ramesh meena - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

किरोड़ी खुद अपराधी,पता नहीं क्यों सीएम उनको गिरफ्तार नहीं करते: रमेश मीणा
जयपुर। राज्यसभा सांसद किरोडीलाल मीणा की तरफ से भ्रष्टाचार के आरोपों पर ग्रामीण विकास मंत्री रमेश मीणा ने बुधवार को पलटवार किया। पीसीसी वॉर रूम पहुंचे मंत्री रमेश मीना ने कहा कि किरोड़ी ने ऐसा बयान पहली बार नहीं दिया है। पहले भी उन्होंने वसुंधरा राजे को कहा था कि नाक से नकसीर निकल जाएगी। किरोड़ी ने वसुंधरा राजे के लिए क्या-क्या नहीं कहा। किरोड़ीलाल का सूर्य अस्त हो चुका है। किरोड़ीलाल अपराधी है, उस पर 5 केस लगे हुए हैं, फिर भी हमारे मुख्यमंत्री, पता नहीं उन्हें क्यों गिरफ्तार नहीं करते? वह रोजाना कुछ ना कुछ बोलता है।

रमेश मीणा ने कहा कि जो खुद अपराधी हो, जो खुद भ्रष्टाचार में फंसा हुआ हो वह सरकार पर आरोप लगाता है और खुले घूम रहा है। हम तो मुख्यमंत्री से कहेंगे कि ऐसे लोगों को गिरफ्तार करें। जो गलत तरीके से गलत दबाव बनाता है, अगर किरोड़ी लाल मीणा की जगह आम आदमी होता और उस पर ऐसे मुकदमे होते तो उसे कोई भी पकड़ लेता। वह पकड़ से बाहर क्यों हो रहा है? किरोड़ीलाल मीणा ने और कैलाश मेघवाल ने तो पहले भी वसुंधरा राजे पर आरोप लगाए थे, क्या उन आरोपों को सब भूल गए।

लंबित जांचों को लेकर दौरे पर निकले मंत्री
ब्यूरो/नवज्योति, जयपुर। ग्रामीण विकास और नरेगा के पक्के निर्माण की गुणवत्ता में धांधली की जांचें छह महीने बाद भी लंबित रहने पर अब खुद पंचायतीराज मंत्री रमेश चंद मीना ने मोर्चा संभाला है। कार्यों की गुणवत्ता जांच पर निगरानी की जिम्मेदारी खुद के गृह जिले करौली से शुरू की है। जल्दी ही लंबित जांच वाले सभी जिलों में पहुंचकर जांच पड़ताल करेंगे।

मंत्री मीना ने पिछले दो दिन में करौली जिले में कई ग्राम पंचायतों में पहुंचकर पक्के निर्माण कार्यों का जायजा लिया। करौली में रणगामा तालाब के पास वन विभाग की ओर से बनवाई जा रही लवकुश वाटिका की जांच की तो मौके पर निर्माण कार्य गुणवत्ता में व्यापक पैमाने पर अनियमितता देखने को मिली। निर्माण सामग्री के सैम्पल लेकर कमेटी गठित कर दोषियों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सपोटरा और मंडरायल क्षेत्र में जनसुनवाई में भी निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर जांच के निर्देश दिए। मंत्री मीना का कहना है कि धांधली के पुराने प्रकरणों पर भी जांच कार्रवाई जा रही है। लंबित मामलों को लेकर अफसरों को निर्देश दिए हैं। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। सरकार के पैसे का इस तरह दुरुपयोग और भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

गांवों में बांटे 11 लाख पट्टे, भ्रष्टाचार पर मंत्री-सरपंच हुए आमने सामने, साल के अंत में ब्यूरोक्रेसी से भी टकराव
ब्यूरो/नवज्योति, जयपुर। ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग इस साल की शुरूआत में ग्रामीण को रोजगार और विकास और महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए जुटा रहा, वहीं साल के आखिरी महीनों में भ्रष्टाचार कार्यों की जांच कराने पर मंत्री और सरपंच आमने सामने हो गए। मंत्री का कलक्टर को फटकार लगाकर ब्यूरोक्रेसी को छेड़ना भी चर्चाओं में रहा।

