maharana pratap - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने वीडियो जारी कर वक्तव्य पर मांगी माफी, कहा- महाराणा प्रताप को जिंदा करने का शब्द बुरा लगा तो क्षमा करें
उदयपुर। पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने उदयपुर जिले के गोगुंदा में बीते दिनों महाराणा प्रताप को ओर से की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर वीडियो जारी कर माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि मेरी सबसे प्रार्थना है कि मेरा भाषण शुरू से आखिर तक सुन लें। प्रताप को हमने जिंदा किया, यह शब्द अगर बुरा लगता है तो मैं क्षमा चाहता हूं। मेरा ऐसा कोई भाव नहीं था। दरअसल, 22 दिसंबर को गुलाबचंद कटारिया गोगुंदा की धूली घाटी में एक शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल हुए थे, जहां उन्होंने महाराणा प्रताप पर भाषण दिया था। कटारिया का बयान सामने आने के बाद कई सामाजिक संगठनों ने विरोध जताया था।

क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज शेखावत ने सोशल मीडिया पर मारने की धमकी दी थी। विवाद बढ़ने के बाद कटारिया ने सोमवार को वीडियो जारी कर कहा कि चंडीगढ़ जाने के बाद मेरे बयानों को लेकर कई तरह के प्रश्न खड़े हुए। प्रताप को लेकर मेरे मन में अपार आस्था और श्रद्धा है। कटारिया ने कहा कि मैंने उस रेफरेंस में कहा था कि कांग्रेस की 1947 से 1977 तक सरकारें रहीं, लेकिन प्रताप के जीवन को ऊंचाई पर ले जाने के लिए किसी प्रकार काम नहीं हुआ। हमने पहली बार ऊंचाई पर ले जाने का काम किया। इस बार भी सरकार ने उनसे संबंधित स्थानों के लिए और विकसित करने के लिए 175 करोड़ रुपए का बजट दिया है।

महाराणा प्रताप के नाम से राजस्थान की पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल
भूपालसागर। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कहा कि महाराणा प्रताप के नाम से राजस्थान की पहचान है, जिन्होंंने कभी भी मुगलों की दासता स्वीकार नहीं की एवं अकबर के कई सेनापतियों को भी उनके सामने घुटने टेकने पड़े। मुख्यमंत्री ने गुरुवार को जिले के भूपालसागर कस्बे में महाराणा प्रताप जयन्ती पर महाराणा प्रताप एवं उनका कंधे से कंधा मिला कर साथ देने वाले राणा पूंजा, पन्नाधाय की प्रतिमाओं के बाद जन समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है, क्योंकि मेवाड़ के मुकुट महाराणा प्रताप की जयन्ती है। उनका नाम लेते ही शरीर में नई ऊर्जा का संचार हो जाता है। राजस्थान महाराणा प्रताप के नाम से जाना जाता है, एवं उनके कारण राजस्थान की पहचान है। उन्होंने कहा कि भावी पीढ़ी को भी उनकी वीरता के बारे में बताना चाहिए। सरकार महाराणा प्रताप के संदेश को पूरी दुनिया में पहुंचाने के लिए महाराणा प्रताप के जीवन से जुड़े विभिन्न स्थलों चावंड, हल्दीघाटी, गोगुंदा, कुंभलगढ़, दिवेर एवं उदयपुर आदि को सम्मिलित करते हुए महाराणा प्रताप टूरिस्ट सर्किट विकसित कर रही है, ताकि पर्यटक महाराणा प्रताप की शूरवीरता की गाथा अपने साथ लेकर जाए।

मोदी के नेतृत्व में देश छू रहा नए शिखर
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में देश नए शिखर छू रहा है। ऑपरेशन सिंदूर का उल्लेख करते हुए कहा कि कई आंतकवादियों के ठिकानों को न केवल ध्वस्त कर दिया, बल्कि कई आंतकवादियों को मार गिराया। समारोह में राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम, सहकारिता मंत्री गौतम दक, सांसद सी.पी.जोशी, विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या, अर्जुन लाल जीनगर, श्रीचंद कृपलानी आदि मौजूद थे।

