fog - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर, मध्य भारत में कोहरा, बारिश, बर्फबारी का अनुमान, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में तापमान गिरने के बीच गुरुवार को दिल्ली में दृश्यता में सुधार हुआ। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने पालम को 8.2 डिग्री सेल्सियस के साथ दिल्ली में सबसे ठंडा जगह बताया और चेतावनी दी कि आने वाले दिनों में कई पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर और मध्य भारत में कोहरा, बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

दिल्ली के बेस स्टेशन सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि आया नगर में 9.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। सुबह तड़के पालम में न्यूनतम दृश्यता 1,100 मीटर दर्ज की गई। मौसम विज्ञान ने कहा कि दो पश्चिमी विक्षोभों के पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करने का अनुमान है जिससे पांच-छह फरवरी और फिर नौ-दस फरवरी को छिटपुट बारिश और हिमपात हो सकता है।

हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों और पश्चिम मध्य प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर सुबह और रात के समय घने से बहुत घने कोहरे की स्थिति छह फरवरी तक बने रहने का अनुमान है। उत्तर प्रदेश में सात फरवरी तक घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है, जबकि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तरपूर्वी राजस्थान, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, झारखंड और मेघालय में अगले कुछ दिनों तक कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है।

आईएमडी ने उत्तर प्रदेश को छोड़कर अगले सात दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होने का पूर्वानुमान लगाया है, जहां अगले दो से तीन दिनों में दो-तीन डिग्री सेल्सियस की कमी होने का अनुमान है। मध्य भारत में अगले 48 घंटों में तापमान में दो-तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है, जबकि पूर्वी भारत में अगले तीन दिनों में दो-चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज होने का अनुमान है।

गुजरात के न्यूनतम तापमान में अगले चार दिनों तक कोई खास बदलाव होने का अनुमान नहीं है, जिसके बाद इसमें दो-तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है। महाराष्ट्र में अगले 24 घंटों के दौरान तापमान स्थिर रहने के बाद अगले दो दिनों में भी इसी तरह की गिरावट हो सकती है। पूर्वोत्तर भारत में तापमान में कोई खास बदलाव होने का अनुमान नहीं है।

जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फरबाद में पांच और छह फरवरी को तथा हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में छह फरवरी को छिटपुट बारिश और हिमपात की चेतावनी दी गई है। इन क्षेत्रों में नौ और 10 फरवरी को बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने चार और पांच फरवरी को उत्तराखंड में छिटपुट पाला पडऩे की संभावना पर चेतावनी जारी करते हुए संवेदनशील क्षेत्रों में रहने वाले लोगों और यात्रियों से सतर्क रहने का आग्रह किया है।

पश्चिमी विक्षोभ के असर से दिल्ली में हाड़ कंपा देने वाली ठंड का कहर, बारिश से बढ़ी सिहरन
नई दिल्ली। उत्तर भारत को प्रभावित कर रहे पश्चिमी विक्षोभ के कारण मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में ठंड का असर और बढ़ गया। सुबह से दिल्ली के कई हिस्सों में हल्की बारिश हुई, जिसके रुक-रुक कर दिन भर होने के आसार हैं। इससे राजधानी में सर्दी और बढ़ गयी। मौसम विभाग के अनुसार, सफदरजंग में न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पालम में यह 9.2 डिग्री सेल्सियस रहा। बादलों और ठंडी हवाओं के कारण सुबह के समय ठंड का एहसास अधिक रहा। मौसम विभाग ने बताया कि 26 से 28 जनवरी के बीच एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा, जिससे व्यापक बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं। सत्ताइस जनवरी को कुछ स्थानों पर भारी बर्फबारी, वर्षा और ओलावृष्टि भी हो सकती है।

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। इन क्षेत्रों में 27 जनवरी को कहीं-कहीं भारी वर्षा या हिमपात भी हो सकता है। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कुछ हिस्सों में 27 जनवरी को गरज के साथ बारिश, बिजली गिरने और 40-50 किमी प्रति घंटे, कुछ समय के लिए 60 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों, जिनमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान शामिल हैं, में हल्की से मध्यम बारिश के साथ आंधी-तूफान आने का अनुमान है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 27 और 28 जनवरी को बारिश के आसार हैं, जबकि मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है।

