fiercely - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

कैंपस बना अखाड़ा: राजस्थान कॉेलेज में भिड़े दो गुट, जमकर चले लात घूंसे, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
जयपुर। राजस्थान विश्वविद्यालय की संघटक राजस्थान कॉलेज में सोमवार को जमकर लड़ाई झगड़ा हुआ। इस लड़ाई का वीडियो आज मंगलवार को वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि राजस्थान कॉलेज में छात्रनेता निर्मल चौधरी और मोहित यादव के समर्थकों के बीच (कल) सोमवार को जमकर झगड़ा हुआ। विजुअल में देखा जा सकता है कि कैसे कुछ युवा लाठी-सरिये के दम पर कैंपस में जमकर तांडव कर रहे है, इस बीच कॉलेज कैंपस में भगदड़ भी मच गई। हालांकि इस तांडव के कुछ समय बाद मौके पर पुलिस पहुंची और मामले को शांत कराया। इस मामले में कुलपति राजीव जैन का कहना है कि स्टूडेंट्स के बीच इस तरह का झगड़ा होना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि अभी परीक्षाएं चल रही है और ऐसे में इस तरह का माहौल सही नहीं है। बता दें कि इस मामले में सोमवार को गांधी नगर थाना पुलिस को दोनों स्टूडेंट लीडर्स की ओर से शिकायत दी गई है।

खाप पंचायत ने दी प्रेम विवाह करने की सजा
उदयपुर। जिले के खेरवाड़ा क्षेत्र में प्रेम विवाह करने वाले दंपती एवं उसके परिजनों को खाप पंचायत ने न केवल जमकर पीटा, बल्कि गर्भवती महिला को भी नहीं बक्शा। साथ ही प्रेम विवाह करने वाली युवती के परिजनों को समाज से बाहर करने का फरमान भी सुनाया। यह घटनाक्रम थाने पहुंचने पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।  खेरवाड़ा कस्बे में होली पर प्रेम विवाह करने वाला दम्पती नन्ही बेटी को ‘ढूंढाने’ के लिए होलिका दहन स्थल पर पहुंचा तो समाज के पंचों को यह नागवार गुजरा और उन्होंने दंपती सहित उनके परिजनों के साथ मारपीट की।
उन्होंने गर्भवती महिला के साथ भी जमकर मारपीट की और उसके पेट पर लात-घूंसे चलाए।

भोई समाज की खाप पंचायत ने इससे पूर्व गत वर्ष दो परिवारों को समाज से बहिष्कृत कर दिया था। इस घटनाक्रम के बाद पीड़ित परिवार की ओर से खेरवाड़ा थाने में नामजद प्रकरण दर्ज हुआ लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़िता दीपिका पत्नी हितेश भोई की रिपोर्ट के अनुसार दोनों ने एक साल पहले लव मैरिज की थी, जो समाज के पंचों को नागवार गुजरी। उन्होंने दोनों परिवार को समाज से आजीवन बहिष्कृत कर दिया और समाज के किसी भी व्यक्ति को संबंध नहीं रखने की बात कही। इसके चलते समाज के किसी भी मांगलिक समारोह या मौत कार्यक्रम में न तो ये परिवार शामिल हो पाते हैं और ना ही किसी समाजजन को आमंत्रित कर सकते हैं। होली पर ढूंढाने से खफा समाज के कुछ लोग घर पर आए और उन्होंने गाली गलौज करने के बाद परिवार वालों के साथ मारपीट शुरू कर दी। दीपिका ने बताया कि उसकी गर्भवती ननद से भी मारपीट की। महिलाओं के कपड़े फाड़कर उनका नग्नावस्था में गांव में जुलूस निकालने की बात कही।

हमलावरों के पक्ष में पुलिस के खिलाफ नारेबाजी
पीड़ित पक्ष ने हमलावरों के घर पहुंचते ही पुलिस को सूचना दी। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची, किन्तु किसी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। पीड़िता की नामजद रिपोर्ट दर्ज होने के बावजूद पुलिस ने न तो किसी गिरफ्तारी की है और ना ही पीड़ितों का मेडिकल करवाया। दूसरी तरफ हमलावरों की पैरवी करने के लिए समाज अध्यक्ष कालूलाल राठौड़ सहित दो दर्जन लोग थाने पहुंच गए और मामला दर्ज नहीं करने की बात कहते हुए पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।

जमकर मना नए साल का जश्न सैलानियों से होटलें रहीं फुल
जयपुर। सैलानियों ने नए साल का जश्न होटलों में जमकर मनाया। कोरोना और ओमिक्रॉन के मामले तेजी से बढ़ रहे हो, इसके बावजूद सैलानी न्यू ईयर सेलेब्रेट करने काफी तादाद में पहुंचे हैं। प्रदेश के नामी होटलों ने कमरों के किराये सहित अन्य दामों में बढ़ोतरी की। जयपुर के साथ ही उदयपुर, जोधपुर, माउंटआबू, जैसलमेर, सवाईमाधोपुर, पुष्कर, कुंभलगढ़ पर भी सैलानियों की शानदार उपस्थिति रही। जयपुर में होटल रामबाग पैलेस, आईटीसी राजपूताना, मेरिएट, होटल रामाड़ा, फेयरमाउंट, शिव विलास, गोल्डन रिसोर्ट, चोखी ढाणी, जयमहल पैलेस सहित अन्य छोटे-बड़े होटलों में सैलानियों के साथ ही शहर के लोगों के लिए भी नववर्ष के विशेष कार्यक्रम रखे गए। इनमें रशियन बेले डांसर, कठपुतली-मैजिक शो एवं कालबेलिया नृत्य की प्रस्तुतियां भी रखी गई। उदयपुर के लीला पैलेस, सवाईमाधोपुर के सिक्स सेंस में भी नए साल की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम कर सैलानियों ने नए साल का जश्न मनाया।