कांग्रेस नेता बन गए हैं ट्वीट मास्टर
उन्होंने कांगे्रस नेताओं पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस के कुछ बड़े नेता जब राजस्थान में उनकी सरकार थी, तब कुछ नहीं किया और अब ट्वीट कर वह भाजपा को कोसने का काम कर रहे है, लेकिन ट्वीट करते-करते ऐसे नेता ट्वीट मास्टर बन गए हैं, लेकिन डेढ वर्ष पहले उन्होंने क्या किया,इसके लिए भी उन्हें ट्वीट किया जाना चाहिए।

करेड़ा पार्श्वनाथ मंदिर में किए दर्शन
मुख्यमंत्री ने भूपालसागर स्थित करेड़ा पार्श्वनाथ मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की और देश एवं प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस दौरान उन्होंने उपस्थित संतों से आशीर्वाद भी लिया।

महाराणा प्रताप ने आजीवन स्वाभिमान से समझौता नहीं किया : भजनलाल शर्मा
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि हमारे लिए गौरव की बात है कि महाराणा प्रताप का जन्म राजस्थान में हुआ है और उन्होंने आजीवन स्वाभिमान से समझौता नहीं किया। शर्मा बुधवार को महाराणा प्रताप फाउण्डेशन की ओर से बिड़ला सभागार में महाराणा प्रताप की जयन्ती की पूर्व संध्या पर आयोजित ‘शौर्य गाथा के रंग’ कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप का नाम आते ही हमारे शरीर में स्फूर्ति का भाव उत्पन्न होता है। महाराणा प्रताप की चर्चा सिर्फ भारतीय इतिहासकारों ने नहीं की बल्कि विदेशी साहित्यकार कर्नल टॉड ने हल्दीघाटी को मेवाड़ का थर्मोपली कहा था।

शर्मा ने कहा कि महाराणा प्रताप को काल और भौगोलिक सीमाओं में नहीं बांधा जा सकता है। उन्होंने कहा कि जब-जब भी वे दूसरे राज्यों में जाते हैं तो अपने सम्बोधन में कहते हैं कि महाराणा प्रताप की धरती से आया हूं। शर्मा ने कहा कि विदेश जाने पर भी वे देश की चर्चा करते हुए राजस्थान की बात करता हूं और महाराणा प्रताप की बात करता हूं। उन्होंने कहा कि सरकार महाराणा प्रताप खेल विश्वविद्यालय पर कार्य कर रही हैं। ऑपरेशन सिंदूर की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने बीकानेर से पाकिस्तान को कड़ा संदेश दिया है।

वियतनाम के राष्ट्रपति ने कहा-मुझे प्रेरणा महाराणा प्रताप से मिली: मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि वियतनाम का दुनिया की महाशक्ति से लम्बा संघर्ष चला। जब राष्ट्रपति से यह पूछा गया कि उन्हें शक्ति कहां से मिली? इस पर उन्होंने कहा कि मुझे संघर्ष की प्रेरणा महाराणा प्रताप से मिली थी। इस अवसर पर विधायक महेन्द्र पाल मीणा, राजपूत समाज के अध्यक्ष रामसिंह चन्दलाई सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

महाराणा प्रताप जयंती पर राज्यपाल, मुख्यमंत्री और विस अध्यक्ष ने दी शुभकामनाएं
ब्यूरो/नवज्योति, जयपुर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने महाराणा प्रताप जयंती पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल बागडे ने महाराणा प्रताप जयंती पर उन्हें स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर मातृभूमि की रक्षा के लिए मुगलों से सतत संघर्ष किया, लेकिन कभी हार नहीं मानी। मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि महाराणा प्रताप राष्ट्र नायक एवं कुशल प्रशासक थे, जिन्होंने देश की आन, बान और शान को सर्वोपरि रखते हुए सदैव इसकी रक्षा की। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि भारतीय इतिहास के महाराणा प्रताप ऐसे युगपुरुष हैं जिन्होंने कभी भी अन्याय के सामने सिर नहीं झुकाया। उनका साहस, स्वाभिमान और बलिदान हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। तीनों नेताओं ने प्रदेशवासियों का आह्वान किया है कि वे महाराणा प्रताप के आदर्शों को आत्मसात कर देश सेवा का संकल्प लें, जिससे देश-प्रदेश विश्व में उन्नति के नए शिखर को छू सके।