विभाग और मंत्री की ये प्रमुख उपलब्धि
प्रशासन गांव के संग अभियान में ग्रामीणों को 11 लाख आवासीय पट्टे
जिला प्रमुख, प्रधान और सरपंचों का 20 प्रतिशत मानदेय बढा
पंचायत सचिवों के पदनाम और भत्तों में संशोधन, मंत्रालयिक संवर्ग का पुनर्गठन
स्वामित्व योजना में 15 जिलों के 7490 गांवों का ड्रोन सर्वे कराकर 758 प्रोपर्टी कार्ड
स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण में तीन श्रेणी में करीब 15 लाख शौचालय
129 अम्बेडकर भवनों को मंजूरी
18,667 भूमिहीन परिवार, 36,986 बीपीएल परिवार और 2932 घुमक्कड़ परिवारों को भूखण्ड व पट्टे
बंजर भूमि एवं चारागाह विकास बोर्ड गठित
राजस्थान महिला निधि क्रेडिट कॉपरेटिव फैडरेशन लिमिटेड की स्थापना
बाड़मेर, दौसा, जोधपुर, बीकानेर, जैसलमेर और सवाईमाधोपुर शिल्पग्राम में ग्रामीण हाट
स्वयं सहायता समूहों के 750 उत्पादों को अमेजन पर बिक्री हेतु अपलोड
उड़ान योजना के अंतर्गत 10 जिलों में सेनेटरी पैड उत्पादन इकाइयों की स्थापना

सरपंचों से विवाद तो अफसरों से भिड़े
पंचायतीराज मंत्री रमेशचंद मीना जुलाई में नागौर और बाड़मेर दौरे में करोड़ों के घोटाले की बात उठाते हुए जांच कराई। नाराज सरंपचों ने विरोध जताते हुए मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई। लंबे विवाद के बाद समझौता हुआ। गुणवत्ता खांमी पर मंत्री ने कई अफसरों पर कार्रवाई की। साल के आखिर में बीकानेर के एक कार्यक्रम में कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल के मोबाइल देखने पर मंत्री ने गुस्सा करते हुए अफसर को बाहर निकाल दिया तो आईएएस लॉबी ने कड़ा विरोध जताया।

आईएएस एसोसिएशन ने रमेश मीना के खिलाफ की कार्रवाई की मांग, गहलोत को लिखा पत्र
जयपुर। बीकानेर कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल को बैठक से बाहर करने के मामले में अब आईएएस अधिकारियों में रोष है। उन्होंने आईएएस एसोसिएशन के माध्यम से विरोध करने का फैसला किया है। आईएएस एसोसिएशन के सचिव समित शर्मा ने सीएम अशोक गहलोत को पत्र लिखकर हादसे की निंदा करते हुए ऐसे पंचायत राज मंत्री के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। आईएएस एसोसिएशन ने कहा कि पंचायत राज मंत्री रमेश मीना का इस तरह का व्यवहार निंदनीय है और किसी भी तरह से स्वीकार्य नहीं है।

रमेश मीणा के इस तरीके से सरकार की छवि खराब होती है और ब्यूरोक्रेसी का मनोबल डाउन होता है। अगर किसी अधिकारी का काम खराब है, तो प्रशासनिक तरीके से उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। राजस्थान परंपरागत रूप से जनप्रतिनिधियों औरअधिकारियोंके बीच बेहतर तालमेल के लिए जाना जाता है। इस तरह की स्थिति को रोका जाना चाहिए। इस तरह के हादसों से अधिकारियों का मनोबल प्रभावित होता है। इस तरह के हादसे फिर से ना हो इसके लिए उचित कार्रवाई की जानी चाहिए।

रमेश मीना ने आवास पर की जनसुनवाई
जयपुर। ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री रमेश चंद मीना ने गांधी नगर स्थित सरकारी आवास पर जनसुनवाई की। मीना ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनी। इस अवसर पर मीना ने संबंधित अधिकारियों को फोन पर जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए।

मंत्री ने बताया कि अधिकांश लोग ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं को लेकर मिले, जिसमें सड़क,नाली,पेयजल,ग्रामीण विकास पथ, खेतों में तारबंदी की शिकायतें लेकर लोग आए। सभी लोगों की समस्याओं का जल्द ही उचित समाधान किया जाएगा।

