Gold Smuggling - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

डीआरआई ने सोने की तस्करी करने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़: 30 किलो सोना जब्त, 24 महिलाएं गिरफ्तार
मुंबई। मुंबई राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने सोने की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। विभाग ने 37.74 करोड़ रुपये मूल्य का 29.37 किलोग्राम सोना जब्त किया और 24 वाहकों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यहां बताया कि सटीक खुफिया जानकारी मिलने पर मुंबई के राजस्व खुफिया निदेशालय के अधिकारियों ने नैरोबी से आ रही महिला वाहकों के एक समूह की पहचान की थी। यह समूह आठ अप्रैल 2026 को मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय (सीएसएमआई) हवाई अड्डे के जरिये बड़ी मात्रा में सोने की तस्करी की कोशिश कर रहा था।

'ऑपरेशन दहाबु ब्लिट्ज' के तहत अधिकारियों ने 24 विदेशी नागरिकों को रोका। इस त्वरित और समन्वित कार्रवाई के दौरान इन यात्रियों से 25.10 किलोग्राम सोने की ईंटें और 4.27 किलोग्राम सोने के आभूषण बरामद हुए। यह मामला बेहद संगठित सिंडिकेट का पर्दाफाश करता है, जो पहचान छिपाने के लिए प्रशिक्षित वाहकों और सुनियोजित तरीकों का इस्तेमाल कर रहा था। मामले की जांच जारी है।

मिक्सर मशीन में छिपाकर हो रही थी 60 लाख के सोने की तस्करी
जयपुर। जयपुर एयरपोर्ट पर डीआरआई (राजस्व आसूचना निदेशालय) टीम ने सोना तस्करी के खिलाफ  बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए लगभग 700 ग्राम तस्करी का सोना पकड़ा है। सोने की कीमत करीब 60 लाख रुपए बताई जा रही है। यह सोना तस्कर एयर अरेबिया की फ्लाइट से रात शारजाह से जयपुर आया था। यात्री इलेक्ट्रॉनिक मशीन में बड़ी ही सफाई से तस्करी का सोना छुपा कर ला रहा था।

डीआरआई द्वारा तस्कर के सामान की तलाशी ली गई। जिसमें मिक्सर ग्राइंडर मशीन मिली एवं मशीन की प्रारंभिक जांच में पाया कि मशीन के भीतर के पार्ट अलग है। विभाग ने इस सोना तस्कर को गिरफ्तार करके मंगलवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया। गौरतलब है कि डीआरआई टीम की जयपुर एयरपोर्ट पर पिछले 10 दिन में तस्करो के खिलाफ  यह तीसरी कार्रवाई है।

Hyderabad Airport पर यात्री दुबई से डिटर्जेंट पाउडर में सोना छुपाकर लाए
हैदराबाद। हैदराबाद के राजीव गांधी अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर डिटर्जेंट पाउडर में सोना छुपाकर लाने का मामले सामने आया है। कस्टम विभाग ने जांच में पाया कि दुबई से आने वाले 2 यात्रियों ने बैग में डिटर्जेंट पाउडर में सोना छुपाकर हैदराबाद लाए थे। यात्री के पास लगभग 453 ग्राम सोना मिला जिसकी कीमत लगभग 27 लाख रुपए आंकी गई है।

कस्टम विभाग ने दोनों यात्रियों को अपनी गिरफ्त में ले लिया है। जिसके बाद  यात्रियों से  पूछताछ की जाएगी।

रेक्टम में 700 ग्राम सोना छिपाकर लाई दो महिलाएं
जयपुर। जयपुर एयरपोर्ट पर सोना तस्करी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ऐसा ही एक मामला एक बार फिर सामने आया है। दरअसल कस्टम विभाग के अधिकारियों ने बैंकॉक से जयपुर लौटी दो महिलाओं के पास से 700 ग्राम वजन का 43 लाख रुपए से ज्यादा कीमत का तस्करी के जरिए लाया गया सोना जब्त किया है। दोनों महिला यात्रियों ने ये सोना अपने रेक्टम में छिपा रखा था। प्रत्येक महिला ने 350 ग्राम का एक सिलेंड्रिकल शेप के रूप में कैप्सूल अपने रेक्टम में छिपा रखा था। पूर्व सूचना के आधार पर एयरपोर्ट पर तैनात कस्टम अधिकारियों ने दोनों महिलाओं को रोक कर पूछताछ की तो उन्होंने सोना होने से इनकार कर दिया लेकिन विभाग के अधिकारियों ने मेडिकल टीम की मदद से दोनों के शरीर से 2 कैप्सूल बरामद कर लिए हैं। फिलहाल दोनों महिलाओं को पकड़ कर सोना जब्त कर लिया है और तस्करी से जुड़े तारों के संबंध में गहनता से पूछताछ की जा रही है।

रेक्टम में कैप्सूल के रूप में छिपा कर लाया 42 लाख से ज्यादा का सोना, जयपुर एयरपोर्ट पर कस्टम ने धरा
जयपुर। जयपुर एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग के अधिकारियों ने एक यात्री से 42 लाख रुपए से ज्यादा कीमत का तस्करी कर लाया गया सोना पकड़ा है। पकड़ा गया यात्री अपने रेक्टम में ये सोना कैप्सूल के रूप में छिपाकर लाया था। यात्री के शरीर से विभाग के अधिकारियों ने मेडिकल टीम की मदद से 3 कैप्सूल बरामद किए हैं। इन तीनों कैप्सूल का वजन करने पर इनका वजन 715 ग्राम आंका गया है। जानकारी के अनुसार पकड़ा गया यात्री एयर एशिया की फ्लाइट से बैंकॉक से जयपुर आया था। यहाँ चेकिंग के दौरान कस्टम अधिकारियों और कर्मचारियों को यात्री पर शक हुआ। यात्री से गहनता से पूछताछ की गई तो वह असहज होने लगा और काफी देर तक पूछताछ के बाद उसने सोना शरीर में छिपा होने की बात कबूल कर ली। इस पर कस्टम अधिकारियों ने मेडिकल टीम की मदद से यात्री के शरीर से सोना बरामद कर लिया। फिलहाल यात्री को पकड़ कर सोना जब्त कर लिया है और तस्करी से जुड़े तारों के संबंध में गहनता से पूछताछ की जा रही है।

कस्टम से बचकर निकले युवक को पुलिस ने 2.200 किग्रा सोने के साथ पकड़ा
नवज्योति,जयपुर। जयपुर एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों की नजर से बचकर निकले युवक को एयरपोर्ट थाना पुलिस ने 2.200 किलोग्राम सोने के साथ गिरफ्तार कर लिया। बाजार में सोने की कीमत 1.40 करोड़ रुपए बताई जा रही है। तस्कर अनिल कुमार निवासी बैरासर राजगढ़, चूरू का रहने वाला है। यह सोना दो टॉर्च में बंद कर लाया था। डीसीपी ईस्ट ज्ञानचंद यादव ने बताया कि आरोपी अनिल दुबई में करीब तीन साल से रहकर नौकरी कर रहा है। गुरुवार शाम को वह फ्लाइट से जयपुर पहुंचा था। एयरपोर्ट से बाहर निकलने पर पुलिस को उसके पास सोना तस्करी की सूचना मिली। पुलिस की टीम ने थाने लाकर सामान चैक किया तो दोनों टॉर्च में सोना मिला।

थानाप्रभारी दिगपाल सिंह ने बताया कि अनिल शाम करीब 5.30 बजे फ्लाइट से जयपुर एयरपोर्ट पर पहुंचा था। तभी मुखबिर ने सोना तस्करी की सूचना दी। इस पर पुलिस की टीम एयरपोर्ट के बाहर पहुंची। पुलिस को अंदेशा था कि चेकिंग के दौरान कस्टम कार्रवाई में यात्री को पकड़ लिया जाएगा, लेकिन वह बाहर आ गया। इस पर यहां मौजूद पुलिस की टीम ने इसे पकड़ लिया। पूछताछ में सामने आया है कि दुबई में सुजानगढ़ के रहने वाले एक व्यक्ति ने उसे घर में काम ली जाने वाले टॉर्च घर पर देने के लिए दी थी। वह टॉर्च को अटैची में रखकर लेकर आया था। शुक्रवार को पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया।

कस्टम ने एयरपोर्ट पर पकड़ा 70 लाख का सोना
जयपुर एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की टीम ने एक यात्री के पास से 70 लाख रुपए से ज्यादा कीमत का सोना जब्त किया है। सोने का वजन 1144 ग्राम है। कस्टम अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार पकड़ा गया यात्री शुक्रवार को एयरअरेबिया की फ्लाइट से शारजाह से जयपुर लौटा था। यात्री का व्यवहार संदिग्ध लगने पर कस्टम टीम ने यात्री से पूछताछ की तो वह घबरा गया। इस पर जब यात्री की जांच की गई तो उसके जूते और इनरवियर में सोना छिपा मिला। यात्री ने पेस्ट फॉर्म में यह सोना छिपाकर रखा था। सोने के संबंध में पूछताछ करने पर वह संतोषप्रद जवाब नहीं दे पाया। इस पर यात्री के पास से मिला 1144 ग्राम सोना जिसकी कीमत 70 लाख 69 हजार 920 रुपए आंकी गई है, उसे जब्त कर लिया है और यात्री से पूछताछ की जा रही है।

केरल में करीपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर करीब 2.55 करोड़ रुपये का सोना जब्त
मलप्पुरम ((एजेंसी))। केरल में करीपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने गुरुवार को दो यात्रियों के पास से चार किलो 650 ग्राम सोना जब्त किया। जिसकी कीमत करीब 2.55 करोड़ रुपये आंकी गयी है।

एयर कार्गो कॉम्प्लेक्स में सामान की जांच के दौरान सीमा शुल्क उपायुक्त जे. आनंदकृष्णन के नेतृत्व वाली टीम ने कुकर और एयर फ्रायर के छिपा कर रखा दो किलो 324 ग्राम सोना जब्त किया जो तस्करी करने के लिए लाया गया था। अधिकारियों ने इस मामले में कप्पड़ के इस्माइल को हिरासत में लिया। इसके अलावा अरिंब्रा के अब्दुल रऊफ के पास से भी दो किलो 326 ग्राम सोना जब्त किया गया। सोना जूस मेकर, चावल बनाने वाले कुकर और पंखे में छिपा कर रखा गया था।

इमरजेंसी लाइट में छिपाकर लाया 31 लाख का सोना, कस्टम ने धरा
जयपुर। जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सोना तस्करी के मामले थमने का नाम नहीं रहे हैं। कस्टम विभाग की टीम ने मंगलवार को एक बार फिर जयपुर एयरपोर्ट पर तस्करी कर लाया गया सोना जब्त किया है। कस्टम टीम ने करीब 582.200 ग्राम तस्करी का सोना पकड़ा है। पकड़े गए तस्करी के सोने की कीमत करीब 31.43 लाख रुपए बताई जा रही है। यात्री दुबई से सोना लेकर जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचा था, जहां पर कस्टम विभाग की टीम ने तलाशी के दौरान पकड़ा है। कस्टम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक सोमवार देर रात एक यात्री दुबई से फ्लाइट में बैठकर जयपुर एयरपोर्ट पहुंचा था। संदिग्ध लगने पर यात्री को रोका गया और उसकी तलाशी ली गई। एक्सरे मशीन से यात्री की जांच की गई। पूछताछ करने पर यात्री संतोषपूर्वक जवाब नहीं दे पाया। इसके बाद कस्टम विभाग की टीम ने यात्री के सामान की सघनता से जांच की है। कस्टम विभाग के अधिकारियों ने जांच की तो यात्री इमरजेंसी लाइट में सोना छुपाकर लाया था, जिसका वजन 582.200 ग्राम था। 99.50 शुद्धता वाले तस्करी के सोने की कीमत करीब 31.43 लाख रुपए बताई जा रही है। कस्टम विभाग की टीम ने सीमा शुल्क अधिनियम 1962 के प्रावधानों के तहत तस्करी के सोने को जब्त कर लिया है। यात्री से पूछताछ की जा रही है।

जयपुर एयरपोर्ट पर पकड़ा 19 लाख रुपए का सोना
जयपुर। कस्टम विभाग की टीम ने सोमवार को जयपुर एयरपोर्ट पर 355.800 ग्राम तस्करी का सोना पकड़ा है, जिसकी कीमत 19 लाख रुपए बताई जा रही है। यात्री दुबई से सोना लेकर जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचा था, जहां कस्टम विभाग की टीम ने तलाशी के दौरान यात्री का पकड़ लिया।  कस्टम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक संदिग्ध लगने पर यात्री को रोका गया और उसकी तलाशी ली गई। एक्सरे मशीन से यात्री की जांच की गई। पूछताछ करने पर यात्री संतोषपूर्वक जवाब नहीं दे पाया और यात्री ने किसी भी प्रकार की वस्तु को अपने पास होने से इनकार कर दिया। कस्टम टीम ने सामान की सघनता से जांच की तो यात्री पेस्ट के रूप में सैंडल में सोना छिपाकर लाया था। सोना जब्त कर यात्री को पूछताछ के बाद छोड़ दिया है।

कस्टम ड्यूटी बचाने के फेर में तस्करी बढ़ी
जयपुर। सोना तस्करी के लिए जयपुर एयरपोर्ट पर तस्करी के मामले बढ़ रहे है। ज्यादातर सोना तस्करी यहां खाड़ी देशों से होती है, क्योंकि खाड़ी देशों में सोना पर ड्यूटी फ्री होती है, लेकिन भारत आने पर सोने पर कस्टम ड्यूटी चुकानी पड़ती है। ऐसे में कस्टम ड्यूटी बचाने के फेर में तस्कर कभी शरीर के अंदर तो कभी सूटकेस में, मशीनों में और कई अन्य तरीकों से सोना छिपाकर लाते है, लेकिन कस्टम विभाग से बच नहीं पाते और पकड़े जाते है। कस्टम ड्यूटी 5 प्रतिशत बढ़ने से भी तस्करी के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। कस्टम ड्यूटी जो पहले 7.5 प्रतिशत थी, वह अब बढ़कर 12.5 प्रतिशत हो गई है।

क्या है सोना लाने के नियम
- कस्टम नियमों के अनुसार जो यात्री विदेश जाने के बाद 6 महीने में ही वापस लौट आता है, तो उसे अपने साथ लाए गोल्ड या अन्य आइटम पर 35 प्रतिशत कस्टम ड्यूटी और 2.5 प्रतिशत इंफ्रास्ट्रक्चर सेस चुकाना पड़ता है।
- 6 से 12 महीने के बीच विदेश से वापस आने पर 12.5 प्रतिशत कस्टम ड्यूटी और 2.5 प्रतिशत इंफ्रास्ट्रक्चर सेस लगता है।
- एक साल बाद वापस आने पर सोने पर 12.5 प्रतिशत कस्टम ड्यूटी लगती है। हालांकि एक साल बाद आने पर इसमें एक राहत कस्टम की तरफ से यह दी जाती है कि जितना सोना लाया जाता है उसकी कुल वैल्यू पर पुरुष यात्री को 50 हजार रुपए की छूट और महिला यात्री को एक लाख रुपए की छूट जिसे फ्री अलाउंस कहा जाता है, दी जाती है।

कितना सोना लाने का है नियम
कस्टम के नियमानुसार एक पुरुष यात्री 50 हजार रुपए तक की सोने की ज्वैलरी फॉर्म में साथ ला सकता है। वहीं एक महिला यात्री एक लाख रुपए कीमत का सोना साथ ला सकती है। इससे ज्यादा लाने पर बिल दिखाना जरूरी है। बिल न देने पर जुर्माना लगता है।
रॉ गोल्ड लाने पर पाबंदी
कोई भी यात्री विदेश से केवल ज्वैलरी फॉर्म में ही सोना ला सकता है। रॉ गोल्ड यानी 99.50 कैरेट की शुद्धता वाला सोना, जिसमें सोने के बिस्किट, रॉड, छड़ें, बुलियन के रूप में सोना छिपाकर लाना प्रतिबंधित है।

ये लाना है प्रतिबंधित
नार्कोटिक ड्रग्स, एंटीक आइटम, एरोनॉटिकल मॉडल (ड्रोन आदि), नक्शे, कुछ प्रतिबंधित कैमिकल।

खाड़ी देशों से ज्यादा हो रही तस्करी
कस्टम विभाग के नियमों के अनुसार यदि कोई व्यक्ति चोरी छिपे बिना बिल या कस्टम ड्यूटी चुकाए सोना लाते हुए पकड़ा जाता है तो पहले उससे पूछताछ की जाती है। सोना लाने का कारण और उससे संबंधी दस्तावेज मांगे जाते हैं। कस्टम ड्यूटी नहीं चुकाने या बिल नहीं होने पर सोना जब्त कर लिया जाता है। यदि सोने की कीमत 20 लाख रुपए से कम है तो यात्री को पूछताछ के बाद छोड़ दिया जाता है। ज्यादा होने पर गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जाता है।

ये सामान ला सकते हैं
- तय नियमानुसार ज्वैलरी फॉर्म में सोना, दो लीटर तक शराब, बिल दिखाकर और कस्टम ड्यूटी चुकाकर एलईडी आदि ला सकते हैं।
- हजार डॉलर या इसके समान कोई भी विदेशी करेंसी ला सकते हैं, ज्यादा लाने पर दस्तावेज दिखाने होंगे। नहीं दिखाने पर करेंसी जब्त होगी।

जयपुर एयरपोर्ट पर ज्यादातर खाड़ी देशों आए यात्री कस्टम ड्यूटी बचाने के फेर में सोना अलग-अलग तरीकों से छिपाकर लाते हैं। हालांकि कस्टम की मुस्तैदी से वे बच नहीं पाते। नियमानुसार सोना या अन्य गैर प्रतिबंधित वस्तुएं लाने पर कोई पाबंदी नहीं है, लेकिन तय नियमों का उल्लंघन करने और तस्करी में लिप्त पाए जाने पर सोना या अन्य सामान जब्त करने और सजा का भी प्रावधान है।
- भारत भूषण, असिस्टेंट कमिश्नर, कस्टम विभाग, जयपुर एयरपोर्ट

