sikrai - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

दो शिक्षकों के बीच झगड़ा, विद्यालय बना अखाड़ा, परिजनों ने स्कूल के लगाया ताला
दौसा/सिकराय। सिकराय उपखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत कालाखोह-अम्बाड़ी में राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल अम्बाडी में दो शिक्षकों के बीच झगड़ने की बात को लेकर परिजनों ने स्कूल गेट पर ताला जड़ दिया। ताला जड़ देने की सूचना पर पहुंचे शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों से समझाइश कर ताला खुलवाया। इस दौरान एक अध्यापक के खिलाफ एपीओ की कार्रवाई की गई।

राजकीय स्कूल अम्बाडी में दो शिक्षकों के बीच रोज-रोज हो रहीं लड़ाई से परेशान होकर परिजनों ने स्कूल भवन पहुंचकर प्रवेश द्वार पर ताला जड़ दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने एक अध्यापक को स्कूल से हटाने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि स्कूल के 2 अध्यापक रामकिशन व मिथिलेश मीना के बीच हो रही लड़ाई से स्कूल में पढ़ने वाले बालक-बालिकाओं में गलत प्रभाव रहा है। पहले भी इसी तरह का मामला होने पर अध्यापक मिथिलेश मीना को किसी अन्यत्र जगह पर लगाया गया था। अब फिर से विद्या के मंदिर को अखाड़ा बना रहे हैं। स्कूल पर ताला जड़ने की सूचना पर पहुंचे सीबीईओ मोहनलाल बैरवा, पीईओ रामसिंह बैरवा, राजेश मीणा, चेतराम मीना ने पहुंचकर ग्रामीणों से समझाइश कर ताला खुलवाया गया। एक अध्यापक खिलाफ एपीओ कीकार्रवाई की गई। सरपंच नरेश बैरवा, रमेश महावर, कैलाश शर्मा आदि मौजूद रहे।

सिकराय में प्रशासन गांव के संग अभियान का शिविर में SDM के सामने लगे जमकर ठुमके, जन समस्याओं का समाधान करने के बजाय कर्मचारी ही करने लगे डांस, शिविर का मखोल बनाकर बना दिया मनोरंजन कैंप
दौसा। सरकार ने प्रशासन गांव के संग अभियान के शिविर इसलिए लगाए हैं कि ग्रामीण लोग इन शिविरों में आकर अपनी समस्याओं का समाधान करवा सके लेकिन इन शिविरों में समस्याओं का समाधान कम बल्कि मनोरंजन ज्यादा हो रहा है और यह मनोरंजन कोई कलाकार नहीं बल्कि सरकारी कर्मचारी ही कर रहे हैं। शिविर के दौरान ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहां सरकारी कर्मचारी और महिला बाल विकास विभाग की कार्मिक महिला जमकर डांस करती हुए नजर आए। दरअसल सिकराय उपखंड मुख्यालय पर प्रशासन गांव के संग अभियान के तहत शिविर आयोजित किया गया था। इस शिविर में एसडीएम रणजीत सिंह गोदारा सहित आला अधिकारी मौजूद थे लेकिन सिकराय उपखंड का यह अंतिम शिविर होने के कारण सारे अधिकारी जन समस्याओं का समाधान कम बल्कि खुशियां ज्यादा मना रहे थे। इस दौरान वहां कर्मचारी ही नाचने कूदने लगे। सबसे पहले इस शिविर में एक पटवारी डांस करने लगा जिसका नाम भगवान सहाय बताया जा रहा है। पटवारी को डांस करता देख एक महिला कार्मिक अन्य कर्मचारी भी डांस करने लग गया। वहीं जब दो कर्मचारी डांस कर रहे थे तो एक महिला कर्मचारी भी पीछे नहीं रही और वह भी डांस करने लगी। इस तरह जब कर्मचारी ही डांस करने लगे तो आम लोग कहां पीछे रहने वाले थे गांव के दो युवा भी मीणावाटी गीतों पर डांस करने लगे। ऐसे में जन समस्या समाधान के लिए लगाया गया यह शिविर मनोरंजन का केंद्र बन गया और शिविर प्रभारी एसडीएम रणजीत सिंह इन नृत्यों पर जमकर तालियां बजाते रहे और नृत्यों के बाद डांस करने वालों को नकद पुरस्कार भी देते हुए नजर आए। ऐसे में जब कर्मचारी ही इस तरह अपनी गरिमा खो देंगे और जन समाधान के लिए लगाए गए शिविरों को मनोरंजन शिविर बना कर मख़ौल करेंगे। अब इस शिविर को मखोल बनाने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई होने की बात भी बेमानी होगी क्योंकि खुद एसडीएम साहब के सामने यह सब कुछ वाक्या हुआ और वे ताली बजाकर इसका हिस्सेदार भी बनते नजर आए। अभी इन अधिकारियों पर और कार में कॉपर कौन कब कार्यवाही करेगा यह भी देखने का विषय है और यह वीडियो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है लेकिन दैनिक नवज्योति इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता।