molestation - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

नौ वर्षीय बालिका से छेड़छाड़ के 72 वर्षीय आरोपी को पांच साल की कैद
कोटा। नौ वर्षीय मासूम बालिका से  छेड़छाड़ करने के एक साल पुराने मामले में बुधवार को पोक्सो क्रम संख्या-चार कोर्ट के न्यायाधीश विक्रम सिंह ने आरोपी बुजुर्ग को दोषी करार देते हुए पांच साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। न्यायाधीश ने आरोपी महेश दत्त (72) पुत्र नाथूलाल निवासी अनंतपुरा थाना क्षेत्र   पर  सात हजार रुपए के अर्थ दंड से दंडित किया है।

विशिष्ट लोक अभियोजक वंदना नागर ने बताया कि पीड़ित बालिका की मां ने  आरोपी के खिलाफ 3 मई 2024 को   अनंतपुरा थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें बताया था कि उसकी नौ वर्षीय पुत्री शाम को छह बजे अपने घर के बाहर खेल रही थी तभी आरोपी ने उसे टॉफी देकर अपने कमरे में बुलाया और उसके साथ छेड़छाड़ की। बालिका ने आपबीती अपनी दादी और मां  को बताई । इसके बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया । मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया और जेल भेज दिया था। पुलिस अनुसंधान के बाद आरोपी को दोषी मानते हुए न्यायालय में चालान पेश किया। ट्रायल के दौरान अभियोजन पक्ष की और से कई गवाहों के बयान दर्ज करवाए गए। न्यायालय ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद 72 वर्षीय बुजुर्ग आरोपी को दोषी करार देते हुए पांच साल के कठोर कारावास की सजा सुनाते हुए सात हजार रुपए के अर्थ दंड से दंडित किया है।

घिनौनी करतूत : कक्षा 6-7 के स्टूडेंट्स के साथ बनाए अश्लील वीडियो, शिक्षा मंत्री की कड़ी प्रतिक्रिया ये शिक्षक इंसान कहलाने लायक नहीं
बेगूं। उपखंड क्षेत्र में बेगूं के आंवलहेड़ा गांव में गुरु-शिष्य के रिश्ते को कलंकित करने वाली शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां के एक सरकारी विद्यालय में कार्यरत गणित शिक्षक पर कक्षा 6 व 7 के छात्र-छात्राओं के साथ अश्लील हरकतें करने और उन हरकतों के वीडियो बनाने के गंभीर आरोप लगे हैं। ग्रामीणों के अनुसार यह घिनौना खेल लंबे समय से विद्यालय परिसर में चल रहा था। आरोपी शिक्षक स्कूल के कक्षा-कक्ष को ही अपनी अश्लीलता का अड्डा बनाए बैठा था। हाल ही में कुछ आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अभिभावकों और ग्रामीणों को सच्चाई का पता चला। शर्मनाक खुलासे के बाद गांव में आक्रोश की लहर दौड़ गई।

कुछ जागरूक अभिभावकों ने कलक्टर को मामले की जानकारी दी। कलक्टर के निर्देशों पर उपखंड अधिकारी मनस्वी नरेश ने तत्काल थानाधिकारी शिवलाल मीणा के नेतृत्व में पुलिस टीम को कार्रवाई के निर्देश दिए। गुरुवार रात को ही आरोपी शिक्षक शंभु लाल धाकड़ तुरकड़ी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इधर शुक्रवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण स्कूल परिसर में एकत्र हुए और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे एसडीएम मनस्वी नरेश कक्षा 6 एवं 7 के करीब आधा दर्जन विद्यार्थियों के बयान दर्ज किए। आरोपी शिक्षक शम्भु लाल धाकड़ इस विद्यालय में 4 जून 2016 से कार्यरत है और 30 नवम्बर, 2026 को सेवानिवृत्ति होने वाला है।