मौसम विभाग ने 26 और 27 जनवरी को जम्मू-कश्मीर में तथा 27 जनवरी को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में ओलावृष्टि की चेतावनी भी जारी की है। मौसम विभाग ने यह भी कहा कि 30 जनवरी की रात से एक और पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है, जिससे एक और बारिश का दौर आ सकता है।

तापमान को लेकर आईएमडी ने बताया कि उत्तर-पश्चिम भारत में अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है, जिसके बाद अगले दो दिनों में इसमें गिरावट आने की संभावना है। मध्य भारत में सप्ताह के उत्तरार्ध में तापमान में धीरे-धीरे कमी आ सकती है, जबकि महाराष्ट्र और गुजरात में भी न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

आने वाले दिनों में उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और बिहार के कुछ इलाकों में सुबह और रात के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कुछ हिस्सों में शीतलहर की स्थिति बन सकती है, जबकि 27 जनवरी को हिमाचल प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में 'कोल्ड डे' की स्थिति रह सकती है।

प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने, कोहरे वाले क्षेत्रों में अनावश्यक यात्रा से बचने और मौसम संबंधी परामर्शों का पालन करने की सलाह दी है, विशेषकर उन इलाकों में जहां बर्फबारी और ओलावृष्टि की संभावना है।

दिल्ली में घने कोहरे के कारण आज भी करीब 20 से ज्यादा उड़ानें रद्द, यात्रियों में आक्रोश
नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर और देश के अन्य शहरों में घने कोहरे के कारण गुरुवार को यहां इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे पर 20 से अधिक उड़ानें रद्द रहीं जबकि 100 से अधिक उड़ानों में देरी की सूचना है। आईजीआई हवाई अड्डे की वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली आने वाली 11 और यहां से जाने वाली भी इतनी ही उड़ानें रद्द हैं। इसके अलावा आगमन और प्रस्थान की कुल 100 से अधिक उड़ानों में देरी की सूचना है।

दिल्ली हवाई अड्डे पर रात तीन बजे के बाद दृश्यता कम होने लगी और सुबह तक घटकर 50 मीटर रह गयी। तड़के पांच बजे से ही उड़ानों का परिचालन कैट-3 की प्रकिया के तहत शुरू हो गया। इस दौरान सिर्फ कैट-3 उपकरणों से लैस विमान और इसके लिए विशेष रूप से प्रशिक्षित पायलटों को ही लैंडिग और टेकऑफ की अनुमति होती है।

दिल्ली के अलावा गाजियाबाद के ङ्क्षहडन और चंडीगढ़ से भी कोहरे की सूचना है। विमान सेवा कंपनियों ने यात्रियों को हवाई अड्डे के लिए निकलने से पहले विमान की अद्यतन स्थिति की जानकारी हासिल करने की सलाह ही है। फिलहाल, दिल्ली हवाई अड्डे पर दृश्यता में सुधार हुआ है। सुबह 10.30 बजे दृश्यता 500 मीटर थी।

हवाई यात्री कृपया ध्यान दें! दिल्ली एयरपोर्ट 6 दिन के लिए बंद, जानें आखिर क्यों एयरलाइन कंपनी ने लिया ऐसा फैसला?
नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस की तैयारियों के चलते 21 जनवरी से आगामी छह दिनों तक दिल्ली एयरपोर्ट पर आंशिक एयरस्पेस बंद रहेगा, जिससे हजारों यात्रियों को देरी और उड़ान रद्द होने की परेशानी झेलनी पड़ सकती है।

बता दें कि केंद्र सरकार ने इस अवधि में रोजाना करीब ढाई घंटे के लिए NOTAM जारी किया है। एविएशन डेटा के अनुसार, 600 से अधिक उड़ानें प्रभावित होंगी। एयरलाइंस को शेड्यूल बदलना पड़ेगा और यात्रियों को वैकल्पिक उड़ान या रिफंड दिया जाएगा। कोहरे के कारण स्थिति और चुनौतीपूर्ण हो सकती है।

