men - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

ज्वैलर्स को लूटने वाले 4 शातिर चढ़े पुलिस के हत्थे
पुष्कर। ढाई माह पूर्व ग्राम कड़ैल के ज्वैलर्स के साथ हुई डकैती की खुलासा मंगलवार को पुलिस ने कर दिया। पुलिस ने 6 में से 4 आरोपियों को चोरी की पिकअप के साथ गिरफ्तार कर लिया वहीं उनके कब्जे से एक अवैध देशी पिस्टल भी बरामद की। गिरफ्त में आए शातिरों ने अजमेर, नागौर, पाली के अलावा गुजरात में कई जगह चोरी, लूट, तोड़फोट समेत अनेक वारदातों को अंंजाम दिया। बहरहाल पुलिस ने चारों आरोपियों को बापर्दा रखा है तथा जल्द ही शिनाख्त परेड कराई जाएगी।

थाना प्रभारी महावीर शर्मा ने बताया कि गत 14 मार्च की रात्रि को ग्राम कड़ैल निवासी ज्वैलर्स कन्हैयालाल सोनी व उसका पुत्र करण सोनी थांवला स्थित दुकान बंद कर बाइक पर घर लौट रहा थे तो तिलोरा चौराहे से आगे सैनी फार्म हाउस के पास दो बाइक पर सवार आए 6 बदमाशों ने उसका रास्ता रोकते हुए रिवाल्वर दिखा कर बैग छीनकर फरार हो गए थे। बैग में 79 ग्राम सोने के आभूषण व 300 ग्राम वजनी चांदी का कड़ा, 40 हजार रुपए नगद व दुकान के कागजात आदि थे। रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात बदामाशों के खिलाफ डकैती का मामला दर्ज कर खोजबीन की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा ने एएसपी वैभव शर्मा के सुपरविजन तथा थानाधिकारी महावीर शर्मा व जिला स्पेशल टीम प्रभारी विजय सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की। टीम ने आरोपियों को पकड़ने के लिए ढाई माह अजमेर, नागौर, पाली समेत विभिन्न जिलों में अपना नेटवर्क बिछाया तथा अजमेर, पुष्कर, मेड़ता, नागौर, डेगाना के संदिग्ध आरोपियों की जानकारी जुटाई। इस बीच मंगलवार को स्पेशल टीम के हेड कांस्टेबल आशीष गहलोत व देवेंद्र सिंह को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि व्यवसायी के साथ हुई डकैती में शामिल 4 संदिग्ध चोरी की बोलेरो कैंपर में बाड़ी घाटी के पास तिलोरा नाका बाइपास मोड़ पर साथियों को इंतजार कर रहे है। सूचना मिलते ही थानाधिकारी शर्मा मय लवाजमे के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी किशोर राम पुत्र शिंभूराम बावरी, निवासी ईटावड़ा जिला नागौर हाल गांधीनगर गुजरात, मेघराज उर्फ एमडी पुत्र भंवरलाल जाट, निवासी खींवसर (नागौर), रेवत राम पुत्र बुधाराम ग्राम लांबिया (पाली) एवं नोरत पुत्र हनुमानराम ईटावड़ा (नागौर) को धर-दबोच लिया। उनके कब्जें से एक अवैध देशी पिस्टल मय कारतूस व चोरी की बोलेरो जीप बरामद की। प्रारंभिक पूछताछ  में चारों बदमाशों ने सर्राफा व्यवसायी के साथ की गई डकैती की वारदात कबूल किया। इस पर पुलिस ने उन्हें बापर्दा गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपियों से लूटे गए माल, घटना में प्रयुक्त बाईक, रिवाल्वर, बरामद पिस्टल आदि के बारें में कड़ी पूछताछ कर रही है।

वारदात से पहले की थी रैकी

आरोपियों ने ज्वैलर्स को लूटने से पहले लंबे समय तक रैकी की थी। बताया गया कि आरोपी ज्वैलर्स की दुकान के बाहर जाकर खड़े हो जाते तथा उसके आने-जाने वाले रूट पर लगातार पीछा करते थे। खास बात यह है कि रैकी के बाद शातिर आरोपी रूट पर लगे सीसीटीवी कैमरों से बचकर वारदात को अंजाम दिया।

यहां कबूली वारदातें

पकड़े गए आरोपियों ने प्रारंंभिक पूछताछ में पाली जिले के आसरलाई गांव में स्वर्ण व्यवसायी के साथ लूट, खींवसर में शादी समारोह से एक बोलेरों कैंपर, मेड़ता से दो मोटरसाइकिल, रेण में शराब ठेके पर तोड़फोड़ कर शराब की पेटिया चोरी, मेड़ता बाइपास मार्ग स्थित एक मकान से एलईडी, कंबल, गेंहू, चने की बोरियां व गैस की टंकी चोरी, खजवाना से बाहर गालू रोड़ पर दो मकानों में चोरी, हरसौर में एक दुकान से गुटखा, बीडी चोरी, गुजरात से 21 डंपर चोरी करने समेत कुल आठ अपराधिक वारदातें कबूल की है।

फुलेरा दूज: शहनाइयों के बीच कई जोड़े बने हमसफर
जयपुर। फुलेरा दूज के अबूज सावे पर शहनाइयों के बीच शुक्रवार को अनेक जोड़े एक-दूजे के हो गए। कोविड गाइडलाइन हटने के बाद पहला अबूज सावा होने के कारण जयपुर शहर में शादियों की धूम रही। शाम ढलते ही जगह-जगह बारातें निकली, जिससे शहर में कई जगह रास्ता जाम हो गया। प्रदेश में एक अनुमान के मुताबिक करीब 25 हजार शादियां हुई हैं। जानकारों का कहना है कि जयपुर में ही करीब ढाई हजार से अधिक युवक-युवती शादी के पवित्र बंधन में बंध गए। भारतीय समाज में मान्यता है कि जब कोई लग्न मुहूर्त नहीं होता तो अबूज सावे पर शादी कर सकते हैं। वहीं मार्च 2020 से ही कोरोना के चलते बंद सामूहिक विवाह भी इस अबूज सावे पर हुए। सामूहिक विवाह आयोजन समिति गुर्जर समाज की ओर से सामूहिक विवाह कराया गया। अबूज सावे पर बाजार में भी खूब रौनक रही। ना सिर्फ किराना बल्कि ज्वैलरी, कपड़े समेत अन्य सामानों की खूब बिक्री हुई।

जयपुर। गुर्जर समाज द्वारा आदर्श नगर जोन के दशहरे मैदान में हुए 18वें सामूहिक विवाह समारोह में नगर निगम हेरिटेज महापौर मुनेश गुर्जर ने शिरकत की और 17 नवविवाहित जोड़ो को आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में गुर्जर समाज के भामाशाहों ने तस्वीर व माला भेंट कर महापौर का स्वागत किया। इस अवसर पर गुर्जर समाज के अध्यक्ष गोविन्द सिंह हॉकला, महामंत्री रामेश्वर दयाल मनकस, कोषाध्यक्ष रामधन देवी एवं गुर्जर समाज के लोग मौजूद रहे।

युवक और युवतियां सेल्फी लेते रहे, पतंगें उड़ाते रहे, डीजे का धूम-धड़ाका
जयपुर। मकर संक्रांति पर गुलाबी नगरी में सुबह से ही आसमान में पतंगों का रोमांच छाया रहा। जयपुरवासियों ने तरह-तरह की पतंगे उड़ाई और मांझे से ढील देकर, खींच मारकर वो काटा, वो मारा का शोर किया। दिनभर आसमान में रंग-बिरंगी पतंगे दिखाई दी। चारदीवारी में लोग सुबह से ही अपनी चरखी, डोर और पतंग लेकर छतों पर चढ़ गए।

नरेन्द्र मोदी, अमित शाह, अशोक गहलोत, सचिन पायलेट, राहुल गांध, अखिलेश यादव समेत कई नेताओं की पतंगे भी शहर में उड़ी। लोगों ने घरों में तिल के लड्डू, गजक, फीणी, घेवर, गर्मागर्म बड़े आदि का लुत्फ लेकर पतंगबाजी की। छोटे बच्चों ने आकाश में गुब्बारे उड़ाए। परिवार के साथ सेल्फी, नाश्ते से लेकर दोपहर का खाना भी परिवारों के साथ लोगों ने छत पर ही खाया। शाम गहराते ही आकाश में विशिंग लैम्प (लालटेन)और आतिशबाजी दिखाई दी।

गायों को हरा चारा और गुड़ खिलाया
सभी गौशालाओं में दानदाताओं ने गायों को हरा चारा और गुड़ खिलाया। हिंगोनिया गौ पुनर्वास केन्द्र में कृष्ण बलराम सेवा ट्रस्ट की ओर से गायों को हरा चारा और गुड़ खिलाया गया। श्रद्धालु गौसेवा करने के लिए गौशालाओं में पहुंचे। सांगानेर पिंजरापोल गौशाला, हिंगोनिया गौशाला सहित सभी गौशालाओं में दान-पुण्य चला। लोगों ने बेघर लोगों को खाने-पीने की चीजे, कपड़े आदि दान किए। महिलाओं ने 14 वस्तुएं संकल्प लेकर परिवार और आस-पड़ोस में दान की।

पतंगबाजी में कलक्टर के आदेश रहे बेअसर
जयपुर। मकर संक्रांति पर पतंगबाजी से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जिला कलक्टर द्वारा सुबह 6 से 8 बजे तक और शाम 5 से 7 बजे तक पतंगबाजी न करने के आदेश बेअसर साबित हुए है। जिला कलक्टर अंतर सिंह नेहरा ने आदेश में कहा था कि उस वक्त बेजुबान पक्षियों का आकाश में विचरण होता है। ऐसे में पतंगबाजी से पक्षियों के घायल होने की संभावना ज्यादा रहती है। इसलिए पतंगबाजी पर 31 जनवरी तक रोक लगा रखी है, लेकिन मकर संक्रांति के दिन पतंगबाजी होती रही।

महिलाओं की शादी की उम्र 21 वर्ष करने वाले विधयेक के प्रस्ताव पर जयपुराइट्स की राय
जयपुर। लड़कियों की शादी की न्यूनतम आयु 18 से बढ़ाकर 21 साल करने के विधेयक के प्रस्ताव पर जयपुराइट्स में चर्चा तेज है। विधेयक को लेकर लड़कियों की अलग-अलग राय है। कुछ का मानना है कि इस फैसले से लड़कियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा तो वहीं कुछ लड़कियां इसे काफी नहीं मानती। कई लड़कियों का कहना है कि आज के समय में पुरुषों और महिलाओं को विवाह में समान अधिकारों की आवश्यकता है।  - संकलन: कुमारी पूजा

क्या है विधेयक
विधेयक भारतीय ईसाई विवाह अधिनियम 1872, पारसी विवाह और तलाक अधिनियम 1936, मुस्लिम पर्सनल लॉ (शरीयत) आवेदन अधिनियम 1937, विशेष विवाह अधिनियम 1954, हिंदू विवाह अधिनियम 1955, विदेशी विवाह अधिनियम 1969 में विवाह के पक्षकारों की आयु के संबंध में दिए गए प्रावधानों में संशोधन करेगा। इसमें महिलाओं की शादी की उम्र 18 से बढ़ाकर 21 वर्ष करने का प्रस्ताव है।

लड़कियों की शादी की न्यूनतम आयु तीन साल और बढ़ाए जाने के सरकार के प्रस्ताव से खुश हैं। मेरी शादी अगर तीन साल बाद होती तो मैं अपनी पढ़ाई पूरी कर पाती और मेरे हाथ में ग्रेजुएशन की डिग्री होती। शादी के बाद परिवार की जिम्मेदारियों के कारण मैं अपनी पढ़ाई वापस शुरू नहीं कर पाई हूं। सरकार के इस फैसले के बाद मेरी जैसी दूसरी लड़कियों को पढ़ाई बीच में नहीं छोड़नी पड़ेगी। शायद ये साल उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ आर्थिक रूप से मजबूत होने में भी मदद करें। - सर्वजीत, 21 वर्षीय

सरकार के इस कदम से लड़कियों को अपने सपने पूरे करने के ज्यादा मौके मिलेंगे। बहुत सी लड़कियों की शादी 18 साल पूरे होते ही कर दी जाती है। इस दौरान वे लड़कियां बारहवीं तक की पढ़ाई ही पूरी कर पाती हैं। शादी के बाद पढ़ाई जारी रखना मुश्किल होता है। ऐसे में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करना भी संभव नहीं होता है। इससे कई क्षेत्रों में लड़कियों की हिस्सेदारी कम हो जाती है। लड़कियां उच्च शिक्षा हासिल कर पाएंगी एवं आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त हो पाएंगी।
- अरुधंति, 20 वर्षीय

मुस्लिम लड़कियों के विवाह की कोई कानूनी उम्र तय नहीं है, जिससे कई की शादी 18 साल से पहले भी हो जाती है। अगर इस प्रस्ताव में मुस्लिम लड़कियों को भी शामिल किया जाता है तो ये एक अच्छी पहल होगी। वे आगे पढ़ पाएंगी और अपने फैसले खुद ले पाने में पहले से अधिक सक्षम होंगी। स्कूली पढ़ाई के बाद लड़कियों की उच्च शिक्षा के लिए रियायत दी जाए, क्योंकि पिछड़े तबके की महिलाएं आर्थिक वजह से आगे की पढ़ाई नहीं कर पाती। - सारा इस्माइल, 18 वर्षीय

सरकार के इस प्रयास से महिलाओं के जीवन में कोई विशेष बदलाव नहीं आएगा। इसके प्रभावी होने पर भी वह संदेह जाहिर करती हैं। मौजूदा व्यवस्था भी बाल विवाह पर पूरी तरह रोक नहीं लगा पाई है। क्या सिर्फ  उम्र बढ़ने से सब कुछ ठीक हो जाएगा। लड़कियों को समाज में उनके बराबरी के अधिकार मिल जाएंगे। शादी की सही उम्र क्या हो इसपर विचार करने से ज्यादा जरूरी है कि विवाह के बाद हो रहे अत्याचारों को रोका कैसे जाए उस पर विचार विमर्श हो। - अंशिता और प्रसिद्धि

सरकार का फैसला सही है। 21 साल की उम्र में लड़कियां अपनी जिम्मेदारियों के प्रति अधिक सजग होगी। आज के समय में पुरुषों और महिलाओं को विवाह में समान अधिकारों की आवश्यकता है।- माशा आफरीन, 21 वर्षीय

यह पहल लड़के और लड़कियों को समान अवसर देगा। इसके साथ ही ये रूढ़िवादिता भी समाप्त हो जाएगी कि शादी के लिए लड़कियों की उम्र कम होनी चाहिए, जिससे वह दबकर रहें। - तूलिका, 23 वर्षीय

डॉक्टर की राय
22 से 28 वर्ष की उम्र मां बनने के लिए आदर्श उम्र है। जल्दी गर्भधारण से समय पूर्व प्रसव, शिशु के कम वजन, मातृ एवं शिशु मृत्यु में बढ़ोतरी होती है। कम उम्र में उनके हड्डियों की डेंसिटी भी सही नहीं होती। - चारुल मित्तल, रेजीडेंट डॉक्टर