शिक्षा मंत्री ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
प्रकरण को लेकर राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने तीखी प्रतिक्रिगया व्यक्त करते कहा कि, ऐसे शिक्षक इंसान कहलाने के लायक भी नहीं हैं, ये राक्षस दरिंदा हैं। इन पर तत्काल कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने वायरल वीडियो को शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों को भेज कर आरोपी शिक्षक के विरुद्ध तत्काल प्रभाव से कठोर कदम उठाने के निर्देश दिए है।

जांच कमेटी का गठन
जिला शिक्षा अधिकारी ने आरोपी शिक्षक शंभू लाल धाकड़ को निलंबित कर उनका मुख्यालय चित्तौड़गढ़ जिले के भोपाल सागर में निर्धारित किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी राजेन्द्र दशोरा ने यह भी बताया कि मामले को लेकर जांच कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी को इस मामले में घटना की जानकारी होते हुए मामले को छिपाने पर शारीरिक शिक्षक मोहन लाल बैरवा एवं ब्रहपति धाकड़ को एपीओ किया गया है। जांच कमेटी मामले मेें शामिल अन्य शिक्षकों के बारे में भी रिपोर्ट देगी। जिला शिक्षा अधिकारी ने मामले में प्रधानाचार्य महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, आंवलहेड़ा, बेगूं को एक पत्र के जरिए यह निर्देश भी दिए गए हैं कि आरोपी शम्भु लाल धाकड़ एवं अन्य के विरूद्ध विभाग की ओर से पुलिस थाना बेगूं में मामला दर्ज कराकर जिला कार्यालय को अवगत कराएं।

चार एक्ट की 15 धाराओं में दर्ज किया मामला, आरोपी गिरफ्तार
थानाधिकारी शिव लाल मीणा ने बताया कि मामले में आंवलहेड़ा स्कूल में पढने वाले विद्यार्थियों के अभिभावकों ने शिक्षक शंभु लाल धाकड़ निवासी तुरकड़ी के विरूद्ध पोक्सो, बीएनएस, एससीएसटी, जे.जे. एवं आईटी सहित चार एक्ट की कुल 15 धाराओं में मामला दर्ज करया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हे।

बढ़ रही है अस्पतालों में महिलाओं से छेड़छाड़
कोटा । केस 1 - इसी साल 9 जनवरी को कोटा मेडिकल कॉलेज अस्पताल के मनोरोग वार्ड में भर्ती एक युवती के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया था। जहां कथित रूप से अस्पताल के ही सफाई कर्मचारी पर छेड़छाड़ का आरोप था। अस्पताल के महिला मनोरोग वार्ड में भर्ती युवती रात के करीब 10 बजे शौच करने गई थी इस दौरान आरोपी सफाई कर्मी वहां सफाई कर रहा था। जहां आरोपी मौका पाकर युवती और खुदको शौचालय के अंदर बंद कर छेड़छाड़ करने लगा। ऐसे में युवती के काफी देर तक नहीं लौटने पर परिजनों के कई दरवाजा खटखटाया काफी देर तक दरवजा नहीं खोलने पर परिजनों ने दरवाजा तोड़कर युवती को बाहर निकाला और सफाई कर्मी को पकड़कर पुलिस को सौंपा। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया और अस्पताल प्रशासन ने पुरूष सफाई कर्मी के महिला शौचालय में जाने पर रोक लगाई।

केस 2 - दुसरा मामला भी मेडिकल कॉलेज का ही है, जहां 3 मई को अस्पताल के एनआईसीयू वार्ड में नवजात को देखने जाते समय किशोरी के साथ छेड़छाड़ की घटना हुई थी। इस मामले में भी आरोपी अस्पताल में ही संविदा पर लगा नर्सिंग कर्मचारी था। आरोप था कि किशोरी अस्पताल में अपने जानने वाली महिला से मिलने आई थी, इस दौरान एनआईसीयू में भर्ती नवजात को मिलने के लिए जब किशोरी गाउन पहन रही थी, तभी वहां मौजूद नर्सिंग कर्मचारी ने उसके साथ छेड़छाड़ कर दी। जिस पर हंगामा होने के बाद पुलिस पहुंची और मामला दर्ज कर संविदा कर्मी को हटा दिया गया। साथ ही वार्ड इंचार्ज को भी इस मामले में लापारवाही बरतने पर हटा दिया था।

केस 3 - जिले के सबसे बड़े एमबीएस अस्पताल में गत मंगलवार को एक मनचले ने महिला के साथ लिफ्ट में ही छेड़छाड़ कर दी जिसके बाद महिलाओं ने पुरुष की चप्पल और बोतल से पिटाई कर दी। मामले में एक महिला अस्पताल की नई ओपीडी में अपनी ननद को दिखाने आई थी। डॉक्टर का दिखाने के महिला दूसरे तल से लिफ्ट द्वारा नीचे उतर रही थी। इसी दौरान लिफ्ट में मौजूद एक व्यक्ति ने पहले तो महिला के सामने अश्लील हरकत की उसके बाद महिला को पकड़ने की कोशिश की। वहीं नीचे उतर कर जब आरोपी भागने लगा तो महिलाओं ने उसकी पीटाई कर पुलिस के हवाले कर दी। इस घटना पर महिलाओं का आरोप था कि लिफ्ट में कोई सुरक्षाकर्मी नहीं था जिससे ये घटना हुई।

कोटा जिले के सबसे बड़े एमबीएस अस्पताल में मंगलवार को एक मनचले ने लिफ्ट के अंदर महिला के साथ छेड़छाड़ कर दी। जिसके बाद महिला ने उस आदमी की चप्पलों से पीटाई कर दी। वहीं इस घटना पर कारवाई करते हुए चौकी पर मौजूद पुलिस ने मनचले को पकड़ लिया। हालांकि महिलाओं ने मनचले के विरुद्ध कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई। लेकिन कोटा के अस्पतालों में इससे पहले भी महिलाओं और बालिकाओं के साथ छेड़छाड़ की शिकायतें सामने आ चुकी हैं। जिसमें नर्सिंग कर्मी तक शामिल रहे। ऐसे में जिले के सरकारी अस्पतालों में महिलाओं की सुरक्षा संदेह के दायरे में आ गई है।

महिलाओं का कहना है
जिले में बड़े बड़े अस्पताल हैं जिनमें सुरक्षाकर्मियों की बहुत कमी है, महिलाओं की सुरक्षा के लिए वार्ड, लिफ्ट और ऐसे स्थानों पर सुरक्षा कर्मी होने चाहिए जहां लोगों की आवाजाही कम हो।
- सुनिता चौहान, दादबाड़ी

अस्पतालों में हर राज सैंकडों महिलाएं आती हैं इसके अलावा सैंकड़ो महिलाएं भर्ती भी रहती हैं। ऐसे में महिलाओं की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होना जरूरी है।
- अंजली शर्मा, कुन्हाड़ी

इनका कहना है
मेडिकल कॉलेज अस्पताल में महिलाओं के वार्ड में पुरुष सफाई कर्मी के जाने पर रोक है। वहीं महिलाओं के लिए अस्पताल की एक लिफ्ट को रिजर्व भी किया जा चुका है जिस पर केवल महिलाएं ही जा सकेंगी। इसके अलावा महिला वार्डों की सुरक्षा के लिए महिला कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने का प्रयास करेंगे।
- आरपी मीणा, अधीक्षक, मेडिकल कॉलेज अस्पताल

अस्पताल के भीतर महिला सुरक्षा के लिए लिफ्ट के अंदर सुरक्षा कर्मी की व्यवस्था की जाएगी और एक लिफ्ट को केवल महिलाओं के लिए ही रिजर्व कर दिया है। साथ ही महिला वार्ड के बाहर सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करेंगे। पुलिस से संदिग्धों के खिलाफ कारवाई करने के लिए पत्र लिखा दिया है।
- धर्मराज मीणा, अधीक्षक, एमबीएस अस्पताल