रमेश मीना ने आवास पर की जनसुनवाई
जयपुर। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री रमेश चंद मीना ने अपने आवास पर जनसुनवाई की। गांधी नगर स्थित सरकारी आवास पर जनसुनवाई में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनी। करौली, सवाईमाधोपुर और दौसा सहित कई जिलों से पहुंचे लोगों ने ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़ी समस्याएं बताई। मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को फोन पर लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। कुछ समस्याओं पर विभागीय अधिकारियों से जानकारी मांगी है।

दंगे कराने की कोशिश में है भाजपा नेता, चुनाव आते ही करते है इस तरह की राजनीति : मीना
जयपुर। अलवर मॉब लिंचिंग के हादसे पर भाजपा के विरोध पर पंचायती राज मंत्री रमेशचंद्र मीना ने भाजपा नेताओं पर निशाना साधा है। मीना ने भाजपा नेताओं पर आरोप लगाया कि वह दंगे कराने की कोशिश में है। चुनाव करीब आते ही यह इस तरह की राजनीति करते है। शासन सचिवालय में मीणा ने कहा कि जो नेता अलवर के हादसे पर बयान दे रहे है। वह जालौर क्यों नहीं जा रहे है। चुनाव पास आते ही यह लोग इसी तरह की राजनीति करना शुरू कर देंगे। कुछ हादसे अचानक हो जाते है। उन परिवारों को न्याय मिलना चाहिए। हमारी सरकार काम कर रही है। इसलिए उन लोगों को लग रहा है कि सरकार को कैसे घेरा जाएं। विपक्ष के पास मुद्दे नहीं है। यह 36 टुकड़ों में बंटे हुए एक दूसरे से ही लड़ रहे है। विपक्ष को विकास कार्यो में हमारा सहयोग करना चाहिए।

चुनाव आएंगे, तो यह अपनी बात करे। लोग सभी कुछ देख रहे है  सरकार की सभी योजनाएं धरातल पर है। हमारी सरकार और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत काम कर रहे है। पंचायती राज समन्वय समिति के शपथ ग्रहण समारोह पर कहा कि पंचायती राज विभाग के मंत्रालयिक कर्मचारी ग्रामीण विकास और पंचायती राज की सरकारी योजनाओं को धरातल तक ले जाने में काम करते है। विभाग का यही प्रयास है कि गांव में हर व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचे।

पीसीसी में रमेश मीना और सुखराम ने की जनसुनवाई
जयपुर। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पंचायतीराज मंत्री रमेश चंद मीना और श्रम मंत्री सुखराम विश्नोई ने जनसुनवाई की। उन्होंने जनसुनवाई में श्रम विभाग से जुड़ी समस्याएं सुनी। श्रमिकों के लेबर कार्ड, पेंशन भुगतान और मजदूरी दरों से जुड़ी समस्याओं को लोग लेकर पहुंचे। मंत्री सुखराम बिश्नोई ने समस्याओं को सुनते हुए अधिकारियों को मौके पर ही कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

पंचायती राज से जुड़ी समस्याओं में ग्राम पंचायतों के रुके हुए विकास कार्यो सड़क और आवास निर्माण आदि की समस्याएं लेकर लोग पहुंचे। मंत्री ने सभी समस्याओं पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। कुछ प्रकरणो में विभागीय अधिकारियों को फोन कर निर्देश दिए।

किरोड़ी को धमकी पर मंत्री रमेश मीणा के तीखे तेवर, कहा, 'वे तो खुद ही अपराधी हैं, उन्हें खुद को कानून के हवाले करना चाहिए'
जयपुर। राज्यसभा सांसद किरोडीलाल मीणा को जान से मारने की धमकी भरे पत्र को लेकर उनके चिर परिचित विरोधी माने जाने वाले सरकार के मंत्री रमेश मीणा ने इसे लेकर तीखा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि किरोडीलाल तो खुद ही अपराधी है, उन्हें तो चाहिए कि वह खुद को कानून के हवाले कर दे। मैंने कहा कि मैं उनको जान से मारने की धमकी देने वाले मामले की चर्चा नहीं करना चाहता। लेकिन जो व्यक्ति लाशों की राजनीति करें, अपने क्षेत्र में खुद पर ही गोली चलाकर वाई श्रेणी की सुरक्षा ले, जिनके ऊपर कई मुकदमे दर्ज हो और खुद अपराधी हो, उन्हें सुरक्षा की कहां जरूरत है। वे खुद कह रहे हैं कि उनके पास हजारों समर्थक है ऐसे में सुरक्षा की क्या जरूरत है। उनको कोई धमकी भरा पत्र मिला है तो सरकार को उसकी गहन जांच करनी चाहिए ताकि सच सामने आ सके।

