equal - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

आधी दुनिया निभाएगी मतदान में बराबरी की जिम्मेदारी
कोटा। संसद में महिला आरक्षण बिल पास तो हो गया है। लेकिन उसका लाभ मिलने में अभी महिलाओं को समय लग सकता है। लेकिन मतदान में महिलाएं पुरुषों के साथ बराबरी की जिम्मेदारी निभाएंगी। लोकसभा से पहले इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में कोटा में कुल मतदाताओं में से आधी महिला मतदाता हैं। मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण कार्य पूरा होने के  बाद अंतिम मतदाता सूची जिला प्रशासन की ओर से जारी की गई है। जिसमें इस बार कोटा जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 14 लाख 45 हजार 506 है। इनमें से 7 लाख 46 हजार 093 पुरुष हैं तो महिला मतदाताओं की संख्या भी कम नहीं है। उनकी संख्या 6 लाख 99 हजार 413 है। यानि  महिला मतदाताओं से मात्र 46 हजार 680 ही पुरुष मतदाता  अधिक हैं।  जिले की हर  विधानसभा में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से लगभग बराबरी पर ही है। नए जुड़े मतदाताओं में युवा मतदाताओं की संख्या भी काफी अधिक है।

जिले में 6 विधानसभाएं:
कोटा जिले में 6 विधानसभाएं हैं। जिनमें से तीन शहर कीऔर तीन ग्रामीण क्षेत्र की है। कोटा शहर में कोटा उत्तर, कोटा दक्षिण व लाड़पुरा और ग्रामीण में सांगोद, पीपल्दा व रामगंजमंडी विधानसभाएं हैं। सबसे अधिक लाड़पुरा में मतदाता: मतदाता सूची के अनुसार जिले की 6 विधानसभाओं में से सबसे अधिक मतदाता लाड़पुरा विधानसभा में है। यहां कुल मतदाता 2 लाख 87 हजार 131 हैं। इनमें से 1 लाख 48 हजार 133 पुरुष तो 1 लाख 38 हजार 998 महिला मतदाता हैं। जबकि सबसे कम 2 लाख 8 हजार 770 मतदाता सांगोद विधानसभा में है। इनमें 1 लाख 8 हजार 420 पुरुष व 1 लाख 350 महिला मतदाता हैं।

जिले में सबसे अधिक महिला मतदाता भी लाड़पुरा में: जिले की 6 विधानसभाओं में कुल 6 लाख 99 हजार 413 महिला मतदाता हैं। सभी विधानसभाओं में से लाडपुरा में महिला मतदाता भी सबसे अधिक है। कोटा उत्तर में 1 लाख 23 हजार 187, कोखा दक्षिण में 1 लाख 18 हजार 503, पीपल्दा में 1 लाख 202, सांगोद में 1 लाख 350, रामगंजमंडी में 1 लाख 18 हजार 173 मतदाता महिला मतदाता  है। वहीं लाड़पुरा विधानसभा में 1 लाख 38 हजार 998 महिला मतदाता हैं। कोटा दक्षिण से अधिक मतदाता कोटा उत्तर में: सूची के अनुसार कोटा उत्तर व कोटा दक्षिण विधानसभाओं में कोटा उत्तर में मतदाताओं की  संख्धा दक्षिण से अधिक है। कोटा दक्षिण में जहां 2 लाख 42 हजार 664 मतदाता हैं। इनमें 1 लाख 24 हजार 161 पुरुष व 1 लाख 18 हजार 503 महिला मतदाता हैं। जबकि कोटा उत्तर में कुल 2 लाख 51 हजार 373 मतदाता हैं। इनमें 1 लाख 28 हजार 186 पुरुष व 1 लाख 23 हजार 187 महिला मतदाता हैं।

5 साल में बढ़े 89 हजार 560 मतदाता: मतदाता सूची के अनुसार वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव की तुलना में इस साल 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव तक 89 हजार 560 मतदाता बढ़े हैं। इनमें कोटा उत्तर में 2018 में जहां 2 लाख 38 हजार 580 मतदाता थे यहां 12 हजार 793 मतदाता बढ़े हैं। कोटा दक्षिण में 2 लाख 35 हजार 627 मतदाता थे यिहां 7037 मतदाता बढ़े हैं। लाडपुरा में 2 लाख 60 हजार 700 मतदाता थे। यहां 26 हजार 431 मतदाता बढ़े हैं। पीपल्दा में 1 लाख 97 हजार 650 मतदाता थे। यहां 11 हजार 303 मतदाता बढ़े हैं। सांगोद में 1 लाख 98 हजार 331 मतदाता थे। यहां 10 हजार 439 मतदाता बढ़े हैं। वहीं रामगंजमंडी में 2 लाख 25 हजार 56 मतदाता थे। यहां 21 हजार 557 मतदाता बढ़े हैं।  उप जिला निर्वाचन अधिकारी राज कुमार सिंह ने बताया कि रा’य में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव के तहत कोटा में भी तैयारी की जा रही है। निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश की पालना में निष्पक्ष रूप से चुनाव करवाए जाएंगे। इसकी सभी प्रक्तियाओं को पूरा किया जा रहा है। निर्वाचन आयोग की तरफ से चुनाव की तिथियों की घोषणा होने के साथ ही इस प्रक्तिया में तेजी आएगी। चुनाव के लिए प्रशिक्षण और कर्मचारियों की ड्यूटी संबंधी काम भी होंगे।

महिलाओं की शादी की उम्र 21 वर्ष करने वाले विधयेक के प्रस्ताव पर जयपुराइट्स की राय
जयपुर। लड़कियों की शादी की न्यूनतम आयु 18 से बढ़ाकर 21 साल करने के विधेयक के प्रस्ताव पर जयपुराइट्स में चर्चा तेज है। विधेयक को लेकर लड़कियों की अलग-अलग राय है। कुछ का मानना है कि इस फैसले से लड़कियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा तो वहीं कुछ लड़कियां इसे काफी नहीं मानती। कई लड़कियों का कहना है कि आज के समय में पुरुषों और महिलाओं को विवाह में समान अधिकारों की आवश्यकता है।  - संकलन: कुमारी पूजा

क्या है विधेयक
विधेयक भारतीय ईसाई विवाह अधिनियम 1872, पारसी विवाह और तलाक अधिनियम 1936, मुस्लिम पर्सनल लॉ (शरीयत) आवेदन अधिनियम 1937, विशेष विवाह अधिनियम 1954, हिंदू विवाह अधिनियम 1955, विदेशी विवाह अधिनियम 1969 में विवाह के पक्षकारों की आयु के संबंध में दिए गए प्रावधानों में संशोधन करेगा। इसमें महिलाओं की शादी की उम्र 18 से बढ़ाकर 21 वर्ष करने का प्रस्ताव है।

लड़कियों की शादी की न्यूनतम आयु तीन साल और बढ़ाए जाने के सरकार के प्रस्ताव से खुश हैं। मेरी शादी अगर तीन साल बाद होती तो मैं अपनी पढ़ाई पूरी कर पाती और मेरे हाथ में ग्रेजुएशन की डिग्री होती। शादी के बाद परिवार की जिम्मेदारियों के कारण मैं अपनी पढ़ाई वापस शुरू नहीं कर पाई हूं। सरकार के इस फैसले के बाद मेरी जैसी दूसरी लड़कियों को पढ़ाई बीच में नहीं छोड़नी पड़ेगी। शायद ये साल उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ आर्थिक रूप से मजबूत होने में भी मदद करें। - सर्वजीत, 21 वर्षीय

सरकार के इस कदम से लड़कियों को अपने सपने पूरे करने के ज्यादा मौके मिलेंगे। बहुत सी लड़कियों की शादी 18 साल पूरे होते ही कर दी जाती है। इस दौरान वे लड़कियां बारहवीं तक की पढ़ाई ही पूरी कर पाती हैं। शादी के बाद पढ़ाई जारी रखना मुश्किल होता है। ऐसे में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करना भी संभव नहीं होता है। इससे कई क्षेत्रों में लड़कियों की हिस्सेदारी कम हो जाती है। लड़कियां उच्च शिक्षा हासिल कर पाएंगी एवं आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त हो पाएंगी।
- अरुधंति, 20 वर्षीय

मुस्लिम लड़कियों के विवाह की कोई कानूनी उम्र तय नहीं है, जिससे कई की शादी 18 साल से पहले भी हो जाती है। अगर इस प्रस्ताव में मुस्लिम लड़कियों को भी शामिल किया जाता है तो ये एक अच्छी पहल होगी। वे आगे पढ़ पाएंगी और अपने फैसले खुद ले पाने में पहले से अधिक सक्षम होंगी। स्कूली पढ़ाई के बाद लड़कियों की उच्च शिक्षा के लिए रियायत दी जाए, क्योंकि पिछड़े तबके की महिलाएं आर्थिक वजह से आगे की पढ़ाई नहीं कर पाती। - सारा इस्माइल, 18 वर्षीय

सरकार के इस प्रयास से महिलाओं के जीवन में कोई विशेष बदलाव नहीं आएगा। इसके प्रभावी होने पर भी वह संदेह जाहिर करती हैं। मौजूदा व्यवस्था भी बाल विवाह पर पूरी तरह रोक नहीं लगा पाई है। क्या सिर्फ  उम्र बढ़ने से सब कुछ ठीक हो जाएगा। लड़कियों को समाज में उनके बराबरी के अधिकार मिल जाएंगे। शादी की सही उम्र क्या हो इसपर विचार करने से ज्यादा जरूरी है कि विवाह के बाद हो रहे अत्याचारों को रोका कैसे जाए उस पर विचार विमर्श हो। - अंशिता और प्रसिद्धि

सरकार का फैसला सही है। 21 साल की उम्र में लड़कियां अपनी जिम्मेदारियों के प्रति अधिक सजग होगी। आज के समय में पुरुषों और महिलाओं को विवाह में समान अधिकारों की आवश्यकता है।- माशा आफरीन, 21 वर्षीय

यह पहल लड़के और लड़कियों को समान अवसर देगा। इसके साथ ही ये रूढ़िवादिता भी समाप्त हो जाएगी कि शादी के लिए लड़कियों की उम्र कम होनी चाहिए, जिससे वह दबकर रहें। - तूलिका, 23 वर्षीय

डॉक्टर की राय
22 से 28 वर्ष की उम्र मां बनने के लिए आदर्श उम्र है। जल्दी गर्भधारण से समय पूर्व प्रसव, शिशु के कम वजन, मातृ एवं शिशु मृत्यु में बढ़ोतरी होती है। कम उम्र में उनके हड्डियों की डेंसिटी भी सही नहीं होती। - चारुल मित्तल, रेजीडेंट डॉक्टर