पर्यटन विभाग में महाराणा प्रताप टूरिस्ट सर्किट एवं ब्रज चौरासी यात्रा की प्रस्तुति
जयपुर। पर्यटन भवन में सोमवार को उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के समक्ष राजस्थान धरोहर प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत और शासन सचिव पर्यटन रवि जैन की उपस्थिति में ‘महाराणा प्रताप टूरिस्ट सर्किल’ एवं ‘ब्रज चौरासी यात्रा’ का कॉन्सेप्ट प्लान और प्राइमरी रिपोर्ट तैयार करने के लिए प्राप्त निविदाओं की कन्सलटेन्टस-आर्किटेक्टस की ओर से प्रस्तुति की गई। जिसमें में महाराणा प्रताप टूरिस्ट सर्किट एवं ब्रज चौरासी यात्रा का विकास करना तथा यहां आने वाले पर्यटकों के लिए सुविधाओं का विकास करने के लिए विभिन्न बिंदु प्रस्तावित किए गए। इस दौरान उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि आज विभिन्न एजेंसियों ने प्रस्तुति दी है। उक्त आधार पर बिंदुवार नियोजित रूप से योजना बनाकर काम किया जाएगा।

उन्होंने राजस्थान पर्यटन विभाग की 145 करोड़ की दो बड़ी योजनाओं की मंजूरी पर केन्द्रीय पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत का आभार जताया।

खिलाड़ियों का हक : पिछले छह साल से नहीं मिल रहा महाराणा प्रताप अवार्ड
कोटा। देश विदेश में राज्य का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को सरकार की ओर से कई प्रकार से पुरस्कृत किया जाता है। जिससे खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ता है और वो आगे के लिए दोगुनी उर्जा से मेहनत करते हैं। लेकिन राजस्थान में खिलाड़ियों को दिए जाने वाले महाराणा प्रताप और गुरू वशिष्ट अवार्ड का पिछले 6 सालों से काई अता पता नहीं है। खिलाड़ियों और उनके कोचों से इन आवार्डों के लिए कई बार आवेदन लिए जा चुके हैं लेकिन आज तक न तो अवार्ड सामारोह आयोजित हुआ और न ही विजेताओं की लिस्ट जारी की गई है।

हर चार साल में होता है आयोजन 2018 नहीं हुआ
राजस्थान क्रीड़ा परिषद की ओर से हर चार साल में खिलाड़ियों को महाराणा प्रताप और कोचों को गुरू वशिष्ट अवार्ड दिया जाता है। लेकिन परिषद की ओर से साल 2018 से ही इस अवार्ड का आयोजन नहीं किया जा रहा है। जबकि परिषद के ही नियमों के मुताबिक हर चार साल में इन अवार्डों को दिया जाना जरूरी है। वहीं खिलाड़ियों का कहना है कि परिषद की ओर से अभी 2018 से अब तक तीन बार अवार्ड का आयोजन हो जाना चाहिए लेकिन एक बार भी नहीं हो सका है। इस दौरान कई खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्हें ये अवार्ड मिलना था, वहीं अब इनके साथ कई नए खिलाड़ी और भी जुड़ चुके हैं।

कोटा समेत प्रदेश के सैंकडों खिलाड़ी वंचित
महाराणा प्रताप अवार्ड उन खिलाड़ियों को दिया जाता है जो जूनियर स्तर पर एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और वर्ल्ड चैंपियनशिप में खेलते हैं। कोटा से वुशू खिलाड़ी दिव्यांशी, बॉक्सर अरुणधति चौधरी, महक शर्मा, पुष्पेंद्र सिंह, ईशा गुर्जर, निशा गुर्जर और महिपाल सिंह कुमावत सहित प्रदेश के सैंकड़ों खिलाड़ी इन प्रतियोगिताओं में मेडल मार चुके हैं जिन्हें महाराणा प्रताप अवार्ड मिलना है। लेकिन इन खिलाड़ियों से हर बार अवार्ड से संबंधित औपचारिकता पूरी कराई जाती है, जहां चार साल से अवार्ड के बारे में कोई जानकारी नहीं। वुशू खिलाड़ी महक शर्मा ने बताया कि लगातार प्रोत्साहन मिलने से खेलने में मनोबल बढ़ाता है और दोगुनी मेहनत करने का चैलेंज मिलता है। लेकिन परिषद की ओर से पिछले 6 साल ना तो अवार्ड और ना ही प्रोत्साहन राशि दी जा रही है।

