rajiv gandhi - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

कांग्रेस का केंद्र पर निशाना : पंचायती राज व्यवस्था को सशक्त बनाने की राजीव गांधी की पहल ऐतिहासिक और परिवर्तनकारी, दो लाख से अधिक गांवों को मिल रहा फायदा
नई दिल्ली। कांग्रेस ने राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कहा कि पंचायतों को सशक्त बनाने की दिशा में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के नेतृत्व में की गई पहल ऐतिहासिक और परिवर्तनकारी थी, जिसका आज देश के दो लाख 67 हजार से अधिक गांवों और जिला परिषदों को फायदा मिल रहा है। कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने आज यहां एक बयान में कहा कि 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी दिन 1993 में संविधान का 73वां संशोधन लागू किया गया था, जिसके तहत अनुच्छेद 243-ए- से 243-O तक के प्रावधान जोड़कर पंचायती राज संस्थाओं को संवैधानिक दर्जा और व्यापक अधिकार दिए गए।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में देश में लगभग 2.6 लाख ग्राम पंचायतें, 6,700 से अधिक मध्यवर्ती पंचायतें और 673 जिला परिषद कार्यरत हैं, जो स्थानीय शासन की मजबूत नींव हैं। कांग्रेस के अनुसार, इस व्यवस्था को मजबूत करने में राजीव गांधी की दूरदृष्टि और प्रतिबद्धता का अहम योगदान रहा। उन्होंने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं में एक-तिहाई सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित करने की पहल भी राजीव गांधी के प्रयासों का परिणाम थी, जिसमें अनुसूचित जाति और जनजाति की महिलाओं को भी शामिल किया गया। आज देश में लगभग 32 लाख निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधि हैं, जिनमें करीब 15 लाख महिलाएं हैं।

कांग्रेस ने यह भी कहा कि पंचायतों में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए आरक्षण का प्रावधान अनुच्छेद 243-डी(6) के तहत किया गया, जिसका कई राज्यों ने लाभ उठाया है। पार्टी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के कार्यकाल का भी उल्लेख किया और कहा कि उनकी सरकार ने 2004 में पंचायती राज मंत्रालय की स्थापना की और 2006 में मनरेगा योजना शुरू की, जिससे ग्राम पंचायतों को विकास योजनाओं के निर्माण और क्रियान्वयन में केंद्रीय भूमिका मिली। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि मौजूदा केंद्र सरकार ने दिसंबर 2025 में मनरेगा को समाप्त कर दिया। पार्टी ने कहा कि पंचायतों और नगरपालिकाओं के सशक्तिकरण की ज़रूरत केवल लोकसभा की सीटों की संख्या बढ़ाने की राजनीति से कहीं अधिक महत्वपूर्ण है।

मल्लिकार्जुन खड़गे-प्रियंका ने राजीव गांधी को दी श्रद्धांजलि : समाधि वीर भूमि पर किया नमन, कहा- विरासत में मिला देशभक्ति का धर्म राहुल और मैं हमेशा निभाएंगे
नई दिल्ली। कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे तथा पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 81वीं जयंती पर यहां उनकी समाधि वीर भूमि पर उन्हें नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री की स्मृति में उनकी समाधि वीर भूमि में सुबह कार्यक्रम आयोजित किया था, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं तथा पार्टी कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया और भारत रत्न राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

वाड्रा ने अपने पिता को याद करते हुए कहा कि विरासत में आप से करुणा, प्रेम और देशभक्ति का धर्म मिला। हम दोनों राहुल और मैं, हमेशा यह धर्म निभायेंगे। न कोई तोड़ पाएगा, न कोई रोक पाएगा, न कभी हमारे कदम लडख़ड़ायेंगे। खड़गे ने पूर्व प्रधानमंत्री के उल्लेखनीय कार्यों को याद करते हुए कहा मतदान की आयु घटाकर 18 वर्ष करना, पंचायती राज को मजबूत करना, दूरसंचार और आईटी क्रांति, कम्प्यूटरीकरण कार्यक्रम, निरंतर शांति समझौते, महिला सशक्तिकरण, सार्वभौमिक टीकाकरण कार्यक्रम और समावेशी शिक्षा पर जोर देने वाली नई शिक्षा नीति जैसे राजीव गाँधी के अभूतपूर्व क़दम देश में परिवर्तनकारी बदलाव लेकर आए। हम भारत रत्न, राजीव गाँधी जी को उनकी जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

