bag - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

आस्कर पाने से जो चूके उन्हें मिलता है करोड़ों का बैग
नई दिल्ली। आस्कर अवॉर्ड चाहे जिसे मिले, चाहे कोई भी उस गोल्डन मूर्ति को लेकर अपने घर जाए, लेकिन दुनिया के इस सबसे बड़े इवेंट से कोई भी खाली हाथ नहीं जाता है। आस्कर की यही सबसे बड़ी खास बात है। हर साल आस्कर में नॉमिनेशन पाने वाले हर इंसान को एक खास गिफ्ट दिया जाता है। इस गिफ्ट बैग की कीमत करोड़ों में होती है, लेकिन क्या आप जानते हैं, इस बैग में ऐसा क्या खास चीजें शामिल होती हैं, जो इसे इतना महंगा बनाती है?

करोड़ों का गिफ्ट
अब ये है भी एंटरटेनमेंट की दुनिया का सबसे बड़ा अवॉर्ड तो जाहिर है गिफ्ट भी कुछ खास ही होगा। ये गिफ्ट बैग आस्कर में नॉमिनेट होने वाले हर शख्स को मिलता है। इस साल इसकी कीमत 126,000 डॉलर आंकी गई है, जो तकरीबन एक करोड़ के करीब है। इस गिफ्ट बैग के लिए आस्कर्स के आर्गनाइजर्स एक रुपया भी खर्च नहीं करते हैं, बल्कि आस्कर गिफ्ट बैग लॉस एंजलिस की मार्केटिंग कंपनी डिस्टिंक्टव असेट अपनी तरफ से बांटती है।

गिफ्ट बैग में क्या है?
इस बैग में लगभग 60 से भी ज्यादा आइटम रखे गए हैं, जिनमें कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स और लाइफस्टाइल संबंधी गिफ्ट्स, लग्जरी वेकेशन के पैकेज शामिल हैं। साथ ही 40, 000 डॉलर यानी लगभग 33 लाख के कैनेडियन गेटअवे का किट है। नॉमिनेट हुए लोगों को लग्जरी वैकेशन पास के जरिए आस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड और इटेलियन लाइट हाउस में 8 लोगों को रहने का मौका भी मिलता है। वहीं अगर किसी को अपना घर रेनोवेट करना हो तो भी वो मेसन कंस्ट्रक्शन के जरिए 25000 डॉलर यानी लगभग 21 लाख रुपए में करा सकता है। इस गिफ्ट में कई कायाकल्प प्रॉसिजर भी शामिल हैं, जो कथित तौर पर पैकेज का हिस्सा हैं। इसमें लिपो आर्म स्कल्पटिंग, हेयर रेस्टोरेशन सर्विसेज और फेसलिफ्ट इन्क्लूड किए गए हैं। गिफ्ट में शामिल 50 परसेंट चीजें महिलाओं और अल्पसंख्यक कंपनियों से आते हैं। इस साल गिफ्ट हवाइयन सूटकेस में बांटे गए हैं।

किन्हें मिलता है गिफ्ट
ये आस्कर गिफ्ट बैग शो के होस्ट, बेस्ट डायरेक्टर, एक्ट्रेस, एक्टर, बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर-एक्ट्रेस को दिया जाता है। गिफ्ट मिलने वाले लोगों को पूरा अधिकार होता है कि वो इस गिफ्ट को रिजेक्ट कर सकें। रिपोर्ट्स की मानें तो, पिछले साल एक्टर डेंजल वॉसिंगटन और जेके सिम्मन्स ने इस गिफ्ट को चैरिटी के लिए दे दिया था। वहीं 2006 में जॉर्ज क्लूनी ने भी गिफ्ट का आक्शन करवाया था, जिससे मिली रकम दान में दी गई थी। हालांकि गिफ्ट नॉमिनीज को फ्री में दिए जाते हैं, लेकिन इस गिफ्ट को रिसीव करने वालों को एक अमाउंट टैक्स के तौर पर सरकार को चुकाना होता है।

