cold wave - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर, मध्य भारत में कोहरा, बारिश, बर्फबारी का अनुमान, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में तापमान गिरने के बीच गुरुवार को दिल्ली में दृश्यता में सुधार हुआ। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने पालम को 8.2 डिग्री सेल्सियस के साथ दिल्ली में सबसे ठंडा जगह बताया और चेतावनी दी कि आने वाले दिनों में कई पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर और मध्य भारत में कोहरा, बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

दिल्ली के बेस स्टेशन सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि आया नगर में 9.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। सुबह तड़के पालम में न्यूनतम दृश्यता 1,100 मीटर दर्ज की गई। मौसम विज्ञान ने कहा कि दो पश्चिमी विक्षोभों के पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करने का अनुमान है जिससे पांच-छह फरवरी और फिर नौ-दस फरवरी को छिटपुट बारिश और हिमपात हो सकता है।

हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों और पश्चिम मध्य प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर सुबह और रात के समय घने से बहुत घने कोहरे की स्थिति छह फरवरी तक बने रहने का अनुमान है। उत्तर प्रदेश में सात फरवरी तक घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है, जबकि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तरपूर्वी राजस्थान, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, झारखंड और मेघालय में अगले कुछ दिनों तक कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है।

आईएमडी ने उत्तर प्रदेश को छोड़कर अगले सात दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होने का पूर्वानुमान लगाया है, जहां अगले दो से तीन दिनों में दो-तीन डिग्री सेल्सियस की कमी होने का अनुमान है। मध्य भारत में अगले 48 घंटों में तापमान में दो-तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है, जबकि पूर्वी भारत में अगले तीन दिनों में दो-चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज होने का अनुमान है।

गुजरात के न्यूनतम तापमान में अगले चार दिनों तक कोई खास बदलाव होने का अनुमान नहीं है, जिसके बाद इसमें दो-तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है। महाराष्ट्र में अगले 24 घंटों के दौरान तापमान स्थिर रहने के बाद अगले दो दिनों में भी इसी तरह की गिरावट हो सकती है। पूर्वोत्तर भारत में तापमान में कोई खास बदलाव होने का अनुमान नहीं है।

जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फरबाद में पांच और छह फरवरी को तथा हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में छह फरवरी को छिटपुट बारिश और हिमपात की चेतावनी दी गई है। इन क्षेत्रों में नौ और 10 फरवरी को बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने चार और पांच फरवरी को उत्तराखंड में छिटपुट पाला पडऩे की संभावना पर चेतावनी जारी करते हुए संवेदनशील क्षेत्रों में रहने वाले लोगों और यात्रियों से सतर्क रहने का आग्रह किया है।

Delhi-NCR में घने कोहरे से सुबह के समय यातायात प्रभावित: ट्रेनों एवं उड़ानों में देरी, AQI खराब श्रेणी में पहुंचा
नई दिल्ली। दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में कई जगहों पर घना कोहरा छाए रहने से बड़े स्तर पर यातायात प्रभावित हुआ और ट्रेनों एवं उड़ानों में देरी हुई। दिल्ली हवाई अड्डे ने यात्रियों को उड़ान के समय और जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइंस से संपर्क करने की सलाह दी। हवाई अड्डे ने बताया कि कोहरे की स्थिति के कारण सीएटी-3 स्थितियों में बदलाव के कारण देरी हो सकती है। खास बात यह है कि सीएटी-3 प्रणाली बहुत कम या लगभग शून्य दृश्यता में भी विमानों को उतरने की अनुमति देता है।

गुरुग्राम, नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और बहादुरगढ़ जैसे एनसीआर शहरों की बात करें तो कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से सुबह के समय काम पर जाने वाले लोगों को परेशानी हुई। इस बीच, मंगलवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो मौसम के औसत से थोड़ा ज्यादा था। शांत हवाओं के बावजूद लोगों को ठंड महसूस कर रहे हैं।

भारतीय मौसम विज्ञान संस्थान के पूर्वानुमान के अनुसार, कम तापमान और मौसम की स्थितियों के कारण वायु गुणवत्ता सूचकांक थोड़ा बढ़ सकता है, हालांकि यह अभी खराब श्रेणी में है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, शहर का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक सुबह 10 बजे 260 के सूचकांक के साथ खराब श्रेणी में बना रहा।

