Actor Salman Khan - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

राजश्री पान मसाला विज्ञापन मामला : सलमान खान के हस्ताक्षरों की जांच के लिए फाइल एफएसएल भेजने के निर्देश, अदालत ने कहा- सलमान को आना ही पड़ेगा
कोटा। राजश्री पान मसाला विज्ञापन मामले सुनवाई करते हुए गुरुवार को जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, कोटा ने फिल्म अभिनेता सलमान खान के हस्ताक्षरों की सत्यता की जांच के लिए मामला राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) जयपुर को भेजने का आदेश देते हुए सलमान की कोर्ट में उपस्थित को सुनिश्चित की है। कोर्ट ने माना कि जब तक सलमान कोर्ट मे आकर अपने हस्ताक्षर करेंगे उसके बाद ही फाइल के हस्ताक्षरों को मिलान होगा और स्थित स्पष्ट हो सकेगी। इसलिए कोर्ट में पेश होना जरुरी है।आयोग ने कहा कि हस्ताक्षर को लेकर यदि किसी पक्ष द्वारा आपति दर्ज कराई जाती है तो ऐसी स्थित में किसी हैंडराइटिंग एक्सपर्ट या अन्य किसी संबंधित एजेंसी या प्रयोगशाला से हस्ताक्षरों का मिलान और तथ्यों की वास्तविकता एवं सुसंगतता के लिए एक्सपर्ट की राय आवश्यक है। मामले की अगली सुनवाई अब 21 अप्रैल, 2026 को नियत की गई है।

अदालत ने कहा कि जब तक सलमान को कोर्ट में पेश होने के बाद ही उनके हस्ताक्षर के साथ फाइल एफएसएल में भेजी जाए्गी। इस मामले में एफएसएल जांच के भेजे गए दस्तावेज की कमियों को पूरा करने के लिए कहते हुए एफएसएल ने रजिक्ट कर दिया था। कोर्ट में सलमान की तरफ से एडवोकेट शिवांशु नवल और राजश्री मसाला की और से एडवोकेट राकेश सुवालका पेश हुए। राजश्री मसाला के वकील राकेश सुवालका ने कहा कि सलमान के दस्तावेज को अदालत द्वारा एफएसएल जांच के लिए भेजा गया था, लेकिन लैब ने कमियां बताते हुए खारिज कर दिया था। इस मामले में परिवादी भाजपा नेता इंद्र मोहन सिंह हनी ने कोर्ट में आपत्ति दर्ज कराई थी कि विपक्षी सलमान खान की ओर से पेश किए गए वकालतनामे और जवाब पर किए गए हस्ताक्षर वास्तविक नहीं हैं। अदालत के इस आदेश के विरुद्ध सलमान खान ने राज्य उपभोक्ता आयोग, जयपुर में अपील की थी, जहां शुरूआत में इस प्रक्रिया पर अंतरिम रोक लगा दी गई थी।

राजश्री पान मसाला मामला : सलमान खान को कन्ज्यूमर कोर्ट में होना होगा पेश, देने होंगे हस्ताक्षर नमूने
कोटा। जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग अध्यक्ष अनुराग गौतम और सदस्य ने शुक्रवार को राजश्री पान मसाला मामले में सुनवाई करते हुए फिल्म अभिनेता सलमान खान व उनके दस्तावेजों को तस्दीक करने वाले नोटेरी एवं वकील को 20 जनवरी 2026 को व्यक्तिगत रूप से न्यायालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया है। आयोग ने अभिनेता सलमान खान की ओर से पेश वकालतनामा एवं अन्य दस्तावेजों पर किए गए हस्ताक्षर की फोरेंसिक जांच करने का आदेश दिया है।

