mandi - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

असर खबर का : समर्थन मूल्य पर हो रही खरीद में अव्यवस्थाओं को लेकर हरकत में आया प्रशासन, तहसीलदार ने मंडी परिसर व तुलाई केंद्र का किया निरीक्षण
बकानी । झालावाड़ जिले के बकानी की गौण मंडी में समर्थन मूल्य पर हो रही खरीद में हो रही अव्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन हरकत में आया। तहसीलदार सहित राजस्व विभाग की टीम द्वारा मंडी परिसर का निरीक्षण किया। जानकारी के लिए आपको  बता दे कि मंडी परिसर में हो रही अवस्थाओं को लेकर दैनिक नवज्योति में दिनांक 30 अप्रैल 2026 के अंक में गौण मंडी में अव्यवस्थाओं अम्बार,किसान परेशान शीर्षक के नाम से खबर प्रकाशित की गई थी, जिसका असर अगले दिन ही देखने को मिला।

बकानी तहसीलदार रतनलाल भील के द्वारा समर्थन मूल्य तुलाई केंद्र सहित गौण मंडी परिसर का निरिक्षण किया। इस दौरान उनके साथ कानूनगो जयराज मंडोत,उमेश मौर्य उपस्थित रहे जहाँ अपनी उपज की तुलाई के लिए इंतजार कर रहे किसानों के खड़े ट्रैक्टरों की लंबी-लंबी कतारे देखने को मिली। तहसीलदार ने राजफैड तुलाई केंद्र पर उपस्थित ठेकेदार से जानकारी ली गई और अव्यवस्थाओं पर नाराजगी जाहिर की गई, जिस पर ठेकेदार द्वारा बताया कि पिछले तीन चार दिनों से अधिक किसानों के पास पंजीकरण संदेश आने के कारण तुलाई की व्यवस्था बिगड़ रही है। जिस पर तहसीलदार द्वारा तुलाई व्यवस्था में तेजी लाने के लिए अतिरिक्त तोल कांटे लगाने के लिए ठेकेदार को निर्देशित किया गया।

साथ ही कृषि उपज मंडी सचिव से बात कर मंडी परिसर मे किसानों के लिए पीने के पानी समुचित व्यवस्था नहीं होने पर पीने के पानी की व्यवस्था करने की कहा गया। वही तहसीलदार ने मंडी परिसर में चल रहे निर्माण कार्य सीसी रोड़ पर बिछाई गई मिट्टी को हटाने के लिए ठेकेदार निर्देश दिए गए। जिससे किसान सीधे अपनी उपज को सीसी रोड़ पर खाली करवाकर तुलाई करवा सके। इसी के साथ तुलाई के लिए आए टैक्टरों को सही तरीके से खड़े करने के निर्देश दिए, जिससे व्यवस्था नहीं बिगड़े। जहाँ व्यापारियों सहित कई किसान उपस्थित रहे।

मंडियों में नए चने की आवक शुरू कीमतों में गिरावट, चना पिछले साल की तुलना में 200-300 रुपये प्रति क्विंटल सस्ता बिका
जयपुर। राज्य की 247 मंडियों में चने की भरपूर आवक शुरू हो गई है। सोमवार को जयपुर की राजधानी कृषि उपज मंडी कूकर खेड़ा में बंपर आवक हो रही है। इस साल चना पिछले साल की तुलना में 200-300 रुपये प्रति क्विंटल सस्ता बिक रहा है।

आवक: राजस्थान की मंडियों में चने की भरपूर आवक हो रही है। अनुमान है कि रोजाना 1.5 से 2 लाख कट्टे चने की आवक हो रही है। मेड़ता, नागौर, जोधपुर, केकड़ी, कोटा, बारां, विजयनगर, नसीराबाद और टोंक सहित राज्य की सभी प्रमुख मंडियों में चने की अच्छी आवक हो रही है। राजस्थान के साथ ही गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और कर्नाटक में भी चने की अच्छी आवक हो रही है। बंदरगाहों पर ऑस्ट्रेलिया से भी बड़ी मात्रा में चना पहुंच रहा है।

भाव: वर्तमान में मंडियों में चने का भाव 4800-4950 रुपये प्रति क्विंटल है, जबकि पिछले साल यह 5100-5200 रुपये प्रति क्विंटल था। इस साल चने की पैदावार पिछले साल की तुलना में 10-15% अधिक होने का अनुमान है। चना एमएसपी 2025-2026 @56.50 रुपए है।

पिछले साल से तुलना :  पिछले साल की तुलना में इस साल चने की कीमतें कम हैं, जिसका मुख्य कारण अच्छी आवक है।

एमएसपी : चने का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 2025-2026 के लिए 5650 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। जयपुर दाल मिल्स एसोसिशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन अग्रवाल और मधु सुदन गर्ग ने बताया कि चने की कीमतों में गिरावट का असर दालों की कीमतों पर भी पड़ सकता है। राजस्थान खाद्य पदार्थ व्यापार संघ के अध्यक्ष बाबू लाल गुप्ता ने बताया कि किसानों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी उपज को सही समय पर बेचें ताकि उन्हें उचित मूल्य मिल सके।

उधारी का तकाजा करने पर की मंडी व्यापारी की हत्या
अटरू।  बारां जिले के थाना क्षेत्र के छजावा गांव में उधारी का रुपया मांगने पर बारां कृषि उपज मंडी के व्यापारी की लाठियों और धारदार हथियारों से पीट पीटकर निर्मम हत्या कर दी। व्यापारी अपने मुनिम के साथ गांव में किसान को उधार दिए रुपए वसूलने गया था लेकिन आरोपियों ने रुपए देने से इंकार करते हुए व्यापारी पर हमला कर मार डाला।

थानाधिकारी रामकिशन गोदारा के अनुसार मंडी व्यापारी गरडा गांव का निवासी राघवेंद्र सिंह की हत्या कर दी गई। राघवेंद्र सिंह व मुनीम छजावा गांव में उधार का 30 हजÞार रुपये वसूलने गए थे। जो किसी कारण शुक्रवार देर रात्रि 9.30 बजे किसान के घर पहुंचा। जिस पर मुनीम तो बाइक से उतरकर भाग छूटा। मगर व्यापारी राघवेंद्र को आरोपियों ने पकड़ लिया। आरोपियों ने रुपया देने से मना करते हुए लाठियों व धारदार हथियार से निर्ममता से हत्या कर दी। जिस पर मृतक के शव को बारां चिकित्सालय में पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया। जिसका मेडिकल बोर्ड ने पोस्टमार्टम किया है।  मृतक परिवारजन भूपेंद्र सिंह की रिपोर्ट पर हत्या प्रकरण दर्ज किया है।

अतिक्रमण के मकड़जाल में फंसा मंडी परिसर
कोटा । शहर के धानमंडी क्षेत्र स्थित थोक फल-सब्जी मंडी परिसर अतिक्रमण की चपेट में आ रहा है। मंडी परिसर के चारों तरफ फल-सब्जी विक्रेताओं ने अपना डेरा जमा रखा है। इससे फल-सब्जी से भरे वाहनों को आवागमन में काफी दिक्कत होती है। सुबह के समय तो यहां पर कई बार जाम तक लग जाता है। कृषि उपजमंडी समिति (फल-सब्जी) परिसर में फल-सब्जी का कारोबार होता है। धानमंडी क्षेत्र में स्थित यह परिसर चारों तरफ अतिक्रमण से घिरा हुआ है। मंडी परिसर के बाहर फल-सब्जी के ठेले लगे रहते हैं। जिससे यहां पर आवागमन बाधित होता रहता है। वहीं परिसर के बाहर सड़क पर सब्जी के विक्रेता अपना सामान फैला कर बैठे रहते हैं। इस कारण सुबह के समय तो ट्रक व अन्य वाहन तो आसानी से निकल ही नहीं पाते हैं। दुपहिया वाहन सवारों को भी निकलने के लिए यहां पर काफी मशक्कत करनी पड़ती है।

हर दिन लड़ाई-झगडे की नौबत आ जाती है
मंडी समिति के सुरक्षा गार्डों ने बताया कि सुबह के समय फल-सब्जी लेकर आने वाले ट्रक व अन्य लोडिंग वाहन अतिक्रमण के कारण मंडी के बाहर ही अटक जाते हैं। स्थानीन फल-सब्जी विक्रेता अपने ठेलों को सड़क पर बेतरतीब ढंग से खड़ा कर देते हैं। इससे बड़े वाहन नहीं निकल पाते हैं। जब विक्रेताओं को ठेले हटाने के लिए कहते हैं तो वह लड़ाई-झगड़ा करने पर उतारू हो जाते हैं। बड़े विवाद से बचने के लिए विक्रेताओं से समझाइश कर फल-सब्जी के वाहनों को मंडी परिसर में पहुंचाया जाता है।

शौचालय क्षतिग्रस्त
फल-सब्जी मंडी परिसर में भी अव्यवस्था की स्थिति नजर आती है। परिसर में जगह-जगह कचरे के ढेर लगे रहते हैं, जो हवा के कारण परिसर में फैल जाते हैं। इससे स्थानीय कारोबारियों को परेशानी होती है। परिसर में दो शौचालय है, जिसमें से एक क्षतिग्रस्त हो रहा है।

जाम की समस्या हुई आम
हाड़ौती के विभिन्न क्षेत्रों से सुबह के समय काफी मात्रा में ट्रकों व लोडिंग वाहनों में फल-सब्जी बिकने के लिए मंडी परिसर में आती है। इसी दौरान मंडी परिसर के बाहर स्थानीय फल-सब्जी के विक्रेता अपना डेरा जमा लेते हैं। जिससे ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले फल-सब्जी से भरे वाहन आसानी से मंडी में प्रवेश नहीं कर पाते हैं। स्थानीय फल-सब्जी विक्रेता मंडी परिसर के सभी गेटों पर अतिक्रमण कर लेते हैं, जिससे फल-सब्जी से भरे बड़े वाहन बाहर ही फंस जाते हैं। इससे जाम लग जाता है। मंडी समिति के कर्मचारी मौके पर पहुंचकर बड़े वाहनों को मंडी परिसर में प्रवेश करवाते हैं। इस दौरान जाम लगने से अन्य वाहन सवारों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

फल-सब्जी मंडी परिसर चारों तरफ से अतिक्रमण से घिरा हुआ है। परिसर के प्रवेश द्वारों पर फल-सब्जी के ठेले खड़े होने से रोजाना जाम लगा रहता है। इन ठेले वालों को हटाने के लिए नगर निगम को लिखा जा चुका है। कई बार ज्यादा देर तक जाम लगने पर पुलिस को मदद के लिए बुलाना पड़ता है। मंडी परिसर में रोजाना कचरे की सफाई करवाई जाती है।
-हेमलता मीणा, सचिव कृषि उपजमंडी समिति (फल-सब्जी)

औंधे मुंह गिरे नए लहसुन के भाव
कोटा। भामाशाह कृषि उपज मंडी में इन दिनों नए लहसुन की आवक हो गई है, लेकिन इसके भाव अचानक से जा गिरे है। स्थिति ऐसी है कि कोविड काल में 70 रुपये किलो बिकने वाला लहसुन 2 रुपये किलो तक जा पहुंचा है। ऐसे में किसान दु:खी है। क्योंकि, इस बार बारिश की अधिकता होने से 70 हजार हैक्टेयर में लहसुन की बुआई हुई थी। उत्पादन भी  4 लाख क्विंटल अनुमानित हैं। ऐसे में भाव गिरने से लागत भी नही निकल रही है। हाड़ौती किसान यूनियन के महामंत्री दशरथ शर्मा का कहना है कि उत्पादन अधिक होने की भाव गिरे है। अन्य फसलों की तरह इसका भी न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित किया जाना चाहिए, ताकि किसानों को प्रोत्साहन मिले।

1 हजार कट्टों की आवक
भामाशाह कृषि उपज मंडी में नए लहसुन की आवक होना शुरु हो गई है। प्रतिदिन एक हजार कट्टों की आवक हो रही है। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में नए लहसुन तैयार किया जा रहा है। किसान रामदयाल सुमन ने बताया कि 10 बीघा में लहसुन की बुआई कर रखी है। इसमें करीब 2 लाख से अधिक खर्च हो चुके है,लेकिन भाव नही मिले तो बर्बाद हो जाएंगे। उनका कहना है कि सरकार को प्रोत्साहन देना चाहिए। ऐसा नही होता है तो किसान बर्बाद हो जाएंगे।

आत्महत्या को लेकर सुर्खियों में आया था लहसुन
कोटा संभाग में लहसुन किसानों की प्रमुख फसल है। करीब चार साल पहले कम भावों के चलते आधा दर्जन से अधिक किसानों ने आत्महत्या कर ली थी। ऐसी स्थिति इन दिनों फिर से आ पहुंची है। क्योंकि, इस बार भी भाव 2 रुपये किलों जा पहुंचे है। जबकि, इसका उत्पादन अधिक है।

एक्सपर्ट व्यू
जब भी कोई फसल का उत्पादन अधिक होता है तो उसके भाव गिर जाते है। मांग पूर्ति का अहम रोल होता है।
. डॉ अमिताभ बसु, एसोसिएट प्रोफेसर, अर्थशास्त्र, राजकीय कला महाविद्यालय

सरकार की गलत नीतियों से ऐसा हो रहा है। इनको सही तरह से खपाने की सरकार के पास कोई योजना नही है।
. दुलीचन्द बोरदा, जिलाध्यक्ष, अखिल भारतीय किसान संघ

मंडी में नए लहसुन की आवक शुरू हो गई है। अभी और भी किसानों द्वारा इसको तैयार किया जा रहा है। भावों में गिरावट हुई है।
. एमएल जाटव, सचिव, कृषि उपज समिति,भामाशाह मंडी, कोटा

चांदपोल मंडी में दस लाख रुपए की लूट मामला
जयपुर। संजय सर्किल पुलिस ने रविवार को चांदपोल मंडी में दस लाख रुपए लूट करने वाले दो लुटेरों को गिरफ्तार 4.50 लाख रुपए बरामद किए हैं। एसीपी कोतवाली मेघचंद मीना ने बताया कि 15 दिसम्बर को परिवादी किशन पारीक ने रिपोर्ट दी कि वह चांदपोल मण्डी में दलाली पर सामान खरीद-बेचान करता है। मेरे चाचा जेठाराम तिवाड़ी 14 दिसम्बर को दस लाख रुपए मुझे देने आए थे। जब चाचा मेरे निवास और ऑफिस सी-16 के सामने पहुंचकर रुपयों से भरा बैग लेकर स्कूटी से उतरे तभी 2-3 व्यक्ति आए और बैग छीनकर ले गए। मेरे ऑफिस के कर्मचारी हेतराम ने रोकने का प्रयास किया तो उसकी आंखों में मिर्ची पाउडर डाल दिया। चाचा ने रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने हवाई फायर किया और फरार हो गए।

बदमाशों से एक पिस्टल भी की बरामद
रिपोर्ट पर पुलिस ने जांच की तो आया मोहम्मद इरफान पुत्र मोहम्मद रमजान निवासी बंधा बस्ती मक्का मस्जिद बड़ा पार्क के पास नाहरी का नाका शास्त्री नगर और जावेद कुरैशी पुत्र जमील अहमद निवासी किशनपोल बाजार कोतवाली हाल गोपीनाथ मार्ग जालूपुरा ने मध्यप्रदेश से तीन शातिर बदमाश अफजल कुरैशी पुत्र अकरम कुरैशी निवासी मर्दादीन मंदसोर मध्यप्रदेश, दिलदार खान उर्फ  बादशाह पुत्र दिलावर खान निवासी सिटी कोतवाली मंदसोर मध्यप्रदेश और असलम उर्फ  कालू निवासी नीमच मध्यप्रदेश को जयपुर बुलाकर वारदात करवाई है। पुलिस ने जांच कर मोहम्मद इरफान और जावेद कुरैशी को गिरफ्तार कर 4.50 लाख रुपए बरामद किए। मोहम्मद इरफान के कब्जे से एक पिस्टल तथा 2.50 लाख रुपए नकद और मुल्जिम जावेद  कुरैशी से दो लाख रुपए नकद बरामद किए। इस मामले का खुलासा करने में कांस्टेबल बिशन सिंह और मेघराज की अहम भूमिका रही।

ऐसे की थी वारदात
आरोपी मोहम्मद इरफान अनाज मण्डी में सी-21 महावीर ट्रेडिंग कम्पनी में काम करता है, जिसने पड़ोस की दुकान पर रुपए के लेन- देन की रैकी की और रैकी करने के बाद रुपए ले जाने का टाइम पता किया। इरफान ने अपने चाचा के लड़के जावेद से सम्पर्क किया और उसको यह सब बताया। इरफान ने बताया कि मंदसौर मध्यप्रदेश के एक बदमाश से मेरी जान पहचान है जो इस काम में मदद कर सकता है। इसके बाद जावेद ने अफजल उर्फ  अज्जू से सम्पर्क कर उसे जयपुर बुलाया। अफलज मंदसौर से अपने साथ कालू उर्फ  असलम व दिलदार को साथ लेकर जयपुर आ गया, उसके बाद इरफान, जावेद, कालू व दिलदार ने बंधा बस्ती शास्त्रीनगर में इरफान के घर बैठकर वारदात की साजिश रची।

शाम को अंधेरा होने पर दिया वारदात को अंजाम
इसके बाद 14 दिसम्बर, 2021 को अनाज मण्डी में शाम के समय अंधेरा होने पर जब परिवादी रुपयों का बैग लेकर दुकान से बाहर निकला तो अफजल ने परिवादी की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर बैग छीन लिया । जब इनका पीछा किया तो इरफान ने हवाई फायर कर सभी अलग-अलग भाग गए। उसके बाद यह सभी लोग इरफान के घर एकत्रित हुए और रुपयों का बंटवारा कर टैक्सी से अजमेर चले गए। वहां से अफजल उर्फ  अज्जू, कालू उर्फ  असलम व दिलदार मंदसौर चले गए। इरफान व जावेद जयपुर आ गए।