biden - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

बाइडेन के समय अमेरिका ही चाहता था भारत रूस से खरीदे तेल, जिससे वैश्विक स्तर पर क्रूड के दाम नहीं बढ़े
नई दिल्ली। भारत का रूस से सस्ता तेल खरीदना अमेरिका को रास नहीं आ रहा है और इसे लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार भारत को नई धमकियां दे रहे हैं। इससे पहले उन्होंने भारत पर 25 फीसदी का हाई टैरिफ लगाते हुए बयान दिया था कि रूस के साथ तेल और हथियार का व्यापार जारी रखने पर भारी जुमार्ना भी झेलना होगा, लेकिन एक ओर जहां ट्रंप रशिन आॅयल की खरीद पर भारत को आंख दिखा रहे हैं, वहीं कभी खुद अमेरिका भारत से रूस का तेल खरीदने के लिए गिड़गिड़ाता नजर आ रहा था। भारतीय विदेश मंत्रालय की ओर से भी ट्रंप की धमकियों को लेकर पलटवार करते हुए साफ किया गया है कि जो हमें अब रूसी तेल न खरीदने की सलाह दे रहे हैं, वो खुद रूस के साथ व्यापार करते हैं। इसे लेकर अब एनर्जी सेक्टर के बड़े ग्रुप रैपिडान के चेयरमैन बॉब मैकनेली ने भी बड़ा बयान दिया है।

एनर्जी ग्रुप के चेयरमैन का बड़ा बयान
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर भारत समेत उन देशों पर दबाव बढ़ाते हुए नजर आ रहे हैं, जो रूस से तेल खरीदना जारी रखे हुए हैं। इन धमकियों के बीच रैपिडान एनर्जी ग्रुप के बॉब मैकनेली ने एक इंटरव्यू के दौरान बड़ा बयान देते हुए कहा है कि भारत पर अमेरिका और सख्त रुख अपना सकता है, 25% टैरिफ केवल इसकी शुरूआत है, असली दबाव तो अभी आना बाकी है। हालांकि, उन्होंने इस बात का जिक्र भी किया है कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन ने खुद भारत से रशियन आॅयल खरीदने की गुहार लगाई थी। इसका मदसद ये था कि तेल की कीमतें बढ़ने पर रोक लगाई जा सके। वहीं अब ट्रंप प्रशासन भारत समेत उन सभी देशों पर रूसी तेल खरीदने पर सेकंडरी सेंक्शन लगाने की तैयारी में है। मैकनेली के मुताबिक, ऐसा लगता है कि वो कुछ सेकंडरी टैरिफ लगा सकते हैं और ट्रंप को इस तरह के आर्थिक हथकंडे काफी पसंद हैं। उन्होंने संभावना जताते हुए कहा कि ये सेकंडरी टैरिफ 25%, 50%, 75% और यहां तक कि 100% भी हो सकता है। रैपिडान के चेयरमैन ने आगे कहा कि ट्रम्प की हालिय धमकियों से साफ है कि अगर रूस और यूक्रेन के बीच कोई बड़ा शांति समझौता नहीं होता, तो अमेरिका उन देशों से 100% टैरिफ वसूल सकता है जो रूस से तेल खरीद रहे हैं। इसका सबसे बड़ा असर भारत जैसे देशों पर पड़ सकता है, जो रूस से सस्ते दरों पर कच्चा तेल खरीद रहे हैं और अपनी ऊर्जा जरूरतें पूरी कर रहे हैं। गौरतलब है कि रेपिडॉन एनर्जी ग्रुप के चेयरमैन बॉब मैकनेली के 34 साल के करियर में उन्होंने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू. बुश के व्हाइट हाउस ऊर्जा सलाहकार, आॅयल मार्केट एनालिस्ट और ट्यूडर इन्वेस्टमेंट कॉपोर्रेशन में हेज फंड स्ट्रेटजिस्ट के रूप में भी सेवाएं दी हैं।