सलमान की तरफ से आयोग में उनके वकील की ओर से पेश दस्तावेज व वकालतनामें पर हस्ताक्षर को लेकर परिवादी वरिष्ठ भाजपा नेता व अधिवक्ता इंद्र मोहन सिंह हनी ने आपत्ति जताई थी और आयोग को पेशी के दौरान बताया था कि अभिनेता सलमान खान की ओर से प्रस्तुत वकालतनामा एवं अन्य दस्तावेजों पर किए गए हस्ताक्षर उनके वास्तविक नहीं होकर संदेहास्पद हैं। आवेदन पर सुनवाई करते उपभोक्ता न्यायालय ने आदेश दिया कि अभिनेता सलमान खान के हस्ताक्षरों की फॉरेंसिक जांच (एफएसएल लेबोट्री से) कराई जाए। न्यायालय ने यह भी स्पष्ट किया कि सलमान खान को स्वयं न्यायालय में उपस्थित होकर अपने हस्ताक्षर नमूने देने होंगे, जिससे उनकी तुलना प्रस्तुत दस्तावेजों से कराई जा सके। न्यायालय के आदेशानुसार, हस्ताक्षरों की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद ही आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

सलमान खान को पाक‍ ने आतंकी घोषित क‍िया : बलूचिस्तान पर अपने हालिया कमेंट के बाद विवादों में घिरे सलमान, बयान से बिलबिलाया पाकिस्तान
नई दिल्ली। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान बलूचिस्तान पर अपने हालिया कमेंट के बाद विवादों में घिर गए हैं, जिससे पूरे पाकिस्तान में आक्रोश फैल गया है। कई रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तानी सरकार ने कथित तौर पर एक्टर को आतंकवाद विरोधी अधिनियम (1997) की चौथी अनुसूची के तहत रखा है- यह सूची उन लोगों के लिए आरक्षित है जिनके आतंकवाद से जुड़े होने का संदेह है। रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तान सरकार ने कथित तौर पर सलमान खान का नाम अपनी चौथी अनुसूची में शामिल कर लिया है, जो देश के आतंकवाद-रोधी अधिनियम (1997) के तहत एक श्रेणी है। यह सूची आमतौर पर उन व्यक्तियों के लिए आरक्षित होती है जिन पर चरमपंथी संगठनों या गतिविधियों से जुड़े होने का संदेह होता है। इस सूची में शामिल लोगों पर कड़ी निगरानी, आवाजाही पर प्रतिबंध और संभावित कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ता है।

चौथी अनुसूची का क्या मतलब है
चौथी अनुसूची के तहत सूचीबद्ध होने का अर्थ है कड़ी निगरानी, आवाजाही पर प्रतिबंध और कानूनी कार्रवाई की संभावना। यह निर्णय कथित तौर पर रियाद में जॉय फोरम 2025 में सलमान की टिप्पणियों के बाद आया है, जहां वे शाहरुख खान और आमिर खान के साथ मध्य पूर्व में भारतीय सिनेमा की बढ़ती लोकप्रियता पर चर्चा करने के लिए उपस्थित हुए थे।

सलमान खान ने क्या कहा था
चर्चा के दौरान, सलमान ने कहा, इस समय, अगर आप कोई हिंदी फिल्म बनाकर उसे यहां (सऊदी अरब में) रिलीज करते हैं, तो वह सुपरहिट होगी। अगर आप कोई तमिल, तेलुगू या मलयाली फिल्म बनाते हैं, तो वह सैकड़ों करोड़ का कारोबार करेगी क्योंकि दूसरे देशों से बहुत से लोग यहां आए हैं। बलूचिस्तान के लोग हैं, अफगानिस्तान के लोग हैं, पाकिस्तान के लोग हैं... हर कोई यहां काम कर रहा है। बलूचिस्तान- क्षेत्रफल की दृष्टि से पाकिस्तान का सबसे बड़ा प्रांत (46%) है, फिर भी इसकी कुल आबादी का केवल 6% ही यहां रहता है। ये लंबे समय से राजनीतिक और सामाजिक अशांति का केंद्र रहा है। प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध होने के बावजूद, यह क्षेत्र देश के सबसे गरीब क्षेत्रों में से एक बना हुआ है, जहां लगभग 70% आबादी गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करती है। दशकों से कथित शोषण, आर्थिक उपेक्षा और सैन्य दमन ने इस प्रांत में अलगाववादी भावनाओं को हवा दी है। सलमान खान ने अभी तक इस विवाद पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। इस बीच, उनका यह बयान सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

बलूचिस्तान सरकार का सलमान पर निशाना
बलूचिस्तान सरकार के गृह विभाग द्वारा 16 अक्टूबर, 2025 को जारी की गई अधिसूचना (सत्यापन के अधीन) के अनुसार, सलमान खान को निगरानी सूची में रखने के निर्णय को उन्हें आजाद बलूचिस्तान सूत्रधार करार देकर उचित ठहराया गया था।

नीलामी में रखी जाएगी सलमान खान की जैकेट, कैंसर से पीड़ित मरीजों के लिए इस्तेमाल की जाएगी रकम
मुंबई। बॉलीवुड स्टार सलमान खान की जैकेट टाटा मेमोरियल अस्पताल में होने वाली एक खास नीलामी में रखी जाएगी। सलमान खान द्वारा साइन किया गया जैकेट टाटा मेमोरियल में होने वाली एक खास नीलामी में रखी जायेगी। खास बात यह है कि इस नीलामी से मिलने वाली पूरी रकम कैंसर से पीड़ति मरीजों की सेहत और भलाई के लिए इस्तेमाल की जाएगी। सलमान खान अपने विनम्र और दयालुता स्वभाव के लिए जाने जाते हैं और हमेशा जरूरतमंदों की मदद करने के लिए आगे खड़े रहते हैं। उनके द्वारा किए गए नेक काम अक्सर लोगों के बीच याद किए जाते हैं। अपनी संस्था बीइंग ह्यूमन के जरिए सलमान खान ने भारत भर के गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद की है, और उनका योगदान सिर्फ पैसे देने तक सीमित नहीं रहता है।

टाटा मेमोरियल के एक करीबी सूत्र ने बताया, बीइंग ह्यूमन जो कि सलमान खान की फाउंडेशन है वह लगातार हमारे कैंसर मरीजों का मददगार और उदार समर्थक रहा है। अपनी शैक्षिक सहायता योजनाओं के जरिए, उन्होंने टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल में इलाज करवा रहे हजारों बच्चों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाया है। अब, यह खास जैकेट, जिसे सलमान खान ने पहना और बहुत पसंद किया है, टाटा मेमोरियल अस्पताल के मरीजों की मदद के लिए नीलामी में रखा जाएगा। इस नीलामी से मिलने वाली राशि सीधे उन मेडिकल सेवाओं और काम में इस्तेमाल होगी, जो हर दिन लोगों की जान बचा रहे हैं।

फिल्म ‘एक था टाइगर’ सिनेमाघरों में फिर से होगी रिलीज, सलमान खान टाइगर बनकर एक बार फिर दर्शकों के दिलों पर करेंगे राज
मुंबई। बॉलीवुड स्टार सलमान खान की सुपरहिट फिल्म ‘एक था टाइगर’ सिनेमाघरों में फिर से रिलीज होगी। सलमान खान सिर्फ लाखों दिलों पर राज ही नहीं करते, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी धूम मचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने कई बड़ी हिट फिल्में दी हैं, जिसमें 2012 में प्रदर्शित ‘एक था टाइगर’ का नाम शामिल है। इस फिल्म ने दर्शकों को अपना दीवाना बना लिया था और यही वजह है कि यह ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर साबित हुई। ऐसे में अब आ रहे बड़े अपडेट में यह बताया गया है कि फिल्म बड़े पर्दे पर ग्रैंड री-रिलीज के लिए तैयार है।

‘एक था टाइगर’ की री-रिलीज के साथ सलमान खान फिर से टाइगर बनकर दर्शकों के दिलों पर राज करने के लिए तैयार हैं। यह सिर्फ सलमान के फैंस के लिए ही नहीं, बल्कि उन सभी के लिए भी खास मौका है, जिन्होंने इस जबरदस्त फिल्म को सिनेमाघरों में नहीं देखा है। अब वे बड़े पर्दे पर फिर से टाइगर की एक्शन, थ्रिल और जादू का अनुभव कर सकते हैं।

‘एक था टाइगर’ 2012 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक थी। यह यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की पहली फिल्म थी, जिसने भारत को उसका सबसे करिश्माई जासूस टाइगर (सलमान खान) से मिलवाया और इस यूनिवर्स की नींव रखी। फिल्म का निर्देशन कबीर खान ने किया था और इसमें कैटरीना कैफ के अलावा रणवीर शौरी, रोशन सेठ और गिरीश कर्नाड की अहम किरदार भूमिकाएं हैं।

इसके अलावा, सलमान खान की आने वाली फिल्मों की लाइनअप पूरी तरह से हाई-ऑक्टेन कमर्शियल एंटरटेनर्स से भरी हुई है। उनकी आने वाली और सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्म वॉर ड्रामा ‘बैटल ऑफ गलवान’ पहले ही इंटरनेट पर अपने फस्र्ट लुक की वजह से चर्चा का विषय बनी हुई है। दूसरी तरफ, कबीर खान के साथ उनकी री-यूनियन, खासकर ‘बजरंगी भाईजान 2’ जैसी फिल्म के साथ, फिर से उसी इमोशनल स्टोरीटेलिंग की ओर ले जा सकती है, जिसने उनके पिछले काम को इतना खास बनाया था।

सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ ने की भारतीय बाजार में 100 करोड़ से अधिक की कमाई
मुंबई। बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ ने भारतीय बाजार में 100 करोड़ रूपए से अधिक की कमाई कर ली है।सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ के रिलीज का उनके फैंस को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार था। सलमान खान ज्यादातर ईद पर अपनी फिल्में रिलीज करना पसंद करते हैं। ईद के एक दिन पहले 30 मार्च को सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

साजिद नाडियाडवाला फिल्म ‘सिकंदर’ को एआर मुरुगादॉस ने निर्देशित किया है। इस एक्शन-ड्रामा में सलमान खान के साथ रश्मिका मंदाना, काजल अग्रवाल, शरमन जोशी और सत्यराज जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म लगातार चर्चा में बनी हुई है, हालांकि उम्मीद के मुताबिक फिल्म ‘सिकंदर’ को सफलता नहीं मिल पाई है। ‘सिकंदर’ को फैंस और क्रिटिक्स की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म ‘सिकंदर’ ऑनलाइन भी लीक हो गई थी, जिसका असर जाहिर तौर पर इसके कलेक्शन पर पड़ा है।

ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, ‘सिकंदर’ ने पहले दिन भारतीय बाजार में 26 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। फिल्म ने दूसरे दिन 29 करोड़, तीसरे दिन 19.5 करोड़, चौथे दिन 9.75 करोड़, पांचवे दिन 06 करोड़, छठे दिन 3.5 करोड़, सातवें दिन 04 करोड़ रूपए की कमाई की। सैकनिल्क की अली रिपोर्ट के अनुसार ‘सिकंदर’ ने आठवें दिन 4.5 करोड़ की कमाई की। इस तरह फिल्म ‘सिकंदर’ ने आठ दिनों में भारतीय बाजार में 102.25 करोड़ रूपए की कमाई कर ली है।

सलमान खान ने पहनी राम एडीशन घड़ी, मौलाना ने बताया हराम
बरेली। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कहा है कि फिल्म अभिनेता सलमान खान द्वारा राम मंदिर प्रचार के लिए बनाई गई राम एडीशन घड़ी अपने कलाई में पहन रखी है, जो हराम और नाजायज है। बरेली में मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि फिल्म अभिनेता सलमान खान ने राम मंदिर प्रचार के लिए बनाई गई राम एडीशन घड़ी अपने हाथों में पहन रखी है, इस नाम से अपने हाथ में इस तरह की घड़ी को पहनना नाजायज और हराम है।

मौलाना ने कहा कि सलमान खान भारत की मशहूर शख्शियत है, लाखों की तदाद में उनके चाहने वाले हैं। ऐसी सूरत ए हाल में गैर इस्लामी कार्यो करना शरियत के खिलाफ है, ऐसे कार्यों से उनको बचना चाहिए और जो गेर शारई काम किए हैं उससे तौबा करें।

सलमान खान की फिल्म सिकंदर की रिलीज से पहले बड़ी घोषणा : संजय दत्त के साथ फिर जमाएंगे जोड़ी, फिल्म में करेंगे काम
मुंबई। बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान, माचो हीरो संजय दत्त के साथ फिर से फिल्मों में जोड़ी जमाते नजर आ सकते हैं। सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म सिकंदर को लेकर चर्चा में हैं, जो ईद के अवसर पर 30 मार्च को रिलीज हो रही है। सलमान खान ने फिल्म सिकंदर की रिलीज से पहले बड़ी घोषणा की है। सलमान खान ने ऐलान किया है कि वह संजय दत्त के साथ फिर से काम करने जा रहे हैं। हालांकि सलमान खान ने फिल्म का नाम नहीं बताया है।

सलमान खान ने कहा कि फिल्म का अधिकारिक तौर पर बाद में घोषणा की जाएगी। सलमान खान ने फिल्म की कहानी के बारे में भी कुछ नहीं कहा है। सलमान खान और संजय दत्त ने साजन और चल मेरे भाई जैसी फिल्मों में काम किया है। दोनों अभिनेता अपनी ऑन-स्क्रीन दोस्ती के साथ-साथ ऑफ-स्क्रीन दोस्ती के लिए जाने जाते हैं। फैंस एक लंबे समय से हिंदी सिनेमा के दो बड़े सितारों संजय दत्त और सलमान खान को एक साथ बिग स्क्रीन पर देखने की आस लगाए बैठे थे। अब उनका ये सपना पूरा होने जा रहा है। सलमान खान और संजय दत्त एक साथ फिर से बिग स्क्रीन पर एक ही फिल्म में धमाल मचाने की तैयारी कर रहे हैं।

फैन्स की भारी डिमांड की वजह से सलमान खान का जोहरा जबीं कुर्ता हुआ आउट ऑफ स्टॉक
मुंबई। फैन्स की भारी डिमांड की वजह से सलमान खान का जोहरा जबीं कुर्ता आउट ऑफ स्टॉक हो गया है। साजिद नाडियाडवाला निर्मित सलमान खान की मोस्ट अवेटेड एक्शन ड्रामा सिकंदर इस ईद पर ग्रैंड रिलीज हो रही है। सलमान खान का ट्रेंडसेटर वाला स्टेटस किसी से छुपा नहीं है। फिटनेस से लेकर फैशन तक, सलमान ने हमेशा अपने अंदाज से लोगों को इंस्पायर किया है। उनकी ये खूबी है कि वो जो भी पहनते हैं, वो खुद-ब-खुद फैशन बन जाता है। सलमान का ये चार्म और स्टाइल ही है जो उन्हें फैशन वल्र्ड में सबसे आगे रखता है। हाल ही में फिल्म सिकंदर के जोहरा जबीं म्यूजिक वीडियो में सलमान खान के कुर्ते ने फैशन वल्र्ड में धूम मचा दी है। यह कुर्ता उनके फैंस और फैशन लवर्स के बीच तुरंत हिट हो गया है। इसकी एलिगेंट लेकिन सिंपल डिजाइन ने ट्रेडिशनल और मॉडर्न लुक के बीच परफेक्ट बैलेंस बना दिया है, जिससे ये हर मौके के लिए एकदम फिट बैठता है। सलमान के इस लुक को फैंस ने तुरंत अपनाना शुरू कर दिया है, जिससे इस कुर्ते की पॉपुलैरिटी नए मुकाम पर पहुंच गई है।