कांग्रेस ने बलिदान दिवस पर राजीव गांधी को किया याद : कांग्रेस नेताओं ने राजीव के राजनीतिक जीवन से कराया अवगत, मोदी सरकार पर लगाया संविधान विरोधी होने का आरोप
जयपुर। भारत रत्न पूर्व पीएम राजीव गांधी के बलिदान दिवस पर राजस्थान कांग्रेस ने जयपुर मुख्यालय सहित प्रदेश भर में कार्यक्रम आयोजित किए। सभी जिला, ब्लॉक और मंडल स्तर पर विचार गोष्ठी, फल वितरण और पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए।

पीसीसी मुख्यालय पर आयोजित पुष्पांजलि और विचार गोष्ठी कार्यक्रम में पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, पूर्व पीसीसी चीफ बीडी कल्ला, विधायक हरिमोहन शर्मा, रफीक खान, अमीन कागजी, पीसीसी संगठन महासचिव ललित तूनवाल सहित बडी संख्या में वरिष्ठ नेता, पीसीसी और अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी और कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विचार गोष्ठी में गहलोत, डोटासरा, जूली सहित तमाम नेताओं ने राजीव गांधी के राजनीतिक जीवन के बारे में बताते हुए मोदी सरकार पर निशाना साधा। मोदी सरकार पर संविधान विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कांग्रेसजनों से इस सरकार के खिलाफ आवाज उठाने की अपील की।

असम CM हिमंता बिस्वा सरमा ने राहुल से गांधी सरनेम छोड़ने को कहा, कांग्रेस बोली- आप बहुत गिरे हुए हैं
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा अक्सर अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहते है। इस बार उन्होंने राहुल गांधी को गांधी सरनेम छोड़ने के लिए कहा है। सरमा ने गांधी परिवार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि उन्होंने गांधी सरनेम को हड़पा है। मैंने कई दिन तक इस बारें में रिसर्च किया कि इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी सभी गांधी कैसे बने। उन्होंने कांग्रेस की बीजेपी के इंडिया नाम से डरने वाली बात पर कहा कि अगर कल को कोई डकैत अपना नाम गांधी रख लेगा तो क्या वह साधु बन जाएगा। सरमा ने ये बात 10 सितंबर को गुवाहाटी में बीजेपी मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कही थी।

सीएम हिमंता के बयान पर कांग्रेस की ओर से सुप्रिया श्रीनेत ने करारा जवाब देते हुए कहा कि आपका नाम आपके पिता श्री कैलाश नाथ सरमा जी से ही पड़ा ना? वैसे ही राजीव जी का अपने पिता फ़िरोज़ गांधी से पड़ा और वही उनके पोते का भी हुआ। उन्होंने सरमा के लिए कहा कि आप बहुत गिरे हुए हैं।

आपका नाम आपके पिता श्री कैलाश नाथ सरमा जी से ही पड़ा ना????

वैसे ही राजीव जी का अपने पिता फ़िरोज़ गांधी से पड़ा और वही उनके पोते का भी हुआ

गिरे हुए तो आप बहुत हैं - सड़ हुए भी काफ़ी हैं @himantabiswa

pic.twitter.com/oOKbTs3v6F

— Supriya Shrinate (@SupriyaShrinate) September 10, 2023

गहलोत-डोटासरा ने राजीव गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की
जयपुर। पूर्व पीएम राजीव गांधी की जयंती पर रविवार 11 बजे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय इंदिरा गांधी भवन पर सर्व धर्म प्रार्थना सभा हुई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, जयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आर आर तिवाडी सहित बडी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।

राजीव गांधी के बलिदान और राष्ट्र निर्माण मेें भागीदारी को याद किया।

खडगे, सोनिया, प्रियंका ने वीर भूमि जाकर राजीव को दी श्रद्धांजलि
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी तथा प्रियंका गांधी वाड्रा ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर आज उनके समाधि स्थल वीरभूमि जाकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

कांग्रेसी नेता एवं पूर्व प्रधानमंत्री  के पुत्र राहुल गांधी इन दिनों लेह में हैं और उन्होंने वहां गाँधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। पार्टी देश भर में पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती को सछ्वावना दिवस के रूप में मना रहे हैं और उसका कहना है कि पार्टी कार्यकर्ता आधुनिक भारत के प्रणेता को देशभर में याद कर रहा है।

राहुल गांधी ने ट्वीट किया कि पापा, आपकी आंखों में भारत के लिए जो सपने थे, इन अनमोल यादों से छलकते हैं। आपके निशान मेरा रास्ता हैं - हर हिंदुस्तानी के संघर्षों और सपनों को समझ रहा हूं, भारत मां की आवाज सुन रहा हूं।

वाड्रा ने कहा कि किसी की मुस्कुराहटों पे हो निसार, किसी का दर्द मिल सके तो ले उधार। किसी के वास्ते हो तेरे दिल में प्यार, जीना इसी का नाम है जिन्दा है हमीं से नाम प्यार का कि मर के भी किसी को याद आएंगे किसी के आँसुओं में मुस्कुराएंगे, कहेगा फूल हर कली से बार बार जीना इसी का नाम है। ये लाइनें हमेशा आपकी याद दिलाती हैं और आज तक जब भी ये गाना सुनती हूँ, मेरी आँखों में आँसू उभर आते हैं।

खडगे ने कहा कि आज जब हम सछ्वावना दिवस मना रहे हैं, तो उनके विशाल योगदान को याद करना प्रासंगिक है, जिसने भारत को 21वीं सदी में आगे बढ़ाया। उनके कई हस्तक्षेप जैसे कि मतदान की आयु 18 वर्ष तक कम करना, पंचायती राज को मजबूत करना, दूरसंचार और आईटी क्रांति, कंप्यूटरीकरण कार्यक्रम, निरंतर शांति समझौते, सार्वभौमिक टीकाकरण कार्यक्रम और समावेशी शिक्षा पर जोर देने वाली एक नई शिक्षा नीति ने देश में परिवर्तनकारी बदलाव लाए।

हम राजीव गांधी जी को उनकी जयंती पर हार्दिक श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

राजीव गांधी की पांच बड़ी उपलब्धियां, जिन्होंने बदल दी देश की तस्वीर
नई दिल्ली। राजीव गांधी ने भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के चरणचिह्नों पर चलते हुए आधुनिकता को अपना मूल मंत्र बनाया और भारत को एक आधुनिक और प्रगतिशील राष्ट्र बनाने की राह की बाधाओं को हटाया। इस दिशा में उनके द्वारा उठाए गए महत्वपूर्ण फैसले यहां प्रस्तुत हैं।

पंचायती राज का अहम फैसला

राजीव गांधी ने प्रजातांत्रिक व्यवस्था को त्रिस्तरीय बनाया। साल 1985 में पंचायती राज अधिनियम के जरिए राजीव गांधी सरकार ने पंचायतों को वित्तीय और राजनीतिक अधिकार दिए। उनका मानना था कि देश के गांवों की उन्नति देश की उन्नति है। उन्होंने गांवों को सशक्त बनाने के लिए कई कदम उठाए। पंचायती राज का कदम भी इसी कड़ी में एक फैसला था। उन्होंने पूरे देश में ग्राम सरकार की अवधारणा लागू की और संविधान में संसोधन करके ग्राम पंचायतों को सशक्त किया। उन्होंने गांव की आबादी को अपना फैसला खुद करने की स्वतंत्रता दी।

भारत में कम्प्यूटर और दूरसंचार क्रांति

राजीव गांधी भारत में कम्प्यूटर और दूरसंचार क्रांति के जनक हैं। उन्होंने इसके द्वारा आधुनिक भारत की तस्वीर ही बदल दी। आज हम जिस दौर में जी रहे हैं, उसमें बिना कंप्यूटर और मोबाइल के जिंदगी की कल्पना करना बहुत मुश्किल है। कम्प्यूटर का भारत में प्रसार करने का श्रेय राजीव गांधी को ही जाता है। उनका मानना था कि युवा पीढ़ी कम्प्यूटर और विज्ञान के जरिए ही आगे जा सकती है। राजीव गांधी जब पीएम थे तो उन्होंने विज्ञान और टेक्नालॉजी के लिए सरकारी बजट को बढ़ाया और यह पहल की कि हर देशवासी कंप्यूटर का प्रयोग कर सके। दुनिया को पहला कंप्यूटर 1940 के आखिर में मिला और भारत ने पहली बार कम्प्यूटर 1956 में खरीदा था। राजीव गांधी के कदम से क्म्प्यूटर का प्रयोग प्रधानमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल में ही शुरू हो गया। शिक्षा के क्षेत्र में उठाया बड़ा कदम प्रधानमंत्री पद पर राजीव गांधी ने शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रभावी कदम उठाया। उन्होंने वर्ष 1986 में राष्टÑीय शिक्षा नीति का ऐलान किया था जिसके तहत पूरे देश में जवाहर नवोदय विद्यालय की स्थापना की गई थी। इस कार्यक्रम का मकसद था कि गांव में रहने वाले बच्चे भी अपनी पढ़ाई को एक नई दिशा दे सकें और एक शिक्षित समाज का निर्माण हो।

18 साल के युवकों को मताधिकार

राजीव गांधी के सत्ता की कमान सम्भालने के पूर्व वोट डालने के लिए उम्र सीमा 21 साल थी। राजीव गांधी ने ही वोटिंग के लिए 21 साल की उम्र घटाकर 18 करने का फैसला किया था। उनके इस फैसले से 5 करोड़ नए युवा वोटर्स बने थे। हालांकि उस दौरान राजीव गांधी के इस फैसले का बहुत विरोध हुआ था।

मुक्त अर्थव्यवस्था के जनक

राजीव गांधी ही भारत में मुक्त अर्थव्यवस्था के जनक थे। उन्होंने फरवरी 1985 में संसद में कहा था कि हम कभी अन्य देशों से होड़ नहीं कर सकते, जब हम 20 वर्ष पुरानी व्यवस्था में जकड़े रहेंगे। उन्होंने व्यापार करने में सुगमता की राह खोली और औद्योगिक विकास के लिए निजी उद्यमों को बढ़ावा दिया। उन्हीं की इन नीतियों को आगे बढ़ाते हुए मनमोहन सिंह ने वित्त मंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान औद्योगिकीकरण में निजी और गैरसरकारी पहल को बढ़ाव दिया। जिसने देश के आर्थिक विकास की रप्तार बढ़ाई और कुछ ही समय में भारत विकसित देशों से होड़ करने लगा। इसी कारण करोड़ों लोग गरीबी रेखा से ऊपु उठे। देखते ही देखते देश की आर्थिक तस्वीर ही बदल गई।

सीएम गहलोत और रंधावा सहित कांग्रेसियों ने पूर्व पीएम राजीव गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की
जयपुर। पूर्व पीएम राजीव गांधी के बलिदान दिवस पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर एआईसीसी के राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, मंत्रिमंडल के सदस्य, प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी, जयपुर शहर एवं देहात जिला कांग्रेस कमेटियों के निवर्तमान पदाधिकारी, अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी, विभागों व प्रकोष्ठों के निवर्तमान पदाधिकारियों सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे। सभी कांग्रेसजनों ने राजीव गांधी को याद कर उनको श्रद्धासुमन अर्पित किए। गहलोत, डोटासरा, रंधावा सहित अनेक कांग्रेसजनों ने राजीव गांधी के राजनीतिक और सामाजिक जीवन पर प्रकाश डालते हुए देश निर्माण में उनके योगदान को याद किया।

राजीव गांधी के हत्यारों की रिहाई
लगभग छह महीने पहले जब पूर्व प्रधानमंत्री  राजीव गांधी की हत्या के आरोप में आजीवन  सजा भुगत रहे जी पेरारिवलन को जेल में  लगातार अच्छे व्यवहार के चलते  पूर्व सर्वोच्च न्यायालय ने एक आदेश जारी कर, रिहा किया जाने का निर्देश दिया तभी लग रहा था कि देर सवेर उसके अन्य 6 साथियों को भी, जो पिछले लगभर तीस सालों जेल के सलाखों के पीछे हैं। इसी आधार पर जेल से रिहा कर दिया जाएगा। आखिर 11 नवम्बर को न्यायालय लगभग इसी आधार पर उनको रिहा किए जाने का आदेश पारित कर दिया। न्यायालय का कहना था कि इतनी लम्बी अवधि के बाद इन लोगों को जेल में रखने का कोई औचित्य नहीं है। यह भी कहा कि जेल की अवधि में इनका न केवल   व्यवहार अच्छा था बल्कि इन लोगों ने पढ़ाई भी की तथा तथा वहीं रहते हुए कई समाज सेवा के काम भी किए। इसके अलावा इनमें से तीन का स्वास्थ्य भी खराब चल रहा था।ञ

तमिलनाडु  की तमिल आस्था वाले दो प्रमुख  राजनीतिक दल, सत्तारूढ़ द्रमुक और विपक्षी अन्नाद्रमुक, जो काफी समय से राजीव गांधी के इन हत्यारों के रिहाई की मांग कर रहे थे, इस निर्णय का स्वागत किया। उधर देश के दो प्रमुख दलों, कांग्रेस और बीजेपी ने न्यायालय के इस निर्णय का स्वागत नहीं किया है। इन दोनों दलों का कहना था कि इस रिहाई से सकारात्मक सन्देश नहीं जाएगा। लगभग तीन दशक पूर्व तमिलनाडु  के  पेराम्बंदूर नामक स्थान, जहां राजीव गांधी एक चुनावी रैली को संबोधित करने गए थे, तो एक मानव बम विस्फोट में उनके साथ साथ 14 और लोगों की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई थी। कई अन्य लोग घायल हुए थे। तब श्रीलंका में लिबरेशन    टाइगर आॅफ तमिल इलम (लिट्टे) द्वारा वहां के जाफना प्रदेश को अलग तमिल देश बनाए जाने का संघर्ष चरम पर था। राजीव गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने  इस मुद्दे पर एक समय वहां की सरकार का साथ दिया था। इसी से नाराज लिट्टे के नेतृत्व ने राजीव गांधी की हत्या का षड़यंत्र रचा था। इसमें जाफना के लिट्टे के कुछ लोग तथा  तमिलनाडु में उनके कुछ समर्थक शामिल थे। जाफना के एक युवती धनु के पेट पर बम बंधकर राजीव गांधी की सभा में भेजा गया था। जब वे लोगों से मिल रहे थे और  भीड़ में खड़ी धनु के पास से गुजरे तो धनु उनको माला  अपनाने के नाम पर उनके नजदीक आई तथा बम का  बटन दबा दिया। विस्फोट इतना तीव्र  था कि राजीव गांधी के शरीर के चिथड़े उड़ गए। इस जघन्य घटना के बाद  अपराधियों की धरपकड़ में कुल 46 लोगों को गिरफ्तार  किया गया। यह भी कहा जाता है कि लगभग एक दर्जन  लिट्टे के लोगों ने, जो इस मामले से सीधे जुड़े थे, उन्हें गिरफ्तारी से बचने के लिए आत्महत्या कर ली। बाद में  गिरफ्तार किए गए। कइयों को फांसी के सजा सुनाई गई। जिन लोगों को फांसी की सजा दी गई, उनमे एक नई-नई शादी वाला जोड़ा नलिनी और मुगरन भी था। नलिनी  तमिलनाडु से थी जबकि मुगरन श्रीलंका के तमिल बहुल इलाके जाफना का था तथा लिट्टे का काडर था। गिरफतारी समय   नलिनी गर्भवती थी तथा जेल में ही उसने एक लड़की को जन्म दिया था। इन लोगों को फांसी की सजा सुनाए जाने के कुछ समय बाद से ही तमिलनाडु में तमिल आस्था की दुहाई देने वाले राजनीतिक तथा अन्य संगठनों ने उनकी  फांसी के सजा रद्द किए जाने के मांग करनी आरम्भ कर दी। लगभग इसी समय गांधी परिवार ने भी राजीव गांधी के इन हत्यारों को न केवल माफ कर दिया तथा सरकार से अपील की कि इन्हें फांसी पर नहीं चढ़ाया जाए। प्रियंका गांधी तो स्वयं जेल में जाकर नलिनी से मिली थी तथा
परिवार की ओर से व्यक्तिगत रूप से माफ कर दिया था। इसके बाद सभी लोगों की सजा को आजीवन कारावास में बदल दिया गया।

लगभग चार वर्ष पूर्व, जब राज्य में अन्नाद्रमुक की सरकार थी,  मंत्रिमंडल में  एक प्रस्ताव पारित कर  तत्कालीन   राज्यपाल बनवारी लाल के प्रेषित किया गया। इसमें केंद्र सरकार से अनुरोध किया गया था कि राजीव गांधी के हत्या के आरोप में आजीवन सजा काट  रहे 6 लोगों को मानवीय आधार पर रिहा किया जाए। लेकिन तब के राज्यपाल ने अपनी सलाह के यह प्रस्ताव केंद्र को प्रेषित नहीं किया। उनके बाद इस पद पर आए आरएन रवि ने भी फाइल को दबाए रखा। आखिर में सर्वोच्च न्यायालय ने यह कहते हुए कि राज्यपाल अनिश्चित काल तक इस मामले को नहीं टाल सकते, इसलिए यह  इन सबको रिहा किए जाने का निर्देश देता है।

(ये लेखक के अपने विचार हैं)

राजीव गांधी हत्याकांड के दोषियों नलिनी, रविचंद्रन को रिहा करने का आदेश
नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने 1991 के राजीव गांधी हत्याकांड मामले में 7 दोषियों में शामिल एस. नलिनी और आर. पी. रविचंद्रन को उनकी सजा की निर्धारित अवधि में छूट देने की याचिका स्वीकार करते हुए जेल में बंद उनके सभी 6 सह दोषियों को रिहा करने का आदेश दिया। शीर्ष अदालत का रिहाई करने का यह आदेश नलिनी और रविचंद्रन समेत जेल में बंद सभी 6 दोषियों पर लागू होगा। न्यायमूर्ति बी. आर. गवई और न्यायमूर्ति बी. वी. नागरथ्ना की पीठ ने दोषियों के 30 वर्षों की कैद में रहने और इस दौरान संतोषजनक आचरण के आधार पर दोषियों को निर्धारित सजा की अवधि पहले रिहा करने का आदेश दिया। शीर्ष अदालत ने इस तथ्य पर भी गौर किया कि रिहाई का आदेश देते हुए तमिलनाडु सरकार की ओर से राजीव गांधी हत्याकांड के सभी दोषियों को रिहा करने की सिफारिश की गई थी।

आजीवन कारावास की सजा के बाद 30 वर्षों से अधिक समय से जेल में बंद नलिनी ने मद्रास उच्च न्यायालय में अपनी रिहाई संबंधी याचिका खारिज होने के बाद अगस्त में शीर्ष अदालत का दरवाजा खटखटाया था। शीर्ष अदालत ने संविधान के अनुच्छेद 142 के तहत प्राप्त विशेष शक्तियों का प्रयोग करते हुए दोषियों को रिहा करने का आदेश दिया। इससे पहले मद्रास उच्च न्यायालय ने यह कहते हुए उनकी याचिका खारिज कर दी थी, कि अनुच्छेद 142 के तहत विशेष शक्तियां सुप्रीम कोर्ट को दी गई हैं। 30 वर्षों से अधिक समय से आजीवन कारावास की सजा काट रहे दो दोषियों की सजा में छूट देकर उन्हें रिहा करने की मांग वाली याचिकाओं का तमिलनाडु की द्रमुक सरकार ने उच्चतम न्यायालय में समर्थन किया था।

7 दोषियों में शामिल नलिनी और रविचंद्रन ने राज्य मंत्रिमंडल के (सजा में छूट संबंधी) फैसले और सह-दोषी ए जी पेरारिवलन को 18 मई को शीर्ष अदालत द्वारा रिहा करने के आदेश का हवाला देते हुए मद्रास उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी, जिसे खारिज कर दिया गया था। इसके बाद दोनों दोषियों ने शीर्ष अदालत का दरवाजा खटखटाया था। याचिका पर शीर्ष अदालत ने सरकार को अपना पक्ष रखने को कहा था। राज्य सरकार ने लिखित जवाब में कहा था कि कानून के मुताबिक राज्यपाल संविधान के अनुच्छेद 161 के तहत राज्य मंत्रिमंडल की सहायता और सलाह से बाध्य है। इस मामले में राज्य सरकार ने चार साल पहले सभी सात दोषियों को सजा में छूट को मंजूरी दे दी थी।  मंत्रिमंडल का यह फैसला  11 सितंबर 2018 को राज्यपाल को भेजा गया था, जिस पर फैसला नहीं आया। इस बीच 27 जनवरी 2021 को राज्यपाल ने राज्य मंत्रिमंडल की सिफारिशों को राष्ट्रपति को  दी, लेकिन अभी भी कोई फैसला नहीं हुआ है।

राज्य सरकार ने अपने जवाब में कहा था कि दोनों याचिकाकर्ताओं ने  30 साल से अधिक की जेल की सजा काट ली है।  इस बीच सह-दोषी ए जी पेरारिवलन को 18 मई को शीर्ष अदालत द्वारा रिहा करने का आदेश दिया गया था। अदालत ने राज्यपाल द्वारा मंत्रिमंडल की सिफारिश पर फैसला लेने में अत्यधिक देरी होने और 31 साल से अधिक की जेल सजा काटने को ध्यान में रखते हुए विशेष शक्ति का प्रयोग करते हुए रिहा करने का आदेश किया था। शीर्ष अदालत ने पेरारिवलन के मामले में संविधान के अनुच्छेद 142 के तहत पूर्ण न्याय करने के लिए अपनी असाधारण शक्तियों का इस्तेमाल किया था। पेरारिवलन मार्च 2022 से पहले से ही जमानत पर था।

पेरारिवलन की रिहाई के बाद नलिनी और रविचंद्रन ने शीर्ष अदालत के उस आदेश का हवाला देते हुए मद्रास उच्च न्यायालय में अपनी याचिका दायर की थी, लेकिन वहां उन्हें निराशा हाथ लगी थी। उच्च न्यायालय ने 17 जून को कहा था कि वह शीर्ष अदालत द्वारा पारित समान आदेश पारित करने के लिए संविधान के अनुच्छेद 142 के तहत शक्तियों का प्रयोग नहीं कर सकता है।

राजीव गांधी अमर रहे और अशोक गहलोत जिंदाबाद के अलावा तीसरा नारा नहीं: नागर
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सलाहकार और निर्दलीय विधायक बाबूलाल नागर ने दूदू में मुख्यमंंत्री की जनसभा में आए लोगों को नसीहत दी कि वे केवल राजीव गांधी अमर रहे और अशोक गहलोत जिंदाबाद का ही नारा लगाये, अगर तीसरा नारा लगाया तो पुलिस उठाकर ले जाएगी। दूदू में जनसभा में गहलोत के पहुंचने से पहले मंच से नागर ने सभा आए लोगों को नसीहत देते हुए कहा कोई किसी के नारे नहीं लगाएंगे, दो नारे मैंने बताए हैं। राजीव गांधी अमर रहे, अशोक गहलोत जिंदाबाद, तीसरा कोई किसी का नारा नहीं लगाएगा। तीसरा नारा लगाना है तो उठकर जा सकता है। फिर मुझे दोष मत देना। अगर किसी ने किसी का नारा लगा दिया तो पुलिसवाले उठाकर ले जाएंगे और सरकारी केस लग जाएगा। केवल आपको ताली बजानी है बस। नारे केवल दो ही लगेंगे। पिछले चौबीस साल का इतिहास है,मेरे किसी कार्यक्रम में अनुशासनहीनता नहीं हुई और न मैं इसे बर्दाश्त करता हूं।

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेसियों ने अर्पित की पुष्पांजलि
कोटा । पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर शनिवार को कांग्रेस कार्यकतार्ओं व पदाधिकारियों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। राजीव गांधी नगर स्थित प्रतिमा पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान सबसे पहले राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया । उसके बाद उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया गया। इस अवसर पर खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के उपाध्यक्ष पंकज मेहता, शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष रविंद्र त्यागी ,समाज सेवी अमित धारीवाल,पीसीसी महापौर मंजू मेहरा,राजीव अग्रवाल, उपमहापौर पवन मीणा, एडवोकेट जगदीश ठाडा समेत जिला कॉग्रेस के पदाधिकारी, दोनों नगर निगम के पार्षद सहित बड़ी संख्या मे कार्यकर्ता मौजूद रहे । कार्यक्रम के दौरान शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रविंद्र त्यागी ने राजीव गांधी के द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी दी और कहा कि 21वीं सदी में तकनीकी क्रांति के जनक राजीव गांधी ही रहे हैं ।उन्होंने युवा पीढ़ी को राजीव गांधी के मार्गदर्शन पर चलने का आह्वान किया । पंकज मेहता ने कहा कि राजीव गांधी ने देश के विकास में जो योगदान दिया है वह अतुलनीय है । दोनों नगर निगमों के महापौर और अन्य पदाधिकारियों ने भी विचार व्यक्त किए। गौरतलब है कि राजीव गांधी नगर में राजीव गांधी की विशाल प्रतिमा लगी हुई है , जो लैपटॉप लिए हुए हैं । हालांकि यह मूर्ति काफी ऊंचाई पर होने से वहां माल्यार्पण करना संभव नहीं है उनके चरणों में ही पुष्पांजलि अर्पित की गई। इसके अलावा शहर में कई अन्य जगहों पर भी विचार गोष्ठी समेत अन्य आयोजन किए गए।