मौसम विभाग के अनुसार, रात में धुंध और हल्का कोहरा छाया रह सकता है, जबकि दिन के दौरान अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए भी इसी तरह के मौसम की स्थिति का पूर्वानुमान जताया है। इस बीच आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और कई जगहों पर हल्का कोहरा रहेगा, जबकि शहर में सुबह के समय कुछ जगहों पर घना कोहरा भी छाने के आसार हैं।

दिल्ली में घने कोहरे के कारण आज भी करीब 20 से ज्यादा उड़ानें रद्द, यात्रियों में आक्रोश
नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर और देश के अन्य शहरों में घने कोहरे के कारण गुरुवार को यहां इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे पर 20 से अधिक उड़ानें रद्द रहीं जबकि 100 से अधिक उड़ानों में देरी की सूचना है। आईजीआई हवाई अड्डे की वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली आने वाली 11 और यहां से जाने वाली भी इतनी ही उड़ानें रद्द हैं। इसके अलावा आगमन और प्रस्थान की कुल 100 से अधिक उड़ानों में देरी की सूचना है।

दिल्ली हवाई अड्डे पर रात तीन बजे के बाद दृश्यता कम होने लगी और सुबह तक घटकर 50 मीटर रह गयी। तड़के पांच बजे से ही उड़ानों का परिचालन कैट-3 की प्रकिया के तहत शुरू हो गया। इस दौरान सिर्फ कैट-3 उपकरणों से लैस विमान और इसके लिए विशेष रूप से प्रशिक्षित पायलटों को ही लैंडिग और टेकऑफ की अनुमति होती है।

दिल्ली के अलावा गाजियाबाद के ङ्क्षहडन और चंडीगढ़ से भी कोहरे की सूचना है। विमान सेवा कंपनियों ने यात्रियों को हवाई अड्डे के लिए निकलने से पहले विमान की अद्यतन स्थिति की जानकारी हासिल करने की सलाह ही है। फिलहाल, दिल्ली हवाई अड्डे पर दृश्यता में सुधार हुआ है। सुबह 10.30 बजे दृश्यता 500 मीटर थी।

कश्मीर और लद्दाख में ठंड का प्रकोप : ऊंचे इलाकों में हल्की बर्फबारी का अनुमान, शीतलहर से जमे कुछ हिस्से
जम्मू। केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में गिरावट आने से ठंड का प्रकोप जारी है। श्रीनगर में पिछली रात न्यूनतम तापमान माइनस 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछली रात के माइनस 6.0 डिग्री से थोड़ा ज्यादा था। भीषण शीतलहर ने श्रीनगर में डल झील, जल निकायों और पानी के पाइपों के कुछ हिस्सों को जमा दिया है। मौसम विभाग के अनुसार श्रीनगर में दिन का तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य तापमान से लगभग 4.2 डिग्री ज्यादा था। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार दक्षिण कश्मीर का शोपियां सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान माइनस 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इसके बाद पुलवामा में तापमान माइनस 8.0 डिग्री सेल्सियस रहा। लोकप्रिय पर्यटन स्थल पहलगाम में माइनस 7.8 डिग्री, जबकि स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग में माइनस 6.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। एक अन्य पर्यटन स्थल सोनमर्ग में न्यूनतम तापमान माइनस 6.3 डिग्री सेल्सियस रहा। केंद्र शासित प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहा। मौसम विभाग ने कहा कि कश्मीर संभाग में कई जगहों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से एक से चार डिग्री सेल्सियस कम रहा, जबकि जम्मू संभाग में कई जगहों पर यह सामान्य से एक से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। जम्मू क्षेत्र में जम्मू शहर में पिछली रात के तापमान 5.6 डिग्री के मुकाबले 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में माइनस 0.4 , कटरा में माइनस 5.2 और भद्रवाह में माइनस 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछली रात के माइनस 3.4 डिग्री सेल्सियस से थोड़ा ज्यादा था।

विभाग के अनुसार लद्दाख क्षेत्र भीषण ठंड की चपेट में रहा। लेह में माइनस 14.4 डिग्री सेल्सियस, कारगिल में माइनस 13.7 और नुब्रा में माइनस 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। द्रास में फिर माइनस 24.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो पिछली रात के तापमान के बराबर था। मौसम विभाग के अनुसार जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में अगले 10 दिनों मौसम के स्थिर रहने के आसार हैं। दिसंबर के आखिरी हफ़्ते में कश्मीर में कमजोर पश्चिमी विक्षोभ की वजह से ऊपरी इलाकों और गुलमर्ग, सोनमर्ग और पहलगाम जैसे पर्यटक जगहों पर बर्फबारी हुई।

मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार 15 जनवरी तक आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे, इसके बाद 16-17 जनवरी को कश्मीर डिवीजन के कुछ ऊंचे इलाकों में हल्के बादल छाये रहेंगे और हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है। 18-19 जनवरी को मौसम आंशिक रूप से या आम तौर पर बादल छाये रहेंगे, बीस जनवरी को फिर कुछ ऊंचे इलाकों में हल्की बर्फबारी होने का अनुमान है, जबकि 21 जनवरी को आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे।

पारा 8 डिग्री तक गिरा, सर्दी ने हाड़ कंपाए, आज भी रहेगा कोहरे, बादल छाने और शीतलहर का असर
जयपुर। राजधानी जयपुर सहित कई जिलों में अचानक मौसम बदला और बादल छाने के साथ ही दोपहर में पहले कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई फिर दोपहर दो बजे बाद तेज बारिश का दौर शुरू हुआ जो कि करीब 20 मिनट तक चला। इसके बाद बूंदाबांदी के रूप में देर रात तक सिलसिला चलता रहा। प्रदेश के जयपुर, कोटा, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, अजमेर, पाली सहित कई जिलों में बारिश हुई और तापमान में पांच से सात डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। पारे में गिरावट के चलते गलन और ठिठुरन का असर बढ़ गया और जयपुर सहित अधिकांश जिलों में हाड़ कंपाने वाली सर्दी का अहसास हुआ। ये अहसास फिलहाल अगले तीन चार दिनों तक बना रहेगा। वहीं मौसम विभाग केन्द्र जयपुर ने गुरुवार को भी राजधानी जयपुर सहित कई जिलों में कोहरे, बादल छाने और शीतलहर का प्रकोप बना रहने की संभावना जताई है। अगले तीन चार दिन जयपुर सहित कई जिलों में शीतलहर चलने और ठिठुरन का असर बढ़ने के साथ ही दिन में भी तापमान में कमी आएगी जिससे सर्दी का असर और बढ़ेगा।

इन जिलों में गिरा सात डिग्री तक पारा
राजधानी जयपुर सहित कई जिलों में बारिश के कारण पारा पांच से सात डिग्री तक गिर गया। बुधवार को दिन का तापमान प्रदेश में सबसे कम धौलपुर में 13.9 डिग्री दर्ज किया गया। यहां मंगलवार के मुकाबले बुधवार को करीब आठ डिग्री तक पारा गिर गया। राजधानी जयपुर में दिन का तापमान करीब छह डिग्री गिरावट के साथ 15.8 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं करौली में 14 डिग्री, अलवर में पांच डिग्री गिरावट के साथ अधिकतम तापमान 15 डिग्री, अजमेर में 16.9 अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान सीकर में 4.2 डिग्री दर्ज किया गया।

चार दिन बाद फिर होगी बारिश : मौसम विभाग केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि जयपुर सहित कई जिलों में अगले तीन चार दिन शीतलहर चलने और तापमान गिरने से सर्दी का असर और बढ़ेगा। इसके बाद एक छोटा पश्चिमी विक्षोभ आएगा जिसके असर से 20 और 21 जनवरी को शेखावाटी क्षेत्र सहित भरतपुर, धौलपुर, अलवर सहित कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी और बादल छाने की संभावना है।

स्कूली नौनिहालों को राहत, कक्षा 1 से 8 तक का आज अवकाश
कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के स्कूल का समय प्रात: 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा
जिले में चल रही शीतलहर से कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों को राहत प्रदान करने के लिए जिला कलक्टर ने गुरुवार का अवकाश घोषित किया है। इसके बाद शिक्षा विभाग ने इसके आदेश जारी कर दिए। जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने बताया कि शीतलहर को देखते हुए स्कूली बच्चों को राहत प्रदान करने के लिए कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों को राहत प्रदान करने के लिए जिले के सभी सरकारी एवं गैर विद्यालय में गुरुवार को अवकाश रहेगा। इसके साथ ही कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के स्कूल का समय प्रात: 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा।