यातायात पुलिसकर्मियों ने दिया ईमानदारी का परिचय
जयपुर। यातायात पुलिसकर्मियों ने ड्यूटी के दौरान मिले बैग को उसकी मालकिन को वापस लौटाकर ईमानदारी का परिचय दिया है। पुलिस उपायुक्त यातायात प्रहलाद सिंह कृष्णिया ने बताया कि छह फरवरी 2023 को 22-गोदाम पुलिया राममंदिर पर तैनात यातायात पुलिसकर्मी यातायात संचालन करवा रहे थे। करीब सवा बारह बजे चौराहे पर लावारिस हालत में एक बैग दिखाई दिया। बैग में पासपोर्ट, मार्कशीट, बैंक पासबुक, प्रमाण पत्र व अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज रखे थे।

पुलिसकर्मियों ने बैग में मिले दस्तावेजों के आधार पर बैग स्वामी से सम्पर्क किया एवं उच्चाधिकारियों के निर्देश पर बैग स्वामी टोरन्टो (कनाडा) निवासी रिनी मारी जैकब की आईडी से तस्दीक कर उसे वापस लौटाया।

छात्र के बैग में मिला तमंचा
बांदीकुई। समीपवर्ती राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल गुगाना में विद्यार्थियों के बैग की जांच के दौरान कक्षा 12वीं के एक छात्र के बस्ते मे 12 बोर का देशी कट्टा मिलने से विद्यालय में हडकम्प मच गया। मिली जानकारी के अनुसार विद्यालय प्राचार्य को कई दिन से विद्यालय में प्रतिबंध के बाद भी छात्रों के मोबाइल लाने की सूचना मिल रही थी। जिसे देखते हुए सबसे पहले कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के बैग की जांच शुरू की, तो एक विद्यार्थी के पास मोबाइल फोन मिला, वहीं दूसरे विद्यार्थी के बस्ते में 12 बोर का देशी कट्टा पाया गया।

प्राचार्य ने मामले को गंभीरता से लेते तत्काल विद्यालय विकास समिति के सदस्य, सरपंच व बसवा थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थानाधिकारी धारा सिंह ने कट्टा जब्त कर मामले में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कक्षा छात्र को निरूद्ध कर लिया। पूछताछ में छात्र ने स्कूल में अपनी धाक जमाने के लिए बांदीकुई निवासी अपने दोस्त से कट्टा लेना बताया है।

बच्चों पर भारी पड़ता बस्ते का बोझ
बच्चों को स्कूल आते समय कितनी किताबें व नोटबुक लाना चाहिए। यह स्कूल तय नहीं कर पा रहे हैं। एक समय था जब बच्चों को स्कूल में ही पीने का पानी मिल जाता था, लेकिन करीब एक लीटर की पानी की बोटल और लंच बॉक्स का बोझ तो इसलिए बोझ नहीं कहा जा सकता, क्योंकि यह बच्चे के लिए जरुरी है, लेकिन किताबों और नोटबुक के बोझ को आसानी से कम किया जा सकता है। यह हमारी शिक्षा व्यवस्था का ही कमाल है कि बच्चों पर पढ़ाई के बोझ से ज्यादा बस्ते का बोझ होता जा रहा है। स्कूलों में बैग का बोझ दिन प्रतिदिन ज्यादा ही होता जा रहा है, जबकि 16 साल पहले ही तमिलनाडु सरकार ने बस्ता हल्का करने का नियम बना दिया था। इसके लिए तमिलनाडु सरकार ने कक्षाओं के हिसाब से बस्ते का वजन तय किया था तो बाद में मद्रास हाईकोर्ट ने भी मई 2018 में इन नियमों को लागू करने के निर्देश दिए थे। हालांकि बस्ते के बढ़ते बोझ को कम करने की चिंता सभी को रही है। यही कारण है कि एनसीईआरटी ने भी 2018 में ही देशभर के प्राइवेट स्कूलों में इन नियमों को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए पर आज भी वहीं ढाक के तीन पात वाली कहावत चरितार्थ हो रही है। एनसीईआरटी के बिहार में मार्च महीने में किए गए सर्वे के जो परिणाम आए हैं कमोबेस वही हालात समूचे देश के हैं। बच्चे पढ़ाई के बोझ से ज्यादा बस्ते के बोझ से त्रस्त हैं।

बिहार में कक्षा एक से 12वीं तक के बच्चों के बस्ते के बोझ का अध्ययन किया गया तो सामने आया कि बच्चे के बस्ते का वजन तीन से चार किलो अधिक है। बच्चों को तीन से चार किलो अधिक वजन लेकर जाना पड़ता है। दसवीं बारहवीं के बच्चों के स्कूल बैग का वजन दस से 12 किलो तक हो जाता है। इसका दुष्प्रभाव सीधे- सीधे बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ता है। बच्चों की रीढ़ की हड्डी पर असर पड़ने के साथ ही उनके पोस्चर पर प्रभाव पड़ने लगा है। आदर्श स्थिति यह है कि बच्चे के वजन का 10 प्रतिशत वजन ही स्कूल बैग का वजन होना चाहिए पर ऐसा हो नहीं रहा है। हालांकि एनसीईआरटी सहित विशेषज्ञोें ने स्कूल बैग का वजन कम करने के सुझाव भी दिए हैं और यह सुझाव नहीं है, लेकिन इन सुझावों को पूरी तरह से दरकिनार करते हुए बच्चों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। इसके लिए स्कूलों को अपने सिस्टम में सुधार करना होगा। दरअसल बच्चों को स्कूल आते समय कितनी किताबें व नोटबुक लाना चाहिए। यह स्कूल तय नहीं कर पा रहे हैं। एक समय था जब बच्चों को स्कूल में ही पीने का पानी मिल जाता था, पर करीब एक लीटर की पानी की बोटल और लंच बॉक्स का बोझ तो इसलिए बोझ नहीं कहा जा सकता, क्योंकि यह बच्चे के लिए जरुरी है। पर किताबों और नोटबुक के बोझ को आसानी से कम किया जा सकता है। स्कूल यदि यह तय कर ले कि अमुख दिन यह किताब लानी है तो दूसरी और बच्चों को स्कूल में किताबों को शेयर करने की आदत ड़ालकर भी समस्या का कुछ समाधान हो सकता है। इसी तरह से सभी विषयों की नोटबुक के स्थान पर बच्चों को एक या दो नोटबुक या खाली कागज लाने की आदत डाली जाए, तो उससे भी बस्ते का बोझा काफी हद तक कम हो सकता है। इसके अलावा केन्द्रीय विद्यालयों की तर्ज पर लॉकर सुविधा हो तो भी बच्चे स्कूल में किताब रखकर जा सकते हैं। यह कोई नए सुझाव या नई बात नहीं है अपितु कमोबेस एनसीईआरटी के सुझावों में यही कुछ बातें हैं।

हमें बच्चे की पढ़ाई और स्वास्थ्य दोनों में ही तालमेल बैठाना होगा। स्कूल बैग के बोझ को लेकर बच्चे और पेरेंट्स दोनों ही चिंतित है तो दूसरी और शिक्षाविद और मनोविज्ञानी भी इसे लेकर गंभीर है। सरकार द्वारा भी इसे लेकर गंभीर चिंतन मनन होता है, पर नतीजा वहीं का वहीं बना हुआ है। होने यह तक लगा है कि पीठ पर बस्ते के बोझ के चलते बच्चों की पीठ का अनावश्यक झुकाब बढ़ता जा रहा है तो स्पाइनल प्रोब्लम आम होती जा रही है यह अलग बात है। बच्चे तो बच्चे बच्चों के पेरेन्ट्स को भी स्कूल बैग उठाते हुए पसीना आ जाता है, तो इसकी गंभीरता को आसानी से समझा जा सकता है। एक समय था जब रफ नोटबुक मल्टीपरपज नोटबुक होती थी। इस रफ नोटबुक को अधिक उपयोगी बनाने की दिशा में चिंतन कर बस्ते की नोटबुकोंं के बोझ का काफी हद तक कम किया जा सकता है। इसी तरह से टाइम टेबल इस तरह से तैयार किया जाए, ताकि पीरियड्स की किताबों और बस्ते के वजन में संतुलन बनाया जा सकें।

एक समय था जब काउंटिंग, अल्फावेट, ककहरा आदि की खुली कक्षाएं होती थीं और बच्चों को बोल-बोल कर रटाया जाता था। इस तरह के प्रयोग के पीछे वैज्ञानिक कारण भी रहा है। ऐसे में कुछ विषयों की कक्षाएं दिन विशेष को इस तरह से भी आयोजित करने पर विचार किया जा सकता है। पहले शनिवार को आधे दिन लगभग इसी तरह की खुली कक्षाएं व रचनात्मक गतिविधियां होती थीं, आज कितने स्कूलों में शनिवार को यह होता है, विचारणीय है। हालात साफ -साफ  है। हमें बच्चों के स्कूल बैग के बोझ के साथ-साथ बच्चे के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ के प्रति भी सजग होना पड़ेगा। पहले चरण में यदि एनसीईआरटी के अनिवार्य आदेशों, दिशा-निर्देशों और सुझावों को ही ईमानदारी से लागू कर दिया जाए, तो समस्या का काफी हद तक हल निकल सकता है। प्राइवेट स्कूलों को भी इस दिशा में आगे आकर सरकार के सामने ठोस प्रस्ताव रखने चाहिए ताकि समस्या का समाधान खोजा जा सके। आखिर बच्चे राष्ट्र की धरोहर है और उनकी शारीरिक और मानसिक स्थितियों को हमें समझना होगा और कोई ना कोई व्यावहारिक हल खोजना होगा, ताकि पढ़ाई और बस्ते के बोझ के बीच एक समन्वय बन सके।

- डॉ. राजेन्द्र प्रसाद शर्मा
(ये लेखक के अपने विचार हैं)

लुटेरों ने मंडी व्यापारी से दस लाख रुपए से भरा बैग छीना, पीछा करने पर बैग छोड़ भागे बदमाश
छबड़ा। बारां जिले के छबड़ा के स्टेशन मार्केट में सोमवार दिन दहाड़े पैदल आए दो नकाबपोश लुटेरों ने बुजुर्ग मंडी व्यापारी से 10 लाख रुपए से भरा बैग लूट लिया। सरेराह हुई इस वारदात के बाद मौके पर मौजूद व्यापारी और राहगीरों ने साहस दिखाते हुए बदमाशों के पीछे दौड़ पड़े। घबराकर बदमाश रुपयों से भरा बैग फेंक कर फरार हो गए। इस पूरे घटनाक्रम के बाद जब व्यापारी छबड़ा थाने पहुंचे तो पुलिस कर्मियों ने उलटा व्यापारियों से अभद्रता कर दी। मुकदमा दर्ज तक नहीं किया। इस पर गुस्साएं व्यापारियों ने छबड़ा पुलिस थाने के बाहर धरना प्रदर्शन किया।

जानकारी के अनुसार कृषि मंडी व्यापारी छबड़ा निवासी पुरुषोत्तम अग्रवाल उम्र 70 साल सोमवार सुबह बैंक पहुंचे। उन्होंने किसानों को भुगतान करने के लिए दस लाख रुपए बैंक से निकाले और बैग में रुपए रखकर बाइक से मंडी के लिए रवाना हुए। बैंक से कूछ ही दूरी पर स्टेशन मार्केट में सरे बाजार दो नकाबपोश बदमाशों ने बाइक पर जाते पुरुषोत्तम अग्रवाल से दस लाख रुपए से भरा बैग छिन लिया और भागने लगे। इस दौरान बाजार में मौजूद व्यापारी और राहगीरों  ने सजगता दिखाई। वे बदमाशों के पीछे दौड़ पड़े। लोगों को पीछे दौड़ता देख दोनों बदमाश घबरा गए और दस लाख रुपए से भरा बैग सड़क पर फेंक फरार हो गए। इस दौरान रुपयों से भरा बैग सही सलामत मिलने पर सभी ने राहत की सांस ली।