कोच का सम्मान भी नहीं हो रहा
एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और वर्ल्ड चैंपियनशिप खेलने वाले खिलाड़ियों की तरह ही इन प्रतियोगिताओं के लिए खिलाड़ियों को तैयार करने वाले प्रशिक्षकों को भी सरकार की ओर से गुरु वशिष्ट पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। लेकिन पिछले 6 सालों ये सम्मान भी अटका पड़ा है। परिषद की ओर से केवल आश्वासन दिया जाता है। वुशू कोच अशोक गौत्तम ने बताया कि खिलाड़ियों और कोचों का मनोबल बढ़ाने के लिए ही ये अवार्ड दिए जाते हैं लेकिन पिछले 6 साल से न सरकार और न परिषद इसके लिए सुनवाई कर रहा है।

इनका कहना है
परिषद की ओर से अवार्ड देने के लिए तैयारियां की जा रही हैं, कुछ कारणों के चलते अवार्ड प्रक्रिया को टाला गया था। जो भी खिलाड़ी या कोच अवार्ड के लिए योग्य होगा उसे वेरीफिकेशन के बाद अवार्ड प्रदान किया जएगा। परिषद की ओर से इसे लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। देरी या जानबुझकर रोकने के आरोप गलत हैं।
-डॉ. नीरज के पवन, चैयरमेन, राज्य क्रीड़ा परिषद

महाराणा प्रताप और सूरजमल के वंशजों को लड़ाना बंद करो: भैराराम चौधरी
जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के ओसियां से विधायक भैराराम चौधरी ने जल संसाधन और इंदिरा गांधी नहर परियोजना की अनुदान मांगों पर चर्चा के दौरान अप्रत्यक्ष रूप से कांग्रेस के बायतु विधायक हरीश चौधरी के ठाकुर का कुआं संबंधित विवादित टिप्पणी पर अपनी बात कही।

उन्होने कहा कि महाराणा प्रताप और सूरजमल के वंशजों को लड़ाना बंद करो। अंग्रेजों की चालें चलना बंद करो। पुरानी कविताएं छोड़ो। वर्तमान की बात करो। राजस्थान में जातीय सौहार्द रहने दो।

महाराणा प्रताप हमारे अभिमान, चाकसू में निकाली गई रैली
चाकसू। चाकसू में करणी सेना और सर्व समाज की ओर से महाराणा प्रताप की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत गणेशपुरी बगीची से की गई। यहां करणी सेना एवं कार्यक्रम संरक्षक सुरज्ञान सिंह बड़ोदिया, करणी सेना के राष्ट्रीय महामंत्री प्रधुम्न सिंह, राजस्थान विवि के पूर्व महासचिव विश्वदीप तामड़िया, चाकसू सीआई भूरी सिंह ने वाहन रैली को झण्डी दिखाकर रवाना किया।

रैली गणेशपुरी बगीची से रवाना होकर कोटखावदा मोड़, इंदिरा बाजार, आसोलाई चौराहा, गोदाम बाजार, खादी बाजार, तहसील चौराहा होते हुए मुख्य कार्यक्रम स्थल महाराणा प्रताप पार्क पहुंची। इस दौरान रास्ते में जगह जगह स्थानीय लोगों, विभिन्न समाजों ने पुष्प वर्षा से स्वागत सत्कार किया। कार्यक्रम स्थल पर महाराणा प्रताप के चित्र पर श्रद्धांजलि के साथ कार्यक्रम शुरू हुआ। यहां संयोजक सुरज्ञान सिंह और करणी सेना के चाकसू विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह के नेतृतव में कार्यकर्ताओं ने मुख्य अतिथि सिंह, विशिष्ट अतिथि तामड़िया, सुरेन्द्र सिंह गरुड़वासी और पार्षद जुगल राजावत समेत अन्य का स्वागत किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप हमारा स्वाभिमान है, उन्होंने कभी भी मुगलों की अधीनता स्वीकार नहीं की। विशिष्ट अतिथि राविवि के पूर्व महासचिव तामड़िया ने कहा कि वर्तमान में युवाओं को महाराणा प्रताप से प्रेरणा लेनी चाहिए। संयोजक बड़ोदिया ने सभी का आभार जताया। कार्यक्रम में महेन्द्र सिंह नागौर, रुद्रप्रताप सिंह, परमेन्द्र सिंह, कमल सिंह, लालाराम सैनी, आशीष गोस्वामी, केशव गौतम, धर्मराज गुर्जर, नरेन्द्र सिंह, लोकेन्द्र सिंह, पुष्पेन्द्र सिंह, राजेन्द्र सिंह, नटवर सिंह, भैरूसिंह   सहित कई गांवों से आए युवा मौजूद रहे।

महाराणा प्रताप की भूमिका निभायेंगे गुरमीत चौधरी
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता गुरमीत चौधरी सिल्वर स्क्रीन पर राजा महाराणा प्रताप की भूमिका निभाते नजर आयेंगे।

नितिन चंद्रकांत देसाई ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिये इस बात की घोषणा की कि गुरमीत चौधरी महाराणा में महाराणा प्रताप की मुख्य भूमिका निभाएंगे।

गुरमीत चौधरी ने कहा, ''भारत की जड़ों से जुड़े प्रोजेक्ट पर काम करना मेरे लिए सम्मान की बात है। महाराणा प्रताप अपने साहस और वीरता के लिए जाने जाते थे, उनके जीवन के बारे में और जानने का मौका पाकर मैं बहुत खुश हूं। स्वयं महाराणा प्रताप जैसे सशक्त चरित्र को चित्रित करना भी एक बहुत बड़ी चुनौती है । मुझे यह प्रोजेक्ट देने के लिए मैं डिज्नी+ हॉटस्टार और नितिन चंद्रकांत देसाई का शुक्रगुजार हूं।"

प्रधानमंत्री मोदी आज के महाराणा प्रताप : राज्यवर्धन
बानसूर। जब भी देश के वीर सपूतो का नाम आता है तो उसमें महाराणा प्रताप का नाम जरूर शामिल किया जाता हैं। मेवाड़ के 13 वें राजा परम वीर और साहसी महाराणा प्रताप की गुरुवार को स्थानीय राजपूत छात्रावास में जंयति मनाई गई। मुख्य अतिथि जयपुर ग्रामीण सांसद कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ रहे। अध्यक्षता यूआईटी के पूर्व चेयरमैन देवीसिंह शेखावत ने कार्यक्रम की शुरुआत महाराणा प्रताप की फोटो के आगे दीप प्रज्वलित व पुष्प अर्पित कर किया गया।

इस दौरान बाइक रैली का आयोजन किया गया। बाइक रैली राजपूत छात्रावास से निकालकर कस्बे के मुख्य मार्ग से होते हुए राजपूत छात्रावास पहुंची। कर्नल राठौड़ ने कहा कि महाराणा प्रताप जैसे शूरवीरों ने ही देश का गौरव बढाया है। महाराणा के जीवन से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए। राठौड़ ने प्रधानमंत्री मोदी की तुलना भी महाराणा प्रताप व छत्रपती शिवाजी से की और कहा कि जिस तरह उनकी सेना में भिन्न-भिन्न समाज के सैनिक हुआ करते थे फिर भी वो सबको साथ लेकर चलते थे। ठीक उसी तरह नरेन्द्र मोदी भी देश के हर व्यक्ति को मजबूत करते हुए साथ लेकर चलते हैं व भारत का परचम में ही नहीं विदेशों में भी फहरा रहे हैं।

कार्यक्रम के दौरान पूर्व यूआईटी चेयरमैन देवीसिंह शेखावत, पूर्व न्यायाधीश यशवर्धन सिंह शेखावत, आरएस प्रहलाद सिंह शेखावत, दिग्विजय सिंह, कुलदीप सिंह, श्यामा राठौड, एड. जितेन्द्र सिंह, एड. विक्रम सिंह, एड. मुकेश सिंह, राजपूत शिक्षा समिति के अध्यक्ष नरेश सिंह, व श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष प्रताप सिंह आदि मौजूद थे।

चावंड में 5 करोड़ की लागत से बनेगा महाराणा प्रताप पैनोरमा
उदयपुर। महाराणा प्रताप की जयंती पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को मेवाड़ को एक और अनूठी सौगात दी है। मुख्यमंत्री ने महाराणा प्रताप की संकटकालीन राजधानी और समाधि स्थल रहे चावंड में लगभग 5 करोड़ रुपए की लागत से महाराणा प्रताप पैनोरमा बनाने की घोषणा की है।इस पैनोरमा में महाराणा प्रताप के जीवन संघर्ष तथा तत्कालीन मेवाड़ की सभ्यता व संस्कृति का चित्रण किया जाएगा एवं आसपास के स्थलों को विकसित किया जाएगा।

प्रताप की संकटकालीन राजधानी रहा है चावंड
संकटकालीन राजधानी रहे चावंड में महाराणा प्रताप ने अपना लंबा समय व्यतीत किया था। उन्होंने अपने महलों का विकास न करते हुए इस स्थान को आखेट, पहाड़ अधिवास, जल संचय, ज्ञान विज्ञान, कला व वाटिका निर्माण की दृष्टि से विकसित किया। चावंड में ही वर्ष 1597 में माघ शुक्ल एकादशी के दिन महाराणा प्रताप का निधन हुआ था। वर्तमान में चावंड में महाराणा प्रताप के महल, बंडोली चावंड में उनका समाधि स्थल और महाराणा प्रताप स्मारक बना हुआ है। मेवाड़ के लिए इन दो दिनों में सरकार ने अनूठी सौगात दी है, महाराणा प्रताप जयंती से एक दिन पूर्व 1 जून को जिले के गोगुंदा में स्थित महाराणा प्रताप से संबंधित प्रमुख ऐतिहासिक स्थल मायरा की गुफा प्रताप शस्त्रागार के लिए 5 करोड़ 40 लाख 44 हजार रुपए की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी की थी।

खेल रत्नों को भी इन्तजार है महाराणा प्रताप अवार्ड का
जयपुर। टोक्यो ओलंपिक खेलों को बीते एक साल पूरा होने को है। भारत सरकार ने इन खेलों में उल्लेखनीय प्रदर्शन के लिए राजस्थान की पैरा निशानेबाज अवनी लेखरा और बैडमिंटन खिलाड़ी कृष्णा नागर को देश के सबसे बड़े खेल सम्मान मेजर ध्यान चन्द खेल रत्न से नावाजा लेकिन राजस्थान का खेल विभाग अपने स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मान देने में अब भी पीछे है।

राजस्थान खेल परिषद द्वारा प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को महाराणा प्रताप और सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षकों को गुरु वशिष्ठ अवार्ड से नवाजा जाता है लेकिन दुर्भाग्य से ये पुरस्कार पिछले चार वर्ष से नहीं दिए जा रहे हैं। आखिरी बार ये पुरस्कार वर्ष 2018 में दिए गए थे। हालांकि इससे पहले भी 2008 से 2016 तक के पुरस्कार भी एक साथ दिए गए। खेल परिषद सूत्रों के अनुसार चार साल के दौरान 205 खिलाड़ियों ने महाराणा प्रताप पुरस्कार के लिए आवेदन किया है, वहीं वशिष्ठ पुरस्कार के लिए 77 प्रशिक्षक अपनी दावेदारी जता चुके हैं। इस वर्ष पुरस्कारों के लिए आवेदन अब मांगे जाएंगे। आवेदन करने वालों में पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता अवनी लेखरा और कृष्णा नागर भी शामिल हैं।

1983 में हुई थी पुरस्कारों की शुरुआत
राजस्थान खेल परिषद द्वारा महाराणा प्रताप पुरस्कारों की शुरुआत 1983 में की गई। 1982 के दिल्ली एशियाई खेलों में पदक जीतने वाले प्रदेश के 11 खिलाड़ियों को इस पुरस्कार से नवाजा गया। पहली बार यह पुरस्कार हासिल करने वाले खिलाड़ियों में एथलीट गोपाल सैनी, राजकुमार, हमीदा बानो, हॉकी खिलाड़ी गंगोत्री भंडारी, वर्षा सोनी, गोल्फर लक्ष्मण सिंह, घुड़सवार रघुवीर सिंह, जीएम खान, प्रहलाद सिंह और निशानेबाज कर्णी सिंह शामिल थे।