शीतलहर के कारण जयपुर समेत 19 जिलों में पहली से आठवीं कक्षा तक स्कूलों में छुट्टी, तीन संभागों में बारिश का अलर्ट
जयपुर। प्रदेश में सर्दी का सितम जारी है। शीतलहर और कोहरे के असर से प्रदेशभर में जनजीवन बाधित हुआ है। जयपुर सहित अधिकांश जिलों में रविवार को घना कोहरा छाया रहा और शीतलहर से ठिठुरन बनी रही। जयपुर और जोधपुर में कई फ्लाइटें खराब मौसम की वजह से लेट हुईं तो कई ट्रेनें देरी से चलीं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में प्रदेश में आंशिक बादल छाए रहने और कोहरे के बीच कुछ जगह हल्की बारिश की संभावना जताई है। प्रदेश में 15 जनवरी से नया वेदर सिस्टम सक्रिय होने से जयपुर, उदयपुर और कोटा संभाग के कुछ हिस्सों में बादल छाए रहने और बारिश होने की संभावना है। वहीं, शीतलहर के चलते सात जिलों में सोमवार को पहली से आठवीं कक्षा तक एक से चार दिन का अवकाश और अजमेर जिले में पहली से पांचवीं कक्षा तक दो दिन का अवकाश घोषित किया गया है।

कई शहरों में दिन का तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक गिरा
पिछले 24 घंटे में जयपुर, बीकानेर, अजमेर, जोधपुर, भरतपुर और कोटा संभाग के कुछ हिस्सों में बादल छाए रहने के साथ कुछ जगह हल्की बारिश भी हुई। जोधपुर, नागौर, फलौदी के आसपास कई जगह ओले गिरे। प्रदेश में सबसे ठंडा दिन 12 डिग्री अधिकतम तापमान के साथ चूरू जिले में रहा। जयपुर में अधिकतम तापमान 15.2 डिग्री, सीकर में 12.5, पिलानी में 13.2, जैसलमेर में 18, जोधपुर में 19, कोटा में 15.4, अजमेर में 18.5, उदयपुर में 22.7, गंगानगर में 15.8 और बीकानेर में 15.4 डिग्री सेल्सियस रहा। हिल स्टेशन माउंट आबू में न्यूनतम तापमान तीन डिग्री दर्ज किया गया और गुरु शिखर पर माइनस दो डिग्री  दर्ज किया गया, मैदानी इलाकों में ओस की बूंदें जमी नजर आर्इं। जयपुर सहित कई शहरों में कोहरे के कारण विजिबिलिटी 30 मीटर से कम रही। जोधपुर एयरपोर्ट पर तीन फ्लाइटें 45 मिनट तक हवा में चक्कर लगाती रहीं। छह जिलों में शीतलहर का असर ज्यादा महसूस किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 21-22 जनवरी तक तक प्रदेश में सर्दी का तेज असर रहने का अनुमान है। 14 जनवरी की शाम से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से उदयपुर, कोटा और जयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश का अनुमान है।

स्कूलों में एक से चार दिन तक बढ़ाई छुट्टियां
शीतलहर के चलते जयपुर समेत 19 जिलों में कक्षा एक से आठ तक बच्चों की छुट्टियां एक से चार दिन तक बढ़ाई गई हैं। जयपुर, सीकर और जैसलमेर में सोमवार को छुट्टी की गई है। पाली, भरतपुर और डीग जिले में 13 और 14 जनवरी, सवाईमाधोपुर जिले में 13 से 16 जनवरी छुट्टियां की गई हैं। अजमेर में कलक्टर ने कक्षा एक से पांचवी तक 13-14 जनवरी का अवकाश घोषित किया है। शीतलहर के कारण नागौर, राजसमंद, कोटा, झालावाड़, बूंदी, ब्यावर, दौसा, बारां, टोंक, भीलवाड़ा, झुंझुनूं, जालौर, धौलपुर, जैसलमेर जिलों में भी अवकाश घोषित किया गया है। जोधपुर और बीकानेर में स्कूलों का समय सुबह 10 बजे से किया गया।