चंद्रा अपना समय और पैसा दोनों बर्बाद नहीं कर रहे: रमेश मीणा
जयपुर। राज्यसभा चुनाव में सुभाष चंद्रा के राज्यसभा का नामांकन भरने के सवाल पर मंत्री रमेश मीणा ने कहा है कि वो अपना समय और पैसा बर्बाद नहीं करें।

मीणा ने चंद्रा को नसीहत देते हुए कहा है कि वे भाजपा के झांसे में आ गए हैं। वे पहले भी राज्यसभा सांसद रह चुके हैं। मेरा सुझाव है कि उन्हें चुनाव नहीं लड़ना चाहिए। मीणा ने कहा कि चुनाव में कांग्रेस का एक भी वोट कम नहीं होगा, बल्कि एक दो वोट जरूर बढ़ेंगे। कांग्रेस में कोई विवाद नहीं है। राजस्थान चुनाव में किसी भी स्थानीय को टिकट नहीं देने के सवाल पर रमेश मीणा ने कहा कि यह सब पार्टी आलाकमान तय करता है और पार्टी उसी को स्वीकार करती है।

ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करें पीएम: रमेश मीणा
जयपुर। ग्रामीण विकास पंचायती राज मंत्री रमेश मीणा ने इंदिरा गांधी नहर परियोजना को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की है। मीना ने अपने आवास पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ईस्टर्न कैनाल परियोजना को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करें। इस परियोजना के तहत केन्द्र सरकार 90 और 10 प्रतिशत के अनुपात में पैसा मिले। जिससे पूर्वी राजस्थान के 13 जिलों को सिंचाई और पीने का पानी मिल सके।

अन्य सवालों के जवाब में उन्होनें कहा कि भारत सरकार के स्तर पर नरेगा सामग्री मद का लगभग 3000 करोड़ रुपये लगभग 15 माह से रूका हुआ है, उसे जल्द से जल्द रिलीज किया जाए। जिससे नरेगा कर्मियों को समय पर पैसा मिल सकेगा। मीना ने मांग की है कि प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत चिन्हित वंचित पात्र परिवारों को योजना का लाभ मिले। इसके लिए पात्र परिवारों के नाम जोड़ने की मांग की है। केंद्र सरकार से खाद्य सुरक्षा योजना के तहत दोबारा सर्वे करवाकर अधिक से अधिक पात्र परिवारों के नाम जोड़ने की मांग की है। जिससे योजना का लाभ पात्र परिवारों को मिल सकेगा।

महिलाएं जब 10 हजार कमाने लगेगी, तब लगेगा काम कर रहे अधिकारी व सरकार : मीणा
उदयपुर। ग्रामीण विकास व पंचायतीराज मंत्री रमेश मीणा ने कहा कि राजीविका परियोजना के अंतर्गत जिले में बने हुए समूहों से जुड़ी प्रत्येक महिला जिस दिन दस हजार रुपए प्रति माह कमाने लग जाएगी तो हमें लगेगा कि राजस्थान में हमारी सरकार और अधिकारी काम कर रहे हैं।