खासतौर पर इंदौर, सूरत, जयपुर और मुंबई जैसे शहरों में ऐसे ही कुर्तों की डिमांड जबरदस्त तरीके से बढ़ गई है। हर तरफ से ऑर्डर्स की बाढ़ आ रही है, जिससे सलमान का ये स्टाइल नया फैशन ट्रेंड बन चुका है। जयपुर के एक फैक्ट्री मालिक आशीष शर्मा ने बताया, सलमान खान ने जोहरा जबीं में जो कुर्ता पहना है, वो इस वक्त जबरदस्त पॉपुलर हो रहा है। हमें ऐसे ही कुर्तों के करीब 20,000 से 25,000 पीस के ऑर्डर मिले हैं और हम ईद से पहले इन्हें डिलीवर करने के लिए फुल कैपेसिटी में काम कर रहे हैं। अब तक हम करीब 10,000 पीस बेच चुके हैं, जब से ये गाना रिलीज हुआ है। ए.आर. मुरुगदॉस के निर्देशन में बनी और साजिद नाडियाडवाला निर्मित सिकंदर में सलमान खान के साथ रश्मिका मंदाना, काजल अग्रवाल और प्रतीक बब्बर जैसे सितारे भी नजर आएंगे। यह फिल्म 30 मार्च को रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।

सलमान खान की फिल्म सिकंदर की शूटिंग पूरी, क्लीन-शेव तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल
मुंबई। बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म सिकंदर शूटिंग आधिकारिक तौर पर पूरी हो चुकी है। हाल ही में सलमान ने मुंबई में फिल्म सिकंदर की अंतिम शूटिंग पूरी की जिसमें उनके साथ रश्मिका मंदाना, निर्देशक ए. आर. मुरुगदॉस और निर्माता साजिद नाडियाडवाला भी मौजूद थे। शूटिंग के बाद सलमान खान ने अपने लुक में एक बड़ा बदलाव किया। उन्होंने अपनी दाढ़ी साफ कर ली, जो उन्होंने फिल्म के किरदार के लिए बढ़ाई थी। सलमान की क्लीन-शेव तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। बताया जा रहा है कि यह मुंबई के बांद्रा में सलमान और रश्मिका के बीच का एक पैचवर्क सीन था, जो रात 8:30 बजे पूरा हुआ शूटिंग खत्म होते ही सलमान ने दाढ़ी हटा दी, क्योंकि असल जिंदगी में वह क्लीन-शेव लुक ही पसंद करते हैं। सिकंदर की शूटिंग मुंबई, हैदराबाद और देश के अन्य हिस्सों में लगभग 90 दिनों तक चली।

इस दौरान चार गाने फिल्माए गए जिनमें तीन जबरदस्त डांस नंबर्स भी शामिल हैं। इसके अलावा पांच बड़े एक्शन सीक्वेंस भी शूट किए गए जो दर्शकों को बड़े पर्दे पर शानदार अनुभव देने वाले हैं। फिल्म सिकंदर में रोमांस, राजनीति, ड्रामा और बदले की कहानी के साथ बड़े पैमाने पर एक्शन देखने को मिलेगा। फिलहाल, फिल्म के पोस्ट-प्रोडक्शन का काम जोरों पर है, जिसमें कलर ग्रेडिंग, वीएफएक्स और बैकग्राउंड म्यूजिक जोड़ा जा रहा है। अगले पांच दिनों में सिकंदर की फाइनल प्रिंट तैयार हो जाएगी जिसके बाद ईद 2025 की रिलीज के लिए काउंटडाउन शुरू हो जाएगा। हालांकि फिल्म की मुख्य शूटिंग जनवरी में खत्म हो गई थी लेकिन सलमान, रश्मिका और पूरी टीम ने फरवरी और मार्च में कुछ पैचवर्क और एक प्रमोशनल गाना शूट किया।

फिल्म ‘सिकंदर’ का गाना ‘जोहरा जबीन’ रिलीज : सलमान के परफेक्ट सिंक्रोनाइज्ड डांस मूव्स, रश्मिका की खूबसूरत अदाएं बनाती हैं गाने को और भी खास
मुंबई। बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान की आने वाली फिल्म ‘सिकंदर’ का पहला गाना ‘जोहरा जबीन’ रिलीज हो गया है। सलमान खान की मोस्टअवेटेड फिल्म ‘सिकंदर’ का का पहला गाना ‘जोहरा जबीन’ रिलीज हो गया है। इस फिल्म का निर्देशन ए. आर. मुरुगादॉस ने किया है, जबकि इसे साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं।