प्रदेश में कड़ाके की ठंड : कोहरे और शीतलहर से गलन बरकरार, जयपुर सहित कई जिलों में दिन का पारा बढ़ा
जयपुर। प्रदेश में कड़ाके की ठंड के बीच कोहरे का असर भी लगातार बना हुआ है। हालांकि जयपुर सहित कई जिलों में चली शीतलहर के कारण शुक्रवार रात के तापमान में गिरावट आई है, लेकिन शनिवार को दिन का तापमान गिरने से शीतलहर और सर्दी से भी कुछ राहत मिली है। इस बीच कोहरे ने अपना फिर से कहर बरपाया। घने कोहरे के कारण जैसलमेर और कोटपूतली-बहरोड़ जिले में दो दुर्घटनाओं में दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। इस बीच श्रीगंगानगर में शीतलहर और गलनभरी सर्दी के कारण तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। यहां दिन का तापमान सबसे कम 8.6 डिग्री दर्ज किया गया और शुक्रवार रात का तापमान 3.9 डिग्री दर्ज किया गया।

फिलहाल सर्दी से राहत नहीं
मौसम विभाग केन्द्र जयपुर से मिली जानकारी के अनुसार पश्चिमी, उत्तरी व पूर्वी भागों के कुछ भागों में आगामी 2-3 दिन घना कोहरा छाया रहेगा। दिन में शीतलहर चलने की संभावना है। उत्तरी भागों में आगामी 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री गिरावट होने व कहीं-कहीं शीतलहर चलने की भी संभावना है। इस दौरान 11-12 जनवरी को शेखावाटी क्षेत्र में कहीं-कहीं शीतलहर का प्रभाव ज्यादा रहेगा।

कोहरे के बीच भी रात को हो रही मेन रोड की सफाई
कोटा। नगर निगम की ओर से दिन के समय ही नहीं रात में भी मेन रोड की सफाई काफी समय से करवाई जा रही है। हालत यह है कि इन दिनों रात के समय पड़ रहे घने कोहरे के बीच भी सफाई जारी है।शहर में सुबह-शाम निकल रहे कचरे को देखते हुए निगम की ओर से दोनों समय पर वार्डों में ही नहीं मेन रोड पर भी सफाई करवाई जा रही है। सुबह बाजार खुलने पर दुकानदारों को सफाई नजर आए। इसे देखते हुए रात के समय ही मेन रोड की सफाई करवाई जा रही है। फिर चाहे डीसीएम रोड हो या सीएडी रोड। स्टेशन रोड या नयापुरा का क्षेत्र। पिछले काफी समय से यह कार्य किया जा रहा है।वही सिलसिला अभी भी बना हुआ है।

शहर में रविवार व सोमवार को सुबह के समय ही नहीं रात के समय भी घना कोहरा छाया हुआ था। उस कोहरे में बिजिबिलिटी इतनी कम थी कि पास के वाहन व रोड लाइटें तक नजर नहीं आ रही थी। उस कोहरे के बीच भी निगम के सफाई कर्मचारी महिलाएं और पुरुष दोनों मेन रोड पर झाडू लगाने से लेकर एकत्र कचरे को ट्रॉली में भरने में जुटे हुए थे।रात के समय मेन रोड से गुजरने वाले वाहन चालक सफाई कर्मचारियों के इस जज्बे को देखकर आश्चर्य करने लगे। लोगों का कहना था कि इतना घना कोहरा है कि उसमें न तो सफाई कर्मचाी नजर आ रहे थे और न ही ट्रेक्टर ट्रॉली। बिल्कुल नजदीक आने पर ही पता चल रहा था कि यहां कोई है। सफाई कर्मचारियों की रेडियम वाली यूनिफार्म तक दूर से नजर नहीं आ रही थी। पास आने पर भी उसकी चमक नहीं दिख रही थी। लोगों का कहना है कि ऐसे में कभी भी रात के समय तेज गति से आने वाले वाहनों के कारण सफाई कर्मचारियों की दुर्घटना हो सकती है। या फिर कोई वाहन ट्रेक्टर ट्रॉली से टकराकर घायल हो सकता है। लोगों का कहना है कि नगर निगम की ओर से रात के समय सफाई करवाना अच्छा है। लेकिन कोहरे की अधिकता व मानवीय पहलू को देखते हुए कोहरा अधिक होने पर कर्मचारियों को राहत दी जानी चाहिए।