पूर्व यूएस राजदूत का वीडियो वायरल
यही नहीं, ट्रंप की धमकियों के बीच अब पूर्व अमेरिकी राजदूत एरिक गासेर्टी का एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वो साफ कहते हुए नजर आ रहे हैं कि भारत ने रूसी तेल इसलिए खरीदा, क्योंकि अमेरिका भी चाहता था कि वह एक निश्चित मूल्य सीमा पर रूसी तेल खरीदे। गासेर्टी ने कहा था कि 2024 में भारत द्वारा रूसी तेल की खरीद को अमेरिका ने ही बढ़ावा दिया था, ताकि वैश्विक तेल बाजार में स्थिरता बनी रहे और कीमतों में उछाल न आए। एरिक गासेर्टी ने कहा था कि रूस से भारत का तेल खरीदना कोई उल्लंघन नहीं था और इसमें कुछ भी गलत नहीं, यह वास्तव में एक नीति का ही हिस्सा था, क्योंकि एक कमोडिटी के रूप में हम नहीं चाहते थे कि तेल की कीमतें बढ़ें, और भारत ने वह भूमिका निभाई थी।  इसका असर भी देखने को मिला, क्योंकि रूस से भारत ने तेल खरीदा और इसकी कीमतें काबू में रहीं।

बाइडेन को राष्ट्रपति की उम्मीदवारी से हटाना तख्तापलट था: ट्रंप
वॉशिंगटन। रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने मौजूदा अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन को लेकर बड़ा दावा किया है। ट्रंप ने कहा है कि राष्ट्रपति पद की दौड़ से बाहर होने के लिए बाइडन को मजबूर किया गया था। उन्होंने इसे डेमोक्रेटिक पार्टी द्वारा किया गया तख्तापलट बताया। ट्रंप ने यह बयान मिनेसोटा की एक चुनावी रैली में दिया।

पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप का बयान
यह वास्तव में डेमोक्रेट्स द्वारा किया गया तख्तापलट था। यह उस शख्स (जो बाइडन) का तख्तापलट था जिसके पास 14 मिलियन वोट थे। वह चुनाव लड़ना चाहते थे। उन्होंने उन्हें चुनाव नहीं लड़ने दिया। उन्होंने उनके साथ बहुत बुरा व्यवहार किया। उन्होंने बाइडन से कहा कि हम इसे (राष्ट्रपति उम्मीदवार पद से हटना) अच्छे तरीके से कर सकते हैं, या हम इसे कठिन तरीके से कर सकते हैं। यह राष्ट्रपति पद के साथ तख्तापलट था।

बाइडन को 25वें संशोधन के तहत धमकाया
ट्रंप ने आरोप लगाया कि डेमोक्रेट्स ने बाइडन को 25वें संशोधन के तहत धमकाया। डेमोक्रेट्स ने कहा कि जो बाइडन, हम आपको 25वें संशोधन के तहत धमकाएंगे। आप शारीरिक रूप से ठीक नहीं हैं। अगर आप इससे बाहर नहीं जाते तो हम आपको 25वें संशोधन के तहत बाहर निकाल देंगे। पूर्व राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी की हत्या के बाद राष्ट्रपति पद का उत्तराधिकार निर्धारित करने के लिए अमेरिकी संसद द्वारा अमेरिका के संविधान का 25वां संशोधन पारित किया गया था। यह नियम उपराष्ट्रपति के साथ-साथ कैबिनेट को भी राष्ट्रपति को पद से हटाने की शक्ति देता है, अगर उन्हें शारीरिक रूप से अक्षम माना जाता है।

बाइडेन नहीं लड़ेंगे राष्ट्रपति चुनाव
न्यूयार्क। अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में दिलचस्प मोड़ आ गया है। वर्तमान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने आगामी राष्ट्रपति चुनाव से नाम वापस ले लिया है। वह अब अमेरिका का राष्ट्रपति चुनाव नहीं लड़ेंगे, इसकी पुष्टि खुद राष्ट्रपति ने एक चिट्ठी लिखकर की। बाइडेन अगले हफ्ते राष्ट्र को सम्बोधित भी करेंगे।
दरअसल, अमेरिका में 28 जून को हुई प्रेसिडेंशियल डिबेट के बाद बाइडेन की डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता यह मांग कर रहे थे कि बाइडेन राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवारी छोड़ दे। टेक्सास से सांसद लॉयड डॉगेट डेमोक्रेटिक पार्टी के पहले नेता हैं, जिन्होंने सार्वजनिक तौर पर इसकी मांग की थी। पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भी बाइडेन को चुनाव से बाहर होने को कहा था। इसके बाद बाइडेन ने कहा था कि अगर डॉक्टर मुझे अनफिट या किसी बीमारी से ग्रसित पाते हैं तो मैं राष्ट्रपति की रेस से बाहर हो जाऊंगा। 18 जुलाई को 81 साल के बाइडेन कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।