जयपुर एयरपोर्ट पर पकड़ा 17.40 लाख का सोना, कॉफी ग्राइंडर मशीन व 3 मैग्नेटिक ब्रेसलेट में छिपाकर लाया यात्री
जयपुर। जयपुर एयरपोर्ट पर सोने की तस्करी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। यहां कस्टम विभाग की कार्रवाईयों की बाद भी तस्कर अलग-अलग तरह से तस्करी के प्रयास कर रहे हैं। कस्टम विभाग ने शनिवार को एक बार फिर कार्रवाई करते हुए एक यात्री से 17.40 लाख रुपए का 349 ग्राम सोना पकड़ा है। दुबई की फ्लाइट से आया यात्री सोने को बड़ी चालाकी से कॉफी ग्राइंडर मशीन व तीन मैग्नेटिक ब्रेसलेट के अंदर छुपाकर लाया था। कस्टम विभाग की टीम ने संदेह होने पर यात्री को रोका और तलाशी ली। इस दौरान मशीन के अंदर छुपा सोना बरामद किया गया। पिछले 10 दिनों में तीसरी बार सोना बरामद किया गया है।

जानकारी के मुताबिक दुबई से एयर इंडिया की फ्लाइट जयपुर एयरपोर्ट पर पहुंची। इसके बाद यात्री फ्लाइट से निकलकर एयरपोर्ट पर चैकिंग के लिए पहुंचे। यहां सामान्य चैकिंग के बाद एक यात्री पर कस्टम अधिकारियों को संदेह हुआ। उन्होंने जब यात्री को चैकिंग के लिए रोका तो वह आनाकानी करने लगा। इसके बाद उसे अंदर ले जाकर सामान की तलाशी ली गई। सामान में उसके पास कॉफी और स्पाइस ग्राइंडर मशीन व तीन मैग्नेटिक ब्रेसलेट थे। कस्टम टीम ने जब इन्हें चेक किया, तो मशीनों के अंदर तांबे के तारों की जगह पर सोना छुपाकर रखा गया था। सोने का वजन करीब 349.810 ग्राम निकला, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में 17.40 लाख रुपए कीमत है। कस्टम अधिकारियों ने यात्री से सोने की तस्करी को लेकर पूछताछ की है, लेकिन वह संतोषप्रद जवाब नहीं दे पाया।

जयपुर एयरपोर्ट पर कस्टम ने पकड़ा 69 लाख का सोना, मिक्सर ग्राइंडर की मोटर में छिपाकर लाया था यात्री
जयपुर। कस्टम विभाग ने सोमवार देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए दुबई से आए एक यात्री के पास से तस्करी कर लाया गया 68.93 लाख रुपए की कीमत का सोना पकड़ा है। यात्री मिक्सर ग्राइंडर की मोटर के अंदर सोना छिपाकर लाया था। सोने का वजन करीब 1400 ग्राम है। कस्टम विभाग ने यात्री को गिरफ्तार कर लिया है और उससे आगे की पूछताछ में जुटी है। कस्टम कमीश्नर सुभाष अग्रवाल ने बताया कि असिस्टेंट कमीश्नर बी.बी. अटल के नेतृत्व में उनकी टीम ने कार्रवाई की। सोमवार देर रात दुबई से जयपुर पहुंची एयर इंडिया की फ्लाइट में यह यात्री आया था। यात्री का लगेज जब स्कैनिंग मशीन से चैक करके निकाला तो उसमें मिक्सर-ग्राइंडर डिटेक्ट होने के साथ अन्य दूसरी धातु डिटेक्ट हुई।

उन्होंने बताया कि शक होने पर जब यात्री से पूछताछ की तो वह घबरा गया और कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इसके बाद मिक्सर ग्राइंडर को खुलवाया और उसकी मोटर को मशीन से कटवाया तो अंदर पार्ट में गोल रिंग के रूप में सोने को सिल्वर रंग से पॉलिश करके अटैच कर रखा था। इसे कटर से तोड़कर निकाला और सोने का जब वजन किया तो वह 1399.609 ग्राम निकला। सोने का बाजार मूल्य निकाला तो वैल्यू 68 लाख 93 हजार 30 रुपए मिला। उन्होंने बताया कि सोने की वैल्यू 20 लाख रुपए से ज्यादा होने के कारण यात्री को गिरफ्तार कर लिया है। अब उससे आगे की पूछताछ की जा रही है।