुल्हाड़ी से छोटे भाई को भी किया घायल, डर था वापस नशा मुक्ति केंद्र भेज देंगे
रावतसर। नोहर थाना क्षेत्र के एक फेफाना में एक बेटे ने अपने मां-बाप की हत्या कर दी जबकि छोटे भाई को भी कुल्हाड़ी से काटकर बुरी तरह घायल कर दिया। छोटे भाई को इलाज के लिए सिरसा के निजी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने इस मामले में दंपती के 15 साल के बड़े बेटे को दस्तयाब किया है। गुरुवार सुबह शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार परिवार का बड़ा बेटा छोटी उम्र में ही नशे का आदी हो गया। परेशान माता-पिता ने इलाज के लिए उसे नशा मुक्ति केंद्र भेज दिया। दो-तीन दिन पहले ही वह घर वापस आया था। घर आने पर उसे यह लगने लगा कि कुछ दिन बाद वापस  नशा मुक्ति केंद्र भेजा जाएगा। बताया जा रहा है कि इसी मानसिक स्थिति में बुधवार रात को उसने कुल्हाड़ी से अपने माता-पिता की हत्या कर दी। 14 साल के छोटे भाई को कुल्हाड़ी से बुरी तरह काट दिया। हत्या का जुनून सर से उतरने के बाद खुद ही पास की ढाणी में गया और पूरी घटना के बारे में बताया। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी और शवों को नोहर स्थित सरकारी हॉस्पिटल पहुंचाया गया।

खेती करके परिवार पाल रहा था मृतक
थाना प्रभारी रविंद्र सिंह ने बताया कि हत्या के इस मामले में दंपती के बड़े बेटे को दस्तयाब किया गया है। वह नशामुक्ति केंद्र जाने की बात को लेकर परेशान था। सीआई रविंद्र सिंह ने बताया कि मृतक खेती करता था और ढाणी में ही रहता था। परिवार के पास करीब 10-12 बीघा जमीन थी।

नोट: हम आरोपी की पहचान इसलिए उजागर नहीं कर रहे क्योंकि किशोर न्याय (बालकों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम, 2015 की धारा 74 के तहत कानून का उल्लंघन करने वाले बालक का नाम और पहचान सार्वजनिक करने पर रोक है। इस धारा के तहत ऐसे बच्चे की पहचान प्रकट करने वाले व्यक्ति को छह माह की सजा अथवा दो लाख रुपए तक का जुर्माना या दोनों से दंडित किया जा सकता है।