makrana - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

पुलिसकर्मियों को ट्रैक्टर और कार से कुचलने की कोशिश : जमीन विवाद की जांच करने गई पुलिस पर पथराव, वाहन किए क्षतिग्रस्त
मकराना। मकराना क्षेत्र के बरवाली ग्राम की गुर्जरों की ढाणी में भूमि विवाद की जांच के दौरान पहुंची पुलिस टीम पर हमले का मामला सामने आया है। इस दौरान लोगों ने पुलिस पर पत्थराव कर सरकारी वाहन को क्षतिग्रस्त किया और ट्रैक्टर-कार से पुलिसकर्मियों को कुचलने की कोशिश की। हमले में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया, और सरकारी बोलेरो का शीशा टूट गय। पुलिस अधिकारियों ने छिपकर जान बचाई। अतिरिक्त पुलिस बल के मौके पर पहुंचने से पूर्व हमलाकर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार रविवार सुबह पुलिस परिवादी गीता देवी मेघावाल के मामले की जांच के लिए बरवाली के पास स्थित गुर्जरों की ढाणी पहुंची। जांच के दौरान चम्पालाल, उसकी पत्नी किरण, भाई हनुमानराम, गोपालराम और चम्पालाल के रिश्तेदार मुकेश ने पुलिस पर हमला कर दिया। एएसआई विनोद कुमार के अनुसार चम्पालाल ने जांच पर सवाल उठाते हुए धमकी दी कि आप कौन होते हैं जांच करने वाले? यह जमीन हमारी है, हम आपको और गीता देवी को जान से मार देंगे। इसके बाद पांचों आरोपियों ने एक साथ पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। सिपाही सुमन को पत्थर लगने से चोटें आईं।

इसके बाद चम्पालाल ने ट्रैक्टर और हनुमानराम ने कार पुलिसकर्मियों पर चढ़ाने की कोशिश की। पुलिस ने सरकारी वाहन और एक मकान में छिपकर जान बचाई। आरोपियों ने मकान के अंदर भी पथराव जारी रखा। सूचना पर थानाधिकारी और अतिरिक्त पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, जिसके बाद हनुमानराम, गोपालराम और मुकेश मौके से फरार हो गए। घटना के पश्चात घायल सिपाही सुमन को मेडिकल जांच के लिए उप जिला अस्पताल मकराना भेजा गया। सरकारी वाहन को भी भारी नुकसान पहुंचा, जिसमें शीशा टूटने के साथ खरोंच और निशान बन गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

राहगीर बुजुर्ग की हत्या, 4 घायल
मकराना। कस्बे में शुक्रवार को धारदार हथियार से एक बुजुर्ग को मौत के घाट उतारने के साथ ही चार अन्य को घायल करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जानकारी मिली है कि नशे में धुत्त आरोपी युवक ने गुरुवार शाम को भी कई लोगों को धमकी दी थी। वारदात की सूचना शहर में आग की तरह फैल गई, जिससे दहशत व्याप्त हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने आरोपी को दस्तयाब कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब दस बजे मोहम्मद आमीन खत्री पुत्र निशार अहमद खत्री निवासी दो मस्जिद रोड बकरे काटने वाला छुर्रा हाथ में लेकर दो मस्जिद से पुलिया क्षेत्र में घूम रहा था। पुलिया के पास पहुंचा तो यहां राशन सामग्री लेने जा रहे बुजुर्ग अब्दुल जब्बार पुत्र अब्दुल सत्तार गैसावत (गाडे वाले) निवासी काजी कुआ के पास निपेन्सी रोड के गले पर छुर्रे से वार कर दिया। हमले में बुजुर्ग की गर्दन पर गहरे कट लग गये। घटना के साथ ही बुजुर्ग को मौके पर मौजूद लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृतक घोषित कर दिया। जिसके बाद शव को मोर्चरी में रखवाया गया। इसी प्रकार आरोपी ने पुलिया क्षेत्र में शेलून की दुकान करने वाले सुभाष सैन पुत्र रामकिशन सैन पर भी छुर्रे से हमला कर दिया। सुभाष के हाथ, पावं व शरीर के अन्य भागों में चोटे आई। जबकि यहां मौजूद दो अन्य युवक हजारीलाल पुत्र श्योदानराम तथा दिनेश कुमार पुत्र भवानीसिंह पर भी मोहम्मद आमीन खत्री ने हमला कर दिया। हजारीलाल की गर्दन के पीछे गंभीर चोट आई, उसे भी यहां मौजूद लोगों ने तुरन्त अस्पताल पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार देकर जयपुर रैफर कर दिया। जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वही दिनेश की पीठ में चोट लगी है। उसे प्राथमिक उपचार दिया जाकर छुट्टी दे दी गई है। राहगीरों पर हमला करने वाला आरोपी आमीन दो मस्जिद से लेकर पुलिया क्षेत्र तक हमला करने के बाद नग्न अवस्था में छुर्रा लिए घूम रहा था। यहां पर आमीन को समझाने का प्रयास कर रहे मोहम्मद हयात पर भी हमला कर दिया। प्रत्येक्षदर्शियों ने बताया कि आरोपी ने एक राहगिर पर हमले का प्रयास किया और भागने लगा। उधर, घटना की जानकारी मिलने पर थानाधिकारी राजेन्द्रसिंह कमांडो, हैड कांस्टेबल मोहम्मद सईद सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। यहां पर हमला करने वाला युवक नग्न अवस्था में छुर्रा लेकर घूम रहा था, जिसे बड़ी मुश्किल से काबू में किया जाकर दस्तयाब किया गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि आमीन का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है और वह नशे का आदी है। पुलिस ने बुजुर्ग के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।

