malviya nagar - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

मालवीय नगर में 5 मंजिला बिल्डिंग को गिराया: बिल्डिंग के मालिक ने किया कार्रवाई का विरोध, कहा-हमने नगर निगम से पास कराया नक्शा
जयपुर। मालवीय नगर के गिरधर मार्ग पर स्थित निर्माणाधीन 5 मंजिला बिल्डिंग में अचानक दरारें आने के बाद जेडीए की टीम ने इमारत को ध्वस्त करना शुरू कर दिया है। इससे पहले बिल्डिंग के पास में बने एक अस्पताल में एक अन्य बिल्डिंग को खाली कराया गया है। मौके पर जेडीए का दस्ता जेसीबी मशीनों और भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहा।

अधिकारियों के अनुसार दोपहर बाद बिल्डिंग को गिराने की प्रक्रिया शुरू की गई हैं। सबसे पहले सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए बिल्डिंग के बेसमेंट को मलबे से भरा गया था और सपोर्ट में लगी दो क्रेनो को हटाया गया, ताकि ध्वस्तीकरण के दौरान किसी तरह की रिस्क न रहे। इस दौरान मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए।

जेडीए के पुलिस उपाधीक्षक इस्लाम खान ने बताया कि बिल्डिंग में गंभीर दरारें दिखने के बाद जेडीए और एसडीआरएफ की टीम ने तत्काल दो क्रेन लगाकर इमारत को सपोर्ट प्रदान किया। साथ ही आसपास के इलाकों को खाली करा दिया गया और ट्रैफिक रूट को डायवर्ट किया गया। उन्होंने बताया कि 233 वर्गगज के भूखंड पर निर्मित इस बिल्डिंग में बेसमेंट सहित 5 मंजिला निर्माण कार्य जारी था।

सूत्रों के मुताबिक यह भवन जेडीए क्षेत्राधिकार में आता है, लेकिन भवन स्वामी की ओर से नगर निगम में निर्माण अनुमति का शुल्क जमा कराने की बात सामने आई है। इस विसंगति को लेकर जांच जारी है। जेडीए अधिकारियों ने कहा कि प्राथमिकता लोगों की सुरक्षा है, इसलिए इमारत को नियंत्रित तरीके से गिराने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सबसे पहले बिल्डिंग के साइड की दीवार और पिल्लर को तोड़ा जा रहा है। इस बिल्डिंग के मालिक मौके पर पहुंचे और कार्रवाई का विरोध किया। मालिक ने राजनीतिक दबाव में कार्रवाई करने का आरोप लगाया है।

बिल्डिंग मालिक नरेश मलवानी ने कहा कि हमने नगर निगम से नक्शा पास कराया है। इसकी एवज में 1 लाख 24 हजार रुपए जमा भी कराए हैं। इस बिल्डिंग का काफी समय से निर्माण चल रहा है। जेडीए अधिकारी बिल्डिंग का निर्माण पूरा होने पर राजनीतिक दबाव में तोड़ रहे हैं। वही जेडीए अधिकारियों का कहना है कि यह एरिया जेडीए का है। बताया जा रहा है कि इस ममाले में 1.48 से शुरू हुई करवाई और करीब 2.56 पर बिल्डिंग को गिरा दिया गया।

मालवीय नगर में खुले आम हो रहा है अवैध निर्माण, शिकायत पर निगम उपायुक्त ने की सिर्फ कागजी कार्रवाई
जयपुर। नगर निगम जयपुर ग्रेटर के मालवीय नगर इलाके में खुले आम अवैध निर्माण हो रहा है। शिकायत पर उपायुक्त ने केवल कागजी कार्रवाई कर अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर ली। इस अतिक्रमण को हटाने के लिए जिला प्रशासन ने नगर निगम आयुक्त को निर्देश दिए हैं, लेकिन उनके आदेश की कोई पालना नहीं की गई। पीड़ित पड़ोसी शिकायत करते करते थक गया, लेकिन कोई राहत नहीं मिली। मालवीय नगर जोन के बापू नगर स्थित मंगल मार्ग पर रहने वाले प्रफुल्ल कुमार ने नवज्योति को बताया कि उनका पड़ोसी बिना सेटबैक छोड़े निर्माण करा रहा है। उसको कई बार मना किया, लेकिन निर्माण कार्य जारी है।