अब तक 170 खिलाड़ी सम्मानित
राजस्थान खेल परिषद द्वारा विभिन्न खेलों के करीब 170 खिलाड़ियों को महाराणा प्रताप पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। इनमें सबसे ज्यादा संख्या एथलीट और साइक्लिस्टों की है। एथलेटिक्स के 25 और साइक्गिंल के 18 खिलाड़ियों को यह पुरस्कार दिया गया है। वहीं प्रशिक्षकों को दिए जाने वाले गुरु वशिष्ठ पुरस्कार से 40 प्रशिक्षकों को नवाजा गया है।

जयपुर के पोकरमल बने थे पहले गुरु वशिष्ठ
गोपाल सैनी और राजकुमार सरीखे अंतरराष्ट्रीय एथलीट तैयार करने वाले राजस्थान खेल परिषद के एथलेटिक्स कोच पोकरमल को पहला गुरु वशिष्ठ अवार्ड दिया गया था। उनके साथ ही बीकानेर के साइक्लिंग कोच रामदेव को भी इस पुरस्कार से नवाजा गया। बीकानेर शुरू से ही राजस्थान में साइक्लिस्टों का गढ़ रहा है।

प्रताप विवाद पर सियासत: पूनिया बोले मति भ्रमित हुई, राठौड़ ने कहा कुंठित है मानसिकता, जोशी बोले, 'भाजपा नेता चाहते, वहीं बोले जो उनको सुहाए'
जयपुर। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के महाराणा प्रताप और अकबर के बीच के युद्ध को सत्ता की लड़ाई होने का बयान देने पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया और उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने उनके बयान का विरोध किया है। पूनिया ने कहा है कि उनकी मति भ्रमित हो गई है। वहीं राठौड़ ने इसे उनकी कुंठित मानसिकता करार दिया है। पूनिया ने कहा कि डोटासरा की मति भ्रमित हो गई है। कांग्रेस का मुस्लिम वोटों से मोह छूट नहीं रहा है। प्रताप का अकबर के साथ युद्ध सत्ता संघर्ष नहीं था। राष्ट्रवाद की लड़ाई थी। स्वाभिमान का युद्ध था। देश की अस्मिता की रक्षा का संघर्ष था। इससे पहले भी डोटासरा अकबर को महान बताकर प्रताप का अपमान कर चुके हैं। विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि महाराणा प्रताप और अकबर की लड़ाई संप्रभुता, स्वतंत्रता और स्वाभिमान की लड़ाई थी। प्रताप भारतीय संविधान के आदर्श हैं। वह लड़ाई सत्ता की नहीं थी। राजस्थान की आन बान शान के प्रतीक महाराणा प्रताप के खिलाफ  बार-बार कुंठित मानसिकता का परिचय देना डोटासरा की आदत में शुमार हो गया है।

प्रताप विवाद पर बोले जोशी: भाजपा नेता चाहते, वही बोले जो उनको सुहाए

महाराणा प्रताप पर पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा के बयान के बाद भाजपा नेताओं के पलटवार पर कैबिनेट मंत्री महेश जोशी ने प्रतिक्रिया दी है। पीसीसी में मीडिया से बात करते हुए जोशी ने कहा कि महाराणा प्रताप को देश की जनता और देश का पाठ्यक्रम आज भी महान मानता है। अगर किसी विषय पर कोई शैक्षणिक बात कही जाती है तो भाजपा नेताओं की उसे लपकने की आदत हो गई है। विवाद को कभी राजपूत समाज से जोड़कर पेश करते हैं तो कभी कोई और बात को जोड़ देते हैं। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को भाजपा नेताओं ने ताक पर रखा हुआ है। भाजपा में मोदी से लेकर नीचे तक के नेताओं की यही आदत बनी हुई है। भाजपा नेता चाहते हैं कि हम वही बोले जो उनको सुहाए। महाराणा प्रताप के महान होने पर कांग्रेस में किसी ने शंका व्यक्त नहीं की। गोविंद सिंह डोटासरा के बयान के तोड़ मरोड़ कर मायने निकाले जा रहे हैं।