below - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद महंगाई से 7.1 करोड़ लोग गरीबी रेखा के नीचे आए
दुबई। संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) ने बृहस्पतिवार को एक रिपोर्ट में कहा कि यूक्रेन पर रूसी हमले के बाद खाद्य पदार्थों और ऊर्जा की कीमतों में भारी वृद्धि के कारण दुनिया भर में 7.1 करोड़ से अधिक लोग गरीबी रेखा के नीचे चले गए हैं। यूएनडीपी का अनुमान है कि युद्ध शुरू होने के बाद पहले तीन महीनों में 5.16 करोड़ से अधिक लोग गरीबी रेखा के नीचे आ गए और वे प्रति दिन 1.90 डॉलर या उससे भी कम पैसे में जीवन यापन कर रहे हैं। इसके साथ ही विश्व की कुल जनसंख्या का करीब नौ प्रतिशत हिस्सा गरीबी रेखा के नीचे हो गया। इसके अलावा करीब दो करोड़ लोग रोजाना 3.20 डॉलर से कम पैसे में जीवन यापन कर रहे हैं। कम आमदनी वाले देशों में, परिवार अपनी घरेलू आय का 42 प्रतिशत हिस्सा भोजन पर खर्च करते हैं। लेकिन पश्चिमी देशों द्वारा रूस के खिलाफ प्रतिबंध लगाए जाने से ईंधन और मुख्य खाद्य पदार्थों जैसे गेहूं, चीनी और खाना पकाने के काम आने वाले तेल की कीमतें बढ़ गईं। यूक्रेन के बंदरगाहों के अवरूद्ध हो जाने और कम आय वाले देशों को अनाज निर्यात नहीं कर पाने के कारण कीमतों में और वृद्धि हुई। इससे लाखों लोग जल्दी ही गरीबी रेखा से नीचे चले गए। यूएनडीपी प्रशासक अचिम स्टीनर ने रिपोर्ट जारी होने के मौके पर कहा कि जीवन यापन के खर्च पर पड़ने वाला प्रभाव काफी गंभीर है और हाल के समय में ऐसी स्थिति नहीं देखी गई। रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण जिस गति से लोग प्रभावित हुए, वह महामारी के चरम के दौर की आर्थिक पीड़ा से भी अधिक गंभीर है। यूएनडीपी ने कहा कि फरवरी के अंत में यूक्रेन पर रूसी हमले के बाद सिर्फ तीन महीनों में 7.1 करोड़ से अधिक लोगों ने गरीबी को महसूस किया जबकि कोविड महामारी के दौरान करीब 18 महीने के लॉकडाउन के दौरान 12.5 करोड़ लोगों ने इस दर्द को महसूस किया था।

जयपुर की सबसे सर्द रात : सर्दी का कहर : छह जिलों में पारा माइनस
जयपुर। पहाड़ों से आ रही सर्द हवा ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। राज्य के छह जिलों में तापमान माइनस में दर्ज किया गया, जिससे खेतों में सिंचाई के लिए लगे पाइप से पानी के साथ बर्फ के टुकड़े निकले। माउण्ट आबू में रात का तापमान माइनस एक डिग्री दर्ज होने से नक्की झील पर बर्फ की परत जम गई। बीती रात प्रदेश में सबसे कम रात का तापमान फतेहपुर शेखावाटी में माइनस 5.2 डिग्री दर्ज हुआ। चूरू में रात का तापमान माइनस 2.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो दिसम्बर माह में 12 साल में सबसे कम रहा। इससे पूर्व चूरू में दिसम्बर माह में सबसे कम न्यूनतम तापमान 28 दिसम्बर, 1973 को 4.6 डिग्री दर्ज किया गया था। प्रदेश के अधिकांश जिलों में रात का तापमान पांच डिग्री से नीचे बना हुआ है। हालांकि रविवार को सूर्य देवता के दिनभर दर्शन हुए, लेकिन सूर्य के ताप के बेअसर होने से लोगों को शीतलहर से राहत नहीं मिली। लोग दिन में भी अलाव तापते नजर आए और शाम ढलने के साथ ही बाजारों में सन्नाटा पसर गया।

बिछ गई बर्फ की चादर
प्रदेश के छह जिलों में तापमान के माइनस होने से सुबह के समय खेतों में बर्फ की चादर बिछी नजर आई। चूरू में रात का तापमान माइनस 2.6, सीकर माइनस 2.5, सीकर के फतेहपुर शेखावाटी माइनस 5.2, चित्तौड़गढ़ माइनस 0.2, करौली माइनस 0.6, माउण्ट आबू माइनस 1, जयपुर के जोबनेर में माइनस 5 और किशनगढ़ रेनवाल में माइनस 4 डिग्री रात का तापमान दर्ज हुआ। फतेहपुर शेखावाटी के मौसम केन्द्र के अनुसार रात का तापमान माइनस 5.2 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि मौसम केन्द्र, जयपुर के अनुसार फतेहपुर शेखावाटी का रात का तापमान 4.7 डिग्री दर्ज हुआ।

जयपुर में रात का तापमान 4.5 डिग्री
जयपुर में इस सीजन का अब तक का सबसे कम रात का तापमान 4.5 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि दिन का तापमान 22.5 डिग्री दर्ज हुआ। तेज सर्दी के चलते लोग दिनभर गर्म कपड़ों से लदे नजर आए। रविवार को अवकाश और पौष माह का आगाज होने के कारण लोगों ने पकौड़ी, पुड़ी बनाकर सर्द मौसम का लुत्फ उठाया। शहर में शाम होने के साथ ही देर रात तक लोगों से भरे रहने वाले बाजार सूने नजर आए।

यहां तापमान पांच डिग्री से नीचे
प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में सर्दी का सितम जारी है। अजमेर में रात का तापमान 3.1, बाड़मेर 8.3, बीकानेर 5.0, जयपुर 4.5, जैलसमेर 7.0, जोधपुर 6.0, कोटा 5.0, श्रीगंगानगर 3.5, उदयपुर 2.6, भीलवाड़ा 0.0, टोंक 1.5, अलवर 0.4, पिलानी 0.1, फलौदी 8.4, सवाई माधोपुर 4.2, धौलपुर 5.5 डिग्री रात का तापमान दर्ज हुआ।

फतेहपुर शेखावाटी
माइनस 5.2॰
जोबनेर
माइनस 5॰
किशनगढ़ रेनवाल
माइनस 4॰
चूरू
माइनस 2.6॰
सीकर
माइनस 2.5॰
माउण्ट आबू
माइनस 1॰
चित्तौड़गढ़
माइनस 0.2॰
करौली
माइनस 0.6॰

शीत लहर का दौर जारी : फतेहपुर में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से 1.6 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंचा
सीकर। राजस्थान में कड़ाके की सर्दी जारी है और शुक्रवार को सीकर जिले के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान  जमाव बिंदु से 1.6 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया। फतेहपुर कृषि अनुसंधान केन्द्र के अनुसार फतेहपुर में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से 1.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। यह प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा। तापमान के जमाव बिंदु से नीचे पहुंच जाने से सुबह जगह जगह औंस जम गई। कड़ाके की ठंड से जनजीवन भी प्रभावित हुआ। लोग अलाव जलाकर ठंड से बचने का प्रयास करते नजर आए।

वहीं बात करें जयपुर की तो जयपुर में भी सुबह से ही सर्द हवाओं का दौर जारी रहा। शुक्रवार को तापमान में भी गिरवाट दर्ज की गई। मौसम में आए बदलाव से तेज हवा चलने से भी सर्दी बढ़ गई और इससे लोग ठिठुरने लगे हैं।