इस पर नगर निगम में शिकायत दर्ज कराई गई। जिला कलक्टर को भी इस अवैध निर्माण से अवगत कराया गया। अतिरिक्त जिला कलक्टर मुकेश कुमार मूंड ने भी 18 मार्च को इस अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दे दिए, लेकिन नगर निगम के अफसरों ने अभी तक अतिक्रमण को नहीं हटाया। हालांकि नगर निगम ने अवैध निर्माण मानते हुए मकान मालिक को तीन नोटिस जरूर थमा दिए। मकान मालिक ने इन नोटिसों की कोई परवाह नहीं की और निर्माण कार्य जारी हैं।

इनका कहना है
प्रारंभिक तौर पर अवैध निर्माण होना पाया गया है। उसे हटाने के लिए निर्माणकर्ता को तीन बार नोटिस दिया जा चुका हैं। उसकी ओर से दिए गए जावाब का परीक्षण करवा का कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
-प्रियवर्त सिंह, उपायुक्त मालवीय नगर जोन, नगर निगम ग्रेटर जयपुर

मेरा प्लॉट केवल 187 गज का है। मैंने कोई अवैध निर्माण नहीं किया है। शिकायत झूंठी है।
-भगवानदास शारदा

मालवीय नगर का वार्ड-134 बना जयपुर का पहला आदर्श वार्ड
जयपुर। स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 के तहत जयपुर को स्वच्छ और सुन्दर बनाने के लिए आत्मनिर्भर वार्ड बनाने की पहल की गई है। वार्ड नंबर-75, 81, 134 आत्मनिर्भर वार्ड बनने की ओर अग्रसर है। वार्ड नंबर-134 को आत्मनिर्भर वार्ड बनाने के लिए फिनीलूप संस्था एवं मालवीय नगर जोन की टीम वार्ड में घर-घर जाकर गीले और सूखे कचरे के सेग्रीगेशन पर जोर दिया गया, जिससे वार्ड में 93 प्रतिशत तक सेग्रीगेशन करवाया गया।

वार्ड-134 में जो कचरा घर से बाहर आकर ओपन डिपो बन रहा था, उसके लिए जयपुर नगर निगम ग्रेटर उपायुक्त अर्शदीप बराड की ओर से कार्य योजना बनाई गई और मालवीय नगर जोन की टीम के साथ योजनाबद्ध तरीके से काम किया गया। वार्ड में सभी ओपन कचरा डिपो को खत्म किया गया। वार्ड की विकास समितियों एवं व्यापार मंडलों से निरंतर संवाद स्थापित किए करने के फलस्वरुप वार्ड में जहां पहले गंदगी के ढेर दिखाई देते थे उनकी जगह वार्ड साफ एवं स्वच्छ दिखाई देता है। वार्ड नं-134 में 22 ओपन डिपो जहां पर गंदगी के ढेर सालों से लग रहे थे, वहां पर अब सुंदर पेंटिंग व सेल्फी प्वाइंट बनाए गए हैं।

जवाहर नगर, मालवीय नगर, एमएनआइटी, सवाई मानसिंह अस्पताल के इलाकों में अब प्रसारण तंत्र होगा मजबूत
जयपुर। राजधानी जयपुर के जवाहर नगर, मालवीय नगर, एमएनआइटी, सवाई मानसिंह अस्पताल के इलाकों में अब प्रसारण तंत्र पहले से और मजबूत होगा। राजस्थान विद्युत प्रसारण निगम ने जयपुर शहर के विद्युत प्रसारण तंत्र के सुदृढ़ीकरण के लिए 132 केवी जीएसएस एमएनआइटी और 132 केवी जीएसएस जवाहर नगर के बीच लगभग छह किमी, आठ सौ स्क्वायर मिमी केबल का प्रयोग करते हुए ईएचवी सर्किट को स्थापित किया गया है। यह लिंक, 132 केवी एमएनआइटी सब स्टेशन को रिंग सिस्टम में लाएगा। इससे 132 केवी जीएसएस जवाहर नगर एवं 132 केवी जीएसएस मालवीय नगर पर एक से अधिक विद्युत स्रोत उपलब्ध होंगे। इसके कारण 132 केवी जवाहर नगर की 132 केवी जीएसएस पुराना घाट और 220 केवी जीएसएस कुण्डा की ढाणी सब स्टेशनों पर निर्भरता कम होगी। इन लाइनों में फॉल्ट आने पर जवाहर नगर जीएसएस बंद हो जाने से जयपुर शहर के बड़े क्षेत्र में बिजली जाने की समस्या का समाधान होगा। इस कार्य पर लगभग 30 करोड़ रुपए का खर्च किया है।

प्रसारण निगम से मिली जानकारी के अनुसार कुछ महीनों पहले ही 132 केवी जीएसएस लक्ष्मण डूंगरी को चालू करने से भी 132 केवी जीएसएस जवाहर नगर का भार कम किया गया है। प्रसारण निगम द्वारा 132 केवी जीएसएस जवाहर नगर और 132 केवी जीएसएस एसएमएस स्टेडियम से एक नए 132 केवी जीएसएस एसएमएस हॉस्पिटल को जोड़ा जा रहा है, जिससे जयपुर शहर में रिंग सिस्टम का अधिक सुदृढ़ीकरण होगा।

मां और दो बेटों की हत्या करने वाला आरोपी पड़ोसी गिरफ्तार
जयपुर। मालवीय नगर थाना इलाके में झालाना स्थित खटीको का मोहल्ला में मां और उसके दो मासूमों बेटों की हत्या करने वाले पड़ोसी को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पुलिस से बचने के लिए मथुरा में जाकर छुप गया था लेकिन पुलिस की हो रही लगातार मॉनिटरिंग से वह दबाव में आ गया और वापस जयपुर पहुंच गया इसी दौरान पीछा कर रही पांच थानों की पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया अब पुलिस से पूछताछ कर रही है पुलिस आरोपी को रविवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड लेगी। पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने बताया कि खटिकों का मोहल्ला स्थित एक मकान में मां समान और उसके दो बेटे दिव्यांश और दिव्यांश की गला रेतकर हत्या करने वाले आरोपी शिव प्रताप तोमर को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया आरोपी ने अपने मकान के बाहर कचरा और पानी डालने की बात को लेकर हुए विवाद का बदला लेने के लिए तीनों की हत्या की थी आरोपी को जब पुलिस ने पकड़ा तो वह देखकर हंसने लगा ऐसा लग रहा था कि मासूम और उनकी मां की हत्या करने वाले आरोपी को अपने किए पर कोई पछतावा नहीं है।

जयपुर ट्रिपल मर्डर का संदिग्ध पुलिस हिरासत में
जयपुर। मालवीय नगर थाना इलाके में झालाना स्थित खटीकों के मोहल्ले में दो मासूम भाइयों और उनकी मां की गला रेतकर हत्या के मामले में संदिग्ध को पुलिस की स्पेशल टीमों ने शुक्रवार देर रात हिरासत में ले लिया। देर रात पुलिस की टीमें उसे जयपुर लाकर पूछताछ करने में जुटी हुई थीं। पूछताछ में बाद ही मर्डर की कहानी खुलेगी। संभवतया पुलिस शनिवार को पूरे मामले का खुलासा करेगी। इससे पहले पुलिस की टीमें संदिग्ध शिव प्रताप तोमर को पकड़ने के लिए जयपुर और यूपी सहित अन्य राज्यों के संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी।

हत्याकांड के बाद शिव प्रताप के नाम से संचालित सोशल मीडिया अकाउंट पर बार-बार स्टोरी अपलोड की जा रही है। जिसमें सोशल मीडिया पर खुद की फोटो लगाकर लिखा था कि हम बदला लेना जानते हैं। दूसरी पोस्ट में पुलिस को चुनौती देने की पोस्ट डाली गई थी। जब पुलिस ने सोशल मीडिया अकाउंट की जांच की तो सामने आया कि अकाउंट यूपी में इंटरनेट लेकर जनरेट किया गया था। ज्ञातव्य है कि बुधवार शाम शिवप्रताप नकाब पहने पड़ोसी लक्ष्मण बिष्ट के घर में घुसा था और चाकू से गला रेतकर पत्नी सुमन, पांच साल के बेटे जिव्यांश और दो साल के बेटे हव्यांश की हत्या कर दी। भागते समय उसने दो राउंड फायर भी किए थे।

करे कोई भरे कोई: अंडरपास में पानी भरने से डूबी बस
जयपुर। नगर निगम और जेडीए प्रशासन की लापरवाही के चलते बारिश के दिनों में शहर में पानी भर जाता है। पानी की निकासी नहीं होने के चलते आमजन के साथ-साथ वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। मंगलवार को मालवीय नगर नंदपुरी बाईपास के पास भरे पानी में जेसीटीएसएल की बस डूब गई। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

जेसीटीएसएल की बस खिरनी फाटक से एयरपोर्ट की तरफ जा रही थी। रास्ते में मालवीय नगर सेक्टर 15 नंदपुरी बाईपास के नीचे से गुजरते समय वहां पर भरे पानी में डूब गई। इस दौरान बस में दो ही यात्री और चालक-परिचालक सवार थे। बस को डूबता देख यात्री चालक-परिचालक को बाहर निकालकर बस की छत पर चढ़ गए। इस दौरान वहां पर देखने वालों की भीड़ लग गई।

