electronics - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सेमीकंडक्टर सेक्टर पर संवाद : प्रदेश में उद्योग स्थापना के लिए सभी आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध, निवेशक उद्योग स्थापना का तय करें लक्ष्य
जयपुर। केन्द्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में राजस्थान के लिए बड़ा हिस्सेदार बनने की अपार संभावनाएं हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश इस क्षेत्र में निरन्तर तेजी से आगे बढ़ रहा है और गत दो वर्षों में 450 फैक्ट्रियों की स्थापना का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं इलेक्ट्रॉनिक कम्पोनेंट मैन्युफैक्चरिंग स्कीम (ईसीएमएस) के तहत एक साल में 75 फैक्ट्रियां स्वीकृत हो चुकी हैं। साथ ही इस योजना को लेकर केन्द्रीय कैबिनेट ने बजट को भी बढ़ाया है। केन्द्रीय मंत्री वैष्णव शनिवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ सीएमओ में इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सेमीकंडक्टर सेक्टर पर संवाद कार्यक्रम में उद्योग जगत के प्रतिनिधियों, निवेशकों और विशेषज्ञों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि निवेशक इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग से जुड़ी यूनिट की स्थापना का लक्ष्य तय कर आगे बढंÞे। इस कार्य में डबल इंजन की सरकार उनका पूरा सहयोग करेगी। इस क्षेत्र में उद्योगों की स्थापना से बड़ी संख्या में रोजगार का सृजन भी होगा।

वरदान साबित होगा ट्रिपल-एस फैक्टर: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान का ट्रिपल-एस फैक्टरसिलिका, स्किल और सोलर सेमीकंडक्टर उद्योग के लिए वरदान साबित होगा। प्रदेश में इस क्षेत्र के लिए बेहतर इकोसिस्टम बनाने के लिए राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी लागू की गई है। 76 हजार करोड़ से अधिक के प्रोत्साहन पैकेज के साथ इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन को भी तेज गति से आगे बढ़ाया जा रहा है। प्रदेश में भी इसी माह पहले सेमीकंडक्टर क्लस्टर का भिवाड़ी में शुभारंभ हुआ है। यहां हर साल करीब 6 करोड़ चिप का उत्पादन होगा। सरकार ने सिंगल विंडो क्लियरेंस प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाया है।

भूमि आवंटन प्रक्रिया सरल और पारदर्शी: कर्नल राज्यवर्धन

उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि आउटसोर्स्ड सेमीकंडक्टर असेम्बली एण्ड टेस्ट के साथ असेम्बली, टेस्टिंग, मार्किंग एण्ड पैकेजिंग इकाइयों के लिए राज्य सरकार बिजली शुल्क छूट, स्टांप ड्यूटी राहत, पूंजीगत सब्सिडी, ब्याज अनुदान और ग्रीन उपायों पर रीइम्बर्समेंट जैसी सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के एसीएस शिखर अग्रवाल ने सरकार की विभिन्न औद्योगिक नीतियों को लेकर प्रस्तुतीकरण दिया।

एलजी ने लॉन्च की नई प्रीमियम होम अप्लायंसेज रेंज, फ्रेंच डोर फ्रिज और एआई वॉशिंग मशीन समेत कई उत्पाद पेश
नई दिल्ली। नोएडा में एल इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया ने वर्ष 2026 के लिए अपने होम अप्लायंसेज पोर्टफोलियो का बड़ा विस्तार करते हुए नई प्रीमियम और किफायती-प्रीमियम ‘एसेंशियल सीरीज’ बाजार में उतारी है। कंपनी ने फ्रेंच डोर रेफ्रिजरेटर, एआई डीडी वॉशिंग मशीन, कन्वर्टिबल माइक्रोवेव ओवन और ट्रू स्टीम डिशवॉशर जैसे आधुनिक उत्पाद लॉन्च किए हैं।

कंपनी का कहना है कि नई रेंज भारतीय ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है, जिससे आधुनिक तकनीक को ज्यादा से ज्यादा घरों तक पहुंचाया जा सके। एलजी ने ‘मेक-इन-इंडिया’ और ‘मेक-फॉर-इंडिया’ पहल को मजबूत करने के साथ ‘मेक-इंडिया-ग्लोबल’ रणनीति पर भी जोर दिया है। कंपनी ने बताया कि 2026 में एसेंशियल सीरीज के उत्पाद एशिया, मध्य पूर्व और अफ्रीका के 22 देशों में निर्यात किए जाएंगे।

नई रेंज में 225 लीटर से 276 लीटर तक के रेफ्रिजरेटर, 8 से 12 किलोग्राम क्षमता वाली वॉशिंग मशीन, कन्वर्टिबल माइक्रोवेव ओवन और प्रीमियम फ्रेंच डोर फ्रिज शामिल हैं। कंपनी ने 574 लीटर से 610 लीटर क्षमता वाले फ्रेंच डोर रेफ्रिजरेटर भी पेश किए हैं, जिनमें ऑटो आइस मेकर और स्मार्ट कूलिंग जैसी सुविधाएं दी गई हैं।

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर होंग जू जीयोन ने कहा कि भारत कंपनी के लिए बेहद महत्वपूर्ण बाजार है और नई रेंज भारतीय उपभोक्ताओं की जीवनशैली और जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। उन्होंने कहा कि कंपनी हर बजट के ग्राहकों के लिए आधुनिक और भरोसेमंद तकनीक उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

ग्रेटर नोएडा में भयावह हादसा : सोसाइटी में फ्लैट की बालकनी में लगी भीषण आग, मेंटिनेंस टीम की सतर्कता से टला बड़ा हादसा
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश में जिला गौतमबुद्धनगर जिला क्षेत्र ग्रेटर नोएडा स्थित अरिहंत आर्डन सोसाइटी में गुरुवार तड़के एक फ्लैट की बालकनी में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। यह घटना तड़के करीब चार बजे सोसाइटी के टावर एन के फ्लैट नंबर 503 में हुई। बताया जा रहा है कि फ्लैट की बालकनी में रखी वाशिंग मशीन में शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने बालकनी में रखे अन्य सामान को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वहां रखा सामान जलकर पूरी तरह खाक हो गया।

घटना के समय घर के सदस्य अंदर मौजूद थे। जैसे ही उन्हें आग लगने का पता चला, उन्होंने तुरंत सोसाइटी की मेंटिनेंस टीम को सूचना दी। सूचना मिलते ही मेंटिनेंस टीम मौके पर पहुंची और तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया। गनीमत रही कि इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। हालांकि, आग लगने के कारण बालकनी में रखा सामान पूरी तरह नष्ट हो गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। सोसाइटी प्रबंधन ने निवासियों से अपील की है कि वे बिजली के उपकरणों के इस्तेमाल में सावधानी बरतें और किसी भी तरह की लापरवाही से बचें, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

इलेक्ट्रिकल शो इलेक्रामा 22 फरवरी से शुरू होगा
जयपुर। इलेक्रामा 2025 दुनिया का सबसे बड़ा इलेक्ट्रिकल शो है, इसके लिए 19 शहरों के रोड शो की एक सीरिज का शानदार समापन जयपुर में हुआ। इस कार्यक्रम में भारत के इलेक्ट्रिकल और संबद्ध इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग जगत के दिग्गज, नीति निर्माता और हितधारक शामिल हुए और इस क्षेत्र के विकास का जश्न मनाया गया। इस दौरान इलेक्रामा 2025 के विजन को दिखाया गया, जो 22-26 फरवरी2025 को ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में होने वाला है। इलेक्रामा में 1100 से अधिक प्रदर्शक, 400000 व्यावसायिक मेहमान की अनुमानित उपस्थिति रहने वाली है। इसमें 15000 से अधिक बी2बी बैठकें होंगी, जिसमें 80 देशों का प्रतिनिधित्व करने वाले 600 से अधिक मेजबान खरीदार और 10 से अधिक देशों के मंडप शामिल हैं।

आईईईएमएके अध्यक्ष सुनील सिंघवी ने कहा कि पिछले छह महीनों में, इलेक्रामा 2025 की रोड शो श्रृंखला पूरे देश में गई। विक्रम गंडोत्रा, अध्यक्ष निर्वाचित और चेयरमैन इलेक्रामा 2025 ने अपनी खुशी साझा करते हुए कहा कि जैसा कि हम 19 रोड शो की इस उल्लेखनीय यात्रा का समापन कर रहे हैं, इलेक्रामा 2025 अत्याधुनिक तकनीकों, वैश्विक सहयोग और परिवर्तनकारी विचारों का प्रदर्शन करता है।  आईईईएमएके उपाध्यक्ष और इलेक्रामा के उपाध्यक्ष सिद्धार्थ भूतोरिया ने कहा कि शो भारत के विद्युत पारिस्थितिकी तंत्र की विविधता और गतिशीलता का प्रमाण रही है।

रिलायंस डिजिटल की सबसे बड़ी इलेक्ट्रॉनिक्स सेल की शुरूआत
मुंबई। रिलायंस डिजिटल पर सभी कैटेगरी में बड़े ऑफर्स के साथ भारत के सबसे बड़े इलेक्ट्रॉनिक्स सेल की शुरुआत हो चुकी है। टेकोलॉजी की खरीद पर 16 अगस्त तक अग्रणी बैंकों के कार्ड पर 10 प्रतिशत तक के इंस्टेंट डिस्काउंट का भरपूर लाभ उठाएं। इसके अलावा फाइनेंस के ढेर सारे विकल्पों के साथ अब आप अपनी अगली खरीदारी पर 10 प्रतिशत  इंस्टेंट डिस्काउंट के वाउचर प्राप्त कर सकते हैं। ऑफर्स का लाभ उठाने के लिए सिर्फ  रिलायंस डिजिटल स्टोर्स और वेबसाइट पर फोन, लैपटॉप, टीवी एवं होम अप्लायंसेज आदि की खरीदारी करे।

अत्याधुनिक अल्ट्रा हाई डेफिनिशन टीवी शानदार कीमतों पर प्राप्त करें। 2 साल की वारंटी के साथ 65.इंच का यूएचडी एंड्रॉइड टीवी सिर्फ  49,990 रु. की कीमत पर पर ले जाएं, जबकि 2 साल की वारंटी के साथ 43 इंच यूएचडी का एंड्रॉइड टीवी 19,990 रु. की कीमत पर उपलब्ध है। सैकेण्ड जनरेशन एप्पल एयरपॉड्स 8490 रु. की बेमिसाल कीमत पर उपलब्ध है। रिलायंस डिजिटल में लैपटॉप खरीदने वालों के लिए भी बहुत कुछ है। इंटेल को आई3, 8जीबी रैम और 512एसएसडी स्टोरेज वाले एक्सक्लूसिव एचपी स्मार्ट सिम लैपटॉप के साथ हमेशा कनेक्टेड रहें, जो 1295 रु. की ईएमआई के विकल्प के साथ 43,999 रु. की कीमत पर उपलब्ध है और इसके साथ 100 जीबी जियो डेटा मुफ्त दिया जा रहा है।

होटल और इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबार से जुड़े व्यवसायी पर आयकर छापा
जयपुर। प्रदेश की आयकर विभाग की टीम ने बुधवार सुबह बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए नामी कारोबारी समूह के जयपुर सहित देश के अन्य शहरों में 50 से ज्यादा ठिकानों पर एकसाथ छापेमारी की है। इनमें जयपुर में सबसे ज्यादा करीब 25 ठिकानों पर कार्रवाई की गई है। इसके अलावा मुम्बई  ओर हरिद्वार में भी कार्रवाई की गई है। आयकर सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गुरनानी समूह ओर सहयोगियों पर ये कार्रवाई की गई है। ये समूह होटल और इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबार से जुड़े हैं। जयपुर में सीतापुरा, आदर्शनगर, नेहरू बाज़ार सहित व्यवसायी के आवास और प्रतिष्ठानों पर विभाग की टीमें पहुचीं हैं। इस समूह का टोंक रोड पर रेडिसन ब्लू होटल भी हैं ,आदर्श नगर में है इलेक्ट्रिकल्स का गोदाम, वीटो पावर ब्रांड नाम से इस समूह के बाजार में उत्पाद भी आते हैं। सूत्रों के अनुसार इस समूह का ज्यादातर कारोबार दुबई से होता है। फिलहाल आयकर विभाग की टीमों ने सभी ठिकानों से अहम दस्तावेज जब्त कर लिए हैं, और उनकी छानबीन की जा रही है। इस कार्रवाई में बड़ी काली कमाई का खुलासा हो सकता है।