बाइडेन पद लायक नहीं थे : ट्रम्प
बाइडेन के चुनाव नहीं लड़ने ऐलान पर डोनाल्ड ट्रम्प ने एक पोस्ट डालकर कहा कि बाइडेन चुनाव लड़न के योग्य नहीं है। झूठ और फर्जी खबरों से पहले राष्ट्रपति बने थे।

कमला हैरिस की उम्मीदवारी का समर्थन किया
राष्ट्रपति जो बाइडेन ने उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को डेमोक्रेटिक पार्टी से राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाने का समर्थन किया है। बाइडेन ने कहा कि अब ट्रम्प को हराने का समय आ गया है, सभी को मिलकर यह काम करना होगा।

पत्र में क्या लिखा
बाइडेन ने पत्र में लिखा कि साढ़े तीन साल में हमने देश के तौर पर महान तरक्की की है। आज अमेरिका दुनिया की सबसे मजबूत अर्थव्यवस्था है। हमने देश को बनाने के लिए ऐतिहासिक निवेश किए है। बड़ी संख्या में अमेरिकियों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए हम अफोर्डेबल हेल्थ केयर को लेकर आए हैं। हमने पिछले 30 साल में पहली बार गन सेफ्टी लॉ पास किया है। दुनिया के इतिहास में पहली बार हम पर्यावरण को बचाने के लिए कानून लेकर आए। अमेरिका इतनी बेहतर स्थिति में कभी नहीं रहा, जितना आज है।

बाइडेन ने बनाई योजना, अमेरिकी नागरिकों के जीवनसाथी को भी मिलेगी नागरिकता
वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अमेरिकी नागरिकों से विवाहित अवैध अप्रवासियों को भी देश की नागरिकता प्रदान करने के प्रस्ताव की घोषणा की है।

मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि अमेरिकी नागरिकों के जीवनसाथी के लिए बाइडेन की यह योजना मानवीय आव्रजन प्रणाली का समर्थन करने के उनके अभियान को सुदृढ़ कर सकता है। बाइडेन प्रशासन ने कहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति की यह योजना गत 17 जून की अवधि तक कम से कम 10 वर्षों से देश में निवास कर रहे अनुमानित 500,000 जीवनसाथी के लिए खुला होगा। अमेरिकी नागरिक माता-पिता के 21 वर्ष से कम आयु के लगभग 50,000 बच्चे भी पात्र होंगे। अमेरिका पहले से ही अप्रवासियों के लिए नागरिकता का मार्ग प्रदान करता है, जो अमेरिकियों से विवाहित हैं और वीजा पर कानूनी रूप से देश में प्रवेश करते हैं, हालांकि अधिकांश मामलों में अवैध रूप प्रवेश किए लोगों को कानूनी रूप से वापस आने की अनुमति देने से पहले वर्षों के लिए अमेरिका छोड़ना पड़ता है।

नई योजना में जीवनसाथी और उनके बच्चे विदेश यात्रा किए बिना स्थाई निवास के लिए आवेदन कर सकेंगे, जिससे संभावित रूप से लंबी प्रक्रिया और परिवार का अलगाव समाप्त हो जाएगा।

आपराधिक इतिहास वाले पात्र नहीं
अधिकारियों ने कहा कि जिन लोगों का आपराधिक इतिहास रहा है वे इस योजना के पात्र नहीं होंगे। योजना का क्रियान्वयन आने वाले महीनों में शुरू हो जायेगा और संभावित लाभार्थियों में से अधिकांश मैक्सिको के लोग होंगे।

एलन मस्क ने राष्ट्रपति चुनाव में बाइडेन को वोट देने की संभावना से किया इनकार
वाशिंगटन (एजेंसी)/स्पूतनिक)। अमेरिकी उद्यमी और अरबपति एलन मस्क ने 2024 के चुनाव में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के लिए मतदान करने की संभावना से इनकार किया है।

मस्क ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि मैं इस बार खुद को बाइडेन के लिए वोट करते हुए नहीं देख सकता। अमेरिकी अरबपति ने 2023 में सीएनबीसी को एक साक्षात्कार देते हुए अपने एक वीडियो के तहत टिप्पणी लिखी है, जिसमें उन्होंने कहा है कि वह सामान्य ज्ञान वाले एक सामान्य व्यक्ति को नए अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में देखना चाहेंगे।

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव पांच नवंबर को होंगे। पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और संयुक्त राष्ट्र में पूर्व अमेरिकी राजदूत निक्की हेली रिपब्लिकन पार्टी से उम्मीदवार के रूप में नामांकन के लिए प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। निवर्तमान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अप्रैल 2023 में डेमोक्रेटिक पार्टी से पुनर्निर्वाचन के लिए अपनी उम्मीदवारी की घोषणा की।

गाजा पट्टी में संघर्ष विराम की मांग को लेकर न्यूयॉर्क में प्रदर्शन
न्यूयॉर्क। अमेरिका के न्यूयॉर्क में सैकड़ों प्रदर्शनकारी फिलिस्तीनी झंडे लेकर सड़कों पर उतरे और गाजा में युद्धविराम की जोरदार मांग की।

रूसी न्यूज एजेंसी स्पूतनिक की रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार को हुए इस प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारी फिलिस्तीन को आजाद करो अभी संघर्ष विराम करो और नरसंहार बंद करो के नारे लगा रहे थे।

इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने हाथों में पोस्ट ले रखा था, जिस पर नेतन्याहू और बिडेन युद्ध अपराधी और 'इजरायल एक आतंकवादी देश है, जो खुले तौर पर नरसंहार कर रहा है लिखा हुआ था।

विरोध प्रदर्शन संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय की इमारत से होकर गुजरा और फिर 42वीं स्ट्रीट के साथ डाउनटाउन मैनहट्टन की ओर मुड़ गया। इस दौरान पुलिसकर्मी मौजूद थे, लेकिन किसी झड़प या गिरफ्तारी की सूचना नहीं है।

उल्लेखनीय है कि संरा के अनुसार, इजरायल-हमास संघर्ष के कारण में 10,000 से अधिक लोग मारे गए हैं। यह संघर्ष 7 अक्टूबर को हमास की ओर से इजरायल में हमला करने के बाद शुरू हुआ था। हमास की ओर से किए गए हमले में 1,400 लोग मारे गए थे।

इसके बाद इजरायल ने जवाबी हमले शुरू किए और 20 लाख की आबादी वाले गाजा पट्टी की पूर्ण नाकाबंदी का आदेश देते हुए पानी, भोजन और ईंधन की आपूर्ति काट दी। बाद में मानवीय सहायता वाले ट्रकों को गाजा पट्टी में प्रवेश की अनुमति देने के लिए नाकाबंदी में ढील दी गई।

अमेरिका- चीन सही रास्ते परः बाइडेन
वाशिंगटन। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन के बीजिंग दौरे और चीनी नेताओं के साथ उनकी बातचीत के बाद, राष्ट्रपति जोसेफ बाइडेन ने कहा कि अमेरिका और चीन के संबंध सही दिशा में बढ़ रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि उन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन के माध्यम से चीनी नेताओं के साथ ब्लिंकन की बातचीत के बारे में जानकारी प्राप्त हुई है। सप्ताहांत में, ब्लिंकन ने राष्ट्रपति शी जिनपिंग सहित वरिष्ठ चीनी अधिकारियों से मिलने के लिए बीजिंग की यात्रा की, जो कि दोनों देशों के बीच के संबंधों को सुधारने की दिशा में एक कोशिश थी, जो ताइवान सहित कई मुद्दों पर बहुत निचले स्तर पर पहुंच गया था।

ब्लिंकन ने चीन के साथ बातचीत को रचनात्मक बताया लेकिन उन्होंने कहा कि चीन संकट संचार का प्रबंधन करने के लिए सैन्य चैनलों को बहाल करने पर सहमत नहीं हुआ। गौरतलब है कि अमेरिका द्वारा ताइवान को बार-बार सैन्य सहायता प्रदान करने से बीजिंग नाराज चल रहा है। चीन ताइवान के साथ अन्य देशों के किसी भी आधिकारिक संपर्क का विरोध करता है और इस द्वीप पर चीनी संप्रभुता को निर्विवाद मानता है।

ब्लिंकन ने अपनी चीन यात्रा के दौरान दोहराया कि अमेरिका ताइवान की स्वतंत्रता का समर्थन नहीं करता है लेकिन चीन के उकसावे वाले कार्यों पर चिंता व्यक्त करता है।

चीन के सीपीईसी-बीआरआई पर कड़े प्रहार की तैयारी, बाइडन से बी3डब्ल्यू पर बात करेंगे पीएम मोदी
वॉशिंगटन। चीन अपनी बेल्ट एंड रोड परियोजना के तहत दुनियाभर के देशों को कर्ज के जाल में फंसा रहा है। शी जिनपिंग के इस ड्रीम प्रॉजेक्ट में फंसकर भारत के कई पड़ोसी देश कराह रहे हैं। चीन के कर्ज से लदा श्रीलंका तो डिफॉल्ट हो गया है, वहीं पाकिस्तान कभी भी डिफॉल्ट हो सकता है। चीन पाकिस्तान में अपनी बीआरआई योजना के तहत चाइना पाकिस्तान आर्थिक कॉरिडोर बना रहा है जो पाकिस्तानी अधिकृत कश्मीर से होकर जाता है। चीन की कोशिश है कि इंडोनेशिया के पास मलक्का स्ट्रेट में भारत और अमेरिका की नौसेना उसे दबोच न सके, इसीलिए वह सीपीईसी परियोजना को जल्द से पूरा करना चाहती है। अब पीएम मोदी अमेरिका की राजकीय यात्रा पर जा रहे हैं, जहां बाइडन के साथ उनकी सीपीईसी और बीआरआई पर बात हो सकती है। द संडे गार्डियन की रिपोर्ट के मुताबिक भारत पीओके से चीन के सीपीईसी के गुजरने का कड़ा विरोध करता है और इसे अवैध मानता है। यही नहीं चीन अब इस सीपीईसी के नाम पर पाकिस्तान के साथ-साथ अफगानिस्तान में अपना प्रभाव जमाने की कोशिश कर रहा है। यही वजह है कि अब इस चीनी चुनौती से निपटने के लिए भारत ने अपने राजनयिक प्रयास को तेज कर दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक बाइडन के साथ मुलाकात में पीएम मोदी सीपीईसी और बीआरआई से निपटने के प्रभावी तरीकों पर बात करेंगे।

जानें क्या है जी 7 का बी3डब्ल्यू
पीएम मोदी 21 से 24 जून के बीच अमेरिका में रहेंगे। पीएम मोदी अब बाइडन से यह अपडेट पूछने जा रहे हैं कि दुनिया की 7 सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाले संगठन जी7 के देश बीआरआई की काट के लिए क्या करने जा रहे हैं। जी7 देशों के दुनिया में आधारभूत ढांचे को मजबूत करने की योजना का नेतृत्व खुद बाइडन कर रहे हैं। ऐसे में वह इस बारे में पीएम मोदी को सटीक जवाब दे सकते हैं। एक साल पहले ही जी7 के देश इस बात पर सहमत हुए थे और विकासशील देशों को इन्फ्रास्ट्रक्चर प्लान पेश किया था। जी7 के इस प्लान का नाम बी3डब्ल्यू कहा जाता है। इसका पूरा नाम बिल्ड बैक बेटर वर्ल्ड है जिसे चीन के बीआरआई की काट माना जा रहा है। चीन अब अपने सीपीईसी का विस्तार अफगानिस्तान करने जा रहा है। ऐसे में भारत अब अंतरराष्ट्रीय समुदाय से यह जानना चाहता है वे बीआरआई की काट के लिए क्या कर रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि सीपीईसी के विस्तार से आज नहीं तो कल इसे मध्य एशिया से जोड़ दिया जाएगा और बीआरआई परियोजन को तेज किया जाएगा। चीन इस समय मध्य एशिया के देशों पर डोरे डाल रहा है और वहां नेतृत्व की भूमिका हासिल करना चाहता है।

बाइडन ने कीव पहुंच पुतिन को दिया कड़ा संदेश, कहा : हम यूक्रेन के साथ खड़े हैं
कीव। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन सरप्राइज विजिट पर सोमवार को यूक्रेन की राजधानी कीव में थे। बाइडन पोलैंड जाने वाले थे और इससे पहले वह कीव पहुंच गए। उनका यह सरप्राइज दौरा निश्चित तौर पर रूस को चिढ़ाने वाला है। अमेरिकी मीडिया की मानें तो बाइडन के इस दौरे को पूरी तरह से सीक्रेट रखा गया था। किसी को भी इसकी भनक तक नहीं लगी कि बाइडन, यूक्रेन जा रहे हैं। यूक्रेन में राष्ट्रपति निवास पर बाइडन ने अपने यूक्रेनी समकक्ष वोलोदिमीर जेलेंस्की और उनकी पत्नी ओलेना से भी मुलाकात की। बाइडन ने कहा कि अमेरिका यूक्रेन को 50 करोड़ डॉलर के नए हथियार देने जा रहा है। इसमें जेवलिन मिसाइल, होवित्जर तोप और गोले शामिल हैं।

यूक्रेन को फिर से मदद का ऐलान
इस युद्ध को 24 फरवरी को एक साल हो जाएंगे। इस एक साल के दौरान अमेरिका की तरफ से यूक्रेन को कई अरब डॉलर की मदद दी जा चुकी है। सोमवार को भी जब बाइडन, यूक्रेन में थे तो एक बार फिर वित्तीय सहायता का ऐलान किया गया। बाइडन ने यूक्रेन को आधा बिलियन डॉलर की मदद का ऐलान किया गया है। बाइडन ने मीडिया से कहा कि जंग के एक साल बाद भी उनका देश यूक्रेन के साथ है। बाइडन की तरफ से यूक्रेन को मिलिट्री उपकरण जिसमें गोला बारूद के अलावा तोप भी शामिल है, देने का फैसला किया गया है। साथ ही कुछ और हथियारों पर भी चर्चा की गई है।

यूक्रेन के लोगों को कहा-हीरो
प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले बाइडन ने जेलेंस्की से खास वार्ता की।  बाइडन ने इस दौरान यूक्रेन के नागरिकों की भी तारीफ की। उन्होंने यूक्रेनी नागरिकों को हीरो करार दिया है। उनका कहना था कि मिलिट्री उपकरणों के बिना भी जिस तरह से यूक्रेन ने जंग लड़ी है, वह काबिल-ए-तारीफ है।  बाइडन के शब्दों में, यूक्रेन के लोगों की फिर से तारीफ करने का दिल करने लगा है। यहां के नागरिक कड़ी मेहनत करने वाले ऐस लोग हैं जिन्हें कभी मिलिट्री ट्रेनिंग नहीं दी गई। लेकिन इसके बाद भी वह जिस तरह से आगे आए हैं, वह किसी हीरो की तरह है और पूरी दुनिया भी यही सोचती है।

ट्रेन से पहुंचे यूक्रेन
बाइडन का यूक्रेन दौरा बहुत सीक्रेट था। अधिकारियों की तरफ से भी उनके पूर्वी यूरोप के दौरे पर किसी तरह की टिप्पणी करने से साफ इनकार कर दिया गया। न्यूयॉर्क टाइम्स की तरफ से कहा गया कि रविवार रात व्हाइट हाउस की तरफ से राष्ट्रपति के दौरे के बारे में सार्वजनिक जानकारी दी गई थी। बताया गया था कि वह सोमवार शाम को पोलैंड पहुंचेंगे। जबकि वह पहले ही आधा रास्ता तय कर चुके थे। 24 घंटे तक उनका दौरा सीक्रेट रखा गया था। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक बाइडन पोलैंड के बॉर्डर से ट्रेन के जरिए यूक्रेन पहुंचे हैं। उनके इस दौरे को लेकर सुरक्षा अधिकारी काफी चिंतित थे। पेंटागन के अधिकारी और सीक्रेट सर्विस एजेंट्स नहीं चाहते थे कि वह यूक्रेन जाएं। व्हाइट हाउस पिछले हफ्ते तक यही कह रहा था कि बाइडन के यूरोप दौरे के एजेंडे में यूक्रेन शामिल नहीं है। शनिवार शाम अपने दौरे पर रवाना होने से पहले बाइडन पत्नी जिल के साथ डिनर के लिए बाहर गए थे। यूक्रेन वह वॉर जोन है जिस पर अमेरिकी मिलिट्री का कोई नियंत्रण नहीं है।