लूटपाट,नकबजनी की वारदातें बढ़ने पर गुस्साएं व्यापारी, थाने पर किया प्रदर्शन
इस वारदात के बाद व्यापारी गुस्साएं व्यापारी छबड़ा थाने पहुंचे इस पर पुलिसकर्मियों ने एफआईआर दर्ज करना तो दूर व्यापारियों से अभद्रता कर दी। जिससे आक्रोशित व्यापारियों ने छबड़ा थाने पर ही धरना प्रदर्शन शुरू दिया और मंगलवार को बाजार बंद करने का ऐलान कर दिया। व्यापारियों का कहना है कि छबड़ा थाना क्षैत्र में लगातार लूट, चोरी, नकबजनी की वारदातें हो रही है। पुलिस की गश्त व्यवस्था फेल साबित हो रही है। करीब एक माह पहले ही एक कपड़ा के घर एक दर्जन बदमाशों ने लूटपाट की। लेकिन जाग होने पर भाग गए थे। इसी प्रकार कस्बे में एक व्यापारी के मुनीम को बंधक  बनाकर गहने लूट लिए गए थे। चोरी की घटनाएं तो आए दिन हो रही है।

दिनदहाड़े 8 लाख से भरा बैग लूटने का प्रयास
रामगंजमंडी । रामगंजमंडी शहर में व्यस्ततम बाजार में शुक्रवार को दिन दहाड़े दो बाइक सवार बदमाशों ने कृषि उपज मंडी के एक मुनीम से 8 लाख से भरा बैग लूटने का प्रयास किया। बदमाशों का लूट का प्रयास विफल हो गया। जैसे ही बदमाशों ने वारदात को अंजाम देने के लिए छीना झपटी की। इस दौरान मुनीम भी गिर गया और दोनों बदमाश बाइक सहित गिर गए। मुनीम ने मौके पर एक बदमाश को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया जबकि एक बदमाश भाग गया।

कृषि उपज मंडी में स्थित फ र्म मोहनलाल मदनलाल का मुनीम रामेश्वर धाकड़ बैंक से 8 लाख रुपए निकलवा कर बाजार नंबर 7 में होता हुआ लौट रहा था। तभी दो अज्ञात मोटर बाइक बदमाशों ने उनका आठ लाख से भरा बैग छीनने का प्रयास किया। यह घटना बाजार नंबर 7 में इलेक्ट्रिक शॉप के सामने हुई। दिनदहाड़े हुई इस घटना से बाजार हड़कंप मच गया और लोगों ने एक बदमाश को पकड़ लिया। सूचना मिलते ही ग्रेन एंड सीड्स मर्चेंट एसोसिएशन अध्यक्ष मुकेश धाकड़ मौके पर पहुंचे। बदमाश को पकड़कर थाने ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शरारत या साजिश: एटीएस के सामने पड़े संदिग्ध बैग से मचा हड़कंप, मिले कच्चे आम
जयपुर। आदर्श नगर थाना इलाके में घाटगेट के पास आतंकवादी निरोधक दस्ता (एटीएस) कार्यालय के सामने संदिग्ध काले रंग का बैग मिलने से हड़कंप मच गया। करीब दो घंटे तक जब बैग को लेने कोई नहीं आया तो एटीएस कार्यालय के कंट्रोल रूम से आदर्श नगर थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बम स्क्वाड की मदद से जांच की तो बैग में कच्चे आम निकले। तब जाकर पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने राहत की सांस ली। अब पुलिस बैग छोड़ने वाले की तलाश में जुट गई है। बताया गया कि यह या तो किसी की शरारत है या फिर किसी साजिश के पहले की चैकिंग है। थानाप्रभारी विष्णु खत्री ने बताया कि सोमवार दोपहर 12:40 बजे एटीएस कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि एटीएस कार्यालय के सामने दो घंटे से एक काला बैग लावारिस हालत में पड़ा है। सूचना पर पुलिस टीम पहुंची। इसी दौरान बम स्क्वाड, डॉग स्क्वाड, सिविल डिफेंस, फायर बिग्रेड, एफएसएल टीमें भी पहुंच गईं। चैकिंग के बाद बैग में कच्चे आम निकले।

दुकानें बंद कर यातायात डायवर्ट
खत्री ने बताया मौके पर पहुंचते ही आसपास की दुकानें बंद करवा दी गर्इं। यातायात को डायवर्ट कर अन्य रास्तों से निकाला गया। बैग को चैक करने तक की गई प्रक्रिया में करीब पौने तीन घंटे लग गए।

अनाज फैक्ट्री संचालक के साथ लूट: कार में रखा 9 लाख से भरा बैग ले गए बाइक सवार बदमाश
नागौर। शहर में सोमवार को एक ही दिन में अलग-अलग तरीके से लूट की दो वारदात सामने आई। एक तरफ जहां सुबह बदमाशों ने फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर चाय व्यापारी को लूटा तो दोपहर होते ही बाइक सवार दो बदमाश एचडीएफसी बैंक के बाहर अनाज फैक्ट्री संचालक की कार में रखे 9 लाख से भरा बैग लेकर फरार हो गए। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मूंडवा रोड स्थित अनाज फैक्ट्री संचालक रविंद्र गौड़ सुबह 11 बजे बीओबी बैंक से 9 लाख कैश लेकर निकला था। इसके बाद वह एक चेक इनक्वायरी के लिए एचडीएफसी बैंक आया था। यहां काम पूरा करने के बाद उसने 9 लाख से भरा बैग कार की पिछली सीट पर रख दिया। इसके बाद कार स्टार्ट करता उससे पहले ही पीछे से बाइक पर दो युवक आए और कार लॉक होने से पहले ही फाटक खोलकर पिछली सीट पर रखा 9 लाख से भरा बैग लेकर भाग गए।

इंकमटैक्स अफसर बनकर पहुंचे और गहने-रुपए लेकर फरार हुए: इसी प्रकार चाय व्यवसायी पुनीत दरक के नकास गेट स्थित मकान पर सोमवार सुबह 6 बजे एक महिला और एक पुलिस की वर्दी पहने व्यक्ति समेत कुल 6 जने पहुंचे थे। उन्होंने व्यापारी दरक को बताया कि वे इनकम टैक्स ऑफिस से आए हैं।

इस दौरान व्यापारी दरक नींद में था और इनकम टैक्स का नाम सुनकर डर गया। आरोपियों ने व्यापारी दरक को धमकाते हुए कहा कि चोरी का माल खरीदते और बेचते बहुत समय हो गया है। अब पूरा माल बाहर निकलेगा। इसके बाद वो घर में तलाशी लेने लग गए। इससे पहले कि कुछ समझते वो घर में रखे 15 हजार रुपए कैश और करीब 50 हजार कीमत की अन्य सामग्री लेकर घर से निकल गए।

नकली नोटों की गड्डी पर असली नोट लगा करता था सप्लाई, टटलूबाज पकड़ा
जयपुर। नकली नोटों की गड्डियों पर असली नोट लगाकर बाजार में सप्लाई करने वाले टटलूबाज खेमचंद बुनकर निवासी आमेर को जयसिंहपुराखोर पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से करीब 80 लाख नकली रुपयों से भरा कट्टा बरामद किये है।  थाना प्रभारी सत्यपाल यादव ने बताया कि आरोपी बाइक पर रुपयों से भरा कट्टा लेकर इलाके से जा रहा था। संदिग्ध लगने पर पुलिस की टीम ने कट्टे की तलाशी ली तो उसके पास बच्चों के मनोरंजन बैंक लिखे हुए करीब 80 लाख नोट मिले। आरोपी से पूछताछ में बताया कि वह नकली नोटों की गड्डियां बनाकर उन पर ऊपर-नीचे 500-500 रुपए के असली नोट लगा देता है। इसके बाद पारदर्शी पॉलीथीन में इन्हें पैक कर टेप लगा देता है और बाजार में सप्लाई करता है।

छह लाख के नकली नोटों को बेचता है दो लाख में
थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी से छह लाख रुपए के नकली नोटों की गड्डी दो लाख रुपए में बेचता है। लालच में आकर लोग इससे यह रुपए खरीद लेते हैं। आरोपी पहले भी साल 2016 में आमेर में नकली नोटों के साथ गिरफ्तार हो चुका है। उसे समय आरोपी नकली नोट मालदा पश्चिम बंगाल से लाया था।