मुआवजा दिलवाने व सख्त कार्रवाई का आश्वासन

बुजुर्ग की हत्या के मामले में जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। घटना की जानकरी मिलते ही डीडवाना कुचामन पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नुनावत व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुचामन संजय गुप्ता मकराना पहुंचे। उन्होंने मामले की जानकारी लेते हुए आगे की कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं पूर्व विधायक सहित अंजुमन सदर हाजी नवाब अली रांदड़, नगर परिषद के उप सभापति अब्दुल सलाम भाटी, पार्षद शांति देवी व अन्य हॉस्पिटल पहुंचे। उन्होंने घायलों व मृतक के परिजनों के मुलाकात कर घटना की जानकरी ली। उन्होंने मृतक के परिजनों को सांत्वना दी और लोगों से समझाईस की। वहीं मृतक के परिजन मुआवजे की मांग को लेकर अड़े रहे और दोपहर 2:30 बजे तक पोस्टमार्टम नहीं होने दिया। प्रबुद्धजनों सहित उपखंड अधिकारी जेपी बेरवा, थानाधिकारी राजेंद्र सिंह कमांडों द्वारा हर मुमकिन सहायता व मुआवजा दिलवाने व सख्त कार्रवाई का आश्वासन देने पर पोस्टमार्टम पर पंचनामा पर हस्ताक्षर किए। इसके पश्चात शव का पोस्टमार्टम करवाया जाकर परिजनों के सुपूर्द किया गया। इसके बाद ही पुलिस एवं प्रशासन ने राहत की सांस ली।

हत्या का मामला दर्ज

मकराना थानाधिकारी राजेन्द्रसिंह कमांडों ने बताया कि प्रार्थी मोहम्मद आमीन पुत्र अब्दुल जब्बार गैसावत निवासी काजी कुआ निपेन्सी रोड ने लिखित में शिकायत पेश की है,, जिसमें बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 9.30 बजे उसके पिता अब्दुल जब्बार पुत्र अब्दुल सत्तार घर से पुलिया फाटक के पास स्थित राशन की दुकान पर सामान लेने के लिये जा रहे थे। कुचामन मेडिकल के पास पहुुंचे कि सामने से मोहम्मद आमीन पुत्र निसार अहमद खत्री निवासी मच्छी मार्केट, मकराना वाला छुर्रा लेकर आया व आते ही उसके पिता पर जान से मारने के आशय से वार कर दिया। जिन्हें मौके पर उपस्थित लोगो ने हॉस्पिटल पहुंचाया जहां पर उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रिश्वत लेते हैड कांस्टेबल गिरफ्तार
मकराना। मकराना थाने में रविवार को एसीबी अजमेर की विशेष टीम नें कार्यरत हैड कांन्स्टेबल को रिश्वत लेते रंगे हाथा गिरफ्तार किया है।
जानकारी अनुसार करौली जिले के डेहरिया गांव निवासी व वर्तमान में मकराना में कार्यरत हैड कांस्टेबल भूर सिंह पुत्र लोहड़राम मीणा ने परिवादी से थाने में दर्ज एक मामले में एफआर लगाने के एवज में 20 हजार रुपए मांगे थे। परिवादी बनवारीलाल राजपुरोहित पुत्र शैतानसिंह निवासी बासड़ा ने एसीबी अजमेर में 14 फरवरी को शिकायत दर्ज कराई जिसका सत्यापन किया गया। सत्यापन में आरोपी भूरसिंह मीणा ने परिवादी से पूर्व में साढ़े आठ हजार रुपए रिश्वत राशि ले ली। इसके बाद उसने बकाया राशि के लिए कई बार परिवादी को बुलाया लेकिन हर बार कोई बहाना बना लेता। रिश्वत राशि के लिए वो गवाह कोडवर्ड यूज करता था। आखिरकार रविवार को आरोपी हैड कांस्टेबल भूर सिंह मीणा ने परिवादी को थाने के बाहर एक गली में बुलाया व 11 हजार 500 रुपए रिश्वत राशि लेकर 6 हजार 500 रुपए वापस लौटा दिए। मौके पर सड़क काफी क्षतिग्रस्त थी, जिसके चलते एसीबी टीम वहां थोड़ी देर से पहुंची। तब तक आरोपी वहां से निकल कर पुलिस थाने चला गया। एसीबी टीम ने पीछा कर थाने में भूर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उसके हाथ धुलाए गए तो रंग मिल गया।

कांग्रेस भ्रष्टाचारी लेकिन हमारी पार्टी भी अछूती नहीं : रूपाराम
नागौर। मकराना के भाजपा विधायक रूपाराम मुरावतिया ने  नागौर जिला मुख्यालय पर भाजपा की ओर से राज्य की कांग्रेस सरकार के खिलाफ आयोजित जन आक्रोश आंदोलन की सभा में अपनी ही पार्टी को कठघरे में खड़ा कर दिया। उन्होंने पार्टी के नेताओं की ईमानदारी व सच्चाई पर सवाल खड़े किए। कहा- कांग्रेस भ्रष्टाचार से भरी हुई है, लेकिन यह भी दुर्भाग्य है कि हमारी पार्टी भी भ्रष्टाचार से अछूती नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस की बजाए अपनी पार्टी के लोगों से कहता हूं कि सच्चाई और अच्छाई के साथ आगे बढ़ें। उन्होंने कहा- विधानसभा में मुझे किसी ने कहा - अपने गिरेबान में झांकिए। मैंने कहा - गिरेबान खराब है तभी तो विपक्ष में बैठे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि न खाऊंगा और न खाने दूंगा, लेकिन हमारी पार्टी के बड़े नेता इस बात को नहीं कह रहे हैं, यह हमारा दुर्भाग्य है। मुरावतिया ने कहा कि आज कांग्रेस भ्रष्टाचार से भरी हुई है, लेकिन यह भी सही है कि भाजपा भी भ्रष्टाचार से अछूती नहीं है। जब भी मिला खाने को तो खूब खाया, जब भी आरोप लगाने का मौका मिला, आरोप मढ़ दिया। मुरावतिया ने कहा कि विपक्ष कोई अच्छा काम करे तो उसकी तारीफ करनी चाहिए, लेकिन हम झूठे और ढीट हो गए, इसलिए अच्छे कार्यों की तारीफ नहीं करते

राहुल सीधा व भोला आदमी
मुरावतिया ने कहा कि राहुल जी फिर जयपुर आ गए और छा गए। मां और मातृत्व पर सवाल खड़ा कर गए। फिर बोले-क्या है कि राहुल गांधी, सीधा व भोला आदमी है, ऐसे सीधे-साधे को घर का काम करना चाहिए, राजनीति में टांग अड़ा कर क्यों देश का नुकसान कर रहे हैं। विधायक मुरावतिया ने सवाल करते हुए कहा कि जिसमें मातृत्व नहीं है, वे मां कैसे हो सकती है।  जिसमें हिदुत्व नहीं वो हिन्दू कैसे हो सकता है। जिसमें राष्ट्रीयता नहीं, वह राष्ट्र का कैसे हो सकता है। जिसमें इंसानियत नहीं वे इंसान नहीं। लेकिन गलती राहुल जी नहीं है, जिसने लिखकर दिया, उसकी गलती है।