वे बुधवार को यहां राजीविका परियोजना के तत्वावधान में गांधी ग्राउंड में आयोजित स्वयं सहायता समूहों के संबल संवाद कार्यक्रम में जिले भर से शरीक हुई करीब बारह हजार महिलाओं को संबोधित कर रहे थे। पंचायतीराज मंत्री मीणा ने कहा कि जिले की 658 ग्राम पंचायतों में से 651 ग्राम पंचायतों में राजीविका के सदस्य समूह बनाए जा चुके हैं। जिले के 2187 गांवों में 20 हजार 203 समूह काम कर रहे हैं। जिले सक्रिय इन समूहों से कुल दो लाख 46 हजार महिलाएं जुड़कर लाभांवित हो रही हैं। जिले में 10361 समूहों को बैंकों से ऋण मिल चका है। पंचायती राज मंत्री मीणा ने खुलकर संवाद करते हुए जब पूछा कि पांडाल में उपस्थित महिलाओं में से कितनी महिलाएं बीस हजार रुपए कमाती हैं, तो कुछ ने ही अपने हाथ ऊपर खड़े किए। जब उन्होंने पूछा कि दस हजार रुपए कितनी महिलाएं कमाती हैं तो पहले से कुछ ज्यादा महिलाओं ने हाथ ऊपर किए। तीसरी बार पूछा कि पांच हजार रुपए कितनी महिलाएं कमाती हैं तो दूसरी बार से भी ज्यादा महिलाओं ने हाथ खड़े किए। इस पर मंत्री ने कहा कि वे चाहते हैं कि पांडाल में उपस्थित सभी महिलाएं जब एक साथ हाथ ऊपर उठाएंगी तो और ज्यादा अच्छा लगेगा। उन्होंने कहा कि जब तक मिशन का सपना पूरा नहीं होगा वे राजीविका के अधिकारियों, विकास अधिकारी, जिला कलक्टर से कहना चाहते हैं कि जो समूह बना है उस समूह में प्रत्येक महिला लोन ले और प्रत्येक महिला अपना काम करने लग जाए।  सरकार महिला समूहों के लिए अब महिला बैंक बनाने जा रही है जिनका संचालन महिलाओं के हाथों में ही होगा। इसके लिए 50 करोड़ रुपए का प्रावधान भी किया है। समस्याओं को दूर करने के लिए जल्द ही एक हेल्पलाइन शुरू की जाएगी।

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेहाना रियाज चिश्ती ने महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में हो रहे प्रयासों की सराहना की। वल्लभनगर विधायक प्रीति  शक्तावत ने कहा कि सरकार के प्रयासों से आज विभिन्न क्षेत्रों में महिलाएं विशेष मुकाम हासिल कर आत्मनिर्भर बनी है। देरी से पहुंचने की माफी मांगते हुए धरियावद विधायक नगराज मीणा ने कहा कि राजीविका के कार्यों से आदिवासी अंचल की महिलाएं आज आत्मनिर्भर हुई हैं।
राज्य मिशन निदेशक मंजू राजपाल ने कहा कि महिलाएं सुरक्षा सखी, सेवा सखी, संबल सखी और स्टार्टअप सखी बने। ग्रामीण विकास व पंचायती राज विभाग के शासन सचिव केके पाठक ने  जिले में हो रही गतिविधियों को ब्रांड बनाकर आगे पहुंचाने का आव्हान भी किया। कलक्टर ताराचंद मीणा ने जिले में महिला समूहों को प्रोत्साहन देने के बारे में जानकारी दी। सेव द गर्ल चाइल्ड की ब्रांड एंबसेडर डॉ. दिव्यानी कटारा और पुलिस उपाधीक्षक चेतना भाटी ने भी  संबोधित किया। कार्यक्रम में पंचायत राज निदेशक ओम कसेरा, जिला परिषद सीईओ मयंक मनीष सहित बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी और महिलाएं मौजूद थी।

भावुक हुई भावना
महिला समूह की सदस्य भावना को मौका मिला तो भावुक हो उठी और कहा कि पहले घूंघट में रहते हुए मजबूरी में नरेगा में काम करना पड़ता था, लेकिन राजीविका के माध्यम से संबल मिला तो उस जैसी कई महिलाओं को संबल मिला और विशिष्ट पहचान के साथ सम्मान भी मिल रहा है।

माया ने कहा, कभी 20 नहीं गिने
अन्य एक समूह की सदस्य माया देवी ने बताया कि पहले उसने अपने जीवन में कभी बीस रुपए नहीं गिने लेकिन आजीविका परियोजना के माध्यम से समूह से जुड़ी तो अब वह 20 हजार रुपए तक गिन लेती हैं।

अतिथियों ने सराहे उत्पाद
आयोजन स्थल पर लगाई गई प्रदर्शनी में महिला समूहों द्वारा उत्पादित शहद, आचार, मशरूम, चप्पलें, अगरबतती व अन्य वनोपज सामग्री का अवलोकन करते हुए अतिथियों ने खूब सराहा। राजीविका द्वारा प्रकाशित पुस्तिका कदम: राजीविका से आजीविका की ओर का विमोचन भी किया गया।