बजट कम होेने की दुहाई देकर नहीं लगाए सीसीटीवी कैमरे
जयपुर। प्रदेश के हर थाने में सीसीटीवी लगाए जाने का मामला अभी अटका हुआ है। जयपुर कमिश्नरेट की बात करें तो यहां सबसे पहले सुप्रीम कोर्ट के आदेश की पालना में कैमरे लगाने काम मालवीय नगर थाने में हुआ था। बाकी अभी कुछ थानों को छोड़कर मामला अधर में है। अब सीसीटीवी लगाने के लिए स्टेट क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो ने और अतिरिक्त बजट की मांग की है। यदि यह बजट मिलेगा तब ही सभी थाने सीसीटीवी से लैस हो सकेंगे।

यह था मामला
वित्तीय वर्ष 2019-20 की बजट घोषणा के अनुसार थानों में पारदर्शिता लाने के लिए दो वर्षों में हर थाने में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसकी क्रियान्विति के लिए स्टेट क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो को हर थाने में 6-6 सीसीटीवी कैमरों की स्थापना करने के लिए पुलिस आधुनिकीकरण योजना के तहत 1694.80 लाख रुपए उपलब्ध कराए जा चुके हैं। एससीआरबी पुलिस थानों में सीसीटीवी के लिए कार्रवाई कर रहा है।

यह था सुप्रीम कोर्ट का आदेश
उच्चतम न्यायालय ने स्पेशल लीव पिटीशन में दो दिसम्बर 2020 को हर थाने में न्यूनतम 16 सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए आदेशित किया था, जिनकी स्टोरेज क्षमता प्राथमिकता के आधार पर 18 माह और अनिवार्यता के आधार पर 12 माह निर्धारित की गई है। एससीआरबी ने न्यायालय के आदेश की पालना के लिए कैमरों की संख्या में वृद्धि और स्टोरेज क्षमता के आधार पर अब सभी पुलिस थानों में कैमरे लगाने के लिए 4647.29 लाख रुपए अनुमानित खर्चा बताया है। यदि बजट घोषणा में यह बजट मिल जाएगा तो सीसीटीवी कैमरे लग जाएंगे।

मालवीय नगर में तीन घंटे लेपर्ड की दहशत
जयपुर। झालाना वन क्षेत्र से एक मेल लेपर्ड मालवीय नगर स्थित आबादी क्षेत्र में आ धमका, जिससे स्थानीय निवासियों में हड़कम्प मच गया।  रविवार सुबह 8 बजे मालवीय नगर के सेक्टर-5 और सेक्टर-7 के स्थानीय निवासियों को लेपर्ड की मूवमेंट देखी तो वन विभाग को सूचित किया।  क्षेत्रीय वन अधिकारी जनेश्वर चौधरी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद सुबह 11 बजे सेक्टर-7 के मकान नम्बर 7/225 से लेपर्ड को ट्रेंकुलाइज कर रेस्क्यू किया।  इस दौरान डॉ.अशोक तंवर ने लेपर्ड को ट्रेंकुलाइज किया।   इसकी पहचान झालाना रिजर्व के मेल लेपर्ड सुल्तान के रूप में हुई है, जिसे रेस्क्यू कर झालाना रेंज ले जाकर स्वाथ्य परीक्षण किया गया।  इससे पहले लेपर्ड मालवीय नगर के सेक्टर-5 के मकान नम्बर 5/04 की छत से होते हुए लॉबी तक पहुंचा।  घर के सदस्यों के शोर मचाने पर लेपर्ड सेक्टर-7 की ओर भागा। इस दौरान मेन रोड पर एक सेलून के गेट का शीशा तोड़ कर पीछे घरों की ओर भागा। गनीमत ये रही कि लेपर्ड ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया।

एक से दूसरे मकान पर लगाई छलांग
लेपर्ड अमूमन रात के अंधेरे में ही मूवमेंट करते हैं। ऐसा ही नर लेपर्ड सुल्तान के साथ हुआ। जो झालाना लेपर्ड रिजर्व से निकलकर मालवीय नगर की आबादी क्षेत्र की ओर आ गया। इस दौरान सेक्टर-5 के कई घरों की छतों पर मूवमेंट करने के बाद सेक्टर 7 की ओर आया। यहां मकान नम्बर 7/224 खाली प्लाट से मकान नम्बर 7/225 की छत पर चढ़ गया। आगे बढ़ते हुए दो मकानों के बीच गैप में फंस गया। लेपर्ड के मूवमेंट के दौरान कॉलोनी की छतों पर लोगों का हुजूम रहा।