गाना ‘जोहरा जबीन’ इस ईद को खास बनाने के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। जबरदस्त बीट्स, शानदार कोरियोग्राफी और सलमान खान, रश्मिका मंदाना की दमदार केमिस्ट्री के साथ, ‘जोहरा जबीन’ दिलों और डांस फ्लोर्स दोनों पर आग लगाने के लिए तैयार है। यह गाना बड़े लेवल पर शूट किया गया है। इस गाने में शानदार विजुअल्स के साथ जबरदस्त ग्रैंड सेटअप और ढेरों डांसर्स की एनर्जी देखने को मिलती है, जो इसे और भी धमाकेदार बना देता है। पहली ही बीट से जश्न का माहौल बन जाता है।

इस गाने में सलमान खान के परफेक्ट सिंक्रोनाइज्ड डांस मूव्स और रश्मिका की खूबसूरत अदाओं का जबरदस्त मेल देखने को मिलता है। प्रीतम के शानदार म्यूजिक और फराह खान की बेहतरीन कोरियोग्राफी के साथ, ‘जोहरा जबीन’ इस ईद के लिए म्यूजिक और डांस से सजा एक पूरा जश्न है। नक्श अज़ीज़ और देव नेगी की मस्त आवाज ने इसमें जान डाल दी है, तो वहीं समीर और दानिश साबरी के लाजवाब बोल सुनने के बाद भी दिमाग में गूंजते रहते हैं।

जैसे-जैसे सिकंदर की ईद रिलीज करीब आ रही है, ‘ज़ोहरा जबीन’ इस फिल्म की जबरदस्त दुनिया की एक झलक दिखाने वाला परफेक्ट गाना साबित हो रहा है। गौरतलब है कि सलमान खान आगामी ईद पर ‘सिकंदर’ के साथ बड़े पर्दे पर वापस आ रहे हैं।

‘इंसाफ नहीं, साफ करने आया सिकंदर’ : कायदे में रहो, फायदे में रहो, फिल्म सिकंदर के टीजर में सलमान ने बोले धासूं डायलॉग्स
मुंबई। बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान की आने वाली फिल्म ‘सिकंदर’ का टीजर रिलीज हो गया है। जब से फिल्म ‘सिकंदर’ की घोषणा हुई है, तभी से दर्शक इसके हर अपडेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म का निर्देशन ए. आर. मुरुगादॉस ने किया है, जबकि इसे साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं। टीजर में सलमान खान का फुल एक्शन वाला अंदाज देखने को मिला है। टीजर में सलमान खान एक्शन करते नजर आए और उनके कुछ जबरदस्त डॉयलाग ने लोगों का ध्यान भी खींच लिया।

मेकर्स ने फिल्म का टीजर रिलीज करे हुए इंस्टाग्राम पर लिखा है, सिकंदर आ रहा है इस ईद पर। पेश है फिल्म ‘सिकंदर’ का टीजर। टीजर की शुरुआत सलमान खान की एंट्री की साथ होती है। बैकग्राउंड में सलमान की आवाज सुनाई देती है। वे कह रहे हैं, दादी ने नाम सिकंदर रखा था, दादा ने संजय...और प्रजा ने राजा साहब। इसके बाद एक्शन शुरू हो जाता है और विलेन के रोल में दिख रहे सत्यराज के डायलॉग्स सुनाई देते हैं, अपने आपको बड़ा सिकंदर समझता है...इंसाफ दिलाएगा तू।

टीजर में दुश्मनों के छक्के छुड़ाते हुए हुए सलमान खान उन्हें चेतावनी देते हुए कहते है,कायदे में रहो, फायदे में रहो वरना श्मशान या कब्रिस्तान में रहो। इससे पहले 18 फरवरी को साजिद नाडियाडवाला के जन्मदिन पर फिल्म का पहला पोस्टर जारी किया गया था, जिसमें सलमान खान का इंटेंस लुक देखने को मिला था। गौरतलब है कि सलमान खान आगामी ईद पर ‘सिकंदर’ के साथ बड़े पर्दे पर वापस आ रहे हैं, इस फिल्म में उनके साथ रश्मिका मंदाना भी होंगी।