इधर नगर निगम कोटा के आयुक्त ओम प्रकाश मेहरा का कहना है कि शाम को दुकानें बंद होने के बाद रात को सड़कों पर कचरा अधिक रहता है। ऐसे में रात के समय सफाई करवाई जा रही है। जिससे सुबह सड़कें साफ दिखे। कोहरा तो अभी कुछ समय का है। रात से अधिक दिन के समय हादसों का खतरा अधिक रहता है। साथ ही रात में एक बार सफाई बंद करवाने पर फिर से उसे शुरू करने में परेशानी हो सकती है। फिर भी कोहरा लगातार या अधिक समय तक रहा तो उसके हिसाब से निर्णय किया जा सकता है।

Delhi-NCR में घने कोहरे और प्रदूषण की दोहरी मार, AQI 'खराब', आईजीआई हवाईअड्डे पर उड़ान में देरी
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार सुबह घने कोहरे की चादर छायी रही। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई)खराब श्रेणी में बना रहा, जिससे इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाईअड्डे पर उड़ान संचालन में बाधा आयी। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, सुबह आठ बजे तक दिल्ली का समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 260-262 रहा और लगातार दूसरे दिन भी यह
खराब श्रेणी में बना रहा। कई इलाकों में प्रदूषण स्तर चिंताजनक रहा।

बता दें कि अक्षरधाम में एक्यूआई 294 रिकॉर्ड किया गया, तो आईटीओ में 253-256 दर्ज किया गया। दोनों 'खराब' श्रेणी में हैं। आनंद विहार में ज्यादा खराब देखी गयी, जहां एक्यूआई 320 रहा। इससे यह 'बहुत खराब' श्रेणी में आया। चांदनी चौक सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में से एक था, जहां एक्यूआई 337 रहा। अन्य स्थान जैसे अलीपुर (275), बुराड़ी (216), द्वारका सेक्टर-8 (288) और मुंडका (281) भी 'खराब' श्रेणी में रहे। वहीं, आया नगर (178), बवाना (195), आईजीआई हवाईअड्डा (153), आईआईटी दिल्ली (192), लोधी रोड (182) और एनएसआईटी द्वारका (171) में 'मध्यम' वायु गुणवत्ता स्तर दर्ज किया। घने कोहरे और धुंध से सुबह दृश्यता कम कर दी। इस कारण आईजीआई हवाईअड्डे पर कई उड़ानें देरी से उड़ी। अधिकारियों ने यात्रियों को यात्रा से पहले उड़ान का शेड्यूल जांच करने की सलाह दी है।

सर्दियों के मौसम में कम तापमान, शांत हवाएं और हवा में अधिक नमी के कारण प्रदूषक सतह के पास ही जमा हो गये हैं। इससे वायु गुणवत्ता लंबे समय से खराब बनी हुई है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि लगातार बना रहने वाला धुंध बच्चों, बुजुर्गों और सांस की बीमारी वाले लोगों के लिए जोखिम बढ़ा सकता है। दूसरी ओर, हवा की गुणवत्ता में आये सुधार के मद्देनजर वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) की ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) उप-समिति ने शुक्रवार शाम को दिल्ली-एनसीआर और आसपास के इलाकों से 'स्टेज-3' के प्रतिबंध हटा लिये हैं।

हालांकि, अधिकारियों ने दिल्ली वासियों से मौजूदा ग्रैप ढांचे के स्टेज-एक और स्टेज दो के तहत बताये गये उपायों का सख्ती से पालन करने का आग्रह किया है, ताकि वायु गुणवत्ता में और गिरावट न आये। सरकार ने यह भी साफ किया कि उल्लंघन या कानूनी नियमों का पालन न करने के कारण जिन कंस्ट्रक्शन और डिमोलिशन साइटों को बंद करने का आदेश दिया गया है, उन्हें आयोग की स्पष्ट मंजूरी के बिना दोबारा काम शुरू करने की इजाजत नहीं दी जायेगी।