होटल महंगे फिर भी सैलानियों के लिए बने विशेष आकर्षण
शहर के बड़े होटलों में पचास हजार से लेकर पांच लाख तक प्रति कमरे की कीमत के बावजूद सैलानियों का राजस्थान में न्यू ईयर सेलेब्रेट करने आना इस बात को साबित करता है कि यहां हेरिटेज, किले, बावंड़ियां एवं आतिथ्य सभी कुछ उनको बेहद लुभाता है। रामबाग पैलेस, राज विलास, जोधपुर का उम्मेद पैलेस ऐसे होटल है, जहां अतिथियों को सोने-चांदी के बर्तनों में विशेष मनुहार के साथ भोजन पेश किया जाता है। होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन आॅफ राजस्थान के अध्यक्ष कुलदीप सिंह चन्देला का कहना है कि न्यू ईयर सेलेब्रेट करने के लिए रिकॉर्ड संख्या में सैलानी जयपुर एवं प्रदेख के अन्य हिस्सों में पहुंचे हैं। जिन होटलों की डिमाण्ड अधिक है वहां किराया बढ़ाना लाजमी है।  जयपुर में स्मारकों पर सैलानियों की दिनभर खासी भीड़ रही। हवामहल, आमेर का किला, अल्बर्ट हॉल, नाहरगढ़ फोर्ट जैसी जगहों पर सैलानी अपने परिवार के साथ पहुंचे।

राज्यपाल-सीएम ने दी नववर्ष की शुभकामनाएं
जयपुर। राज्यपाल कलराज मिश्र, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने प्रदेशवासियों को नववर्ष 2022 पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। सभी नेताओं ने अपने संदेश में कहा कि नया वर्ष सभी के जीवन में सुख-समृद्धि, उमंग और उल्लास लेकर आए। हम सभी नववर्ष में सकारात्मक सोच के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर देश-प्रदेश और समाज की उन्नति में भागीदार बनें। साथ ही, सामाजिक सद्भाव, समरसता और भाईचारे की भावना को और मजबूत बनाएं।

सिकराय में प्रशासन गांव के संग अभियान का शिविर में SDM के सामने लगे जमकर ठुमके, जन समस्याओं का समाधान करने के बजाय कर्मचारी ही करने लगे डांस, शिविर का मखोल बनाकर बना दिया मनोरंजन कैंप
दौसा। सरकार ने प्रशासन गांव के संग अभियान के शिविर इसलिए लगाए हैं कि ग्रामीण लोग इन शिविरों में आकर अपनी समस्याओं का समाधान करवा सके लेकिन इन शिविरों में समस्याओं का समाधान कम बल्कि मनोरंजन ज्यादा हो रहा है और यह मनोरंजन कोई कलाकार नहीं बल्कि सरकारी कर्मचारी ही कर रहे हैं। शिविर के दौरान ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहां सरकारी कर्मचारी और महिला बाल विकास विभाग की कार्मिक महिला जमकर डांस करती हुए नजर आए। दरअसल सिकराय उपखंड मुख्यालय पर प्रशासन गांव के संग अभियान के तहत शिविर आयोजित किया गया था। इस शिविर में एसडीएम रणजीत सिंह गोदारा सहित आला अधिकारी मौजूद थे लेकिन सिकराय उपखंड का यह अंतिम शिविर होने के कारण सारे अधिकारी जन समस्याओं का समाधान कम बल्कि खुशियां ज्यादा मना रहे थे। इस दौरान वहां कर्मचारी ही नाचने कूदने लगे। सबसे पहले इस शिविर में एक पटवारी डांस करने लगा जिसका नाम भगवान सहाय बताया जा रहा है। पटवारी को डांस करता देख एक महिला कार्मिक अन्य कर्मचारी भी डांस करने लग गया। वहीं जब दो कर्मचारी डांस कर रहे थे तो एक महिला कर्मचारी भी पीछे नहीं रही और वह भी डांस करने लगी। इस तरह जब कर्मचारी ही डांस करने लगे तो आम लोग कहां पीछे रहने वाले थे गांव के दो युवा भी मीणावाटी गीतों पर डांस करने लगे। ऐसे में जन समस्या समाधान के लिए लगाया गया यह शिविर मनोरंजन का केंद्र बन गया और शिविर प्रभारी एसडीएम रणजीत सिंह इन नृत्यों पर जमकर तालियां बजाते रहे और नृत्यों के बाद डांस करने वालों को नकद पुरस्कार भी देते हुए नजर आए। ऐसे में जब कर्मचारी ही इस तरह अपनी गरिमा खो देंगे और जन समाधान के लिए लगाए गए शिविरों को मनोरंजन शिविर बना कर मख़ौल करेंगे। अब इस शिविर को मखोल बनाने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई होने की बात भी बेमानी होगी क्योंकि खुद एसडीएम साहब के सामने यह सब कुछ वाक्या हुआ और वे ताली बजाकर इसका हिस्सेदार भी बनते नजर आए। अभी इन अधिकारियों पर और कार में कॉपर कौन कब कार्यवाही करेगा यह भी देखने का विषय है और यह वीडियो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है लेकिन दैनिक नवज्योति इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता।