sdm - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

83 आरएएस और 45 आरपीएस के तबादले, 39 एसडीएम, 10 एडीएम बदले
जयपुर। राज्य सरकार ने सोमवार देर रात प्रदेश में कार्यरत 83 आरएएस और 45 आरपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। तबादलों में प्रदेश में 39 एसडीएम और 10 एडीएम पदों पर नए आरएएस अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। सूची में जितेन्द्र सिंह नरूका को अलवर नगर परिषद का आयुक्त, भावना गर्ग को अजमेर भूप्रबन्धन अधिकारी, मुनीदेव यादव को भरतपुर वृत्त में उप महानिरीक्षक पंजीयन एवं मुद्रांक, सुनील आर्य को भरतपुर में भूप्रबन्धन अधिकारी, कार्तिकेय मीणा को कोटा में जिला रसद अधिकारी, गोपालराम बिरदा को प्रारम्भिक शिक्षा विभाग बीकानेर में अतिरिक्त निदेशक, डॉ. विभु कौशिक को चिकित्सा विभाग में आरएमएससीएल में कार्यकारी निदेशक, आभा बेनीवाल को कर्मचारी चयन बोर्ड में विशेषाधिकारी, लोकेश कुमार मीणा को बाबा आमटे दिव्यांग यूनिवर्सिटी जयपुर में रजिस्ट्रार, उत्तम सिंह शेखावत को स्टेट अलाइड एंड हेल्थ केयर काउंसिल में सचिव, मीनाक्षी मीणा को राजस्व अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान अजमेर में निदेशक जैसे महत्वपूर्ण पदों का जिम्मा भी दिया गया है।

पांच आरएएस के तबादले हुए निरस्त
6 सितम्बर को जारी आरएएस तबादला सूची में शामिल पांच आरएएस अधिकारियों के तबादले निरस्त किए गए हैं। इनमें उम्मेदी लाल मीणा को एडीएम हनुमानगढ़ से हटाकर एडीएम ब्यावर, चिकित्सा विभाग में निदेशक अराजपत्रित राकेश कुमार शर्मा-प्रथम को पंचायती राज में अतिरिक्त निदेशक, लाखन सिंह गुर्जर को टपूकड़ा में एसडीएम से अलवर के रामगढ़ में एसडीएम, मुकेश कुमार मीणा-द्वितीय को नाचना जैसलमेर में उपनिवेशन विभाग में उपायुक्त से जैसलमेर के मोहनगढ़ में सहायक आयुक्त, पवन कुमार का जैसलमेर में एसडीएम से झुंझुनूं के चिड़ावा में एसडीएम पद पर किया गया तबादला निरस्त किया गया है।

आईपीएस नूनावत राज्यपाल के एडीसी बने
ब्यूरो/नवज्योति,जयपुर। कार्मिक विभाग ने एक आईपीएस अधिकारी का तबादला किया है।  आईपीएस अधिकारी प्रवीण नूनावत को राज्यपाल का एडीसी लगाया है। नूनावत वर्तमान में नीमकाथाना में पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्ररत थे। सीकर एसपी भुवन भूषण यादव को उनकी जगह नीमकाथाना के एसपी का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।

सरपंच संघ ने अपनी मांगों का ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा
दौसा। सरपंच संघ ब्लॉक लालसोट की ओर से अपनी मांगों को लेकर बुधवार को मुख्यमंत्री एवं ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग मंत्री के नाम उपखंड अधिकारी नरेंद्र कुमार मीना को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों का समाधान किए जाने की मांग की गई। सरपंच संघ द्वारा मुख्यमंत्री एवं पंचायत राज मंत्री के नाम दिए गए ज्ञापन में राज्य वित्त आयोग की बकाया अनुदान राशि शीघ्र जारी किए जाने, केंद्रीय वित्त आयोग की बकाया अनुदान राशि सहित मनरेगा का बकाया भुगतान शीघ्र जारी किए जाने, जल जीवन मिशन योजना का संपूर्ण संचालन संधारण पीएचईडी विभाग को दिया जाने, पेयजल से संबंधित सभी योजनाओं के विद्युत कनेक्शन को व्यवसायिक से हटाकर कृषि श्रेणी में किया जाने, 15 वें वित्त आयोग एवं 6 वें राज्य वित्त आयोग के दिशा निर्देश जारी करते समय उनमें ग्राम पंचायत को प्रदत्त अनुदान के समायोजन के लिए पंचायत समितियां को अधिकृत कर दिया गया। यह प्रक्रिया कार्यकारी संस्थाओं ग्राम पंचायतों के शोषण का माध्यम बनी हुई है। पता है इस प्रक्रिया में ग्राम पंचायत के कार्मिकों एवं जनप्रतिनिधियों को बहुत अधिक मानसिक प्रताड़ना दी जा रही है। ग्राम पंचायत को सामाजिक जटिलताओं से मुक्ति प्रदान किए जाने की मांग की गई।

ज्ञापन दिए जाने के दौरान सरपंच संघ अध्यक्ष हेमराज मीना, संरक्षक कान्जी मीना, सरपंच अंबालाल, मुनेशी, पिंकी, सांवली देवी, कन्हैया लाल, लादूराम गुर्जर, मंजू देवी, संपत्ति देवी, भगवान सिंह, विनोद कुमार फुलवारिया, प्रीतम सिंह, रेखा कंवर, मंगली देवी, दिलखुश मीणा सहित अन्य सरपंच गण मौजूद रहे।

बिजली-पानी की समस्या के विरोध में उतरे कांग्रेसी, मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
जयपुर। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लालसोट एवं चांदसैन के तत्वधान में बुधवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव कमल मीना के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने लालसोट विधानसभा क्षेत्र में भीषण गर्मी के मौसम में पेयजल एवं बिजली की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी नरेंद्र कुमार मीना को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में बताया कि लालसोट विधानसभा क्षेत्र में भीषण गर्मी के मौसम में अघोषित बिजली कटौती की जा रही है जिससे गर्मी के मौसम में आम जनता का हाल बेहाल हो रहा है। ग्रामीण क्षेत्र में 24 घंटे में से मात्र 4 घंटे बिजली दी जा रही है जिसके चलते आम जनता को एवं पशुओं को पीने के पानी की परेशानी हो रही है। वहीं शहरी क्षेत्र में भी लोड सेटिंग के नाम पर बार-बार बिजली काटी जा रही है एवं पर्याप्त वोल्टेज में विद्युत आपूर्ति नहीं की जा रही है। ज्ञापन में बताया कि लालसोट विधानसभा क्षेत्र में संचालित क्षेत्रीय पेयजल योजनाओं की उचित देखभाल के अभाव में गर्मी के मौसम में गांवों में पेयजल की सप्लाई नहीं हो रही है, जिससे आमजन व पशुओं के समक्ष जल संकट की स्थिति बनी हुई है। जिसके चलते पशुधन दम तोड़ रहे हैं एवं आम जनता को महंगे दामों पर पानी खरीदना पड़ रहा है। ज्ञापन में आरोप लगाया कि स्थानीय प्रशासन टैंकरों की सप्लाई चुनिंदा लोगों को कर रहा है जिससे आम जन में गहरा आक्रोश है। ज्ञापन में तीन दिवस में विद्युत एवं पेयजल की सुचारू आपूर्ति कराए जाने की मांग की गई साथ ही चेतावनी दी गई कि समय रहते व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लालसोट एवं चांदसैन आमजन के हितों के लिए सड़क पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा।

ज्ञापन दिए जाने के दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव कमल मीना, पीसीसी सदस्य दिनेश मिश्रा, रामबिलास शर्मा खेंमावास, नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विनोद गोयल, चांदसेन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक पुरोहित, कपिल पुरोहित, पार्षद टेकचंद मालिया, ब्लॉक कांग्रेस सोशल मीडिया संयोजक रोहित पंसारी, हरकेश शाहपुरा, सरपंच संघ अध्यक्ष हेमराज मीना, प्रदुमन सिंह चौहान सरपंच, सुनील चतुर्वेदी, शिवराम सैनी, सुदीप मिश्रा, इरफान खान, पदम सैनी, कमलदत्त सैनी, रविकांत नकवाल सहित काफी संख्या में कांग्रेस जन मौजूद रहे।

SDM ने किया सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण, 47 कार्मिक मिले नदारद
दौसा। लालसोट उपखंड अधिकारी नरेंद्र कुमार मीना ने गुरुवार को उपखंड मुख्यालय पर स्थित विभिन्न सरकारी महकमों का औचक निरीक्षण किया। एसडीएम के निरीक्षण के दौरान सात सरकारी कार्यालय में 47 कार्मिक अनुपस्थित पाए गए जिन्हें उपखंड अधिकारी मीना द्वारा कारण बताओं नोटिस जारी किया गया। उपखंड अधिकारी नरेंद्र कुमार मीना ने बताया कि विभिन्न सरकारी कार्यालयों में  अधिकारियों एवं कार्मिकों के देरी से आने की मिल रही शिकायतों को देखते हुए उन्होंने गुरुवार को प्रातः 9.35 बजे विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, विद्युत वितरण निगम सहायक अभियंता कार्यालय द्वितीय, वन विभाग, नगर पालिका, पंचायत समिति, डीओपीटी, सीबीईओ कार्यालय, जल संसाधन विभाग सहायक अभियंता कार्यालय, आयुर्वेद कार्यालय, सार्वजनिक निर्माण विभाग एवं कृषि उपज मंडी लालसोट कार्यालय का निरीक्षण किया गया। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान विभिन्न अधिकारी एवं कार्मिक अनुपस्थित पाए गए। निरीक्षण के दौरान जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग सहायक अभियंता कार्यालय में 04, विद्युत वितरण निगम सहायक अभियंता कार्यालय द्वितीय में 23, वन विभाग कार्यालय में 04, नगर पालिका कार्यालय में 03, पंचायत समिति में 03, डीओपीटी में 01, सीबीईओ कार्यालय में 6, आयुर्वेद कार्यालय में 01, तथा सार्वजनिक निर्माण विभाग कार्यालय में दो कार्मिक अनुपस्थित पाए गए। उपखंड अधिकारी मीना ने बताया कि अनुपस्थित पाए गए कार्मिकों को कारण बताओं नोटिस जारी किया जाएगा। साथ ही पूर्व के निरीक्षण के दौरान एवं आज के निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए गए कार्मिकों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उपखंड अधिकारी मीना ने बताया कि आधिकारिक कर्मचारी अपने कार्यालय में उपस्थित रहकर सरकार की विभिन्न योजनाओं से आमजन को लाभान्वित किए जाने के साथ आमजन के कार्यों को प्राथमिकता से किया जाना सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा लापरवाही बरतने वाले कार्मिकों के खिलाफ कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

आरक्षण की मांग, माली समाज के सैकड़ों लोगों ने SDM को दिया ज्ञापन
टोडारायसिंह। आगरा-बीकानेर हाईवे पर भरतपुर के गांव अरौंदा में माली, सैनी, कुशवाहा, शाक्य, शिव, बोई तथा मौर्य जैसे दबे कुचले समाज को ओबीसी में से 12 प्रतिशत आरक्षण दिलाने की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन को लेकर टोडारायसिंह कस्बे के तहसील माली सैनी समाज के सैकड़ों बुजुर्ग सहित युवाओं ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन दिया है। ज्ञापन में बताया कि प्रदेश में दबे कुचले समाज माली, सैनी, कुशवाहा, शाक्य, मौर्य सहित अन्य समाज वर्षों से पिछडा समाज रहा है। ये समाज मेहनत, मजदूरी तथा कृिष आधारित कार्य कर अपना जीवन यापन करते है, इसलिए इन समाज के बच्चें उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बाद भी सरकारी नौकरियों में नहीं पहुंच पाते है। अब तक की सरकारों ने इस समाज की अनदेखी कर वाजिब समस्याओं पर ध्यान केंद्रित नहीं किया, जिससे लगातार पिछडते जा रहा है। ज्ञापन में बताया कि ये समाज अपने हक की लड़ाई लड़ने के लिए आगरा-बीकानेर हाईवे पर भरतपुर के गांव अरौंदा में आंदोलन कर रहे है। समाज को राजनैतिक क्षेत्र में काफी पिछडा होने से उचित प्रतिनिधित्व नहीं मिल पाया है। साथ ही उच्च स्तरीय प्रशासनिक सेवाओं में समाज का प्रतिनिधित्व नगण्य है। ऐसे में इन समाज को ओबीसी में से 12 प्रतिशत आरक्षण दिया जाने की मांग है।

इससे पहले महात्मा ज्योतिबा फूले सर्किल पर माली समाज के लोग एकत्र होकर मालीयािन धर्मशाला में बैठक आयोजित की गई, जिसमें माली समाज भरतपुर में हो रहे आंदोलन का पूरजोर से समर्थन करते हुए आंदोलन में भागीदारी के लिए संकल्प लिया। बैठक में माली समाज जिला अध्यक्ष कैलाशचंद, मास्टर परशुराम माली, अशोक सैनी पूर्व सीआर, मिट्टूलाल सैनी सहित अन्य वक्ताओं ने विचार व्यक्त करते हुए आंदोलन का समर्थन करते हुए तेज करने को कहा। उन्होंने कहा कि आंदोलन स्थल पर टोडारायसिंह तहसील क्षेत्र से भी सैकड़ो समाज के युवा व बुजुर्ग पहुंचेंगे। बैठक का संचालन अरविंद सिंगोदिया ने किया। ज्ञापन देने वालों में माली समाज प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश आर्यवीर, अखिल भारतीय माली, कुशवाहा, मौर्य महासभा जिला अध्यक्ष पप्पूलाल सिंगोदिया, महात्मा फूले समता परिषद जिला अध्यक्ष एडवोकेट लाभचंद अजमेरा, सुरेश सेनी पार्षद, मोतीलाल हलसोरा, चतरा पटेल सत्यनारायण सैनी, सजंय सैनी, भागचंद सैनी, मुकेश सैनी, अशोक सैनी, रामलाल दग्धी, राजेंद्र कूकरा, दौलत सेनी, राजेंद्र सैनी, हंसराज सैनी, दिनेश सैनी, राजेश सैनी, अशोक माली, श्यामसुंदर सैनी पार्षद, भागचंद माली, हेमराज सैनी, चेतन सैनी, बन्नालाल सैनी, मनोज सैनी, शंकरलाल माली, नोरतमल माली, धर्मराज सैनी सहित बडी संख्या में माली समाज के युवा व बुजुर्ग मौजूद रहे।

प्रशासन गांव के संग अभियान: बाइस वर्ष बाद मिला खातेदारी अधिकार
रावतसर। उपखंड के गिरदावर सर्किल 29डी डब्ल्यु डी मे आयोजित प्रशासन गांव के संग अभियान कैम्प के दौरान भादरराम पुत्र बस्तीराम नायक को उसकी कृषि भूमि की खातेदारी शिविर प्रभारी एसडीएम शिवा चौधरी ने दी। भादरराम उक्त भुमि पर बाइस वर्षों से गैर खातेदार था जिसे शिविर में खातेदारी अधिकार दिए गएं।

सीधी पक्की सड़क निर्माण की मांग

इस दौरान शिविर मे चक 23 डीडब्ल्यु डी के ग्रामीणों ने उपखण्ड अधिकारी शिवा चौधरी को ज्ञापन सौपते हुए कृषि उपजमंडी समिति से 23डीडब्ल्युडी से पोहडका के लिए सीधी पक्की सड़क निर्माण की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि बड़ी संख्या मे प्रतिदिन ग्रामीणों को पोहडका आना जाना होता है जिससे सड़क नहीं होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पडता हैं। ज्ञापन देने वालो मे राजवीर वर्मा,नत्थूराम गेदर,रामकुमार वर्मा,भजनलाल, संतलाल  सहित काफी संख्या मे ग्रामीण मौजुद रहे। शिविर मे तहसीलदार उमा मित्तल,बाल कल्याण न्यायपीठ चौयरपर्सन जितेंद्र गोयल,पंचायत समिति से लेखराम,शिक्षा विभाग से सीबीईओ पन्नालाल कड़ेला, विधुत विभाग जेईएन भूपेंद्र शर्मा,टीआर बलवंत ढालिया सहित सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजुद रहे इस कैम्प में पिछले कैम्प कार्यो की समीक्षा की गई और पेंडिंग रहे कार्यो को  संबंधित विभागो से कार्य ना होने के कारणों की रिपोर्ट लेने के साथ साथ प्रमुखता से समस्त प्रकरणों के निस्तारण के आदेश दिए।

यशोदा सेन मौत मामले में पुलिस कार्रवाई पर एसडीएम को दिया ज्ञापन
राजसमंद। कलेक्ट्रेट पर सेन समाज के बैनर तले समाज के पुरुष और महिलाओं ने प्रदर्शन किया और यशोदा सेन मौत मामले में पुलिस कार्रवाई पर कलक्टर के नाम एसडीएम को ज्ञापन दिया। सेन समाज के महेश सेन ने बताया कि कुछ दिनों पहले पीपली अचार्यन गांव में केलवा कस्बे की बेटी यशोदा सेन की लाश संदिग्ध हालत में मिली थी। पुलिस ने इसे आत्महत्या मानते हुए प्रकरण में यशोदा के पति पवन को गिरफ्तार किया था, लेकिन पवन की मां, बहन और उसके पति जो लगातार यशोदा को दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। उन पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

पुलिस में दर्ज कराई प्राथमिकी में यशोदा के पति पवन के साथ ही उसकी मां सोहनी बाई -बहन कैलाशी, शांता और भेरु को भी आरोपी बनाया था, लेकिन पुलिस ने पवन को गिरफ्तार कर लिया। ऐसे में अन्य आरोपी खुलेआम घूम रहे है, जिनकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर सेन समाज ने कलक्टर के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

सिकराय में प्रशासन गांव के संग अभियान का शिविर में SDM के सामने लगे जमकर ठुमके, जन समस्याओं का समाधान करने के बजाय कर्मचारी ही करने लगे डांस, शिविर का मखोल बनाकर बना दिया मनोरंजन कैंप
दौसा। सरकार ने प्रशासन गांव के संग अभियान के शिविर इसलिए लगाए हैं कि ग्रामीण लोग इन शिविरों में आकर अपनी समस्याओं का समाधान करवा सके लेकिन इन शिविरों में समस्याओं का समाधान कम बल्कि मनोरंजन ज्यादा हो रहा है और यह मनोरंजन कोई कलाकार नहीं बल्कि सरकारी कर्मचारी ही कर रहे हैं। शिविर के दौरान ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहां सरकारी कर्मचारी और महिला बाल विकास विभाग की कार्मिक महिला जमकर डांस करती हुए नजर आए। दरअसल सिकराय उपखंड मुख्यालय पर प्रशासन गांव के संग अभियान के तहत शिविर आयोजित किया गया था। इस शिविर में एसडीएम रणजीत सिंह गोदारा सहित आला अधिकारी मौजूद थे लेकिन सिकराय उपखंड का यह अंतिम शिविर होने के कारण सारे अधिकारी जन समस्याओं का समाधान कम बल्कि खुशियां ज्यादा मना रहे थे। इस दौरान वहां कर्मचारी ही नाचने कूदने लगे। सबसे पहले इस शिविर में एक पटवारी डांस करने लगा जिसका नाम भगवान सहाय बताया जा रहा है। पटवारी को डांस करता देख एक महिला कार्मिक अन्य कर्मचारी भी डांस करने लग गया। वहीं जब दो कर्मचारी डांस कर रहे थे तो एक महिला कर्मचारी भी पीछे नहीं रही और वह भी डांस करने लगी। इस तरह जब कर्मचारी ही डांस करने लगे तो आम लोग कहां पीछे रहने वाले थे गांव के दो युवा भी मीणावाटी गीतों पर डांस करने लगे। ऐसे में जन समस्या समाधान के लिए लगाया गया यह शिविर मनोरंजन का केंद्र बन गया और शिविर प्रभारी एसडीएम रणजीत सिंह इन नृत्यों पर जमकर तालियां बजाते रहे और नृत्यों के बाद डांस करने वालों को नकद पुरस्कार भी देते हुए नजर आए। ऐसे में जब कर्मचारी ही इस तरह अपनी गरिमा खो देंगे और जन समाधान के लिए लगाए गए शिविरों को मनोरंजन शिविर बना कर मख़ौल करेंगे। अब इस शिविर को मखोल बनाने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई होने की बात भी बेमानी होगी क्योंकि खुद एसडीएम साहब के सामने यह सब कुछ वाक्या हुआ और वे ताली बजाकर इसका हिस्सेदार भी बनते नजर आए। अभी इन अधिकारियों पर और कार में कॉपर कौन कब कार्यवाही करेगा यह भी देखने का विषय है और यह वीडियो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है लेकिन दैनिक नवज्योति इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता।