merit - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

जेईई-एडवांस्ड 2026 : रिकॉर्ड 56,880 विद्यार्थी क्वालिफाइड, कटऑफ में 18 अंकों की बड़ी बढ़ोतरी
जयपुर। जेईई-एडवांस्ड 2026 का परीक्षा परिणाम एवं फाइनल उत्तरतालिकाएं सोमवार प्रातः 10 बजे जारी कर दी गईं। इस वर्ष परीक्षा में शामिल हुए कुल 1,79,694 विद्यार्थियों में से रिकॉर्ड 56,880 विद्यार्थियों को 23 आईआईटी संस्थानों के बी-टेक, इंटीग्रेटेड एम-टेक एवं ड्यूल डिग्री पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु जोसा काउंसलिंग के लिए क्वालिफाइड घोषित किया गया। यह कुल परीक्षार्थियों का 31.65 प्रतिशत है, जो अब तक का सर्वाधिक स्तर माना जा रहा है। ईसीजी (एक्सपर्ट करियर गाइडेंस) से जुड़े शिक्षा विशेषज्ञों के अनुसार, इस वर्ष परिणामों में सबसे महत्वपूर्ण बदलाव कामन रैंक लिस्ट (सीआरएल) की क्वालीफाइंग कटऑफ में दर्ज हुआ है। पिछले वर्ष जहां सीआरएल कटऑफ 74 अंक थी, वहीं इस बार यह बढ़कर 92 अंक पहुंच गई, यानी 18 अंकों की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज हुई है। विशेषज्ञ इसे पेपर की गुणवत्ता, विद्यार्थियों की तैयारी और प्रतिस्पर्धा के बढ़ते स्तर का संकेत मान रहे हैं।

सीआरएल क्वालीफाइंग कटऑफ (पूर्णांक 300)

2026 : 92 अंक (25.56%)
2025 : 74 अंक (20.56%)
2024 : 109 अंक (30.34%)
2023 : 86 अंक (23.89%)

क्वालिफाइड विद्यार्थियों का रिकॉर्ड प्रदर्शन

पिछले चार वर्षों की तुलना में इस बार क्वालिफाइड विद्यार्थियों की संख्या सर्वोच्च रही—
2026 : 1,79,694 सम्मिलित, 56,880 क्वालिफाइड (31.65%)
2025 : 1,80,422 सम्मिलित, 54,378 क्वालिफाइड (30.01%)
2024 : 1,80,200 सम्मिलित, 48,248 क्वालिफाइड (26.77%)
2023 : 1,80,372 सम्मिलित, 43,769 क्वालिफाइड (24.26%)

फाइनल उत्तरतालिकाएं जारी, कोई प्रश्न बोनस नहीं

फाइनल उत्तरतालिकाओं के अनुसार इस वर्ष कोई प्रश्न बोनस घोषित नहीं किया गया। फिजिक्स पेपर-1 में रे-ऑप्टिक्स से संबंधित एक प्रश्न के एक से अधिक विकल्प सही पाए गए, जबकि केमिस्ट्री एवं मैथमेटिक्स के प्रश्नपत्र त्रुटिहीन रहे। शिक्षा विशेषज्ञों और ईसीजी से जुड़े अकादमिक विश्लेषकों का कहना है कि प्रश्नपत्रों का लगभग त्रुटिरहित होना आयोजक एजेंसी द्वारा उच्च गुणवत्ता मानकों के पालन को दर्शाता है।

जेईई-एडवांस्ड 2026 के शीर्ष 10 विद्यार्थी

शुभम कुमार
कबीर चिल्लर
जतिन चाहर
मोहित शेखर शुक्ला
कुची संदीप
बी. जय कृष्णा श्रीनिवास
अर्णव गौतम
कनिष्क जैन
मेदीसेती नागा सहरसा
दर्श सिक्का
ईसीजी विशेषज्ञों का मानना है कि बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच विद्यार्थियों के लिए समयबद्ध तैयारी, सटीक रणनीति और अवधारणात्मक अध्ययन पहले से अधिक महत्वपूर्ण हो गया है।

जयपुर में 29 अप्रैल को मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, 47 छात्र होंगे सम्मानित
जयपुर। विद्या भारती की ओर से 29 अप्रैल को बिरला सभागार में दसवीं और बारहवीं कक्षा के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री मदन दिलावर होंगे, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में विद्या भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री महेंद्र कुमार उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर कुल 47 विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया जाएगा। समारोह में शिक्षा के महत्व और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य पर भी प्रकाश डाला जाएगा।

मेरिट की कट ऑफ में आने पर भी चयन क्यों नहीं किया, एक पद खाली रखें: हाईकोर्ट
जयपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने उत्तर-पश्चिम रेलवे की ग्रुप -डी की लेवल वन भर्ती- 2018 की अंतिम कट ऑफ में आने के बाद भी अभ्यर्थी को तकनीकी आधार पर चयन से वंचित करने पर उत्तर पश्चिम रेलवे के जीएम रेलवे भर्ती बोर्ड व भर्ती सेल के चेयरमैन सहित अन्य से जवाब देने के लिए कहा है। वहीं याचिका के निर्णय के अधीन अभ्यर्थी के लिए एक पद खाली रखने का निर्देश दिया है। जस्टिस पंकज भंडारी व अनूप कुमार ढंड ने यह आदेश पप्पू राम बाजिया की याचिका पर दिया।

याचिका में कहा गया कि रेलवे ने वर्ष 2018 में ग्रुप डी के लेवल वन में अजमेर रीजन में 4755 पदों की भर्ती निकाली थी। इसमें याचिकाकर्ता ने भाग लिया और वह लिखित, फिजिकल व मेडिकल में पास होने के बाद अंतिम कट ऑफ में भी आ गया। वहीं रेलवे भर्ती बोर्ड ने उसे अंतिम चयन सूची में यह कहते हुए शामिल नहीं किया कि उसने परमिशन लैटर में कैपिटल लेटर भरे हैं, जबकि अंडरटेकिंग के अनुसार उसे स्मॉल लेटर भरने थे। भर्ती बोर्ड की इस कार्रवाई को याचिकाकर्ता ने केट में चुनौती दी, लेकिन केट ने उसका प्रार्थना पत्र खारिज कर दिया। इस पर उसने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर चुनौती दी। जिस पर सुनवाई करते है खंडपीठ ने संबंधित अधिकारियों से जवाब मांगते हुए एक पद याचिकाकर्ता के लिए सुरक्षित रखने को कहा है।

राजनीतिक चश्मे के आधार पर जिम्मेदारी ना देकर योग्यता के आधार पर सरकार कार्य करती तो आज प्रदेश के हालात के ये नहीं होते- रामलाल शर्मा
जयपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक रामलाल शर्मा ने कहा कि आखिरकार मुख्यमंत्री का दर्द झलक  ही गया और दर्द इस बात पर झलका कि मेरी सरकार में मैंने अमुक अमुक लोगों को अमुक अमुक जिम्मेदारी दी। उसके बावजूद भी लोकसभा में आप के लोगों ने हमें वोट नहीं दिया। उन्होंने कहा राजनीति के अंदर एक प्राकृतिक सिद्धांत है कि हकदार व्यक्ति को सम्मान मिले और गुनहगार व्यक्ति को सजा मिले, लेकिन आपकी सरकार तो हकदार व्यक्ति को जो अपने आप को असहाय महसूस कर रहा है और गुनहगार व्यक्ति सरेआम खुले घूम रहे हैं। उनको सजा दिलाने का काम सरकार नहीं कर रही।

प्रदेश में मासूम बच्चियों की दरिंदगी से लेकर भगवा रैली के ऊपर पत्थर फेंकने वाले लोगों तक इसमे शामिल है, आज भी वो लोग खुले घूम रहे हैं उनको आपकी सरकार कानूनी आधार पर सजा देने में नाकाम साबित हुई है और प्रदेश के हालात इस प्रकार के बने हुए हैं यदि योग्यतम व्यक्ति को सम्मान मिलता और योग्यतम व्यक्ति को पदस्थापित करते हो तो आप के हालात यह नहीं होते, लेकिन आपकी सरकार में तो राजनीतिक चश्मे के आधार पर पदस्थापन होते हैं जिमसें ये देखा जाता है कि मुझे आने वाले समय के अंदर कौन लोग फायदा देंगे और कौन लोग नुकसान देंगे। आने वाले समय के अंदर जनता सब कुछ समझती है और जनता उचित समय के ऊपर उचित निर्णय लेने का काम भी करेगी।

58 मिनट 52 सैकण्ड का होगा राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह, न पुलिस पदक वितरित होंगे और न ही योग्यता प्रमाण पत्र
जयपुर। गणतंत्र दिवस पर बुधवार को होने वाले राज्य स्तरीय समारोह पर भी कोरोना का साया नजर आएगा। समारोह में न तो पुलिस पदक वितरित किए जाएंगे और न ही योग्यता प्रमाण पत्र। समारोह भी 58 मिनट 52 सैकण्ड का होगा। सवाई मानसिंह स्टेडियम में समारोह में राज्यपाल कलराज मिश्र झण्डारोहण करेंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी मौजूद रहेंगे। समारोह में कोरोना गाइडलाइन का पालन किया जाएगा। इसके चलते कार्यक्रम के समय में कटौती की है।  सामान्य प्रशासन विभाग के अनुसार उत्कृष्ट सेवाओं के लिए दिए जाने वाले पुलिस पदक और सराहनीय कार्यों के लिए दिए जाने वाले योग्यता प्रमाण पत्र संबंधित विभागों को भेजे जाएंगे, जो सामान्य समारोह में कर्मचारियों और अधिकारियों को दिए जाएंगे। राजधानी से बाहर के कर्मचारी और अधिकारी को संबंधित प्रभारी मंत्री के हाथों सम्मानित कराया जाएगा।

अब यह रहेगा कार्यक्रम
राज्यपाल मिश्र सुबह साढ़े नौ बजे स्टेडियम पहुंचेंगे और झण्डारोहण, राष्ट्रीय अभिवादन, राष्ट्रगान और परेड का निरीक्षण करेंगे। 9.40 बजे परेड का विसर्जन करेंगे। इसके बाद लोक कलाकार 25 मिनट का सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। दस बजकर आठ मिनट पर 13 मिनट का डॉग शो और घुड़सवार शो शुरू होगा। इसके बाद 10.21 बजे पुलिस और सेना बैण्ड का वादन होगा। अंत में 10.28 बजे राष्टÑगान शुरू होगा और 52 सैकण्ड बाद राज्यपाल कार्यक्रम से रवाना होंगे।

रिहर्सल संपन्न
समारोह के लिए सोमवार को अंतिम रिहर्सल हुई। अब स्टेडियम बुधवार सुबह खोला जाएगा, जो सुरक्षा अधिकारियों के हवाले कर दिया है।

गहलोत सरकार की कर्ज माफी से प्रदेश के किसान खुश, विपक्ष के आरोपों में दम नहीं: आंजना
जयपुर। सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने सरकार के तीन साल पूरे होने पर अपने महकमे की उपलब्धियों के बारे कहा कि कांगेस की सरकार बनने के  बाद पहला फैसला कर किसानों की कर्जमाफी की गई। आठ हजार करोड़ का किसानों का कर्ज  माफ किए। विपक्ष कितने भी आरोप लगाए, लेकिन कर्जमाफी से प्रदेश के किसान खुश है। विपक्ष के आरोपों में दम नही है, उनके समय की गई कर्जमाफी में भ्रष्टाचार हुआ । हमने उस गफले को भी पकड़ा और आधार आधारित सत्यापन लागू किया है। इससे कई फर्जीवाड़े भी पकड़े गए।

आंजना ने अपने सरकारी आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि 30 लाख नए किसानों को भी जोड़ा है। समर्थन मूल्य पर खरीद का समय पर किसानों को तीन दिन में भुगतान कर रहे है। नए जीएसएस तीन साल में 750 खोल चुके है। आंजना ने कहा कि समितियों के चुनाव जल्द हो, कैबिनेट में चर्चा होगी। जीएसएस के समय पर चुनाव हो , दस साल तक चुनाव नही हो रही है। राष्ट्रीय बैंकों के कर्जमाफी के लिए भारत सरकार को तीन पत्र लिख दिए है, लेकिन कोई जवाब नहीं आया है। वैन टाइम सेटलमेंट करे तो हम तैयार है। किसानों को फसली ऋण और अधिक बांटने के लिए 5 हजार करोड़ की मांग की है कि नाबार्ड से लोन दिलाए, मुख्यमंत्रीजी से बात की है। ताकि किसानों को ज्यादा से ज्यादा लोन दे सके।

विभाग की ये उपलब्धियां
- सरकारी बैंकों के 20.69 लाख  किसानों का 7802. 21 करोड़ से अधिक का फसली ऋण माफ किया गया
-- भाजपा सरकार की ऋण माफी के 6 हजार करोड़ भी हमने हवन की है।
-- इस प्रकार वर्तमान सरकार ने फसली ऋण माफी 2018 व 2019 के लगभग 15500 करोड़ों वहन किया है।
--29421 किसानों के मध्यकालीन एवं दीर्घकालीन कृषि ऋणों के 294.71 करोड़ रुपए के ऋण माफ किए गए।
-- इससे किसानों की 1.55 लाख  बीघा भूमि रहन मुक्त हुई।
--फसली ऋण वितरण में भेदभाव को पूरी तरह से समाप्त करने के लिए सहकारी फसली ऋण ऑनलाइन पंजीयन एवं वितरण योजना 2019 शुरू की गई।
--अब तक 30.24 लाख से अधिक किसानों ने बायोमेट्रिक पद्धति से पंजीयन करवाया है।
-- 15.18 लाख नएकिसानों को पहली बार फसली ऋण से जोड़ा।  इन नए किसानों को 3020.33 करोड़ का फसली ऋण प्रदान किया गया।
--उत्तरदायित्व पारदर्शी व्यवस्था के तहत राज सहकार पोर्टल बनाया गया है।
-- बायोमेट्रिक सत्यापन से ऑनलाइन पंजीयन कर उपज खरीद की शुरुआत की गई।
--खरीद केंद्रों की संख्या को तीन गुना बढ़ाकर 868 किया गया पहले ऊपर के खरीद केंद्र ढाई सौ से 300 ही होते थे।
--राजफेड की ओर से वेयरहाउस ई रिसिप्ट सेवा से किसानों को 3 से 4 दिन में भुगतान हो रहा है।