बाइडन का दौरा पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपतियों के इराक और अफगानिस्तान के दौरों से काफी अलग था। बाइडन के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जैक सुविलियान, डिप्टी चीफ आफ स्टाफ जेन ओ मेले डिलॉन और उनकी पर्सनल सेक्रेटरी एनी तोमासिनी शामिल हैं।

बाइडेन ने लोगों से की शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करने की अपील
वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने लोगों से शांतिपूर्ण विरोध का आह्वान किया और हिंसा के कृत्यों की निंदा की है। बाइडेन का यह बयान 29 वर्षीय अश्वेत व्यक्ति टायर निकोल्स की मौत में पांच अधिकारियों के होने की बात सामने आने के बाद आया है। उल्लेखनीय है कि एक श्रेष्ठ जूरी ने पांच मेम्फिस अधिकारी (सभी अश्वेत पुरुष हैं) को दूसरी डिग्री की हत्या से लेकर अपहरण के लिए उकसाने के लिए आरोपित किया गया था।

बाइडेन ने एक बयान में कहा कि अमेरिकी शोक मनाते हैं, न्याय विभाग अपनी जांच करता है और राज्य के अधिकारी अपना काम जारी रखते हैं। मैं टायर के परिवार से शांतिपूर्ण विरोध का आह्वान करता हूं। आक्रोश समझ में आता है, लेकिन हिंसा कभी स्वीकार्य नहीं है।

उन्होंने कानून प्रवर्तन और संबंधित समुदायों के बीच विश्वास बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया और कहा कि इसके लिए रक्षा एवं सेवा से जुड़े अधिकारियों को शपथ दिलाई जाती है। उन्होंने कहा कि इसकी आवश्यकता तब बढ़ जाती है, जब अधिकारी शपथ का उल्लंघन करते हैं।

उन्होंने कहा, हम इस तथ्य को भी नजरअंदाज नहीं कर सकते हैं कि कानून प्रवर्तन के साथ घातक मुठभेड़ों ने अश्वेत और श्वेत लोगों को अलग-अलग प्रभावित किया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने कांग्रेस द्वारा जॉर्ज फ्लॉयड जस्टिस इन पुलिसिंग एक्ट पारित करने में विफल रहने के बाद जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए एक आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं।

उल्लेखनीय है कि मेम्फिस, टेनेसी में ट्रैफिक स्टॉप के दौरान पांच अधिकारियों द्वारा पीटे जाने के तीन दिन बाद 10 जनवरी को निकोल्स की मृत्यु हो गई थी।

बाइडेन ने यूक्रेन के लिए की नए सैन्य सहायता पैकेज की घोषणा
वाशिंगटन।अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने यूक्रेन के लिए नए सैन्य सहायता पैकेज की घोषणा की है, जिसमें एचआईएमएआरएस रॉकेट सिस्टम शामिल है। बाइडेन ने बयान में कहा कि मैं यूक्रेनी सेना को समय पर और महत्वपूर्ण सहायता प्रदान करने के लिए नए सुरक्षा सहायता पैकेज की घोषणा करता हूं।

बाइडेन ने कहा कि नया पैकेज उन्हें नई क्षमताओं और उन्नत हथियारों से लैस करेगा, जिसमें एचआईएमएआरएस भी शामिल है। इससे वह रूस से अपने क्षेत्र की रक्षा कर सकेंगे।

वलोडिमिर जेलेंस्की से मुलाकात करेंगे बिडेन
वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति बिडेन यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की के साथ जी-7 की वर्चुअल बैठक में चर्चा करेंगे। एक आधिकारिक बयान के मुताबिक बिडेन जर्मनी के चांसलर ओलाफ स्कोल्ज की अध्यक्षता में जी-7 नेताओं के साथ वर्चुअल बैठक में शामिल होंगे।

बयान में कहा गया कि जी-7 के नेता यूक्रेन में रूस के सैन्य अभियान के नवीनतम घटनाक्रम , अभियान के वैश्विक प्रभाव तथा रूस पर कड़े प्रतिबंध लगाकर यूक्रेन का समर्थन करने के प्रयासों पर चर्चा करेंगे।