IndiGo ने जारी की एडवाइजरी, यात्रा के दौरान इन बातों का ध्यान रखने की दी सलाह, जानें
नई दिल्ली। भारत अभी कोहरे की चपेट में हैं और इसके कारण कई फ्लाइट्स का शेड्यूल बिगड़ा हुआ है और कई को रद्द करना पड़ रहा है ​इसके कारण लगातार हवाई यात्रियों को मुसिबतों का सामना करना पड़ रहा है। घने कोहरें को देखते हुए मौसम विभाग में भी कई इलाकों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसी बीच इंडिगो एयरलाइन ने अपने सभी यात्रियों के लिए एक एडवाइजरी जारी करते हुए कई उड़ानों के रद्द और कई उड़ानों के देर से उड़ने की आशंका जताई है ताकि एयरपोर्ट पर यात्रियों को अधिक इंतजार नहीं करना पड़े। इसके आगे कंपनी ने कहा कि घने कोहरें को देखते हुए आने वाले समय में कुछ उड़ाने प्रभावित हो सकती है जिनके समय में या तो बदलाव होगा या​ फिर उनका रद्द किया जा सकता है।

इसके आगे इंडिगों ने अपने यात्रियों से कहा है कि हम हर परिस्थिति से जूझने के लिए तैयार है और इसके लिए एयरपोेर्ट पर हमारी टीमें आपकी हर संभव मदद करने के लिए हमेशा तैयार है। इसके आगे कंपनी ने कहा कि सड़कों पर भारी मात्रा में कोहरा होने के कारण यात्रियों का एयरपोर्ट पर पहुचने में देरी हो सकती है, ऐसे हम सभी यात्रियों को सलाह देते हैं कि वो एयरपोर्ट पर पहुंचने के लिए पहले से ही पूरी तैयारी करके रखें।

इससे पहले मंगलवार को इंडिरा गांधी इंटरनेशल एयरपोर्ट की तरफ से भी यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की गई थी जिसमें कहा गया था कोहरे के कारण सड़को पर विजिबिलिटी कम होती है जिसके कारण सड़क हादसे होने की ज्यादा संभावना होती है ऐसे में आप अपनी फ्लाइट पकड़ने के लिए पहले से ही प्लानिंग करके चले ताकि आप समय पर ही एयरपोर्ट पर पहुंच जाए। इसके आगे एडवाइजरी में यात्रियों को बताया गया है कि अब धीरे धीरे सबकुछ नॉर्मल हो रहा है और सही समय और शेड्यूल अपडेट के लिए आप अपनी-अपनी एयरलाइन से संपर्क करें।

कोहरे के कारण ट्रक एवं जीप में भिडंत, 2 लोगो की मौत, 2 घायल
जयपुर। राजस्थान में हनुमानगढ़ जिले के फेफाना थाना क्षेत्र में ट्रक और जीप की आमने-सामने भिड़ंत में 2 युवकों की मौत हो गई तथा 2 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र में नोहर-भादरा मार्ग पर बुधवार रात करीब साढ़े 10 बजे घने कोहरे के कारण यह हादसा हुआ।
हादसे में जीप में सवार मनोज नायक एवं सुरेन्द्र कुमार निवासी जसाना की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

वहीं, दो अन्य युवक घायल हो गए। दुर्घटना में घायल दोनों युवकों को नोहर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने गुरुवार को मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।

कोहरे का असर : दिल्ली में 26 ट्रेनें लेट, उड़ानों पर भी असर
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख और उत्तर भारत और मध्य भारत के राज्यों में सर्दी का असर है। देश के 17 राज्यों में घना कोहरा छाया रहा। दिल्ली में सुबह कोहरे से विजिबिलिटी ना के बराबर होने के कारण 26 ट्रेनें लेट हुई। कई फ्लाइट्स भी अपने निर्धारित समय पर उड़ान नहीं भर सकीं।

