prayagraj - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

राजनाथ सिंह का दो दिवसीय प्रयागराज दौरा आज : नॉर्थ टेक सिम्पोजियम का करेंगे उद्घाटन, तकनीक और भविष्य की जरूरतों पर होगी चर्चा
प्रयागराज। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रविवार को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आएंगे। वह शाम को अरैल में भारतीय सेना की ओर से आयोजित कल्चरल इवेंट में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। चार मई को न्यू कैंट के कोबरा ऑडीटोरियम में आयोजित नॉर्थ टेक सिम्पोजियम का इनॉगरेशन करेंगे। यह आयोजन 4 से 6 मई तक सिम्पोजियम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्य मंत्री (विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी) जीतेंद्र सिंह की उपस्थिति भी प्रस्तावित है। यह कार्यक्रम न्यू कैंट स्थित कोबरा ऑडिटोरियम के पास होगा। आयोजन हर दिन सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा।

इसमें सेना के वरिष्ठ अधिकारी, सरकारी अधिकारी, रक्षा विशेषज्ञ और उद्योग जगत से जुड़े लोग मौजूद रहेंगे।आधुनिक रक्षा उपकरणों का होगा प्रदर्शन सिम्पोजियम में सेना में इस्तेमाल होने वाली नई तकनीकों और आधुनिक उपकरणों का प्रदर्शन किया जाएगा। कई उपकरणों का लाइव डेमो भी दिखाया जाएगा। ताकि लोग समझ सकें कि ये तकनीकें कैसे काम करती हैं।

ड्रोन और सैन्य वाहनों पर रहेगा फोकस कार्यक्रम में ड्रोन, ऑल-टेरेन वाहन, सर्विलांस सिस्टम और लॉजिस्टिक्स से जुड़ी तकनीकों को खास तौर पर दिखाया जाएगा। स्वदेशी यानी भारत में तैयार तकनीकों पर ज्यादा जोर रहेगा।इस आयोजन का उद्देश्य रक्षा क्षेत्र से जुड़े उद्योगों, स्टार्टअप्स, शिक्षण संस्थानों और सेना को एक मंच पर लाना है। यहां रक्षा तकनीक और भविष्य की जरूरतों को लेकर चर्चा भी होगी।कार्यक्रम के दौरान रक्षा नवाचार, सैन्य निर्माण और नई तकनीकों पर सेमिनार आयोजित किए जाएंगे। विशेषज्ञ बताएंगे कि भारत रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कैसे आगे बढ़ रहा है।

उधर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आगमन के मद्देनजर अरैल घाट पर कड़ा सुरक्षा पहरा लगाया गया है। यहां लोकल पुलिस के साथ ही मिलिट्री पुलिस के जवान भी तैनात किए गए हैं। उधर पुलिस की ओर से सुरक्षा के मद्देनजर अरैल घाट को नो फ्लाइंग जोन घोषित कर दिया गया है। यह प्रतिबंध दो मई की शाम पांच बजे से शुरू हो गया हैं।और यह रविवार रात 12 बजे तक लागू रहेगा। इस दौरान अगर कोई ड्रोन उड़ाता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

गंगा एक्सप्रेसवे उद्घाटन : 29 अप्रैल को पीएम मोदी देंगे देश को सौगात, 6-7 घंटे में सिमटेगा मेरठ-प्रयागराज सफर
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की महत्वाकांक्षी परियोजना गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन 29 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। 594 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेसवे शुरू होने के बाद मेरठ से प्रयागराज के बीच यात्रा समय घटकर महज 6 से 7 घंटे रह जाएगा, जो अभी 10 से 12 घंटे लगता है। अधिकारियों के अनुसार, एक्सप्रेसवे को 120 किमी प्रति घंटा की अधिकतम गति के अनुरूप डिजाइन किया गया है। यह छह लेन का एक्सप्रेसवे है, जिसे भविष्य में आठ लेन तक विस्तारित करने की व्यवस्था की गई है। परियोजना का निर्माण उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा कराया गया है।

एक्सप्रेसवे को 120 मीटर राइट-ऑफ-वे के साथ चार पैकेज में विकसित किया गया है, जिससे निर्माण कार्य समयबद्ध तरीके से और उच्च गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूरा किया जा सके। प्रवेश बिंदुओं पर मेरठ और प्रयागराज में मुख्य टोल प्लाजा बनाए गए हैं, जबकि मार्ग पर 19 रैंप टोल प्लाजा स्थापित किए गए हैं, जिससे यात्रियों को सुविधाजनक आवागमन मिल सके। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मार्ग पर नौ पब्लिक यूटिलिटी कॉम्प्लेक्स विकसित किए गए हैं। इनमें ईंधन स्टेशन, फूड कोर्ट, विश्राम स्थल और स्वच्छता सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिससे लंबी दूरी की यात्रा अधिक आरामदायक बनेगी।

परियोजना के तहत प्रमुख नदियों पर अत्याधुनिक पुलों का निर्माण भी किया गया है। गंगा नदी पर करीब 960 मीटर लंबा और रामगंगा नदी पर लगभग 720 मीटर लंबा पुल बनाया गया है। इन पुलों का निर्माण बाढ़ और जल प्रवाह के पैटर्न को ध्यान में रखते हुए उन्नत इंजीनियरिंग तकनीकों से किया गया है। गंगा एक्सप्रेसवे के शुरू होने से प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों के बीच संपर्क और बेहतर होगा। साथ ही व्यापार, उद्योग और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षाएं आज से शुरू, 53 लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल, परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था
प्रयागराज। एशिया की सबसे बड़ी परीक्षा प्रणाली माने जाने वाले उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो गई हैं। परीक्षाएं 12 मार्च तक चलेंगी। वर्ष 2026 की इन परीक्षाओं में हाईस्कूल के 27,61,696 और इंटरमीडिएट के 25,76,082 परीक्षार्थी शामिल हुए हैं। कुल मिलाकर 53,37,778 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे।

पहले दिन हाईस्कूल की हिंदी एवं प्रारंभिक हिंदी की परीक्षा प्रथम पाली में आयोजित की गई, जबकि इंटरमीडिएट की हिंदी एवं सामान्य हिंदी की परीक्षा द्वितीय पाली में हुई। परीक्षाएं दो पालियों में सुबह 8:30 से 11:45 बजे तथा दोपहर 2:00 से 5:15 बजे तक संचालित की जा रही हैं। यूपी बोर्ड की परीक्षाएं कुल 15 कार्य दिवसों में संपन्न कराई जाएंगी।

प्रदेश भर में परीक्षाओं के लिए 8,033 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षा कराई जा रही है। बोर्ड ने 18 जिलों को संवेदनशील घोषित करते हुए 222 अति-संवेदनशील और 683 संवेदनशील परीक्षा केंद्र चिन्हित किए हैं। इनमें से 20 अति-संवेदनशील केंद्रों पर जैमर लगाए गए हैं।

नकलविहीन परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस और यूपी एसटीएफ की भी सहायता ली जा रही है। संवेदनशील केंद्रों की प्रतिदिन कम से कम दो बार जांच की जाएगी। नकल में पकड़े जाने पर परीक्षार्थी को एक वर्ष के लिए डिबार किया जाएगा, जबकि शिक्षक या अन्य व्यक्ति की संलिप्तता पाए जाने पर यूपी सरकार के नकल विरोधी कानून के तहत सात वर्ष तक की सजा और एक करोड़ रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान है।

यूपी बोर्ड द्वारा ऑनलाइन मॉनिटिरिंग की व्यापक व्यवस्था की गई है। प्रदेश मुख्यालय पर दो कमांड एंड कंट्रोल सेंटर बनाए गए हैं, जबकि बोर्ड मुख्यालय में अलग से कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। इसके माध्यम से 18 मंडलों, 75 जिलों, पांचों क्षेत्रीय कार्यालयों और जिला स्तर पर डीआईओएस कार्यालयों से परीक्षा केंद्रों व स्ट्रांग रूम की 24 घंटे लाइव निगरानी की जा रही है।

टीम इंडिया की जीत के लिए प्रयागराज में रुद्राभिषेक, श्रीलंका में होगा हाई-वोल्टेज मुकाबला
प्रयागराज। टी-20 क्रिकेट विश्वकप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की विजय की कामना के साथ संगम नगरी प्रयागराज में रविवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर रुद्राभिषेक किया गया। विश्व कप में आज एक बार फिर क्रिकेट का सबसे बड़ा महामुकाबला आज होने जा रहा है, जहां भारत का सामना चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा। टी-20 वल्र्ड कप में टीम इंडिया पाकिस्तान को अब तक 7 बार मात दे चुकी है, और अब भारतीय टीम आठवीं बार पाकिस्तान को धूल चटाने के इरादे से मैदान में उतरेगी। श्रीलंका के कोलम्बो मैदान में होने वाले इस हाई-वोल्टेज मुकाबले को लेकर देशभर में जबरदस्त उत्साह है और टीम इंडिया की जीत के लिए दुआओं और प्रार्थनाओं का दौर जारी है।

संगम नगरी प्रयागराज में भी भारत की विजय की कामना को लेकर विशेष महारूद्राभिषेक पूजन का आयोजन किया गया। श्रृंगवेरपुर पीठाधीश्वर शांडिल्य जी महाराज ने वेदपाठी बटुकों के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विशेष अनुष्ठान किया और पोस्टर,तिरंगा हाथ में लेकर भारत की जीत की प्रार्थना की।क्रिकेट प्रेमियों ने मां गंगा से कामना की कि टीम इंडिया पाकिस्तान के खिलाफ एक और ऐतिहासिक जीत दर्ज करे और देश का गौरव बढ़ाए।

11 दिन बाद शंकराचार्य का विरोध प्रदर्शन खत्म, इस बात पर बनी सहमति
प्रयागराज। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने 11 दिन बाद आखिरकार विरोध प्रदर्शन खत्म कर दिया है। बता दें कि इससे पहले कल मंगलवार को 10वें दिन गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री शंकर सिंह वाघेला शंकराचार्य का समर्थन करने पहुंचे थे।

बता दें कि 11 वे दिन आज शंकराचार्य प्रयागराज माघ मेले को छोड़कर काशी के लिए रवाना हुए तो उन्होंने आखिर में कहा-यह वक्त बताएगा किसकी हार हुई है किसकी जीत हुई है। हम सनातन धर्म की लड़ाई और गौ हत्या बंद हो इसे लेकर लड़ते रहे हैं और लड़ते रहेंगे।

अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थन में सपा ने लगाए पोस्टर,'शंकराचार्य का अपमान, नही सहेगा हिंदुस्तान'
लखनऊ। प्रयागराज माघ मेले में ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की पालकी रोके जाने को लेकर घटित घटना के विरोध में समाजवादी पार्टी (सपा) मैदान में उतर आई है। पार्टी कार्यालय के बाहर अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थन में समाजवादी छात्रसभा के पूर्व प्रदेश सचिव आशुतोष सिंह ने पोस्टर लगाया है। पोस्टर पर'शंकराचार्य का अपमान, नही सहेगा हिंदुस्तान' लिख कर समर्थन दिया है।

वहीं, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को लेकर लगातार भाजपा सरकार पर हमलावर हैं। भाजपा को घेरने के लिए अखिलेश यादव कोई मौका नही चूक रहे हैं। अभी दो दिन पहले ही फोन पर शंकराचार्य से बात कर उनकी लड़ाई को आगे बढ़ाने की बात कही गई थी। इसी क्रम में विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने शंकराचार्य से प्रयागराज माघ मेले में मुलाकात की थी।

एक दिन पूर्व अखिलेश यादव ने बयान जारी कर कहा था कि यदि कोई अधिकारी शंकराचार्य से परिचय और प्रमाण-पत्र मांग रहा है, तो सनातन धर्म का इससे बड़ा अपमान कोई और नहीं हो सकता है। भाजपा सरकार ने सनातन धर्म, शंकराचार्य, साधु-संतों, माघ मेला और देश का अपमान किया है।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने शंकराचार्य और साधु-संतों के साथ दुव्र्यवहार किया है। भाजपा को अधिकारियों के माध्यम से ऐसा व्यवहार नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह सरकार देश का संविधान, कानून, भाईचारा और परम्परा तोड़ रही है। इस सरकार में किसी के साथ सम्मानजनक व्यवहार नहीं हो रहा है।

गौरतलब है कि, बीते दिनों माघ मेले में मौनी अमावस्या के दिन शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद अपनी परंपरागत पालकी यात्रा के माध्यम से संगम स्नान के लिए जा रहे थे। आरोप है कि प्रशासन ने सुरक्षा का हवाला देते हुए उनकी पालकी यात्रा को बीच रास्ते में रोक दिया और उन्हें जिस स्थान पर उतारा गया, वहीं छोड़ दिया गया। इसी के विरोध में शंकराचार्य उसी स्थान पर धरने पर बैठ गए। वहीं शंकराचार्य ने पुलिस पर मारपीट का भी आरोप लगाया है।

साहित्य जगत में शोक: वरिष्ठ आलोचक कवि राजेन्द्र कुमार का निधन, 84 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में भूतपूर्व प्रोफेसर ,वरिष्ठ आलोचक व कवि राजेंद्र कुमार का गुरुवार को ह्रदयगति रुकने के कारण निधन हो गया। वह 84 वर्ष के थे। उन्होंने कमला नेहरू अस्पताल के आईसीयू में अंतिम सांस ली। वे लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे और जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे थे। राजेंद्र कुमार का जन्म 24 जुलाई 1943 को कानपुर में  हुआ था। प्रो. राजेंद्र कुमार इलाहाबाद विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के पूर्व अध्यक्ष रहे। उन्होंने 2001 से 2003 तक विभागाध्यक्ष के रूप में सेवाएं भी दीं थी। वह 2005 में रिटायर्ड हो गए थे। शिक्षा की दृष्टि से उनका व्यक्तित्व बहुआयामी था। प्रो. राजेन्द्र कुमार कानपुर से रसायनशास्त्र में और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से हिंदी में एमए किया था। उन्होंने वरिष्ठ आलोचक डॉ. रघुवंश के निर्देशन में डीफिल उपाधि भी प्राप्त की थी।

राजेंद्र कुमार एक गंभीर, लोकप्रिय अध्यापक, साहित्यिक अभिभावक और अदम्य जिजीविषा के धनी व्यक्तित्व थे। उनके चर्चित काव्य संग्रहों में ऋण गुणा ऋण, लोहा लक्कड़, हर कोशिश है एक बगावत और उदासी का ध्रुपद शामिल हैं। वहीं प्रतिबद्धता के बावजूद, कविता समय असमय, आलोचना आसपास, कथार्थ और यथार्थ तथा शब्द घड़ी में समय जैसी आलोचनात्मक कृतियां हिंदी साहित्य की महत्वपूर्ण धरोहर हैं। उन्होंने अभिप्राय नामक साहित्यिक पत्रिका का प्रकाशन किया था। और बहुवचन पत्रिका के आठ अंकों का संपादन भी किया था।

प्रो .राजेंद्र कुमार जी ने देहदान की लिखित इच्छा व्यक्त की थी। उनकी इच्छा का सम्मान करते हुए उनका पार्थिव शरीर आज मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज को सुपुर्द किया गया। अंतिम यात्रा उनके निजी आवास 12 बी/1, बंद रोड, एलनगंज से पूर्वाह्न 11 बजे शुरु हुयी और मेडिकल कॉलेज मे जाकर समाप्त हो गयी।

प्रयागराज में कांग्रेसियों ने किया बांग्लादेश के खिलाफ प्रदर्शन, कड़ी कार्रवाई की मांग की
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में रविवार को कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होने कहा, जिस तरीके से बांग्लादेश में हिंदू लोगों के ऊपर अत्याचार व उनकी हत्याएं की जा रही है, उसके विरोध में रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। और केंद्र सरकार से मांग की की जल्द से जल्द बांग्लादेश के ऊपर कोई कड़ी कार्रवाई करें क्योंकि हिंदुओं के ऊपर अत्याचार नहीं सहेंगे।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि जैसे पाकिस्तान के ऊपर भारत में हमला कर ऑपरेशन सिंदूर का नाम दिया था। उसी तरह बांग्लादेश के खिलाफ भी एक ऑपरेशन चलाकर बांग्लादेश को बता दें कि भारत से टकराना उनके लिए अच्छा नहीं होगा। कांग्रेसी कार्यकर्ता अंकुश सिंह जिला कोऑर्डिनेटर युवा कांग्रेस ने बताया कि जब तक हम लोगों की मांगे पूरी नहीं होगी हम लोग इसी तरह सड़कों पर बांग्लादेश के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते रहेंगे। यहां तक अंकुश सिंह ने उत्तर प्रदेश सरकार से भी हम लोग मांग करते हैं कि उत्तर प्रदेश में जो भी बांग्लादेशी रह रहे हो उनको चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई योगी सरकार करें।

प्रेम में पगला प्रेमी बना कातिल, प्रेमिका के पिता की पीट-पीटकर की हत्या : प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, सीसीटीवी फुटेज से खुला राज
प्रयागराज। प्रयागराज के हंडिया थाना क्षेत्र में एक युवक ने प्रेम प्रपंच में बाधा बन रहे प्रेमिका के पिता की हत्या कर दी। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि हंडिया पुलिस ने आज वारदात का खुलासा करते हुए दो लड़को क़ो गिरफ्तार किया हैं जिसमे लड़की का प्रेमी अभिषेक भी शामिल हैं। अभिषेक ने ही लड़की के पिता अब्दुल कलाम क़ी अपने दोस्तों के साथ पिटाई क़ी थी जिससे उनकी मौत हो गई थी।

पुलिस मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपियों क़ी तलाश मे जुट गई थी। पुलिस क़ो सीसीटीवी फुटेज मिला है जिसमें आरोपी बाइक से उसी रास्ते पर दिख रहे थे जहां अब्दुल कलाम थे। आरोपी अभिषेक ने पूछताछ मे बताया कि अब्दुल कलाम उसके रास्ते मे रोड़ा बन रहा था। इसी क़ो लेकर उसकी पिटाई क़ी थी जिससे उसकी मौत हो गई।

शारीरिक अक्षमता को चुनौती दे रहे हैं प्रयागराज के नभनील, वहीं डॉक्टरी सलाह से उलट खेलने पहुंचे हैं ग्वालियर के एसके राठौड़
जयपुर। रीढ़ की हड्डी में संक्रमण के कारण बचपन से ही व्हीलचेयर पर जीवन जी रहे नभनील दास की शतरंज के खेल के प्रति दीवानगी ऐसी है कि यहां जयपुर क्लब में चल रही जयपुर ओपन फिडे रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वे प्रयागराज से पहुंचे हैं। वहीं फिडे मास्टर और पूर्व राष्ट्रीय-ए खिलाड़ी एसके राठौड़ को तो डॉक्टरों ने शतरंज से दूर रहने की सलाह दी थी, लेकिन खेल के प्रति उनका जुनून ऐसा है कि पेरेलेसिस अटैक के बावजूद वे प्रतियोगिता में हिस्सा लेने ग्वालियर से यहां पहुंचे हैं। नभनील और राठौड़ ही नहीं, बल्कि जयपुर क्लब में चल रही इस प्रतियोगिता में कई ऐसे खिलाड़ी शामिल हैं जो शारीरिक अक्षमताओं के बावजूद अपने माता-पिता के सहयोग से खेल में हिस्सा ले रहे हैं। इनमें मध्य प्रदेश के मुन्नादास बैरागी, जयपुर के आरव चतुवेर्दी और रवि कुमार मीणा तथा हनुमानगढ़ के सक्षम मित्तल प्रमुख हैं।

शनिवार को सातवें दौर की बाजी में हार के बाद नभनील दास थोड़े निराश दिखे, लेकिन उनकी मां ने उन्हें ढांढस बंधाया। मां ने बताया कि जन्म के ढाई-तीन साल बाद ही नभनील की रीढ़ की हड्डी में संक्रमण हो गया था, जिससे वह व्हीलचेयर पर निर्भर हो गए। कोविड-19 के समय शतरंज के प्रति उनका रुझान बढ़ा और पिछले दो वर्षों से वे राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में नियमित रूप से भाग ले रहे हैं। उनकी मां ने बताया कि जहां भी टूनार्मेंट होता है, वे हमेशा नभनील के साथ रहती हैं।

जयपुर ओपन फिडे रेटिंग शतरंज टूर्नामेंट में अलग-अलग नजारे राठौड़ के लिए जुनून है शतरंज
एसके राठौड़ के लिए शतरंज एक जुनून बन चुका है। 2011 में एक दुर्घटना में उनका हाथ प्रभावित हुआ और 2016 में उन्हें पेरेलेसिस का सामना करना पड़ा। करीब नौ महीने अस्पताल में रहने के बाद जब उन्हें छुट्टी मिली, तो डॉक्टरों ने उन्हें शतरंज न खेलने की सलाह दी थी। कुछ वर्षों तक उन्होंने इस सलाह पर अमल भी किया, लेकिन 2021 में उन्होंने फिर से शतरंज की दुनिया में वापसी की। पूर्व में जयपुर में कई टूनार्मेंट जीत चुके राठौड़ इस बार भी पूरे फॉर्म में हैं और उनका लक्ष्य पोडियम फिनिश हासिल करना है।

जयपुर की नन्ही श्रेयांशी
टूर्नामेंट में जयपुर की नन्हीं श्रेयांशी जैन भी हिस्सा ले रही है। मात्र छह साल की श्रेयांशी इतनी छोटी हैं कि चाल चलने के लिए उन्हें अपनी सीट पर भी ऊंचा होकर बैठना पड़ता है। श्रेयांश अंडर-17 कैटेगरी में राष्ट्रीय चैंपियन हैं और दुनिया में इस आयु वर्ग में चौथे नम्बर की खिलाड़ी हैं।

गर्ल चाइल्ड में दुर्लभ हाइड्रोसील का सफल ऑपरेशन, यह महिला आबादी के बहुत छोटे भाग को प्रभावित करता है
प्रयागराज। केंद्रीय अस्पताल नॉर्थ सेंट्रल रेलवे प्रयागराज में दुर्लभ बीमारी महिला हाइड्रोसील से पीड़ित कौसम्बी निवासी 6 वर्षीया रितिका मंजनपुर का सफल ऑपरेशन किया गया। यह ऑपरेशन वरिष्ठ सर्जन डॉ. संजय कुमार ने किया, जो भारतीय रेलवे के एक प्रतिष्ठित सर्जन हैं।
यह हाइड्रोसील 6.82 सेमी का था, जो महिला शिशुओं में बहुत ही दुर्लभ है। डॉ. संजय कुमार ने कहा कि ऐसे मामले बहुत कम देखे जाते हैं और कई सर्जनों ने ऐसे मामलों को नहीं देखा है। उपलब्ध शोध के अनुसार कैनल ऑफ नुक का हाइड्रोसील, जिसे महिला हाइड्रोसील भी कहा जाता है, एक बहुत ही दुर्लभ स्थिति है, जिसमें अध्ययनों में 12 वर्ष से कम उम्र की लड़कियों में लगभग 0.74 प्रतिशत से 0.76 प्रतिशत की प्रवृत्ति की होती है। जिसका अर्थ है कि यह महिला आबादी के बहुत छोटे भाग को प्रभावित करता है। अधिकांश मामले बच्चों में देखे जाते हैं और वयस्कों में असामान्य माने जाते हैं। डॉ. संजय ने कहा कि इस दुर्लभ मामले की रिपोर्ट को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय चिकित्सा पत्रिकाओं में प्रकाशित करने के लिए भेजा जाएगा।

इस ऑपरेशन की सफलता से रितिका के परिवार को बहुत राहत मिली है। डॉ. संजय कुमार और उनकी टीम को इस सफल ऑपरेशन के लिए चिकित्सा निदेशक डॉ संजीव कुमार हन्डू ने बधाई दी। इस ऑपरेशन में वरिष्ठ निश्चेतना विशेषज्ञ डॉ आलोक यादव, डॉ प्रगति पाण्डेय और मंजू देवी सोनकर मुख्य नर्सिंग अधीक्षक, नर्सिंग अधीक्षक प्रीती, नर्सिंग अधीक्षक हरीश कुमार शर्मा, ड्रेसर अमित शुक्ला, हॉस्पिटल असिस्टेंट रेखा सिंह, मूलचन्द, राजेंद्र कुमार तिवारी व रोमेश कुमार आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

महाकुंभ में भारी भीड़ के बीच बिछड़ गए 250 से अधिक लोग, मेला प्रशासन ने परिवार से मिलवाया
प्रयागराज। महाकुंभ 2025 के पहले दिन सुबह-सुबह भारी भीड़ के कारण अपने परिवारों से बिछड़ गए 250 से अधिक लोगों को मेला प्रशासन ने फिर से उनके परिवारों से मिलवा दिया। प्रयागराज में महाकुंभ मेले के उद्घाटन के दिन पौष पूर्णिमा स्नान उत्सव मनाया गया, जिसके दौरान लाखों श्रद्धालु पवित्र संगम में स्नान के लिए जुटे। महाकुंभ का समापन 26 फरवरी को होगा। भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने भुला-भटक शिविर, पुलिस सहायता केंद्र और मेले के लिए विशेष रूप से निर्मित वॉचटावर पर कर्मियों की तैनाती की है। इसके अलावा भी कई उपाय किए गए हैं। इन शिविरों में खोई हुई महिलाओं और बच्चों के लिए समर्पित सेक्शन हैं, साथ ही डिजिटल गैजेट्स और सोशल मीडिया हेल्प से लैस खोया-पाया (खोया और पाया) केंद्र भी हैं।

घाटों के किनारे लगे लाउडस्पीकर

घाटों के किनारे लगे लाउडस्पीकर लगातार लापता लोगों के नाम की घोषणा कर रहे हैं, जिससे लोगों से जल्दी से जल्दी मिलन हो रहा है, जबकि पुलिस और नागरिक सुरक्षा कर्मी सक्रिय रूप से तीर्थयात्रियों की सहायता कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश नागरिक सुरक्षा के वार्डन नितेश कुमार द्विवेदी ने इस बारे में जानकारी दी। द्विवेदी ने शुरूआती अनुमान से कहीं ज्यादा भीड़ को संभालने की चुनौती को स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि विभाग और मेला अधिकारियों की देखरेख में सैकड़ों परिवारों को फिर से मिलाया गया है। पहले डेढ़ घंटे में ही हमारी नागरिक सुरक्षा टीमें लगभग 200 से 250 लोगों को उनके परिवारों से मिलाने में कामयाब रहीं।

कई तीर्थयात्रियों ने सुनाई आपबीती

दिल्ली से आए तीर्थयात्री अजय गोयल ने बिछड़ने के अपने अनुभव को साझा किया। उन्होंने कहा कि अनाउंसमेंट से बहुत फर्क पड़ा है। गोयल ने कहा कि अलग होने से ठीक पहले हमने मजाक में कहा था कि पुरानी बॉलीवुड फिल्मों में कुंभ मेले में ऐसा अक्सर होता है। सौभाग्य से, हम उसी मेले में फिर से मिल गए हालांकि, सभी की किस्मत एक जैसी नहीं थी। संगम में डुबकी लगाने के लिए 13 परिवार के सदस्यों के साथ पहुंची सुजाता झा ने अपनी दुर्दशा बताई. उन्होंने कहा कि दो से तीन घंटे हो गए हैं और मुझे अभी भी मेरा परिवार नहीं मिला है। मेरा नाम कई बार घोषित किया गया है, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है। मेरा सामान, फोन और कपड़े उनके पास हैं। मैं अपने गीले कपड़ों में यहां इंतजार कर रही हूं।

शाहजहांपुर जिले के निगोही की एक बुजुर्ग महिला ओमवती ने भी ऐसी ही कहानी शेयर की। मैं दो अन्य लोगों के साथ आई थी, लेकिन वे मुझसे अलग हो गए। अब मैं बिल्कुल अकेली हूं। अजय गोयल ने कहा कि घोषणाएं और खोया-पाया केंद्र एक बेहतरीन सिस्टम है। अधिकारियों की ओर से इतना फास्ट एक्शन देखना बहुत अच्छा है। यूपी सरकार के अनुमान के अनुसार, 12 साल बाद आयोजित होने वाले महाकुंभ मेले में 26 फरवरी तक 40 से 45 करोड़ आगंतुकों के आने की उम्मीद है।