स्पा सेंटर के मैनेजर पर महिला से छेड़छाड़ करने का आरोप, मामला दर्ज
जयपुर। शहर के स्पा सेंटर में महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। महिला ने स्पा सेंटर के मैनेजर पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर अशोक नगर थाना पुलिस ने स्पा सेंटर मैनेजर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी इलाके में प्लेटिनम स्पा ओसीएम रिसोर्ट में चलता है। आरोप है कि स्पा सेंटर के मैनेजर जयदीप एरे ने महिला के साथ अश्लील हरकत की। महिला ने इसका विरोध किया, लेकिन आरोपी जयदीप ने महिला को गलत तरीके से छूना शुरू कर दिया। इस पर महिला ने पुलिस के पास जाने और शिकायत करने की बात कही। आरोपी उसके बाद भी नहीं माना। पुलिस का कहना है कि महिला को नशे में देखकर वह फायदा उठाना चाह रहा था।

छेड़छाड़ के मामले में आरोपी को तीन साल की जेल
कोटा। एक साल पुराने छेड़छाड़ के मामले में पोक्सो कोर्ट के न्यायाधीश दीपक दुबे ने आरोपी को दोषी करार देते हुए तीन साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई। साथ ही 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। पीड़िता ने 14 जनवरी 2023 को देवली माझी निवासी आरोपी जितेंद्र कुमार के खिलाफ पुलिस थाना देवली माझी में छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें बताया कि 13 जनवरी 2023 को शाम 5 बजे वह घर के पीछे कचरा फेंकने गई तभी आरोपी जितेंद्र वहां आया और उसने गाली गलौज करते हुए छेड़छाड़ की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया। अनुसंधान के दौरान आरोपी को जेल भेज दिया और न्यायालय में चालान पेश कर बयान कराए और 13 दस्तावेज पेश किए।

नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी को 4 साल की कैद
कोटा। नाबालिग स्कूली छात्रा से छेड़छाड़ के करीब नौ महीने पुराने मामले में पॉक्सो कोर्ट  संख्या 3 ने आरोपी को चार साल की सजा सुनाई है। इस मामले पीड़िता ने  अपने माता पिता के साथ 4 दिसंबर 2022 को बपावर कला थाने में पहुंचकर शिकायत दी  कि बपावर कला थाना क्षेत्र निवासी आरोपी अनिल मेहरा  (19)   ने  स्कूल जाते समय उसका रास्ता रोका और  हाथ पकड़कर अपने  मकान में ले गया वहां उसके साथ छेड़छाड़ की।  शिकायत में बताया कि वह 10 वीं कक्षा में पढ़ती है। 2 दिसंबर की सुबह 10 बजे स्कूल जाने के लिए निकली थी।  रास्ते में उसे याद आया कि घर का ताला नहीं लगाया।  घर का ताला लगाने वह रास्ते से वापस आ रही थी कि तभी रास्ते में गांव के  रहने वाले अनिल मेहरा ने उसका हाथ पकड़ लिया और उसे  पकड़कर मकान में ले गया छेड़छाड़ की।  चिल्लाने पर उसने पीड़िता को छोड़ दिया। इसके बाद वो भाग कर घर आ गई। शाम को माता-पिता खेत से घर आए मां ने गुमसुम होने का कारण पूछा, तो सारी बात बताई। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में चालान पेश किया। कोर्ट में 7 गवाहों के बयान करवाए।

लड़की से छेड़छाड़ के मामले में दो किशोर आपस में भिड़े, दोनों घायल
कोटा। रविवार देर रात कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र में लड़की से छेड़छाड़ के मामले में दो किशोरों के बीच कहासुनी में मारपीट तथा चाकूबाजी हो गई। जिससे दोनों घायल हो गए। दोनों को एमबीएस में भर्ती कराया गया है जहां उपचार जारी है। पुलिस ने मामले में दोनों की रिपोर्ट पर एक-दूसरे के खिलाफ जानलेवा हमला करने सहित मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस निरीक्षक गंगा सहाय शर्मा ने बताया कि काली बस्ती कुन्हाड़ी में रहने वाले एक किशोर  की बहन से दूसरा किशोर छेड़छाड़ करता था। इस पर एक किशोर ने दूसरे किशोर पर रविवार रात करीब साढ़ नौ दस बजे डंडा, सरिया तथा लोहे के पाइप से मारपीट की। इसके बाद दूसरे किशोर ने अपने अन्य साथियों के साथ किशोर पर चाकू से कई वार किए। जिससे उसकी पीठ पर चार-पांच जगह घाव हो गए। परिजन दोनों को घायल होने पर एमबीएस अस्पताल में लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने भर्ती कर जांच शुरू कर दी। मामले में एक किशोर की पीठ व अन्य स्थानों पर चाकू के घाव तथा दूसरे किशोर के हाथ व पैर में फैक्चर हो गया। पुलिस ने मामले में दोनों की रिपोर्ट पर एक-दूसरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

छात्राओं से छेड़छाड़, ग्रामीणों ने स्कूल पर जड़ा ताला
बस्सी। क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पालावाला जाटान में कार्यरत अध्यापक द्वारा कक्षा 10 और 12वीं की छात्राओं से आए दिन अश्लील करने को लेकर शनिवार को ग्रामीणों प्रदर्शन किया। छात्राओं ने पूरा घटनाक्रम परिजनों को बताया कि अध्यापक मोहनलाल मीणा निवासी दंड की तलाई खिजुरिया तिवाड़ीयान छात्रों के साथ अश्लील हरकत करता है। गुस्साए परिजनों व ग्रामीणों ने शनिवार को स्कूल के गेट पर ताला जड़ दिया। विद्यालय पहुंचने के बाद ग्रामीणों ने अध्यापक की पिटाई कर दी और उसकी गाड़ी भी क्षतिग्रस्त कर दी। सूचना पर पहुंची तूंगा पुलिस ने ग्रामीणों से समझाइश लेकिन मामला तीन घंटे बाद भी शांत नहीं हुआ। इसके बाद पुलिस अध्यापक को गाड़ी में बैठा कर थाने ले जाने लगी तो भीड़ उग्र हो गई और कुछ लोग पुलिस की गाड़ी के सामने आकर बैठ गए। इसके बाद तूंगा थाना अधिकारी नरेश मीणा ने सूचना देकर बस्सी थाना अधिकारी यशवंत सिंह को मय जाब्ते मौके पर बुलाया और ग्रामीणों सहित छात्राओं से समझाइश कर आरोपी अध्यापक को हिरासत में लेकर तूंगा थाने ले गए।

हर तीसरे दिन नाबालिग बालिकाएं हो रही दुष्कर्म व छेड़छाड़ की शिकार
कोटा। कोटा जिले में नाबालिग बालिकाओं से दुष्कर्म व छेड़छाड़  के मामलों में पिछले चार साल की अपेक्षा वर्ष 2022 में डेढ़ गुना वृद्धि हुई। यानी वर्ष में हर तीन दिन में नाबालिग से दुष्कर्म व छेड़छाड़ का मुकदमा पुलिस थानों में दर्ज हो रहा है। जबकि बालश्रम के मामलों में निरंतर गिरावट आने से दो गुना कमी दर्ज की गई।  नाबालिग बालिकाओं के मामले में जन जागरुकता का अभाव सामने आ रहा है। पोक्सो एक्ट की धारा 42 में   राज्य सरकार द्वारा प्रचार प्रसार का प्रावधान है, इसके बावजूद पोक्सो के मामलों में इजाफा होता जा रहा है। उधर, कोटा सिटी एवं ग्रामीण पुलिस थानों में दर्ज किए जा रहे मामलों व बाल कल्याण समिति द्वारा जारी किए गए आंकड़ों से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि जनवरी से 31 दिसंबर 2019 में 72 मामले छेड़छाड़, दुष्कर्म और पोक्सो के सामने आए थे। वही वर्ष 2022 में बढ़कर 117 हो गए। हालांकि वर्ष 2020 में 87 तथा 2021 में 108 मामले दर्ज किए गए। जो कि गत वर्ष की तुलना में 21 अधिक दर्ज हुए हैं, यह डेढ़ से दो प्रतिशत अधिक हैं।

बालश्रम में आई गिरावट
बालश्रम के आंकडों पर नजर डालें तो पिछल चार साल में लगातार गिरावट दर्ज की गई है। जबकि वर्ष 2019 में सर्वाधिक 68 मामले सामने आए थे। वही 2020 में कारोना काल के कारण 59 बालश्रमिकों ं को बालश्रम  से मुक्त कराया गया। वही 2021 में ये आकड़ा गिरकर मात्र 19 पर ही बंद हो गया। इसके बाद जनवरी से 31 दिसंबर 2022 में बढ़कर 46 पर ही रुक गया। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि बालश्रम के मामलों में कमी आई है।

बाल कल्याण समिति क्या है
देखभाल एवं संरक्षण की आवश्यकता वाले बालकों के संरक्षण देखभाल एवं पुनर्वास संबंधी मामलों की जांच एवं निपटान के लिए  अधिनियम की धारा 27 के अंतर्गत गठित न्याय पीठ बाल कल्याण समिति के नाम से जानी जाती है। राज्य के सभी जिलों में गठित बाल कल्याण समिति निर्धारित कार्य दिवसों पर राजकीय बाल गृह में   बैठक आयोजित करती है। समिति के एक अध्यक्ष और 4 सदस्य होते हैं । जिसमें कम से कम 1 महिला होगी इनकी नियुक्ति 3 वर्ष के लिए राज्य सरकार द्वारा की जाती है।  समिति को प्रथम वर्ग न्यायिक मजिस्ट्रेट की शक्तियां प्रदत्त हैं।

पोक्सो केस
2019 में 72
2020 में  87
2021 में 108
2022 में 117

बाल श्रमिक
2019 में 68
2020 में 59
2021 में 19
2022 में 46

ऐसे अपराधियों में भय की कमी होना तथा पुलिस द्वारा भी तत्परता से कार्रवाई ना करना सबसे बड़ी समस्या है। इसके अलावा गलत संगत, अश्लील वीडियो देखना तथा सुरक्षा का अभाव, अनुसंधान के दौरान  पुलिस की जांच प्रणाली का लचर होना तथा पोक्सो एक्ट के कानून के बारे में व्यापक प्रचार प्रसार नहीं होने के कारण ऐसे मामलों में इजाफा हो रहा है।
-लोकेश कुमार सैनी, वरिष्ठ एडवोकेट

संयुक्त परिवार का विघटन तथा मोबाइल व सोशल मीडिया पर परोसी जा रही अश्लील सामग्री और बच्चों को छोटी उम्र में ही मोबाइल पकड़ाना तथा अश्लील साहित्य पढ़ने से भी बच्चे कम उम्र में अपराध की तरफ अग्रसर हो रहे हैं। परिवार में छोटे बच्चों के सामने अश्लील बातें करना तथा नैतिक शिक्षा के अभाव के कारण आज ऐसे मामलों में इजाफा हो रहा है।
-अमर सिंह राठौड़, डिप्टी एसपी कोटा सिटी प्रथम

दक्षिण कोरियाई महिला के उत्पीडऩ के आरोप में 2 गिरफ्तार
मुंबई। मुंबई पुलिस ने दक्षिण कोरिया की महिला के यौन उत्पीडऩ के मामले में 2 युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोबीन चंद मोहम्मद शेख और नकीब सदरीलम अंसारी के रूप में की गयी है। इन दोनों को यूट्यूबर महिला को यौन प्रताडना दिये जाने के मामले में गिरफ्तार किया गया है।

डीसीपी अनिल पारस्कर ने संवाददाताओं से कहा कि घटना की सूचना मिलने के बाद तत्काल एक टीम तैयार की गई। वीडियो से हमने चेहरों की पहचान की, जिसके बाद जांच शुरू की गयी। यह पता चलने पर कि आरोपी खार क्षेत्र के ही रहने वाले हैं, उनकी खोजबीन शुरू की गयी और 6 घंटे के भीतर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

भतीजी से दुराचार कर वीडियो वायरल करने वाला चाचा गिरफ्तार
जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के शाहगंज कोतवाली क्षेत्र में अपनी ही 16 वर्षीय भतीजी से दुराचार करने के दौरान वीडियो बना कर इसे वायरल करने के आरोप में चाचा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पीड़ित पक्षकार की तहरीर के आधार पर बताया कि आरोपी युवक अपनी भतीजी के साथ लगभग एक वर्ष से दुराचार कर रहा था। उसने पूर्व में दुराचार के दौरान एक वीडियो भी बना रखी थी जिससे वह ब्लैकमेल करके किशोरी के साथ लगातार उसके साथ दुराचार करता रहा।

युवती ने यह बात घरवालों को तब बतायी जब गत शनिवार को उक्त युवक ने दुराचार के दौरान बनाई गई वीडियो को इंटरनेट पर वायरल कर दिया। परिवार वालों का कहना है कि उक्त वीडियो को वायरल करने के नाम पर आरोपी उनसे लाखों रुपये मांग रहा था। वीडियो वायरल होने के बाद पीड़तिा की मां की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी सर्वेश श्रीवास्तव पुत्र संजय निवासी सबरहद के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में पूछे जाने पर प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय ने बताया की सबरहद गांव में एक दुराचार का मामला सामने आया था। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया गया है।

बालिका से छेड़छाड़ के मामले में आरोपी को 5 साल की कैद
कोटा। 14 वर्षीय बालिका से छेड़छाड़ के मामले में पोक्सो क्रम संख्या 3 के न्यायाधीश ने आरोपी को दोषी करार देते हुए 5 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। न्यायालय ने मामले में आरोपी पर जुमार्ना भी लगाया है। पीड़िता ने इस मामले में पुलिस थाना सुल्तानपुर में आरोपी शब्बीर मोहम्मद अंसारी के खिलाफ उसके साथ छेड़छाड़ , फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी  देने के मामले में 24 अक्टूबर 2020 को मुकदमा दर्ज कराया था।

पीड़िता ने इस मामले में  24 अक्टूबर 2020 को दी रिपोर्ट में बताया कि वह कक्षा सात की छात्रा है। शब्बीर मोहम्मद अंसारी उम्र 62 साल पुत्र रमजानी निवासी इस्लाम नगर सुल्तानपुर जिला कोटा ने उसे 28 सितंबर 2020 को दिन में करीब 3:00 बजे 10 रुपए देकर पास की दुकान से चॉकलेट लाने  को  बोला  था। वह चॉकलेट  लेकर उसके घर गई, तो आरोपी  ने उसका हाथ पकड़ लिया और छेड़छाड़ की। पीड़िता उससे किसी तरह अपने को छुड़ाकर भागी, तो उसने धमकी दी कि अगर यह बात किसी को बताई तो तेरा फोटो और वीडियो जो रिकॉर्डिंग किया है उसे वायरल कर दूंगा। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ ,पोक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया और न्यायालय में चालान पेश किया। ट्रायल के दौरान  अभियोजन पक्ष की ओर से 10 गवाहों के बयान दर्ज कराए गए तथा 18 दस्तावेज पेश किए। न्यायाधीश ने आरोपी को दोषी करार करते हुए 5 साल के कठोर कारावास व जुमार्ने से दंडित किया है।