चीन में शीत लहर को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी
बीजिंग। चीन में सोमवार को शीतलहर को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। चीन के राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने देश के अधिकांश हिस्सों में तापमान में गिरावट का अनुमान लगाया गया है। केंद्र के अनुसार सोमवार से गुरुवार तक चीन के अधिकांश हिस्सों में तापमान में आठ से 12 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने की संभावना है। हुनान प्रांत, गुइ•ाहौ प्रांत और पूर्वोत्तर चीन के कुछ हिस्सों में तापमान के 20 डिग्री सेल्सियस से अधिक गिरने के आसार हैं।

केंद्र ने लोगों से ठंड के मौसम के प्रति सावधानी बरतने की अपील की है और फसलों तथा जलीय उत्पादों की सुरक्षा के लिए आवश्यक उपाय करने का आह्वान किया है।

शीतलहर और कोहरे से राहत, कुछ इलाकों में तापमान बढ़ा, कुछ में घटा
जयपुर। राज्य के अधिकांश हिस्सों में शीतलहर, धुंध और कोहरे से निजात मिली है। प्रदेश के कुछेक हिस्सों में रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हुई, जबकि कुछ हिस्सों में रात के तापमान में गिरावट होने से सर्दी बढ़ी है। पिलानी में रात का तापमान 8.7 से गिरकर 3.9, चूरू में 9.1 से 4.6, फतेहपुर शेखावाटी में 9.0 से 5.7, सीकर में 7.5 से 5.0 और जैसलमेर में रात का तापमान 9.8 से गिरकर 7.9 डिग्री दर्ज किया गया है। हालांकि जयपुर में दिन के तापमान में बढ़ोतरी और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। जयपुर में दिन का तापमान 21.1 से बढ़कर 21.8 हो गया, जबकि रात का तापमान 9.9 से गिरकर 8.3 डिग्री दर्ज किया गया।

आगे कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार 23 जनवरी को एक नए पश्चिमी विक्षोभ से आसमान में बादल छाने के साथ ही बरसात की संभावना है। बताया जा रहा है कि 26 जनवरी को मौसम साफ हो जाएगा। अजमेर में 9.8 डिग्री, भीलवाड़ा में 7.1, टोंक में 7.5, अलवर में 6.8, कोटा में 8.0, बूंदी में 8.0, चित्तौड़गढ़ में 8.0, उदयपुर में 8.4, बाड़मेर में 10.7, पाली में 10.0, जोधपुर में 10.5 और बीकानेर में 8.5 डिग्री रात का तापमान दर्ज किया गया।

सर्द हवाओं ने कराया नश्तर अहसास कोहरे ने थामी वाहनों की रफ्तार
लालसोट। लालसोट विधानसभा क्षेत्र में सर्दी का असर बढ़ रहा है। सुबह घना कोहरा छाया रहा। इसके चलते सड़क मार्ग सहित हाइ-वे पर वाहनों की गति धीमी रही। शीतलहर ने भी कंपकंपाया। बुधवार को को न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो 3 जनवरी को पिछले दस सालों में सबसे कम रहा। वहीं इस बार यह अब तक सबसे कम तापमान है। हालांकि, सर्दी बढ़ने से गेहूं, जौ व चने की फ सल में फ ायदा होगा, लेकिन लगातार गिर रहे तापमान से अब पाले की आशंका भी बढ़ गई है। इससे असिंचित क्षेत्र में सरसों व सब्जी की फ सलों में पाले से नुकसान हो सकता है। सुबह करीब 11 बजे तक कोहरा छाया रहा। घने कोहरे के चलते दौसा-लालसोट कौथनू नेशनल हाइवे, सवाई माधोपुर मेगा हाईवे, गंगापुर करौली सड़क माग पर वाहन हैडलाइट जलाकर निकले। सुबह 11 बजे बाद धूप निकली। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने 3 दिन के लिए तेज कड़ाके की सर्दी की चेतावनी जारी कर रखी है। शीतलहर का दौर 3 से लेकर 4 दिन जारी रहने की संभावना है। वहीं 5 जनवरी तक पाला पड़ने की आशंका है। पाले से सरसों की फ सल, टमाटर, मिर्च, मटर, टिंडा की फ सल में नुकसान हो सकता है। दो दिन की कड़ाके की ठंड और कोहरे ने जनजीवन को प्रभावित किया है।

कोहरे से विजिबिलिटी कम होने से सड़क पर गाड़ियों के पहियों को ठंड ने जकड़ लिया है। इसके चलते लगातार दूसरे दिन बुधवार को भी शीतलहर का प्रकोप जारी रहा। जिसके चलते लालसोट  कस्बे सहित ग्रामीण क्षेत्र में लोग जगह.जगह अलाव जलाकर सर्दी से बचाव करते नजर आए। मौसम विभाग की माने तो यह स्थिति आगामी 2 से लेकर 3 दिन और रह सकती है।

कृषि विभाग ने किसानों के लिए की गाइड लाइन जारी
रामगढ़ पचवारा। जनवरी माह की शुरूआत से ही कड़ाके की ठंड का दौर जारी है,वही रात्रि का तापमान में आई भारी कमी के चलते फसलों पर ओस की बूंदे जमने के साथ अब पेड़ों से पानी टपकने लगा है। आवारा गोवंश सहित पशु-पक्षियों का ठंड में जीना दूभर होने लगा है। शीत लहर के साथ कोहरे की दस्तक दोपहर 11 बजे तक रही। जिसके चलते सडकों पर वाहन चालक लाइटें जलाकर रेंगते रहें, लोगों ने बिस्तर भी देरी से छोड़े एवं उठनके बाद लोग अलाव के सहारे चिपके रहे। लोगों की दैनिक क्रियाएं बाधित रही, लोग आवश्यक कामकाज को लेकर ही घर से बहार निकले। पेड़ों से पानी टपकने से पेडों पर बसेरा करने वाले पक्षी परेशान रहे और दोपहर तक भोजन तक के लिए नहीं निकल सके। दूसरी ओर पाला पडने की आशंका के चलते किसान इस तेज ठंड में फसलों की सिंचाई करने में जुटे हैं।  फसलों पर पाला गिरने की संभावनाओ को लेकर बचाव के लिए कृषि विभाग की ओर से गाइड लाइन जारी की है।  दौसा कृषि अधिकारी अशोक कुमार ने किसानों को सलाह दी है कि शीतलहर का प्रकोप जारी है, रात्रि का तापमान 4 डिग्री से नीचे जाने से सब्जियों, फलदार बगीचों एव फसलों में पाला पड़ने की संभावना है। दौसा कृषि अधिकारी अशोक कुमार मीना ने बताया कि फसलों को पाले से बचाने के लिए  लिए  हल्की सिंचाई  करें। खेत के उत्तर पश्चिम किनारे पर रात्रि में धुंआ करें, सांद्र गंधक का अम्ल 0.1 प्रतिशत  (1 मिलीलीटर 1 लीटर पानी में) अथवा घुलनशील गंधक 0.2 प्रतिशत (2 ग्राम प्रति लीटर पानी में) अथवा थायो यूरिया 500 पीपीएम (0.5 ग्राम प्रति लीटर पानी में) का घोल बनाकर छिड़काव करें, यदि पाले की संभावना लंबे समय तक बनी रहती है तो छिड़काव को 15 दिन के अंतराल से दौहराते रहे।

कोहरा, गलन, शीतलहर : शीतलहर का यलो अलर्ट
जयपुर। राज्य में सर्दी ने कहर बरपा रखा है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में शनिवार सुबह बारह बजे तक कोहरा छाया रहा, दिनभर गलन और शीतलहर ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। माउण्ट आबू में लगातार सातवें दिन रात का पारा माइनस में दर्ज हुआ। आबू में बीती रात तापमान माइनस तीन डिग्री किया गया। इससे खेतों में बर्फ की परत जम गई और सर्दी ने बेहाल कर दिया। राज्य के अनेक हिस्सों में रात का तापमान चार डिग्री से नीचे दर्ज होने से खेतों में पाला गिर गया, जिससे सब्जी की फसल को नुकसान का अनुमान है। चूरू में तेज सर्दी के चलते एक वृद्ध की मौत हो गई। प्रदेश के अनेक हिस्सों में दोपहर बाद सूर्य देवता के दर्शन हुए, लेकिन सर्दी से अधिक समय तक निजात नहीं मिल पाई। मौसम विभाग ने 16 जनवरी को राज्य के एक दर्जन से अधिक जिलों में कोहरे और शीतलहर का यलो अलर्ट जारी किया है। जयपुर में दिन का तापमान 16.5 और रात का तापमान 7.9 डिग्री दर्ज हुआ।

गुलाबी नगरी में शीतलहर और गलन ने किया बेहाल
राजधानी जयपुर में तेज शीतलहर, गलन ने लोगों को खासा परेशान कर दिया। सुबह करीब बारह बजे तक शहर और उपनगरों में कोहरा और धुंध छाई रही, जिससे कई जगह दृश्यता बहुत कम हो गई। सर्दी से बचाव के लिए लोग दिनभर ऊनी कपड़ों से लदे रहे और अलाव जलाकर सर्दी को दूर करने का प्रयास किया।

तापमान कम रहने से खेतों में गिरा पाला
राज्य के सीकर में 2.8, फतेहपुर शेखावाटी 3.4, चित्तौड़गढ़ 4.8, उदयपुर 4.4, भीलवाड़ा 4.8 तापमान रहने से तेज शीतलहर से खेतों में पाला गिर गया। शीतलहर से लोगों को रात में चैन नहीं मिल पाया।

कहां कितना दर्ज हुआ रात का तापमान
अजमेर 9.1, बाड़मेर 8.9, बीकानेर 4.7, चूरू 5.8, जैसलमेर 8.0, जोधपुर 8.7, कोटा 7.6, श्रीगंगानगर 7.1, उदयपुर 4.4, भीलवाड़ा 4.8, टोंक 6.8, अलवर 5.2, सीकर 2.8, चित्तौड़गढ़ 4.8, करौली 5.4 और धौलपुर में 6.6 डिग्री रात का तापमान दर्ज हुआ।

शीतलहर का यलो अलर्ट
अजमेर, करौली, चित्तौड़गढ़, जयपुर, अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, बीकानेर में घना कोहरा और शीतलहर चलने का यलो अलर्ट जारी किया है।

शीतलहर-कोहरे के कारण बदला मतगणना का समय, सभी जिला मुख्यालयों पर सुबह 11 बजे शुरू होगी मतगणना
जयपुर। राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रदेश में शीतलहर और कोहरे को देखते हुए चार जिलों की जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए होने वाली मतगणना के समय में परिवर्तन किया है। चारों जिलों के जिला मुख्यालय पर अब प्रातः 9 बजे के बजाए प्रातः 11 बजे से मतगणना शुरू होगी।

आयोग की सचिव और मुख्य निर्वाचन अधिकारी  चित्रा गुप्ता ने बताया कि कोटा, बारां, श्रीगंगानगर और करौली में 3 चरणों में चुनाव करवाए जा चुके हैं। घोषित कार्यक्रम के अनुसार सभी जिलों की मतगणना 21 दिसंबर को प्रातः 9 बजे से जिला मुख्यालयों पर होनी थी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में बढ़ती शीत लहर और कोहरे को देखते हुए आयोग ने समय में 2 घंटे की बढ़ोतरी कर प्रातः 11 बजे से मतगणना करवाने के निर्देश दिए हैं।

सचिव ने चारों जिलों के जिला निर्वाचन अधिकारियों को इस बारे में चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों एवं मानयता प्राप्त राजनैतिक दलों को भी अवगत कराने के निर्देश दिए हैं। गौरतलब है कि चारों जिलों में 3 चरणों में कुल 67.25 प्रतिशत मतदान हुआ है। मतदान के अंतिम और तीसरे चरण में 68.99 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान कर लोकतंत्र को सशक्त करने का कार्य किया है।

शीत लहर का दौर जारी : फतेहपुर में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से 1.6 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंचा
सीकर। राजस्थान में कड़ाके की सर्दी जारी है और शुक्रवार को सीकर जिले के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान  जमाव बिंदु से 1.6 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया। फतेहपुर कृषि अनुसंधान केन्द्र के अनुसार फतेहपुर में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से 1.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। यह प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा। तापमान के जमाव बिंदु से नीचे पहुंच जाने से सुबह जगह जगह औंस जम गई। कड़ाके की ठंड से जनजीवन भी प्रभावित हुआ। लोग अलाव जलाकर ठंड से बचने का प्रयास करते नजर आए।

वहीं बात करें जयपुर की तो जयपुर में भी सुबह से ही सर्द हवाओं का दौर जारी रहा। शुक्रवार को तापमान में भी गिरवाट दर्ज की गई। मौसम में आए बदलाव से तेज हवा चलने से भी सर्दी बढ़ गई और इससे लोग ठिठुरने लगे हैं।