यहां 39 ट्रेनें लेट हुई थीं। उत्तर प्रदेश के भी 45 जिलों में घना कोहरा देखने को मिला। विजिबिलिटी 50 मीटर तक रह गई है। हिमाचल में 3 शहरों में तापमान माइनस में पहुंच गया है।

प्रदेश में जिलों में कोहरे का कहर, विजिबिलिटी हुई कम
जयपुर। प्रदेश में बदलते मौसम में रात के तामपान में गिरावट दर्ज होने लगी है और गंगानगर, हनुमानगढ़ सहित कई जिले कोहरे के आगोश में समाने लगे हैं। कुछ जगह तेज सर्द हवाओं के साथ विजिबिलिटी भी कम हुई है और कुछ जिलों में लोग ठंड से ठिठुर रहे हैं। मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। वहीं उत्तरी हिस्सों के पांच जिलों गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, सीकर और झुंझुनूं में कोहरा छाने और अगले एक सप्ताह में मामूली उतार चढ़ाव की स्थिति रहने की संभावना है।

प्रदेश में सर्दी का असर रात में अधिक हो रहा है। राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान जैसलमेर में 31.5 डिग्री दर्ज किया गया और न्यूनतम तापमान माउंट आबू में 6.4 डिग्री दर्ज किया गया। फतेहपुर(सीकर) में 8.5 डिग्री दर्ज किया गया। रात के पारे में आठ शहरों में पारे के गिरावट के बीच पारा 10 से 15 डिग्री के बीच बना हुआ है। प्रदेश के अधिकांश भागों में हवा की आर्द्रता की औसत मात्रा 50 से 90 प्रतिशत के बीच दर्ज की गई है। राजधानी जयपुर में भी पारे में उतार चढ़ाव जारी है। जयपुर शहर में दिन का तापमान 29 डिग्री और रात का 14.6 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार जयपुर में इस सप्ताह दिन और रात के तापमान में और गिरावट होगी।

आसमान साफ रहने से एक्यूआई का स्तर हुआ सही
राजस्थान के अधिकांश शहरों में रविवार को हवा के खराब स्तर सही हुआ और एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) के आंकड़ों में सुधार होने से रेड जोन में कमी आई है। किसी भी शहर में एक्यूआई 300 से ऊपर नहीं गया, लेकिन जयपुर और कोटा में अभी भी अन्य शहरों से एक्यूआई ज्यादा बना हुआ है।

बादल छाने से बढ़ा पारा, कोहरे का रहा असर
ब्यूरो/नवज्योति, जयपुर। राज्य के अनेक हिस्सों में सुबह के समय कोहरा छाया रहा, इससे दृश्यता प्रभावित हुई। प्रदेश के अनेक भागों में बादल छाए रहे, जिससे तापमान में वृद्धि दर्ज हुई। राजधानी जयपुर में दिन का तापमान 25.6 और रात का तापमान 11.3 डिग्री दर्ज हुआ। मौसम विभाग का मानना है कि राज्य में आगामी दिनों में दो बैक टू बैक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। पहला विक्षोभ 31 जनवरी से एक फरवरी के दौरान सक्रिय होगा। इसका मुख्य असर राज्य के उत्तर-पश्चिमी व उत्तरी भागों में हल्की बारिश के रूप में होने की संभावना है। जबकि दूसरा पश्चिमी विक्षोभ 3-4 फरवरी को सक्रिय होगा। इसके प्रभाव से 3-4 फरवरी को बीकानेर संभाग, शेखावाटी क्षेत्र व जयपुर संभाग में मेघगर्जन के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। आगामी दो दिन राज्य के उत्तरी व पश्चिमी भागों में कहीं-कहीं घना कोहरा भी दर्ज होने की संभावना जताई गई है।

दिन-रात के पारे में बढ़ोतरी
राज्य में दिन-रात के तापमान में बढ़ोतरी हुई है। राज्य में आठ डिग्री से कहीं पर भी तापमान कम नहीं है।